बिहार-झारखण्ड
राजनीति में नया विवाद: सुनील सिंह ने दी सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखाने की धमकी
13 Nov, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में कल यानी 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने वाले हैं। इसके पहले नेताओं की बयानबाजी से बिहार में माहौल गर्म है। इस बीच आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह का विवादित बयान सामने आया है। सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखाई देगा।
या तो उम्मीदवार बाहर आएगा या फिर रिटर्निंग ऑफिसर
आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा, ‘2020 में इन्होंने जो काम किया वो सभी नहीं देखा था। उस समय 4 घंटे तक मतगणना रुकी थी. मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। इस बार महागठबंधन ही नहीं पूरी जनता रोड पर उतर जाएगी। जो कुकृत्य आपने 2020 में किया था, वो काम अगर इस बार हुआ तो या तो रिटर्निंग ऑफिसर बाहर आएगा या फिर प्रत्याशी बाहर आएगा। इस बार तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है।
सड़कों पर बिहार जैसा हाल देखने को मिलेगा
सुनील कुमार सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरी जनता को शक है कि ये बेइमान लोग हैं।चुनाव आयोग की शाख पर बट्टा लग चुका है। सभी को पता है कि किस तरह रिटर्निंग ऑफिसर्स की तैनाती की गई है। अगर आप इस बार बेइमानी करिएगा तो पूरी जनता सड़क पर आ जाएगी। इस बार सड़कों पर नेपाल का नजारा देखने को मिलेगा, मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं।
हार की हताशा में ऐसी बयानबाजी कर रहे
वहीं आरजेडी नेता के बयान पर एनडीए ने पलटवार किया है। एनडीए नेताओं का कहना है कि हार की हताशा में आरजेडी नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। एग्जिट पोल देखने के बाद उन्हें अंदाजा लग गया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसलिए कुछ भी बयानबाजी करके भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
सीआरपीएफ की ट्रेनिंग का हाल बयां करती ट्रेन, शौचालयों में खराब सुविधाओं से जवानों में रोष
13 Nov, 2025 03:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया है। लगभग 12 सौ से अधिक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया था। इनमें अकेले सीआरपीएफ की पांच सौ ज्यादा कंपनी, चुनावी ड्यूटी पर तैनात थी। अब कंपनियों को इनकी मूल बटालियन या तैनाती के पहले वाले स्थान पर भेजा रहा है। सीआरपीएफ की कंपनियां, जब 'गया' स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई तो गाड़ी के कई कोचों की हालत देखकर जवान और अधिकारी दंग रह गए। कई कोच ऐसे थे, जिनकी साफ सफाई लंबे समय से नहीं हुई थी। शौचालयों में पानी की सुविधा नहीं थी। पानी के टैप टूटे हुए पड़े थे। इस बाबत सीआरपीएफ अधिकारी ने गया रेलवे स्टेशन के मैनेजर को लिखित शिकायत दी है।
सीआरपीएफ अधिकारी के शिकायती पत्र में ट्रेन संख्या 0335 अंकित है। पत्र के मुताबिक, ट्रेन के कई डिब्बों में पानी के उपकरण टूटे पड़े थे। ट्रेन के शौचालय बुरी हालत में थे। गाड़ी में पानी स्टोरेज की व्यवस्था नहीं थी। ट्रेन में कुछ कोच ऐसे भी रहे हैं, जिनकी हालत दयनीय थी। सीआरपीएफ अधिकारी ने अपने पत्र में लिखा, इस शिकायत पर बिना कोई देरी किए कार्रवाई होनी चाहिए।
सीआरपीएफ जवानों को ले जाने वाली इस ट्रेन की दुर्दशा को लेकर कई अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कई कोचों में बिजली के उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। सीआरपीएफ अधिकारी के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में कई तरह की कमियां रही हैं। रेलवे को इन कमियों को दूर करने के लिए तत्काल प्रभाव से कदम उठाना चाहिए था।
उन्होंने स्टेशन मैनेजर से आग्रह किया है, इस मामले में त्वरित गति से कदम उठाया जाए। गया के स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने शिकायती पत्र पर अपनी टिप्पणी में लिखा, पानी के टैप को संबंधित कोच के साथ अटैच किया जा रहा है। वॉशिंग सुविधा प्लेटफार्म संख्या एक पर नहीं है। वॉशिंग, डीडीयू में होगी। साफ सफाई की व्यवस्था प्लेटफार्म पर ही हो जाएगी।
बता दें कि जून में अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के 1200 जवानों को जर्जर ट्रेन देने के मामले में रेलवे के कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी। इस खबर को सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम ने प्रकाशित किया था। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कैबिनेट की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि खराब रैक देने के मामले में रेलवे के चार अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। वह स्पेशल ट्रेन छह जून को बीएसएफ जवानों को लेकर त्रिपुरा के उदयपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी स्टेशन के लिए रवाना होनी थी। ट्रेन की जर्जर हालत देखकर जवान दंग रह गए थे। ट्रेन की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे उसे लंबे समय से इस्तेमाल ही न किया गया हो। खिड़की, दरवाजे, बिजली उपकरण व टॉयलेट, सब जर्जर हालत में थे। बीएसएफ जवानों ने अपने आला अधिकारियों को भी उक्त घटना से अवगत कराया। चार दिन बाद एनएफआर जोन ने दूसरी ट्रेन उपलब्ध कराई थी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकट की कीमतें घोषित...जानिए कितने में मिलेगा टिकट
13 Nov, 2025 08:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को जेएससीए प्रबंधन ने रांची ODI मैच टिकट दरों की घोषणा कर दी, जिसके अनुसार दर्शकों को टिकट ₹1200 से लेकर ₹12,000 तक की दरों में उपलब्ध रहेंगे।
इस बार सबसे सस्ती टिकट ₹1200 की है, जो ईस्ट और वेस्ट हिल स्टैंड के लिए तय की गई है। विंग ए, बी, सी और डी सेक्शन के लोअर और अपर टियर टिकट ₹1300 से ₹2200 तक मिलेंगे। इनमें विंग ए और सी के अपर टियर टिकट ₹1300, लोअर टियर ₹1600, विंग डी लोअर ₹2000, विंग बी लोअर ₹2200 और विंग डी स्पाइस बॉक्स ₹1900 में उपलब्ध होंगे।
प्रीमियम और हॉस्पिटेलिटी जोन के टिकट भी इस बार खास आकर्षण का केंद्र हैं। अमिताभ चौधरी पैवेलियन के हॉस्पिटेलिटी बॉक्स ₹7000, कॉरपोरेट बॉक्स ₹6000, प्रीमियम टैरेस ₹2400, प्रेसिडेंट इन्क्लोजर ₹12,000, कॉरपोरेट लाउंज ₹10,000 और एमएस धोनी पैवेलियन का लग्जरी पार्लर ₹7500 में मिलेगा।
जेएससीए के सदस्य 23 नवंबर से टिकट और पास प्राप्त कर सकेंगे। टिकट वितरण जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम (23 नवंबर) और रांची के एमएस धोनी पैवेलियन (24 नवंबर) में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, जेएससीए से संबद्ध स्कूलों, क्लबों और संस्थानों को 25 टिकट खरीदने की अनुमति दी गई है।
आम दर्शकों के लिए रांची ODI मैच टिकट बिक्री की संभावना 25 नवंबर से जताई जा रही है। टिकट वेस्ट गेट काउंटर और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होंगे। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस रोमांचक मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद है कि जेएससीए स्टेडियम एक बार फिर दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा।
झारखंड में ठंड का कहर, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल
13 Nov, 2025 08:52 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं और उत्तरी शीत प्रवाह के असर से झारखंड में ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने बुधवार को अपने बुलेटिन में झारखंड शीतलहर अलर्ट जारी करते हुए राज्य के सात जिलों में 15 नवंबर तक ठंड का येलो अलर्ट घोषित किया है।
इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन इलाकों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे पहुंचने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। रांची में न्यूनतम तापमान 10.7°C, गुमला में 7.2°C, खूंटी में 8.1°C और लोहरदगा में 9.1°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर, डाल्टनगंज और चाईबासा में भी ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सड़क पर दृश्यता में कमी आएगी। वाहन चालकों को धीरे और सावधानीपूर्वक ड्राइव करने की सलाह दी गई है।
ग्रामीण इलाकों में अब अलाव जलाने की शुरुआत हो चुकी है और लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल झारखंड शीतलहर अलर्ट जारी रहेगा और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है।
बिहार का ताज किसके सिर? एग्जिट पोल में नीतीश कुमार को 22% और तेजस्वी यादव को 34% वोट
13 Nov, 2025 08:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है. अब सभी को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है. विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग के परिणाम 14 नवंबर को आएंगे. इससे पहले अलग-अलग एग्जिट पोल आए, जिसमें एनडीए को बढ़त मिलते हुए नजर आ रही है.
तेजस्वी यादव के नाम पर 34 फीसदी सहमत
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में महागठबंधन पर एनडीए की बढ़त नजर आ रही है. ये सर्वे बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर किया गया. इसमें 42 हजार 31 लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान पूछा गया कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर 22 फीसदी मतदाताओं ने मौजूदा सीएम तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति जताई. वहीं, आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को 34 प्रतिशत वोटर्स का साथ मिला.
एक्सिस माई इंडिया पोल में एनडीए को 43 फीसदी, महागठबंधन को 41 प्रतिशत, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 4% और अन्य को 12 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं.
17 एजेंसियों का अनुमान, NDA को बहुमत
बिहार चुनाव से पहले 17 एजेंसियों ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले एग्जिट पोल जारी किए हैं. सभी एजेंसियों ने NDA को बहुमत दिया है. प्रजा पोल एनालिटिक्स ने एनडीए को 186 और महागठबंधन को 50 सीट दी है. ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है, एनडीए के लिए. पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो NDA को 154, महागठबंधन को 83 और अन्य को 6 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं.
कैबिनेट की बड़ी बैठक : 18 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी...जानिए क्या हैं खास फैसले
12 Nov, 2025 07:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की. इसमें 18 प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहें. आज के बैठक में झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाने पर सहमति बनी है. इसके साथ ही आज के कैबिनेट की बैठक में नेतरहाट आवासीय स्कूल के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है.
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से फैसला लिया गया है कि सभी जिलों के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में STEM प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी, प्रत्येक प्रयोगशाला पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके साथ ही नए आपराधिक कानून के तहत ई-साक्ष्य और ई-समन को मंजूरी दी गई है. आज के कैबिनेट की बैठक में प्रधान वन रक्षकों के 1315 पदों के सृजन में संशोधन किया गया है. देवघर में 113.97 करोड़ रुपये की लागत वाली सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) आधारित परियोजना के तहत एक फोर स्टार होटल खुलने का प्रस्ताव पारित किया गया है.
झारखंड पुलिस रेडियो में वायरलेस ऑपरेटरों की नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता आवश्यकताओं में संशोधन किया गया है. जिसके तहत पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़ना अनिवार्य होगा. पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 24 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही आज के बैठक में देशी मांगुर मछली को राजकीय मछली (State Fish) का दर्जा प्रदान किया गया है. गिरिडीह-जमुआ के 28 किमी सड़क के लिए राशि आवंटित की गई है.चंदवा में 147 एकड़ जमीन हिंडाल्को को दिया गया. 25वीं स्थापना दिवस के लिए राजकीय संस्कृति कार्यक्रमों के लिए 1.5 करोड़ की मंजूरी दी गई है.
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से...जानिए क्या हैं खास प्रस्ताव"
12 Nov, 2025 07:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की. आज की कैबिनेट बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई. एक अहम फ़ैसला यह था कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की.
रांची के खेलगांव में तेंदुए का आतंक, 4 दिन से घूम रहा है इलाके में, वन विभाग पर निष्क्रियता का आरोप
12 Nov, 2025 07:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित खटंगा इलाके में एक तेंदुए के खुलेआम घूमने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गहन दहशत फैल गई है. प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह तेंदुआ पिछले चार दिनों से लगातार इलाके में घूम रहा है, जिससे इस घनी आबादी वाले और व्यस्त क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ
सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए को रात के समय खटंगा इलाके में घूमते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया है. खटंगा का यह क्षेत्र अपनी आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण अत्यंत व्यस्त माना जाता है. तेंदुए के इस तरह खुलेआम घूमने की खबर और फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय निवासी काफी सहम गए हैं. उन्हें लगातार यह डर सता रहा है कि तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता काफी बढ़ गई है.
वन विभाग पर निष्क्रियता का आरोप
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को तुरंत सूचना दे दी गई थी. हालांकि, सूचना दिए जाने के चार दिन बाद भी वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने या इलाके में गश्त बढ़ाने के संबंध में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों का स्पष्ट आरोप है कि वन विभाग की यह निष्क्रियता और लापरवाही उनकी जान को जोखिम में डाल रही है.
झारखंड स्थापना दिवस से पहले CM हेमंत सोरेन से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी
12 Nov, 2025 07:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें रजत जयंती वर्ष के अवसर पर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. इस मुलाकात में, मंत्री ने विभाग द्वारा प्रखंड और पंचायत स्तर पर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष साझा की.
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से भेंट कर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्ष पर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रखंड और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
ज़्यादा जानें
रांची
द फोर्थ पिलर
Ranchi
राँची
The Fourth Pillar
साथ ही, जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण… pic.twitter.com/zSLxHxO4xL
— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) November 12, 2025
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के माध्यम से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने की विस्तृत कार्ययोजना भी प्रस्तुत की.
इस कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के जरिए राज्य की आर्थिक रीढ़ के रूप में विकसित करना है.
इसका लक्ष्य स्पष्ट है: ग्रामीण महिलाएं अपने कौशल और आत्मविश्वास का उपयोग करते हुए आजीविका के नए अवसर सृजित करें, और इस प्रकार झारखंड को एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं. स्थापना दिवस के ठीक पहले ग्रामीण विकास पर सरकार का यह विशेष जोर, समावेशी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
Cabinet Live Video: हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, आज इन महत्वपूर्ण फैसले पर लगी मुहर, देखें लाइव वीडियो
12 Nov, 2025 07:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Cabinet Live Video:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार यानी आज झारखंड मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद कैबिनेट सचिवालय ने निर्णयों की आधिकारिक जानकारी दी।
https://youtu.be/D2npyn7ylMw
घाटशिला उपचुनाव में मतदान गोपनीयता भंग, ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने पर दो पर FIR
12 Nov, 2025 07:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
घाटशिला: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम मशीन के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में जिला प्रशासन ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामले की जानकारी मिलते ही फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) सक्रिय हो गई। जांच में पुष्टि हुई कि दोनों आरोपित एक राजनीतिक दल के समर्थक हैं। उन्होंने मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम मशीन के पास खड़े होकर वोट डालते समय फोटो खींची और अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पोस्ट भी की।
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। घाटशिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक अन्य केस दर्ज हुआ है, जिसमें कैश के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका जताई गई है।
डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है और इसके लिए सख्त दंड का प्रावधान है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मतदान कक्ष की गोपनीयता भंग करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता पर सीधा आघात है। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
जिला प्रशासन ने इस घटना के माध्यम से मतदाताओं और राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी ने मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! हेमंत कैबिनेट ने नियमितिकरण को दी मंजूरी, पुरानी पेंशन योजना पर भी बड़ा फैसला
12 Nov, 2025 07:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई हेमंत कैबिनेट बैठक 2025 में कई अहम निर्णय लिए गए। देर शाम मंत्रालय में संपन्न हुई बैठक में शिक्षा विभाग और राज्यकर्मियों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
सबसे बड़ा फैसला पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर लिया गया। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि अब नेतरहाट विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आएंगे। अब तक यह लाभ केवल राज्य सरकार के अधीन विभागों तक सीमित था। इस फैसले से नेतरहाट के उन कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी जिन्हें पहले NPS के तहत पेंशन दी जा रही थी।
पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार ने कई संवर्गों को OPS का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे हजारों कर्मचारियों को भविष्य में स्थिर पेंशन की गारंटी मिलेगी।
कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को लेकर किया। अब राज्य के सभी जिलों में प्रत्येक सीएम एक्सीलेंस स्कूल में उच्च स्तरीय साइंस लैब स्थापित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर हर लैब के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन लैबों में साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा का बेहतर अनुभव मिल सके।
इसके अलावा, कैबिनेट ने संविदा शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों को नियमित करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। विश्व बैंक की सहायता से संचालित पॉलिटेक्निक शिक्षा सशक्तिकरण योजना के तहत नियुक्त 24 शिक्षकों को अब नियमितिकरण का लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार के इन फैसलों से शिक्षा व्यवस्था और सरकारी कर्मियों दोनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पालतू कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण जरूरी, नहीं तो देना होगा जुर्माना, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
12 Nov, 2025 07:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड राज्य के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.कोर्ट के संज्ञान मामले में दिए गए आदेश के बाद शहरी निकायों ने आम सूचना जारी कर लोगों को दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है. इन पशुओं को पालने वालों को नगर निकायों में जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. नगर विकास विभाग के निर्देश के बाद गढ़वा नगर परिषद ने लोगों के लिए आम सूचना जारी हो गई है. राज्य की अन्य निकायों में भी सूचना जारी करने की तैयारी पूरी हे गई है.नगर निकायों ने आदेश जारी किया है कि जो लोग पंजीकरण नहीं कराएंगे, उन पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी. आम नागरिकों के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपए एवं व्यवसायिक व प्रजनन के लिए 1000 रुपए निर्धारित है. पंजीकरण कराने के समय मालिकों को अपना पहचान पत्र, टीकाकरण प्रमाण पत्र, जीव का फोटो लाना होगा. बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने देश में बढ़ रही आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों और बड़ों को काटे जाने की घटनाओं में वृद्धि को खतरनाक बताया है.
पिछले दो साल में 2034 कुत्ते व 2132 कुतिया को एंजी रैबीज सूई दिया जा चुका है
उच्चतम न्यायालय ने इस पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए राज्यों को आदेश दिया है कि सभी संस्थागत स्थलों से आवारा कुत्तों को तुरंत हटाया जाए.अदालत ने आदेश दिया है कि सभी राज्यों के मुख्य सचिव न्यायालय को अनुपालन की रिपोर्ट देंगे. रांची नगर निगम में कुत्तों का पंजीकरण काफी कम रांची निगम क्षेत्र में करीब 25 हजार पालतू कुत्ते हैं. इनमें से एक हजार कुत्तों का पंजीकरण है. निगम क्षेत्र में 2017 में हुए सर्वे में 1.25 लाख कुत्ते थे.2012 की गणना में 37 हजार से अधिक कुत्ते थे. निगम ने इस वर्ष के अगस्त तक 1.33 लाख आवारा कुत्तों का बंध्याकरण किया है. बंध्याकरण का अभियान एनिमल बर्थ कंट्रोल एक्ट 2023 के मुताबिक नए सिरे से चल रहा है. पिछले दो साल में 2034 कुत्ते व 2132 कुतिया को एंजी रैबीज सूई दिया जा चुका है. जानकार कहते है कि घरों में कुत्ता पालने वाले शौकीनों में उनके निबंधन को लेकर उदासीनता है. इसी वजह से लापरवाही बरतने की वजह से कई बार कुत्तों के किसी को काट खाने के बाद विषम परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है. पशुपालन विभाग की ओर से कुत्तो की आबादी पर अंकुश को लेकर निगम से समन्वय किया जाता है. वही दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर एंटी रैबीज टीका भी उपलब्ध कराया जाता है.
पोतका खदान हादसा...हाईवा की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत...जानिए कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
12 Nov, 2025 07:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा स्थित पत्थर खदान में अपराह्न हादसा हो गया. खनन के दौरान हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) के रूप में हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. लोगों का कहना है कि मौजा सरमंदा में सुजित कुमार मंडल को लगभग तीन एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज प्राप्त है. मंगलवार दोपहर खनन कार्य समाप्त होने के बाद हाईवा (JH05U-6288) में बोल्डर लोड कर ले जाया जा रहा था.इसी दौरान वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आई और वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा.
हाईवा पलट गया और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए
खबर है कि शुभोजित गोप वाहन के केबिन में और टुकलू सरदार हाईवा के डाले में मौजूद था. वाहन के अनियंत्रित होने पर दोनों ने नीचे कूदने की कोशिश की, लेकिन तभी हाईवा पलट गया और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए फिर उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पोटका थाना के दारोगा कृष्णा रजक दल-बल के साथ स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया.
घाटशिला उपचुनाव में बंपर वोटिंग, 73.88% मतदान, 14 नवंबर को आएगा नतीजा, जानिए कौन हैं मुख्य उम्मीदवार
12 Nov, 2025 07:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
घाटशिला: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि इस बार 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी, जिसके लिए 15 टेबलों पर 20 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन के बीच सीधा मुकाबला है।
रवि कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मतदान के दौरान 300 पोलिंग बूथों पर वोटिंग शांतिपूर्वक हुई। हालांकि चार मामूली मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है, जिनकी जांच स्थानीय थानों में जारी है। उन्होंने बताया कि अधिकतर पोलिंग पार्टियां आज तक लौट आएंगी, जबकि कुछ टीमें कल तक वापस लौटेंगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। स्क्रूटिनी के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में घाटशिला सीट पर 76.48 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार थोड़ा कम होकर 73.88 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
इस बीच, चुनाव के दौरान पैसे बांटने की अफवाहों को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया गया। रवि कुमार ने कहा कि “इस तरह की सूचना रात में मिली थी, लेकिन जांच के बाद कोई ठोस सबूत नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि आयोग हर शिकायत की गंभीरता से जांच कर रहा है।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
