पंजाब
दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल, मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली जाएंगे
10 Feb, 2025 01:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम आने के बाद पंजाब की राजनीति गमरा गई है. वहां पर इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि चुनाव परिणाम आने के ठीक 3 दिन बाद यानी मंगलवार 11 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे. वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम और विधायकों के साथ मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम और उसके असर पर चर्चा करेंगे. बता दें कि दिल्ली में चुनाव लड़ाने में पंजाब आम आदमी पार्टी की इकाई ने अहम भूमिका निभाई है. पंजाब के नेताओं की दिल्ली में सक्रियता मीडिया में सुर्खियां भी बटोरी थी.
आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
दरअसल, दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद से पंजाब की विपक्ष पार्टियां सरकार पर हमलावर हो गईं है. कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी के नेताओं ने भगवंत मान सरकार अभी से निशाने साधने शुरू कर दिए हैं. यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल मंगलवार को सभी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह पंजाब के लिए पार्टी और सरकार की आगे की रणनीति तय करेंगे.
AAP के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने कहा था आप के 30 एमएलए उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. इस मसले पर जब कांग्रेस विधायक परगट सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब केवल प्रताप बाजवा ही बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाने और 2022 में उनके वोट हासिल करने के लिए पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए. अभी तक महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीने नहीं दिए.
निभाएंगे मजबूत विपक्ष की भूमिका- अरविंद केजरीवाल
वहीं, दिल्ली में रविवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. इस दौरान पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए. अरविंद केजरीवाल बैठक के बाद विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब वे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम आने के बाद पंजाब की राजनीति गमरा गई है. वहां पर इसका असर अभी से दिखाई देने लगा है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि चुनाव परिणाम आने के ठीक 3 दिन बाद यानी मंगलवार 11 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे. वह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम और विधायकों के साथ मुलाकात के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम और उसके असर पर चर्चा करेंगे. बता दें कि दिल्ली में चुनाव लड़ाने में पंजाब आम आदमी पार्टी की इकाई ने अहम भूमिका निभाई है. पंजाब के नेताओं की दिल्ली में सक्रियता मीडिया में सुर्खियां भी बटोरी थी.
आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
दरअसल, दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद से पंजाब की विपक्ष पार्टियां सरकार पर हमलावर हो गईं है. कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी के नेताओं ने भगवंत मान सरकार अभी से निशाने साधने शुरू कर दिए हैं. यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल मंगलवार को सभी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह पंजाब के लिए पार्टी और सरकार की आगे की रणनीति तय करेंगे.
AAP के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा ने कहा था आप के 30 एमएलए उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. इस मसले पर जब कांग्रेस विधायक परगट सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब केवल प्रताप बाजवा ही बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाने और 2022 में उनके वोट हासिल करने के लिए पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए. अभी तक महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीने नहीं दिए.
निभाएंगे मजबूत विपक्ष की भूमिका- अरविंद केजरीवाल
वहीं, दिल्ली में रविवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई. इस दौरान पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए. अरविंद केजरीवाल बैठक के बाद विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब वे मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.
सुनील जाखड़ ने पीएम मोदी से कहा- दिल्ली की तरह पंजाब में भी बीजेपी की सरकार बनाएं
8 Feb, 2025 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
27 साल के सूखे को समाप्त कर बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी की जीत पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं तो दूसरी तरफ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने एक मांग रख दी है. उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि पंजाब को भी 'आप-दा' मुक्त करने का बीड़ा उठाइए. सुनील जाखड़ ने 'एक्स' पर शनिवार को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को आप-दा मुक्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के सभी कार्यकर्ता को बधाई, जिनकी मेहनत से दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिला है.
आप-दा मुक्त कराने का बीड़ा उठाना होगा- सुनील जाखड़
पीएम मोदी से आगे अपील करते हुए सुनील जाखड़ ने लिखा, "अब पंजाब को आप-दा मुक्त करने का बीड़ा भी प्रधानमंत्री जी को उठाना होगा. पंजाबियों की नजर अब मोदी जी पर है, कब उनके नेतृत्व में पंजाब में मौजूद भय का माहौल खत्म होगा और लोग अमन शांति से रह पाएंगे.
आप के बड़े नेताओं को मिली हार
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दोपहर करीब 3 बजे के आंकड़े के मुताबिक बीजेपी दिल्ली में 34 सीटों पर आगे चल रही है और 13 पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, आप 12 सीटों पर आगे चल रही है और 11 सीटें जीत चुकी है. आप के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं जो आप के लिए बड़ा झटका है. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिनपर 5 फरवरी को मतदान कराया गया था. दिल्ली में 2020 के मुकाबले कम मतदान हुआ था.
पंजाब में टैक्स चोरी की चौंकाने वाली सच्चाई, 72 बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई
8 Feb, 2025 01:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब टैक्स चोरी का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में बीते सात साल में 1,386 मामलों में 6,454 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है। केंद्र की जीएसटी टीम की ओर से अब तक प्रदेश में 72 बड़े कारोबारियों पर नकेल कसी गई है।
पंजाब में टैक्स चोरी का गढ़ बनता जा रहा है
इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर भी प्रदेश में बड़ा खेल चल रहा है। पंजाब के वित्त एवं आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीते अक्टूबर से कई मामलों को उजागर किया है, लेकिन अब भी प्रदेश
विज्ञापन की एक हजार से अधिक फर्म कराधान विभाग की जांच के दायरे में हैं, जिन पर कार्रवाई चल रही है
आईटीसी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी
केंद्र की जीएसटी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि 17 जुलाई, 2017 से दिसंबर 2024 तक पंजाब में टैक्स चोरी के 1,386 मामलों में उन्होंने कार्रवाई की है। वहीं, पंजाब सरकार ने इनपुट टैक्स
क्रेडिट (आईटीसी) के नाम पर हुए पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले में आबकारी एवं कराधान विभाग ने 152 फर्मों की पहचान की है। इन फर्मों ने फर्जी बिलों के आधार पर सरकार को करोड़ों की चपत लगाई है। फर्जी कंपनियां दिखा कर उनमें करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन दिखाई और सरकार से करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट भी क्लेम किया। आईटीसी के नाम पर प्रदेश में चल रहे टैक्स चोरी के मामले में टैक्स कमिश्नर वरुण रूजम ने जुलाई 2024 में इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर 5,437 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया था।
303 लोहा कंपनियों और 2 गोल्ड फर्मों पर कार्रवाई
सरकार ने लोहा कारोबार से जुड़ी 303 फर्मों और दो गोल्ड कंपनियों पर कार्रवाई की थी। सोने का कारोबार करने वाली दो फर्मों ने 860 करोड़ रुपये के जाली बिल तैयार किए, जबकि लोहे का कारोबार करने वाली 303 फर्मों ने 4044 करोड़ रुपये के जाली बिल बनाकर सरकार से आईटीसी का लाभ लेने का खेल रचा था। इसके अलावा 68 फर्में ऐसी थीं, जिनके मालिकों ने अपने कर्मचारियों के नाम पर फर्म का पंजीकरण कर 533 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग की।
अवैध ट्रैवल एजेंटों के झांसे में फंसे 104 भारतीय, अमेरिका में अच्छे दिन का सपना टूट गया
6 Feb, 2025 06:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब: अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने वाले 104 भारतीयों को ट्रंप सरकार ने वापस भारत भेज दिया गया है. इनमें गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई लोग शामिल हैं. पंजाब की बात करें तो यहां के 30 युवक वापस आए हैं. अपने माता-पिता को कर्ज के जाल में फंसाकर ये लोग अमेरिका पहुंचे थे. पैसे कमाने का चाहत लेकर विदेश पहुंचे इन लोगों ने सोचा था कि वहां जाकर ये डॉलर में पैसे कमाएंगे और अपना कर्ज चुका देंगे. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. अमेरिका गए ये लोग अब वापस आ गए लेकिन उनके सपने चूर-चूर हो गए. इनके सपनों को तोड़ने वाले वो लोग हैं जिन्होंने इन्हें ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर विदेश भेजा था. इस लालच में युवाओं ने कर्ज लिया और इस कर्ज के बोझ से इनके माता-पिता इस कदर लद गए कि अब वो कहीं के नहीं रहे. नी ही डॉलर में लाखों की कमाई हुई और कर्ज अलग से हो गया. हम बात कर रहे हैं उन अवैध ट्रैवल एजेंटों की.
युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर बनाते हैं शिकार
अवैध ट्रैवल एजेंटों इन युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर अपना शिकार बनाया. एजेंटों ने पूरे पंजाब में जाल बिछा रखा है. ऐश ओ आराम की जिंदगी जीने की चाह रखने वाले ये भोले भाले युवा इनके जाल में फंस जाते हैं और विदेश चले जाते हैं, ये सोचकर कि वहां डॉलर में पैसे कमाएंगे जिससे वो और उनका परिवार आराम से जिंदगी बसर कर सकेगा. माता-पिता न चाहते हुए भी अपने बच्चों की जिद के आगे झुक जाते हैं , वो बैंकों और साहूकारों से कर्ज लेने के अलावा अपनी जमीन, जो उन्हें अपने बच्चों से भी ज्यादा प्यारी होती है, बेचने से भी गुरेज नहीं करते.
अवैध रूप से भेजते हैं विदेश
जैसे ही ट्रैवल एजेंट को यह पता चलता है कि उसका शिकार उसके चंगुल में फंसने के लिए पूरी तरह से तैयार है, तो वह अपने साथ जुड़े अपराधियों को सक्रिय कर देता है. ये अपराधी ही हैं जो इन युवाओं को एक के बाद एक कई देशों की सीमाओं के पार अवैध रूप से भेजते हैं. ये लोगू संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में तस्करी करते हैं. इस आपराधिक गठजोड़ का अंदाजा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से लगाया जा सकता है. पिछले साल 2024 में अगस्त और सितंबर के महीनों में अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 26 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें शामिल 34 आरोपियों में से 25 को गिरफ्तार भी किया गया. अगर एनआरआई पुलिस थानों की बात करें तो पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में अमृतसर, एसएएस नगर, लुधियाना और पटियाला जिलों में इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24/25 के तहत कुल 18 नई एफआईआर दर्ज की गईं. पिछले 6 महीने यानी जनवरी में इन अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 43 मामले दर्ज किये गए, हालांकि, गिरफ्तार लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है.
सख्ती के बाद भी चल रहा धंधा
सरकार की सख्ती के बावजूद ये ट्रैवल एजेंट गुप्त रूप से अपना कारोबार चला रहे हैं. ये लोग हर साल हजारों युवाओं को अपने झांसे में फंसाकर भारत से बाहर भेज देते हैं. कुछ लोग तो उन्हें नाइजीरिया, फिलीपींस और मैक्सिको जैसे छोटे देशों में छोड़ देते हैं और वादा करते हैं कि वो बाद में उन्हें अमेरिका और कनाडा भेज देंगे. सरकार लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके ये लोग अपना धंधा आगे बढ़ा रहे हैं.
इन राज्यों में भी बढ़ रहा कारोबार
पंजाब के बाद गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां के युवाओं में विदेश जाने की सबसे ज्यादा इच्छा होती है. पंजाब से राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि 28 नवंबर 2024 को देशभर में अवैध ट्रैवल एजेंटों की संख्या 3094 थी, जबकि 30 अक्टूबर 2023 तक यह संख्या 2925 हो गई है. उस समय सबसे अधिक 471 ट्रैवल एजेंटों की सांठगांठ आंध्र प्रदेश में सामने आई थी, जबकि उत्तर प्रदेश में 400, तमिलनाडु में 360, महाराष्ट्र में 309, दिल्ली में 292 और पंजाब में 190 अवैध ट्रैवल एजेंटों की सांठगांठ की जानकारी मिली थी. अगर 2019 में पंजाब विधानसभा में पेश किए गए रिकॉर्ड की बात करें तो 17 मार्च 2017 से 10 अक्टूबर 2019 तक राज्य में अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2,140 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे.
एजेंटों पर नकेल कसने की कोशिश जारी
हालांकि पंजाब पुलिस अपने स्तर पर इन एजेंटों पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन ये अपराधी चोरी-छिपे उन युवाओं की मदद से अपनी आजीविका चला रहे हैं, जो विदेश जाकर बेहतर जिंदगी जीने का सपना लेकर इनके झांसे में आ जाते हैं. सरकार और पुलिस भी विदेश जाने वाले लोगों से बार-बार अपील करती है कि वो केवल उन्हीं एजेंसियों से संपर्क करें जिनके पास आव्रजन अधिनियम, 1983 के तहत वैध भर्ती एजेंट लाइसेंस हो.
पंजाब में 50 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
6 Feb, 2025 02:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भगवंत मान: पंजाब के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने कई अहम कदम उठाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों से पंजाब के युवाओं के जीवन में काफी बदलाव आया है. सरकार की पहल पर पंजाब में मिशन रोजगार जारी है. सीएम मान का कहना है कि पंजाब में गई सरकारी नौकरियों से हजारों परिवारों का जीवन बदल गया है. पंजाब के विभिन्न विभागों में तकरीबन 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस सहित कई विभागों में जल्द ही भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा.
भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त
जानकारी के मुताबिक भर्ती निकालने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक मुख्यमंत्री भगवंत हर प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं. खास बात यह है कि मान सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से पूरी की जा रही है. युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार या सिफारिश के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं.
खाली पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जा रहे
पंजाब में युवाओं की आमदनी बढ़ाने और नौकरी, रोजगार के लिए नए रास्ते बनाए जा रहे हैं. मान सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब में अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिल सके. पंजाब में विभागों में खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है. इससे युवाओं नौकरियां मिल रही हैं और उनके परिवार का जीवन बदल रहा है. राज्य की सरकारी भर्तियां निष्पक्षता के साथ पूरी की जा रही हैं.
अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर सैन्य विमान अमृतसर पहुंचा, 104 भारतीय नागरिक भेजे गए
5 Feb, 2025 02:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमेरिका का सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर आज 5 फरवरी अमृतसर पहुंचा. 104 भारतीयों में पंजाब, हरियाणा और गुजरात के नागरिक अधिक हैं. पंजाब पुलिस के मुताबिक, राज्य के 30 नागरिकों को अमेरिका से भेजा गया है. इसी मद्देनजर अलग अलग जिलों की पुलिस एयरपोर्ट पहुंची. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करने की यह पहली कार्रवाई है.
कितने भारतीयों की हुई पहचान?
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका अपनी सीमा की सुरक्षा को लेकर सख्त है, आव्रजन कानूनों को सख्त कर रहा है और अवैध प्रवासियों को निकाल रहा है. बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों ने लगभग 18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है.
पंजाब के लोगों की लिस्ट
सुखदीप सिंह, लल्लियां, जालंधर
रमनदीप सिंह, राजपुरा
जसविंदर सिंह, काहनपुरा
राकिन्दर सिंह, ठाकरवाल, होशियारपुर
विक्रमजीत, डोगरानवाला
अर्शदीप सिंह, मन कयाना
दलेर सिंह, सलामपुर, अमृतसर
मनप्रीत सिंह, सिंबल मजारा
गुरप्रीत सिंह, तरफ़ बहबल बहादुर
हरविंदर सिंह, टाहली होशियारपुर
राज सिंह, चमारू
मनदीप सिंह, चोहला साहिब,
अमन, बरियार
अजयदीप सिंह, अमृतसर कैंट
परदीप सिंह, जरौट
अमृत सिंह, अहरू खुर्द
सुखपाल सिंह, दारापुर होशियारपुर
हरप्रीत सिंह, बरियार
दविंदरजीत, लांडा, जालंधर
इंद्रजीत सिंह, दिरबा
पलवरी सिंह, जालंधर कैंट
नवजोत शर्मा, पटियाला
सुखजीत कौर, अमृतसर
जसपाल सिंह, हरदोरावल, गुरदासपुर
मुस्कान, जगराओं
प्रभजोत सिंह, भोलाथ
लवप्रीत कौर, भोलाथ
आकाशदीप सिंह, राजातल
जसकरण सिंह, सलारपुर जालंधर
सवीन, लारोया
अमृतसर एयरपोर्ट पर अवैध प्रवासियों के लिए कड़ी सुरक्षा
विमान के लैंडिंग से पहले अमृतसर हवाई अड्डे के निदेशक, उपायुक्त, पुलिस आयुक्त और सीआईएफ निदेशक ने बैठक की. इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा उपाय के तहत हवाई अड्डे के कार्गो गेट और एक अन्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी थी. उन्होंने कहा, ये कार्रवाइयां एक स्पष्ट संदेश हैं कि अवैध प्रवास जोखिम से भरा है. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में रहने वाले अवैध प्रवासियों से निपटने के लिए सख्त नीतिगत दृष्टिकोण अपनाने का वादा किया है और वह पहले ही आव्रजन से संबंधित कई शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं.
पंजाब सरकार और पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम, संगरूर के खिलरियां गांव में पंचायत ने पारित किया अनोखा प्रस्ताव
5 Feb, 2025 01:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
संगरूर: पंजाब सरकार जहां नशे को खत्म करने के लिए आगे बढ़ रही है, वहीं पंजाब पुलिस भी नशे को खत्म करने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर संगरूर जिले के खिलरियां गांव में पंचायत द्वारा अनोखा प्रस्ताव पारित किया गया है।
पंजाब के खिलरियां गांव में सरपंच ने नशे के खिलाफ सख्त कानून
सरपंच ने अपनी पंचायत के साथ मिलकर गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए जो संकल्प रखे हैं, वे गांव और पंजाब के कल्याण के लिए बहुत अच्छे हैं। गांव के नवनियुक्त युवा सरपंच ने गांव व ग्राम पंचायत के सहयोग से इन प्रस्तावों को अलग से पंजीकृत करवाया, तांकि इन प्रस्तावों का उल्लंघन करने वालों से उसकी जो फंड राशि आएगी वो सरकार व पंचायत के बीच बांटी जाएगी। गांव की दुकानों में किसी भी प्रकार का नशा नहीं बेचा जाएगा।
खिलरियां गांव में बीड़ी, तंबाकू और कूल लिप पर पूरी तरह से प्रतिबंध
जैसे बीड़ी, जर्दा, तंबाकू, कूल लिप या आदि पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।ग्राम पंचायत और एन.आर.आई. के सहयोग से एक स्टेडियम का निर्माण किया गया है। सरपंच ने कहा कि एन.आर.आई. वीरों की मदद से इस स्टेडियम में जिम उपकरण और अन्य चीजों की भी व्यवस्था की गई है।
माछीवाड़ा नगर कौंसिल ने गरीबों के लिए शुरू की 2.5 लाख रुपए की ग्रांट योजना
4 Feb, 2025 02:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोहित कुंद्रा: पंजाब के कच्चे मकान वाले परिवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, पार्षद माछीवाड़ा नगर कौंसिल के अध्यक्ष मोहित कुंद्रा और अशोक सूद ने कहा कि शहर के गरीब और जरूरतमंद परिवारों जिनके मकान कच्चे हैं, उन्हें अपने मकान पक्के करवाने के लिए 2.50 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकान वाले परिवारों को मिलेगा फायदा
उक्त नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत शहर की सीमा में रहने वाले सभी गरीब परिवार जिनके मकान मिट्टी के बने हैं, वे नगर परिषद में आवश्यक दस्तावेज जमा करवाएं तथा योजना का लाभ उठाएं। अध्यक्ष कुंद्रा ने कहा कि जिन लोगों ने 2024 में अपनी फाइलें जमा करवाई थीं, उन्हें सरकार ने खारिज कर दिया है और अब नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कुंद्रा का बयान
अध्यक्ष कुंद्रा ने कहा कि इस योजना के तहत केवल वे गरीब परिवार ही आते हैं जिनके घर मिट्टी के बने हैं तथा उक्त व्यक्ति को अपने दस्तावेज पेश करने होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनके मकान पक्के हैं, वे भी अनुदान प्राप्त करने के लिए ऐसे दस्तावेज पेश करते हैं जो योजनाओं के नियमों के अंतर्गत नहीं आते, इसलिए ऐसे लोग अपना आवेदन बिल्कुल भी पेश न करें। सरकार इस योजना के तहत केवल पात्र कच्चे मकान वाले गरीब लोगों को ही अनुदान जारी करेगी।
अमृतसर में पुलिस चौकी के पास जोरदार धमाके की आवाज, इलाके में दहशत
4 Feb, 2025 02:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर पुलिस चौकी के पास जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. धमाका इतना तेज था कि उसके बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. यह मामला पंजाब के अमृतसर जिले में फतेहगढ़ चूरियां रोड बाईपास की है. यहां पर इस्तेमाल नहीं की जा रही पुलिस चौकी के पास सोमवार शाम को 'धमाके जैसी' आवाज सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. अमृतसर पुलिस ने हथगोले के धमाके से इनकार करते हुए कहा कि घटना की जांच जारी है. वहीं, अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धमाके की सूचना मिलने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे.
अमृतसर में पुलिस चौकी के पास धमाके की आवाज
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आवाज हथगोले के धमाके के कारण नहीं हुई होगी, लेकिन पुलिस इस आशंका को पूरी तरह से खारिज नहीं कर रही है. अमृतसर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा,"घमाके का असर ना के बराबर है. पहली नजर में ऐसा नहीं लगता कि विस्फोट हुआ है.' हालांकि, हम आवाज आने के कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाई जाए.
नवंबर 2024 के बाद धमाके की 10वीं घटना
एचटी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में नवंबर 2024 के बाद से पुलिस के ठिकानों को हिलाकर रख देने वाले धमाकों की श्रृंखला में यह 10वीं ऐसी घटना है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोटक उपकरण फ्लाईओवर से फेंका गया. घटनास्थल से एक ग्रेनेड ट्रिगर भी बरामद किया गया है. बता दें कि 9 जनवरी को फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास से लगभग 2 किलोमीटर दूर गुमटाला पुलिस चौकी पर विस्फोट हुआ था. शुरुआत में पुलिस ने इसे कार के रेडिएटर के फटने से होने वाला विस्फोट बताया था, लेकिन पंजाब पुलिस के एसएसओसी, अमृतसर ने इसे ग्रेनेड हमला बताया और दावा किया कि उन्होंने पाक-आईएसआई समर्थित नार्को-टेरर मॉड्यूल को नष्ट कर दिया है.
गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला
इस मॉड्यूल को कथित तौर पर अमेरिका में रहने वाले हरप्रीत सिंह, जिसे हैप्पी पासियन के नाम से भी जाना जाता है. कुख्यात अमेरिकी ड्रग तस्कर सरवन भोला की देखरेख में संचालित है. गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला में पुलिस ने अभी तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर में 10 की जान गई, कई घायल
3 Feb, 2025 03:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बोलेरो पिकअप और कैंटर की टक्कर में 10 लोगों की मौत की खबर है. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर नेशनल हाइवे पर फंसे वाहनों को निकलवाया. घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंच गई है. घटना जिले के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई है. अभी प्रशासनिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. लोग हादसे की खबर पाकर मौके पर दौड़े. जानकारी पुलिस को दी गई. जांच करने पहुंचे इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली करा दिया गया क्योंकि इसके पीछे भारी ट्रैफिक जाम हो गया था.
शादियों में वेटर का काम करते थे मृतक
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मजदूर बोलेरो पिकअप में सवार थे. वे फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे. इस दौरान पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे से आ रहे कैंटर से उसकी टक्कर हो गई. अस्पताल पहुंचने पर पांच से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करते थे. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
तेज रफ्तार ने ले ली जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि पिकअप में काफी लोग सवार थे. वह तेज रफ्तार से दौड़ रही थी. अचानक गाडी अनियंत्रित हो गई. पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी, जिसके बाद एक जोरदार आवाज के साथ लोगों की चीखें गूंजने लगीं. जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो बुरी तरह घायल लोगों को वाहनों से निकाला गया. इनमें कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है.
किसानों का एक साल पूरा, 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर महापंचायत
3 Feb, 2025 02:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरवन सिंह: पिछले साल 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को एक साल पूरा होने वाला है. ऐसे में एक साल पूरा होने पर किसानों की ओर से 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर महापंचायत रखी गई है. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मोदी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर की दीवार पंजाबियों को संकेत देती है कि देश की राजधानी में उनकी कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और मनोहर लाल खट्टर द्वारा बनवाई गई दीवार ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर भारत के व्यापारी और ट्रांसपोटरों को नुकसान किया है. ऐसी ही दीवार जब इस बार बजट पेश हुआ हुआ तो किसान और मजदूरों के लिए बना दी गई कि हम आपको कुछ भी देने वाले नहीं हैं. ये बजट सिर्फ देश कॉरपोरेट के लिए पेश किया गया और आम जनता को कुछ भी नहीं दिया गया.
सरवन सिंह पंढेर का आरोप: बजट में किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं
सरवन सिंह पंढेर ने केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए महज 3.38 प्रतिशत बजट आवंटित किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को फिर से कर्ज के जाल में धकेलने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा तीन से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है.
पंढेर ने लोगों से की ये अपील?
पंढेर ने कहा, "इसलिए हम देश की जनता और किसान मजदूर के सामने ये बात रखना चाहते हैं कि इस देश में बोला तो जा रहा है कि डेमोक्रेसी है, आपको अपनी बात करने का हक है, लेकिन शंभू बॉर्डर से देश की राजधानी में जाने का हक हमें नहीं है. इस वजह से हम कह रहे हैं कि किसान मजदूर के पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है. इसलिए 13 फरवरी को होने वाली महा पंचायत में पंजाब, हरियाणा के सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे.
लुधियाना : चौड़ा बाजार में ग्लाडा की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
31 Jan, 2025 03:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना के चौड़ा बाजार में ग्रेटर लुधियाना एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) ने अवैध रूप से किए गए कब्जों पर कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि यह स्थान अवैध रूप से कब्जा किया गया था, इसलिए इसे खाली कराया जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने प्रदर्शन किया।
लुधियाना नगर निगम और ग्लाडा की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई की, जिसका रेहड़ी-फड़ी चालकों ने विरोध किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए कई अवैध कब्जों को हटवा दिया।
इस कार्रवाई का विरोध करते हुए रेहड़ी विक्रेताओं ने प्रशासन पर बल प्रयोग का आरोप लगाया और दावा किया कि उनका सामान जब्त कर लिया गया है। विरोधस्वरूप उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
ग्लाडा के एसडीओ डिवलीन सिंह ने बताया कि नए बने बूथों की नीलामी की जानी है, और इसी को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त कार्रवाई की गई। दुकानदारों के विरोध पर उन्होंने कहा कि हल्का प्रदर्शन जरूर हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।
सरकारी स्कूलों में होगी अब बेहतर शिक्षा उपलब्ध… पंजाब के अध्यापकों की होगी फिनलैंड में ट्रेनिंग
31 Jan, 2025 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी मानकों के अनुरूप शिक्षा देना है। इसी कड़ी में आप सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को ट्रेनिंग पर फिनलैंड भेजने का फैसला लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और एलीमेंट्री अध्यापकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित अध्यापकों को फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू में वहां की शिक्षण विधियों को समझने के लिए भेजा जाएगा, ताकि पंजाब के बच्चे भी विदेशों जैसी शिक्षा प्राप्त कर सकें।
यह होना जरूरी
मंत्री बैंस ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए जाने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी 2025 तक 43 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। जबकि एचटी, सीएचटी और बीपीईओ के लिए आयु 48 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदकों के पास कम से कम सितंबर 2025 तक वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के खिलाफ कोई एफआईआर, जांच या आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए।
अध्यापकों से ऑनलाइन मांगे आदेवन
पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 72 प्राथमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षकों (बीपीईओ, सीएचटी, एचटी) के दूसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड के टुर्कू विश्वविद्यालय भेजा जाएगा। 3 सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक सप्ताह का प्रशिक्षण पंजाब में तथा उसके बाद दो सप्ताह का प्रशिक्षण फिनलैंड में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अध्यापक ई-पंजाब स्कूल पोर्टल epunjabschool.gov.in पर 2 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला ने जीत हासिल की
30 Jan, 2025 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. विपक्ष के दम पर बीजेपी की हरप्रीत कौर बबला चुनाव जीत गई हैं. जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी या कांग्रेस के पार्षदों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोट किया. बीजेपी के पक्ष में 19 वोट पड़े जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पक्ष में 17 वोट. सभी 35 पार्षदों और एक सांसद ने अपने मत का प्रयोग किया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया है लेकिन सीक्रेट बैलेट से मतदान होने की वजह से अभी किसने क्रॉस वोट किया ये क्लियर नहीं है. 16 पार्षद वाली बीजेपी अपना मेयर बनवाने में कामयाब रही. कांग्रेस सांसद का एक वोट, कांग्रेस के 6 वोट और आम आदमी पार्टी के 13 वोट होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन मेयर चुनाव हार गया.
कौन हैं हरप्रीत कौर बबला ?
हरप्रीत कौर बबला सेना से रिटायर्ड कर्नल की बेटी हैं. उनके पति देविंदर सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं. इस चुनाव में हरप्रीत कौर बबला का सामना आम आदमी पार्टी की प्रेम लता से था. प्रेम लता भारतीय वायुसेना से रिटायर अधिकारी की पत्नी हैं. वह फिलहाल एक सरकारी स्कूल में इंग्लिश की टीचर हैं.
वोटिंग से ठीक पहले कुलदीप कुमार को मिली जमानत
मेयर चुनाव के लिए वोटिंग से पहले चंडीगढ़ के सिटिंग मेयर कुलदीप कुमार को बड़ी राहत मिली थी. भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी. इसके बाद उन्होंने इस चुनाव में अपना वोट डाला. कुलदीप कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत और मेयर चुनाव के दौरान वोट करने की हाई कोर्ट से अनुमति मांगी थी.
कुलदीप कुमार और उनके साले राहुल पर भ्रष्टाचार का केस
चुनाव से कुछ घंटे पहले कुलदीप कुमार और उनके साले राहुल पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने दोनों पर सफाईकर्मी की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 75 हजार रुपये लेने के आरोप में केस दर्ज किया है. रवि नाम के एक शख्स ने चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के बाद सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी.
नवजोत सिंह सिद्धू ने साझा की अपनी वेट लॉस यात्रा, बताया कैसे किया 33 किलो कम
30 Jan, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Navjot Singh: कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सिद्धू ने पांच महीने से कम समय में 33 किलो वजन घटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पहले और बाद की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि अगस्त से अब तक पांच महीने से भी कम समय में 33 किलो वजन कम किया है. उन्होंने ने ये भी बताया कि उन्होंने ऐसा कैसे किया? सिद्धू ने कहा कि यह सब इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प, प्रोसेस और प्राणायाम, वेट ट्रेनिंग और वॉक के साथ एक अनुशासित डायट का नतीजा है. कुछ भी असंभव नहीं है.
इससे पहले पत्नी के कैंसर को लेकर किया था ये दावा
बता दें कुछ समय पहले सिद्धू ने बताया था कि कैसे उनकी पत्नी नवजोत कौर ने स्टेज फोर कैंसर को मात दी, जबकि उनके बचने की संभावना सिर्फ तीन प्रतिशत थी. उन्होंने कहा था कि हमारे बेटे की शादी के बाद उनको वापस कैंसर हो गया था, जिस पर उन्होंने जोर दिया क्योंकि उन्हें अपने बचने पर संदेह था, लेकिन उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और बहादुरी से कैंसर का सामना किया.
कैंसर से जूझते सिद्धू की रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जीवनशैली और सख्त डाइट ने
डॉक्टर के साथ-साथ सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे अनुशासन और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है. इसमें एक सख्त डायट भी शामिल है जिसने उनके ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ने एक डाइट रुटीन फॉलो किया. जिससे उन्हें कैंसर के स्टेज फोर तक पहुंचने के बाद इससे जंग जीतने में मदद मिली. उनकी डाइट में नींबू पानी, अनार, आंवला, चुकंदर, खट्टे फल, जूस, कच्ची हल्दी, लहसुन, नीम की पत्तियां और तुलसी शामिल थी.
राशिफल 21 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गुरु पूर्णिमा पर प्रदेश में मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन प्रधान क्षेत्रों में आजीविका सशक्तिकरण की नई पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले सीजी पॉवर के एमडी कौल
टैलेंट सर्च में एथलेटिक्स का दमदार आगाज़: 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई रफ्तार और हुनर
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
