बिहार-झारखण्ड
सभी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जनजीवन पर असर तय
30 Aug, 2025 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना : बिहार के सभी जिलों में चार सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हालांकि, 30 और 31 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन इन पांचों जिलों में बारिश-वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम...
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। पांच सितंबर के बाद गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
चार सितंबर तक इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 सितंबर से चार सितंबर तक सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इधर, पटना के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप निकली। उमस भरी गर्मी ने दोपहर में लोगों को परेशान किया। हालांकि रात में हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वोटर अधिकार यात्रा के 14वें दिन आरा में गरजे राहुल गांधी
30 Aug, 2025 03:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सारण: कांग्रेस के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत शनिवार को आरा, भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार और भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने बिहार में चल रहे विशेष और गहन मतदाता सूची संशोधन को संविधान और लोकतंत्र पर हमला करार दिया। राहुल गांधी ने भाजपा, RSS और चुनाव आयोग पर देशभर में ‘मत चोरी’ करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में एनडीए सरकार ने मत चोरी कर सफलता प्राप्त की, लेकिन बिहार में भाजपा और चुनाव आयोग को एक भी वोट चोरी नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों का है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए मत चोरी कर रही है। हाथ में संविधान की प्रति दिखाते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों के मतदान अधिकार छीनने का आरोप भी लगाया और कहा कि अब लोग भाजपा नेताओं को 'मत चोर' कहने लगे हैं।
तेजस्वी-मुकेश सहनी के बाद अब अखिलेश ने थामा राहुल का हाथ, वोटर अधिकार यात्रा को धार
30 Aug, 2025 01:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में राहुल-तेजस्वी और महागठबन्धन की वोटर अधिकार यात्रा अपने 14वें दिन छपरा से आरा तक जाएगी. इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. खास बात ये है कि, वोट चोरी और SIR के मुद्दे के साथ अब इस यात्रा में पलायन, बेरोजगारी, महंगाई, चिकित्सा, शिक्षा, किसान जैसे मुद्दों के साथ जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा को तोड़ने का मुद्दा भी जोड़ा रहा है.
17 अगस्त को शेरशाह सूरी और बाबू जगजीवन राम की धरती सासाराम से शुरु हुई महागठबंधन की वोटर विकास यात्रा शुरुआत में वोट चोरी और SIR पर फोकस दिखी. लेकिन सूत्रों का कहना है कि, यात्रा में महागठबंधन अपनी बात कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुंचा पाया, भीड़ भी जुट रही है.
लोकलुभावन वादे करने की रणनीति
ऐसे में चुनाव तक टेम्पो बनाये रखने के लिए अब राज्य में पलायन, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, चिकित्सा, शिक्षा की दुर्दशा को भी केंद्र में लाया जा रहा है. साथ ही लोकलुभावन विज़न भी देना शुरू कर दिया गया है यानी गागर में सागर भरने के लिए लोकतंत्र, संविधान की लड़ाई के साथ जनता के मुद्दे उठाकर लोकलुभावन वादे करने की रणनीति है.
दलित और ईबीसी को जोड़ने की कोशिश
इसके साथ ही राहुल गांधी की नजर महागठबंधन के पारंपरिक वोट में दलित और ईबीसी को जोड़ने पर है. इसीलिए पहले राहुल गांधी ने दलित नेता राजेश राम को अध्यक्ष बनाया, फिर दलित-पिछड़ों के लिए संविधान सम्मेलन में जातिगत जनगणना कराने के साथ आरक्षण की सीमा तोड़ने का वायदा बार-बार दोहरा रहे हैं.
बिहार की सरजमीं पर उतरे बड़े नेता
इसीलिए कांग्रेस ने जातिगत जनगणना और आरक्षण सीमा के दावे को मजबूती देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट बताकर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को बिहार यात्रा में उतारा. फिर ओबीसी के बड़े चेहरे कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और सचिन पायलट भी राहुल गांधी के साथ बिहार की सरजमीं पर आए.
अखिलेश यादव यात्रा में होंगे शामिल
कुल मिलाकर ओबीसी से आने वाले तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी के साथ यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी की यात्रा में तमिलनाडु सीएम स्टालिन और कांग्रेस के बड़े ओबीसी नेताओं के बाद 14वें दिन बड़ा चेहरा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छपरा से आरा तक हिस्सा बनकर इस मुहिम को और धार देंगे. ऐसे में बिहार की सिवान, छपरा,आरा की धरती पर देश के तीन लड़कों की तिकड़ी पहली बार सड़क पर होगी. अब ये तीन इक्के साबित होंगे या तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा ये चुनाव में जनता तय करेगी.
दुमका हादसा: नदी में नहाने गए इंटर के 4 छात्र डूबे, सभी की मौत
30 Aug, 2025 12:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के दुमका जिले में 4 दोस्तों को नदी के पानी में उतरकर मस्ती करना इस कदर महंगा पड़ गया कि चारो युवकों को अपनी जान पड़ी. यह हादसा मयूराक्षी नदी में हुआ. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौक पर पहुंची जामा थाना की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटों प्रयास के बाद आखिरकार चारों युवकों के शव को नदी से बरामद कर लिया है. मृतक युवकों की पहचान कृष्ण सिंह, आर्यन कुमार, कृष और आर्यन ठाकुर के नाम से हुई है. सभी मृतक युवकों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बतायी जा रही है.
हादसे के दौरान जिन युवकों की मौत हुई है वे चारों दुमका और गोड्डा जिला के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं. वे चारों दोस्त थे और 12 कक्षा के विद्यार्थी थे. गुरुवार की शाम वे घूमने के लिए मयूराक्षी नदी पहुंचे थे. नदी के पास कुछ देर बैठने के बाद चारों दोस्तों ने प्लान बनाया की नदी में उतरकर नहाया जाए, लेकिन उन्हें तनिक अंदाजा नहीं था कि यह इनके लिए कितना घातक होगा.
एक साथ 4 दोस्तों नदी में डूबे
राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी विकराल रूप ले चुकी है. जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी की गहराई 20 से 25 फीट तक हो गयी है. ये चारों छात्र मस्ती करने मूड में एक के बाद एक नदी में नहाने के लिए उतर गये. नदी में छलांग लगाते ही वे गहरे पानी में जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाए और नदी में समा गए. इस दौरान चारों युवक की जान चली गई.
ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका
इसको बाद नदी के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा की कुछ युवकों के कपड़े और उनके कुछ सामान नदी के किनारे पड़े हैं, लेकिन सभी लड़के गायब है. अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों के तत्काल मामले की सूचना जामा थाना की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के पानी में तलाश शुरू किया.
दो से तीन घण्टे तक सर्च अभियान
इसी दौरान कृष्ण सिंह नाम के युवक का शव सबसे पहले बरामद हुआ, बाद में गोताखोरों की अतिरिक्त टीम को मसानजोर क्षेत्र से बुलाया गया. उनके सहयोग से नदी के पानी में फिर एक बार सर्च अभियान शुरू किया गया. दो से तीन घण्टे तक चली खोज-बीन के बाद नदी में डूबे तीन अन्य युवकों के शव को भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भजे दिया.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
चारों दोस्तों का शव बरामद होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. उनके परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि चारों दोस्त कुछ देर में घूम कर घर वापस लौटने का वादा कर निकले थे, लेकिन वे अब ऐसी अनंत यात्रा पर दूर चले गए हैं की अब कभी वापस नहीं आएंगे. बच्चों का शव देख परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. इसके साथ ही साथ स्थानीय थाना के पुलिस के द्वारा आम लोगों से भी अपील की गई है कि अत्यधिक वर्षा के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए नदी के पानी से उतरने से बचें.
इससे पहले भी हुई है घटना
झारखंड के दुमका जिला की घटना से महज कुछ दिन पहले 26 जुलाई को इसी तरह की एक घटना झारखंड के सरायकेला जिला में हुई थी. मामले में खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दलाईकेला गांव में मौजूद चेक डैम में नहाने के दौरान इसमें चार युवकों की चेक डैम के गहरे पानी में डूबने से मौत हुई थी. मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सुनील साहू, 20 वर्षीय गौरव मंडल, 20 वर्षीय मनोज साहू एवं 22 वर्षीय हरिवंश दास के नाम से हुई थी.
रेल मंत्री की घोषणा: बिहार को मिलीं दो नई वंदे भारत ट्रेनें
29 Aug, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. अब बिहार से उत्तर प्रदेश के अयोध्या आना-जाना आसान होने वाला है. क्योंकि बिहार से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने की योजना बनाई गई है. बिहार के लोगों को बहुत जल्द दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलेगी. इन्हीं में एक अयोध्या के लिए चलेगी. वहीं दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया से पटना के दानापुर के बीच चलाई जाएगी.
अयोध्या और दानापुर के लिए दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों का ऑफिशियल टाइम टेबल भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. पटना से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन तक पहुंची.
565 किलोमीटर की दूरी करेगी तय
पटना से अयोध्या जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन 565 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और करीब 8 घंटे में पटना से अयोध्या पहुंचाएगी. इसके अलावा जो दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार के लोगों को मिलने वाली है. इसका ऐलान हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में किया था. वह पूर्णिया से मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र से गुजरते हुए दानापुर पहुंचेगी.
विधानसभा चुनाव से पहले हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को विधानसभा चुनाव से पहले हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है. हालांकि, पटना से अयोध्या और पूर्णिया से दानापुर के लिए चलाई जाने वाली ट्रेनों को लेकर टाइम टेबल पर ऑफिशियल मुहर अभी नहीं लग पाई है. नॉर्थ ईस्ट रेलवे ने गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन बगहा, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से होकर पाटलिपुत्र तक पहुंचती है. इस ट्रेन में शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे ट्रेन में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
गुवाहाटी में गरजे अमित शाह, बोले- राजनीतिक गिरावट की हद पार हुई
29 Aug, 2025 04:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ कथित अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में आयोजित एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में अगर थोड़ी भी शर्म बाकी है तो उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और देश से माफी मांगनी चाहिए. उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की मैं कड़ी निंदा करता हूं. यह सब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के इशारे पर हुआ है. पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहना बहुत निंदनीय है.
गृहमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी ने अत्यंत गरीब जीवन जिया. उन्होंने अपने बच्चों को संस्कार, मेहनत और ईमानदारी जैसे मूल्यों के साथ पाला और उनका एक बेटा आज भरोसेमंद नेता है. ऐसे जीवन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राजनीति के अंदर इससे बड़ी गिरावट नहीं हो सकती.
गृहमंत्री अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला
गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए जिस प्रकार के शब्दों का उपयोग राहुल गांधी के मंच से किया गया वह अत्यंत निंदनीय और दुखद है. राहुल गांधी ने नकारात्मक राजनीति की शुरुआत की है. उन्होंने घुसपैठिए बचाओ यात्रा की शुरुआत की है. मतदाता सूची में अवैध घुसपैठियों को शामिल करने का प्रयास चुनाव को दूषित करने की कोशिश है. प्रधानमंत्री को जितनी गालियां दी जाएंगी उतना ही अधिक कमल खिलेगा.
बीजेपी का विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस से झड़प
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को गोली देने का वीडियो वायरल है. इस मामले में केस भी दर्ज हुआ है. पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर कांग्रेस और आरजेडी के खिलाफ बीजेपी के जमकर हल्ला बोला है. बीजेपी ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भिड़ंत भी हो गई.
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, बिहार में शुरू हुई नई योजना
29 Aug, 2025 04:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने शेयर की है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार से एक महिला को उनकी इच्छानुसार अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इस पहल का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है.
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम लोगों ने महिला सशक्तीकरण को लेकर बड़े पैमाने पर काम किया है. हमने महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. महिलाएं अब अपनी मेहनत से न सिर्फ बिहार की प्रगति में योगदान दे रहीं हैं बल्कि वो अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं. महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए हमारी सरकार ने एक महत्वपूर्ण अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे.
बिहार में महिला सशक्तिकरण
उन्होंने आगे लिखा कि आज कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दी गई है. इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है. इस योजना से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि वो अपने परिवार और समाज की प्रगति में अहम भागीदारी भी निभा पाएंगी.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की खास बातें
1. सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में जारी की जाएगी.
2. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया को जल्दी ही शुरू किया जाएगा. इसकी पूरी व्यवस्था और प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से किया जाएगा. नगर विकास और आवास विभाग का इसके लिए सहयोग करेगा.
3. सितम्बर 2025 से महिलाओं के बैंक अकाउंट में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
4. महिलाएं जब रोजगार शुरू करेंगी उसके 6 महीने बाद रोजगार का आकलन किया जाएगा. आवश्यकता के अनुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी.
5. राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे.
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का शिकंजा
29 Aug, 2025 01:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने लगभग 3 लाख मतदाताओं के दस्तावेजों में गड़बड़ियां पाई हैं. इन मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर सात दिनों के उपस्थित होने के लिए कहा गया है. अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि विधानसभा क्षेत्रों में दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है.
चुनाव आयोग द्वारा 1 अगस्त को जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं. इन सभी वोटर्स को पात्रता साबित करने के लिए चुनाव आयोग कि तरफ से निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज 1 सितंबर तक जमा करना होगा. चुनाव आयोग ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि अब तक 98.2% वोटर्स ने जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, इस हफ्ते से ईआरओ उन मतदाताओं को नोटिस भेज रहे हैं जिन्होंने या तो कोई दस्तावेज नहीं दिया है, गलत दस्तावेज दिखाए, या फिर जिनकी नागरिकता और पात्रता को लेकर संदेह है.
मतदाताओं को नोटिस जारी
ईआरओ द्वारा जारी किए गए नोटिस में किसी खास नियम या कानूनी प्रावधान का उल्लेख नहीं किया गया है. यह केवल एक सामान्य सूचना के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य ड्राफ्ट रोल में प्रविष्टियों के सत्यापन से संबंधित है. नोटिस में यह दर्शाया गया है कि संबंधित मतदाता का नाम गणना फॉर्म और घोषणा के आधार पर फॉरमेट वोटर लिस्ट में शामिल किया गया था. नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि उनमें कुछ गड़बड़ी है. यह गड़बड़ी इस बात पर संदेह उत्पन्न करती हैं कि आप इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाता के रूप में रजीस्टर्ड होने के पात्र हैं.
नागरिकता और पात्रता जांच की प्रक्रिया
संबंधित मतदाताओं को निर्देश दिया गया है कि वो निर्धारित समय पर अपने दस्तावेजों की मूल कॉपी के साथ ईआरओ के सामने उपस्थित हों. सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक वोटर को सात दिन का नोटिस दिया जा रहा है. एक अधिकारी ने साफ किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना ईआरओ द्वारा सुनवाई और उचित आदेश के हटाया नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि संदिग्ध नागरिकता से जुड़ी जानकारी बूथ लेवल के अधिकारियों और ईडी द्वार एकत्रित की गई थी.
चुनाव आयोग द्वारा 24 जून को जारी एक विशेष आदेश के तहत, बिहार के सभी 7.89 करोड़ रजीस्टर्ड मतदाताओं को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए 25 जुलाई तक गणना फॉर्म भरना जरूरी था. आयोग के अनुसार, समय सीमा तक कुल 7.24 करोड़ लोगों ने फॉर्म जमा किए. लगभग 65 लाख नामों को ड्राफ्ट लिस्ट से हटा दिया गया. हटाए गए नामों में वो लोग शामिल हैं जो या तो मृत पाए गए, राज्य से बाहर प्रवास कर चुके थे, एक से ज्यादा जगहों पर नामांकित थे. चुनाव आयोग ने 2003 के बाद रजीस्टर्ड सभी वोटर्स से उनकी जन्मतिथि और/या जन्म स्थान का प्रमाण देने को कहा. साथ ही 1 जुलाई 1987 के बाद जन्मे लोगों से उनके माता-पिता के दस्तावेज भी मांगे गए, ताकि उनकी नागरिकता की पुष्टि की जा सके.
रांची में ट्रक हादसा, दो की दर्दनाक मौत के बाद सड़क पर आक्रोश
29 Aug, 2025 01:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड में रफ्तार का कहर देखने को मिला. शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने तांडव मचाते हुए स्कूटी सवार मां और उसकी मासूम बेटी को कुचल डाला. सड़क हादसे में दोनों मां-बेटी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और दोनों मां बेटी के शव को वहीं सड़क पर रखकर बांस-बल्ली के सहारे सड़क को जाम कर दिया.
स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही सकांके थाना समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया. जानकारी के मुताबिक, रांची के कांके थाना क्षेत्र की रहने वाली रिनपास अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी.
बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां
शुक्रवार की सुबह वो अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी पर बैठकर जा रही थी. इसी दरमियान कांके रोड पर जोड़ा पुल के समीप एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने दोनों मां-बेटी को रौंद दिया. हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की. फिलहाल स्थिति नियंत्रित करने और कांके रोड पर आगमन को सामान्य करने में पुलिस लगी हुई है. आक्रोशित लोगों के साथ बातचीत की जा रही है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
कुछ दिन पहले ही राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरमू बाईपास रोड पर मौजूद झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था. इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.
बिरसा पान की गिरफ्तारी से पीएलएफआई नेटवर्क पर असर
29 Aug, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई संगठन से जुड़े चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उग्रवादियों में कुख्यात बिरसा पान भी शामिल है, जो अपने साथियों के साथ गोईलकेरा इलाके में लेवी वसूली और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
चाईबासा पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त की देर रात लगभग 11:40 बजे बंदगाँव और टेबो थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित सशस्त्र बल की दो टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान बंदगाँव बाजार की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे चार युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक देशी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक कट्टा, कई जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पीएलएफआई पर्चा और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान बिरसा पान (22), अनिल बरजो (19), सुखराम मुण्डु (20) और गोपाल भेंगराज (22) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी पहले भी गोईलकेरा क्षेत्र में मारपीट और लेवी वसूली की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद बंदगाँव थाना में कांड संख्या 19/25 दिनांक 28.08.2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चुनावी समीकरणों में फंसे नीतीश कुमार, इन 4 वजहों से इस बार आसान नहीं सत्ता की राह
28 Aug, 2025 04:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की बाजी एनडीए के हाथ लगेगी या महागठबंधन के हाथ, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन बिहार विधानसभा का 2025 चुनाव राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी आसान जंग नहीं रह गया है। आइए, जानते हैं कि इस चुनावी जंग में सीएम नीतीश कुमार को किन 4 बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विधानसभा चुनाव 2025 और नीतीश कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जंग को ले कर आज की तारीख में बात करें तो यह किसी के लिए भी आसान नहीं रह गया है। विपक्ष एक मजबूत गठबंधन के साथ सामना करने को तैयार है। पर इधर के दिनों में नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द सोचें तो कई ऐसे फैक्टर हैं जो नीतीश कुमार के ही खिलाफ जा रहे हैं। समझिए कैसे...
पहला- ब्यूरोक्रेसी का भ्रष्टाचार
नीतीश कुमार के विरुद्ध सबसे बड़ा मुद्दा अगर कोई बनता है तो भ्रष्टाचार। यह भ्रष्टाचार ब्लॉक लेवल से उठ कर सचिवालय की गलियों तक का सफर तय करता है। खास कर शिक्षा, राजस्व, पुल और सड़क निर्माण। ऊपर से स्वास्थ विभाग तो भ्रष्टाचार के मामलों में अव्वल ही रहा है। अभी हाल ही में इंजीनियर विनोद कुमार राय जिनके कई ठिकानों से काफी रुपए मिले। न जाने कितने नोट जला दिए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद आईएएस संजीव हंस पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए। डीईओ, सीओ, बीडीओ, डीएस स्तर पर तो न जाने कितने मामले दर्ज किए गए। और तो और चपरासी और राजस्व कर्मचारी भी नीतीश के स्वच्छ प्रशासन के अभियान में पलीता लगा रहे हैं। इनमें से कई तो घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिए गए। सुलतानगंज अगुवानी पुल तो भ्रष्टाचार की गवाही कई बार ध्वस्त होकर दे चुका है।
दूसरा- बढ़ते अपराध का शिकंजा
साल 2005 और 2010 तक पुलिस प्रशासन की हनक दिखी। नीतीश कुमार का सुशासन दिखा। पर इसके बाद लॉ एंड ऑर्डर तो भी लड़खड़ाने लगा है। स्थिति यह हो गई जिस लालू यादव के खिलाफ जंगल राज का मुद्दा नीतीश कुमार ने बनाया और सत्ता भी हासिल की, आज वही राजद नीतीश कुमार के विरुद्ध अपराध बुलेटिन तक जारी करने लगा। सड़कों पर खुलकर अपराधी गोली चलाते दिखे। बलात्कार के मामले भी सामने आए। पटना की सड़कों पर गोलियों की तड़तड़ाहट कई बार देखने को मिली। ADG ATS पंकज दराद के सामने ही बीच सड़क पर फायरिंह हो गई। गोपाल खेमका समेत कई व्यवसायियों की हत्या भी नीतीश कुमार का कार्यकाल में हुई।
तीसरा- उम्र और स्वास्थ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिक उम्र के भी दायरे में आ गए हैं। यह उम्र अब सक्रिय राजनीति करने की इजाजत नहीं देती। उम्र का असर दिखने लगा है। सभा या विभागीय कार्यक्रम में ऐसा कई बार देखा गया जब मुख्यमंत्री ने कुछ अजीबो गरीब हरकत कर दी। कुछ ही सप्ताह पहले आईएएस सिद्धार्थ के माथे पर ही गमला रख दिया। हाल ही ने नियुक्ति पत्र बांटते वक्त उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को साइड करने के लिए हल्का सा धक्का भी दे दिया।
चौथा- NDA में ही कलह
एक समय था जब नीतीश कुमार के सामने कोई चूं तक नहीं करता था। पर पिछले कैबिनेट की बैठक में जमीन को ले कर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी उलझ गए। दोनों एक दूसरे को चुनौती देने लगे। जदयू कार्यालय भी इस बात का गवाह रहा है कि राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और अशोक चौधरी बरबीघा विधानसभा को ले कर उलझ गए थे। अभी लखीसराय जिले में ही उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह उलझे हुए है। सूर्यगढ़ा के स्थानीय विधायक प्रह्लाद यादव को शक्ति परीक्षण के समय राजद से तोड़ने का काम विजय सिन्हा ने किया था। अब स्थिति यह है कि ललन सिंह साफ कह चुके हैं कि लखीसराय के आतंक को हरगिज टिकट नहीं दिया जाएगा। यह सीट जदयू की है और जदयू ही यहां से चुनाव लड़ेगा। मोकामा विधानसभा का मामला भी पेचीदा हो गया है। अनंत सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद एमएलसी नीरज कुमार और ललन सिंह की तरफ से भी प्रतिरोध आ गया है। नतीजा ये हो गया कि अनंत सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरबार में जाना पड़ा।
पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, बिहार में लगने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा पावर प्लांट
28 Aug, 2025 04:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भागलपुर: बिहार सरकार की सबसे बड़ी बिजली घर परियोजना को बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है, जिससे भागलपुर के पीरपैंती में बनने वाले बिजली घर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आयोग ने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीरपैंती से 6.075 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने की सहमति दी है।
बिहार का सबसे बड़ा बिजली प्लांट
800 मेगावाट की तीन इकाई वाली (2400) इस बिजली घर का निर्माण अदाणी पावर लिमिटेड करेगी और इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने की तैयारी है। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर आयोग ने सुनवाई की। बुधवार को भागलपुर के पीरपैंती से बिजली खरीदने की सहमति दी गई।
6 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली
पीरपैंती से बिहार को 6.075 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। 800 मेगावाट की तीन इकाई वाली (2400) इस बिजली घर का निर्माण अदाणी पावर लिमिटेड करेगी। केंद्रीय विद्युत अधिनियम के अनुसार बिजली घर का निर्माण या बिजली की खरीद के लिए विनियामक आयोग की अनुमति जरूरी है।
पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास
बिजली कंपनी ने आयोग के समक्ष याचिका दायर की थी। भविष्य में बिहार में होने वाली बिजली की खपत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। बुधवार को आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी, सदस्य अरुण कुमार सिन्हा और पीएस यादव ने पीरपैंती बिजली घर पर मुहर लगा दी। पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने की तैयारी है।
संभावना है कि 15 सितम्बर को पूर्णिया दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास करें। आज-कल में बिजली कंपनी पीरपैंती बिजली घर का शिलान्यास कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज सकता है।
बिहार में घुसे आतंकियों की तलाश तेज, सभी जिलों में पुलिस की चौकसी बढ़ी
28 Aug, 2025 12:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अब तक लगभग पिछले एक सप्ताह में लगभग 72 डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं और विगत 24 घंटे में 10 नए मामले सामने आए मिले हैं। अगस्त में 158 मरीज मिले हैं। 24 घंटे में जो 10 मरीज मिले हैं. उनमें तीन मुसल्लहपुर, दो-दो छज्जूबाज और बाजार समिति, एक-एक बाइपास, संदलपुर और गुलजारबाग का बताया जा रहा है। डेंगू के हॉट स्पॉट में कंकड़बाग का पोस्टल पार्क और योगीपुर, पटना सिटी, बोरिंग कैनाल रोड, जक्कनपुर, कॉलोनी, दीघा, गोला रोड, जगनपुरा, पाटलिपुत्र, फुलवारीशरीफ और दानापुर इलाके है।
इस संबंध में एनएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. ने बताया कि मेडिसिन विभाग में डेंगू दो मरीज भर्ती हैं। इसको लेकर 40 बेड रिजर्व रखे गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के पर बेड़ों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मेडिकेटेड मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई गई है। ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों में लक्षण मिलने पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने इसे रोकने के लिए घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है। इसके साथ ही कूलर, गमलों, बाल्टी, पुराने टायरों और अन्य बर्तनों का पानी खाली करने की सलाह दी है। दिन में भी सोते समय मछरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।
मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू ने राजधानी में फिर बढ़ाई मुश्किलें
28 Aug, 2025 12:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अब तक लगभग पिछले एक सप्ताह में लगभग 72 डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं और विगत 24 घंटे में 10 नए मामले सामने आए मिले हैं। अगस्त में 158 मरीज मिले हैं। 24 घंटे में जो 10 मरीज मिले हैं. उनमें तीन मुसल्लहपुर, दो-दो छज्जूबाज और बाजार समिति, एक-एक बाइपास, संदलपुर और गुलजारबाग का बताया जा रहा है। डेंगू के हॉट स्पॉट में कंकड़बाग का पोस्टल पार्क और योगीपुर, पटना सिटी, बोरिंग कैनाल रोड, जक्कनपुर, कॉलोनी, दीघा, गोला रोड, जगनपुरा, पाटलिपुत्र, फुलवारीशरीफ और दानापुर इलाके है।
इस संबंध में एनएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. ने बताया कि मेडिसिन विभाग में डेंगू दो मरीज भर्ती हैं। इसको लेकर 40 बेड रिजर्व रखे गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के पर बेड़ों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मेडिकेटेड मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई गई है। ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों में लक्षण मिलने पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने इसे रोकने के लिए घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है। इसके साथ ही कूलर, गमलों, बाल्टी, पुराने टायरों और अन्य बर्तनों का पानी खाली करने की सलाह दी है। दिन में भी सोते समय मछरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।
फर्जी नियुक्ति पत्र और इंटरव्यू का झांसा देकर बेरोजगारों से ऐंठे लाखों रुपये
28 Aug, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में ठगी के मामले में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके तहत झारखंड पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभिन्न राज्यों के 179 बेरोजगारों को ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महिलाओं समेत अन्य को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से घाटशिला उप-मंडल में लाया गया था।
रोजगार का किया गया था वादा
रोजगार का वादा कर उन्हें किराए के कमरों में ठहराया गया था। हर पीड़ित से 25,000 रुपये लिए गए। पूर्वी सिंहभूम के एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह दहिगोड़ा स्थित फर्जी फर्म मेसर्स रिया एंटरप्राइजेज को सील किया गया है।
पीड़ितों को घर भेजने की व्यवस्था की जा रही। गर्ग ने बताया कि मास्टरमाइंड बिहार के गया जिले के फतेपुर गांव निवासी राजू यादव, सुनील यादव (समस्तीपुर, बिहार), राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान और सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया है। आरोपी पीड़ितों को पीटते थे। उन्हें घर नहीं जाने देते थे।
तीन कर्मियों को किया गया गिरफ्तार
घाटशिला थाने के वंश नारायण सिंह और मऊभंडार चौकी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को घाटशिला में फर्जी कंपनी में छापा मारकर 3 कर्मियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने कहा, पीड़ितों की पिटाई करने वाले एक और व्यक्ति को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रोमेंट कुमार, मोहन कुमार राणा (डोमचांच, कोडरमा जिला), शिवम कुमार सिंह, बिहार के वैशाली जिले और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
रिकॉर्ड पूंजी संग्रहण: इक्विटी और ऋण बाजारों ने जुटाए 154 अरब डॉलर
ईद और दिवाली दोनों मनाती हैं चाहत खन्ना, धर्म परिवर्तन के विवादों पर दिया जवाब
महायज्ञ पर 55 कैमरों की नजर; सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बिछाया सीसीटीवी का जाल
पुणे रनवे अपडेट: 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुआ उड़ानों का परिचालन
शादी की खुशियां मातम में तब्दील; बुआ के घर जा रहे युवक का उजड़ा घर
संसद में घमासान: लगातार दो दिन की चर्चा के बाद भी बेनतीजा रहा महिला आरक्षण विधेयक
ट्रेन के पहियों से निकलने लगीं आग की लपटें; आधी रात को सहम गए यात्री
