बिहार-झारखण्ड
सरायकेला और गुमला में ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
10 Jul, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड के लोह नगरी जमशेदपुर में बारिश का कोहराम ऐसा देखने को मिला कि प्रशासन ने तो स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया. यानी आज तेज बारिश, तूफान और वज्रपात को देखते हुए जमशेदपुर के सारे स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. अब आप समझ रहे होंगे की दक्षिणी जिलों में मॉनसून ने क्या तांडव मचाया होगा. डिमना नदी से लेकर स्वर्णरेखा नदी सब खतरे के निशान से ऊपर रहे.
राजधानी रांची की बात करे तो यहां उतनी बारिश नहीं हुई. बल्कि, दिन में रुक-रुककर 6 से 7 स्पेल बारिश दिखी व खूंटी का हाल तो ऐसा रहा कि पुल टूटने के बाद लोगों को लग रहा है कि वह अंडमान जैसे टापू में आ चुके हैं. साथ ही, आज भी बारिश से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. क्योंकि, दक्षिणी जिले खासकर पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व गुमला में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, रांची, खूंटी, लोहरदगा में येलो अलर्ट.
जारी है येलो अलर्ट का सिलसिला
पिछले 24 घंटे में बुधवार दोपहर 2:48 बजे पहला येलो अलर्ट जारी किया गया, जो की रांची रामगढ़ और खूंटी के लिए था. 4:48 बजे के करीब दूसरा येलो अलर्ट बोकारो के लिए और फिर शाम के 6 से लेकर रात के 8:00 के बीच करीब पांच ऑरेंज अलर्ट रामगढ़, जमशेदपुर, रांची, गुमला व सिमडेगा जैसे जिलों के लिए था.
यहां रिकॉर्ड तोड़ 805 मिमी बारिश
पूर्वी सिंहभूम में इस बार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब जुलाई महीने में ही 805 मिमी बारिश दर्ज की गई हो. जोकि सामान्य से काफी अधिक है. अभी तक का सामान्य बारिश केवल 320 मिमी ही है. वहीं, रांची में 684 मिमी और सरायकेला खरसावां में 645 मिमी बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है.
श्रावणी मेले में श्रद्धा और भक्ति का संगम, बाबा धाम गूंजा हर हर महादेव के नारों से
10 Jul, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन 10 जुलाई गुरुवार को सुबह दस बजे दुम्मा मुख्यद्वार से होगा। इसकी तैयारी को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी है। डीसी ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिसमें विभागीय सचिव भी शामिल हुए।
सुरक्षा और सुविधा-संपन्न व्यवस्था, जिला प्रशासन मुस्तैद
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों को उनके कार्यों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुविधा-संपन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे
राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन समारोह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ ग्रामीण विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव, खाद्य आपूर्ति मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद नलिन सोरेन, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह और विधायक देवेंद्र कुंवर भी शामिल होंगे।
श्रावणी मेला देवघर की सांस्कृतिक गरिमा का परिचायक
जिला प्रशासन ने इस मौके पर आम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मेला व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचना सहायता केन्द्रों से संपर्क करें। यह मेला न सिर्फ धार्मिक महत्व का है, बल्कि देवघर की सांस्कृतिक गरिमा का परिचायक भी है।
एक महीने तक बाबाधाम आकर जलाभिषेक करते हैं शिवभक्त
श्रावणी मेला एक महीने तक चलता है। इसमे देश के कई राज्यों से शिवभक्त बाबा का जलाभिषेक करते हैं। यही नहीं विदेशों से भी यहां श्रद्धालु बाबा पर जल अर्पण करते हैं। पूरे एक महीने तक सुलतानगंज से लेकर देवघर तक भक्तिमय का माहौल राहत है।
राहुल गांधी का आरोप—चुनाव आयोग BJP‑RSS की एजेंसी बन गया
9 Jul, 2025 06:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ आज महागठबंधन के दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया था. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए पटना पहुंचे. राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ट्रक में सवार होकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च कर रहे थे. हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते उनके मार्च को रोका गया. इसी के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा. कांग्रेस सांसद ने कहा, महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ, बिहार में भी वही हो रहा है. इसी के साथ बिहार के वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर राहुल गांधी ने कहा, वोटर लिस्ट रिवीजन, वोट छीनने का तरीका है.
राहुल गांधी ने मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, लोकसभा का चुनाव हुआ, लोकसभा के चुनाव के कुछ ही समय बाद महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुआ. लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में बहुमत लेकर आया. इसी के बाद कुछ ही समय बाद हुए विधानसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन बुरी तरह हार गया. उस समय हम ने कुछ ज्यादा बोला नहीं. मगर हम ने काम शुरू किया.
“महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ”
राहुल गांधी ने कहा, यह डेटा की सदी है, हम ने आंकड़े देखने शुरू किए, हमें पता लगा कि लोकसभा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र में जब विधानसभा चुनाव हुए तो उसमें 1 करोड़ नए वोटर्स शामिल हुए. विधानसभा के चुनाव में 10 प्रतिशत ज्यादा वोटर्स ने वोट किया. जिन क्षेत्र में वोटर बढ़े वहां पर बीजेपी जीती.
राहुल गांधी ने आगे कहा, महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव में वोट की लूट हुई. जब हम ने चुनाव आयोग से वोटर्स लिस्ट मांगी तो चुनाव आयोग बिल्कुल चुप हो गया. एक बार नहीं हम ने कई बार वोटर्स लिस्ट मांगी. आज तक महाराष्ट्र की वोटर्स लिस्ट हमें नहीं दी गई. चुनाव आयोग सच छिपाना चाहता है.
“बिहार में गड़बड़ी नहीं होने देंगे”
राहुल गांधी ने आगे कहा, मैं भारत और बिहार की जनता को बता रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था. जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, वैसे ही बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही राहुल गांधी ने कहा, मैं आपको साफ बताना चाहता हूं यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है. इन लोगों को यह मालूम नहीं है कि यह बिहार है. बिहार की जनता यह कभी नहीं होने देगी. यह बिहार है यहां गड़बड़ी नहीं होने देंगे.
राहुल गांधी ने EC पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद ने कहा, हमारे लोग चुनाव आयोग से जाकर मिले, मैं नहीं था, मगर सारे नेता गए. मैंने इन से पूछा आपको क्या लगा? तो सभी नेताओं ने कहा, इलेक्शन कमिश्नर बीजेपी और आरएसएस जैसे बात कर रहे हैं. पहले सब मिलकर चुनाव आयुक्त चुनते थे. अब बीजेपी चुनाव आयुक्त चुनती है. आपसे सिर्फ वोट चोरी नहीं होगा, यह आपका भविष्य चोरी हो रहा है. आपसे आपका हक, रोजगार, धन चोरी किया जाएगा. बिहार के युवा को यह चोरी नहीं होने दी है. हम यह चोरी नहीं होने देंगे.
जुनूनी इश्क ने कराया खून: देवर से प्यार के लिए पति की हत्या कर लाश बहाई नदी में
9 Jul, 2025 06:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजधानी बख्तियारपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने देवर से शादी करने के लिए पति को मौत की नींद सुला दी. दरअसल, महिला और उसके देवर के बीच पिछले कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, इसलिए महिला ने शालू ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और देवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के बख्तियारपुर की रहने वाली शालू का पति धीरज दिव्यांग था. शालू का दिल अपने चचेरे देवर पर आ गया. दोनों एक दूसरे को चाहने लगे और नजदीकियां भी बढ़ने लगीं. पुलिस पूछताछ में शालू ने बताया कि वो अपने चचेरे देवर से शादी करना चाहती है. दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते हैं. उसने बताया कि उसके पति धीरज ने हाल ही में 9 लाख रुपए में जमीन बेची थी. जिसका कुछ पैसा पुलिस ने धीरज के घर से बरामद किया है.
बहाने से बुलाया और मार दी गोली
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर साजिश रची थी. दोनों ने बहाने से धीरज को घर से दूर पुल पर बुलाया और शूटर से गोली मरवा दी. गोली लगने से धीरज की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों ने शव को नदी में फेंक दिया. हालांकि पति के गायब होने पर पत्नी के चेहरे पर कोई चिंता नजर नहीं आर ही थी, वो आम दिनों के तरह ही रह रही थी. पत्नी के इस व्यवहार पर पुलिस को शक हुआ, तो गहनता से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस ने पत्नी को किया अरेस्ट
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में पता चला कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कुल 5 लोग शामिल थे. अभी मृतक की पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया जा रहा है, बाकी आरोपी फरार हैं. पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
तेज़ ट्रक और ई-रिक्शा की भिड़ंत, चालक समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
9 Jul, 2025 06:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के दरभंगा में मंगलवार को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ई-रिक्शा के परखच्छे उड़ गए. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना दरभंगा के भालपट्टी थाना इलाके के अयूब नगर के पास NH 27 पर हुई. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान संजीदा खातून, फिरोजा खातून और ई-रिक्शा चालक विकास मंडल के रूप में की गई है. जबकि घायल महिला की पहचान जरीना खातून के रूप में हुई है.
ट्रक चालक मौके से हो गया फरार
तीनों महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मौत हो जाने के बाद उनके कफन-दफन में शामिल होने गई थीं. जब तीनों महिलाएं वहां से लौट रही थीं कि तभी वह खुद भी हादसे का शिकार हो गईं और दो की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज़ रफ़्तार की वजह से यह घटना हुई. घटना के बाद ट्रक असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गया और उसका चक्का ब्लास्ट कर गया. इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.
टक्कर में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए
ये हादसा भालपट्टी थाना इलाके के अयूब नगर के पास NH 27 पर हुआ. जहां तेज रफ्तार की चपेट में आने से ई रिक्शा में सवार दो महिलाओं और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे इतना खतरनाक था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतकों की पहचान भी हो गई है.
शूटर ने फीस भरने के लिए ली सुपारी, ‘खेमका’ पर चलाई गोली
9 Jul, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजधानी पटना में मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या हुए करीब 4 दिन बीत चुके हैं. पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को खुलासा किया है और जानकारी दी है कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घोपाल खेमका की हत्या अशोक साव नाम के शख्स ने करवाई है. बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका और अशोक राव के बीच जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था जिसकी वजह से उसने सुपारी देकर खेमका की हत्या करवाई. इस हत्याकांड में पुलिस ने शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया है. जिसके बारे में जांच करते हुए पुलिस को एक चौंका देने वाली जानकारी मिली.
जी हां, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने 8 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ह्त्याकांड से जुड़े कई सवालों से पर्दा उठाया. पुलिस ने बताया कि उमेश यादव को अशोक साव ने 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी. उमेश ने एडवांस के तौर पर 40 हजार रुपये लिए थे. जब पैसों की जांच की गई तो पता चला कि उमेश की बेटी की कई दिनों से स्कूल की फीस नहीं भरी गई थी. जिसकी वजह से उमेश काफी परेशान था.
बेटी की फीस भरी
जब उसे अशोक साव ने सुपारी देने को बुलाया तो उसने एडवांस पैसे लिए और गोपाल खेमका की हत्या से पहले उसने अपनी बेटी के स्कूल जाकर 45 हजार रुपये फीस भरी. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है. इसका मतलब है कि उमेश भारद्वाज ने पैसों की तंगी के चलते ही यह सुपारी ली थी और एडवांस मिलने के बाद सबसे पहला काम उसने फीस भरने का ही किया था. उमेश भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड में एक के बाद एक कई पहलु खुलते गए.
CCTV फुटेज से मिले सुराग
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब खंगाला गया तो बाइक की पहचान की गई. पुलिस ने बाइक पता लगाता तो उनके हत्थे उमेश यादव चढ़ गया. पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार किया और सख्ती के साथ पूछताछ की. इस मामले में पुलिस का दावा है कि अभी भी कई और बड़े राज खुल सकते हैं और कई लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. जमीन के विवाद में सुपारी किलिंग के मामले में पिछले कुछ दिनों से बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है.
IndiGo की दिल्ली फ्लाइट में बड़ा खतरा टला, पक्षी से टकराने पर पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
9 Jul, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बर्ड हिट की वजह से पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. लैंडिंग के बाद इस फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया है. इंडिगो यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर रही है. विमान में 175 यात्री सवार थे.
करीब 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रही इंडिगो का एक फ्लाइट बुधवार सुबह उड़ान भरने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस लौट आया क्योंकि पक्षी टकराने की वजह से उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट में सवार सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.
रनवे पर कुछ टुकड़ों में दिखा एक पक्षी
पटना एयरपोर्ट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “पटना से दिल्ली जाने वाले IGO5009 फ्लाइट के भारतीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे उड़ान भरने के बाद पक्षी टकराने की जानकारी मिली. इसके बाद निरीक्षण किया गया तो रनवे पर कुछ टुकड़ों में एक पक्षी मृत मिला.”
“फिर एप्रोच कंट्रोल यूनिट (Approach Control Unit) के जरिए फ्लाइट को भी इसकी जानकारी दी गई. एप्रोच कंट्रोल यूनिट से मैसेज मिला कि एक इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट ने भी पटना वापस आने का अनुरोध किया है. इस दौरान लोकल स्टैंड-बाय घोषित कर दिया गया और फ्लाइट भारतीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे रनवे 7 पर सुरक्षित रूप से उतर गया. फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.”
एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच पड़ताल की जाएगी. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
कल वापस लौटी थी इंदौर-रायपुर फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर-रायपुर फ्लाइट को कल मंगलवार को उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही तकनीकी खराबी के चलते स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वापस उतारा गया जिसमें 51 यात्री सवार थे. इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह इंदौर से उड़ान भरते हुए आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था.
इससे पहले कल भी एक फ्लाइट की उड़ान में बाधा आई थी. गुजरात के सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में करीब 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि टेक ऑफ से पहले विमान के लगेज कंपार्टमेंट के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया.
फिर ग्राउंड स्टाफ की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया गया. इस वजह से सूरत-जयपुर फ्लाइट के उड़ान में करीब 45 मिनट की देरी हुई.
सड़क से सत्ता तक की लड़ाई! राहुल और तेजस्वी की जोड़ी आज पटना की सड़कों पर उतरेंगे
9 Jul, 2025 09:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण के मसले पर बिहार बंद का इंडिया गठबंधन ने भी समर्थन किया है. बता दें, आज विपक्ष के नेता बिहार बंद का आह्वान करेंगे. इस बिहार बंद में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और वाम दल शामिल होंगे. इस संबंध में आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि वामपंथी दलों से जुड़े मजदूर यूनियनों ने अपनी मांगों के समर्थन में आज (9 जुलाई) बिहार में चक्का जाम आंदोलन का आह्वान किया है.
दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुबह 9:30 बजे, इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ, शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे और विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की पैदल यात्रा
इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, वीआईपी के मुकेश साहनी और वाम दलों के नेता भी शामिल होंगे.
इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की पैदल यात्रा के साथ-साथ आयकर चौराहा से आयोग दफ्तर तक रहेंगे. आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून से चलाया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई रखी गई है.
विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध
इंडिया महागठबंधन का मानना है कि बिहार में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के साथ गरीब मतदाताओं के नामों की छंटनी करने के लिए एनडीए के इशारे पर यह विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. उनका आरोप है कि यह मताधिकार छीनने की साजिश है.
बिहार में पूर्ण चक्का जाम
इस तरह के आलोकतांत्रिक रवैये का विरोध करने के लिए इंडिया महागठबंधन के द्वारा आज आयोजित बिहार में पूर्ण चक्का जाम 9 बजे आरजेडी के राज्य कार्यालय, 2 वीरंचद पटेल पथ से शुरू किया जाएगा. एजाज अहमद ने बताया कि पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ दीपंकर भट्टाचार्य, एमए बेबी और डी राजा भी मौजूद रहेंगे. इस बिहार बंद में महागठबंधन के अन्य नेतागण भी चक्का जाम आंदोलन में शामिल होंगे.
“मर जाओ” कहकर पति चला गया, और पत्नी ने सच में ले ली जान — पति के शब्द बने मौत की वजह
9 Jul, 2025 09:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के सिवान जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. जिले के भगवानपुर हाट थाना इलाके के रामपुर छोटा दीगर गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. महिला ने पति से विवाद होने के बाद ये खौफनाक कदम उठाया. रविवार रात को करीब 10 बजे आम खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया.
इसके बाद पत्नी नाराज हो गई और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया. मृतका की पहचान चंदा देवी (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार वाले घर छोड़कर फरार हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर सदर अस्पताल भिजवाया. बतया जा रहा है कि मृतक महिला का पति चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. वो रविवार सुबह ही घर पहुंचा था.
आम धोकर लाने को कहा तो नाराज हुई पत्नी
रात में पति खाना खाने बैठा था, उसी समय उसने पत्नी से आम खाने के लिए मांगा. पत्नी ने उसको आम लाकर खाने के लिए दिया. इसके बाद पति ने पत्नी से कहा कि वो आम धोकर लाए. पति की इसी बात से पत्नी नाराज हो गई और आम को धोकर लाने से मना कर दिया. पत्नी ने पति से कहा कि आप लोग मुझको इसी तरह परेशान करते रहते हैं. अगर परेशान करना नहीं छोड़ा तो मैं मर जाऊंगी.
पति ने पत्नी ने कह दी ये बात
इस पर पति ने पत्नी ने कह दिया कि वो जाकर मर जाए. बस फिर क्या था नाराज पत्नी उठी और कमरे में जाकर रस्सी के सहारे झूल गई. मृतक महिला के 10 साल के बेटे ने पापा-मम्मी में विवाद होने की बात बताई. बेटे ने बताया कि इसी विवाद के बाद मम्मी ने खुदकुशी कर ली. बेटे ने बताया कि वो मोहर्रम के मेले में गया था. घर आया छोटे भाई ने सब बताया.
वहीं इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद ही वजह पता चल सकेगी.
पूर्णिया नरसंहार का मास्टरमाइंड तांत्रिक, रच डाली तंत्र की आड़ में जलती लाशों की साजिश
9 Jul, 2025 09:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पूर्णियां के टेटगामा गांव में पांच लोगों को जिंदा जलाने की घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है. इस हत्याकांड से टेटगामा के आसपास के 23 गांवों के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. इस घटना पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है. आसपास के गांववालों और जनप्रतिनिधियों से पुलिस ने पूछताछ का प्रयास भी किया, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
मृतक बाबू लाल उरांव तंत्र-मंत्र का काम करता था. भीड़ ने बाबूलाल और उसके परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी. घर की दो महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया. इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया, पहले जान लेते हैं इसकी पूरी वजह.
बीमार बच्चे पर होती रही तंत्र क्रिया
बाबूलाल का पड़ोसी रामदेव उरांव का 8 वर्षीय बच्चा धान का बिचड़ा उखाड़ने खेत गया था. बताया जाता है कि बच्चा सुबह से भूखा था. बच्चे की दादी ने बताया कि उसका पोता दोपहर घर खाना खाने आया और कपड़ा खोलते ही आंगन में गिर गया. इसके बाद उसे तांत्रिक नकुल उरांव के पास ले जाया गया, जहां देर रात्रि तक बच्चे के ऊपर तांत्रिक क्रिया होती रही, मगर उसकी मौत हो गई.
तांत्रिक नकुल उरांव ने बच्चे के परिजन को भड़काया
तांत्रिक नकुल उरांव ने बच्चे की मौत के बाद उसके पिता राजाराम को बताया कि इन सबके पीछे तांत्रिक बाबूलाल है. बाबूलाल के तंत्र क्रिया की वजह से ये सब हो रहा है. इसके बाद से परिजन बच्चे को जिंदा करने का दबाव बाबूलाल पर बना रहे थे. करीब चार दिनों से यह मामला टेटगामा गांव मे चल रहा था.
गांव में बैठी पंचायत
मामला तब गरमाया, जब राजाराम के घर के दो और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बताया जाता है कि दो बच्चे, जिनमें मृतक बच्चे का ममेरा भाई और बहन भी शामिल हैं, इन्हें मामूली-सर्दी खांसी और बुखार हुआ था. इन लोगों का भी इस तांत्रिक नकुल उरांव के पास इलाज कराया गया. इसके बाद गांव में पंचायती बैठी और बाबूलाल उरांव पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया गया.
गांव के प्रमुख तांत्रिक नकुल उरांव ने अपने प्रतिद्वंदी तांत्रिक बाबूलाल उरांव पर बच्चों की हत्या तंत्र मंत्र के द्वारा करने का आरोप लगाया. इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और बाबूलाल उरांव के साथ-साथ उसके परिजन की भी पिटाई शुरू कर दी. सभी के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया. शवों को पास के ही पोखर में फेंक दिया गया.
शवों को दफनाया
फिर सुबह 3:00 बजे पुनः सभी के शवों को बोरे में डालकर 2 किलोमीटर दूर दरगाह घेसरिया बहियार में मिट्टी के नीचे दफना दिया गया. काफी पूछताछ के बाद आरोपी नकुल उरांव ने घटनास्थल की जानकारी दी. इसके बाद देर शाम सभी 5 शवों को पुलिस ने बरामद किया और मजिस्ट्रेट की निगरानी में रात्रि में पोस्टमार्टम कर सुबह सभी शवों का पुलिस और आला अधिकारियों के मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी नकुल उरांव इस क्षेत्र में मिट्टी माफिया के नाम से मशहूर है. अपनी दबंगई से वह आसपास के क्षेत्रों में मिट्टी खनन कर उसे बेचने का काम करता है. रात्रि में मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टर से सभी पांच शवों को गांव से 2 किलोमीटर दूर ले जाकर दफना दिया गया. नकुल उरांव की निशानदेही पर पुलिस ने उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है.
जन सुराज से जुड़े मनीष कश्यप, क्या युवाओं को साधने की रणनीति में सफल होंगे प्रशांत किशोर?
8 Jul, 2025 06:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ चर्चित और विवादित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है. प्रशांत किशोर ने सोमवार को पटना के बापू भवन में प्रशांत किशोर को पार्टी की सदस्यता दिलाई. पिछले महीने मनीष कश्यप ने नाराज होकर बीजेपी छोड़ दी थी और अब जन सुराज पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने का काम किया.
मनीष कश्यप का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोगों को साथ आना चाहिए. मनीष को साथ लेकर पीके ने भले ही अपने समीकरण को दुरुस्त करने का दांव चला हो, लेकिन इसके साथ ही उनकी अतीत की सियासी परत दर परत खोली जाने लगी है. महात्मा गांधी से लेकर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ की गई मनीष कश्यप की टिप्पणी जन सुराज पार्टी के लिए सियासी तौर पर महंगा न पड़ जाए?
बीजेपी छोड़कर पीके साथ आए मनीष कश्यप
मनीष कश्यप पिछले साल 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसके बाद उनका पार्टी से मोहभंग हो गया. 19 मई को पटना मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के दौरान मनीष कश्यप को 3 घंटे के लिए बंधक बना लिया गया था. एक जूनियर डॉक्टर से उनकी कहासुनी के बाद कुछ डॉक्टरों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की थी. इस घटना के बाद ही उनकी नाराजगी बढ़ गई और सात जून को सीधे फेसबुक पर लाइव आकर बीजेपी को अलविदा कह दिया.
माना जाता है कि मनीष कश्यप बीजेपी नेता और नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से नाराज थे. इसीलिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. उन्होंने कहा था, “बीजेपी में रहकर मैं खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की मदद क्या करूंगा. मैंने अपना सब कुछ पार्टी को समर्पित किया लेकिन अब इस फैसले के लिए मजबूर हो गया हूं.” मनीष ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद प्रशांत किशोर और उदय सिंह से मुलाकात की थी, जिसके बाद ही उनके जुन सुराज पार्टी में शामिल होने की इबारत लिख दी गई थी.
मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन
बिहार के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीष कश्यप सोमवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान पीके ने कहा, “मनीष कश्यप सिर्फ जन सुराज के लिए एक यूट्यूबर नहीं हैं, न ही वह पूर्व बीजेपी नेता हैं बल्कि वह बिहार के बेटे हैं, जिन्होंने अपनी ताकत, कड़ी मेहनत और बुद्धिमता के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है. अब वह बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी एक ऐसा मंच है, जो बिहार में योगदान देने के इच्छुक प्रत्येक युवा और व्यक्ति को अवसर प्रदान करता है.
प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोगों को साथ आना चाहिए, क्योंकि जन सुराज प्रदेश में बदलाव लाने के लिए संघर्ष कर रही है. अगर वह (मनीष कश्यप) जन सुराज में शामिल हो गए हैं तो मैं उन्हें बिहार बदलाव के अभियान में उनकी भूमिका निभाते देखता हूं.” वहीं, जन सुराज में शामिल होने के साथ मनीष कश्यप ने कहा कि वो बीजेपी में 13 महीने रहे, लेकिन इस बार चुनाव बिहार के भाग्य का चुनाव है.
मनीष कश्यप में पीके देख रहे सियासी फायदा
मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल पर करीब 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और बिहार के भूमिहार समुदाय से आते हैं. मनीष यूट्यूब के जरिए अपनी आवाज उठाते रहते हैं और उनका यूट्यूब सबस्क्राइबर बेस मजबूत है. इन सबस्क्राइबर में आधे से ज्यादा बिहार के बाशिंदे या प्रदेश से बाहर रह रहे बिहारी हैं. प्रशांत किशोर को मनीष के आने से सियासी फायदा मिलने की उम्मीद है. मनीष अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नैरेटिव गढ़ते हैं, जिसका लाभ पाने के लिए पीके ने उन्हें अपने साथ मिलाया है.
विवादास्पद यूट्यूबर मनीष कश्यप भूमिहार जाति से आते हैं. जेल जाने से लेकर बीजेपी में शामिल होने तक उनका राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है. लेकिन बिहार में जाति पॉलिटिक्स उन्हें बिहार चुनाव में जन सुराज के सियासी खांचे में फिट बैठा रही है. मनीष उत्तर बिहार के बेल्ट में जन सुराज को सियासी तौर पर मजबूती दे सकते हैं. कश्यप के जरिए प्रशांत किशोर एक बड़ा भूमिहार कार्ड खेल सकते हैं.
मुजफ्फरपुर और बेगूसराय जैसे क्षेत्रों में भूमिहार वोटरों का दबदबा है और कश्यप की लोकप्रियता युवाओं को आकर्षित कर सकती है, लेकिन मनीष कश्यप सरकार विरोधी पब्लिसिटी में ज्यादा माहिर हैं. ऐसे में उनकी यही स्ट्रैटेजी प्रशांत किशोर के लिए भूमिहार वोटों को जोड़ने में मास्टर स्ट्रोक बन सकती है, लेकिन जन सुराज पार्टी में आने से मुस्लिम और दूसरे सेकुलर वोटों का गणित गड़बड़ाने का खतरा है.
पीके का गड़बड़ा न जाए मुस्लिम समीकरण
बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर मुस्लिम वोटों को साधने के लिए तमाम जतन कर रहे हैं, लेकिन मनीष के जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद, जिस तरह से उनके अतीत में दिए गए बयानों को सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है, वो प्रशांत किशोर के लिए चिंता का सबब बन सकती है. उन्होंने जब अपना यूट्यूब चैनल बनाया था, तो पूरी तरह से उसे मुस्लिम विरोध के एजेंडे पर रखा था. मुसलमानों को लेकर तमाम विवादित और आपत्तिजनक बयान भी दिए थे, जिन्हें अब उनके विरोध सोशल मीडिया के जरिए रख रहे हैं.
मनीष कश्यप के अतीत में दिए गए बयान जन सुराज पार्टी के लिए सियासी टेंशन बन गए हैं. मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्कि महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. वह हिंदू पुत्र संगठन से जुड़े हुए थे. इस संगठन पर मुस्लिम विरोधी हिंसा का आरोप लग चुका है और पटना एवं हाजीपुर में कई मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं.
हिंदू पुत्र संगठन उन 18 संगठनों में से एक था, जिनका ब्योरा बिहार पुलिस की विशेष शाखा ने मई 2019 में मांगा था. आरजेडी के तमाम समर्थक मनीष कश्यप के पुराने वीडियो और सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर प्रशांत किशोर से सवाल पूछ रहे हैं.
महात्मा गांधी की हत्या पर मनीष कश्यप का जश्न
प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी की बुनियाद महात्मा गांधी के जन सुराज के सिंद्धात पर रखा है, लेकिन मनीष कश्यप को पार्टी में लेने के बाद पीके की सियासत पर सवाल उठ रहे हैं. मनीष कश्यप ने अपने दोस्त रवि पुरी और अमित सिंह के साथ एक वीडियो बनाई थी. बेतिया में महात्मा गांधी को लेकर मनीष कश्यप ने अपने दोस्तों के साथ काफी बुरा भला कहा था. इतना ही नहीं गांधी की हत्या को जायज ठहरा रहे थे और नाथू राम गोडसे के कदम का समर्थन किया था.
मनीष कश्यप वीडियो में महात्मा गांधी की मौत पर हम लोग जश्न मनाने की बात कर रहे थे, इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. गांधी की मौत को सेलिब्रेट करने वाले मनीष कश्यप अब प्रशांत किशोर के हाथों जनसुराजी हो गए हैं. जनसुराज के झंडे में लगी तस्वीर महात्मा गांधी की है, ऐसे में मनीष को पार्टी में लिए जाने से लोग सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर पीके की राजनीति पर सवाल भी किया जा रहा है कि प्रशांत किशोर सिर्फ महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और वह अपनी राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं. इस तरह सेकुलर वोटों के जन सुराज से छिटकने का खतरा मंडराने लगा है.
‘शादी नहीं तो मौत!’ — ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने गर्लफ्रेंड पर तानी बंदूक, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा
8 Jul, 2025 06:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्यार को अक्सर जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक माना जाता है, जहां दो लोगों के बीच स्नेह, लगाव और एक-दूसरे के प्रति समर्पण होता है. लेकिन, जब यही प्यार एकतरफा हो जाए, तो इसका भयावह रूप भी देखने को मिलता है. रांची में एक ऐसी ही अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं.
बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला कृष्णा कुमार रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा इलाके की एक युवती से प्यार करता था. दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय पहले किसी बात पर तकरार हो गई और युवती ने कृष्णा से नाता तोड़ लिया. प्रेमिका के प्यार में पागल कृष्णा उसे किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहता था, लेकिन उसने जो तरीका अपनाया, उससे वह शादी के मंडप की बजाय सलाखों के पीछे पहुंच गया.
पिस्तौल लेकर लड़की के घर पहुंचा युवक
फिल्मी अंदाज़ में हाथ में पिस्तौल लिए कृष्णा कुमार अपनी प्रेमिका के घर, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुना भट्ठा इलाके में पहुंच गया. प्रेमिका के घर में घुसते ही उसने सीधे उस पर पिस्तौल तान दी और कहा, “अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा.” प्रेमी कृष्णा कुमार के हाथों में पिस्तौल और उसकी आंखों में गुस्सा देखकर, प्रेमिका ने डर से शोर मचा दिया. फिर क्या था, आस-पड़ोस के लोग जुट गए और आशिक कृष्णा कुमार को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया गया. तुरंत ही मामले की सूचना सुखदेव नगर थाना पुलिस को दी गई.
कट्टे के साथ आरोपी अरेस्ट
मौके पर पहुंची सुखदेव नगर थाना पुलिस ने युवक कृष्णा कुमार को एक कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कृष्णा कुमार मूल रूप से बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, हालांकि पिछले कुछ समय से वह रांची में ही रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था. इसी दौरान उसकी युवती से दोस्ती हुई थी और धीरे-धीरे यह प्रेम प्रसंग में बदल गया था. हालांकि, कुछ समय पहले ही युवक और युवती के बीच किसी मुद्दे पर तकरार हुई थी और युवती (प्रेमिका) ने युवक (प्रेमी) कृष्णा कुमार से अपना नाता तोड़ते हुए उसे अलग हो गई थी. प्रेमिका की इस बेवफाई को प्रेमी बर्दाश्त नहीं कर सका और वह उससे शादी करने की ज़िद पर आ गया.
बिहार में बढ़ा खूनखराबा: 24 घंटे में 9 हत्याएं, पारिवारिक झगड़े और जादू-टोना की चर्चाएं
8 Jul, 2025 01:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर चार घटनाओं में कम से कम 9 लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को यह बताया कि ये हत्याएं पूर्णिया, नालंदा, मुजफ्फरपुर और पटना जिलों में हुईं हैं. पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी और उनके शवों को आग लगा दी.
नालंदा जिले में आपस में पड़ोसी दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद के बाद हिंसा में 22 साल के एक युवती और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
चाकू घोंपकर हत्या
मुजफ्फरपुर में एक जूनियर इंजीनियर की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चला है कि पूर्णिया के टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की जादू-टोना करने के संदेह में हत्या की गई.
पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
5 लोगों को उतारा मौत के घाट
पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के संदेह में हत्या कर दी गई. ऐसा लगता है कि आरोपियों ने इसके बाद उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. यह घटना रविवार रात को हुई है.
घरेलू विवाद में मारी गोली
पुलिस ने बताया कि नालंदा के डुमरावां गांव में रविवार रात घरेलू विवाद को लेकर दो परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 22 साल की एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई. नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राम दुलार प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान अन्नू कुमारी पुत्री ओम प्रकाश पासवान और हिमांशु कुमार (24) पुत्र संतोष पासवान के रूप में हुई है.
जूनियर इंजीनियर की मौत
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के मादीपुर में तड़के करीब तीन बजे जूनियर इंजीनियर मोहम्मद मुमताज की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जबकि पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
बिहार में 10 जुलाई से होगा ‘मेगा जॉब फेयर 2025’, युवाओं को मिलेगा बड़ी कंपनियों में नौकरी का मौका
8 Jul, 2025 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार सरकार युवाओं को रोजगार हासिल करने का बड़ा मौका देने जा रही है.श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन की तरफ से 10 से 15 जुलाई तक ‘मेगा जॉब फेयर 2025 का आयोजन होने जा रहा है.
इसका आयोजन पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान (वेटनरी कॉलेज ग्राउंड के नजदीक) में किया जाएगा. यह जानकारी सोमवार को श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दी.
युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर
उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला बिहार के युवा प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. उन्हें देश की 70 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. यह सरकार की प्रतिबद्धता है कि राज्य के योग्य युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएं.
कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
विभागीय सचिव दीपक आनंद ने बताया कि इस मेगा जॉब मेला में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें एमआरएफ टायर, सबरोड लि., एल एंड टी, सुधीर पॉवर लिमिटेड, बारवेक्यू नेशन, केपीआर मिल्स, जुमाटो, मुथूट फाइनेंस समेत अन्य शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा/पॉलीटेक्निक, बीटेक, एमबीए और अन्य डिग्रीधारकों के लिए रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध होंगे. यहां का रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा.
गोपाल खेमका के मर्डर का मास्टरमाइंड राजा एनकाउंटर में ढेर, शूटर भेजने का था आरोपी
8 Jul, 2025 01:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी के चर्चित गोपाल खेमका के कारोबारी गोपाल खेल का हत्याकांड में शामिल बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है. पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने वाला आरोपी हथियार बनाने का काम करता था. उसी ने शूटर को हथियार पहुंचाया था. छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.
जवाब में पुलिस ने भी फायर किया और आरोपी बदमाश ढेर हो गया. दरअसल, गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस राजधानी के सिटी इलाके में स्थित माल सलामी इलाके में छापा मारने गई थी. इसी दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई.
पुलिस को मिली थी जानकारी
पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी विकास उर्फ राजा हथियारों की अवैध बिक्री करता है. पुलिस इसी सिलसिले में विकास के ठिकाने पर छापेमारी की तैयारी में थी. पुलिस को गिरफ्तार शूटर उमेश यादव ने एक जानकारी दी और बताया कि विकास क्या करता है, कहां रहता है? विकास उर्फ राजा से खरीदे गए हथियार से ही शूटर उमेश यादव ने गोपाल खेमका को गोली मारी थी.
माल सलामी इलाके में पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करने गई थी. पुलिस को देखते ही विकास उर्फ राजा ने फायर झोंक दिया, जिसके बाद से पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई में राजा मारा गया.
शनिवार को हुई थी हत्या
शनिवार की रात 11:30 बजे के करीब राज्य के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की उनके आवास के गेट पर ही गोली मार करके हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा था.
हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार एक्शन मोड में थी और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था. बीती रात को ही पटना पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर उमेश यादव को भी एक गिरफ्तार किया था.
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
