बिहार-झारखण्ड
किसानों की बेकारी बनी अपराध का कारण? ADG बिहार के बयान पर सवाल
17 Jul, 2025 06:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में पिछले कुछ दिनों में कई आपराधिक घटनाएं घटित हुईं. इनमें से कई में अपराधों में सुपारी किलर्स की भूमिका सामने आई है. अब इन सुपारी किलर की पहचान के लिए बिहार पुलिस ने अहम कदम उठाया है. बिहार पुलिस अब ऐसे सुपारी किलर का डाटाबेस तैयार करेगी. यह जानकारी एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी
कुंदन कृष्णन ने कहा कि राज्यभर में हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले सुपारी किलर का पुलिस के स्तर पर डाटाबेस तैयार किया जाएगा. इसके लिए एसटीएफ के अंतर्गत खासतौर से सुपारी किलर निगरानी सेल का गठन किया गया है. यह सेल तमाम सुपारी किलर का पूरा ब्यौरा जुटाकर उनका डोजियर बनाएगा. इससे किसी वारदात में ऐसे हत्यारों की पहचान करने में आसानी होगी.
एडीजी ने कहा कि सुपारी किलर का फोटो, नाम, पता समेत तमाम जानकारी एकत्र करके रखी जाएगी. कई युवा पथ भ्रमित होकर पैसे के लालच में सुपारी लेकर हत्या करने का काम करने लगे हैं. इन युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोढ़ा गैंग में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग से एक कोढ़ा सेल बनाया गया है. यह सेल बेगूसराय के तिवारी गैंग में भी शामिल अपराधियों को दबोचने पर खासतौर से फोकस करता है.
उन्होंने कहा कि राज्य में नशा के कारोबार पर नकेल कसने के लिए एटीएफ में एक नॉरकोटिक्स सेल का भी गठन किया गया है. इसे थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए इसका क्षमतावर्द्धन किया जा रहा है. इसमें अधिकारियों और कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है.
500-600 अपराधियों को सजा दिलाई जा रही
एडीजी ने कहा- संगीन एवं हिंसक अपराध में शामिल अपराधियों को सजा दिलाने के लिए राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट फिर से स्थापित करने की पहल शुरू की गई है. गृह विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि जल्द से जल्द इसे अमलीजामा पहनाया जा सके. 2012-13 तक फास्ट ट्रैक कोर्ट की मदद से सालाना दो से तीन हजार अपराधियों को उम्रकैद समेत अन्य सख्त सजाएं दिलाई जाती थी. वर्तमान में सालाना 500-600 अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जा रही है.
एडीजी कृष्णन ने जानकारी दी कि राज्य में 1290 ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिन्होंने आपराधिक गतिविधि की बदौलत संपत्ति अर्जित की है. इन सभी की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस शुरू करने जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध हथियार या पिता की लाइसेंसी हथियार के साथ कोई नाबालिग पकड़ा जाता है, तो उसके अभिभावक या पिता को भी जेल होगी.
बिहार में बढ़ी हैं अपराध की घटनाएं
एडीजी का कहना था कि बिहार में अपराध की घटनाएं नहीं बढ़ी हैं. पिछले साल मई-जून में जितने अपराध हुए हैं, उसकी तुलना में इस वर्ष आपराधिक वारदातें कम हुईं हैं. सबसे ज्यादा हत्याएं अप्रैल-जून में होती रहती हैं. किसानों के पास काम नहीं होता, इसलिए ज्यादा क्राइम होता है. एडीजी कुंदन कृष्णन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दानापुर ज्वेलरी शॉप, आरा में तनिष्क लूट कांड, समस्तीपुर में महाराष्ट्र बैंक लूट कांड जैसी तमाम वारदातों में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लूट की दर्जनभर घटनाओं को होने से पहले ही बचाया जा चुका है. यह एसटीएफ के विशेष इंटेलिजेंस का नतीजा है. दूसरे राज्यों में घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया जा चुका है. इस साल जनवरी से अब तक ऐसे 700 से अधिक अपराधियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुका है.
अमरजीत भोक्ता की गिरफ्तारी
एडीजी ने कहा कि राज्य में नक्सली वारदातें नहीं हो रही हैं. नक्सलियों के गढ़ गया, औरंगाबाद, मुंगेर, जमुई समेत अन्य इलाकों में इनका तकरीबन सफाया हो गया है. इस वर्ष जनवरी से अब तक 82 नक्सली दबोचे जा चुके हैं. इसका नतीजा है कि गया, औरंगाबाद समेत आसपास के इलाकों में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ता का सफाया हो गया है. अमरजीत भोक्ता की गिरफ्तारी के बाद यह मामला अब बदल गया है. सिर्फ जमुई, खड़गपुर के इलाकों में कुछ हथियारबंद दस्ते बचे हुए हैं. इनका सफाया भी जल्द हो जाएगा.
वैशाली में तबाही: दूध गर्म करते वक्त हुआ जोरदार धमाका, 20 परिवार बेघर, एक की मौत
17 Jul, 2025 06:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के वैशाली जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दर्दनाक हादसा हो गया. गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई. घटना वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मरूई पंचायत की है. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. मृतक नवविवाहिता की पहचान जयकिशन मंडल की इकलौती बेटी 22 साल की मौसम कुमारी के रूप में हुई है.
मौसम कुमारी अपनी चार साल की बच्ची के लिए दूध गर्म कर रही थी. उसी दौरान गैस पाइप से गैस लीक कर गई, जिसके बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग में जलकर मौसम की दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने से घर का सभी सामान जल गया. इतना ही नहीं आग ने करीब 15 से 20 घरों को अपनी चपेट में लिया.
15 से 20 घर जलकर खाक
इस आग में 15 से 20 घर जलकर खाक हो गए. घटना के बारे में मृतक मौसम कुमारी के चाचा विशुनदेव मंडल ने बताया कि उनकी भतीजी अपनी चार साल की बच्ची के लिए गैस पर दूध गर्म कर रही थी. उसी दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस ब्लास्ट के बाद पड़ोस के घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इससे आग ने अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया. आग लगने से घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया. यहां तक की खाने को भी कुछ नहीं बचा.
मृतक नवविवाहिता के चाचा ने बताया कि एक साल पहले मौसम कुमारी की शादी हुई थी. वहीं मृतिका के पति मिथुन कुमार का कहना है कि पत्नी बच्ची के लिए गैस पर दूध गर्म कर रही थी, उसी दौरान गैस लीक कर गई. उसके बाद ब्लास्ट हो गया. उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. फिर दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई.
घटना के बाद गांव में मातम पसरा
स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की सहायता की. एक तरफ झमाझम बारिश हो रही थी, दूसरी तरफ घरों में आग लगी हुई थी. आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रहीं थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
रेलवे का तोहफा: बिहार से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तैयारी
17 Jul, 2025 12:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार : बिहार वासियों को बहुत जल्द दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है. इसके लिए रेल मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के लिए सेमी-हाई-स्पीड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की है. रेलवे बोर्ड में सूचना और प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि देश में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या अब 7 हो गई है, जिनमें से 5 बिहार से चलेंगी.
उन्होंने आगे कहा कि इनमें से पांच का प्रारंभिक केंद्र बिहार है...हमने बिहार के जोगबनी स्टेशन से तमिलनाडु के इरोड स्टेशन तक एक और ट्रेन चलाने का फैसला किया है...इस ट्रेन के टिकट ऐसे होंगे कि सभी इसे वहन कर सकें. इस ट्रेन को भी वंदे भारत की तरह ही डिजाइन किया गया है और इसमें वही सुविधाएं होंगी.
ध्यान रहे कि रेल मंत्री ने हाल ही में बिहार दौरे पर 5 नई ट्रेनों की घोषणा की थी. इनमें से 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं. देश में वर्तमान में 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. नई ट्रेनों में एक रोजना पटना-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. अभी तक अमृत भारत साप्ताहिक आधार पर चलती है. यह पहली ट्रेन होगी जो रोजना चलेगी. इन तीन ट्रेनों के अलावा, दो एक्सप्रेस ट्रेनें साप्ताहिक दरभंगा-गोमती नगर और मालदा टाउन होकर किऊल से लखनऊ तक चलेंगी. वहीं, एक और अमृत भारत एक्सप्रेस सहरसा से अमृतसर तक चलेगी.
इस बीच खबर की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस की व्यवस्था नहीं है. वहीं, रेलवे के वरीय अधिकारी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस पुश-पुल तकनीक से संचालित होता है. जिसके लिए वाशिंग पिट इलेक्ट्रिफाइड होना चाहिए. रेलवे के अनुसार, वाशिंग पिट पर अप और डाउन दिशा से परिचालन के लिए लाइन भी होना चाहिए, जो मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मेंटेनेंस की व्यवस्था नहीं है.
रेलवे के वरीय अधिकारी कह रहे है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वाशिंग पिट को मोडिफाइड किया गया है, लेकिन इलेक्ट्रिफाइड नहीं हो पाया है. जिसकी वजह से अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होने में देरी हो रही है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी रेलवे की तरफ से जानकारी नहीं शेयर की गई है.
बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट, ठनका गिरने से दो की जान गई
17 Jul, 2025 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार : बिहार के गई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम में बदलाव हो रहा है. मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह से भागलपुर, जहानाबाद और नालंदा में बाढ़ के हालात बन गए हैं. नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. भारी बारिश की वजह से ये स्थिति हुई है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने सारण, मुजफ्फरपुर, नालंदा और वैशाली जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है. विभाग के अनुसार, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, सीतामढ़ी, पटना, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, रोहतास, बांका, गया, दरभंगा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीवान, गोपालगंज, नवादा, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
समस्तीपुर में ठनका गिरने से किसान की मौत
वहीं, समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में बुधवार शाम खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. वहीं, उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 8 निवासी मंजय लाल राय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी सुगनी देवी के साथ बाया नदी किनारे खेत में मिर्च तोड़ रहा थे, तभी अचानक वज्रपात हुआ और घटना घटी.
औरंगाबाद में भी एक किसान की मौत
औरंगाबाद में ठनका की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खान कपसिया गांव की है. हादसा उस वक्त हुआ जब मृतक 36 वर्षीय सुभाष धान की रोपनी के लिए अपने खेतों को तैयार कर रहा था. इसी दौरान तेज बारिश के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में वह आ गया. आनन फानन उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पटना में एक ही सुबह दो हत्याएं, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
17 Jul, 2025 11:50 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं. राजधानी पटना में भी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ चुकी हैं. राजधानी में बेखौफ बदमाश एक के बाद हत्याओं को अंजाम दिए जा रहे हैं और पुलिस सिर्फ जांच-जांच वाला खेल रही है. पुलिस की इस नाकामी से आम जनता दहशत में जीने को मजबूर है. राजधानी में आज (गुरुवार, 17 जुलाई) सुबह-सुबह एक नहीं बल्कि दो-दो हत्याएं होने से हड़कंप मच गया. हमेशा की तरह बार भी अपराधी वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो गए. पहली घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र से सामने आई. बदमाशों ने यहां स्थित पारस अस्पताल में एक इलाजरत कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक, बेऊर जेल का कैदी चंदन मिश्रा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था. आज सुबह-सुबह चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर उसे गोली मार दी. गोली चलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. मृतक चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का रहने वाला था और वह बक्सर के केसरी हत्याकांड में नामजद आरोपी था. बीते कुछ समय से वह बेउर जेल में बंद था. उसे इलाज के लिए पैरोल पर अस्पताल लाया गया था.
वहीं दूसरी घटना दानापुर से सामने आई. यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के हथियाकांध में अपराधियों ने घर के पास ही धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवम उर्फ बंटी (20) के रूप में की गई है. पुलिस घटना की छानबीन करने में जुटी है. इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
झारखंड में महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये, तुरंत चेक करें बैलेंस
16 Jul, 2025 12:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का सिलसिला जारी है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को जून 2025 की राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं. अगले हफ्ते तक लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जिसका उद्देश्य उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है.
जल्द शुरू होगी राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देश के अनुसार, सभी जिले इस हफ्ते से जून माह की राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करेंगे. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि राशि लाभुकों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में समय पर पहुंचे. मई माह की राशि पहले ही इस महीने लाभुकों के खातों में जमा की जा चुकी है, और अब जून की बारी है. यह कदम महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
जानें योजना का उद्देश्य और लाभ
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का मुख्य लक्ष्य झारखंड की 21 से 50 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये, यानी सालाना 30,000 रुपये, सीधे लाभुकों के बैंक खातों में जमा किए जाते हैं. यह राशि महिलाओं को उनकी जरूरतों को पूरा करने और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करती है. अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं.
आवेदन और पात्रता
योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र, प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होता है. जहां पात्रता के लिए आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना, 21-50 वर्ष की आयु और परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होना जरूरी है. आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज जमा करने होते हैं.
महिलाओं में जबरदस्त उत्साह
जून माह की राशि के जल्द ट्रांसफर होने की खबर से लाभुक महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है. कई महिलाओं ने इस योजना को अपनी जिंदगी में बदलाव लाने वाला बताया है. सरकार का यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
बोकारो: जंगल में मुठभेड़ का दौर, पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर
16 Jul, 2025 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड: बोकारो जिले के बिरहोरडेरा जंगली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस और सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के नक्सलियों से लोहा लेते हुए कोबरा-209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ क्षेत्र में हुई है, जहां इसी साल अप्रैल महीने में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की गोलीबारी में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
अंधे शक की भयानक सजा: पत्नी की हत्या कर बोरे में भरकर फेंका शव, आरोपी पति गिरफ्तार
16 Jul, 2025 11:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में शक में अंधे एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे पति को अपनी पत्नी का दूसरे पुरुषों से बात करना नहीं पसंद था।
ये मामला तब जानकारी में आया जब पुलिस को जमशेदपुर के बाहरी इलाके में एमजीएम थाना क्षेत्र के एक नाले में रविवार को महिला का शव मिला। उसके पैर बंधे हुए थे। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसकी दो साल पहले सोनिया से शादी हुई थी।
पूछताछ के दौरान, एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा निवासी जयराम मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कुछ युवकों से बात करती थी, जिससे वह परेशान था। इसके बाद 13 जुलाई की रात को मुर्मू ने इस मुद्दे पर अपनी पत्नी से झगड़ा किया। हालांकि बाद में उसने साजिश रचकर उसे और उसकी दो सहेलियों को एक निर्माणाधीन घर में ले गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां उन्होंने खाना खाया और जब उसकी सहेलियां सो गईं, तो वह अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने गले लगाने के बहाने ब्लेड से पत्नी का गला काट दिया। इसके बाद उसने शव को प्लास्टिक की बोरियों में डाला, उसे अपनी साइकिल पर एक जगह ले गया और नाले में फेंक दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी सहेलियों को हत्या की कोई भनक नहीं लगी क्योंकि ऐसा लग रहा था कि उन्होंने हादिया (चावल की बीयर) पी ली थी और गहरी नींद में थीं।
पार्टी से लौटते समय हुआ कुछ अनहोनी? बैंक मैनेजर की मौत बनी रहस्य
15 Jul, 2025 05:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के पटना में लापता ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव मिला है. वह पिछले 36 घंटों से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी और अब उनका शव बेउर इलाके के एक कुएं से बरामद हुआ. अभिषेक वरुण पटना के कंकड़बाग के रहने वाले थे और ICICI लोम्बार्ड में ब्रांच मैनेजर थे. उनके गायब होने पर कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया गया था.
ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण रविवार रात रामकृष्ण नगर इलाके में अपने परिवार के साथ एक पार्टी में गए थे. उन्होंने पत्नी और बच्चों को फंक्शन में शामिल होने के बाद घर भेज दिया. लेकिन खुद वहीं रुक गए. उन्होंने कहा कि वह बाद में आएंगे. इसके बाद रात को करीब 3 बजे अभिषेक वरुण का उनकी पत्नी के पास फोन आया. अभिषेक ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. उनकी पत्नी के मुताबिक एक्सीडेंट की जानकारी देने के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और फिर कोई संपर्क नहीं हो पाया.
कुएं से बरामद हुआ शव
अभिषेक वरुण के परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच अभिषेक के परिजनों ने कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस भी अभिषेक की तलाश में जुट गई. अब अभिषेक वरुण का बेउर इलाके में एक कुएं से शव बरामद हुआ. उनकी मौत कैसे हुई. अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी को फोन पर उनका एक्सीडेंट होने की जानकारी दी थी.
आखिरी लोकेशन बेउर थी
लेकिन एक्सीडेंट की जानकारी के बाद अभिषेक का कुछ पता नहीं लग पाया था. उनकी आखिरी लोकेशन बेउर थाना क्षेत्र ही आ रही थी, जहां से उनका शव बरामद किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जिस कुएं से उनका शव मिला है. उसी कुएं में उनकी स्कूटी और उनके चप्पल भी बरामद हुए हैं. अब वरुण की रहस्यमयी तरीके से हुए इस मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात प्रभावित
15 Jul, 2025 05:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिले के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर के पास राजू लाइन होटल के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दादा-पोता को कुचल दिया। इस हादसे में दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान बिशनपुर बेझा निवासी 65 वर्षीय मिश्री राम के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घायल पोते को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार मिश्री राम अपने पोते के साथ किसी जरूरी काम से साइकिल से बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। महुआ थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के निधन के बाद डिप्रेशन में जी रहा था चंदन, अब फांसी से मौत
15 Jul, 2025 05:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की मौत के सदमे में एक युवक ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कुशहर गांव निवासी इंदल सहनी के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि बीते 15 जून को चंदन सहनी की पत्नी मनीषा देवी ने ससुराल में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त चंदन काम के सिलसिले में बाहर प्रदेश गया हुआ था। पत्नी की मौत के बाद से ही वह गहरे सदमे में था।
इस मामले में मृतका के पिता ने मझौरा गांव निवासी के तौर पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें दहेज में महंगी बाइक और सोने की चैन नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी में मृतका के पति चंदन सहनी, ससुर इंदल सहनी, सास भिखनिया देवी, ननद अंजली देवी और काजल कुमारी, देवर रंजन कुमार तथा बिंदेश्वर सहनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चंदन के परिजन घर छोड़कर फरार हैं।
घटना के बाद आपसी समझौते के तहत चंदन सहनी अपने एक वर्षीय पुत्र ऋतिक के साथ ससुराल में ही रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद से चंदन पूरी तरह टूट चुका था और डिप्रेशन में रहता था। सोमवार को वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और मकान के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए मृतक के रिश्तेदार और पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे। तरियानी थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, कैबिनेट ने दी 30 अहम फैसलों को हरी झंडी
15 Jul, 2025 12:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सीएम नीतीश कुमार आज फिर से बिहार वासियों को बड़ी सौगात दी है। इसमें आगामी पांच साल ने एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राज्य सरकार अगले पांच साल में रोजगार सृजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नई नौकरी रोजगार सृजन के लिए सभी संभावनाओं एवं विकल्प पर विचार करते हुए राज्य सरकार को परामर्श देने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। इसमें 12 सदस्य होंगे। नौकरी या रोजगार से राज्य के युवाओं को आर्थिक संबल प्राप्त होंगे।
पटना मेट्रो और दुर्घटना अनुदान के लिए यह स्वीकृति
एसीएस एस सिद्धार्थ ने बताया कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर के दो वर्ष आठ महीने की अवधि में रखरखाव कार्य के लिए सेवा कर रहित कुल अनुमानित व्यय 179.37 करोड़ नामांकन के आधार पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को देने तथा प्रायोरिटी कार्यान्वयन के लिए तीन कार सिंगल ट्रेनसेट को किराए पर लेने हेतु 3 वर्ष की अवधि के लिए 21.1544 646 करोड़ अनुमोदन प्रदान की गई है। वहीं बिहार राज्य के निवासी एवं राज्य में निबंध नॉन कॉर्पोरेट करदाताओं की दुर्घटना मृत्यु होने पर अनुदान के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बिहार व्यवसायी दुर्घटना मृत्यु अनुदान योजना को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। इसके तहत करदाताओं की दुर्घटना मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पांच लाख के अनुदान राशि दी जाएगी।
सीसीएल कर्मचारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले नक्सली दबोचे गए
15 Jul, 2025 12:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इस धमकी के पीछे भाकपा (माओवादी) के कोयल-शंख जोन कमेटी का नाम सामने आया था. अब पुलिस ने इस मामले में चार कुख्य़ात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इन नक्सलियों में योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू भी शामिल है, जोकि बेहद ही खतरनाक है. इसने एक जवान की शहादत के बाद उसका पेट फाड़ दिया था और बम प्लांट कर दिया था.
नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए रांची के एसएसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था. गुप्त सूचना के आधार पर खलारी थाना क्षेत्र के बक्सी बंगला चट्टी नदी इलाके में की गई घेराबंदी के दौरान चार कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू, मुकेश गंझू, राजकुमार नाहक और मनु गंझू शामिल हैं. इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं.
25 जून को मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी
25 जून 2025 को सीसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को भाकपा माओवादी संगठन के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई थी. इस मामले में पीड़ित ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची ग्रामीण एसपी के निर्देशन में खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई. इस टीम ने बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया.
कौन है योगेंद्र गंझू उर्फ पवन गंझू?
गिरफ्तार नक्सली योगेंद्र गंझू उर्फ पवन झारखंड के कई जिलों में दर्जनों गंभीर मामलों में वांछित रहा है. वर्ष 2013 में लातेहार के गारू थाना क्षेत्र के कटिया जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस जवान की शहादत के बाद उस पर जवान के शरीर में बम प्लांट करने का आरोप भी है. योगेंद्र ने जवान का पेट फाड़ कर बम प्लांट किया था.
वहीं, पवन गंझू वर्ष 2006 में संगठन से जुड़ा और गारू-सरयू क्षेत्र का एरिया कमांडर बना. 2009 में वह सब-जोनल कमांडर बना. 2012 में वह गिरफ्तार हो गया, लेकिन बाद में संगठन से दूरी बना ली. आर्थिक तंगी के कारण फिर से संगठन में शामिल हुआ और व्यवसायियों, ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने लगा. इसी कड़ी में पवन और उसके साथियों ने सीसीएल के कर्मी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी.
बिजली गिरने से बिहार में फिर दर्दनाक हादसा, छह की मौत
14 Jul, 2025 05:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में मॉनसून के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर शामिल हैं, जो बारिश के दौरान खुले में थे।
यहां हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सर, पश्चिम चंपारण, कटिहार, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों में ये हादसे हुए। बक्सर में एक ही घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है, जहां लोग पेड़ के नीचे शरण ले रहे थे। पश्चिम चंपारण और कटिहार में एक-एक व्यक्ति की जान गई, जबकि औरंगाबाद और रोहतास में भी बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही।
4 लाख रुपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में सावधानी बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग की सलाह का पालन करें।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, और सहरसा जैसे जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे, या धातु की वस्तुओं के पास न रहने की सलाह दी है।
वज्रपात से बचाव के उपाय
बारिश या गरज के दौरान घर के अंदर रहें।
धातु की वस्तुओं, जैसे बिजली के खंभे या पानी के पाइप, से दूर रहें।
खुले मैदानों या ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण न लें।
इंद्रवज्र ऐप डाउनलोड करें, जो बिजली गिरने से पहले अलर्ट देता है।
राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बिहार में हर साल मॉनसून के दौरान वज्रपात से सैकड़ों लोगों की जान जाती है, जिसके लिए जागरूकता और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की जरूरत
किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
14 Jul, 2025 04:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत किरहीं गांव में रविवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक 14 वर्षीय किशोर का शव उसके पुराने घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरुण यादव के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई है। प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जमीन विवाद से जुड़ी हत्या की आशंका
परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस घटना के पीछे वर्षों पुराना जमीन विवाद जिम्मेदार है। मृतक के परिजन लोकनाथ सिंह ने बताया कि अरुण यादव और उनके पड़ोसी के बीच एक गली के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद में पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और मामला काराकाट अंचलाधिकारी के पास लंबित है। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व ही पड़ोसी ने हिमांशु को रास्ते से गुजरने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
लोकनाथ सिंह ने बताया कि रविवार की शाम हिमांशु अपने पुराने घर गया था, जहां उस समय कोई अन्य परिवारजन मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर, आरोपियों ने हिमांशु की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया और दरवाजे को बंद कर दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी घटना साजिश के तहत अंजाम दी गई है ताकि जमीन विवाद में दबाव बनाया जा सके।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही काराकाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान या संघर्ष के संकेतों की भी जांच की जा रही है।
एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
घटना की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी रोशन कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय और काराकाट थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार भी मौजूद थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से बात की और पूरे मामले की बारीकी से जांच का भरोसा दिलाया।
एसपी रोशन कुमार ने बताया कि घटना संवेदनशील है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्थानीय लोगों के बयान और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हत्या की पुष्टि होती है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी रोशन कुमार का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
