बिहार-झारखण्ड
प्यार में धोखा: फार्मासिस्ट ने शादी का झांसा देकर नर्स से बनाए संबंध, मामला दर्ज कर भेजा जेल
30 Jul, 2025 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्यार जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक होता है. एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सम्मान और अपनापन यही तो इस रिश्ते को अन्य रिश्तों से खास बनाता है. लेकिन इसी प्यार में अगर छल-कपट और धोखा आ जाए तो फिर इसका परिणाम भी भयावाह हो जाता है. ऐसी एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में काम करने वाली नर्स और उसके सहकर्मी फार्मासिस्ट के बीच प्रेम प्रसंग हो गया.
साथ काम करते-करते यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और फिर एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमे-वादे होने लगे. शादी का वादा कर फार्मासिस्ट ने नर्स के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. यह सिलसिला जारी रहा इसी बीच जब नर्स ने शादी का दबाव बनाया तो फार्मासिस्ट अपने वादे से मुकर गया. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब 1 साल पहले शुरू हुआ था.
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
अस्पताल से शुरू हुआ यह प्रेम संबंध अब, पुलिस थाने तक पहुंच गया. पीड़ित नर्स के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए फार्मासिस्ट के विरुद्ध रांची के अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए फार्मासिस्ट को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है.
दरोगा पर लगा था ऐसा ही आरोप
राजधानी रांची की इस घटना से पूर्व झारखंड पुलिस के दारोगा रमेश भारती जो सिमडेगा जिला में वायरलेस कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है उसके विरुद्ध पलामू जिला की ही रहने वाली एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था.
रांची के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. दर्ज शिकायत में पीड़िता के द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए यह बताया गया है कि मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सब इंस्पेक्टर रमेश भारती जो वर्तमान में सिमडेगा जिला बाल में वायरलेस कार्यालय में कार्यरत हैं. दोनों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. फिर झारखंड पुलिस के दरोगा रमेश भारती ने शादी का वादा कर युवती को रांची में स्थित अपने फ्लैट में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी की बात करने पर अपने वादे से पलटते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
मां स्कूल में रसोईया, बेटा बना अफसर: झारखंड के डिलीवरी बॉय राजेश रजक की सफलता की अनूठी कहानी
30 Jul, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा- 2023 में कुल 342 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिसमें एक ऐसा भी अभ्यर्थी है, जो कभी घर-घर जाकर डिलीवरी बॉय का काम करता था. इस अभ्यर्थी का नाम राजेश रजक है, जो अब झारखंड में अधिकारी बनकर लोगों की समस्याओं को दूर करेगा. राजेश रजक ने जेपीएससी परीक्षा में 271वीं रैंक हासिल की है. राजेश का चयन झारखंड जेल सेवा में काराधीक्षक के पद पर हुआ है.
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव के रहने वाले राजेश रजक ने सफलता की एक ऐसी कहानी लिख दी है, जो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव में डिलीवरी बॉय का काम करते हुए राजेश रजक ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2023 में 271 रैंक लाई. अब वह झारखंड जेल सेवा के अधिकारी बन गए हैं. राजेश रजक की सफलता से उनके परिवार के लोग नहीं, बल्कि पूरे प्रखंड के लोग आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैंट
राजेश का बड़ा भाई मजदूर, मां सरकारी स्कूल में रसोईया
वर्ष 2017 में राजेश रजक के पिता का निधन हो गया था, जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे. पिता का साथ छूटने के बाद घर की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई. राजेश के बड़े भाई मुंबई में मजदूरी का काम करने लगे, जबकि उनकी मां जानकी देवी गांव के ही सरकारी स्कूल में रसोईया का काम करने लगीं, ताकि घर की आर्थिक स्थिति सुधर सके. राजेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से हासिल की, जबकि 12वीं से लेकर स्नातक तक की शिक्षा हजारीबाग से ली.
रांची में डिलीवरी बॉय की नौकरी की
अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए राजेश रजक रांची में डिलीवरी बॉय की नौकरी करने लगे. रांची के ही एक लॉज में रहकर वह कंपटीशन की तैयारी करने लगे. इसी बीच 7वीं से 10वीं जेपीएससी के विज्ञापन निकलने के बाद उन्होंने पहली बार जेपीएससी के लिए अटेंप्ट लिया. हालांकि प्रारंभिक परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन मुख्य परीक्षा में असफल हो गए.
इसके बाद झारखंड के अलग-अलग कंपटीशन का फॉर्म भरते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. बार-बार मिल रही असफलताओं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजेश रजक का हिम्मत और हौसला कम नहीं हुआ. इसी का परिणाम है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा- 2023 की फाइनल मेरिट लिस्ट में उनका नाम आया. उन्हें 271वां स्थान प्राप्त हुआ. उनका चयन झारखंड जेल सेवा के लिए हुआ है.
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में TRE-3.0 शिक्षकों को 31 जुलाई तक ज्वाइन करने का मौका
29 Jul, 2025 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Sarkari Teacher Vacancy : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3.0) के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों की ज्वाइनिंग डेडलाइन आगे बढ़ गई है। नीतीश कुमार सरकार ने नवनियुक्त हेडमास्टर व टीचर और स्थानांतरित टीचर को 31 जुलाई तक ज्वाइन करने का मौका दिया है। यह फैसला समीक्षा बैठक के बाद लिया। सरकार का फोकस बच्चों के एडमिशन के साथ टीचरों की तैनाती का है।
हर स्कूल में 31 जुलाई के बाद बच्चों के हिसाब से टीचरों की तैनाती हो
सभी जिला शिक्षा अफसर (DEOs) से कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर स्कूल में 31 जुलाई के बाद बच्चों के हिसाब से टीचरों की तैनाती हो जाए ताकि पढ़ाई-लिखाई आराम से चल सके। यह भी ख्याल रखने को कहा गया है कि इस ट्रांसफर-पोस्टिंग से स्कूलों की मौजूदा शेड्यूल को किसी भी तरह प्रभावित न करे। जहां ज्यादा टीचर की जरूरत न हो, वहां अतिरिक्त तैनाती न करें।
डेपुटेशन को अगली बार से ई-शिक्षाकोष पोर्टल से किया जाए
बैठक में यह भी फैसला हुआ कि इस तरह के डेपुटेशन को अगली बार से ई-शिक्षाकोष पोर्टल से किया जाए। 1 अगस्त से टीचरों की तैनाती पोर्टल से होगी। एक बार डेपुटेशन हो गया तो उसका एसएमएस टीचर के फोन पर चला जाएगा, जिससे उन्हें सूचना समय पर मिल जाए।
सरकारी शिक्षक की संख्या लगभग 6.6 लाख
राज्य में कुल सरकारी शिक्षक की संख्या लगभग 6.6 लाख है। मार्च 2025 तक TRE‑3 प्रक्रिया के अंतर्गत सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में 3 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की, जिससे कुल शिक्षक संख्या लगभग 6.6 लाख हो गई है। साथ ही BPSC TRE 4.0 में 1.1 लाख से अधिक शिक्षक जून 2025 तक भर्ती किए जाने हैं और लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक शिक्षक की कुल संख्या लगभग 7 लाख हो जाए।
बिहार कैबिनेट मीटिंग: 41 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, राजगीर-मुंगेर को सौगात, 6 सरकारी डॉक्टर सेवा से हटाए गए
29 Jul, 2025 04:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को 41 एजेंडों पर अपनी मुहर लगा दी। इस बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में संशोधन कर इसे अब छह हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने राजगीर और मुंगेर को बड़ा तोहफा दिया है। इसके साथ ही बिहार राज्य युवा आयोग में 6 पदों की स्वीकृति दी गई। छह डॉक्टरों को उनके कार्य से बर्खास्त करने का नीतीश कैबिनेट ने फैसला लिया।
राजगीर खेल एकेडमी के लिए 1100 करोड़
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 41 एजेंडों पर मुहर लगी। इस बैठक में राजगीर खेल एकेडमी के लिए 1100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इससे राज्य में खेल सुविधाओं का विस्तार के साथ साथ युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
‘सीता कुंड मेला’ बना राजकीय मेला
नीतीश सरकार ने संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उदेश्य से मुंगेर के प्रसिद्ध सीता कुंड मेले को अब राजकीय मेला का दर्जा दिया है। इससे मेला आयोजन में सरकारी सहयोग बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले 7 डॉक्टर बर्खास्त
लबे समय से गायब चल रहे सात डॉक्टरों को नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। ये डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे और जवाबदेही से बचते आ रहे थे। सरकार ने सभी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें सेवा से हटाने का फैसला लिया।
नीतीश कैबिनेट में इनको भी मिली मंजूरी
बिहार राज्य युवा आयोग: राज्य युवा आयोग में 6 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है।
बिहार पशु चिकित्सा सेवा नियमावली को भी मंजूरी मिली है।
बिहार अमीन संवर्ग नियमावली को मंजूरी दी गई है।
सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को बनाए जाने को लेकर 270 करोड रुपए की मंजूरी मिली।
आंगनबाड़ी केंद्रों में इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे, इसको लेकर 270 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन, आयोग में अध्यक्ष समेत पांच सदस्य होंगे
श्रावणी मेले पर मातम: देवघर में बस-ट्रक भीषण भिड़ंत, 6 कांवड़ियों ने गंवाई जान
29 Jul, 2025 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं 24 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 8 घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है. ये जानकारी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश ने दी.बाबा नगरी देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद कांवड़ियों से भरी बस दुमका में स्थित बासुकीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने के लिए जा रही थी. इसी दौरान बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में एक एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांच कांवड़ियों की मौत हो गई.
हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है. दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा, देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, बस अपनी रफ्तार में थी और ड्राइवर को नींद आ गई. उसे झपकी लगी और बस ट्रक से टकरा गई.इस घटना को लेकर लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने मरने वालों की संख्या 18 बताई है. हालांकि, अभी तक उनके दिए आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है.
उन्होने एक्स पर लिखा, “मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें”
बस के परखच्चे उड़ गए
देवघर में हुए इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से निकाल कर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा गया. बस में यात्रा कर रहे सभी यात्री बिहार के बेतिया और गयाजी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे के बाद मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई.
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
इस घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मौत की बहुत दुखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.”
प्रेरणादायक कहानी: नक्सलवाद छोड़ बदला जीवन, 150 परिवारों की तकदीर बदलने वाले की PM मोदी ने की तारीफ
29 Jul, 2025 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के गुमला के बसिया प्रखंड के कुम्हारी गांव के रहने वाले ओम प्रकाश साहू उर्फ पप्पू साहू की प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की. उन्होंने रविवार, 27 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ओम प्रकाश साहू की चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को बताया कि कैसे झारखंड के गुमला के रहने वाले ओम प्रकाश साहू हथियार और हिंसा का रास्ता छोड़कर मत्स्य पालन कर पूरे क्षेत्र में एक सफल मत्स्य पालक बनकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार सृजन करने वाले बन गए हैं.
“प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना” शुरू होने के बाद ओमप्रकाश साहू की जिंदगी ही बदल गई. जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें मत्स्य पालन की शिक्षा मिली और तालाब निर्माण में भी सहयोग मिला. धीरे-धीरे गुमला में मत्स्य क्रांति की एक नई अलख जग गई और आज के समय में गुमला जिले के बसिया क्षेत्र के 150 से ज्यादा परिवार जो कभी बंदूक लेकर हिंसा के रास्ते पर चलते थे. वह अब हथियार छोड़कर मछली पालन के लिए जाल थाम कर अपने तालाब का रुख कर रहे हैं. वह मत्स्य पालन कर अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना रहे हैं.
विकास के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित
साल 2008 में हिंसा का रास्ता छोड़कर ओमप्रकाश साहू नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन करने लगे. उन्हें देख बाकी ग्रामीण भी मुख्यधारा में लौटते हुए हथियार और हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में ओमप्रकाश साहू की प्रशंसा करते हुए जिक्र किया कि कैसे नक्सली और उग्रवाद संगठनों से जुड़कर लोग हिंसा के रास्ते पर चलते थे, जिन हाथों में पहले हथियार हुआ करते थे. उन हाथों में अब मछली पकड़ने के लिए जाल हैं.
150 से ज्यादा परिवार कर रहे काम
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से सिर्फ ओमप्रकाश साहू ही नहीं बल्कि, 150 से ज्यादा ऐसे परिवार जो पहले उग्रवाद या नक्सलवाद के रास्ते पर चल रहे थे. वह आज मुख्यधारा में लौट गए हैं और मत्स्य पालन कर रहे हैं. ओमप्रकाश साहू बसिया प्रखंड में एक्टिव पीएलएफआई नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए गठित शांति सेवा के प्रमुख सदस्य थे. धीरे-धीरे सरकार के सहयोग से हिंसा का रास्ता छोड़ उन्होंने साल 2014 में अपने एक तालाब में मछली पालन कर की शुरुआत की थी, फिर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण के साथ-साथ लीज पर चार तालाब भी मुहैया कराए गए.
इसके बाद वह उन्होंने बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन की शुरुआत की. धीरे-धीरे उन्हें देखते हुए लगभग 150 परिवार जो किसी न किसी रूप में उग्रवाद और माओवाद से जुड़े हुए थे, वह भी हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में लौटे और अब मत्स्य पालन कर लाखों रुपए की कमाई कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. परंपरागत धान की खेती के मुकाबले मत्स्य पालन में ज्यादा आमदनी होती है. इसलिए मत्स्य पालन के लिए रुझान बढ़ा है.
ओम प्रकाश कर रहे लाखों में कमाई
मत्स्य पालन कर ओमप्रकाश साहू सालाना लगभग 7 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. एक दशक पहले बसिया क्षेत्र का इलाका जो भाकपा माओवादी, पीएलएफआई और अन्य संगठित गिरोह के आतंक से त्रस्त और भयभीत था. आज वही इलाका भयमुक्त वातावरण में मत्स्य पालन कर सफलता की एक नई मिसाल पेश कर रहा है.
पंचायत सचिव को धमकाने वाले RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर FIR, तेज प्रताप ने तेजस्वी से पूछा- क्या पार्टी एक्शन लेगी?
29 Jul, 2025 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजधानी पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर प्रखंड के पंचायत सचिव संदीप कुमार को कॉल किया और मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द बनाने को लेकर के धमकी दी. धमकी मिलने के बाद इस मामले में प्रखंड सचिव संदीप कुमार ने पटना के एससी-एसटी थाने में भाई वीरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि विधायक की धमकी से उनको डर लग रहा है. ऐसे में उनको सुरक्षा प्रदान की जाए.
पंचायत सचिव संदीप कुमार में एससी-एसटी थानाध्यक्ष को ये अर्जी दी और बताया कि वह बलुआ पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उनके पास मनेर प्रखंड के अंतर्गत आने वाला सराय पंचायत भी है, जो अतिरिक्त प्रभार में है. 26 जुलाई को शाम 5:30 बजे के करीब वह अपने प्रखंड कार्यालय में कार्य कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल नंबर 9771121085 पर एक नंबर 9304614882 से कॉल आई.
मनेर विधानसभा से विधायक हैं भाई वीरेंद्र
कॉल करने वाले ने कहा कि मैं भाई वीरेंद्र जी बोल रहा हूं. पहले उनका फोन मेरे पास आया, जिसके कारण मैंने उनको पहचान में भूल कर दिया. पूरा पता पूछने पर वह जूता मारने जैसे शब्द का उपयोग कर धमकी देने लगे और अंत में दूसरा कुछ भी हो सकता है, कह कर धमकी दिए. भाई वीरेंद्र वर्तमान में मनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं.
मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर किया था फोन
पंचायत सचिव संदीप कुमार ने इस बात की भी जानकारी दी कि मैंने उनसे पूछा कि क्या काम है? तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि रिंकी देवी के पते का मृत्यु प्रमाण पत्र अब तक क्यों नहीं बना है? संदीप कुमार ने अर्जी में कहा कि मुझे उनकी धमकी से असुरक्षा का आभास हो रहा है. भाई वीरेंद्र के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा प्रदान करने की कार्यवाही की जाए.
एससी-एसटी थाने में दी गई अर्जी
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मनेर से आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र, पंचायत सचिव से बात कर रहे हैं और उनका लहजा काफी तल्ख है. भाई वीरेंद्र के साथ बातचीत के दौरान पंचायत सचिव भी बातें कर रहे हैं. हालांकि TV9 डिजिटल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अब पंचायत सचिव के द्वारा एससी-एसटी थाने में दी गई अर्जी के बाद राज्य की राजनीति में यह मामला जोर पकड़ सकता है.
क्या विधायक पर होगी कार्रवाई- तेज प्रताप
विधायक और पंचायत सचिव के ऑडियो वायरल मामले में तेज प्रताप यादव की एंट्री हो गई है. तेज प्रताप यादव ने सीधे-सीधे अपने पिता की पार्टी पर ही उंगली उठाई है. तेज प्रताप ने फेसबुक पर अपने आधिकारिक प्रोफाइल से पोस्ट किया है कि क्या आरजेडी अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी? उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों के उलट एससी-एसटी समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की जान से मारने की धमकी दी.
तेज प्रताप ने यह भी लिखा है कि मुझे तो जयचंद की साजिश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया. अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान, भाषणों में नहीं आचरण में दिखना चाहिए.
परिवार और पार्टी से बाहर हैं तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव किसी न किसी बात को चर्च में बने रहते हैं. कुछ दिन पहले अपने निजी जीवन को लेकर के तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद राज्य की राजनीति में बवाल मच गया था. इस पोस्ट के बाद कड़े कदम उठाते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह सालों के लिए निलंबित कर दिया था.
वायरल 'डॉग बाबू' सर्टिफिकेट पर गिरी गाज: मामले में एक अधिकारी सस्पेंड, दूसरा नौकरी से निकाला गया
29 Jul, 2025 12:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Dog Babu Viral Certificate पटना के मसौढ़ी अंचल से संबंधित ‘डॉग बाबू’ के नाम से एक आवास प्रमाण-पत्र जारी मामले में पटना जिला प्रशासन ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी के निलंबन कर दिया, वहीं एक अन्य कर्मी को सेवा से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कागजातों का बिना सत्यापन बना आवास प्रमाण-पत्र
पटना जिला प्रशासन की ओर से की जा रही शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली की एक महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर विगत 15 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किया गया था। आवेदन में दिए गए कागजातों का बिना सत्यापन किए बिना ही आवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में आईटी सहायक और राजस्व अधिकारी, दोनों को दोषी पाया गया है। इन पर गलत डिजिटल हस्ताक्षर करने और नियमों की अनदेखी करने का भी आरोप है। इसके अलावा जिस व्यक्ति की पहचान पत्र का दुरुपयोग किया गया है, वह भी जांच के दायरे में है।
राजस्व अधिकारी मुरारी चौहान को निलंबित
इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए। इस मामले में राजस्व अधिकारी मुरारी चौहान को निलंबित करने की अनुशंसा जिलाधिकारी ने कर दी है। वहीं, आईटी सहायक को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा अज्ञात आवेदक और दोनों अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
‘डॉग बाबू’ आवास प्रमाण-पत्र रद्द
फिलहाल यह मामला पुलिस अनुसंधान में है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ‘डॉग बाबू’ के आवास प्रमाण-पत्र को रद्द कर दिया गया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि NIC के सर्विस प्लस पोर्टल पर दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही जल्द ही इस पोर्टल पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद लेने की बाट कही गई है ताकि आगे किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। यह मामला न केवल सिस्टम की कमजोरियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बिहार सरकार अब डिजिटल धोखाधड़ी पर कड़ी नजर रखे हुए है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
'SIR पारदर्शी नहीं है': प्रशांत किशोर का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोले- न्याय की उम्मीद
29 Jul, 2025 12:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Assembly Elections: बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि एसआईआर की मसौदा सूची पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगेगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन के नेता चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमलावर है।
सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद : प्रशांत किशोर
इस मुद्दे पर बात करते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव आयोग सभी हितधारकों को शामिल नहीं कर रहा है। वह यह साफ नहीं कर पा रहा है कि किन लोगों के नाम हटाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया इतनी पारदर्शी नहीं है। हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।
एसआईआर के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन
इस मुद्दे पर सोमवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित इंडी अलायंस के कई बड़े नेता और सांसद शामिल हुए।
वोटिंग का अधिकार छीनने की साजिश : खड़गे
खड़गे ने एसआईआर के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर एकतरफा और पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। विपक्षी सांसदों ने यह भी मांग की कि एसआईआर जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि इसके जरिए वोटिंग का अधिकार छीनने की साजिश की जा रही है।
65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे
आपको बता दें कि बिहार में एसआईआर का पहला चरण बिहार में पूरा हो गया है। इसमें 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे है। चुनाव आयोग के अनुसार, उन लोगों के नाम हटाए गए जिनकी मृत्यु हो गई, या स्थाई रूप से किसी और राज्य में निवास कर रहे है।
बिहार का कुख्यात बदमाश डबलू यादव हापुड़ में ढेर, HAM नेता मर्डर सहित 24 केस में था वांछित
28 Jul, 2025 10:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में एनकाउंटर हो गया. बिहार पुलिस और नोएडा एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर हो गया. ये मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हुई. डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थानों में 24 केस दर्ज थे. उस पर ‘हम पार्टी’ के नेता का अपहरण करके हत्या करने का भी आरोप था.
सोमवार की सुबह नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर बदमाश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश बिहार के बेगूसराय के ज्ञान टोल साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था. डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था. इनामी बदमाश डबलू यादव की तलाश में बिहार पुलिस सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश आई थी और यहां नोएडा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में बदमाश डबलू यादव से मुठभेड़ हुई.
‘हम पार्टी’ के नेता की हत्या का केस
बदमाश के पास से कई आधुनिक हथियार और कारतूस भी बरामद हुए हैं. डबलू यादव ने 2025 में बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में ‘हम पार्टी’ के 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था और बाद में हत्या कर उनकी लाश को दियारा में छुपा दिया था. कुख्यात डबलू यादव पर बिहार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या और हत्या की कोशिश, किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं. जिस पर बिहार पुलिस ने कुख्यात डबलू यादव पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.
जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
पुलिस को डबलू के हापुड़ में होने की गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस ने डबलू को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी थी. जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे नोएडा एसटीएफ की गोली लग गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके ऊपर कई संगीन केस दर्ज हैं. दो महीने पहले उसने हम पार्टी के नेता का अपहरण कर लिया था और तब से ही वह फरार चल रहा था.
अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी: जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
28 Jul, 2025 10:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के मुजफ्फरपुर में जीजा के प्रेम-प्रसंग का विरोध करना साले को भारी पड़ गया. जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर साले के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना में बुरी तरह से घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद ही घायल युवक और उसका परिवार काफी डरा हुआ है.
मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में जीजा ने अपने साले पर जानलेवा हमला कर दिया. जीजा अपने साथियों को लेकर युवक के घर में घुसा था. उन्होंने पहले उसे चाकू से गोदा और फिर उस्तरा उसके शरीर पर मारना शुरू कर दिया. इस दौरान एक आरोपी युवक ने हाथ में कट्टा भी लिए हुआ था. इसी डर किसी ने घायल युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. खून से लथपथ होकर पीड़ित फर्श पर गिरकर छटपटाने लगा.
जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला
इसके बाद आरोपी जीजा अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. तुरंत बाद परिजनों ने घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थित फिलहाल गंभीर बनी हुई है. विवाद की जड़ गांव की एक लड़की से बहनाई के प्रेम-प्रसंग को बताया जा रहा है. जिसका विरोध साले ने किया था. घायल युवक के पिता ने बताया कि दामाद का पड़ोस के गांव में एक लड़की से अफेयर चल रहा है. इस मामले में वह जेल भी गया था.
हाल ही में जेल से छूटकर आया था आरोपी
हाल ही में वह जेल से छूटकर आया है. उसे जेल जाने की पीछे ससुराल पक्ष का हाथ लग रहा था. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने मेरे बेटे पर जानलेवा हमला किया. घायल युवक ने बताया कि वह अपने घर पर था इसी बीच जीजा मोहम्मद आसिफ अपने साथियों के साथ पहुंचा. इसके बाद उन लोगों ने धारदार हथियार से मेरे सीने पर वार कर दिया. हमले में मैं बुरी तरह जख्मी हो गया.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शाहनवज ने बताया कि जीजा इससे पहले भी कई लड़की के साथ गलत कर चुका है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. तुर्की थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी: "24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा"
28 Jul, 2025 10:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को ही बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है. अज्ञात बदमाश ने एक मैसेज डिप्टी सीएम के कार्यकर्ता को भेजा है जिसमें उन्हें जान से मारने की बात कही गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है और मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू किया है. अज्ञात बदमाश ने 24 घंटे के अंदर गोली मारने की बात मैसेज में लिखी है.
जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कार्यकर्ता के मोबाइल पर रविवार को एक मैसेज मिला है. इस मैसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. मैसेज में लिखा है कि, ‘हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा… सच बोल रहा हूं.’
मोबाइल पर मैसेज से मचा हड़कंप
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कार्यकर्ता के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हड़कंप मच गया और इस धमकी की शितायत तुरंत पुलिस से की गई. हालांकि पुलिस की तरफ से यह कहा गया है कि सीधी सूचना नहीं मिली है लेकिन तकनीकी अनुसंधान जारी है. शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. हालांकि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की प्रोसेस शुरू कर दी गई है.
और भी नेताओं की मिल रहीं धमकियां
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राज्य के किसी बड़े नेता को इस तरीके की धमकी दी गई है. इससे चंद रोज पहले ही केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. चिराग पासवान को यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई थी. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. उपेंद्र कुशवाहा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई थी.
घर में ट्यूशन टीचर और पत्नी को देख भड़का पति, बदनामी के डर से पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम
28 Jul, 2025 09:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है. मगर ये बस अब महज कहने की बात रह गई है. कई ऐसे मामले आप सुनते होंगे जहां शादी के बाद कहीं पति तो कहीं पत्नी किसी और से अफेयर चला लेते हैं. ऐसा ही बिहार के समस्तीपुर में भी हुआ. यहां एक महिला ने पति और दो बच्चों के होते हुए भी गैर मर्द से अवैध संबंध बनाए. पति ने जब उसे रंगेहाथों पकड़ लिया, तब उसने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक कांड को अंजाम दे डाला. पति को उसने मारकर लाश को ठिकाने लगा दिया.
कहते हैं न कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस के हाथों चढ़ ही जाता है. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामला लगूनियां रघुकंठ इलाके का है. यहां 30 साल का सोनू कुमार अपनी बीवी स्मिता और दो बच्चों के साथ रहता था.
सोनू एक ऑटो चालक था. सुबह से शाम तक मेहनत करता ताकि बीवी और बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से कर सके. लेकिन जानता नहीं था कि जिस बीवी के लिए वो इतनी मेहनत कर रहा है वो पीछे से कुछ और ही गुल खिला रही है. स्मिता ने अपने बच्चों के लिए हरिओम कुमार नामक टीचर को हायर किया था. वो रोज स्मिता के बच्चों को पढ़ाने आता था. उसका स्मिता से देखते ही देखते अफेयर चल पड़ा. सोनू को इस बात की भनक तक नहीं थी.
सोनू ने दोनों को संबंध बनाते देखा
हरिओम और स्मिता दोनों ही हरिओम की अनुपस्थिति में संबंध बनाते. बच्चों को कहते ही तुम बाहर खेलकर आओ. किसी को भी उनपर शक नहीं होता. ये सिलसिला चलता जा रहा था. लेकिन एक दिन सोनू ने दोनों को संबंध बनाते देख दिया. वो बीवी को गैर मर्द की बाहों में देख बौखला गया. इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा.
6 साल पहले हुई थी सोनू की शादी
सोनू के पिता टुनटुन झा के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 12 बजे सोनू ऑटो चलाकर घर लौटा था. फिर क्या हुआ पता नहीं. शनिवार की सुबह उसका शव ही मिला. टुनटुन की तहरीर पर स्मिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने सोनू की पत्नी स्मिता को गिरफ्तार किया. दोनों से पूछताछ जारी है. सोनू और स्मिता की 6 साल पहले शादी हुई थी. जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही सोनू और उसकी पत्नी स्मिता के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था. इन दोनों के झगड़े को लेकर पंचायत भी हुई थी. जिसमें एक बॉन्ड पेपर बनवाया गया था.
ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार को मिली नई उड़ान, कंपनियों ने दिखाए रुझान, अहम करार संपन्न
28 Jul, 2025 09:53 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों की संवर्द्धन नीति2025 एवं बिहार पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रमोशन पॉलिसी 2025 का लोकार्पण पटना के ज्ञान भवन में किया गया. कार्यक्रम में देश की ऊर्जा प्रक्षेत्र की कई बड़ी कंपनियों एवं पीएसयू ने भाग लिया, जैसे टाटा पावर, अशोका बिल्डकॉन, अवाडा, लार्सन एंड टुब्रो, इंटेलीस्मार्ट, एनटीपीसी ग्रीन, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, अडानी पावर, सिक्योर मीटर्स, ईएंडवाई, सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, गोदरेज एंटरप्राइजेज, विक्रम सोलर लिमिटेड, ग्रीनको, ईईएसएल, वारी एवं सी ई एल ने भाग लिया.
सभी कंपनियों के प्रतिनिधिगण में इन दोनों नीतियों की खुले हृदय से सराहना की एवं बिहार को निवेश के लिए देश के सबसे उपयुक्त राज्यों मैंने एक बताया.
कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर
इस दौरान कई प्रमुख समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. ब्रेडा एवं मे. अवाडा के बीच 1 गीगावाट ग्राउंड माउंटेड एवं फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता हुआ. इसके अलावा, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 3,000 करोड़ रुपए की फ्लोटिंग सोलर एवं अन्य अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए साझेदारी की.
बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने लार्सन एंड टुब्रो के साथ कजरा, लखीसराय में 837.66 करोड़ रूपये की लागत से 116 मेगावाट/241 मेगावाट घंटा की बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए.
साथ ही, एनटीपीसी ग्रीन और बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के बीच 1000 मेगावाट की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना के लिए 1,500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ समझौता हुआ. ये सभी पहल बिहार को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगी.
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, बीइआरसी के चेयरमैन आमिर सुबहानी; उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह; ऊर्जा सचिव सह बीएसपीएचसीएल के सीएमडी मनोज कुमार सिंह, कुंदन कुमार, इन्वेसेंट कमिश्नर सह एमडी बियाडा एवं मुकुल कुमार, निदेशक, उद्योग विभाग, निदेशक , एमएनआरई , बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन, सीआईआई सहित बड़ी संख्या में निवेशक व हितधारक मौजूद थे.
निवेशकों को मिलेगी हर सुविधा… मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जारी नवीकरणीय ऊर्जा प्रोत्साहन नीति 2025 एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजना प्रोत्साहन नीति 2025 के माध्यम से राज्य देश-विदेश के ऊर्जा निवेशकों को आमंत्रित कर रहा है.
उन्होंने कहा कि ये नीतियां स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, निवेश को आकर्षित करने और राज्य को नेट जीरो के राष्ट्रीय लक्ष्य में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. हम निवेशकों को हर आवश्यक सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से हो रही प्रगति… मंत्री नीतीश मिश्रा
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रही है और हम इसे उद्योग विकास के साथ जोड़कर एक समग्र हरित विकास मॉडल स्थापित करना चाहते हैं. जल्द ही राज्य सरकार बिहार इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 को लाने जा रही है, जो न केवल उद्योगों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को भी बढ़ावा देगी.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कुछ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स या इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर अप्रूव किया है उनमें 1700 एकड़ में गया जी में हम लोग अभी इस क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जहां कंपनियां पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों में निवेश कर सकेंगी. हमारी कोशिश है कि उद्योगों और ऊर्जा के इस समन्वय से बिहार एक स्थायी और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़े.
हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार बनेगा अग्रणी राज्य
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य केवल ऊर्जा उत्पादन नहीं, बल्कि उसे राज्य के औद्योगिक विकास से भी जोड़ना है. बिहार जैव ईंधन उत्पादन प्रोत्साहन नीति 2025 के माध्यम से हम ईथेनॉल, कम्प्रेस्ड बायोगैस जैसे क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित कर रहे हैं. इस नीति के तहत पूंजी अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टेट जीएसटी एवं बिजली शुल्क में छूट, साथ ही स्थानीय रोजगार और कौशल विकास को भी बढ़ावा दिया गया है. राज्य सरकार उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बिहार जैव ईंधन एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके.
निवेशकों को मिल रहा है प्रोत्साहन
ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जो भी उद्यमी, निवेशक, या संस्थान इस हरित यात्रा में हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, उन्हें पूरा समर्थन मिले. इसलिए, नीति में कुछ महत्वपूर्ण प्रोत्साहन दिए गए हैं जैसे स्टेट जीएसटी में 100 प्रतिशत छूट ताकि स्थानीय निवेश को बढ़ावा मिले. स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क पर भी 100% छूट; एसटीयू चार्ज से पूर्ण छूट, जिससे परियोजना लागत कम हो और सबसे महत्वपूर्ण, कस्टम ड्यूटी पर भी 5 वर्षों तक 100 प्रतिशत छूट, जिससे मशीनरी और उपकरणों का आयात आसान हो.
बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपनी ओर से सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि बिहार विद्युत विनियामक आयोग की जो भी सकारात्मक भूमिका इस दिशा में होगी, वह की जाएगी. वर्तमान नियमों में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी तो हम सभी के सलाह के पश्चात इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे. अच्छे सुझावों का स्वागत किया जाएगा. एसबीपीडीसीएल व बीएसपीजीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया.
चोरी की गजब कहानी: पड़ोसी के गहने चुराए, बैंक में रखे गिरवी और ले लिया लोन, पति-पत्नी अरेस्ट
28 Jul, 2025 09:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के रांची में एक हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. सीएमपीडीआई की कर्मचारी कविता शर्मा और उसके पति विकास बहादुर को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची पुलिस ने पति-पत्नी के पास से सोने और हीरे के लगभग 26 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं. दरअसल, 7 मई को झारखंड की रांची के गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांके रोड स्थित कोयला कंपनी सीएमपीडीआई की कर्मचारी रानी कुमारी पति अमन कुमार सिंह के घर से लगभग 298 ग्राम सोने और हीरे के जेवरात की चोरी हुई थी. यह चोरी 30 लाख की हुई थी.
इसे लेकर पीड़ित कर्मचारी रानी कुमारी ने गोंदा थाना में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. रांची में कोयला कर्मचारियों के घर हुई हाई प्रोफाइल चोरी मामले के आवेदन देकर रांची के एसएसपी ने पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में गोंदा थाना की पुलिस के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम को चोरी के इस मामले की जानकारी मिली थी. पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली सीएमपीडीआई की ही एक दूसरी महिला कर्मचारी कविता शर्मा, जो अक्सर उनके घर आया जाया करती थी. उसी ने इस हाई प्रोफाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी के सभी जेवरात को कूरियर के जरिए हैदराबाद में रहने वाले अपने एक दोस्त को भेज दिए. फिर एक फर्जी जेवरात की खरीदारी से संबंधित बिल भी भेज दिया.
6 लाख का ले लिया था लोन
इसके बाद चोरी के गहनों को हैदराबाद स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर 5.43 लाख रुपए का लोन ले लिया. इस चोरी की वारदात को बेहद शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया. पति-पत्नी की जोड़ी के अलावा चोरी के गहनों को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लेने के पूरे काम में 2 से 3 और लोग भी शामिल हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबाव दे रही है. रांची में हुई हाई प्रोफाइल चोरी के मामले को लेकर रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि रानी कुमारी घर पर चोरी हुई थी, जिसे उनके पड़ोस में ही रहने वाली कविता शर्मा ने ही अंजाम दिया था. दोनों सीएमपीडीआई के ही कर्मचारी हैं. एक दूसरे के घर आना-जाना था और दोनों एक दूसरे को जानते थे.
आरोपी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
उन्होंने आगे बताया कि 7 मई को रानी कुमारी के घर पर चोरी हुई थी. उन्होंने कविता शर्मा पर शक जाहिर किया था. पुलिस ने कविता शर्मा के बैंक स्टेटमेंट को खंगाला, जिसमें कुछ ट्रांजेक्शन पाया गया, जिसके आधार पर सीएमपीडीआई कॉलोनी की रहने वाली महिला कर्मी कविता शर्मा और उनके पति विकास बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से चोरी के सोने और हीरे के 26 लाख के जेवरात भी बरामद कर लिए गए है. इस मामले में शामिल और लोगों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
