पंजाब
पंजाब के 8 जिलों में जमकर बरसे बादल, 6 जुलाई को फिर भारी बारिश का अलर्ट
3 Jul, 2025 08:45 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना। पंजाब में बुधवार को भी मानसून बरसा। सुबह तीन से सात बजे के दौरान पंजाब के कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 17.5 मिलीमीटर, लुधियाना में 18.4, पटियाला में 32.6, गुरदासपुर में 18.8, एसबीएस नगर में 3.1, होशियारपुर में 28.5, पठानकोट में 0.5, रोपड़ में 1.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। पांच जुलाई से फिर मौसम बदलेगा और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि छह जुलाई को पंजाब में भारी वर्षा की संभावना है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सात व आठ जुलाई को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।
SGPC से टकराव में पीछे हटे रघबीर सिंह, याचिका वापसी के साथ जताई बर्खास्तगी की आशंका
1 Jul, 2025 09:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह मंगलवार को एसजीपीसी के खिलाफ दायर याचिका वापिस ले ली। याचिका में रघबीर सिंह ने सेवा से बर्खास्तगी की आशंका जताई थी। सुनवाई के दौरान जब सिंह के वकील ने कोर्ट से यह याचिका वापिस लेने का आग्रह किया तो कोर्ट ने कहा कि यह याचिका समाचार पत्रों में प्रमुखता से छप चुकी है और अब इसे वापिस ले रहे है।
कोर्ट ने सिंह की याचिका को वापिस लेने की छूट देते हुए खारिज कर दिया। अपनी याचिका में सिंह ने आशंका जताई थी कि उन्हें हेड ग्रंथी के पद से भी बिना किसी पूर्व सूचना और अवसर के हटाया जा सकता है। उनका कहना है कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि एसजीपीसी के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंधक को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुचित या पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने से रोका जाए।
ज्ञानी रघबीर सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि 2 दिसंबर 2024 को अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को “नैतिक विफलता” के आधार पर पार्टी नेतृत्व से हटाने का आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत पार्टी में पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस आदेश से प्रभावित पक्षों को संतुष्ट करने के उद्देश्य से उन्हें अब एक बार फिर निशाना बनाया जा रहा है और एसजीपीसी के कुछ गुट उन्हें जबरन पद से हटाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च 2025 में जत्थेदार पद से हटाए जाने के बाद उन्हें सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का हेड ग्रंथी नियुक्त किया गया था जो सिख परंपरा में सर्वोच्च धार्मिक मर्यादा का स्थान रखता है। याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह न केवल उनके वर्तमान पद की गरिमा की रक्षा करे, बल्कि यह भी सुनिश्चित करे कि उन्हें एसजीपीसी की आंतरिक राजनीति का शिकार न बनाया जाए।
चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और यूपी में विजिलेंस के छापे, मजीठिया पर शिकंजा कसने की तैयारी
1 Jul, 2025 09:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। इस मामले में मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरों की टीम ने अलग अलग राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी की। विजिलेंस की टीमें एक ही समय पर चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हिमाचल में पहुंची और अपनी जांच शुरू की। इन में से विजिलेंस की एक टीम बिक्रम मजीठिया को लेकर अमृतसर के मजीठा लेकर गई। एक टीम ने मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंची।
उधर इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से मामले से संबंधित रिकॉर्ड विजिलेंस से मांगा गया है। एनसीबी की ओर से यह रिकार्ड इस लिए मांगा गया है क्योंकि यह मामला ड्रग्स से संबंधित है। इस लिए इस संबंधी रिकार्ड मांगा जा रहा है। अन्य जांच एजेंसियां भी इस मामले पर निगाह रख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने एनसीबी की ओर से केस संबंधी रिकॉर्ड मांगें जाने पर सवाल उठाए है।
इस मामले में विजिलेंस अब तक छह लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। जिन में पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोउपाध्याय, ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह, पूर्व विधायक बौनी अजनाला, ड्रग्स केस से संबंधित बिट्टू औलख, जगजीत सिंह चाहल ने अपने बयान दर्ज करवाए है। विजिलेंस की ओर से इस मामले में आरोपित बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला के बयान लिए जाने है। ध्यान रहे कि भोला ने ही सबसे पहले ड्रग्स मामले में मजीठिया का नाम लिया था।
उधर मजीठिया के वकील ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट डाली है। इस में मजीठिया के वकील धर्मवीर सिंह सोबती के हवाले से लिखा है कि मेरा खुला चैलेंज डीजीपी पंजाब, विजिलेंस चीफ, पंजाब एजी को एक भी छोटी से छोटी एनडीपीसीएस की धारा लगाकर दिखाओ। वहीं उस पोस्ट में एक वीडियो मजीठिया की गिरफ्तारी के समय का है। जबकि दूसरे में एडवोकेट एक चैनल को इंटरव्यू दे रहे है।
बुधवार को बिक्रम मजीठिया को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले अदालत ने उन्हें सात दिन के विजिलेंस रिमांड पर भेज दिया था। मजीठिया के खिलाफ 25 जून को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 26 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में लगातार विजिलेंस छापेमारी कर रही है और केस से जुडे़ लोगों व पूर्व अधिकारियों के बयान दर्ज कर रही है।
गैंगस्टर गोरू बच्चा पर जेल में हमला, अधिकारियों से बदसलूकी का भी आरोप
1 Jul, 2025 09:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बठिंडा। बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा सिर में चोट लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी अनुसार जालंधर निवासी गैंगस्टर गोरू बच्चा और गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह किसी मामले को लेकर जेल में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
गैंगस्टरों की यह भूख हड़ताल पिछले 12 दिनों से चल रही है। इस बीच पता चला है कि गोरू बच्चा के सिर में गंभीर चोट लगी है, हालांकि चोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन जेल अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर ने खुद ही अपने सिर पर लोहे के गेट से वार किया है। जेल गार्ड दोनों गैंगस्टरों को इलाज के लिए एम्स लेकर आए।
बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह ने बताया कि गैंगस्टर गोरू बच्चा उर्फ गौरव शर्मा मामूली बात को लेकर जेल में भूख हड़ताल पर बैठा था, जिसके चलते उसने अपना सिर लोहे के गेट पर मार लिया, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जब गोरू बच्चा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उसने और गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह ने जेल अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और उनकी ड्यूटी में बाधा डाली।
वे गोरू बच्चा को इलाज के लिए एम्स ले गए और फिर वापस जेल में बंद कर दिया। कैंट थाने की पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह के बयानों पर गैंगस्टर गौरव शर्मा निवासी लुधियाना और गुरप्रीत सिंह अमरीक सिंह निवासी डल्लेवाल जिला जालंधर के खिलाफ जेल अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
कैंट थाने के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि दोनों गैंगस्टरों ने जेल अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की है, जिसके चलते दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
माझा में जग्गू भवानपुरिया और बंबीहा गैंग में हो सकती हैं गैंगवार
1 Jul, 2025 08:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गिरोह और विदेश से आपरेट कर रहा मन घनशामपुरिया का बंबीहा गैंग पंजाब के माझा जोन में किसी भी समय भिड़ सकते हैं। इंटेलिजेंस से पुलिस को भी इसके बारे में इनपुट मिले हैं।
इसे लेकर माझा के साथ साथ दोआबा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करणवीर की हत्या के बाद खासकर बटाला, गुरदासपुर, मजीठा और अमृतसर कमिश्नरेट में गैंगवार का खतरा पबढ़ चुका है।
बंबीहा गैंग का सरगना मन घनश्यामपुरा विदेश से वीडियो और ऑडियो वायरल कर जहां जग्गू भगवानपुरा को उसकी मां की हत्या करने का अफसोस जता रहा है, वहीं उसे बता रहा है कि उसने साल 2012 में शादी से परिवार के साथ लौट रहे बब्बा की गोलियां मारकर हत्या की घटना को भी शर्मनाक बताया है।
जग्गू की पत्नी की हत्या में गैंग्सटर शुभम और जग्गू की मां का हाथ होने की बात भी कही गई है। इन हालात में दोनों गिरोह के सदस्यों का माझा में जमावड़ा भी होना शुरू हो गया है। हथियार आरोपितों के पास पहले से काफी पहुंच चुके हैं।
फाजिल्का में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 12 लोगों पर केस दर्ज
1 Jul, 2025 05:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जलालाबाद। शहर की भगवानपुरा बस्ती में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के परिवार ने नशा तस्करों पर युवक की हत्या के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि लव निवासी न्यू अनाज मंडी, जलालाबाद ने शिकायत दी कि उसका भाई हर्ष बीते कुछ वर्षों से नशा कर रहा था और कई बार उसने उसे नशा छोड़ने की कोशिश की। हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर घर लौटा था।
वह दोबारा सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी बीच उसका स्थानीय नशा तस्करों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को जब वह घर पर अकेला था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।
लव ने बताया कि दोपहर के समय उसकी पत्नी साजिया ने उसे फोन पर सूचना दी कि हर्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि हर्ष को गंभीर चोटें लगी थीं। उसे तुरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लव के अनुसार उसके भाई से गुरमुख सिंह उर्फ गुखी, तोती निवासी भगवानपुरा बस्ती, डीलू निवासी लल्ला बस्ती, रोहित निवासी भगवानपुरा बस्ती, रमन निवासी लल्ला बस्ती सहित सात अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नवांशहर सतलुज पुल पर दुर्घटना, मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने दो घायल
1 Jul, 2025 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
काठगढ़ (नंवाशहर)। आसरों के निकट सतलुज नदी के पुल पर मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें राहगीरों से सूचना मिली कि सतलुज नदी के पुल पर दुर्घटना हुई है।
उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि एक मोटरसाइकिल नंबर (सीएच 01 सीआर 6881) पर सवार गांव निरवाणा हाइट्टस हन्नी पुत्र मोहम्मद चला रहा था व मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर उसका एक अन्य साथी सवार था। दोनों मोटरसाइकिल सवार बलाचौर से रोपड़ की तरफ जा रहे थे।
जब वे आसरों की तरफ से सतलुज नदी के पुल पर चढ़े तो तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण वे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें अपने वाहन में टोल प्लाजा पर पहुंचाया और एसएसएफ की टीम ने नेशनल हाईवे अथारिटी की एंबुलेंस के जरिए उन्हें इलाज के लिए रोपड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसएफ की टीम ने इस दुर्घटना की सूचना काठगढ़ पुलिस स्टेशन और नवांशहर कंट्रोल रूम को दे दी है।
पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया के दफ्तर पर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज
1 Jul, 2025 05:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची है। विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के दफ्तर में गहन जांच की और इस दौरान किसी भी समर्थन को वहां तक पहुंचने नहीं दिया गया।
मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने दफ्तर पहुंची है लेकिन पुलिस ने उन्हें अपने दफ्तर तक नहीं जाने दे रही। विक्रम मजीठिया को उनके दफ्तर लाने का पता चलते ही उनके समर्थक कार्यालय के आसपास एकत्र हो गए लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पहले ही वहां सुरक्षा के बंदोबस्त कर दिए थे।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू की। पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंची है। विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के दफ्तर में गहन जांच की और इस दौरान किसी भी समर्थन को वहां तक पहुंचने नहीं दिया गया।
दोस्त की हत्या के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी
1 Jul, 2025 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बठिंडा। बीती रविवार रात को अपने ही दोस्त की हत्या करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव लालबाई निवासी बलजिंदर सिंह ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दर्ज करवाएं बयान में बताया कि बीती 29 जून को उसका 21 वर्षीय बेटा अमरोज सिंह उर्फ रिंकी दोपहर के समय अपने दोस्तों के साथ बठिंडा आया था।
अमरोज सिंह व उसके तीन साथी पहले अजीत रोड स्थित पीजी में अपने दोस्त शाहबाज सिंह उर्फ छवि के पास गए और रात करीब 10 बजे वे कुछ खाने-पीने के लिए माडल टाउन फेज 3 की मार्केट में पहुंचे। इसी दौरान शाहबाज सिंह उर्फ छवि निवासी गांव जंगीराणा, अमृतपाल सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव करतारपुर थांदे नजदीक भुच्चो मंडी जिला बठिंडा व खुशप्रीत सिंह निवासी गांव धन सिंह खाना ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके बेटे अमरोज सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा अमरोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस केस को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ वन की टीम गठित की गई, जिसने सभी आरोपितों की पहचान करने के बाद हत्या में शामिल आरोपित शाहबाज सिंह, अमृतपाल सिंह व खुशप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि इन आरोपितों के चौथे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अमरोज सिंह उर्फ रिंकी को पहले अपने साथियों के साथ मनाली जाना था, लेकिन गाड़ी खराब होने के कारण उसने अपना दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद वह अपने तीन साथियों के साथ बठिंडा में पीजी में रह रहे अपने दोस्तों के पास पहुंचा। इसी दौरान जब सभी दोस्त शराब पी रहे थे, तो थोड़ी कहासुनी के बाद युवकों ने अमरोज सिंह की हत्या कर दी। गौरतलब है कि अमरोज सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी बहन विदेश में रहती है। उक्त सभी युवक आईलेट्स की तैयारी कर रहे थे, जबकि अमरोज को भी विदेश जाना था। डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है ताकि इस मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।
मजीठिया को लेकर हिमाचल गई विजिलेंस, अब यूपी ले जाने की तैयारी
30 Jun, 2025 10:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास मशोबरा क्षेत्र में लेकर गई। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह, पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोउपाध्याय के बयानों से कई अहम जानकारियां मिली थी जिस के बाद इस मामले की जांच आगे बढ़नी शुरू हुई।
उधर सोमवार को इस मामले में बिट्टू औलख और जगजीत सिंह चाहल मोहाली स्थित विजिलेंस मुख्यालय में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। दोनों ने करीब दो घंटे तक विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों को अपने बयान दिए। इन दोनों पर ड्रग्स तस्करी व मजीठिया के करीबी होने के आरोप लगे है। इस मामले में विजिलेंस की ओर से अर्जुन अवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला से भी पूछताछ की जाएगी। बयान दर्ज करवाने के बाद बिट्टू औलख और जगजीत सिंह चाहल ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पहले भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते रहे है। दोनों ने कहा कि अगर जांच में हम दोषी पाए जाते है तो हमें फांसी पर लटा दो। हम बिना किसी कसूर के जेलों में रह कर आए। हम ने नशे से कोई पैसा नहीं कमाया। चाहल, औलख ने कहा कि विजिलेंस को किसी भी तरह के सहयोग की जरूरत है हम देंगे।
उधर विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक मजीठिया को मशोबरा के अलावा बद्दी भी लेकर जाया गया। आरोपित को यूपी ले जाने की तैयारी भी विजिलेंस अधिकारियों की ओर से की जा रही है। इस मामले में बीते रविवार को बौनी अजनाला और मजीठिया के पूर्व पीए तलबीर सिंह गिल ने अपने बयान दर्ज करवाए थे। इस मामले में शामिल अन्य आराेपितों को विजिलेंस पूछताछ के लिए एक एक कर के बुला रही है। मजीठिया को अदालत ने सात दिन के रिमांड पर भेज रखा है।बुधवार को मजीठिया को फिर से जिला अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि शिअद इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बता रहा है।
नाबालिग की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए थे घरवाले, वहां पता चला प्रेग्नेंट है लड़की
30 Jun, 2025 05:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटियाला। सनौर थाना इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की की तबीयत खराब होने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर लड़की ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, जिसकी जानकारी उसने डर के कारण अब तक छिपाए रखी थी। लड़की की बात सुनकर परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित बालिग हैं, जिनकी पहचान गुरसेवक, जशन सिंह, गुरप्रीत सिंह व करन सिंह निवासी गांव सिरकपड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपितों ने लड़की को अकेले पाकर बहलाया-फुसलाया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और। अगले दिन उसे धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद लड़की मानसिक रूप से डरी-सहमी रही और किसी को कुछ नहीं बताया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संदीप कौर द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को आवश्यक कानूनी और मानसिक सहयोग उपलब्ध करवाया जा रहा है।
श्री हरिमंदिर साहिब के पास लगा रहा था नशे का इंजेक्शन
30 Jun, 2025 05:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब के पास एक पटकाधारी युवक का नशे का टीका लगाने का वीडियो वायरल हुआ। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने उसे काबू किया और नशे की हालत में उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। नशे की लत का शिकार युवक ने काले रंग की टी शर्ट और जींस और सिर पर पीले रंग का पटका पहना हुआ था। 47 सेकेंड के वीडियो में वीडियो बनाने वाला कहता है कि वह नशे का टीका कहां से खरीदकर लाया है। युवक बताता है कि उसने नशे का टीका किसी डिस्पेंसरी से लिया है। वह बताता है कि उसके माता-पिता नहीं है। यहीं रहता है और यहीं से लंगर छककर गुजारा करता है। नशे की लत का शिकार युवक की कलाई पर कई टैटू बने हैं। वह कहता है कि वह एक दिन में एक टीका लगाता है।
नशे में धुत्त युवकों ने अपने ही दोस्त की कर दी हत्या, मनाली जा रहे थे सभी
30 Jun, 2025 04:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बठिंडा। नशे में धुत युवकों ने अपने ही दोस्त की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक व उसके आरोपित दोस्त हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में घूमने के लिए घर से निकाले थे, लेकिन बठिंडा में उनकी गाड़ी खराब होने के बाद वह गाड़ी ठीक करवाने लगे और इस दौरान उन्होंने शराब पी ली। जिसके बाद मृतक युवक व अन्य युवकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्ततारी नहीं हो सकी है। मिली जानकारी अनुसार श्री मुक्तसर जिले के गांव लालबाई निवासी 21 वर्षीय इमरोज सिंह की मॉडल टाउन फेज तीन की मार्केट के पास स्थित दादी पोती पार्क के पास धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पता चला है कि इमारोज सिंह और उसके तीन अन्य साथी गांव लालबाई से मनाली जा रहे थे, लेकिन गाड़ी खराब होने के कारण उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी।
इस दौरान उन्होंने बठिंडा आने का फैसला किया। जिसके बाद इमरोज सिंह और उसके तीन साथी अपने अन्य दोस्तों के साथ बठिंडा के अजीत रोड स्थित एक पीजी में पहुंचे। इसके बाद उक्त युवकों ने एक साथ शराब पी और मॉडल टाउन फेस 3 की मार्केट में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों का दोस्त छवि जंगीराणा अपने साथ तीन-चार अन्य युवकों को लेकर आया था, जो इमरोज सिंह व उसके साथियों को पसंद नहीं था। शराब पीते समय उनमें कहासुनी हो गई, जिसके बाद छवि जंगीराणा, बब्बू, खुश व अन्य युवकों ने इमरोज सिंह पर चाकुओं व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
इस हमले में उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक आईलेट्स कर रहा था और उसे अपनी बहन के पास विदेश जाना था। डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के मौके पर मृतक के साथियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई है। डीएसपी ने बताया कि छवि जंगीराणा बब्बू व खुश व तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि उक्त युवक की शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद हत्या की गई है। मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी बहन कनाडा में रहती है।
गांववालों ने क्या बताया?
गांव लालबाई के लोगों ने बताया कि इमरोज सिंह बहुत ही शांत स्वभाव का युवक था। वह अपने तीन साथियों के साथ गांव लालबाई से अपने दोस्तों के साथ बठिंडा आया था। उन्होंने बताया कि यहां उसकी हत्या कर दी गई। गांव के सरपंच प्यारा सिंह व जसकरण सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना रात 11 बजे मिली। जिसके बाद वे एम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उक्त युवक की मौत हो चुकी थी।
बठिंडा सिविल अस्पताल में 30 लाख के तेल घोटाले मामले में एक्शन
30 Jun, 2025 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बठिंडा। शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में करोड़ों रुपये की सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन के बीच 30 लाख रुपये के कथित तेल घोटाले का मामला सामने आया है।
विजिलेंस विभाग द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एसएमओ डॉ. गुरमेल सिंह, वरिष्ठ सहायक सीनम और कंप्यूटर आपरेटर जगजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। हालांकि, विभागीय आदेशों में इन निलंबनों को प्रशासनिक कारणों से जोड़ा गया है, लेकिन विभाग के अंदरूनी सूत्रों और घटनाक्रमों की समयरेखा से यह स्पष्ट है कि यह कार्रवाई तेल घोटाले को लेकर हुई है। इस घोटाले की शिकायत जिले के गांव घुद्दा निवासी हरतेज सिंह भुल्लर द्वारा की गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री और विजिलेंस विभाग के महानिदेशक को पत्र भेजकर मामले की गहन जांच की मांग की थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि तत्कालीन एसएमओ डा. गुरमेल सिंह ने अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से डीजल और पेट्रोल के फर्जी बिल तैयार कर करीब 30 लाख रुपये का गबन किया।
भुल्लर ने यह भी बताया कि कई ऐसे वाहनों के नाम पर तेल सप्लाई दिखाई गई जो अस्पताल में मौजूद ही नहीं थे, और कुछ मामलों में ऐसे वाहनों के नंबर दर्शाए गए, जिनकी नंबर प्लेट तक उपलब्ध नहीं थी। खास बात यह रही कि कई वाहन पहले ही कंडम घोषित किए जा चुके थे, फिर भी उनके नाम पर बिल पास करवा कर सरकारी खजाने से तेल सप्लाई दिखाया गया है। शिकायतकर्ता भुल्लर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि तेल घोटाले के अलावा अस्पताल में मरीजों की पर्चियों और डोप टेस्ट के नाम पर भी लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। उन्होंने मांग की है कि विजिलेंस जांच का दायरा बढ़ाया जाए और संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री को दी गई शिकायत के बाद गठित हुई जांच समिति
हरतेज सिंह ने दो अप्रैल 2025 को इस मामले की शिकायत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह को भी सौंपी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। समिति ने सिविल अस्पताल का दौरा कर दस्तावेजों की जांच की और अपनी रिपोर्ट में शिकायत के अधिकांश आरोपों को सही पाया। बावजूद इसके, आरोपितों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद भुल्लर ने विजिलेंस विभाग के निदेशक को दोबारा शिकायत भेजी। विजिलेंस ने गंभीरता दिखाते हुए बठिंडा विजिलेंस ब्यूरो को जांच सौंप दी। 27 जून को विजिलेंस टीम ने सिविल अस्पताल में छापेमारी की और कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
स्वास्थ्य विभाग ने दिए निलंबित करने के आदेश
छापेमारी के कुछ ही दिनों बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव राहुल कुमार के आदेश पर डा. गुरमेल सिंह, सीनम और जगजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। तीनों कर्मचारियों का तबादला चंडीगढ़ स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्यालय में कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिक रूप से निलंबन को प्रशासनिक निर्णय बताया है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फैसला विजिलेंस जांच की रिपोर्ट और दस्तावेजों में मिले प्रमाणों के आधार पर लिया गया है।
निदेशक ने किया था निरीक्षण
घोटाले की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए 30 जून को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अनिल गोयल ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्टाफ को चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वूमेन एंड चिल्ड्रन अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां तैयार 30 बिस्तरों वाले केयर यूनिट की व्यवस्थाएं देखीं। हालांकि विभाग ने इस दौरे को रूटीन निरीक्षण बताया है, लेकिन इसे घोटाले के बाद की उच्चस्तरीय समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
मजीठिया के समर्थन में बोलने वालों पर जमकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा
30 Jun, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपित बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में बात करने वालों पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा खूब बरसे। चीमा ने आरोप लगाया कि जो विरोधी पहले खुद मजीठिया को पकड़ने व उनके खिलाफ कार्रवाई की बातें करते थे। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। चीमा ने सभी उन सभी नेताओं की आडियो वीडियो भी सुनाई, जिसमें सभी ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की बातें कही थीं। वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा 2007 से लेकर 2017 के बीच आया। पंजाब में अकाली दल व भाजपा के गठजोड़ की सरकार रही। पूरे 10 साल दोनों पार्टियों ने पंजाब पर राज किया। जब भी पंजाब का इतिहास लिखा जाएगा, इन सालों में इस घटना का जिक्र जरूर किया जाएगा।
चीमा ने बताया किस नेता ने क्या कहा?
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस ने विपक्ष के नेता नियुक्त किया हुआ है। लेकिन वह उन्हें क्या कहें, दोगला या कुछ और। 19 सितंबर, 2016 को पट्टी में प्रताप सिंह बाजवा ने लोगों सामने कहा था कि जब उनकी सरकार आएगी तो वह बिक्रम मजीठिया के गले में रस्सा डाल उसे पट्टी के सीआईए स्टाफ के सामने लेकर जाएंगे। लेकिन जब मान सरकार ने एक्शन लिया तो, अब उन्हें करप्ट सरकार कहा जा रहा है। चीमा ने कांग्रेस के नेता सुखपाल खैहरा की आडियो सुनाई, जिसमें वह अकाली दल के वर्करों से कह रहे थे। आपके सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग्स माफिया के साथ रिश्ते हैं। उनका ड्रग माफिया के साथ कनेक्शन है।
इसलिए बेहतर होगा कि सभी अपने नेता बिक्रम मजीठिया के घर के बाहर जाकर प्रदर्शन करो। चीमा ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने बतौर 111 दिन मुख्यमंत्री बनकर काम किया। इसके लिए संविधान के मुताबिक काम करने की कसम खाई थी। वह पहले बिक्रम मजीठिया के खिलाफ बोलते थे, अब कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं।
चीमा के अनुसार चन्नी आडियो में कह रहे हैं। बिक्रम मजीठिया, जिसने पंजाब में नशे फैलाया, वे चाहे बिक्रम है या कोई और सरकार ने अपना काम करना है। वित्त मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब वह कांग्रेस में थे तो बिक्रम मजीठिया को गांवों में नशा पहुंचाने वाला बताते थे। उन्हें जेल से बाहर ना आने की बात करते थे, लेकिन अब रवनीत सिंह बिट्टू के शब्द बदल रहे हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
