पंजाब
पंजाब के गुरदासपुर में सरकारी गेहूं वितरण को लेकर दो गुटों में झगड़ा, तीन घायल
20 Feb, 2025 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के गुरदासपुर के अंतर्गत फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के गांव अवान में बुधवार देर शाम दो गुटों बीच सरकारी गेहूं के वितरण को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान गोलियां चलने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिकता सहायता देने के बाद उनको गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। एसएचओ इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा साहिब के निकट सड़क पर जब सत्ताधारी पार्टी के नेता जितेंद्र सिंह अपने साथियों सहित सरकारी गेहूं बांट रहे थे तो इस दौरान गांव के मौजूदा सरपंच अपने कुछ समर्थकों को साथ लेकर पहुंच गए।
दोनों गुटों के बीच हुआ झगड़ा
इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में कुलदीप सिंह पुत्र बावा सिंह, गुरकीरत सिंह पुत्र रविंद्र सिंह और लवजोत सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह गोलियां लगने से घायल हो गए। पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करके अगले कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
गेहूं की दवाइयों पर झिड़काव अभियान जारी
उधर, कलानौर सीमावर्ती ब्लॉक कलानौर व डेरा बाबा नानक के अधीन आते विभिन्न गांवों के किसानों की ओर से गेहूं का अधिक झाड़ लेने के लिए विभिन्न दवाइयों की स्प्रे बड़े स्तर पर की जा रही है। पंप के साथ गेहूं की स्प्रे कर रहे मनजीत सिंह मन्ना, राणा वडाला बांगर, बलजीत सिंह आदि ने संयुक्त तौर पर बताया कि किसानों की ओर से गेहूं की फसल का अधिक झाड़ लेने के उद्देश्य से तेले की रोकथाम व गेहं के पौधों की ग्रोथ के लिए स्प्रे करवाई जाती है।
उनकी ओर से पिछले एक महीने से लगातार एक व्यक्ति की ओर से रोजाना 60 पंप स्प्रे की जाती है। एक पंप के 40 से 50 रुपये वसूल किए जा रहे है और प्रत्येक किसान एक एकड़ में चार पंप दवाई की स्प्रे करवा रहा है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल की बल्लियां निकलनी शुरु होने के कारण किसानों की ओर से उस पर तेले की रोकथाम के लिए स्प्रे करवाने संबंधी बुकिंग करवाई जा रही है।
ओटीएस स्कीम से 50 हजार व्यापारियों को होगा लाभ, पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा
20 Feb, 2025 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब का व्यापारी समाज औद्योगिक काम काज में सुविधाओं को लेकर लंबे समय से ओटीएस (OTS) यानी वन टाइम सेटलमेंट की मांग कर रहे थे. पंजाब के उद्योगपतियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए भगवंत मान सरकार ने ओटीएस स्कीम की शुरुआत कर दी है. इस स्कीम से पंजाब के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार का कहना है कि यहां आम आदमी पार्टी के शासन में सबकी सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है.
पंजाब सरकार की घोषणा के मुताबिक ओटीएस के तहत एक लाख रुपये तक का एकमुश्त टैक्स माफ कर दिया गया है. मान सरकार की ओटीएस स्कीम से तकरीबन 50 हजार से अधिक व्यापारी, कारोबारियों को फायदा होगा.
जुर्माने पर भी 100 फीसदी छूट
जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के तहत भगवंत मान सरकार ने एक लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के बकाया टैक्स का 50 फीसदी हिस्सा माफ कर दिया है. साथ ही बकाया टैक्स के ब्याज और जुर्माने पर भी 100 फीसदी छूट दी है.
पंजाब में भगवंत मान सरकार राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अभियान चला रही है. सरकार मानना है कि सुविधाएं हासिल होने पर ही पंजाब में औद्योगिक विकास हो सकेगा. कारोबारियों को काम काज में सरलता होगी.
रंगला पंजाब का विजन साकार
राज्य सरकार ने कहा कि पंजाब में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है. वहीं ग्रीन स्टैंप पेपर जैसे कदमों से पंजाब में उद्योगों की स्थापना आसान हो गई है. अब पंजाब में लोगों को उद्योगों से रोजगार मिल रहा है. आप का कहना है कि मान सरकार का रंगला पंजाब का विजन साकार हो रहा है.
पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारी बर्खास्त
19 Feb, 2025 05:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 2 दिन पहले मुक्तसर के DC को भी निलंबित किया गया था। करप्शन के खिलाफ पंजाब सरकार के लगातार एक्शन करने के मद्देनदर यह कार्रवाई की गई है। पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है।
पंजाब के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला बुधवार को मोगा पहुंचे थे। उन्होंने मोगा में 6 जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मोगा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का के पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे। डीजीपी ने अधिकारियों के साथ क्राइम और हाई कोर्ट में पेंडिंग पड़े केसों को लेकर मीटिंग की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस की तरफ से गैंगस्टर, क्राइम, चोरी को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। पेंडिंग पड़े केसों को टू कोर्ट किया जाए जिसमें फरीदकोट और फिरोजपुर रेंज के अधिकारियों को मीटिंग की गई। उन्होंने बताया की पुलिस की तरफ से ड्रग को लेकर बड़ी मुहीम शुरू की हुई है और उसके नतीजे भी अच्छे मिल रहे है। जो बॉर्डर से ड्रग्स आती है उसको भी कंट्रोल करने के लिए सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को और मजबूत किआ जा रहा है। वहां 30 करोड़ की लगत से सीसीटीवी इंस्टॉल किए जा रहे हैं। पंजाब में नशा तस्करों के 1200 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज करने के लिए प्रपोजल भेजा गया।
डेरा बाबा नानक में हुए बम धमाके को लेकर उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है, लेकिन उससे पहले जो भी ऐसे ब्लास्ट हुए हैं वो सभी ट्रेस किए जा चुके हैं, यह भी कर लिया जाएगा। कुछ लोग पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस बहुत ही काबिल है। पहले केस भी ट्रेस कर लिए है। पंजाब में अवैध ट्रैवल एजेंटों पर भी कार्रवाई करने के लिए कमेटी बनाई गई है। जो भी ऐसी शिकायत है उन पर सख्ती से करवाई की जा रही।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान: केजरीवाल नहीं बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री, अफवाहें निराधार
19 Feb, 2025 04:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि अब केजरीवाल क्या करेंगे? क्या केजरीवाल भगवंत मान से इस्तीफा लेकर खुद पंजाब के सीएम बन जाएंगे? इस अटकल को आज पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पंजाब के सीएम बनने की अफवाह उड़ाई जा रही है, इसमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है।
फैलाई जा रही है अफवाह
दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब में चल रहे नेतृत्व परिवर्तन के कयासों के बीच पहली बार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलकर बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। ऐसी अफ़वाह फैलायी जा रही है। ये बातें निराधार है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
केजरीवाल की पार्टी को सिर्फ 22 सीटें मिलीं
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पिछले आठ फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कीं और करीब 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज भी अपनी सीटें नहीं बचा पाए। ऐसे में इस बात की अटकलें तेज थीं कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को हटाकर खुद पंजाब के सीएम बन जाएंगे। लेकिन भगवंत मान ने इन अटकलों को अफवाह करार दिया है।
फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 26 घायल
18 Feb, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोटकपुरा: पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपुरा रोड पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे की सूचना है. इस हादसे में 5 लोगों की कौत हुई है. जबकि 26 अन्य घायल हुए हैं. फरीदकोट के डीसी विनीत कुमार ने बताया है कि दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. फरीदकोट के एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने कहा कि हमारा फोकस अभी राहत कार्य पर है. अभी हम यह हादसा कैसे हुआ, की जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं. जिस बस की वजह से यह हादसा हुआ है वो न्यू दीप कंपनी की है. बस आम आदमी पार्टी के विधायक हरदीप सिंह डिंपी की कंपनी है.
घटना के समय बस अमृतसर जा रही थी
फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि 26 घायल यात्रियों को फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा कोटकपूरा रोड के पास उस वक्त हुआ जब बस अमृतसर जा रही थी. फरीदकोट पुलिस के अनुसार पहली नजर में दर्दनाक हादसे की वजह चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. संतुलन खोने की वजह से बस पुल से नाले में गिर गई. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. बस को नाले से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद हैं.
31 जनवरी को फिरोजपुर में हुई थी 11 की मौत
इससे पहले 31 जनवरी की सुबह पंजाब के फिरोजपुर में एक पिकअप वैन और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर के कारण 11 लोगों की मौत हो और 15 लोग घायल हुए थे. पिकअप वैन जलालाबाद में एक समारोह में भाग लेने के लिए वेटर के रूप में काम करने वाले लोगों को ले जा रही थी.
लुधियाना पुलिस ने महिला की हत्या का मामला सुलझाया, 6 गिरफ्तार
18 Feb, 2025 12:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब की लुधियाना पुलिस ने एक महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है. लुधियाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के सिलसिले में सोमवार को आम आदमी पार्टी आप के एक स्थानीय नेता, उसकी महिला मित्र और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी पति समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी अब भी फरार है. पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी मित्तल 33 की शनिवार को गांव के पास लुटेरों ने हत्या कर दी थी. यह घटना उस समय हुई जब अनोख और उनकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि अनोख का एक महिला के साथ प्रेम चल रहा था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को चल गई थी.
2.5 लाख रुपये में दी सुपारी
अनोख ने ऐसे में अपनी पत्नी को मारने की योजना बनाई और 2.5 लाख रुपये में सुपारी दे दी. पुलिस ने बताया अनोख ने 50 हजार रुपये एडवांस में दिए थे, बाकी 2 लाख रुपये हत्या के बाद देने की बात हुई थी.पुलिस ने बताया कि अनोख ने शुरू में बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए.
पहले भी दो बार बना चुका है योजना
पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता महिला का पति ही निकला. जांच में पता चला कि अनोख इससे पहले भी दो बार अपनी पत्नी को मारने की योजना बना चुका है, लेकिन किसी कारणवस वो ऐसा कर नहीं पाया. ऐसे में इस बार उसने पूरी साजिश के तहत सुपारी किलर को हत्या के लिए भेजा.
आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
चहल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और स्थानीय आप नेता एवं व्यवसायी अनोख मित्तल 35 तथा उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. अनोख और उसकी प्रेमिका के अलावा चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ बल्ली 26 गुरदीप सिंह उर्फ मन्नी 2 सोनू सिंह 24और सागरदीप सिंह उर्फ तेजी 30 को भी गिरफ्तार किया गया है.
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने धार्मिक विवाद के चलते इस्तीफा दिया
17 Feb, 2025 01:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने धार्मिक विवाद के चलते ये इस्तीफा दिया है. एसजीपीसी ने हाल ही में तख्त दमदमा साहिब, तलवंडी साबो के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटा दिया था. अकाल तख्त साहिब जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाने का विरोध किया है. इस बीच अब हरजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा, अकाली दल ने मुझे बहुत बड़ा सम्मान दिया है, मुझे टोहड़ा जी के साथ काम करने का मौका दिया. लगातार चार साल मुझे एसजीपीसी अध्यक्ष के पद से सम्मान दिया. मैं अकाली दल के नेताओं और अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं. अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मैं सभी से माफी मांगता हूं.
हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार बने थे अध्यक्ष
हरजिंदर सिंह धामी अक्टूबर 2024 में चौथी बार SGPC अध्यक्ष चुने गए थे. चुनाव में अकाली दल की तरफ से एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह धामी और अकाली दल सुधार लहर से बीबी जागीर कौर उमीदवार थी. इस चुनाव में अकाली दल की तरफ से एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह धामी और अकाली दल सुधार लहर से बीबी जागीर कौर उमीदवार थी. तब कुल 142 वोट पड़े थे, जिसमें से हरजिंदर सिंह धामी को 107 और बीबी जागीर कौर को 33 वोट मिले जबकि दो वोट रद्द कर दिए गए.
अमृतसर हवाई अड्डे पर अमेरिका से निर्वासित 112 भारतीयों का तीसरा जत्था पहुंचा
17 Feb, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के चंडीगढ़ में अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 112 भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान देर रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा. ये अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बीच वापस भेजे जाने वाले भारतीयों का तीसरा जत्था है. सी-17 विमान रात 10:03 बजे हवाई अड्डे पर उतरा. आरोप लगाया जा रहा है कि अमेरिका से निर्वासित किए गए सिखों ने कथित तौर पर अपनी पगड़ी नहीं पहनी थी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति एसजीपीसीने अमेरिका की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारत भेजे गए सिखों को पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी गई. भारत में पहुंचने के बाद निर्वासित लोगों को लंगर और बस सेवाएं प्रदान करने के लिए एसजीपीसी अधिकारियों ने सिखों को दस्तार पगड़ी दी.
तीसरे जत्थे में किस राज्य के कितने लोग आए?
अमेरिका से आए तीसरे जत्थे में 44 हरियाणा से, 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से थे. इनमें 19 महिलाएं और 14 नाबालिग थे, जिनमें दो नवजात शिशु भी शामिल हैं. पंजाब और हरियाणा से निर्वासित लोगों को जांच करने के बाद सोमवार को सुबह करीब 4:45 बजे उनके घरों तक ले जाया गया. अमेरिका से अवैध प्रवासियों का दूसरा जत्था 15 फरवरी शनिवार को भारत आया था. इस दिन कुल 116 लोग भारत आए थे. वहीं पहला विमान 5 फरवरी को भारत लाया गया था. इस दिन कुल 104 अवैध प्रवासियों को भारत लाया गया था.
पंजाब को बदनाम करने की लगाई साजिश
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया है. सीएम ने कहा केंद्र सरकार अमृतसर को इन निर्वासन उड़ानों के लिए लैंडिंग साइट बनाकर जानबूझकर पंजाब की छवि खराब कर रही है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी जानी चाहिए कि उन्होंने अमृतसर को इस लैंडिंग के लिए किस आधार पर चुना है? अमृतसर को डिपोर्टेड फ्लाइट के लिए चुनकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
केंद्र और पंजाब सरकार के बीच एमएसपी पर बैठक, अगली मीटिंग 22 फरवरी को
15 Feb, 2025 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ पंजाब के किसान नेताओं की एमएसपी को लेकर चंडीगढ़ में शुक्रवार 14 फरवरीको बैठक हुई. बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर समेत अन्य लोगों के साथ एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों पर चर्चा की. हालांकि, किसान नेताओं के साथ एमएसपी भी अभी सहमति नहीं पाई है. इसके बावजूद सभी पक्षों ने इस मसले का हल बातचीत के जरिए निकालने पर जोर दिया है. फिलहाल, यह फैसला लिया गया है कि किसानों के आंदोलन और एमएसपी पर अगली बैठक 22 फरवरी को होगी, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से हाथ जोड़कर कहा कि आप भूख हड़ताल खत्म कर दीजिए. डल्लेवाल ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. पंजाब सरकार में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बातचीत अच्छे माहौल में हुई है. अगली मीटिंग 22 फरवरी को रखी गई है. उसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. मीटिंग दिल्ली होगी या चंडीगढ़ ये दो से तीन दिन में तय होगा.
डल्लेवाल का अनशन समाप्त करने से इनकार
उन्होंने कहा, पंजाब सरकार किसानों के साथ है. उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए. जगजीत सिंह डल्लेवाल से केंद्र सरकार के प्रतिनिधि और हमने अपील की है कि वे अपना आमरण अनशन समाप्त कर दें. मगर उन्होंने कहा है कि जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनता तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे.'
किसान नेता अपनी मांगों पर कायम
केंद्रीय मंत्रियों और अफसरों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कि बाद किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा, 'आज की मीटिंग में हमने तर्कों के साथ केंद्रीय प्रतिनिधियों को बताने की कोशिश की है कि एमएसपी गारंटी कानून क्यों जरूरी है? केंद्रीय मंत्री ने भी केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए की जा रहे कामों के बारे में बताया. हम अपनी मांगों पर कायम हैं. मगर समझते हैं कि मांगों का समाधान बातचीत से ही होगा, इसलिए जब भी बातचीत के लिए बुलाया जाएगा हम जाएंगे. अभिमन्यु कोहाड़ के मुताबिक किसानों ने मांग की है कि 22 फरवरी को होने वाली मीटिंग दिल्ली में आयोजित की जाए. मगर इस पर अभी तय नहीं हुआ है कि मीटिंग कहां होगी.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमेरिकी विमान की लैंडिंग पर उठाए सवाल, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का समर्थन
15 Feb, 2025 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवंत मान: अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट 5 फरवरी 2025 को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरी. इस विमान में 104 भारतीय नागरिक थे. अब सूत्रों के के अनुसार, अमेरिका से दूसरा विमान 119 अवैध भारतीयों को लेकर आज 15 फरवरी को रात 10 बजे तक अमृतसर हवाई अड्डे पहुंच सकता है. ऐसे में अब फ्लाइट के पंजाब में उतरने को लेकर सिसायत तेज हो गई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग राज्य को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी अब भगवंत मान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, बुनियादी बात है यह है कि जो लोग अमेरिका गए थे, चाहे वो पंजाब से थे या गुजरात से थे या हरियाणा से थे, वो सभी आर्थिक मौके के लिए अमेरिका गए थे.
विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था- मनीष तिवारी
मनीष तिवारी ने कहा, भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब में क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था. आप क्या संदेश देना चाह रहे हैं? आप यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग बाहर जाते हैं वो सिर्फ पंजाब से जाते हैं.
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने क्या कहा?
वहीं भगवंत मान के बयान पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, भगवंत मान ने जो कहा वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए था. यह सब अर्थहीन था. फ्लाइट को दिल्ली में उतारना चाहिए था. पंजाब को किसी भी तरह से बदनाम नहीं किया जा रहा है. पंजाब में बहुत सारे एनआरआई हैं और वे हमारी अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर योगदान देते हैं. पंजाबी विदेश में खुशहाल जीवन जी रहे हैं.
उन्होंने कहा, "इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अप्रवासियों को रोकने के लिए सरकारें क्या कर रही हैं? राज्य सरकार ने हमारे लोगों को रोजगार देने के लिए क्या किया है और राज्य की कानून व्यवस्था कैसी है? पंजाब के लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, इसलिए वे अमेरिका जाना पसंद करते हैं. यूरोप और यूएई में भी बड़ी संख्या में भारतीय प्रवास कर रहे हैं. यह हमारे देश की स्थिति को दर्शाता है. बीजेपी और आप सरकार को इस पर गौर करना चाहिए."
सीएम ने क्या कहा?
सीएम भगवंत मान कहा कि बीजेपी की सरकार पंजाब के साथ भेदभाव करती है और राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं चूकती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत अप्रवासियों को अमृतसर ला रही है. मान ने बताया कि अमेरिका से आने वाले दूसरे जत्थे में सिर्फ 67 पंजाब के हैं, जबकि हरियाणा के 33, गुजरात के 8, यूपी के 3 पैसेंजर हैं. इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के भी दो-दो अप्रवासी है. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का भी एक-एक पैसेंजर है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी के आरोपों को किया खारिज
12 Feb, 2025 01:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के सीएम: भगवंत मान ने मंगलवार को कांग्रेस और बीजेपी के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के विधायक परेशान हैं. साथ ही सीएम मान ने दिल्ली में आप की हार की वजह से पंजाब में उनकी सरकार को खतरा होने की अटकलों को खारिज कर दिया , मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि दल बदलना कांग्रेस की संस्कृति है और उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा पर तंज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली है.
प्रताप सिंह बाजवा ने किया था यह दावा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों और सांसदों को दिल्ली बुलाया था. इस बैठक से पहले बाजवा ने दावा किया था कि पार्टी पंजाब के सीएम पद से भगवंत मान को हटाने की तैयारी कर रही है और यह दावा भी किया था कि आप के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं.
आप की एकजुटता प्रदर्शित करने की कोशिश
इस पर भगवंत मान ने कहा कि हमारे विधायक गिनने की जगह उन्हें देखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस के कितने प्रत्याशी जीते हैं? अरविंद केजरीवाल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पंजाब के पदाधिकारियों की दिल्ली प्रचार में भागीदारी पर उनका आभार जताया. आप के मुताबिक, कपूरथला हाउस में पंजाब के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे. यह दिखाने की कोशिश की गई कि दिल्ली में हार के बावजूद सभी एकजुट हैं.
अरविंद केजरीवाल से 2027 चुनाव की तैयारी के मिले आदेश
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा संदीप पाठक और राघव चड्ढा बैठक में मौजूद थे. माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों से कहा है कि वे मतदाताओं से दोबारा जुड़ने की कोशिश करें और 2027 में कांग्रेस की जीत दोहराने के लिए काम करें. दरअसल, यह बैठक ऐसे वक्त में हुई जब दिल्ली में आप को हार का सामना करना पड़ा जिस वजह से ऐसी अटकलें चलने लगीं कि पंजाब में पार्टी की इकाई में अस्थिरता आ गई है.
पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 55.45 करोड़ जारी
12 Feb, 2025 01:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवंत सिंह मान: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति एससी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 55.45 करोड़ रिलीज़ किया है. इस पहल से स्वीकृत बजट से 86,583 छात्रों को लाभ होगा. सीएम भगवंत सिंह मान का कहना है कि हमारी सरकार का मिशन है कि राज्य में युवाओं को रोजगार मिले, आमजनों को इलाज की अच्छी सुविधा मिले, किसानों को खेती किसानी में आसानी हो- पंजाब सरकार लगातार इन मुद्दों के साथ काम कर रही है. पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई ना छूटे. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत गरीब छात्रों के साथ शिक्षा पूरी करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं छात्रों की आर्थिक मदद की जाती है.
गरीब छात्रों की आर्थिक मदद
मान सरकार का मानना कि पढ़े-लिखे युवा ही पंजाब का भविष्य और वर्तमान बेहतर बनाएंगे. इसलिए मान सरकार ऐसे हर जरूरी कदम उठा रही है, जिससे पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और युवाओं को लाभ मिले पंजाब विकास की उड़ान भर रहा है. मान सरकार द्वारा किए जा रहे कामों से आने वाले समय में पंजाब में बड़ा बदलाव दिखेगा.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर फोकस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि रंगला पंजाब के हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम हो रहा है. शिक्षा व्यवस्था में सुधारों पर मान सरकार विशेष ध्यान दे रही है. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब छात्रों को बड़ी मदद मिली है.
सीएम भगवंत मान का बयान: 'पंजाब में बिजली, शिक्षा, और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम तेज़ किया जा रहा है'
11 Feb, 2025 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवंत मान: पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री-विधायक दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करने पहुंचे. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सीएम ने कहा, आज पंजाब से सभी कैबिनेट मिनिस्टर और विधायक यहां पहुंचे थे और हमारी पार्टी के नेशनल कन्वीनर केजरीवाल पहुंचे थे. पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है. बिजली शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर सभी पर काम किया जा रहा है और काम को और ज्यादा तेज करना है. सीएम मान ने कहा, दिल्ली के लोग आज भी कहते हैं कि ऐसे काम 75 साल में नहीं देखा जो दस साल में देखा है, हार जीत चलती रहती है दिल्ली का तजुर्बा हमें पंजाब में भी मिलेगा.
हार-जीत लगी रहती है
आम आदमी पार्टी की दिल्ली चुनाव में हार के बाद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से दिल्ली में मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल ने सबको धन्यवाद किया क्योंकि सभी लोग दिल्ली चुनाव में काम कर रहे थे. दिल्ली का तजुर्बा हमें पंजाब में भी मिलेगा. हार-जीत लगी रहती है. पंजाब में अपनी सरकार की कामयाबी और कामों को गिनाते हुए सीएम मान ने कहा, दिल्ली की तरह पहले ही पंजाब में हम मोहल्ला क्लिनिक को आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक ही कहते हैं. पंजाब को दो साल में ऐसा मॉडल बना देंगे जो पूरे देश को दिखा देंगे. हमारे कार्यकर्ता बहुत डेडिकेटेड हैं, वो किसी लालच के लिए नहीं हैं.
कांग्रेस का दावा: 25 से 30 आप विधायक हमारे संपर्क में
11 Feb, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. इसकी एक बड़ी वजह कांग्रेस का दावा है. कांग्रेस का कहना है कि सत्तारूढ़ आप के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं. कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने मंगलवार 11 फरवरी को कहा, आप के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं. इनके 25 से 30 विधायक टच में है. आप के विधायक साथ आए तो कांग्रेस सरकार बनाएगी. मंथन दिल्ली पर करना चाहिए था, पंजाब वालों को क्यों बुलाया?
कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने क्या कहा
वहीं कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि यह उनके अंदर की लड़ाई है, अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली हार चुके हैं, आप पंजाब को अपने कंट्रोल में पूरी तरह से लेने की कोशिश में लगे हुए हैं. कांग्रेस ने ये दावा ऐसे समय में किया है जब अरविंद केजरीवाल ने आप विधायकों की दिल्ली में बैठक बुलाई है. दावा है कि यहां आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. बैठक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं.
AAP का कांग्रेस को जवाब
बैठक के लिए दिल्ली पहुंचीं AAP विधायक नरिंदर कौर ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं, आप एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी. दिल्ली में बैठक को लेकर कौर ने कहा, ''यह एक नियमित बैठक है. पंजाब एलओपी (प्रताप सिंह बाजवा) के संपर्क में विधायकों होने की चर्चाओं पर, उन्हें अपने बारे में सोचना चाहिए. यह 70 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस है, लेकिन दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाई. उन्हें अपने बारे में सोचना चाहिए. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 70 में से 22 सीटें मिली है. वहीं बीजेपी 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है.
लुधियाना के जगराओं में हुआ 18वें पीडीएफए डेयरी और एग्री एक्सपो का आयोजन
10 Feb, 2025 01:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं की पशु मंडी में 18वें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पीडीएफए डेयरी और एग्री एक्सपो के दूसरे दिन रविवार को डेयरी पशुओं के कई मुकाबले करवाए गए।
82 लीटर दूध देकर तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
पीडीएफए के प्रेस सचिव रेशम सिंह भुल्लर ने बताया कि मोगा के गांव नूरपुर हकीमा के ओंकार डेयरी फार्म के हरप्रीत सिंह की एचएफ नस्ल की गाय ने 24 घंटे तीन बार दूध दोहने में 82 लीटर दूध देकर नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पहले स्थान हासिल किया। मेले में आया 23 करोड़ का भैंसा, खाता है अंडा-दूध और काजू-बादाम; सीमन निकालने के लिए रबड़ की भैंस… देखने वालों की लगी भीड़
पटियाला की गाय ने 78.570 लीटर दूध देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया
पटियाला के गांव पालिया खुर्द के अगरदीप सिंह की गाय ने 78.570 लीटर दूध देकर दूसरा और लुधियाना के गांव कुलार के संधू डेयरी फार्म की गाय ने 75.690 लीटर दूध देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरप्रीत सिंह ने बताया कि 2024 में भी उनके फार्म की एचएफ नस्ल की गाय ने साढ़े 74 लीटर दूध देकर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।चार दांत मुकाबले में बराड़ डेयरी फार्म ने मारी बाजीइसके एचएफ चार दांत मुकाबले में मोगा के घोलिया खुर्द के बराड़ डेयरी फार्म की गाय ने 62.250 किलोग्राम दूध देकर पहला, रोपड़ के गांव मोरलीयां कलां के सतिंदर सिंह की गाय ने 56.452 किलोग्राम दूध देकर दूसरा और पटियाला के पालियां खुर्द के तरनवीर सिंह की गाय ने 55.290 किलोग्राम दूध देकर तीसरा स्थान हासिल किया।
चार दांत मुकाबले में बराड़ डेयरी फार्म ने मारी बाजी
एचएफ दो दांत गाय के दूध दोहन मुकाबले में पटियाला के पालियां खुर्द के तरनवीर सिंह की गाय ने 55.552 किलोग्राम दूध देकर पहला, फिरोजपुर के गांव लहरा बेट के प्रवीण सिंह की गाय ने 54.952 किलोग्राम दूध देकर दूसरा, लुधियाना के गांव कुलार के सिंदूरी फार्म की गाय ने 50.752 किलो दूध देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जर्सी गाय के मुकाबले में किसे मिला पहला स्थान
जर्सी गाय के मुकाबले में संधू डेयरी फार्म कुलार की गाय ने पहला, फिरोजपुर के लहरा बेट के प्रवीण कौर की गाय ने दूसरा और करनाल के गांव गालिब खेड़ी के बलदेव सिंह की गाय ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुरहा नस्ल भैंस के दूध दोहन मुकाबले में हरियाणा के कैथल के गांव फ्रांस वाला के अंकुर की भैंस ने 31.840 किलोग्राम दूध देकर पहला, पटियाला के गांव चेतरा के पंजाब सिंह की भैंसों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल की। नीली रावि भैंसों के मुकाबले में तरनतारन के गांव बलटोहा के रछपाल सिहं की भैंस ने 24.587 किलोग्राम दूध देकर पहला, मोगा के गांव डरोली भाईके अमरजीत सिंह की भैंस ने दूसरा और लुधियाना के गांव अधियाना के सरस्वती डेयरी फार्म की भैंस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, इस वर्ष का बेस्ट डेयरी फार्म का अवार्ड मानसा जिले के गांव कोट धरमू की हीरा डेयरी फार्म के हनी सिंह को दिया गया। अंत में मुख्य मेहमान खेतीबाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुडिडयां, विधायक सरबजीत कौर मानूके और पीडीएफए पंजाब प्रधान दलजीत सिंह सदरपुरा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
राशिफल 21 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन प्रधान क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल
टैलेंट सर्च में एथलेटिक्स का दमदार आगाज़: 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और हुनर
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
