बिहार-झारखण्ड
भागलपुर की वीरांगना नमिता ने माउंट एल्ब्रस फतह कर रचा नया इतिहास
20 Aug, 2025 03:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साहस और दृढ़ संकल्प का अद्भुत परिचय देते हुए, बिहार के भागलपुर जिले की बेटी नमिता कुमारी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर तिरंगा फहराया और पूरे देश को गौरवान्वित किया। 16 अगस्त की सुबह 5:20 बजे, नमिता ने यह चुनौतीपूर्ण अभियान पूरा किया। फिलहाल वे पटना स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की करबिगहिया शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।
नमिता भागलपुर के इशाकचक निवासी त्रिभुवन पांडेय और चिंता देवी की सबसे छोटी पुत्री हैं। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्होंने कहा कि यह पल न सिर्फ उनके परिवार और राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
पर्वतारोहण की ओर समर्पण
नमिता ने बताया कि माउंट एल्ब्रस, जो दक्षिण-पश्चिमी रूस की काकेशस पर्वत श्रृंखला में स्थित एक सुप्त ज्वालामुखी है, उस पर चढ़ाई करना बेहद कठिन अनुभव रहा। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने 2022 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग से लिए गए पर्वतारोहण प्रशिक्षण को दिया। वे अब तक कई प्रमुख अभियानों में हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें युनम पीक (6,100 मीटर), एवरेस्ट बेस कैंप (5,364 मीटर), अन्नपूर्णा बेस कैंप (4,130 मीटर), फ्रेंडशिप पीक (5,287 मीटर), रेनोक पीक (5,025 मीटर), चादर ट्रेक और केदारकंठा ट्रैक शामिल हैं।
बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा
नमिता ने कहा कि माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की उन असंख्य बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब अन्य राज्यों की महिलाएं पर्वतारोहण के क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, तो बिहार की बेटियों को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। अगर सरकार और समाज से उचित सहयोग मिले, तो बिहार की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।”
बाढ़ पीड़ितों के खातों में पहुंचे 7000 रुपये, नीतीश कुमार ने की मदद की शुरुआत
20 Aug, 2025 03:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वर्ष 2025 में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में 7000 रूपये ऑनलाइन भेजे. यह राशि प्रति परिवार के हिसाब से आनुग्रहिक राहत के तौर पर प्रदान की गई.आज बिहार के 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया.
राहत राशि ट्रांसफर कार्यक्रम के दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी है कि अगस्त माह में गंगा नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण गंगा के किनारे स्थित 11 जिलों यथा भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं कटिहार में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.
12 जिलों में करीब 38 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित
उन्होंने बताया कि इससे पहले पड़ोसी राज्य में भारी वर्षा के कारण नालन्दा जिला के 4 प्रखण्डों के 8 पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इस प्रकार कुल 12 जिलों के 66 प्रखण्डों में लगभग 38 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित हुई है. बाढ़ के दौरान अब तक 2.19 लाख पॉलीथीन शीट्स तथा 57 हजार 639 ड्राई राशन पैकेट वितरित की गई. 14 बाढ़ राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 15 हजार लोग रह रहे हैं. सामुदायिक रसोई केंद्र में अब तक लगभग 85 लाख लोग भोजन कर चुके हैं. शिविरों में मानव एवं पशु चिकित्सा के लिए भी सभी इंतजाम किए गए हैं.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 13 अगस्त को बाढ़ प्रभावित जिलों के साथ समीक्षा बैठक की थी और 14 अगस्त को पटना, वैशाली, बेगूसराय एवं मुंगेर जिलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति को देखा था. हमने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने का निदेश दिया था. साथ ही 20 अगस्त 2025 तक बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक राहत की राशि का भुगतान शुरू करने का भी निदेश दिया था.
सीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज 12 जिलों के 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों को 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने बाढ़ से निपटने में बहुत अच्छा काम किया है लेकिन बाढ़ का समय अभी समाप्त नहीं हुआ है. सितम्बर महीने में भी भारी वर्षा और नदियों के जलस्तर में वृद्धि होती है. कभी-कभी बाढ़ भी आ जाती है इसलिए आप लोग पूरे तौर पर सतर्क रहिये और स्थिति पर नजर रखिये. बाढ़ जैसी स्थिति आने पर पीड़ित लोगों की पूरी संवेदनशीता के साथ मदद कीजिये. मेरा शुरू से मानना रहा है कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है.
कार्यक्रम में उपस्थित थे वरिष्ठ अधिकारी
कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे.
पटना में छात्रों का खौफनाक खेल! हॉस्टल में बना रहे थे बम, रंगे हाथ पकड़े गए
20 Aug, 2025 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार के पटना के सुल्तानगंज थाना इलाके के अंबेडकर कल्याण हॉस्टल से कई बम बरामद हुए, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने बम बनाने की सामग्री भी बरामद की है. इस मामले में हॉस्टल के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे कैंपस की तलाशी ली जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापा मारा था.
हॉस्टल में जिंदा बम रखने की साजिश के पीछे किसका हाथ है. ये अभी तक साफ नहीं हो सका है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद हॉस्टल में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. जिंदा बम होने का खुलासा एक गुप्त सूचना मिलने के बाद हुआ. सूचना मिली कि हॉस्टल में छात्र बम बना रहे हैं. इसके बाद हॉस्टल में छापा मारा गया.
पुलिस ने आधी रात को मारा छापा
अब सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से अरफाबाद महेंद्रू में अंबेडकर कल्याण हॉस्टल से जिंदा बम बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सोमवार को आधी रात में हॉस्टल के 7 नंबर कमरे में छापा मारा. यहां से छात्र बम बनाने का काम कर रहे थे. पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गई और छात्रों ने इधर-उधर भागना शुरू कर लिया. पुलिस को 4 सुतली बम मिले. पुलिस ने बम के साथ जिन छात्रों को हिरासत में लिया. वह नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने पूरे हॉस्टल की तलाशी शुरू कर दी.
बीएन कॉलेज के हॉस्टल बमबाजी
इससे पहले इसी साल मई में पटना यूनिवर्सिटी के बीएन कॉलेज के हॉस्टल में जबरदस्त बमबाजी से हड़कंप मच गया था. आपसी विवाद में हॉस्टल में सैकड़ों छात्र घुस गए थे. लगातार यहां बमबाजी हुई, जिसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था. जांच में सामने आया था कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की स्थानीय लोगों से मारपीट हुई थी और हॉस्टल के छात्रों पर आरोप लगा था.
झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला को लूट लिया, मामला दर्ज
20 Aug, 2025 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार : मुजफ्फरपुर में एक तांत्रिक ने महिला को चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया. बोला कि तुम्हारे पास पैसा तो है मगर टिकता नहीं है. इसके लिए मैं झाड़-फूंक करूंगा. फिर पैसा तुम्हारे पास हमेशा टिका रहेगा. महिला भी उसकी बातों में आ गई. वो उसे अपने घर ले गई. मगर झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक महिला की ऐसी चीज पर हाथ साफ कर गया, जिसका पता महिला को जब अगले दिन लगा तो वो माथा पीटती रह गई.
परेशान होकर महिला ने फिर पुलिस को सारी बात बताई. पुलिस अब उस ढोंगी तांत्रिक की तलाश में जुट गई है. भगवानपुर स्थित एलएनटी बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज के पास मीरा नामक महिला की चाय दुकान है. सामने आईजी कॉलोनी में उसका घर है. मूल रूप से वैशाली के गारौल निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी दुकान पर कई दिन से झाड़-फूंक करने वाला एक व्यक्ति आ रहा था.
चाय पीने के बाद काफी देर तक दुकान पर रुकता था. मीरा ने बताया कि वोअक्सर बीमार रहती है. कमाई तो है, लेकिन उसके घर में बरकत नहीं रहती है. यह सब बातें बताने के बाद उक्त ठग ने खुद को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक से मीरा की ठीक करने का झांसा दिया. वह झांसे में आ भी गई और बिना कुछ सोचे समझे उसे अपने घर ले गई. जहां ढोंगी तांत्रिक ने मीरा को कहा कि अपने सारे गहने निकालकर लाओ.
लाल कपड़े में गहने बांध फूंके मंत्र
फिर सारे गहनों को तांत्रिक ने लाल कपड़े में बाधा. कुछ मंत्र फूंके फिर उसे पोटली लौटा दी. कहा कि उसे अभी नहीं खोलना है. अगली सुबह तुलसी में पानी देने के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा. मीरा ने अगली सुबह तुलसी में पानी देने के बाद गहने की पोटली को खोला तो उसमें केवल कागज का बंडल था. गहने गायब थे. मीरा को आशंका है कि गहना की पोटली देने के समय ही ढोंगी ने कुछ केमिकल छिड़क दिया होगा, जिसके कारण वह होश में नहीं रही होगी. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
हॉकी का जश्न: 17 अगस्त से शुरू हुई गौरव यात्रा, 29 को राजगीर में होगी समाप्त
20 Aug, 2025 11:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार के प्रचार प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा राज्य के सभी जिलों में जा रही है. हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी.
इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. पटना, वैशाली, भोजपुर की यात्रा के बाद मंगलवार को ट्रॉफी गौरव यात्रा बक्सर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी पहुंची. सभी जिलों में ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया. बक्सर समाहरणालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर के जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने लोगों को एशिया कप और इसके बिहार में होने के महत्व को समझाया.
बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने भी बड़े उत्साह से ट्रॉफी और यात्रा में गए खिलाडियों का अभिनंदन और स्वागत किया. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन, जिला खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, शारीरिक शिक्षक राम कुमार राय, करूनेश कुमार तथा बढ़ी संख्या में उपस्थित खिलाडियों और स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरपुर समाहरणालय में आयोजित स्वागत समारोह में ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत किया. जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप में हॉकी खेल कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया.
मोतिहारी के खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा स्वागत समारोह में मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ,जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव सहित खिलाडियों और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी का शानदार स्वागत किया. जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उपस्थित लोगों को हीरो एशिया कप के बारे में विस्तार से बताया तथा सांकेतिक रूप से हॉकी खेल कर खिलाडियों को प्रोत्साहित किया. ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस भी जिले में जा रही है वहां के लोग पूरे उत्साह और जोश के साथ इसका स्वागत कर रहे हैं. बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी.
बिहार में मौसम का बदला मिजाज, 25 अगस्त तक अलर्ट जारी
20 Aug, 2025 10:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में चार दिनों के ब्रेक के मानसून फिर से वापस आ चुका है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त से 25 अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को बिहार के पूर्व एवं दक्षिण मध्य भाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्य दर्जे की बारिश और 30 से 40 किली प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया
वहीं 21 अगस्त, 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य्र बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्ण बिहार में अगले तीन दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में 21, 22 और 23 अगस्त को कई जगह बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पटना में मंगलवार रात को झमाझम बारिश हुई है। कुछ ही देर की बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़क हादसे के बाद बवाल: पूर्णिया में सेना की गाड़ी की टक्कर से हुई मौत के बाद NH-131A जाम
19 Aug, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार : पूर्णिया में मंगलवार को सेना की गाड़ी और बाइक की टक्कर में फर्नीचर व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-131ए पर मटिया चौक के पास हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। मृतक की पहचान रायपुर मटिया निवासी मोहम्मद अबुल के पुत्र मोहम्मद जावेद (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जावेद फर्नीचर और वेल्डिंग का काम करते थे।
परिजनों ने बताया कि जावेद रोज की तरह अपनी दुकान खोलने आगाटोला जा रहे थे। इसी दौरान मटिया चौक के पास सड़क पार करते समय कटिहार की ओर से आ रही सेना की गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही जावेद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-131ए पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पूर्णिया पूर्व अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद जाम हट सका। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का दावा: 'भाजपा बिहार में पीछे से सरकार बनाने की कोशिश कर रही है'
19 Aug, 2025 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा का मकसद बिहार विधानसभा चुनाव तक नीतीश कुमार का इस्तेमाल करना और चुनाव के बाद उन्हें हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनने की तैयारी करना है. मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता अभी भाजपा को सीधे तौर पर सत्ता सौंपने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए पार्टी छुपकर पीछे से सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. चुनाव आयोग ने भले ही कहा हो कि वह किसी भी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है, लेकिन उसे निष्पक्षता बनाए रखने की सख्त जरूरत है.
कन्हैया कुमार ने कहा कि हम बिहार के नागरिकों को कहना चाहते हैं कि वोट का मतलब है जनता का शासन. अगर आप वोट का अधिकार छीनते हैं तो आप सीधे तौर पर लोकतंत्र को अलोकतंत्र में बदल रहे हैं. गठबंधन सहयोगियों और विपक्षी दलों के बीच पहले जो गलतफहमी थी कि कांग्रेस के मजबूत होने से उन्हें नुकसान होगा वो अब पूरी तरह खत्म हो गई है. कांग्रेस ने गठबंधन सरकारों को सफलता से चलाया है.
“NDA की स्थिति मजबूत नहीं”
महागठबंधन के सरकार बनाने के सवाल पर कन्हैया ने कहा कि पिछली बार चुनाव में महागठबंधन और NDA के बीच केवल 12,000 वोटों का ही फर्क था, इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि NDA की स्थिति मजबूत है. अमित शाह जी पहले कह चुके थे कि नीतीश कुमार के लिए सभी रास्ते बंद हो गए हैं, लेकिन फिर वह खुद नीतीश कुमार के साथ खड़े नजर आए. भाजपा बखूबी जानती है कि वह अकेले बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी.
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर उठाए सवाल
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि जब राहुल गांधी ने सबूत देकर तथ्य सामने रखे तब चुनाव आयोग ने माना कि समस्या है और उसे सुधारने के लिए SIR की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. आखिर किसके दबाव में आकर राहुल गांधी ने जो सबूत दिए उनपर चुनाव आयोग कार्रवाई करने से मना कर रहा है.
मतदान केंद्रों का CCTV फुटेज मांगना प्राइवेसी उल्लंघन कैसे?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि सीसीटीवी फुटेज नहीं दी जा सकती क्योंकि वह प्राइवेसी का मामला है. हम कोई निजी या बेडरूम से जुड़ा डेटा नहीं मांग रहे, हम खाली मतदान केंद्रों का ही तो डाटा मांग रहे हैं.
“महागठबंधन लोकतंत्र बचाने की कोशिश”
सासाराम से यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी द्वारा तेजस्वी यादव को जीप की ड्राइविंग सीट पर बैठाने को लेकर कुमार ने कहा कि ये जो महागठबंधन है वो सिर्फ एक राजनीतिक मंच नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की एक कोशिश है. इसमें राहुल गांधी की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं की है. तेजस्वी यादव को सीएम पद का दावेदार मानने के सवाल पर कुमार ने कहा कि हमें भरोसा है कि साझा कोशिशों से हमें बहुमत मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी. इसके अलावा कन्हैया कुमार ने जनता के मुद्दे उठाने के लिए राहुल राहुल गांधी की कोशिशों की सराहना भी की.
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे अब नेशनल एक्सप्रेस-वे, यात्रा 3 घंटे में होगी पूरी
19 Aug, 2025 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक पटनापूर्णिया एक्सप्रेसवे को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे का दर्जा प्रदान कर दिया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से अधिसूचना जारी कर इस एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) घोषित किया गया है. यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा जो पूरी तरह से राज्य की सीमाओं के भीतर है.
बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि – पटनापूर्णिया एक्सप्रेसवे का राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 के रूप में अधिसूचित होना बिहार के लिए गर्व का क्षण है. इसकी घोषणा के बाद यहां काम बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है. राज्य सरकार इसे समय पर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार को हर आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है. आगे भी करती रहेगी.
जानें NE-9 का रूट
आपको बता दें कि 250 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे एनएच-22 के मीरनगर अरेज़ी (हाजीपुर) से शुरू होकर नरहरपुर, हरलोचनपुर, बाजिदपुर, सरौंजा, रसना, परोरा और फतेहपुर से गुजरते हुए पूर्णिया जिले के हंसदाह में एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) से जुड़ेगा .परियोजना में 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास शामिल होंगे. साथ ही समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा.
एक्सप्रेस-वे की बड़ी बातें
जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के लिए 6 जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण का काम काफी तेज गति से होगा. इस एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे देश का नौवां और बिहार का पहला एक्सप्रेस वे होगा.
बिहार में राहुल का चुनावी अभियान: नवादा, नालंदा और शेखपुरा में वोट अधिकार यात्रा, बरबीघा में रैली
19 Aug, 2025 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी गया से नवादा के रवाना हो गए। यहां से उनकी यात्रा नालंदा होते हुए शेखपुरा पहुंचेगी। बरबीघा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। गया रसलपुर गांव से नवादा जिला के लिए रवाना होते वक्त राहुल गांधी के समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ऊर्फ़ टीका खान ने बताया कि मतदाता अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी गया से नवादा जिला के लिए रवाना हुए हैं। इससे पहले वे वजीरगंज प्रखंड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गया जिले के जमुवाआ बाजार होते हुए नवादा जिला में प्रवेश कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार सुबह तक गया जिले के विभिन्न जगहों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ है। जनता ने यह दिखा दिया है कि वह लोग राहुल गांधी में विश्वास कर रहे हैं और जिस तरह से सत्ता पक्ष के द्वारा वोटरों का नाम काटने का साजिश किया गया है, उसे जनता समझने लगी है। यही वजह है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में अपार जन समर्थन उमड़ रहा है।
नालंदा के सैदपुर में होगा वोट अधिकार यात्रा का स्वागत
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का काफिला आज नालंदा से होकर गुजरेगा। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा महागठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा गया- नवादा के रास्ते से होते हुए खराट मोड़ पहुंचेगी। वहां से नालंदा की सीमा सैदपुर में प्रवेश करेगी। पहले खराट मोड़ पर ही नेताओं के स्वागत की तैयारी की गई थी। लेकिन, अब स्थल को बदल दिया गया है। अब खराट मोड़ के आगे सैदपुर स्कूल के मैदान में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का स्वागत कार्यक्रम होगा।
बरबीघा में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
स्वागत कार्यक्रम के बाद वोट अधिकार यात्रा वारसलीगंज होते हुए शेखोपुरसराय के रास्ते नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के खेतलपुरा नौरोजपुर में दाखिल होगी और उसके बाद शेखपुरा के बरबीघा पहुंचेगी।
बरबीघा में जनसभा को संबोधित करने के उपरांत वोट अधिकार यात्रा नालंदा के सरमेरा, रहुई, भागन बीघा एवं हरनौत के रास्ते पटना पहुंचेगी। नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कार्यकर्ताओं से 2:00 सैदपुर स्कूल के मैदान में पहुंचने का अनुरोध किया है। राजद के जिला प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं यूथ आईकॉन बिहार के आशा और भविष्य तेजस्वी यादव का मतदाता अधिकार यात्रा खराट मोड़ वारसलीगंज रोड के एक किलोमीटर अंदर सैदपुर में होगा। इस कार्यक्रम में दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे।
गया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तेजस्वी का सवाल: आयोग ने क्यों नहीं दिए साफ जवाब
19 Aug, 2025 11:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है. बिहार के गया से राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदाता अधिकार यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. लोग समझ रहे हैं कि भाजपा ने पहले चुनाव आयोग को अपने कब्जे में लिया और अब वोट चोरी की कोशिश हो रही है. लेकिन जनता अब पूरी तरह से जागरूक है. लोकतंत्र की धरती बिहार से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा. यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उन्होंने अब तक तथ्यों के आधार पर कोई साफ जवाब नहीं दिया. हमें बताया जाए कि जो लोग जीवित हैं उन्हें मृतक क्यों घोषित कर दिया गया. ऐसे हजारों उदाहरण हमारे पास हैं. उन्होंने केवल वही पढ़ा जो उन्हें पीएमओ से उपलब्ध कराया गया. वही बातें दोहरा रहे हैं जो उन्हें सिखाई गई थीं. अगर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है तो इसे साफ कर देना चाहिए. इसमें छुपाने या शर्म की कोई बात नहीं है.
वोटर अधिकार यात्रा का तीसरा दिन
मतदान अधिकार यात्रा का बुधवार को आज तीसरे चल रही है. यह यात्रा सुबह 8 बजे नवादा जिले के पुनामा वजीरगंज स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई. यहां से वह पैदल मार्च करते हुए सुबह 11 बजे राहुल गांधी नवादा के भगत सिंह चौक पर आम सभा को संबोधित करेंगे. भाषण के बाद यात्रा थोड़ी देर रुकेगी. दोपहर का लंच नवादा के आईटीआई कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया है.
वहीं शाम 4 बजे राहुल गांधी वारसलीगंज पहुंचेंगे जहां से उनकी यात्रा दोबारा शुरू होगी. इसके बाद वह शाम 6 बजे शेखपुरा पहुंचकर बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद यात्रा का बरबीघा की तरफ बढ़ेगी जहां राहुल गांधी शाम 7 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे.
बुर्का में घुसा युवक, भीड़ ने शक होने पर उतारा नकाब – खुला राज़
19 Aug, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर झारखंड के रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी थी. इस दौरान दही हांडी फोटो प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक नृत्य संगीत का भी कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह समेत कई लोग मंच पर मौजूद थे. इसी बीच एक बुर्का पहने शख्स को कार्यक्रम में देखा गया. ऐसे में आशंका होने पर लोगों ने उसे पकड़, जब उसका बुर्का हटाया गया तो एक आदमी निकला.
बुर्के वाले शख्स को देखकर सभी हैरान रह गए. उसकी पहचान रांची के ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंज के रहने वाले प्रमोद सोनी के रूप में हुई. कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में पहुंचे लोगों ने उसे पकड़कर कोतवाली थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी और प्रमोद को पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाली थाना पुलिस ने महिलाओं की तरह बुर्का पहन कर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में घूम रहे प्रमोद सोनी को हिरासत में ले लिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश
इसके बाद लोग कोतवाली थाना पहुंचे. लोगों का कहना है कि कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस तरह की हरकत कर शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने की साजिश रची जा रही थी. हालांकि, प्रमोद सोनी बुर्का पहनकर कार्यक्रम में क्या करने आया था. इसका पता अभी नहीं चला है.प्रमोद सोनी मूल रूप से गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. हालांकि, वर्तमान मान में वह रांची के ही सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंज इलाके में रह रहा था.
पुलिस ने आरोपी प्रमोद को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है कि वह बुर्का पहनकर कार्यक्रम में क्यों घूम रहा था. वहीं मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की और कहा यह रांची में आपसी सौहार्द बिगड़ने की कोशिश है. गनीमत रही कि हजारों की भीड़ में मौजूद एक महिला ने उस शख्स को संदिग्ध स्थिति में देख लिया. वरना बुर्के में छिपा शख्स अगर कोई गलत हरकत करता तो इससे मुस्लिम समाज के लोगों की बदनामी होती. अब लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पानी भरे गड्ढे में नहाने गए बच्चे, फोटो खींचते-खींचते डूबे… गांव में पसरा मातम
18 Aug, 2025 05:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के खंगुराडीह में गोरघोआ पुल के पास पानी भरे गड्ढे में नहाने गए दो किशोर और तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी. ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से सभी के शवों को पानी से बाहर निकाला. सभी मृतक खंगुराडीह पंचायत के रहने वाले थे. सेल्फी लेने के दौरान पांचों गहरे पानी मे चले गए. वहीं सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पांचों बच्चों की पहचान खंगुराडीह के ही मो. शहजाद के बेटे मो. अनस (15 वर्ष ), मो. रेयाज के पुत्र मो. हिदायतुल्ला (उम्र 14 वर्ष ), कल्लू उर्फ मुस्तफा के 12 वर्षीय पुत्र मो. हमजा अली, मो. अफताब के पुत्र मो. रहमान (उम्र 12 वर्ष ) और नर्गिस प्रवीण के बेटे मो. अब्बू तालीम (उम्र 12 वर्ष) के रूप में हुई है.
नहाते वक्त गड्ढे में फंसे
वहीं इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही कटरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे घर से करीब दो किलो मीटर दूर पानी भरे गड्ढे में स्नान करने गये थे. बच्चे पानी में नहा रहे थे. तभी पांचों सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चले गए.
घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा
पहले दानियाल गड्ढे में नहाने गया उसके बाद एक एक करके चारों पानी में उतर गए. गहरे पानी मे चले जाने से डूबने की वजह से पांचों की मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर आस पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मौके पर पहुंची कटरा अंचल अधिकारी मधुमिता कुमारी ने पांचों बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी है.
उन्होंने बताया कि पांच बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. इसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोर की मदद से सभी के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
बिहार सरकार का बड़ा कदम, त्योहारों पर यात्रियों के लिए AC-डीलक्स बसें
18 Aug, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों पर इस बार बिहार लौटने वाले प्रवासियों को अब भीड़भाड़ और टिकट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिहार सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 सितंबर से विशेष एसी और डीलक्स बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSPTC) के अनुसार, इन बसों का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग 20 अगस्त से निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर शुरू हो जाएगी।
किन रूटों पर मिलेगी सेवा
इन बसों का संचालन बिहार के प्रमुख जिलों पटना, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और पूर्णिया से किया जाएगा। वहीं, यात्रियों को दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, गोरखपुर, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, पानीपत, सिलीगुड़ी और कोलकाता जैसे शहरों तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
सुविधाएं और किराया
बीएसपीटीसी अधिकारियों का कहना है कि सेवा सस्ती और आरामदायक होगी। लंबी दूरी की यात्रा को देखते हुए बसें पूरी तरह एसी और डीलक्स श्रेणी की रहेंगी। इससे यात्रियों को त्योहारों के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और आखिरी समय में टिकट की मारामारी से राहत भी। यात्रियों की सहूलियत के लिए निगम ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-7251 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर यात्री किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि यह पहल प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और त्योहारों के मौसम में बिहार तथा अन्य राज्यों के बीच यात्रा को और सुगम बनाएगी।
पटना में सनसनी: युवक की नींद में हत्या, आरोपी की पहचान हुई
18 Aug, 2025 05:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत स्थित लाला बागी गांव में निर्माण ही मकान में सो रहे एक युवक को अपराधियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक सोमवार की सुबह उठाने के लिए परिवार के सदस्य पहुंचे तो उसकी हालत और मरा हुआ देखकर रोने बिलखने लगे। युवक नींद की अवस्था में ही कनपटी में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करें आगे की कार्रवाई में जुटी रही। हत्या की घटना की सूचना के बाद गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
कनपटी में अपराधियों ने सटाकर गोली मारी
बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत लाला बागी गांव के रहने वाले राजकुमार अपने घर के निर्माधीन मकान में सो रहा था। इस बीच अपराधियों ने रात का फायदा उठाकर सोए हुए युवक राजकुमार को कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद से सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि निर्माधीन मकान के बगल में ही सो रही मां और बहन को इस घटना की जानकारी नहीं हुई। सोमवार की सुबह जब उसकी बहन नींद से उठने के लिए पहुंची तो भाई को खून से लथपथ व मृत देखकर हो हल्ला की। जिसकी घटना के बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने देखा कि बिस्तर पर ही सोए अवस्था में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक को कनपटी में अपराधियों ने सटाकर गोली मारी है। युवक के मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
मां बोली- लड़की पक्ष के लोगों ने करवाई हत्या
घटना को लेकर मृत युवक राजकुमार की मां क्या कहना है कि युवक के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। दो माह पूर्व प्रेम प्रसंग मामले में दोनों की भागने की बात लड़की पक्ष के लोगों ने कही थी। लेकिन, लड़का अपने घर पर ही मौजूद था। इसी तरह मामले का समझौता हो गया था। लड़की गांव की रहने वाली है। वह हमेशा दोनों आपस में मिलते जुलते थे। मृतक युवक की मां का आरोप है लड़की पक्ष के लोगों ने दुश्मनी के नियत से उसकी हत्या कर दी है। मृतक युवक की मां ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व ही युवक के पिता की भी मौत हो गई थी। इधर इस संबंध में एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रेम प्रसंग में हत्या करने की जानकारी मिली है। मृतक युवक जिस लड़की से प्रेम करता था उसके भाई को यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसी को लेकर युवक की हत्या की गई है।
लापरवाही पड़ी भारी: दमोह में लिफ्ट गिरने से मालिक का बेटा और कर्मचारी लहूलुहान
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
