नई पीढ़ी की पहली पसंद: टेक्नोलॉजी क्षेत्र में 77% युवाओं की रुचि
est Career Options: हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार करियर के लिहाज से नई पीढ़ी के युवाओं की पहली पसंद प्रौद्यौगिकी की फील्ड बन रही है. तकरीबन 77 फीसदी युवा इसमें अपनी रूचि दिखा रहे हैं.
नई दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) Best Career Options: भारत में टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री नई पीढ़ी के छात्रों का पसंदीदा क्षेत्र बनकर उभर रहा है और करीब 77 प्रतिशत युवा इस क्षेत्र के प्रति रुचि दिखा रहे हैं. सोमवार को एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया. सॉफ्टवेयर कंपनियों के संगठन नैसकॉम ने इनडीड के साथ संयुक्त रूप से तैयार इस रिपोर्ट में कहा है कि भारत में तकनीकी कार्यबल में ‘मिलेनियल्स’ और ‘जेन जेड’ वाली पीढ़ी का योगदान लगभग 90 प्रतिशत है. यह उच्च पीढ़ीगत विविधता को सक्षम बनाता है और प्राथमिकताओं को भी बदलता है.
‘जेन जेड’ का संबोधन 1990 के दशक के अंतिम और 2000 के दशक के अंतिम वर्षों में जन्म लेने वाली पीढ़ी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वहीं ‘मिलेनियल्स’ की श्रेणी में 1980 के दशक के शुरुआती और 1990 के दशक के मध्य तक पैदा होने वाले युवा रखे जाते हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सीखना एवं वृद्धि के साथ संस्कृति एवं नैतिकता किसी भी संगठन का चयन करते समय मिलेनियल्स और जेन जेड दोनों के लिए शीर्ष मानदंड हैं. यह मौजूदा कामकाजी माहौल से निपटने और अपने वांछित करियर राह तैयार करने के लिए कौशल एवं क्षमता विकास पर नियोक्ताओं की सतत अहमियत को रेखांकित करता है.
रिपोर्ट कहती है कि भारत में प्रौद्योगिकी उद्योग जेन जेड छात्रों के लिए पसंदीदा उद्योग बना हुआ है और 77 प्रतिशत छात्र इस उद्योग को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.’ नैसकॉम और इनडीड के इस संयुक्त सर्वेक्षण में 185 नियोक्ताओं के साथ वर्तमान और भावी कार्यबल के 2,500 से अधिक सदस्य शामिल थे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 84 प्रतिशत नियोक्ता ‘गिग मॉडल’ की तलाश में हैं या उसके लिए तैयार हैं. इसमें स्टार्टअप और व्यवसाय प्रक्रिया प्रबंधन (बीपीएम) क्षेत्र इस खंड में नियुक्ति में आगे

पूर्व जज गिरिबाला सिंह को जमानत की उम्मीद, ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट का रुख अहम
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से मचा हड़कंप, जानें क्यों बढ़ रहा क्षेत्रीय तनाव
प्रमोशन का रास्ता होगा आसान! CPCT को लेकर सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रतलाम में नशे के खिलाफ एक्शन, तीन आरोपियों को दबोचकर पुलिस तलाश रही नेटवर्क की कड़ियां
IndiGo की फ्लाइट में मिड-एयर इंजन फेल, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी सुरक्षित
सर्राफा बाजार में तेजी की चमक, तीन दिनों में सोना 6,600 रुपये उछला; चांदी भी चमकी
मध्य प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं पर मंथन, अहमदाबाद में उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव
रेलवे में बड़ा विस्तार, 27 नई वंदे भारत के लिए 2700 करोड़ रुपये खर्च होंगे
फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस बनाकर करते थे साइबर फ्रॉड, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
अलवर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ईको ने उजाड़ा परिवार; तीन की मौत
