अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह?
पटना। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा है कि वह जल्द ही यह घोषणा करने वाली हैं कि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं? उन्होंने मीडिया तथा अपने प्रशंसकों से फिलहाल धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेहरी और काराकाट इलाके में जहां भी जा रही हैं, महिलाएं उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत कर रहीं हैं। घर की माताएं उन्हें “खोईछा” दे रही हैं। ऐसे में जब वे चुनाव मैदान में आ रही हैं, यह तो तय है। लेकिन, जो पार्टी उन्हें टिकट देगी या जनता का जो निर्णय होगा, उसी के आधार पर वह सीट की घोषणा करेंगी।
बता दें कि ज्योति सिंह भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह की धर्मपत्नी हैं। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच कानूनी विवाद भी चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद ज्योति सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के कंधा से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार करती देखीं गईं। इस दौरान ही ज्योति सिंह की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। जिस इलाके में वह जातीं थीं, खासकर वहां की महिलाएं उन्हें पसंद करने लगी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के उपरांत पवन सिंह का इलाके में दौरा लगभग नहीं हुआ। लेकिन हार के बावजूद ज्योति सिंह लगातार इलाके में बनी रहीं। विभिन्न निजी कार्यक्रमों में भी वह आती जाती रहीं।
ज्योति सिंह को प्राय: डेहरी, काराकाट, नोखा, दिनारा आदि इलाके में उन्हें भ्रमण करते हुए देखा गया है। बड़ी बात है कि उन्होंने कभी भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से इनकार नहीं किया और विधानसभा चुनाव लड़ने की भी बात कह रही है। ऐसे में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का जल्द ही चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा सीट की घोषणा करने की बात कहा जाना राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। अब देखना है लाजमी होगा कि ज्योति सिंह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा करती हैं?
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
