बिहार-झारखण्ड
पतनेश्वर से घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की पत्नी के सामने ही मौत
11 Jul, 2025 04:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमुई में मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के पुत्र 40 वर्षीय अमर साह के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, अमर साह अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना के लिए पतनेश्वर धाम मंदिर गए थे। लौटते समय पतोना चौक के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि पत्नी के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमर साह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सिकंदर साह ने बताया कि अमर पूजा करने के लिए अपनी पत्नी के साथ मंदिर गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि अमर को पहले से किडनी की बीमारी थी और डायलिसिस का इलाज चल रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता बना शिकार! युवक की पिटाई पर पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज
11 Jul, 2025 04:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिले की पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला रामपुर हरि थाना से सामने आया है, जहां लूट की शिकायत करने गए एक पीड़ित युवक को ही पुलिस ने थाने में बंद कर बुरी तरह पीटा और गाली-गलौज की। पीड़ित ने मामले को लेकर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग (BHRC) में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित विशाल कुमार, जो विशुनदेव नारायण सिंह इंटर महाविद्यालय, नरमा, मुजफ्फरपुर में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि 8 जुलाई 2025 को वे 2,11,200 रुपये की राशि बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उनके साथ लूटपाट की। पीड़ित जब इस घटना की शिकायत लेकर रामपुर हरि थाना पहुंचे, तो वहां थानाध्यक्ष सुजीत मिश्रा ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें ही आरोपी बना दिया। थाना में उन्हें गालियां दी गईं, बेरहमी से पीटा गया और उनका मोबाइल भी छीन लिया गया।
झारखंड में निकली 3,181 नैनी स्वास्थ्यकर्मी (Female Health Worker) की भर्ती, सिर्फ 10वीं पास महिलाओं को मौका
11 Jul, 2025 03:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 3181 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार झारखंड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3181 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 3020 पद रेग्युलर वैकेंसी के हैं और 161 पद बैकलॉग वैकेंसी के रूप में शामिल किए गए हैं। ये सभी पद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए हैं।
योग्यता और जरूरी शर्तें
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 18 महीने की ट्रेनिंग पूरी होनी चाहिए। उम्मीदवार का झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार ध्यान दें, शैक्षणिक योग्यता और दूसरी जरूरी योग्यताओं की गिनती उस तारीख से की जाएगी, जो ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख होगी। अगर कोई उम्मीदवार उस तारीख तक जरूरी योग्यता पूरी नहीं करता है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए जमा करने होंगे। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस सिर्फ 50 रुपए रखी गई है।
चयन प्रक्रिया और सैलरी: इस भर्ती में चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 5200 से 20200 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार तय किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
पूर्वी भारत बना क्रांति, ज्ञान और संस्कृति का संगम - अमित शाह
11 Jul, 2025 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का संकल्प, शाह ने दी रणनीति की जानकारी
रांची। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्य काफी हद तक नक्सल मुक्त हो चुके हैं। यह सफलता सुरक्षा बलों की वीरता और सभी राज्यों की एकजुटता का परिणाम है।
ऑपरेशन सिंदूर की सराहना, वीरता को सलामी
शाह ने “ऑपरेशन सिंदूर” का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान में भारत की सेनाओं ने साहस, सटीकता और पराक्रम का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। परिषद ने सेनाओं की वीरता के लिए सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
TEAM BHARAT के तहत सहकारी संघवाद पर बल
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TEAM BHARAT की अवधारणा के तहत सभी राज्यों को एकजुट कर देश को 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए क्षेत्रीय परिषदें सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि अब "Actionable Platform" बन चुकी हैं।
क्षेत्रीय परिषदों की बढ़ती सक्रियता
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 के बीच परिषद की 63 बैठकें हुईं जबकि 2004 से 2014 तक सिर्फ 25। इन बैठकों में उठाए गए 1580 मुद्दों में से 83% (1287 मुद्दे) का समाधान हुआ है, जो परिषद की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
झारखंड की ऐतिहासिक भूमिका को किया सम्मानित
शाह ने झारखंड की धरती को भगवान बिरसा मुंडा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे महान नेताओं की भूमि बताया और इसे भक्ति, ज्ञान और क्रांति का संगम कहा।
कई जटिल मुद्दों पर बनी सहमति
बैठक में मसंजौर बांध, तैयबपुर बराज, इंद्रपुरी जलाशय और बिहार-झारखंड के बीच लंबित PSUs की संपत्ति एवं देनदारी जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई और आपसी सहमति से समाधान के निर्णय लिए गए।
बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर भी चर्चा हुई:
FTSC (फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों) के प्रभावी कार्यान्वयन , ERSS-112 आपातकालीन सेवा का विस्तार, प्रत्येक गांव में बैंकिंग सुविधा सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, शहरी योजना और सहकारी ढांचे को मज़बूत बनाना ,महिला सुरक्षा, न्याय और आधारभूत सेवा पर भी चर्चा
20 साल से इंतज़ार में खड़ा है दरभंगा का ये रहस्यमयी पुल
10 Jul, 2025 05:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दरभंगा (बिहार): बिहार में सरकारी योजनाओं की अनदेखी और अधूरी परियोजनाओं का एक और उदाहरण सामने आया है। दरभंगा जिले में एक ऐसा पुल 20 वर्षों से खड़ा है, जो आज तक किसी काम नहीं आ सका। यह पुल तारालाही लोहारसारी चौक से सीनुआरा, अम्माडीह बाद जाने वाली सड़क पर स्थित है, लेकिन इसका एप्रोच रोड अब तक नहीं बना है।
स्थानीय निवासी लाल बाबू पासवान बताते हैं कि यह पुल करीब 20 साल पहले बना था, लेकिन आज तक इस पर कोई चढ़ नहीं पाया। क्षेत्र बाढ़ग्रस्त है और बारिश के दौरान रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। ऐसे में लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भुटाई यादव और चंदन झा जैसे अन्य ग्रामीणों ने भी बताया कि उन्होंने इस पुल का कभी उपयोग नहीं किया। उनका कहना है कि जब तक एप्रोच रोड नहीं बनेगा, तब तक यह पुल यूं ही बेकार खड़ा रहेगा। चंदन झा ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पुल तक पहुँचने का रास्ता बनाया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
मुख्य समस्याएं और जनआक्रोश
पुल के दोनों छोर पर एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण यह बेकार पड़ा है,बाढ़ के समय नहर में पानी बढ़ने से लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है, ग्रामीणों की वर्षों से मांग है कि एप्रोच पथ का निर्माण किया जाए,पुल बनने के दो दशक बाद भी उपयोग में नहीं आना, सरकारी तंत्र की विफलता को दर्शाता है।
जनता की अपील
ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि इस मुद्दे को प्राथमिकता दी जाए और जल्द से जल्द एप्रोच रोड का निर्माण करवाया जाए। उनका कहना है कि यह केवल विकास का मामला नहीं, बल्कि उनकी जान और सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।
वोटर लिस्ट रिव्यू पर तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग की नीयत पर शक
10 Jul, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। इस समय बिहार में चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर लगातार विरोध कर रही हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।
क्यों अमान्य माने जा रहे हैं डॉक्यूमेंट्स?
तेजस्वी यादव ने बिहार के वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वोटर लिस्ट की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता के पास जो डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध हैं, जिनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड जैसे आईडी प्रूफ शामिल हैं, आखिर उन्हें अब क्यों अमान्य माना जा रहा है?
आयोग पर पक्षपात करने का आरोप
इस दौरान तेजस्वी यादव ने आयोग से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर आयोग इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्थिति को स्पष्ट क्यों नहीं कर रहा है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, उसे वह मानेंगे, लेकिन चुनाव आयोग को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
इस मामले पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
बता दें कि आरजेडी सांसद मनोज झा, एडीआर, और महुआ मोइत्रा समेत 10 लोगों ने वोटर लिस्ट रिव्यू को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने कोर्ट से चुनाव आयोग के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान में जो दिया गया है, चुनाव आयोग वही कर रहा है। आयोग ऐसा कुछ कर रहा है जो उन्हें नहीं करना चाहिए। इस पर गोपाल शंकरनारायणन ने इसे मनमाना और भेदभावपूर्ण बताया। इस पर कोर्ट ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले यह नहीं होना चाहिए था।
हाईवा ने ली मजदूर की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग
10 Jul, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाईवा ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और शव को सड़क पर रखकर घंटों तक हंगामा किया।
यह हादसा शेखपुरा-ससबहना मुख्य मार्ग पर मनकौल गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के मनकौल निवासी 50 वर्षीय राजकुमार महतो के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार महतो मजदूरी के लिए शेखपुरा जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का आक्रोश, ट्रक को लगाई आग
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने घटनास्थल पर ही ट्रक में आग लगा दी, जिससे वह जलकर खाक हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर शेखपुरा-ससबहना मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तीन घंटे तक जाम, प्रशासन हरकत में आया
लगभग तीन घंटे तक सड़क पूरी तरह से जाम रही। सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। बाद में एसडीओ राहुल कुमार सिंह और एसपी डॉ. राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर जाम को खत्म करवाया। प्रशासन ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
ग्रामीणों की प्रशासन से मांग
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन तेज रफ्तार ट्रकों की चपेट में लोग आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर और पुलिस की तैनाती की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक को आग के हवाले करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क पर यातायात सामान्य हो चुका है।
बिहार चुनाव से पहले नीतीश का दांव, महिला वोटर्स को साधने की कोशिश
10 Jul, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने बिहार मूल की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। ऐसे में अब बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर तेजस्वी के वादे की हवाइयां निकाल दी। बता दें कि बिहार में महिलाओं को नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण पहले से ही मिल रहा था।
बता दें कि इस निर्णय की मांग काफी लंबे समय से हो रही थी। जिसमें कहा जा रहा था राज्य की महिलाओं को ही नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। नए नियम के अनुसार जो महिलाएं अब बिहार की नागरिक होंगी उन्हें ही केवल आरक्षण का लाभ मिलेगा। नीतीश सरकार के इस फैसले से क्या आधी आबादी का सपोर्ट एनडीए सरकार को मिलेगा।
महिलाओं को डीबीटी का मिल रहा लाभ
देश के कई राज्यों में सरकार महिलाओं को डायरेक्ट कैश बेनिफिट स्कीम का लाभ दे रही हैं चुनाव में इस योजना के जरिए सबसे पहले मध्यप्रदेश इसके बाद महाराष्ट्रए दिल्ली, झारखंड और हरियाणा में सरकारें रिपीट हुई या बीजेपी की सरकार बनी। ऐसे में किसी भी चुनाव में विपक्षी पार्टियां भी अब चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए डीबीटी स्कीम का ऐलान करते हैं। बिहार में आरजेडी ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया है। ऐसे में नीतीश सरकार की यह घोषणा कितनी कारगर होगी यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा।
महिलाओं का वोटर प्रतिशत ज्यादा
बिहार में महिलाएं जेडीयू का कोर वोटर मानी जाती है। पिछले तीन चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का वोटर टर्नआउट ज्यादा रहा है। 2020 में 59.7 प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिया। 2015 में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 9.3 प्रतिशत वोट अधिक दिए थे। जबकि 2010 महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 1.5 प्रतिशत वोटिंग ज्यादा की।
नीतीश सरकार ने चला रखी हैं ये योजनाएं
बिहार में नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए आजीविका, स्वयं सहायता समूह को ऋण जैसी कई योजनाएं चला रखी हैं। इसके अलावा फर्स्ट टाइम वोटर को साधने के लिए साइकिल और स्कूटी वितरण जैसी योजनाएं चला रही हैं। ऐसे में नीतीश सरकार ने डोमिसाइल नीति वाले तेजस्वी यादव के वादे पर फिलहाल पानी फेर दिया है।
आज रांची में शुरू होगी पूर्वी परिषद की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में होंगे बड़े फैसले
10 Jul, 2025 11:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार देर शाम रांची पहुंचे। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। इस दौरान अमित शाह ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपनी गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। गृह मंत्री से मिलकर कार्यकर्ता उत्साहित और गदगद नजर आए।
एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे होटल रवाना हुए, जहां रात्रि विश्राम के बाद आज 10 जुलाई को वे पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस अहम बैठक में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा रांची पहुंच चुके हैं, जहां कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उनका स्वागत किया।
बैठक की मेजबानी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होने वाली है। इसके प्रारंभिक सत्र में केंद्र सरकार की ओर से डेढ़ घंटे का प्रेजेंटेशन होगा। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों 10-10 मिनट तक संबोधन देंगे।
बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री अपनी-अपनी बात रखेंगे। साथ ही तीनों राज्यों की साझा समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक को लेकर होटल और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सरायकेला और गुमला में ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
10 Jul, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड के लोह नगरी जमशेदपुर में बारिश का कोहराम ऐसा देखने को मिला कि प्रशासन ने तो स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया. यानी आज तेज बारिश, तूफान और वज्रपात को देखते हुए जमशेदपुर के सारे स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. अब आप समझ रहे होंगे की दक्षिणी जिलों में मॉनसून ने क्या तांडव मचाया होगा. डिमना नदी से लेकर स्वर्णरेखा नदी सब खतरे के निशान से ऊपर रहे.
राजधानी रांची की बात करे तो यहां उतनी बारिश नहीं हुई. बल्कि, दिन में रुक-रुककर 6 से 7 स्पेल बारिश दिखी व खूंटी का हाल तो ऐसा रहा कि पुल टूटने के बाद लोगों को लग रहा है कि वह अंडमान जैसे टापू में आ चुके हैं. साथ ही, आज भी बारिश से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. क्योंकि, दक्षिणी जिले खासकर पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व गुमला में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं, रांची, खूंटी, लोहरदगा में येलो अलर्ट.
जारी है येलो अलर्ट का सिलसिला
पिछले 24 घंटे में बुधवार दोपहर 2:48 बजे पहला येलो अलर्ट जारी किया गया, जो की रांची रामगढ़ और खूंटी के लिए था. 4:48 बजे के करीब दूसरा येलो अलर्ट बोकारो के लिए और फिर शाम के 6 से लेकर रात के 8:00 के बीच करीब पांच ऑरेंज अलर्ट रामगढ़, जमशेदपुर, रांची, गुमला व सिमडेगा जैसे जिलों के लिए था.
यहां रिकॉर्ड तोड़ 805 मिमी बारिश
पूर्वी सिंहभूम में इस बार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब जुलाई महीने में ही 805 मिमी बारिश दर्ज की गई हो. जोकि सामान्य से काफी अधिक है. अभी तक का सामान्य बारिश केवल 320 मिमी ही है. वहीं, रांची में 684 मिमी और सरायकेला खरसावां में 645 मिमी बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है.
श्रावणी मेले में श्रद्धा और भक्ति का संगम, बाबा धाम गूंजा हर हर महादेव के नारों से
10 Jul, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन 10 जुलाई गुरुवार को सुबह दस बजे दुम्मा मुख्यद्वार से होगा। इसकी तैयारी को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी है। डीसी ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिसमें विभागीय सचिव भी शामिल हुए।
सुरक्षा और सुविधा-संपन्न व्यवस्था, जिला प्रशासन मुस्तैद
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों को उनके कार्यों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुविधा-संपन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे
राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन समारोह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ ग्रामीण विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव, खाद्य आपूर्ति मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद नलिन सोरेन, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह और विधायक देवेंद्र कुंवर भी शामिल होंगे।
श्रावणी मेला देवघर की सांस्कृतिक गरिमा का परिचायक
जिला प्रशासन ने इस मौके पर आम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मेला व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूचना सहायता केन्द्रों से संपर्क करें। यह मेला न सिर्फ धार्मिक महत्व का है, बल्कि देवघर की सांस्कृतिक गरिमा का परिचायक भी है।
एक महीने तक बाबाधाम आकर जलाभिषेक करते हैं शिवभक्त
श्रावणी मेला एक महीने तक चलता है। इसमे देश के कई राज्यों से शिवभक्त बाबा का जलाभिषेक करते हैं। यही नहीं विदेशों से भी यहां श्रद्धालु बाबा पर जल अर्पण करते हैं। पूरे एक महीने तक सुलतानगंज से लेकर देवघर तक भक्तिमय का माहौल राहत है।
राहुल गांधी का आरोप—चुनाव आयोग BJP‑RSS की एजेंसी बन गया
9 Jul, 2025 06:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ आज महागठबंधन के दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया था. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए पटना पहुंचे. राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ट्रक में सवार होकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च कर रहे थे. हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते उनके मार्च को रोका गया. इसी के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा. कांग्रेस सांसद ने कहा, महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ, बिहार में भी वही हो रहा है. इसी के साथ बिहार के वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर राहुल गांधी ने कहा, वोटर लिस्ट रिवीजन, वोट छीनने का तरीका है.
राहुल गांधी ने मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, लोकसभा का चुनाव हुआ, लोकसभा के चुनाव के कुछ ही समय बाद महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुआ. लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में बहुमत लेकर आया. इसी के बाद कुछ ही समय बाद हुए विधानसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन बुरी तरह हार गया. उस समय हम ने कुछ ज्यादा बोला नहीं. मगर हम ने काम शुरू किया.
“महाराष्ट्र में चुनाव चोरी हुआ”
राहुल गांधी ने कहा, यह डेटा की सदी है, हम ने आंकड़े देखने शुरू किए, हमें पता लगा कि लोकसभा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र में जब विधानसभा चुनाव हुए तो उसमें 1 करोड़ नए वोटर्स शामिल हुए. विधानसभा के चुनाव में 10 प्रतिशत ज्यादा वोटर्स ने वोट किया. जिन क्षेत्र में वोटर बढ़े वहां पर बीजेपी जीती.
राहुल गांधी ने आगे कहा, महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनाव में वोट की लूट हुई. जब हम ने चुनाव आयोग से वोटर्स लिस्ट मांगी तो चुनाव आयोग बिल्कुल चुप हो गया. एक बार नहीं हम ने कई बार वोटर्स लिस्ट मांगी. आज तक महाराष्ट्र की वोटर्स लिस्ट हमें नहीं दी गई. चुनाव आयोग सच छिपाना चाहता है.
“बिहार में गड़बड़ी नहीं होने देंगे”
राहुल गांधी ने आगे कहा, मैं भारत और बिहार की जनता को बता रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था. जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, वैसे ही बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही राहुल गांधी ने कहा, मैं आपको साफ बताना चाहता हूं यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है. इन लोगों को यह मालूम नहीं है कि यह बिहार है. बिहार की जनता यह कभी नहीं होने देगी. यह बिहार है यहां गड़बड़ी नहीं होने देंगे.
राहुल गांधी ने EC पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद ने कहा, हमारे लोग चुनाव आयोग से जाकर मिले, मैं नहीं था, मगर सारे नेता गए. मैंने इन से पूछा आपको क्या लगा? तो सभी नेताओं ने कहा, इलेक्शन कमिश्नर बीजेपी और आरएसएस जैसे बात कर रहे हैं. पहले सब मिलकर चुनाव आयुक्त चुनते थे. अब बीजेपी चुनाव आयुक्त चुनती है. आपसे सिर्फ वोट चोरी नहीं होगा, यह आपका भविष्य चोरी हो रहा है. आपसे आपका हक, रोजगार, धन चोरी किया जाएगा. बिहार के युवा को यह चोरी नहीं होने दी है. हम यह चोरी नहीं होने देंगे.
जुनूनी इश्क ने कराया खून: देवर से प्यार के लिए पति की हत्या कर लाश बहाई नदी में
9 Jul, 2025 06:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजधानी बख्तियारपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने देवर से शादी करने के लिए पति को मौत की नींद सुला दी. दरअसल, महिला और उसके देवर के बीच पिछले कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, इसलिए महिला ने शालू ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और देवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने शालू को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के बख्तियारपुर की रहने वाली शालू का पति धीरज दिव्यांग था. शालू का दिल अपने चचेरे देवर पर आ गया. दोनों एक दूसरे को चाहने लगे और नजदीकियां भी बढ़ने लगीं. पुलिस पूछताछ में शालू ने बताया कि वो अपने चचेरे देवर से शादी करना चाहती है. दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते हैं. उसने बताया कि उसके पति धीरज ने हाल ही में 9 लाख रुपए में जमीन बेची थी. जिसका कुछ पैसा पुलिस ने धीरज के घर से बरामद किया है.
बहाने से बुलाया और मार दी गोली
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई ने मिलकर साजिश रची थी. दोनों ने बहाने से धीरज को घर से दूर पुल पर बुलाया और शूटर से गोली मरवा दी. गोली लगने से धीरज की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों ने शव को नदी में फेंक दिया. हालांकि पति के गायब होने पर पत्नी के चेहरे पर कोई चिंता नजर नहीं आर ही थी, वो आम दिनों के तरह ही रह रही थी. पत्नी के इस व्यवहार पर पुलिस को शक हुआ, तो गहनता से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ.
पुलिस ने पत्नी को किया अरेस्ट
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में पता चला कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कुल 5 लोग शामिल थे. अभी मृतक की पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया जा रहा है, बाकी आरोपी फरार हैं. पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
तेज़ ट्रक और ई-रिक्शा की भिड़ंत, चालक समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
9 Jul, 2025 06:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के दरभंगा में मंगलवार को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ई-रिक्शा के परखच्छे उड़ गए. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना दरभंगा के भालपट्टी थाना इलाके के अयूब नगर के पास NH 27 पर हुई. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान संजीदा खातून, फिरोजा खातून और ई-रिक्शा चालक विकास मंडल के रूप में की गई है. जबकि घायल महिला की पहचान जरीना खातून के रूप में हुई है.
ट्रक चालक मौके से हो गया फरार
तीनों महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मौत हो जाने के बाद उनके कफन-दफन में शामिल होने गई थीं. जब तीनों महिलाएं वहां से लौट रही थीं कि तभी वह खुद भी हादसे का शिकार हो गईं और दो की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज़ रफ़्तार की वजह से यह घटना हुई. घटना के बाद ट्रक असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गया और उसका चक्का ब्लास्ट कर गया. इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.
टक्कर में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए
ये हादसा भालपट्टी थाना इलाके के अयूब नगर के पास NH 27 पर हुआ. जहां तेज रफ्तार की चपेट में आने से ई रिक्शा में सवार दो महिलाओं और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे इतना खतरनाक था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतकों की पहचान भी हो गई है.
शूटर ने फीस भरने के लिए ली सुपारी, ‘खेमका’ पर चलाई गोली
9 Jul, 2025 06:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजधानी पटना में मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या हुए करीब 4 दिन बीत चुके हैं. पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को खुलासा किया है और जानकारी दी है कि 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घोपाल खेमका की हत्या अशोक साव नाम के शख्स ने करवाई है. बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका और अशोक राव के बीच जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था जिसकी वजह से उसने सुपारी देकर खेमका की हत्या करवाई. इस हत्याकांड में पुलिस ने शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया है. जिसके बारे में जांच करते हुए पुलिस को एक चौंका देने वाली जानकारी मिली.
जी हां, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने 8 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस ह्त्याकांड से जुड़े कई सवालों से पर्दा उठाया. पुलिस ने बताया कि उमेश यादव को अशोक साव ने 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी. उमेश ने एडवांस के तौर पर 40 हजार रुपये लिए थे. जब पैसों की जांच की गई तो पता चला कि उमेश की बेटी की कई दिनों से स्कूल की फीस नहीं भरी गई थी. जिसकी वजह से उमेश काफी परेशान था.
बेटी की फीस भरी
जब उसे अशोक साव ने सुपारी देने को बुलाया तो उसने एडवांस पैसे लिए और गोपाल खेमका की हत्या से पहले उसने अपनी बेटी के स्कूल जाकर 45 हजार रुपये फीस भरी. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है. इसका मतलब है कि उमेश भारद्वाज ने पैसों की तंगी के चलते ही यह सुपारी ली थी और एडवांस मिलने के बाद सबसे पहला काम उसने फीस भरने का ही किया था. उमेश भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड में एक के बाद एक कई पहलु खुलते गए.
CCTV फुटेज से मिले सुराग
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब खंगाला गया तो बाइक की पहचान की गई. पुलिस ने बाइक पता लगाता तो उनके हत्थे उमेश यादव चढ़ गया. पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार किया और सख्ती के साथ पूछताछ की. इस मामले में पुलिस का दावा है कि अभी भी कई और बड़े राज खुल सकते हैं और कई लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. जमीन के विवाद में सुपारी किलिंग के मामले में पिछले कुछ दिनों से बिहार में सियासी बवाल मचा हुआ है.
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
