बिहार-झारखण्ड
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने 18 नवंबर को शपथ ग्रहण की घोषणा की, बीजेपी ने इसे 'डिल्यूजन' बताया
12 Nov, 2025 07:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Oath Taking Date: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद उम्मीदवारों को 14 नवंबर का इंतजार है, इसी दिन पता चलेगा कि किसके भाग्य का ताला खुला है. इसके साथ ही शपथ ग्रहण को लेकर राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है. चुनाव के नतीजों से पहले ही RJD नेता ने शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान कर दिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा, ’18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा…’ तेजस्वी यादव के इस बयान पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने चुटकी ली, उन्होंने कहा, ‘अंग्रेजी में एक शब्द है ‘डिल्यूजन’…ये जब होता है तो व्यक्ति को 99 सीटों पर जीत दर्ज होने का भ्रम होने लगता है और व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री बना लेता है और सरकार भी बना लेता है…’
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार चुनाव के लिए दोनों ही चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं. जिसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. 12 नवंबर को नतीजों को लेकर तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा, ‘हमने पहले कहा था की 14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा और ये निश्चित तौर पर होने जा रहा है. BJP और NDA के पसीने छूट रहे हैं. वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं.’
इसके साथ ही तेजस्वी ने कहा कि कल (11 नवंबर) वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे. लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया. इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलतफहमी में रहते हैं. ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है.
बीजेपी ने किया पलटवार
तेजस्वी यादव की शपथ ग्रहण की तारीख के ऐलान के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है. भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, “अंग्रेजी में एक शब्द है ‘डिल्यूजन’ जब ये हो जाती है तो व्यक्ति को 99 सीटों पर जीत दर्ज करने का भ्रम हो जाता है, खुद को मुख्यमंत्री बना लेता है और सरकार भी बना लेता है.”
इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा, “18 तारीख को उन्हें (तेजस्वी यादव) शपथ लेनी चाहिए और वे यह शपथ लें कि उन्होंने जीवन में आज तक जितनी चोरी की है, जितनी गलतियां की हैं या जितने पैसे कमाए हैं, वो सब लौटा देंगे और दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे. इस बात की शपथ लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा.”
बिहार चुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, शकील अहमद ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
12 Nov, 2025 08:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Shakeel Ahmed’s resignation: बिहार विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को पूरी हो गई. वोटिंग पूरी होने के साध ही शाम को एग्जिट पोल भी आ गया है. जिसमें सभी ने एनडीए की सरकार बनती दिखाई है. लेकिन चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के सीनियर लीडर शकील अहमद ने इस्तीफा दे दिया है.
‘इस्तीफा देने का फैसला पहले ही कर लिया था’
शकील अहमद ने कहा कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला पहले ही कर लिया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला 15-20 रोज पहले ही कर लिया था. लेकिन ऐलान इसलिए नहीं किया था कि कुछ लोग मेरी वजह से क्यों नाराज हों. इसलिए दूसरे चरण की वोटिंग के बाद मैंने ऐलान किया है. मैंने 2-3 साल पहले ही चुनाव ना लड़ने की घोषणा की थी. लेकिन पार्टी की लोकल लीडिरशिप से मेरे मत अलग-अलग थे इसलिए मैंने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया.’
‘कोई और पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा’
शकील अहमद ने आगे बताया, ‘मैं किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा. मैं कांग्रेस की मेंबरशिप से अलग हो रहा हूं. लेकिन कांग्रेस की विचारधारा के साथ हमेशा रहूंगा. मेरे दादा और पिता भी कांग्रेस में रहे. मैं खुद कांग्रेस में विधायक और मंत्री रहा हूं. लोकल लीडिरशिप से मेरे मतभेद थे, इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है. मैं पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था, इसलिए चुनाव के बीच मैंने इस्तीफा नहीं दिया. अगर मैं चाहता तो इलेक्शन के दौरान ही इस्तीफा दे देता, लेकिन मैं वोटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहा था.’
बिहार में NDA की सरकार बनना तय? एग्जिट पोल में चौंकाने वाले अनुमान, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
12 Nov, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Election Exit Polls 2025: बिहार में एक बार फिर से एनडीए की बहार आती नजर आ रही है. एग्जिट पोल में एनडीए की बहुमत दिखाई दे रही है. वहीं Matrize IANS एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167 सीटों के बीच में सीटें दी हैं, वहीं महागठबंधन को 70 से 90 सीटें बताई हैं. वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0-2 सीटें दी गई हैं.
NDA में JDU को सबसे ज्यादा सीटें
मैट्रिज आईएएनएस के मुताबिक एनडीए में जेडीयू को सबसे ज्यादा 67 से 75 सीटें दी हैं. वहीं बीजेपी को 65 से 73 सीटें दी गई हैं. जबकि एनडीए में तीसरी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली एलजेपी(आर) को 7 से 9 सीटों का अनुमान है. वहीं हम पार्टी को 4 से 5 सीटें आरएलएम की एक से दो सीटें आने का अनुमान हैं.
नहीं चला महागठबंधन का जादू
मैट्रिज आईएएनएस के मुताबिक महागठबंधन को 70 से 90 सीटें दी गई हैं. जिसमें आरजेडी को 53 से 58, कांग्रेस को 10 से 12, वाम दलों को 9 से 14 और वीआईपी को एक से 4 सीटें दी गई हैं.
लगभग 10 एजेंसियों के एग्जिट पोल में सभी ने एनडीए को बहुमत दिया है. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है. अगर एग्जिट पोल की मानें तो बिहार में एक बार फिर जनता नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाती नजर आ रही है.
पीके की पार्टी रेस में कहीं नहीं!
एग्जिट पोल की मानें तो पिछली बार की तरह ही इस बार भी बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच में सीधी टक्कर दिखाई दे रही हैं. हालांकि एग्जिट पोल में एनडीए को क्लियर मेंडेट दिया गया है. लेकिन बिहार में सरकार बनाने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी कहीं भी रेस में दिखाई नहीं दे रही है. मैट्रिज आईएएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी को 0 से 2 सीटें दी गई हैं.
ये आंकड़े सिर्फ मैट्रिज आईएएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक दिए गए हैं. सहीं आंकड़े 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेंगे.
बिहार में किसकी सरकार? एग्जिट पोल के अनुमान ने मचाया तहलका, जानिए NDA या महागठबंधन में से कौन आगे?
12 Nov, 2025 08:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Polls of Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो गए हैं. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटों पर वोटिंग हुई थी. बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी चुनाव मैदान में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है. 243 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. हालांकि, इसके पहले तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं.
MATRIZE-IANS
एनडीए- 147-167 सीट
महागठबंधन- 70-90 सीट
जनसुराज- 0-5 सीट
अन्य – 10 सीट
MATRIZE-IANS के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में नीतीश सरकार की फिर से वापसी हो सकती है. जबकि, तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लग सकता है.
CHANAKYA STRATEGIES
एनडीए- 130-138 सीट
महागठबंधन- 100-108 सीट
अन्य 3-5 सीट
CHANAKYA STRATEGIES द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल में एनडीए को 130 से 138 सीट मिलने का अनुमान लगाया है. वहीं महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिल सकती है.
दैनिक भास्कर
एनडीए- 145-160 सीट
महागठबंधन- 73-91 सीट
अन्य- 5-10 सीट
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए ने 145 से 160 सीटों के साथ बिहार में नीतीश सरकार की वापसी का संकेत दिया है. जबकि, महागठबंधन को 73 से 91 सीटों के साथ सरकार बड़ा लग सकता है.
People’s Insight
एनडीए- 133-148 सीट
महागठबंधन- 87-102 सीट
जनसुराज- 0-2 सीट
अन्य- 3-6 सीट
People’s Insight ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी का अनुमान जताया है. वहीं महागठबंधन को एक बार फिर सत्ता से दूर रख दिया है.
POLL DIARY
एनडीए- 184-209 सीट
महागठबंधन- 32-49 सीट
अन्य- 1-5 सीट
POLL DIARY के एग्जिट पोल में एनडीए को 184 से 209 सीट मिलती दिखाई दे रही, तो वहीं महागठबंधन 32 से 49 सीटों पर सत्ता से दूर नजर आ रहा है.
P-Marq
एनडीए- 142-162 सीट
महागठबंधन- 80-98 सीट
अन्य- 1-3 सीट
P-Marq द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल एनडीए को 142 से 162 सीटों के साथ नीतीश सरकार की वापसी की संभावना जताई है. वहीं महागठबंधन को 80 से 98 सीटों के साथ सत्ता से दूर बता दिया है.
Peoples Pulse
एनडीए- 133-159 सीट
महागठबंधन- 75-101 सीट
जनसुराज- 0-5 सीट
अन्य- 2-8 सीट
Peoples Pulse ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 133 से 159 सीट दी है. वहीं महागठबंधन को 75 से 101 सीट आने की संभावना जताई है.
JVC
एनडीए- 135-150 सीट
महागठबंधन- 88-103 सीट
अन्य- 3-7 सीट
JVC एग्जिट पोल सर्वे में एनडीए को 135 से 150 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. वहीं, महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलने का दावा किया गया है.
डीवी रिसर्च
एनडीए – 137-152
महागठबंधन – 83-98
अन्य – 2-6
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 137 से 152 सीटों के साथ नीतीश सरकार की फिर से वापसी हो सकती है. जबकि, तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 83 से 98 सीटों के साथ झटका लग सकता है.
POLSTRAT
एनडीए – 133-148
महागठबंधन – 87-102
अन्य – 3-5
POLSTRAT के एग्जिट पोल बिहार चुनाव में एनडीए को 133-148 और महागठबंधन को 87-102 सीटें मिलने की संभावना जता रहे हैं.
Journo Mirror
एनडीए – 100-110
महागठबंधन – 130-140
अन्य – 3-7
Journo Mirror के एग्जिट पोल में बिहार में महागठबंधन को भारी बहुमत दिया गया है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं. वहीं एनडीए को 100 से 110 सीटें मिल सकती हैं.
तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं महागठबंधन एक बार फिर सत्ता से दूर रह सकता है. जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी को कई एग्जिट पोल में जीरो तक सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, जो उनके लिए बड़ा झटका हो सकता है. बता दें कि चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे.
31.38% वोटिंग के साथ मतदान जारी, सांसद पप्पू यादव बोले – प्रशासन पक्षपात कर रहा है
11 Nov, 2025 11:46 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। आज 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
‘चुनाव आयोग BJP का पाप धो रहा’ — तेजस्वी का तीखा हमला, कहा बिहार बदलेगा अब की बार
10 Nov, 2025 08:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना : दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए और डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला किया है। सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। कल दूसरे चरण का मतदान होगा। हमने 171 जनसभा की। हर जगह लोगों में बदलाव का मूड दिखा। बेरोजगारी, पलायन से लोग परेशान हैं। 20 साल राज करने पर भी एनडीए ने बिहार को अंतिम पायदान पर कर दिया। अब बिहार के लोगों को बिहार में ही सुविधा चाहिए। कोई छठ और दीपावली में ही घर न आये, हमेशा साथ रहे। उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर बिहार की जनता को पीछे रखने का आरोप लगाया और कहा कि 14 नवम्बर के बाद सब बदल जाएगा।
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार इस बार इतिहास रचेंगे। कलम राज ला रहे हैं। विकसित राज्य बनेगा। बीस सालों में मुख्यमंत्री केवल सुर्खियों में रहे। लेकिन अब बिहार केवल सुर्खियों में नहीं रहेगा। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई की सुविधा होगी। दूसरे राज्य न जाना पड़े, ऐसा बिहार बनाएंगे।
उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभार आरोप लगाया। कहा कि बीजेपी पाप करती है और इलेक्शन कमीशन उसे धोने का काम करता है। नाव आयोग पहले चरण के मतदान के 4 दिन बाद भी आंकड़े सार्वजनिक नहीं किये कि कितने महिला और पुरुषों ने मतदान किया। यह मजाक है। तकनीक के इस युग में ये हाल है। भाजपा के पाप को आयोग धो रहा है। आयोग मर चुका है। चुनाव आयोग बताए कि समस्तीपुर में इतनी वीवीपैट परचियां कहाँ से आई। कहा कि सत्ता में बैठे लोग घबराये हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह पटना में अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। यह बता रहे हैं कि किन किन को उठाना है। जिला को रिटायर्ड अधिकारी निर्देश दे रहे हैं। लेकिन हमारी पैनी नजर है।
तेजस्वी यादव ने का कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में उद्योग-धंधों की बात नहीं करते,बस नकारात्मक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अपराधियों के साथ मंच साझा कर रहे हैं, जिनमें आनंद मोहन, अनंत सिंह और हुलास पांडे जैसे नाम शामिल हैं। ये लोग कोई संत हैं क्या। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में शामिल हो जाने पर किसी के भी सारे पाप धुल जाते हैं।
झारखंड : हेमंत कैबिनेट की बैठक में होंगे कई बड़े ऐलान, 12 नवंबर को तय होंगे झारखंड के भविष्य के फैसले
10 Nov, 2025 08:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची / मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को की जाएगी. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने एक अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है.
कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 12 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए कई प्रस्ताव पहले से ही तैयार हैं.
घाटशिला उपचुनाव : कल्पना सोरेन के आंसू और जयराम का सवाल, क्या भावुकता से मिलेंगी नौकरियां और सड़कें?
10 Nov, 2025 08:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद (Dhanbad): झारखंड की रजत जयंती के अवसर पर जिले में 11 नवंबर 2025 से भव्य कार्यक्रमों की शुरुआत होने जा रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद में ‘Run for Jharkhand - एकता और प्रगति की दौड़’ का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 नवंबर की सुबह गोल्फ ग्राउंड से शुरू होगा और इसमें हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही ‘Fit Jharkhand - Healthy Jharkhand’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी इसका मुख्य मकसद है। खेल और पर्यटन के माध्यम से सामाजिक एकता और स्थानीय सहभागिता को सशक्त करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस दौड़ में चार वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे—विद्यालयी छात्र-छात्राएँ, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय छात्र, आम नागरिक एवं खेल प्रेमी, और प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल के सदस्य। प्रतिभागियों के लिए विभिन्न खेल विधाओं में पुरस्कार भी रखे गए हैं।
पुरस्कार विवरण:
वर्ग: Open (पुरुष/महिला)
प्रथम स्थान: ₹3000 + ट्रॉफी
द्वितीय स्थान: ₹2000 + ट्रॉफी
तृतीय स्थान: ₹1000 + ट्रॉफी
सभी इच्छुक प्रतिभागी कल सुबह 6:30 बजे तक गोल्फ ग्राउंड पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ‘Run for Jharkhand’ न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि राज्य की एकता और प्रगति का प्रतीक बनने जा रहा है।
Bihar Election 2025: दूसरे चरण की 122 सीटों पर कल वोटिंग, 12 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
10 Nov, 2025 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण अब बस कुछ ही घंटे दूर है। 11 नवंबर को प्रदेश के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हुआ था, जबकि दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी।
दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और एक तृतीय लिंग उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान के लिए राज्य भर में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में नीतीश सरकार के 12 मंत्री मैदान में हैं। इनमें छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, चकाई से सुमित कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राज, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान, फुलपरास से शीला मंडल, सिकटी से विजय कुमार मंडल, गया टाउन से डॉ. प्रेम कुमार, बेतिया से रेणु देवी और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं।
महागठबंधन के दिग्गज भी मैदान में
दूसरे चरण में महागठबंधन के कई बड़े चेहरे भी चुनावी जंग में हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, और भाकपा (माले) के विधायक दल के नेता महबूब आलम भी मैदान में हैं।
इन 20 जिलों में होगी वोटिंग
दूसरे चरण का मतदान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, जमुई, नवादा, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिलों में होगा।
रांची में सब्जियों की कीमतें आसमान पर: गोभी 100 रुपये किलो, टमाटर 120 रुपये, जानिए आगे क्या होगा
10 Nov, 2025 09:49 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: राजधानी रांची में सब्जियों की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। रांची सब्जी Price Update के अनुसार, बाजार में नया आलू 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पुराने आलू की कीमत 18 से 30 रुपये किलो के बीच बनी हुई है। आलू अल्टीमेटम 25–30 रुपये और लाल आलू 25 रुपये किलो मिल रहा है।
सब्जियों में सबसे ज्यादा उछाल धनिया पत्ता के दाम में देखने को मिल रहा है, जो 250 से 300 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं मटर और कटहल जैसी मौसमी सब्जियां भी महंगी हैं। हालांकि, टमाटर, कद्दू, कच्चू और सीम के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल टमाटर 30 से 40 रुपये किलो उपलब्ध है।
साग-सब्जियों के दाम भी ऊंचे
सभी किस्म के साग बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन ऊंचे दामों के कारण लोग कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। मेथी साग 80–100 रुपये किलो, पालक और हरा साग 40–60 रुपये किलो, जबकि मूली, बोदी और बीट 30–60 रुपये किलो के दायरे में बिक रहे हैं।
बारिश से प्रभावित हुआ सब्जी उत्पादन
सब्जी उत्पादक किसान मनोहर साहू के अनुसार, दुर्गा पूजा और छठ के बाद हुई बारिश ने सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचाया, जिससे उत्पादन घटा और दाम बढ़ गए। उन्होंने बताया कि किसान अब दोबारा बुआई कर रहे हैं और अगले महीने तक नई फसल आने से कीमतों में गिरावट की उम्मीद है।
फिलहाल रांची के सब्जी बाजारों में ऊंचे दामों का असर साफ दिख रहा है। लोग किलो की जगह पाव या आधा किलो सब्जी खरीदकर काम चला रहे हैं, जबकि खुदरा बाजारों में मांग अब भी सीमित बनी हुई है।
"झारखंड में ठंड का आगमन: अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड, जानिए कैसे होगा मौसम का असर और क्या हैं बचाव के तरीके
10 Nov, 2025 09:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्य के कई जिलों के लिए झारखंड मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में रांची समेत अधिकांश जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा। अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को पहले से ही गर्म कपड़े और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी सिहरन
हिमालय क्षेत्र में बढ़ती कनकनी का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है। बर्फीली हवाओं के कारण रांची, रामगढ़, कोडरमा और खूंटी में कंपकंपी बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और शाम को ठंडी हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। रात के समय बिना कंबल या रजाई के रहना मुश्किल हो गया है।
उत्तर और मध्य जिलों में असर ज्यादा
IMD ने बताया कि झारखंड के उत्तर और मध्य हिस्सों में ठंड का प्रभाव अधिक रहेगा। अगले दो दिनों में यहां का पारा 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है। कोल्हान प्रमंडल के जिलों में दिन के समय मौसम साफ है, लेकिन रातें बेहद ठंडी हो रही हैं।
मुख्य जिलों का तापमान
रांची में अधिकतम 24°C और न्यूनतम 12°C तापमान रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में 28°C–16°C, धनबाद में 27°C–14°C, डाल्टनगंज में 25°C–12°C, देवघर में 26°C–15°C और मेदिनीनगर में 25°C–12°C दर्ज किया जा सकता है। वहीं मैक्लूसकीगंज का तापमान 24°C अधिकतम और 11°C न्यूनतम तक जा सकता है।
भावुक हुए चंपाई सोरेन, बोले– “56 विधायकों के सामने हेमंत ने किया अपमान”
10 Nov, 2025 09:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची (RANCHI): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन घाटशिला में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भावुक हो गए। उन्होंने कैमरे के सामने अपने इस्तीफे के दिन की घटनाओं को याद करते हुए कई बड़े खुलासे किए। चंपाई ने मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में 56 विधायकों के सामने उनका अपमान किया गया।
चंपाई सोरेन ने कहा कि वे चाहते तो इस्तीफा नहीं देते, लेकिन वे गुरुजी (शिबू सोरेन) के साथी हैं और पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन आज उन पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि उन्होंने ही शुरू से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “मैंने संगठन की नींव रखी और उसे सींचा, लेकिन अब उसकी फसल हेमंत काट रहे हैं।”
पूर्व सीएम ने कहा कि JMM के सभी वरिष्ठ नेता हर दिन अपमानित होते हैं। उन्होंने हेमंत पर तंज कसते हुए कहा कि “हेमंत सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि हमने जमीन तैयार करने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।”
चंपाई ने इस्तीफे के दिन का दर्द साझा करते हुए बताया कि विधायक दल की बैठक से पहले उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। सीएम रहते हुए भी उन्हें कोई निर्णय नहीं लेने दिया जा रहा था। बैठक में जब वे पहुंचे तो उनकी बात सुने बिना उनसे इस्तीफा देने को कहा गया। चंपाई बोले, “56 विधायकों के सामने मुझे बेइज्जत किया गया, मेरी आंखों से आंसू निकल आए, लेकिन हेमंत अपनी बात पर अड़े रहे।”
अवैध क्लिनिकों पर प्रशासन का एक्शन: हुसैनाबाद में दो क्लिनिक सील, जानिए आगे क्या होगा
10 Nov, 2025 09:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पलामू (PALAMU): जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने सभी अंचल अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में संचालित अवैध क्लिनिकों को तुरंत सील करने का निर्देश दिया है।
इस निर्देश के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक सितंबर को जिलेभर के सीओ ने कई क्लिनिकों की जांच कर उन्हें सील किया था, वहीं 13 अक्टूबर को हुसैनाबाद अंचल में दो अवैध क्लिनिकों पर भी कार्रवाई की गई थी। इसी कड़ी में रविवार को हुसैनाबाद अंचल के खुश्बू क्लिनिक और ज्योति चिल्ड्रेन क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां मिलने पर तीनों अधिकारियों—अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी—की मौजूदगी में दोनों क्लिनिकों को सील कर दिया गया।
उपायुक्त समीरा एस ने स्पष्ट कहा कि नियमों के अनुरूप संचालन न करने वाले किसी भी क्लिनिक को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि “लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने बताया कि प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए लगातार प्रयासरत है। उपायुक्त स्वयं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में सुरक्षित, मानक और पारदर्शी चिकित्सा सेवा सुनिश्चित हो ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें।
बिहार चुनाव 2025: ‘सरनेम के घनचक्कर’ से उलझे एग्जिट पोल, क्यों फेल हो रहे सर्वे?
9 Nov, 2025 03:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण खत्म हो गया है, लेकिन अब चुनौती राजनीतिक दलों से ज्यादा एग्जिट पोल एजेंसियों के सामने है। राज्य में वोटरों की पहचान उनके सरनेम से करना इतना मुश्किल हो गया है कि सर्वे एजेंसियों के सारे गणित गड़बड़ा रहे हैं।
क्यों फेल हो रहे हैं चुनावी पंडित?
बिहार की राजनीति जातिगत समीकरणों पर टिकी है, लेकिन अब सरनेम की जटिलता ने इसे और पेचीदा बना दिया है। यहां कई ऐसे उपनाम हैं जो ऊंची, पिछड़ी और दलित सभी जातियों में समान रूप से इस्तेमाल होते हैं। उदाहरण के लिए — “चौधरी” सरनेम।
सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम, कुशवाहा, OBC, NDA समर्थक)
विजय चौधरी (जेडीयू, भूमिहार, सवर्ण, NDA)
अवध बिहारी चौधरी (RJD, यादव, OBC)
अशोक चौधरी (जेडीयू, पासी, दलित, NDA)
यानी एक ही सरनेम कई जातियों का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि सर्वे एजेंसियां जब किसी वोटर का नाम और उपनाम पूछती हैं, तो जाति का सही अनुमान नहीं लगा पातीं।
सर्वे एजेंसियों की सबसे बड़ी मुश्किल
एग्जिट पोल टीम आमतौर पर लोगों से सीधा जाति सवाल नहीं पूछतीं, बल्कि नाम और सरनेम के आधार पर अनुमान लगाती हैं। लेकिन बिहार में ‘विजय चौधरी’ या ‘संतोष सिंह’ जैसे नाम जातिगत पहचान को स्पष्ट नहीं करते। इसका परिणाम यह होता है कि एग्जिट पोल का सारा जातिगत विश्लेषण गड़बड़ा जाता है।
वोटिंग ट्रेंड पर सस्पेंस कायम
इस बार बंपर वोटिंग के बाद आरजेडी उत्साहित है और दावा कर रही है कि ज्यादा वोटिंग हमेशा उनके पक्ष में जाती है। लेकिन जटिल जातिगत समीकरणों के चलते यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि बढ़ी हुई वोटिंग का फायदा किसे मिलेगा।
बिहार चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव के बयान पर मचा बवाल, निरहुआ ने दिया करारा जवाब
9 Nov, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Election 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव हो रहा है. पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा. इस चुनाव के दौरान भोजपुरी सितारों के बीच जमकर बयानबाजी और वार-पलटवार चल रहा है. हाल ही में छपरा से RJD प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के दिए गए बयान पर BJP नेता नेता मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पलटवार किया है.
खेसारी लाल पर निरहुआ का पलटवार
भोजपुरी एक्टर और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने खेसारी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- ‘खेसारी ने खुद कहा है कि वो गरीब थे और पढ़े-लिखे नहीं हैं, तो अब पैसे होने के बाद उन्हें बोलने से पहले थोड़ा पढ़ लेना चाहिए.’ निरहुआ ने आगे कहा- ‘जंगलराज के दौर में वे जब बिहार में शो करने आते थे, तो कहा जाता था कि शाम 6 बजे के बाद प्रवेश नहीं कर सकते. उनकी पार्टी का लक्ष्य किसी व्यक्ति विशेष को हराना नहीं बल्कि महागठबंधन के हर उम्मीदवार को हराना है.’
निरहुआ ने आगे कहा- ‘मेरी उनसे कोई जातिगत लड़ाई नहीं, लेकिन भगवान राम पर बयान देना गलत है, वो सनातनी परंपरा का अपमान कर रहे हैं. राजनीति मनोज जी या मेरे खिलाफ करें, लेकिन भगवान के खिलाफ नहीं.’
BJP नेता मनोज तिवारी ने भी साधा निशाना
BJP नेता और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- ‘अब बिहार बदल चुका है, आज महिलाएं सुरक्षित हैं और विकास हर गली तक पहुंच चुका है. जिनके शासन में अपराध पनपा, वो आज विकास पर सवाल उठा रहे हैं. मैं कल एयरपोर्ट पर खेसारी से मिला, उसने पैर छुए, मैंने गले लगाया, वो छोटा भाई है, थोड़ा भटक गया है.’
इस दौरान मनोज तिवारी और निरहुआ ने बिहार विधानचुनाव में NDA की जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद NDA बहुमत से आगे है और जनता नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा जता रही है. मनोज तिवारी ने कहा- ‘पहले चरण के बाद हमारी स्थिति बहुत मजबूत है, महिलाएं खुलकर NDA को आशीर्वाद दे रही हैं. बिहार आज अपराध और जंगलराज से निकलकर विकास के रास्ते पर है.’
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
