छत्तीसगढ़
बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का होगा विकास
26 Jan, 2024 10:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिलासपुर । तिफरा स्थित नए बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का समुचित विकास किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज इसका निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए हैं। डीएमएफ मद से जरूरी राशि की मंजूरी दी जाएगी।यात्रियों के ठहरने के लिए रैन बसेरा,अंदर और बाहर पर्याप्त रोशनी, साफ पानी, सुरक्षा आदि तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज रायपुर रोड पर तिफरा स्थित नये बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए स्टैंड में उपलब्ध मौजूदा सुविधाओं का जायजा लिया। यात्रियों सहित यातायात बस महासंघ के पदाधिकारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों से चर्चा कर उनकी राय जानी। उनकी दिक्कतों को महसूस करते हुए कलेक्टर ने महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग रैन बसेरा, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, सीसीटीवी सहित भवन के आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सुलभ शौचालय एवम् इसके संचालन की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वाहनों की टिकट काउंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रमुख शहरों के आने जाने की किराया सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। किसी भी हालत में शासन द्वारा निर्धारित किराये से ज्यादा वसूली नहीं करने की हिदायत दी। स्टैंड पर शाम और रात में असामाजिक तत्वों को कड़े संदेश देने नियमित रूप से पुलिस की गश्त करने को कहा है। उन्होंने बस स्टैंड में उपलब्ध दुकानों, उनके आवंटन और आमदनी की जानकारी लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सूरज साहू,प्रभारी निगम आयुक्त आर के जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, जाने कैसा रहेगा मौसम
26 Jan, 2024 01:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर, बलरामपुर और पेंडा रोड में शीतलहर जैसे हालात हैं। वहीं दूसरी ओर रायपुर सहित आसपास समेत ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक इस वर्ष जनवरी माह में सबसे कम है।
रायपुर 9 बजे तक गलन है। हालांकि शुक्रवार सुबह ही रायपुर में धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं का आना प्रभावित होगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
बलरामपुर में 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
प्रदेश भर में गुरुवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगलपुर में किया ध्वजारोहण, कहा.....
26 Jan, 2024 01:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
सीएम विष्णुदेव साय जगलपुर में कहा कि भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हम ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई’ का अनुसरण करते हैं। हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है। इनके रास्ते पर चलते हुए हम छत्तीसगढ़ के जन-जन का सपना पूरा करेंगे। आज के दिन, भारत के अमृत काल में, 75वें गणतंत्र दिवस के रूप में एक सुनहरी कड़ी जुड़ रही है। यह पावन अवसर हमारे देश के महान संविधान की सफलता का सबसे बड़ा पर्व है। इस अवसर पर मैं महान नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करते हुए देश को इस गौरवशाली मुकाम पर पहुंचाने वाली सभी विभूतियों को नमन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले मैं छत्तीसगढ़ महतारी के महान सपूतों अमर शहीद गैंद सिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर को सादर नमन करता हूं, जिन्होंने हमारे प्रदेश को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और पूरे छत्तीसगढ़ में त्याग-बलिदान, न्याय-समानता जैसे आदर्शों की अलख जगाई। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना के विकास में आदिवासी अंचलों का अग्रणी योगदान दर्ज कराया था। बाद में इस राह पर चलकर प्रदेश के अनेक वीरों और राष्ट्र भक्तों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं प्रदेश और देश के विकास में योगदान दिया। ऐसी सभी विभूतियों को मैं सादर नमन करता हूं।
उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों ने अपना संविधान बनाया और स्वयं ही इस संविधान को अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। भारत के सुनहरे भविष्य की आधारशिला 26 जनवरी 1950 को, हमारे संविधान को लागू करने के साथ रख दी गई थी। हमारा संविधान, अतीत के अनुभवों, वर्तमान की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। 75 वर्षों का सफर बताता है कि हम एक सफलतम लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए हैं। मैं आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का पावन स्मरण करता हूं, जिन्होंने सामूहिक बुद्धिमत्ता से संविधान रचकर हमारे गणतंत्र को राह दिखाई। हमारा संविधान समस्त नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार-अभिव्यक्ति-विश्वास-धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत की पहचान, सफलता और अभूतपूर्व उपलब्धियों का परचम पूरी दुनिया में फहरा रहा है।
सीएम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और पू्र्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा देकर, छत्तीसगढ़वासियों को विकास के पंख प्रदान किए थे। इस प्रकार 1 नवम्बर 2000 से छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा शुरू हुई। गणतंत्र में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है, आम जनता की इच्छाओं, आकांक्षाओं का सम्मान, प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का ध्यान, प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं की पहचान और उसके अनुसार सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन।
लोकसभा चुनाव के लिए आज होगी बैठक, सचिन पायलट होंगे शामिल
26 Jan, 2024 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। राजीव भवन में 26 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी गई है। इसमें राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। दूसरे दिन 27 जनवरी को 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी।
कांग्रेस ने 11 लोकसभा सीटों के लिए 20 लोगों की टीम तैयार की है। रजनी पाटिल वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों से इनके क्षेत्र को लेकर चर्चा करेंगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 10 दिन बाद पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। इसका कारण असम में यात्रा का पूरा न हो पाना है। पहले संभावना थी कि कांग्रेस की यह यात्रा 15 से 18 फरवरी के बीच रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।
राम के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा
बैजवहीं, बिलासपुर दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। देश की आर्थिक स्थिति बदहाल है। ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राम का सहारा ले रही है। लोगों की आस्था राम से जुड़ी हुई है। भाजपा लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।
बीते पांच वर्ष के दौरान हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में ईमानदारी के साथ काम किया है। किसानों से लेकर आम लोगों और युवाओं से लेकर उद्यमियों सभी को साथ लेकर चली है और सभी की भावनाओं का ख्याल भी रखा गया। हार के कारणों पर कहा कि इसके एक कारण कदापि नहीं हो सकते। कई कारण होते हैं। इस संबंध में लगातार चर्चा हो रही है।
संगठन में बदलाव के दिए संकेत
एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जितना संभव होगा, संगठन में बदलाव करेंगे। कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान भीतरघात को लेकर शिकायत और कार्रवाई के संबंध में कहा कि जहां से शिकायत मिली थी, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है। अभी भी बहुत सारी शिकायतें लंबित हैं। जिस पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन कांग्रेसजनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है, उनकी वापसी को लेकर विचार किया जाएगा। आरोपों की गंभीरता के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
भाजपा की 10 पीढ़ी भी कांग्रेस को समाप्त नहीं कर सकती
बैज ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता कहते हैं कि कांग्रेस को खत्म कर देंगे। उन्हें नहीं मालूम कि भाजपा की 10 पीढ़ी भी कांग्रेस को समाप्त नहीं कर सकती। कांग्रेस एक विचारधारा है जो आजादी की लड़ाई के साथ ही भारत की आत्मा में रची बसी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और जोश भरते हुए कहा कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं।
लोकसभा चुनाव से पहले 20 हजार गांवों तक पहुंचेगी भाजपा
26 Jan, 2024 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा 20 हजार गांवों तक पहुंचेगी। भाजपा के कार्यकर्ता गांव चलो अभियान का हिस्सा बनेंगे। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में चार से 11 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर लोकसभा, राज्यसभा सदस्य, विधायक, पूर्व लोकसभा सदस्य व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों में जाकर 24 घंटे वहां रुकेंगे।
राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे
वहां के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यशाला का मुख्य विषय लोकसभा चुनाव की तैयारी है जिसमें क्या-क्या कार्य करना है, इस पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांवों में जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे ।
गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई
गुरुवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में गांव चलो अभियान के चार राज्यों बिहार, ओड़िशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के प्रभारी व झारखंड के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गांव चलो अभियान के प्रदेश संयोजक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सह संयोजक विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, विधायक गोमती साय, भरत मटियारा, उपस्थित रहे।
आयकर विभाग द्वारा होलसेल कास्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर दबिश
25 Jan, 2024 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आयकर विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के गोलबाजार बंजारी रोड स्थित होलसेल कास्मेटिक्स व आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में कच्चे में लेनदेन की रसीदें मिली है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई में टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले के आधार पर की गी है। आयकर की यह कार्रवाई बुधवारे देर रात बंजारी रोड स्थित केटी काम्पलेक्स स्थितसंतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर हुई।
तीन गाड़ियों में पहुंचे अफसर
बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम तीन गाड़ियों पर पहुंची और कारोबारी की टैक्स रसीद व दुकान के लेनदेन की जांच में जुट गई। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम ने संस्थानों से आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए है।
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड; रायपुर में छाया कोहरा, अगले तीन दिनों में और गिरेगा पारा
25 Jan, 2024 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके साथ ही अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बनी हुई है। वहीं रायपुर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है।बादल छाने के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश भर में शीतलहर का आभास होने लगा है। हालांकि अधिकतम तापमान में जहां गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है।
ठंडी हवाओं के चलते दोपहर में भी इन दिनों गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा।
ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के कारोबार में बढ़ोतरी
इसी प्रकार बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रही। अब ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के कारोबार में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गर्म कपड़ों पर इन दिनों 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिसे उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है। इसके चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव ज्यादा रहेगा और न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। हालांकि बस्तर संभाग में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा
प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।
छत्तीसगढ़ में आज से राशनकार्डों का नवीनीकरण अभियान शुरू
25 Jan, 2024 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 25 जनवरी से राशनकार्डों का नवीनीकरण अभियान शुरू होगा। इसके लिए राज्य स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। खाद्य विभाग की ओर से सभी कलेक्टरों को 19 जनवरी को विस्तृत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट khadya.cg.nic.in में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है, वह उचित मूल्य दुकान स्तर पर आनलाइन या आफलाइन राशनकार्डों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एप को अपलोड करने के एक घंटे के भीतर 254 हितग्राहियों द्वारा इसे डाउनलोड कर नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत भी कर दिया है।
खाद्य विभाग संचालक जितेंद्र शुक्ला ने कहा, राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए एप को लांच कर दिया गया है। अब आनलाइन एप के माध्यम से लोगों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। जो आनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं उनके लिए आफलाइन सुविधा भी दी गई है। राशन प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी।
सामान्य परिवार के लिए केवल 10 रुपये शुल्क
अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित तथा निःशक्तजन श्रेणी के जारी राशनकार्डों के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी और उन्हें नए राशनकार्ड प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं करना होगा। सामान्य श्रेणी के राशनकार्डधारियों के लिए एप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रुपये लगेंगे।
नवीनीकरण नहीं कराने वालों को मिलता रहेगा
राशन किसी भी एक सदस्य का ई-केवाईसी पूर्ण होने की स्थिति में हितग्राही द्वारा एप से आवेदन किया जा सकेगा। राशनकार्ड फरवरी 2024 तक छूटे हुए सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य भी तेजी से पूर्ण हो जाएगा। हालांकि नवीनीकरण नहीं करा पाने वालों को भी राशन मिलता रहेगा।
व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देश
खाद्य विभाग के संचालक ने कलेक्टरों से कहा है कि राशनकार्ड नवीनीकरण के संबंध में उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत और स्थानीय स्तर पर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित करें। बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या नियमित कनेक्टिविटी नहीं है वहां हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट का प्रविधान रखा जाए। एप में हितग्राहियों के पास वर्तमान में क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा है।
साय कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, राज्य में नहीं खुलेगी एक भी नई शराब की दुकान
25 Jan, 2024 11:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति को मंजूरी दे दी और फैसला किया कि राज्य में कोई नई शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार देर शाम खत्म हुई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी है और फैसला किया है कि राज्य में कोई नई शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि नयी विधान सभा के दूसरे सत्र (बजट सत्र) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी मंजूरी दे दी गयी।बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है।
साय कैबिनेट के निर्णय
छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा के द्वितीय सत्र फरवरी-मार्च 2024 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
बजट अनुमान वर्ष 2024-25 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी।
छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है। इस संशोधन में ‘जिला न्यायाधीश‘ को ‘प्रधान जिला न्यायाधीश‘ और ‘अपर जिला न्यायाधीश‘ को ‘जिला न्यायाधीश‘ करने का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह ‘व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी‘ और ‘व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी‘ और ‘जिला न्यायालय‘ को ‘प्रधान जिला न्यायालय‘ से प्रतिस्थापित करने का प्रावधान रखा गया है। उच्च न्यायालय बिलासपुर में ज्वाईंट रजिस्ट्रार (एम) के 5 पद आकस्मिकता निधि से सृजित करने का निर्णय लिया गया है।
छोटी-छोटी लापरवाही से बचा जाए तो, बच जाएंगे अनमोल जीवन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
24 Jan, 2024 08:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर बनी लघु फिल्म ’फाइनल्स’ तथा ’गलती मोर सजा तोर’ भी देखी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में लघु फिल्मों के माध्यम से बताया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियों से एक अनमोल जीवन चला जाता है। इसे बचाया जा सकता है, यदि ट्रैफिक के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। मैंने यह फिल्में देखी और यातायात विभाग ने क्रिएटिव माध्यम से इन लापरवाहियों को बताया है, जिसका बहुत अच्छा असर दर्शकों पर पड़ेगा और वे ट्रैफिक से संबंधित सावधानियां बरतेंगे। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने के कारण लोग असमय ही काल के ग्रास में चले जाते है। यातायात विभाग और पुलिस विभाग यातायात नियमों के पालन सड़क सुरक्षा के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य तो लगातार करते ही रहते हैं, अभियान भी चलाते हैं। लेकिन हमें स्वयं भी सड़क सुरक्षा के उपाय का कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए। सभी का जीवन बहुत कीमती हैं, छोटी-छोटी लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इसमें कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। कई परिवार उजड़ जाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा और विधायक श्री मोतीलाल साहू, परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वय श्री प्रदीप गुप्ता और श्री दीपांशु काबरा, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के आयोजन के लिए यातायात विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महोत्सव लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के ऐसे ही कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
आज कार्यक्रम के दौरान दिखाई गई लघु फिल्मों की क्लिपिंग में बड़े प्रभावित तरीकों से छोटी-छोटी लापरवाहियों के दर्दनाक परिणाम को दिखाया गया है। यह फिल्में लोगों को यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करंेगी। मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग के दौरान हेलमेट लगाने, मोबाइल का उपयोग न करने और नशा करके गाड़ी न चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी है। सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि आज दुनिया में चिंता का बड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाही के परिणाम बहुत गंभीर होते हैं। कई बार दुर्घटना पीड़ित का जीवन बोझ बन जाता है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के लिए सीमा पर जाकर लड़ने की ही आवश्यकता नहीं है, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। हम सब मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और आदर्श तथा देशभक्त नागरिक होने का परिचय दें।
एम्स रायपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरे दिन
24 Jan, 2024 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एम्स रायपुर में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरे दिन भी जारी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। अकारण नौकरी से हटाए जाने के आरोप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में काम करने वाले आउटसोर्सिंग के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रबंधन को सौंपे गए लिखित ज्ञापन में कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के माध्यम से पिछले दस साल से सेवा दे रहे हैं। समस्या का किसी तरह का हल नहीं किया गया।
ठंड का कहर; बारिश से दिन में भी ठिठुरन, रायपुर का तापमान सात डिग्री गिरा
24 Jan, 2024 12:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और रात के साथ ही दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। दिन के वक्त भी लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से तो ठिठुरन और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
इस वर्ष जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंड गायब सी रही और ऐसा लगने लगा था कि ठंड मानों जा चुकी है, लेकिन बीते कुछ दिनों से ठंड वापस लौट आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में इस प्रकार का बदलाव बना रहेगा। फरवरी माह में भी इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।
ठंडी हवाओं से अब दिन में भी कंपकंपी
मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। ठंडी हवाओं के चलने से अब दिन में भी कंपकंपी शुरू हो गई है। आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव तापते देखा जा सकता है।
मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को सुबह कोहरा छाने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे का असर हवाई यातायात भी इन दिनों पड़ने लगा है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाएं आ रही है,जबकि दक्षिण से नमी युक्त गर्म हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए है और बारिश भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग में बारिश के आसार है। न्यूनतम तापमान में अब गिरावट संभावित है और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
सालभर बाद सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार
मंगलवार 23 जनवरी को बीते वर्ष 4 जनवरी 2023 के बाद सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2023 में चार जनवरी को रायपुर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था और इसने 27 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा था।दिन भर बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाओं के चलने व हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और ठिठुरन बढ़ी है। दिन में बदली व हल्की बारिश के चलते बुधवार को भी अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
प्रदेशभर में अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
प्रदेश भर में मंगलवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर पड़ रही है,हालांकि बाकी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तो गिरा है,लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
ठंड बढ़ते ही बीते कुछ दिनों से गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की रौनक लौट आई है और स्वेटर, जैकेट, कंबल की बिक्री फिर से बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों पर इन दिनों 60 प्रतिशत तक छूट दिया जा रहा है,उपभोक्ता भी इसे काफी पसंद कर रहे है। कारोबारियों का कहना कि जनवरी का पहला पखवाड़ा तो कारोबार के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा,लेकिन अब कारोबार की रप्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कारोबार की रफ्तार और भी बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज....
24 Jan, 2024 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक बुधवार को आयोजित की गई है। शाम पांच बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई प्रस्तावों समेत मोदी गारंटी पर मुहर लग सकती है। 3100 रुपये धान खरीदी की दर से लेकर महतारी वंदन योजना पर बेसब्री से लोगों का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ बजट पर भी चर्चा होगी। पांच फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होगा। इकैबेनिट की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
फर्जी वेबसाइट बनाकर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखो रुपये
24 Jan, 2024 11:54 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फर्जी वेबसाइट बनाकर ट्रेडिंग के नाम पर 89 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। राखी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपित पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। ठग ने इसके लिए वीडियो के जरिए ट्रेनिंग भी दी थी। प्रार्थी ने आनलाइन पोर्टल में भी शिकायत दर्ज करवाई है। सेक्टर 29 एचआइजी प्रीमियम 395 नवा रायपुर निवासी प्रार्थी विवेक श्रीवास्तव ने राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी थाना दारागंज (प्रयागराज) उप्र का मूल निवासी है। पिछले लगभग चार सालों से वह आनलाइन ट्रेडिंग का काम कर रहा है। बैंकों में ब्याज दर कम होने से सारी बचत शेयर बाजार में निवेश करता था। इसका अच्छा फायदा भी मिल रहा था।
24 अक्टूबर 2023 को अनिल शर्मा नामक व्यक्ति ने उसके वाट्सएप पर संपर्क करके खुद को मिस्टर शाह का असिस्टेंट बताते हुए अधिक लाभकारी स्टाक के बारे में मुफ्त जानकारी देने की बात कही। इसके लिए उसने वाट्सएप पर स्टडी ग्रुप पर जुड़ने के लिए कहा।
उसने बताया कि इस ग्रुप में उच्च लाभकारी स्टाक के बारे में हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जानकारी और सलाह दी जाती है। आनलाइन कोर्स भी शुरू होने की बात बताई गई। विवेक ने ग्रुप को ज्वाइन कर लिया, जिसमें स्टाक के बारे में सलाह दी जाने लगी।
इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग के जरिए आशीष शाह नामक व्यक्ति ने आनलाइन क्लास भी ली। विवेक को लाग इन करने के लिए यूजर और पासवर्ड भी दिए गए। इसके बाद 101, 201, 301 और 501 रुपये के इनाम दिए गए। प्रार्थी ने इस दौरान अपना अकाउंट नंबर भी दे दिया। 27 नवंबर 23 को अनिल ने आशीष शाह के 300 प्रतिशत फायदे वाले प्लान के बारे में जानकारी दी।
ठग ने चार दिसंबर 2023 को विवेक को इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए लिंक भेजा। प्रार्थी ने फर्जी साइट पर अपना इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग अकाउंट खोल लिया। पहली बार आठ दिसंबर को खाते में पांच लाख, इसके बाद 12 दिसंबर को पांच लाख, 13 दिसंबर को पांच लाख, 20 दिसंबर को पांच लाख, 21 दिसंबर को 10 लाख, 22 दिसंबर 10 लाख, इस तरह से कई बार में 89 लाख रुपये अलग-अलग खाते में डाल दिए। जब प्राफिट नहीं मिला तो इसकी जानकारी लेनी चाही। आरोपितों ने विवेक से बात करना बंद कर दिया। तब ठगी का एहसास हुआ।
रेत से भरा तेज रफ्तार हाईवा दो मंजिला दुकान में घुसा, ड्राइवर को निकाला बाहर
23 Jan, 2024 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जिले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां रेत से भरा तेज रफ्तार हाईवा दो मंजिला दुकान में जा घुसा। हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद दुकान भरभरा गिर गई। दुकान के मलबे में हाईवा के ड्राइवर और हेल्पर दोनों दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। वहीं अभी भी हेल्पर को निकालने की कोशिश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला पलारी थाना क्षेत्र के वटगन गांव का है। ड्राइवर और हेल्पर खेरा दतान घाट से रेत लेकर बेमेतरा जा रहे थे। जैसे ही हाईवा वटगन गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर हार्डवेयर की दुकान में जा घुसा। गति तेज होने के कारण टक्कर के बाद दुकान भरभरा गिर गई और मलबे में ड्राइवर व हेल्पर दब गए। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पलारी पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हेल्पर अभी भी मलबे में दबा हुआ है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।