नारी विशेष (ऑर्काइव)
चश्मे के निशान से जल्द से जल्द निजात पाना चाहते हैं, तो अपनाये ये उपाये....
10 Jul, 2023 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है। काम के बढ़ते बोझ और लगातार स्क्रीन के इस्तेमाल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इस वजह से लोग न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक परेशानियां भी झेल रहे हैं। आजकल बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी लगातार अपना समय स्क्रीन के सामने बिता रहे हैं। ऐसे में बढ़ते स्क्रीन टाइम की वजह से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक, बल्कि की आंखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। इन दिनों बड़े ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चे भी कमजोर आंखों की वजह से चश्मे का इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार चश्मे का इस्तेमाल करने की वजह से चेहरे पर से निशान पड़ने लगते हैं। चेहरे पर पड़ने वाले यह निशान कई बार आपकी खूबसूरती कम कर सकते हैंय़ ऐसे में यह जरूरी है कि चश्मे के निशानों से जल्द से जल्द निजात पाई जाए। अगर आप भी चेहरे पर पड़े चश्मे की इन निशानों से परेशान हैं, तो इन तरीकों से इससे छुटकारा पा सकते हैं।
एलोवेरा जेल
अगर आप चेहरे पर पड़े निशान की वजह से परेशान है, तो इसके लिए एलोवेरा जेल की मदद ले सकते हैं। चश्मे के निशान दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले कॉटन बॉल्स की मदद से निशान वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद ऐसे ही सो जाएं और सुबह उठकर मुंह धो लें।
टमाटर का जूस
इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ टमाटर भी चश्मे के निशानों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक टमाटर का जूस निकालकर इसे छानकर ग्लास के निशान पर अप्लाई करें। अब इसे आधे घंटे के लिए सूखने दें और बाद में सादे पानी से फेस वॉश कर लें।
संतरे का छिलका
चेहरे की खूबसूरती के लिए इस्तेमाल होने वाला संतरे का छिलका भी चश्मे के निशान को दूर करने में काफी कारगर है। संतरे के छिलके को बारीक पीसकर इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को निशान वाली जगह पर लगा कर दो 3-4 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
गुलाब जल
गुलाब जल की मदद से भी आप चेहरे पर पड़े चश्मे के निशान दूर कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले गुलाब जल में रुई डुबोकर इसे निशान वाली जगह पर आधे घंटे के लिए रख दें। नियमित रूप से इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में निशान गायब होने लगेंगे।
खीरे का रस
त्वचा संबंधी कई समस्याओं में लाभकारी खीरे का रस भी चश्मे के निशान को दूर करने में आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए खीरे को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें और फिर ऊंगली की मदद से इस रस को निशान पर लगाएं और इसे पूरी रात लगा रहने दें। सुबह उठकर मुंह धो लें। कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से फायदा नजर आने लगेगा।
अजवाइन को ब्यूटी रूटीन में शामिल कर पाए चेहरे पर नेचुरल निखार....
9 Jul, 2023 05:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय मसालों में शामिल अजवाइन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसका इस्तेमाल गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में भी करते हैं। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत संबंधी कई प्रॉब्लम का कारगर इलाज हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का इस्तेमाल आप खूबसूरती निखारने के लिए भी कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज के लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। अजवाइन में मौजूद थाइमोल और कार्वेक्रोल ब्रैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने से रोकते हैं। मानसून के सीज़न में ये बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है। अजवाइन के बीज और तेल में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं को रोकने में मददगार होते हैं। अजवाइन को आप अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल कर आप पा सकती हैं चेहरे पर नेचुरल निखार के साथ ही और भी कई समस्याओं से छुटकारा।
1. त्वचा का नेचुरल निखार बढ़ाने के लिए
अजवाइन में खून साफ करने वाले तत्व पाए जाते हैं। ये त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है। जब शरीर की गंदगी पूरी तरह से बाहर निकल जाती है, तो त्वचा में एक अलग ही चमक नजर आती है। आप अजवायन का फेस पैक भी लगा सकती हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- थोड़ी-सी अजवायन लेकर उसे पीस लें।
- अब इसमें दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15-20 मिनट लगाकर रखें।
- फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
2. कील- मुंहासे दूर करने के लिए
अजवाइन में थाइमोल की अच्छी-खासी मात्रा होती है। त्वचा में हो रही जलन को शांत करने और सूजन, संक्रमण को रोकने में भी अजवाइन बेहद फायदेमंद होता है।
इस्तेमाल का तरीका
- कील- मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए, थोड़ी-सी अजवाइन को पीस लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
- मुंहासों वाली जगह पर रुई से ये पेस्ट लगाएं और 15 मिनट लगाकर रखें फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
अदरक स्कैल्प और बालों के पोर्स के लिए बेहद फायदेमंद....
9 Jul, 2023 04:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय किचन में कई सारे ऐसे मसाले और सब्जियां इस्तेमाल किए जाते हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाते हैं। अदरक इन्हीं में से एक है, जिसे लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खाना हो या फिर चाय अदरक स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई समस्याओं को भी दूर करती है। आपने अक्सर सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक आपके बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है। अपने शक्तिशाली गुणों के जाना जाने वाला अदरक स्कैल्प और बालों के पोर्स के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप अभी तक अदरक से बालों को होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो चलिए जानते हैं बालों की किन समस्याओं के लिए अदरक कारगर है।
डैड्रफ दूर करें
लड़का हो या फिर लड़की हर कोई इन दिनों डैंड्रफ की समस्या से परेशान है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प की खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप शैम्पू में ताजा अदरक मिलाकर सिर पर मालिश कर सकते हैं।
बालों की ग्रोथ बढ़ाए
अदरक लंबे, उच्च गुणवत्ता वाले बालों को बढ़ावा देने में मदद करता है। अदरक को स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है। इसमें कई विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं, जिससे बाल लंबे और मजबूत होते हैं।
दोमुंहे बालों से मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से बाल बुरी तरह डैमेज हो चुके हैं। ऐसे में खराब बालों की वजह से यह टूटने लगते हैं या फिर कई बार दोमुंहे बाल भी होने लगते हैं। चूंकि अदरक बालों की गुणवत्ता में सुधार करता है। ऐसे में यह लंबे समय तक बालों को नुकसान से बचाने में सहायक होता है, जिससे दोमुंहे बालों की संभावना कम हो जाती है।
अदरक बालों को कंडीशन करता है
अदरक में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण देने में उपयोगी हो सकते हैं, जिससे उनका लुक और बेहतर होता है। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के पोर्स की रक्षा करते हैं और क्षति को कम करते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ साइकिल में सुधार होता है।
दुनिया की दूसरी सबसे लोकप्रिय फ्लैटब्रेड है बटर गार्लिक नान....
9 Jul, 2023 03:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत हमेशा से ही अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनियाभर जाना जाता है। अपनी विविधताओं के लिए मशहूर भारत अपने खानपान के लिए काफी पसंद किया जाता है। यहां कई सारे ऐसे व्यंजन मिलते हैं, जिनका स्वाद सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश भी काफी पसंद किया जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर यह बात साबित हो गई है कि भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है।
दरअसल, हाल ही में सामने आई एक सूची में भारत की कई सारी फ्लैटब्रेड यानी रोटी ने अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप 50 की इस सूची में टॉप 10 में तीन भारतीय फ्लैटब्रेड शामिल हैं। आइए जानते हैं इस सूची और इसमें शामिल भारतीय फ्लैटब्रेड के बारे में-
टॉप 10 में शामिल 3 भारतीय फ्लैटब्रेड
हाल ही में ऑनलाइन फूड डायरेक्टरी टेस्ट एटलस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लिस्ट साझा की, जिसमें दुनियाभर में लोकप्रिय टॉप 50 फ्लैटब्रेड्स के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि टॉप 50 की इस लिस्ट में भारत की 9 फ्लैटब्रेड्स का नाम भी शामिल हैं। इनमें भारत की बटर गार्निक नान ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, नान और पराठा ने टॉप 10 में जगह बनाई है।
इन फ्लैटब्रेड्स ने भी बनाई लिस्ट में जगह
इसके अलावा इस लिस्ट में 29वें नंबर पर हमारे यहां का लोकप्रिय और प्रसिद्ध आलू पराठा, 34वें पायदान पर रूमाली रोटी, 46वें नंबर पर आलू नान और 47वें नंबर पर कश्मीरी नान ने अपनी जगह बनाई है। वहीं, बात करें टॉप फ्लैटब्रेड की, तो इसे लिस्ट में नंबर पर मलेशिया की रोटी चनाई है, जबकि दूसरे नंबर पर भारती की बटर गार्लिक नान और तीसरे पायदान पर इरान की नान-ए बरबरी है।
ये हैं दुनिया की टॉप 10 फ्लैटब्रेड्स
1. मलेशिया की रोटी चनाई
2. भारत की बटर गार्लिक नान
3. इरान की नान-ए बरबरी
4. भारत की नान
5. इटली की पियाडिना रोमाग्नोला
6. फ्रांस की टार्टे फ्लेम्बी
7. सिंगापुर की रोटी प्रता
8. भारत का पराठा
9. आर्मीनिया का लवाश
10. चीन का स्कैलियन पैनकेक
बायोटिन, क्या हैं इसके लाभ? आहार में इन चीजों को कर सकते हैं शामिल...
8 Jul, 2023 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जब स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने की बात हो या फिर बालों को घना बनाने की, बायोटिन हमेशा चर्चा में रहने वाला पोषक तत्व है। इसे विटामिन-एच के के रूप में भी जाना जाता है, बायोटिन बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन में से एक है जो भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। जीवंत और चमकदार त्वचा बनाए रखने में भी लाभ को लेकर अक्सर इसपर बात की जाती रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपकी त्वचा को विशेष लाभ मिल सकता है। अधिकांश लोगों को स्वस्थ आहार से आवश्यक बायोटिन मिल जाता है। बायोटिन न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, साथ ही यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए भी जरूरी है। हालांकि अन्य पोषक तत्वों की तरह बायोटिन की अधिकता या कमी भी नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं कि आहार के माध्यम से इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
किशोरों और वयस्कों के लिए प्रतिदिन 30 से 100 माइक्रोग्राम बायोटिन की मात्रा को पर्याप्त माना जाता है। बहुत से लोग इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने, त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने के लिए खुद से ही बायोटिन सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, पर इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार के माध्यम से पोषक तत्वों को प्राप्त करना लाभकारी होता है। यदि डॉक्टर आपमें इसकी कमी महसूस करते हैं और सप्लीमेंट्स की सलाह देते हैं तभी इसका सेवन किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि दैनिक आहार में किन चीजों को शामिल करके बायोटिन की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है?
नट्स औ सीड्स का करें सेवन
सूखे मेवे और कई प्रकार के बीज में फाइबर, अनसेचुरेटेड फैट्स और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इनसे आप शरीर के लिए आवश्यक बायोटिन की भी पूर्ति कर सकते हैं। 20 ग्राम सूरजमुखी के बीज से 2.6 एमसीजी बायोटिन जबकि 30 ग्राम भुने हुए बादाम में 1.5 माइक्रोग्राम बायोटिन प्राप्त हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि आहार में नट्स को शामिल करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है।
मशरूम से होने वाले फायदे -
मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, इसमें प्रचुर मात्रा में बायोटिन भी होता है। यही कारण है कि त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए मशरूम खाने की सलाह दी जाती है। मशरूम (120 ग्राम) में लगभग 2.6 माइक्रोग्राम बायोटिन होता है, जो दैनिक जरूरतों के 10 फीसदी की पूर्ति कर सकता है। मशरूम को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लेकर मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी ठीक रखने के लिए फायदेमंद पाया गया है।
केला खाने के कई लाभ
केले दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय फलों में से एक हैं। यह फाइबर, कार्ब्स और विटामिन-बी के साथ कॉपर और पोटेशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। एक छोटे केले (105 ग्राम) में लगभग 0.2 एमसीजी बायोटिन होता है। त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए इसे फायदेमंद पाया गया है। यही कारण है कि कई लोग त्वचा पर केला लगते हैं।
चॉकलेट से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान....
7 Jul, 2023 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। चॉकलेट एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका उपयोग खुशी के अवसरों पर मुंह मीठा करने के लिए किया जाता है। आज के समय में तो चॉकलेट को एक मिठाई के रूप में और उपहार के रूप में भी दिया जाने लगा है। वर्ल्ड चॉकलेट डे का इतिहास 1550 से शुरू होता है, जब यूरोप में इससे मीठे पेय पदार्थ बनाया गया। वर्ल्ड चॉकलेट डे का पहला आयोजन साल 2009 में हुआ था। समय बदलने के साथ-साथ अब बाजार में चॉकलेट के कई रूप उपलब्ध है। आप चाहे तो डार्क चॉकलेट खरीद सकते हैं या फिर आप चॉकलेट केक, चॉकलेट कैंडी या फिर चॉकलेट से बनी कोई और अन्य चीज को किसी को उपहार के रूप में दे सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चॉकलेट से बनें कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी वर्ल्ड चॉकलेट डे के दिन अपने घर में ये डिशेज बनाकर बच्चों को प्रसन्न कर सकें।
चॉकलेट केक
बच्चों को केक काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो विश्व चॉकलेट दिवस के दिन अपने बच्चों के लिए चॉकलेट से बना केक तैयार कर सकती हैं। चॉकलेट केक बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आता है।
हॉट चॉकलेट
बच्चों को हॉट चॉकलेट पीना काफी पसंद आता है। इसके बहाने से बच्चे दूध का भी सेवन कर लेते हैं। हॉट चॉकलेट को हॉट कोको या ड्रिंकिंग चॉकलेट के नाम से भी जाना जाता है ।
चॉकलेट शेक
बच्चों को ठंडा चॉकलेट शेक पीना काफी पसंद होता है। चॉकलेट शेक एक ऐसी डिश है, जो बड़ों को भी काफी पसंद होती है।
मानसून में ऑयली बालों से बचना चाहते हैं, तो अपनाये ये नेचुरल चीज़ें....
7 Jul, 2023 05:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बारिश के मौसम में बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण होता है मौसम में उमस। जिससे स्कैल्प में पसीना होने के कारण बाल ऑयली हो जाते हैं। इस मानसून में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर अपने बालों को ऑयली होने से बचा सकते हैं। तो आइए जानें इन आसान उपायों के बारे में...
नींबू का रस
नींबू में अम्लीय गुण पाए जाते हैं। इसका रस आप बालों पर अप्लाई कर सकते हैं। जिससे आप ऑयली बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक कप में नींबू का रस निकाल लें, अब अपने बालों को शैंपू से धो लें, फिर नींबू का रस लगाएं। यह आपके बालों के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है।
सेब का सिरका
ऑयली बालों से राहत पाने के लिए आप सेब का सिरका स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में सेब का सिरका मिलाएं। बाल धोने के बाद इसे लगाएं। यह बालों के एक्स्ट्रा तेल को कम करने में मदद करता है। इससे बालों के पीएच कम होने में मदद मिलती है। जिससे बालों को नेचुरल चमक मिलती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र का काम करता है। यह आपके स्कैल्प को बहुत अधिक शुष्क या बहुत अधिक तैलीय होने से बचाता है। इसके लिए बालों में हल्के हाथों से एलोवेरा जेल से मसाज करें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा स्कैल्प के पीएच को संतुलित करने में मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आप ऑयली बालों से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं और इस मिश्रण को अपने गीले बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद धो लें। बेकिंग सोडा स्कैल्प के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है। आप सप्ताह में इसका इस्तेमाल एक बार कर सकते हैं।
इन चीजों के इस्तेमाल से चश्मे के निशानो से पाए छुटकारा
6 Jul, 2023 03:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज के वक्त में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और बाहर के उल्टे-सीधे खाने की वजह से लोगों की आंखों पर सीधा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही लगातार मोबाइल चलाने की वजह से आंखों दृष्टि और ज्यादा कमजोर होती जा रही है।मोबाइल से निकलने वाली किरणों की वजह से कम उम्र में ही बच्चों की नजर कमजोर हो रही है, जिसके चलते छोटी उम्र में ही बच्चे चश्मा लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। जब चश्मा लगातार लगाना पड़ता है तो उससे चेहरे पर निशान पड़ने लगते हैं। एक समय के बाद ये निशान काफी भद्दे लगने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन निशानों को मिटाने के कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं ताकि आप भी घर बैठे चेहरे के इन निशानों से छुटकारा पा सके।
आलू
चश्मे से होने वाले इन निशानों को हटाने के लिए आपको बस कच्चे आलू की जरूरत होगी। इसके इस्तेमाल के लिए एक कच्चे आलू को पीस कर रस निकाल लें। इस रस को कॉटन बॉल से निशान वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा जरूर मिलेगा।
खीरा
चश्मे का निशान हटाने के लिए खीरे का रस काफी फायदेमंद होता है। आपको बस खीरे का रस निकाल कर उंगली से इसे निशान पर लगाना है।
गुलाब जल
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गुलाब जल काफी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर चश्मे से हुए निशान को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको बस रोज सोने से पहले कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगो कर आधे घंटे के लिए चेहरे के निशान पर रखना है।
संतरे का छिलका
संतरे के छिलके के पेस्ट में कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाकर आप इसे निशान पर अप्लाई करें। कुछ ही दिन में आपको फायदा दिखने लगेगा।
टमाटर का रस
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए टमाटर का रस काफी फायदा करता है। आप इसकी मदद से चेहरे पर पड़े निशान को भी हटा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस टमाटर का जूस निशान वाली जगह पर अप्लाई करके आधा घंटे के लिए छोड़ना है।
एलोवेरा
अगर आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को कॉटन बॉल में लेकर इसे निशान वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ ही दिन में चेहरे के निशान गायब हो जाएंगे।
ऐसी हरी चूड़ियां सावन के महीने में लगती हैं बेहद खूबसूरत
6 Jul, 2023 01:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सावन का महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने लोग सच्चे मन से महादेव की आराधना करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। महिलाएं व्रत-उपवास करती हैं, इसके साथ ही सावन में सोलह श्रृंगार का भी काफी महत्व होता है। महिलाएं भोलेनाथ की पूजा करते समय 16 श्रृंगार करके हरी साड़ी और हरे रंग की ही चूड़ियां पहनती हैं।
शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जिसे हरे रंग की चूड़ियां पहनना पसंद नहीं होगा।हरे रंग की चूड़ियां देखने में तो खूबसूरत लगती ही हैं, साथ ही में सावन में इन्हें पहनने का अलग ही महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको सिंपल चूड़ियों की बजाय कुछ अलग और लेटेस्ट चूड़ियों और कंगनों की डिजाइन दिखाएंगे। ये सभी बैंगल्स आपको आसानी से बाजार में मिल जायेंगे।
कुंदन जड़े कंगन
सावन के महीने में अगर आप कुछ अलग सा पहनना चाहती हैं तो कुंदन जड़े हुए हरे रंग के कंगन पहन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारे और क्लासी लगते हैं।
गोल्ड कड़ों के साथ चूड़ियां
नई दुल्हनें हरे रंग की चूड़ियों के साथ सोने के कड़े पहन सकती हैं। ये देखने में अच्छे लगते हैं। हल्की साड़ी पहन कर इसके साथ आप इस तरह से चूड़ियां पहन सकती हैं।
वेलवेट चूड़ियां
सावन के महीने में खूबसूरत दिखने के लिए आप सूट या फिर लाइट वेट साड़ी के साथ ग्रीन कलर की वेलवेट की चूड़ियां पहन सकती हैं।
हरा ब्रेसलेट
अगर आपको चूड़ियां पहनना पसंद नहीं हैं तो हरे रंग का ब्रसलेट आप पहन सकती हैं। इसे पहन कर आपको किसी तरह की उलझन नहीं होगी।
मेटल की हरी चूड़ियां
आप चाहें तो मेटल की हरे रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। ये काफी हल्की होती हैं और देखने में भी खूबसूरत लगती हैं।
कांच की चूड़ियां
हरे रंग की काम वाली कांच की चूड़ियां हमेशा परफेक्ट होती हैं। ये तो एवरग्रीन होती हैं। आप किसी भी साड़ी के साथ इस तरह की हरी चूड़ियां पहन सकती हैं।
इन घरेलू नुस्खो से आईब्रो के बालो को बनाए मजबूत
6 Jul, 2023 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बारिश के मौसम में स्किन प्रॉब्लम से लेकर बाल झड़ने की समस्याएं तक सामने आने लगती हैं। अगर इनका ध्यान शुरुआत में नहीं रखा जाए तो यह परेशानियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं।बाल झड़ने के साथ-साथ कई लोगों को आइब्रो के बाल झड़ने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। आइब्रो के बाल झड़ने से लोग काफी टेंशन में आ जाते हैं।आज हम आपको आइब्रो के बाल झड़ने से रोकने के लिए घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं ताकि आप भी इस परेशानी से घर बैठे छुटकारा पा सकें।
नारियल तेल
गर्म नारियल तेल को लगाने से आईब्रो के बाल मजबूत होते हैं और टूटने से बचते हैं। रात में सोने से पहले नारियल तेल से धीरे-धीरे आईब्रो पर मसाज करें और इसे पूरी रात छोड़ दें। सुबह चेहरा धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल आईब्रो के बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए जेल को आईब्रो के बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक रखें।
जैतून का तेल
जैतून का तेल आईब्रो को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसे गर्म करके और फिर आईब्रो पर लगाएं। धीरे-धीरे मसाज करें ताकि तेल अच्छी तरह से बालों में संचरित हो सके।
प्याज का रस
प्याज का रस आईब्रो के लिए उपयोगी होता है, क्योंकि इसमें सल्फर होता है। प्याज के रस में मौजूद सल्फर आईब्रो के लिए बहुत लाभकारी होता है। आप प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और इसे आईब्रो पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रखें और फिर धो लें।
कुट्टू के आटे से बनने वाले दही बड़े बनाने की रेसिपी....
5 Jul, 2023 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सावन की शुरुआत हो गई है और श्रद्धा-भक्ति का माहौल हर ओर देखने को मिल रहा है। सावन के सोमवार का व्रत रखने का श्रद्धालुओं में काफी क्रेज होता है। ऐसे में अगर आप भी व्रत रख रहे हैं और इस दौरान हेल्दी भी बने रहना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ग्लूटेन फ्री दही बड़े, जो उपवास में खाने के लिए एकदम बेस्ट है। कुट्टू के आटे से बनने वाले दही बड़े बनाने की रेसिपी शेयर की है। व्रत में खाने लायक यह दही बड़े ना केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आसानी से तैयार हो जाते हैं और ग्लूटेन फ्री भी होते हैं। इन दही बड़े को खाने से केवल पांच मिनट पहले ही बड़े और दही को मिलाना चाहिए, नहीं तो ज्यादा देर तक इन्हें दही में डाले रखने से यह फूट जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने इन दही बड़ों के ऊपर डालने के लिए व्रत वाली हरी चटनी बनाने का भी तरीका शेयर किया है।
उपवास के दही बड़े बनाने की विधि
- सबसे पहले डेढ़ कप कुट्टू का आटा लेंगे। इसमें 3 टेबलस्पून साबूदाने का आटा डालेंगे। चाहें तो साबूदाने को मिक्सी में पीस लेंगे, या फिर रेडीमेड साबूदाने का आटा ले सकते हैं या फिर समा चावल का आटा भी ले सकते हैं।
- अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक, बारीक कटी हुई अदरक, महीन कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे।
इसके बाद पानी डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करेंगे और हल्का घोल तैयार कर लेंगे।
- अब इसे इलेक्ट्रिक बीटर से पांच मिनट तक फेंट लेंगे, जिससे दही बड़े काफी फूले हुए बनेंगे।
- अगर इलेक्ट्रिक बीटर नहीं है और व्रत में बेकिंग सोडा खा सकते हैं, तो आप चाहे तो इसमें आधा टीस्पून बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं।
अ- ब उपवास में इस्तेमाल के लायक तेल को कड़ाही में डालकर मध्यम आंच पर गर्म करेंगे और इसमें छोटे-छोटे पकौड़े की तरह बैटर डालकर इन्हें डीप फ्राई करेंगे।
- यह दही बड़े की तरह बिल्कुल मुलायम नहीं होंगे क्योंकि कुट्टू का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। फ्राई होने के बाद बड़े को पांच मिनट के लिए पानी में डाल देंगे।
- गाढ़ा दही लेकर अच्छी तरह से फेंटेंगे और इसमें एक टेबल स्पून शक्कर और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएंगे।
- अब जब भी दही बड़े खाने हों, तो पांच मिनट पहले पानी में से बड़े निकालकर इन्हें हाथ से दबाकर एक बर्तन में रख लेंगे और इनके ऊपर दही डाल देंगे।
- फिर इनके ऊपर हरी वाली चटनी, अनार के दाने, भुने हुए जीरे का पाउडर, सेंधा नमक और हरी धनिया की पत्तियां डालकर सर्व करेंगे।
व्रत वाली हरी चटनी बनाने का तरीका
- एक मिक्सर जार में मूंगफली के दाने, बारीक कटी हुई अदरक, हरी मिर्च और धनिया डाल देंगे।
- आप चाहे तो पुदीना भी डाल देंगे।
- फिर इसमें दही डालने के बाद पानी डालकर मिक्सी में पीस लेंगे।
- सबसे आखिरी में सेंधा नमक डालकर इस चटनी में अच्छी तरह से पीस लेंगे।
बारिश के मौसम में इन रंगों की लिपस्टिक का करे उपयोग
5 Jul, 2023 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर महिला की जिंदगी में मेकअप का काफी अहम रोल होता है। अगर सबसे जरूरी मेकअप की बात करें तो लिपस्टिक एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल हर उम्र की महिला करती है। चाहे वह टीनएजर हो या फिर बढ़ती उम्र की महिला, लिपस्टिक का इस्तेमाल हर कोई करता है। जिस तरह से गर्मी और सर्दी के मौसम के लिए हम अलग तरीके की लिपस्टिक का चयन करते हैं, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में भी लिपस्टिक के शेड का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।दरअसल, बारिश के मौसम में उमस काफी ज्यादा हो जाती है, जिस वजह से चेहरे पर पसीना आता रहता है। ऐसे में अगर आप गलत रंग की लिपस्टिक लगाएंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकती है।
रोज पिंक
रोज पिंक रंग हर महिला का सबसे पसंदीदा रंग होता है। इस रंग को लगाने से आपकी उम्र भी कम लगेगी। बारिश के मौसम में ये रंग आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा।
बेरी टोन
बारिश के मौसम में बेरी टोन रंग की लिपस्टिक बेहद प्यारी लगती है। ये हर तरह की स्किन टोन पर जचती है।
मोव शेड
अगर आपको गुलाबी और पर्पल रंग की लिपस्टिक काफी पसंद है तो आप मोव शेड ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में काफी ज्यादा प्यारा लगता है। बारिश में ये आपको खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
न्यूड
अगर आपको डार्क रंग के शेड नहीं पसंद हैं तो न्यूड शेड आपके लिए सबसे परफेक्ट हैं। बारिश में ये और ज्यादा परफेक्ट लगते हैं।
कोरल शेड
अगर बारिश के मौसम में आप चाहती हैं कि आपकी उम्र कम दिखे तो कोरल शेड को ट्राई कीजिए। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं।
शीर लिप टिंट्स
बरसात के मौसम में लिप टिंट्स काफी सही रहते हैं। लिप्स टिंट्स हल्के और हाइड्रेटिंग होते हैं।
ऐसे बनाएं गुड़ वाली मेंहदी, हाथों पर रचेगा गहरा खूबसूरत रंग
5 Jul, 2023 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सावन के महीने में व्रत रखने और पूजा-पाठ के साथ ही महिलाएं अपने हाथों को मेंहदी से सजाती हैं। मेंहदी उनके सोलह श्रृंगार का खास हिस्सा है। जिसके बिना श्रृंगार के साथ ही सावन का पर्व भी अधूरा है। अगर आप भी मेंहदी लगवाने की सोच रही हैं और चाहती हैं कि इसका कलर दिनों-दिन बरकरार रहें, तो इस बार नॉर्मल मेंहदी से अलग गुड़ वाली मेंहदी करें ट्राई।
कोन वाली मेंहदी एक ही घंटे में आपके हाथ लाल कर देती है, क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल होते हैं। ये जितनी जल्दी चढ़ती है उतनी ही जल्दी उतर भी जाती है, तो गुड़ वाली मेंहदी पूरी तरह से प्योर है और इसका रंग भी बहुत गहरा चढ़ता है। सबसे अच्छी बात कि कई दिनों तक इसका गहरा रंग बरकरार रहता है। आइए जानते हैं इस मेंहदी को बनाने का तरीका।
सामग्री : 100 ग्राम गुड़, 2 चम्मच मेहंदी पाउडर, 1 चम्मच कुमकुम, 30 ग्राम लौंग, 50 ग्राम चीनी, 1 टिन का डब्बा, और 1 चीनी मिट्टी की कटोरी
गुड़ की मेंहदी बनाने की विधि
गुड़ की मेहंदी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पीसकर पाउडर बना लें।एक टिन का डिब्बा लें, उसमें गुड़ डालें और बीच में थोड़ी सी जगह बनाकर बीच में लौंग और चीनी डाल दें।अब चीनी और लौंग के ऊपर मिट्टी का कटोरा रखें।अब इस कटोरी में कुमकुम डालें और इस टिन के डिब्बे को गैस पर रख दें और ऊपर पानी से भरा एक बर्तन रखें और इसे आटे की मदद से ढक दें।कुछ ही देर में टिन का डिब्बा अंदर से पूरी तरह गर्म हो जाएगा और उसमें से भाप निकलने लगेगी।करीब आधे घंटे बाद यह भाप पानी में बदल जाएगी और कटोरे में इकट्ठा होने लगेगी।जब आपको लगे कि यह भाप पूरी तरह खत्म हो गई है तो अब कटोरे में जमा हुए पानी में मेहंदी मिलाएं।गुड़ वाली मेहंदी तैयार है।
हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें ये होममेड स्क्रब्स
5 Jul, 2023 11:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कुछ लोगों को लगता है कि स्किनकेयर का मतलब केवल चेहरे पर लोशन और क्रीम लगाकर उसे निखारना। जबकि स्किनकेयर बहुत बड़ा विषय है, जिसमें आपके चेहरे के साथ-साथ शरीर के दूसरे हिस्से भी शामिल हैं, जिसे बुरी तरह से नजरअंदाज किया जाता है। खासकर हमारे हाथ, जो चेहरे को निखारने में हमारी मदद करते हैं, उनकी ही सबसे कम देखभाल की जाती है।
यही वजह है कि चेहरे की तुलना में हमारे हाथ बहुत जल्दी बूढ़े और झुर्रियों वाले दिखने लगते हैं। इन्हें कोमल और खूबसूरत बनाए रखने के लिए समय-समय पर स्क्रब करना जरूरी है ताकि डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सके और नई त्वची को सांस लेने का मौका मिले।
चीनी और जैतून का तेल स्क्रब
बड़े चम्मच दानेदार चीनी को 1 बड़े चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं।चाहें तो, खुशबू के लिए अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें।हाथों पर कुछ मिनटों के लिए धीरे से मसाज करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।15 से 20 मिनट के बाद कॉटन बॉल या सूती कपड़े से पोछ लें।अब हाथ को गर्म पानी से धोएं और थपथपा कर सुखा लें।
ओटमील और शहद का स्क्रब
एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच पिसे हुए ओट्स के साथ 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।पेस्ट जैसी कंसिस्टेंसी पाने तक अच्छी तरह मिक्स करें।हल्के एक्सफोलिएशन के लिए स्क्रब को अपने हाथों पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में रगड़ें।गुनगुने पानी से धोने से पहले इसे कुछ मिनटों के लिए स्किन पर लगा रहने दें।
कॉफ़ी ग्राउंड और नारियल तेल स्क्रब
2 बड़े चम्मच कॉफी ग्राउंड लें और उन्हें 1 बड़े चम्मच नारियल तेल (पिघला हुआ) के साथ मिलाएं।एक्स्ट्रा एक्सफोलिएशन (वैकल्पिक) के लिए चाहें तो एक चम्मच ब्राउन शुगर भी मिला सकते हैं।ड्राई हाथों को कोमल और जवां बनाने के लिए इस मिश्रण से मालिश करें।बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें और अंत में मॉइश्चराइज़र लगाएं।
नींबू और नमक का स्क्रब
एक कटोरी में आधा नींबू का रस निचोड़ लें।2 बड़े चम्मच सी सॉल्ट (दानेदार) डालें और अच्छी तरह मिलाएं।स्क्रब को अपने हाथों पर रगड़ें, कुछ मिनटों के लिए धीरे से एक्सफोलिएट करते रहें।गर्म पानी से धोएं और हाथों को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइज़र लगाएं।
दही और बादाम का स्क्रब
2 बड़े चम्मच प्लेन दही में 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसे हुए बादाम मिलाएं।अगर चाहें तो एक्स्ट्रा मॉइश्चर के लिए एक चम्मच शहद मिलाएं।स्क्रब को अपने हाथों पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मालिश करें।गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें। अंत में मॉइश्चराइजर लगा लें।
Note:इनमें से किसी भी स्क्रब का इस्तेमाल करने के बाद हाथों पर हैंड क्रीम या तेल से मॉइश्चराइज़ करना न भूलें। बेहतर परिणाम पाने के लिए सप्ताह में एक या दो बार स्क्रबिंग को दोहराएं।
इन चीजों का करें इस्तेमाल मुंहासे से मिलगी राहत
4 Jul, 2023 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में पसीने और तेज गर्मी की वजह से शरीर पर कई तरीके की परेशानियां सामने आती हैं। इनमें सबसे मुख्य परेशानी है चेहरे पर मुंहासे होना। बदलते मौसम में त्वचा पर आने वाले पसीने की वजह से मुंहासों की समस्या सामने आती है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि त्वचा पर तेल की अधिक मात्रा की वजह से मुंहासे उत्पन्न होते हैं।ऐसा कहा जाता है कि जब स्किन पर तेल की मात्रा काफी अधिक हो जाती है तो त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से मुंहासे उत्पन्न होते हैं। इसी के चलते गर्मी के मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल
एलोवेरा में कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप रात के वक्त एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर सो जाइए। ये काफी जल्दी मुंहासों को खत्म करने में कारगर रहता है।
टी ट्री ऑयल
नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल की दो बूंदें मिलाकर इसे अपने चेहरे के मुंहासों पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको फायदा जरूर दिखेगा।
ग्रीन टी
जिस तरह से ग्रीन टी का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, ठीक उसी तरह से आप इसके इस्तेमाल से दमकती त्वचा पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे मुंहासों पर लगाएं।
शहद
शहद में पाए जाने वाले गुणों की वजह से ये त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक बूंद शहद मुंहासों पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ना है। सुबह तक मुंहासा गायब हो जाएगा।
बर्फ
ये मुंहासों को काफी हद तक छोटा कर देती है। अगर आप बर्फ का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक साफ कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेट कर इसे मुंहासों पर चारों तरफ घुमा-घुमा कर लगाएं।