बिहार-झारखण्ड
रांची: हेसल टोलगेट के पास सनसनी, दंपती पर हमला! पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
2 Dec, 2025 09:37 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Anagada Murder Case में सोमवार शाम रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रिंग रोड के हेसल टोलगेट के पास करीब चार बजे एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में 31 वर्षीय ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति दिनेश्वर करमाली उर्फ लालू (45) को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि हमलावर ने दोनों के गले पर वार किए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिनेश्वर को तुरंत रिम्स भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय उसने अपने भांजे सुदामा का नाम हमलावर के रूप में लिया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है और अब Anagada Murder Case की गहराई से जांच शुरू हो गई है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह मान रही है। परिवार के अनुसार, ममता और दिनेश्वर की शादी 2012 में हुई थी। दिनेश्वर हेसल टोलगेट के पास फेब्रिकेशन की दुकान चलाता था और कुछ वर्षों पहले उसका भांजा सुदामा भी उसके साथ रहने लगा था। इसी दौरान ममता और सुदामा की नजदीकियों को लेकर घर में तनाव बढ़ता गया। बाद में सुदामा ने पास में ही अपनी दुकान खोल ली, लेकिन पारिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी भांजे की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारी कॉल डिटेल, मोबाइल फोन डेटा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। जांच टीम का मानना है कि इन सबूतों से इस Anagada Murder Case की सभी कड़ियां साफ हो जाएंगी। उधर दिनेश्वर की हालत गंभीर बनी हुई है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
रांची: सीठियो बस्ती में दिनदहाड़े युवक को भूना! सनसनीखेज वारदात से दहशत
2 Dec, 2025 09:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की सीठियो बस्ती में सोमवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरसद अंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी मुद्दे पर शुरू हुई बहस धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी तौसीफ अंसारी ने असलहे से अरसद के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस Ranchi Sithio Basti Murder मामले से स्थानीय लोग सदमे में हैं और बस्ती में तनाव का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस लगातार लोगों से शांत रहने की अपील कर रही है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जमीन विवाद को इस हत्या का संभावित कारण बताया है। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, आरोपी तौसीफ अंसारी की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी को पकड़कर पूरे Ranchi Sithio Basti Murder मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, सीठियो बस्ती में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम! देवघर में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जांच जारी
1 Dec, 2025 04:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के देवघर जिले में अंधविश्वास का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां 65 वर्षीय कमला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने महिला का धड़ तो बरामद कर लिया है, लेकिन सिर अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।
श्राद्धकर्म में जबरन ले गई थी भीड़
जानकारी के अनुसार, कमला देवी को पड़ोस में 14 वर्षीय बच्चे के श्राद्धकर्म में जबरन ले जाया गया था। बच्चे की रहस्यमयी मौत के बाद गांव में ओझा-गुणी और अंधविश्वास से जुड़े कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे। चार महिलाओं सहित 8 लोग मृतका के घर पहुंचे और बीमारी का हवाला देने के बावजूद कमला देवी को घसीटकर अपने साथ ले गए।
अपहरण के बाद हत्या, सिर गायब
महिला उसी दिन से लापता थी। बाद में उसका शव गांव पास स्थित गौरी पहाड़ी की पत्थर खदान से मिला। शव का सिर गायब था, जिससे यह स्पष्ट है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। पुलिस की टीमें सिर की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।
परिवार में मातम, बेटी ने दर्ज कराई FIR
कमला देवी का बेटा और बहू दिल्ली में इंजीनियर हैं। उनकी विवाहिता बेटी ने मधुपुर थाने में चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों के घर पर ताला लटका मिला और कई पड़ोसी भी घटना के बाद से फरार हैं।
अंधविश्वास से जुड़ा मामला, पुलिस ने की कार्रवाई तेज
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि यह हत्या अंधविश्वास और ओझा-गुणी प्रथाओं से जुड़ी हुई है। एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि धड़ बरामद कर लिया गया है और पुलिस सिर की खोज में लगी है। दुमका से वान दस्ता भी बुलाया गया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
गांव में दहशत और कई सवाल
सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना के समय किसी ने भी आरोपी समूह को रोकने की कोशिश नहीं की। इससे ग्रामीणों में भय और अविश्वास का माहौल गहरा गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और घटना की गहन जांच में जुटी हुई है।
दिल दहला देने वाली घटना: पिता-भाई ने की प्रेमी की हत्या, बेटी ने शव से रचाई शादी, बोली- "चाहिए इंसाफ"
1 Dec, 2025 04:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महाराष्ट के नांदेड़ जिले से प्रेम-प्रंसग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रेमिका ने अपने प्रेमी के शव के साथ विवाह किया. जानकारी के अनुसार, प्रेमिका के परिजनों ने ही प्रेमी की हत्या कर दी थी. मृत युवक का नाम सक्षम है जबकि उसकी प्रेमिका का नाम आंचल है. आंचल को जैसे ही सक्षम की हत्या की जानकारी मिली, वह घटनास्थल पर पहुंची. सक्षम के मृत शरीर को देखकर आंचल बुरी तरह से टूट गई. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आंचल, सक्षम के शव को पास बैठकर रोती-बिलखती नजर आ रही है. दिलचस्प बात यह है कि आंचल ने सक्षम के शव के साथ ही विवाह रचा लिया. उसने गले में वरमाला डाली और मृत प्रेमी के हाथ से अपनी मांग में सिंदूर लगाया. आंचल ने कहा कि हमारा प्रेम जीत गया और मेरे पिता-भाई हार गए.
आंचल ने तय किया है कि वह सक्षम के घर पर ही बहू बनकर रहेगी. इस घटना को देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई. गौरतलब है कि आंचल के पिता और भाई ने पहले तो सक्षम को जमकर पीटा और फिर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि सक्षम के सिर को भी बुरी तरह से कुचल दिया गया है. आंचल के घरवालों को सक्षम के साथ उसका रिश्ता मंजूर नहीं था.
आंचल ने पिता और भाई के लिए फांसी मांगी
प्रेमिका आंचल मामिडवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें वह अपने प्रेमी के घर में शव के साथ विवाह करती नजर आ रही है. उसने अपने परिजनों को फांसी देने की मांग की है. मृतक प्रेमी सक्षम ताटे गुरुवार की शाम पुराने गंज क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी सक्षम और आंचल के भाई हिमेश मामिडवार के बीच विवाद हो गया. इस विवाद में हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर से गोली चलाई जो सक्षम के पसलियों से आर- पार होते हुए बाहर निकल गई. इसके बाद उसने सक्षम के सिर पर भी वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने भाई साहिल और पिता गजानन मामिडवार को गिरफ्तार कर लिया और 3 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया. आंचल ने मीडिया से कहा कि मैं न्याय चाहती हूं. सक्षम के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए.
आंचल के पिता-भाई के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, सक्षम और आरोपी हिमेश दोनों कभी प्रिय मित्र थे. मेमिडवार का परिवार आंचल और सक्षम के रिश्ते का विरोध करते थे. फिर भी दोनों ने अपने रिश्ते को समाप्त नहीं करना चाहते थे. इटवारा थाने की पुलिस अनुसार इस मामले को लेकर 6 लोगों के खिलाफ हत्या, अवैध रुप से एकत्र होने, दंगा करने और अन्य अपराधों के आरोप में भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अलर्ट झारखंड: मौसम ने ली खतरनाक करवट! आज से कड़ाके की ठंड शुरू, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल, तुरंत करें तैयारी
1 Dec, 2025 09:35 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और झारखंड में तापमान गिरावट तेजी से देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से पूरे राज्य में पारा नीचे आएगा और आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। 3 से 4 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है, जिससे रांची, बोकारो, हजारीबाग, चतरा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 4 दिसंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाई रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलेगी। इसके बावजूद हवा में ठंडक बनी रहेगी और सुबह-शाम की ठिठुरन कम नहीं होगी।
रविवार को राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। रांची में यह 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। दिन के समय अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन यह धूप लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाएगी क्योंकि रात में पारा तेजी से गिर रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दिसंबर की शुरुआत में ही जिस तरह तापमान नीचे जा रहा है, इससे संकेत मिलते हैं कि इस बार सर्दी सामान्य से अधिक कड़ाके की हो सकती है। पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह-सुबह अलाव का सहारा ले रहे हैं।
आने वाले दिनों में पूरे राज्य में कोहरा और धुंध बने रहने के आसार हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री तक पहुंच सकता है और उत्तरी झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति भी विकसित हो सकती है। कुल मिलाकर, झारखंड में तापमान गिरावट के कारण अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है।
JEE Main 2026: फॉर्म में कोई गलती तो नहीं? सुधार प्रक्रिया आज से शुरू, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1 Dec, 2025 09:31 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
JEE Main 2026 Session-1 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 आवेदन सुधार का आखिरी मौका प्रदान किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 1 दिसंबर से 2 दिसंबर 2025 तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। यह सुधार विंडो सीमित समय के लिए है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचकर ही बदलाव करें।
NTA ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, दस्तावेज़ों से जुड़े डेटा और परीक्षा शहर की प्राथमिकता में भी सुधार कर सकते हैं। चूंकि यह अंतिम अवसर है, इसलिए गलतियाँ सुधारने के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
JEE Main 2026 Session-1 परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के हजारों केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। NTA ने पहले ही परीक्षा के शेड्यूल की घोषणा कर दी है और अभ्यर्थियों को समय पर तैयारी करने की सलाह दी है।
सिटी इंटिमेशन स्लिप जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इन दस्तावेजों में परीक्षा केंद्र, तिथि और समय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन से चूक न जाएँ। इसके लिए उन्हें NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
बिहार में मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों की घोषणा
30 Nov, 2025 06:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने साल 2025-2026 सत्र की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोनों परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए इस बार बोर्ड द्वारा एआई का इस्तेमाल किया जायेगा। एआई के प्रयोग से गड़बड़ी पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि चैट बॉट के माध्यम से सभी प्रकार की सूचना छात्र-छात्राओं को मिलेंगी। इस बार भी तकनीकी प्रयोग किये जायेंगे। इस बार भी मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट सबसे पहले जारी होंगे। उन्होंने कहा अबतक 15 लाख 02 हजार 021 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा का फॉर्म भरा है। जबकि इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए 13 लाख 04 हजार 241 छात्रों ने फॉर्म भरा है। दोनों ही परीक्षा के लिए 3 दिसंबर तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है।
आरडीएक्स की खरीद-बिक्री का झांसा देकर डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट
30 Nov, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जहानाबाद। साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड डॉक्टर को मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और 27 लाख रुपए उनसे ठग लिए। सदर थाना क्षेत्र के पूर्वी गांधी मैदान मोहल्ले में रहने वाले डॉक्टर अरुण कुमार को दिल्ली बम ब्लास्ट में आरडीएक्स की खरीद-बिक्री में उनके खाते का इस्तेमाल होने का डर दिखा और 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा। इस दौरान डॉक्टर के खाते से तीन बार में कुल 27 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर अरुण कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। डॉ. अरुण ने बताया कि मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। पत्नी ने कॉल रिसीव किया तो बताया कि डॉक्टर से जरूरी बात करनी है। मोबाइल देने पर कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस ब्रांच मुंबई का बताया और कहा कि आपके नाम से जम्मू-कश्मीर में केनरा बैंक में खाता है, जिसका उपयोग दिल्ली बम ब्लास्ट में आरडीएक्स की खरीद-बिक्री में किया गया है। तीन करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है।
उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि वह सहयोग नहीं करेंगे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद उनकी बात एक कथित डीएसपी से कराई गई, जिसने वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी साबित करते हुए 50 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि हमने ही दिल्ली के पूर्व सीएम को गिरफ्तार किया था। अग्रिम जमानत लेने के लिए पहले तीन लाख रुपए कोर्ट खर्च के नाम पर जमा करने होंगे। डॉ. अरुण के मुताबिक उन्होंने डर के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा जहानाबाद से आरटीजीएस के जरिए रकम भेज दी।
पहली बार तीन लाख, फिर 20 लाख, उसके बाद दो लाख और अंत में फिर दो लाख रुपए भेजे। इसके बाद 10 लाख रुपए और मांगे गए। खाते में अब एक भी रुपए नहीं बचे थे तब उधार मांगने के लिए एक रिश्तेदार को फोन किया, तब रिश्तेदार ने बताया कि आप ठगी के शिकार हो गए हैं। यह सुनते ही डॉक्टर अरुण के होश उड़ गए। तुरंत साइबर सेल के टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत की और साइबर थाना में आवेदन दिया। साइबर डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक दबाव या सरकारी विभाग का दावा करने वाले कॉल आने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें और किसी भी परिस्थिति में अज्ञात खातों में पैसा न भेजें।
अचानक दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन, झटका लगते ही यात्रियों में मची हलचल
30 Nov, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आरा। पटना–आरा–डीडीयू रेल खंड पर रेल दुर्घटना होने से बाल-बाल बची, जब दानापुर से बेंगलुरु जा रही बेंगलुरु सिटी स्पेशल ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। घटना कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास हुई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार दौड़ रही ट्रेन के दो हिस्सों में बंटते ही यात्री दहशत में आ गए। इंजन और आगे के कुछ डिब्बे काफी दूर निकल गए, जबकि पीछे का बड़ा हिस्सा ट्रैक पर ही रुक गया।
मीडिया रिपोर्ट में रेल सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ट्रेन आरा स्टेशन से खुलकर बक्सर की ओर तेज रफ्तार में बढ़ रही थी। इसी दौरान कारीसाथ स्टेशन के पास ट्रेन की कपलिंग अचानक टूट गई। कपलिंग टूटने के साथ ही एक झटके में ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन का हिस्सा आगे की और करीब 500 मीटर तक चला गया। हालांकि झटका लगने से तुरंत लोको पायलट को कुछ असहज लगा और उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अपलाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई, जिसके कारण पटना—डीडीयू रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने कपलिंग टूटने की वजह की जांच शुरू कर दी और बचाव एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किया गया। काफी प्रयास के बाद इंजन को पीछे लाकर दूसरे हिस्से से जोड़ा गया।
रेलवे सूत्रों का कहना है कि समय रहते ट्रेन रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रेन और तेज गति में होती तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अप लाइन पर परिचालन बहाल कर दिया गया। इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांचों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिक्षक के आवास पर एनआईए ने मारा छापा, कागजात जब्त
30 Nov, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार के मोतिहारी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में शिक्षक मनोज पाठक के आवास पर छापेमारी की। टीम के साथ कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। दो से तीन घंटे चली इस कार्रवाई में एनआईए ने घर की तलाशी ली और विभिन्न दस्तावेज खंगाले।
छापामार कार्रवाई के दौरान एनआईए ने शिक्षक मनोज पाठक को हिरासत में ले लिया और उनके मोबाइल फोन सहित कई कागजात जब्त कर लिए। टीम द्वारा बरामद किए गए दस्तावेजों को थाना ले जाकर जांच के लिए रखा गया है। इस छापेमारी व पूछताछ में स्थानीय पुलिस भी शामिल है।
क्या है मामला?
सूत्रों के मुताबिक, मनोज पाठक के बैंक खातों में संदिग्ध रूप से बड़े पैमाने पर लेन-देन के प्रमाण मिलने के बाद एनआईए टीम ने यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला नकली नोटों के कारोबार, साइबर फ्रॉड और हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका पर जांच के दायरे में आया है। छापेमारी के दौरान टीम ने घर के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की है। फिलहाल एनआईए और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई हैं।
वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन की तैयारी, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
30 Nov, 2025 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर राजनीतिक मोर्चे पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने सरकार को वोट चोरी के मुद्दे पर घेरने के लिए व्यापक रणनीति बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश स्तरीय बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक 1 दिसंबर को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शीर्ष नेतृत्व, सभी जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और मोर्चा-फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि राज्य कमिटी की यह चुनाव के बाद पहली बड़ी समीक्षा बैठक होगी। इसमें चुनावी पराजय के कारणों का विश्लेषण ही नहीं बल्कि सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी वोट चोरी के मुद्दे को अब राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएगी और केंद्र के साथ-साथ बिहार सरकार पर भी दबाव बनाएगी।
पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर 14 दिसंबर को दिल्ली में विशाल विरोध रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें ‘वोट चोरी’ और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार के खिलाफ माहौल खड़ा किया जाएगा। पटना की यह बैठक उसी रैली की तैयारी और संगठन के सक्रियण पर केंद्रित रहेगी।
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में जिला स्तर तक बूथ संरचना को मजबूत करने, संगठन की कमियों को दूर करने, सामाजिक वर्गों में पहुंच बढ़ाने और युवाओं व किसानों से जुड़े मुद्दों को व्यापक रूप से उठाने पर चर्चा होगी। साथ ही कांग्रेस द्वारा आगामी महीनों में चलाए जाने वाले जनजागरण कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के बीच तालमेल पर भी विचार करेगी, ताकि अगली चुनावी तैयारी पहले से अधिक मजबूत की जा सके। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मतदाताओं की नाराजगी, संगठनात्मक कमजोरियों और चुनावी अनियमितताओं की वजह से पार्टी को नुकसान हुआ, जिसे अब सुधारने का समय है। कुल मिलाकर, पटना की यह बैठक कांग्रेस के लिए सिर्फ एक साधारण समीक्षा बैठक नहीं है, बल्कि आने वाले महीनों में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बड़े राजनीतिक अभियान की नींव रखने वाली साबित हो सकती है।
मौसम विभाग का नया अनुमान : रांची में सताएगी Dry Weather, लेकिन जल्द ही होगी ठंड की वापसी...जानें अगले एक हफ्ते का हाल
30 Nov, 2025 09:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: Ranchi Weather Update के अनुसार, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। दिन में हल्के बादल रह सकते हैं, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। शाम के समय तापमान गिरने के साथ ओस जमने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आगामी पांच दिनों तक रांची का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद, तीन दिसंबर से पारा दोबारा गिरने लगेगा और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। शनिवार को पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी।
राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 27.6°C और न्यूनतम 10.2°C रहा। गुमला में न्यूनतम तापमान 8.2°C दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कांके सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4°C रिकॉर्ड हुआ।
इस बीच, बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के ऊपर बने साइक्लोनिक तूफान दितवाह का झारखंड पर कोई खास असर नहीं होगा। केवल आकाश में हल्के बादल रह सकते हैं। हालांकि, 30 दिसंबर को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
झारखंड की राजनीति में भूचाल: 'बाबूलाल मरांडी के क्या हैं LB सिंह से कनेक्शन?', JMM ने ED से मांगा जवाब
29 Nov, 2025 07:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोयला कारोबारी एलबी सिंह मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईडी ने नवंबर 20, 21 और 22 को धनबाद में एलबी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई। भट्टाचार्य के अनुसार, बरामद डायरी में हर महीने “BLM” के नाम पर बड़ी रकम दर्ज थी, जिससे जांच की दिशा प्रभावित हुई।
JMM महासचिव ने दावा किया कि ईडी ने पहले कई बड़े नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें एक समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर को सीआरपीएफ ने घेर लिया था और पूछताछ के बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया गया था। लेकिन एलबी सिंह के यहां छापेमारी के दौरान दो घंटे तक दरवाजा बंद रखा गया, पालतू कुत्तों से हमला करवाया गया और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को डिलीट कर दिया गया, फिर भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बाबूलाल मरांडी से संबंध होने की वजह से एलबी सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही, फेस टाइम वीडियो कॉल वाले आरोपों पर मरांडी से सबूत देने की मांग भी की। भट्टाचार्य ने कहा कि अगर बाबूलाल को पुलिस अधिकारियों के नाम और कनेक्शन पता हैं, तो उन्हें उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के कई माफियाओं का कनेक्शन भाजपा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि ईडी चेहरे देखकर नहीं, बल्कि निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करे।
अंत में, उन्होंने दावा किया कि सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कर चुकी है, जबकि भाजपा केवल आरोप पत्र लेकर खड़ी है।
झारखंड अलर्ट : 2 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड! बर्फीली हवाओं को लेकर IMD की चेतावनी"
29 Nov, 2025 07:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में 2 दिसंबर से मौसम का रुख बदल जाएगा. तेज हवा के साथ तापमान में कमी आएगी और सर्दी कहर बरपाएगी. मौसम विभाग ने बताया कि 2 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 2 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना है. 4 दिसंबर से सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाया रहेगा. उसके बाद आसमान साफ रहेगा.
तापमान का आंकड़ा
29 नवंबर- अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस
30 नवंबर- अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस
1 दिसंबर- अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस
2 दिसंबर- अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस
पिछले 24 का न्यूनतम तापमान
गुमला- 8.2 डिग्री सेल्सियस, खूंटी- 9.6 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा- 9.9 डिग्री सेल्सियस, रांची- 11.8 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर- 12.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो थर्मल- 12.1 डिग्री सेल्सियस, धनबाद- 16 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़- 15.7 डिग्री सेल्सियस, देवघर- 15.1 डिग्री सेल्सियस,गोड्डा- 15.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी सिंहभूम- 14.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो- 13.9 डिग्री सेल्सियस.
पिछले 24 घंटों का अधिकतम तापमान
गोड्डा- 29.9 डिग्री सेल्सियस,पाकुड़- 29.9 डिग्री सेल्सियस,सिमडेगा- 29.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी सिंहभूम- 28.9 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा- 28.8 डिग्री सेल्सियस, देवघर- 28.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज- 28.2 डिग्री सेल्सियस.
"मरीजों के लिए अलर्ट: जानें कौन सी कैंसर दवा बिक रही थी 20 गुना महंगे दाम पर? CM ने जांच के आदेश दिए
29 Nov, 2025 04:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। कैंसर मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवा पैक्लीटैक्सेल की भारी महंगाई ने नई चिंता पैदा कर दी है। शिकायत के अनुसार, इस कीमोथेरेपी दवा की खरीद कीमत केवल 600 रुपये है, जबकि बाजार में इसकी MRP 12,000 रुपये तक रखी जाती है। मरीजों को इलाज के दौरान अक्सर 20 से 30 वायल की जरूरत पड़ती है, जिससे कुल खर्च कई गुना बढ़ जाता है और परिवार आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित होते हैं।
इस मामले को सोशल मीडिया पर डॉक्टर अनुज कुमार ने उजागर किया। उन्होंने कहा कि कैंसर पहले ही करोड़ों परिवारों को तबाह कर चुका है और दवाओं की मनमानी कीमतें हालात को और कठिन बना रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 200 प्रतिशत मार्जिन तो समझ में आता है, लेकिन 1900 प्रतिशत तक का मार्जिन कैसे जायज ठहराया जा सकता है, जब मरीज और उनके परिवार दवाओं के खर्च से टूट रहे हैं।
शिकायत सामने आते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और सभी जिलों के उपायुक्तों को तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाओं की कीमतों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, कई कीमोथेरेपी दवाओं में खरीद और MRP के बीच बड़ा अंतर देखा गया है, लेकिन 600 रुपये की दवा पर 12,000 रुपये MRP जैसी स्थिति बेहद चिंताजनक है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
मरीजों और स्वास्थ्य अधिकार समूहों ने उम्मीद जताई है कि इस मामले से दवाओं की मूल्य प्रणाली में सुधार होगा और मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा। यह कदम राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
