पंजाब
बिक्रम मजीठिया को 7 दिन की पुलिस रिमांड
26 Jun, 2025 02:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली जिला अदालत में विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पेश किया गया है। सरकारी वकील की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर आए से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है। इसलिए उनकी सभी कंपनियों की जांच करना जरूरी है, जिसके लिए इन्हें मोहाली से बाहर भी ले जाना पड़ेगा। वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह क्लियर ने दलील रखते हुए कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मुकदमा किया गया है।
2 जुलाई को होगी अगली सुनवा
विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा है, उसे रिपोर्ट को भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया है।
अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद मजीठिया को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से 2 जुलाई को दोबारा उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
राज्यभर में 25 ठिकानों पर छापे, ₹500 करोड़ से ज्यादा की लेन-देन का खुलासा
25 Jun, 2025 07:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो ने राज्य में 25 जगहों पर छापेमारी की, जिसके बाद मजीठिया को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले ब्यूरो ने अमृतसर में मजीठिया के घर समेत 25 जगहों पर छापेमारी की थी.विजिलेंस की कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उसके अनुसार 500 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की बात कही जा रही है. बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा 2007 से 2009 के बीच 161 करोड़ रुपये के नकद लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं. इस दौरान विदेशी फर्जी कंपनियों से 141 करोड़ रुपये की आय का खुलासा हुआ है और 194 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी गई है. विजिलेंस को आय का कोई वैध स्रोत नहीं मिला है.
मजीठिया ने कही ये बात, अकाली दल ने निंदा की
मजीठिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, अगर एफआईआर दर्ज करनी थी तो नोटिस भेजा जा सकता था, यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है. मैं कहीं नहीं भाग रहा, पूरी तरह सहयोग को तैयार हूं. उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा, चाहे जितनी भी एफआईआर कर लो, मैं डरने वाला नहीं हूं। न ही आप मेरी आवाज दबा सकते हैं. शिअद ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, उनकी पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने विजिलेंस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताया.
ड्रग्स से जुड़े मामले में जमानत पर थे मजीठिया
हरसिमरत कौर ने कहा, यह स्पष्ट रूप से बदले की राजनीति है. हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लोग मजीठिया के साथ खड़े हैं और रहेंगे. शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, पंजाब सरकार के पास अपने भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है. ड्रग केस में मजीठिया को फंसाया गया, लेकिन वह मामला भी झूठा निकला. आज की कार्रवाई इंदिरा गांधी के आपातकाल की याद दिलाती है. केजरीवाल उसी रास्ते पर चल रहे हैं. मजीठिया के खिलाफ इससे पहले भी 2021 में ड्रग्स से जुड़े एक केस में जांच चल रही थी, जिसमें उन्हें कुछ समय के लिए जेल भी जाना पड़ा था. हालांकि, बाद में वे बेल पर रिहा कर दिए गए थे.
'पहले इसे नहलाकर लाओ...', चोर को थाने लेकर पहुंचे लोग तो SHO मैडम ने देखते ही सुनाया ये फरमान
25 Jun, 2025 06:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का के अंतर्गत अबोहर में फैक्ट्री में चोरी करते समय एक चोर को पकड़ा गया। इस बीच उसे पकड़कर थाने में जाया गया। खास बात है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि युवक को पहले निहलाया जाए उसके बाद लाया जाए। हालांकि, इस मामले में प्रभारी ने स्पष्टीकरण भी दिया है।
इस मामले में थाना सिटी नंबर- 2 की प्रभारी परमिला ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था बल्कि पकड़े गए युवक से खून निकल रहा था जिसके चलते उन्होंने केवल दवा दिलवाने के लिए कहा।
फिलहाल थाना सिटी नंबर 2 की पुलिस ने सतीश कुमार पुत्र कर्म चंद के बयानों पर उसकी फोकल प्वाइंट में बन रही निर्माणधीन फैक्ट्री में से सामान चोरी करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है ।
फैक्ट्री से हो रहा था सामान चोरी
पुलिस को दिए बयानों में सतीश कुमार ने बताया कि उनकी फोकल प्वाइंट में फैक्ट्री बन रही है, जहां से कई दिनों से सामान चोरी हो रहा था। 22 जून को भी दो युवक सामान चोरी करने घुसे थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने देख लिया व जब वह सामान लेकर बाहर निकले तो एक युवक जिसने अपना नाम मांगी बताया को काबू कर लिया जबकि एक फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
सतीश कुमार का आरोप था कि वह पकड़े गए युवक को थाने लेकर पहुंचे जहां पकड़े गए युवक को मैले घुसैले होने का कहकर उसे नहलाकर लाने को कहा गया जिसके बाद वह उस युवक को नहला कर लेकर गए व पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जबकि थाना प्रभारी परमिला का कहना है कि पकड़े गए युवक का खून निकल रहा था व उन्होंने उसे दवा दिलवाने के लिए कहा था न कि नहाकर लाने के लिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सतीश कुमार के बयानों पर मांगी पुत्र मिलखा सिंह निवासी जौहड़ी मंदिर विक्की पुत्र नामालूम निवासी मोहन की ढाणी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।बुधवार को जब सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनका मामला सुलट गया है ।
भाई मजीठिया की गिरफ्तारी पर MP हरसिमरत कौर बादल ने क्या कहा?
25 Jun, 2025 06:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के आवास पर विजिलेंस ब्यूरो ने छापा मारा, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लिए जाने से पहले मजीठिया ने अपने बेटों को गले लगाया और कहा कि मजबूत रहो, डरो मत।
इस बीच एक एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान जी, यह अच्छी तरह समझ लो कि चाहे जितनी भी एफआईआर दर्ज कर लो, मैं डरूंगा नहीं और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी। वहीं, इस मामले पर मजीठिया की बहन और सांसद हरसिमरत कौर (Harsimrat Kaur) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
'इमरजेंसी की याद ताजा हो गई'
हरसिमरत कौर ने एक्स पर कहा कि आज जिस तरह से कठपुतली भगवंत मान ने मेरे छोटे भाई बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर सच्चाई की आवाज दबाने के लिए अपनी पुलिस भेजी, उससे इंदिरा गांधी द्वारा आज ही के दिन 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी की याद ताजा हो गई है। जिस तरह इंदिरा ने अपने विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश की थी, भगवंत मान भी आज वही कर रहे हैं। लेकिन भगवंत मान भूल गए हैं कि हमारा परिवार न तो पहले कभी सरकारों के जुल्म के आगे झुका है और न ही अब झुकेगा। सांसद ने भगवंत मान को लेकर कहा कि जितना ज़ोर लगा सकते हो लगा लो, लेकिन सच्चाई की आवाज नहीं दबा सकते। हम इसी तरह जनता की अदालत में आपके और आपकी सरकार के काले कारनामों को उजागर करते रहेंगे। याद रखना, 2027 के बाद हम तुम्हें देश छोड़कर भागने नहीं देंगे, तुम्हारे पापों का हिसाब यहीं होगा।
-हरसिमरत कौर, सांसद
किस मामले में हुई कार्रवाईय़
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2021 से मजीठिया नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थ व्यापार के सिलसिले में सतर्कता ब्यूरो और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से अमृतसर में मजीठिया के आवास समेत 26 स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि नशीले पदार्थ के पैसे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पंजाब में एक कॉल ने छुड़ाए टीचर के पसीने, फटाफट ट्रांसफर कर दिए 50 हजार
25 Jun, 2025 06:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बठिंडा। नौसरबाजों ने अब ठगी का नया ढंग निकाल लिया है। शातिर ठगों ने ग्रांट में गबन करने का आरोप लगाकरर हेड टीचर को सस्पेंड करने की धमकी देकर हजारों रुपयों की ठगी मार ली। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
जिले के गांव सेलबराह के सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेड टीचर को सीएम हाउस से फोन करने का बोल कर विलक्षण ढंग से ठगी मारी है। हेडटीचर रमनप्रीत कौरने बताया कि 23 जून को उनको फोन आया।फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुख्य मंत्री के घर से बोलने का कहा। उसने कहा कि आपके स्कूल को 50 हजार रुपये की कंपोजेट ग्रांट भेजी गई थी। जिसको आपने सिर्फ 50 फीसद ही लगाया है, बाकी के 50 फीसद का आपने गबन किया है। इसके चलते उनकी इंक्वायरी लगी हुई है।अगर आप सर्विस में रह कर इंक्वायरी कराना चाहते हो तो ग्रांट का गबन किया पचास फीसद हिस्सा खाता नंबर 44021720000003994 में जमा करा दें। उन्होंने धमकी दी कि अगर आपने यह राशि जमा नहीं कराई तो आप को डीडीओ दफ्तर से सस्पेंशन ऑर्डर प्राप्त कर लेना।
दूसरी बार भी किए 25 हजार ट्रांसफर
रमनप्रीत कौर ने घबरा कर अपने बेटे के खाते में से उक्त व्यक्ति के खाते में 25 हजार रुपये ट्रांस्फर कर दिए। इसके बाद दोाबरा फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि आप तो यहां पर डैपुटेशन पर हो, आपको 25 हजार रुपये और जमा कराना होगा। इसके चलते रमनप्रीत कौर ने दोबारा फिर से 25 हजार रुपये उसके खाते में जमा करा दिए। रमन्रपीत कौर ने बताया कि अगले दिन उसका फिर से फोन आया और उनसे और पैसों को ट्रांस्फर करने को कहा। तब जाकर रमनप्रीत कौर को समझ आया कि उससे साथ ठगी हो गई है। अभी भी नौसरबाज की तस्ल्ली नहीं हुई और वह लगातार फिर फोन कर रहा है। साइबर क्राइम थाना इंस्पेक्टर सुखवीर कौर ने पीड़ित की शिकायत पर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
शख्स ने मध्य प्रदेश से किया था फोन
थाना साइबर क्राइम इंचार्ज सुखबीर कौर ने कहा कि रमनप्रीत कौर को फोन करने वाले अज्ञात आराेपित ने मध्य प्रदेश से फोन किया था जबकि लुधियाना के एक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए हैं। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित शिक्षा विभाग से नहीं है बल्कि शिक्षा विभाग के लीक हुए डाटा से डाटा लिया हो सकता है। अभी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पंजाब में जुलाई में दो दिन 21 ट्रेनें रहेंगी रद और 23 डायवर्ट
25 Jun, 2025 02:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। Punjab Train Cancel: अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते 12 से 14 जुलाई तक 69 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा, जिनमें 21 रेलगाड़ियों को रद करते हुए 23 का रूट डायवर्ट किया जाएगा, तो वहीं चार को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।
15 रेलगाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। इन रेलगाड़ियां के प्रभावित होने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अमृतसर से जालंधर और अन्य राज्यों में जाने वाली रेलगाड़ियों के यात्रियों को कोई दूसरा विकल्प ही ढूंढ़ना पड़ेगा। इसलिए रेलवे ने कुछ दिन पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी करके यात्रियों को जानकारी दी है, ताकि किसी भी तरह से आखिरी समय पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग के काम के चलते रेलवे ने लिया फैसला, यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
ये रद हुईं रेलगाड़ियां
ब्यास-तरनतारन (74603) 27 जून से 14 जुलाई तक
तरनतारन-ब्यास (74604) 27 जून से 14 जुलाई तक
ब्यास- तरनतारन (74605) 27 जून से 14 जुलाई तक
तरनतारन-ब्यास (74606) 27 जून से 14 जुलाई तक
भगतांवाला-खेमकरण (74686) एक जुलाई से 14 जुलाई तक
खेमकरण-भगतांवाला (74685) एक जुलाई से 14 जुलाई तक
चंडीगढ़-अमृतसर (12411) 12 से 14 जुलाई तक
अमृतसर-चंडीगढ़ (12412) 12 से 14 जुलाई तक
अमृतसर-नंगल डैम (14505) 12 से 14 जुलाई तक
जालंधर शहर-अमृतसर (74641) 12 से 14 जुलाई तक
अमृतसर-कादियां (74691) 12 से 14 जुलाई तक
कादियां-अमृतसर (74692) 12 से 14 जुलाई तक
नंगल डैम-अमृतसर (14506) 12 से 14 जुलाई तक
नई दिल्ली-जालंधर सिटी (14681) 12 से 14 जुलाई तक रद रहेगी।
'अकेले लड़ने में किसी की भलाई नहीं...', पंजाब में फिर होगा शिअद-बीजेपी गठबंधन?
25 Jun, 2025 02:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब इस बात को मानने लगे हैं कि यदि दोनों पार्टियों का गठबंधन होता तो राजनीतिक परिदृश्य कुछ और होता। गठबंधन टूटने के बाद से दोनों पार्टियां राजनीतिक रूप से हाशिये पर चल रही हैं।
लुधियाना उपचुनाव में भाजपा तीसरे और शिअद चौथे स्थान पर रहा। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अकेले चुनाव लड़ने से दोनों दलों को नुकसान हो रहा है। शिरोमणि अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा था। इसके बाद से दोनों पार्टियों ने अलग-अलग विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाग लिया। 1966 में पंजाब के पुनर्गठन के बाद से शिअद ने राज्य में आठ बार सरकार बनाई है, लेकिन गठबंधन टूटने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी केवल तीन सीटें ही जीत पाई। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में उसका एक ही सांसद चुना गया। भाजपा को विधानसभा में दो सीटें मिलीं, लेकिन लोकसभा चुनाव में उसका सूपड़ा साफ हो गया। उधर, पंजाब में 2022 से 2025 तक छह उपचुनाव हुए। इनमें से चार सीटों पर शिअद ने चुनाव नहीं लड़ा। जालंधर पश्चिम और लुधियाना पश्चिम में शिअद ने अपने प्रत्याशी खड़े किए, लेकिन हार मिली।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने शिअद और भाजपा के गठबंधन को नाखून-मांस का रिश्ता बताया था। अब फिर से इस गठबंधन की आवश्यकता है, क्योंकि पंजाब में कई ताकतें राज्य के सौहार्द को बिगाड़ना चाहती हैं।' वहीं, शिअद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,'यह स्पष्ट है कि दोनों पार्टियां अकेले चुनाव लड़ेंगी, तो किसी का भला नहीं होगा।
लुधियाना उपचुनाव इसका उदाहरण है। उपचुनाव में दोनों पार्टियों को 28,526 वोट मिले। वो भी तब जब मतदाताओं को यह बात पता थी कि न शिअद जीतेगा और न भाजपा। दूसरी ओर विजेता आप को 35,179 वोट मिले है। ऐसे में यदि हमारा गठबंधन होता, तो जीतने की संभावना 100% होती।' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ लगातार ‘पंथक एकता’ के माध्यम से पार्टी हाईकमान को गठबंधन की महत्ता का संकेत देते रहते हैं।
कांग्रेस-भाजपा पर अरविंद केजरीवाल का तीखा हमला, बोले ' दोनों एक ही सिस्टम का हिस्सा
25 Jun, 2025 02:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात और पंजाब उपचुनाव में पार्टी की 2 सीटों पर जीत पर कपूरथला हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश की राजनीति के सामने एक लंबी लकीर खींचने के लिए आई है, साफ-सुथरी राजनीति देने के लिए आई है। आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर काम कर रही हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की गोद में है, उसकी टॉप लीडरशिप भाजपा के साथ मिली हुई है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की पांच सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे थे, लेकिन इस बार जब AAP की एक सीट पर उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस ने वादा तोड़ दिया।
आप की एक सीट पर चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने वादा तोड़ दिया
कांग्रेस ने वहां उम्मीदवार खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने पांच सीटें छोड़ीं, फिर भी वो हार गए। उन्होंने एक सीट नहीं छोड़ी, फिर भी हम जीत गए। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव 'सेमीफाइनल' हैं, असली मुकाबला अब आगे होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश में 'सिस्टम' से लड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस एक सिस्टम हैं, पैसा लगाओ, सत्ता पाओ, सत्ता से पैसा कमाओ। यही खेल चल रहा है। आम आदमी पार्टी इस सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शानदार जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता अब साफ-सुथरी राजनीति चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के पंजाब चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।
चुनौतीपूर्ण हालात में जीत चमत्कार से कम नहीं: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में आम आदमी पार्टी की जीत किसी चमत्कार से कम नहीं। डोर-टू-डोर प्रचार 12 से 1 बजे तक हुआ और इतनी मेहनत का फल जीत के रूप में मिला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की न थकने वाली ऊर्जा और जनसमर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे तापमान नहीं देखते, बस जनता से जुड़ते हैं। आम आदमी पार्टी ने राजनीति को पैसेवालों और रसूखदारों के दायरे से निकालकर आम लोगों की पहुंच में ला दिया है। सीएम मान ने इस मौके पर गोपाल इटालिया का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक पुलिस सिपाही से विधायक बनने तक का सफर तय किया गया।
जिला अस्पताल में चार साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा
24 Jun, 2025 04:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बड़गो। जिला चिकित्सालय परिसर में एक चार साल की बच्ची को सोमवार को कुत्ते ने काट लिया। वह बच्ची अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल आई थी। उसके छोटे भाई का तीन दिन से जिला चिकित्सालय के आईसीयू में इलाज चल रहा है।
जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के कोपिया निवासी महेश गिरी की चार साल की बेटी अनुष्का अपनी मां काजल के साथ जिला अस्पताल आई थी। अनुष्का का छोटा भाई पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। अस्पताल में इलाज के दौरान काजल आईसीयू में अपने बच्चे को देखने गई थी। जबकि अनुष्का गलियारे में घूम रही थी। अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह से काट लिया।
विज्ञापन
घायल अनुष्का को तुरन्त इमरजेंसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। जिला अस्पताल में कुत्तों के द्वारा काटे जाने की घटना को लेकर वहां पर मौजूद मरीजों के परिजनों में काफी आक्रोश है।
पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना
24 Jun, 2025 12:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन अधिकांश जिलों में अभी वर्षा का इंतजार है। रविवार को कुछ जिलों में वर्षा हुई थी, लेकिन सोमवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। कुछ जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई।
हवा में नमी भी 87 से 92 प्रतिशत तक रही। रूपनगर में 0.5 और लुधियाना में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। तापमान भी ज्यादा रहा। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
फाजिल्का में 39.7, अमृतसर व लुधियाना में 37, चंडीगढ़, होशियारपुर और जालंधर में 35 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से वीरवार तक कई जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। उधर हिमाचल में कई जिलों में मानसून के बादल सोमवार को भी जमकर बरसे।
हिमाचल में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब सहित कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। पांवटा साहिब में 84.6, कांगड़ा में 64, हमीरपुर में 38, मंडी में 34 व बैजनाथ में 26 मिमी वर्षा हुई।
ये अमेरिका नहीं पंजाब है: घर के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी... देखने पहुंच रहे लोग
23 Jun, 2025 07:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब देश का ऐसा राज्य है जहां अधिकांश लोग विदेश में हैं। पंजाब के एनआरआई लोग विदेश में रहकर भी पंजाब और अपने गांव से जुड़े हैं। इसका ऐसा उदाहरण मोगा में देखने को मिला है। मोगा के बाघापुराना कस्बे के गांव लंगेआना नवां के एक एनआरआई ने अपने अनोखे शौक को हकीकत में बदलते हुए अपने तीन मंजिला मकान के ऊपर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को बनवाया है। एनआरआई गुरमीत सिंह के घर की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को स्थापित किया गया है। अब यह मूर्ति लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर-दूर से लोग इसे देखने भी आ रहे हैं।
55 साल के एनआरआई गुरमीत सिंह वर्ष 2006 में परिवार सहित अमेरिका (यूएस) जाकर बस गए थे। अमेरिका में उनका अपना कारोबार है। गुरमीत सिंह वर्षों से विदेश में रह रहे हैं, लेकिन उनका दिल आज भी गांव की मिट्टी से जुड़ा हुआ है। विदेश में रहते हुए उनके मन में विचार आया कि अमेरिका की प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को अपने पैतृक गांव में भी स्थान मिलना चाहिए। इसी सोच के तहत उन्होंने अपने तीन मंजिला नए घर की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाई। यह स्टैच्यू न केवल उनके अमेरिकी जीवन की झलक है, बल्कि उनके गांव के प्रति प्रेम और गर्व का प्रतीक भी है।
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को तैयार करता मूर्तिकार।
एनआरआई गुरमीत सिंह जाने-माने समाजसेवी भी हैं। गांव में यदि किसी को मदद की दरकार होती है तो वह सबसे पहले आगे आते हैं। फिलहाल गुरमीत सिंह अमेरिका में ही हैं और उनके घर की देखभाल उनके रिश्तेदार करते हैं। वे हर साल एक बार अपने गांव जरूर आते हैं, ताकि परिवार सहित गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव बना रहे।
मोगा के मूर्तिकार ने बनाया स्टैच्यू
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाने वाले मोगा के मूर्तिकार मनजीत सिंह गिल हैं। मनजीत सिंह ने बताया कि एनआरआई गुरमीत सिंह उनके अच्छे दोस्त हैं। कुछ महीने पहले गुरमीत सिंह ने उन्हें फोन करके बताया कि वह गांव में नए मकान की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाना चाहते हैं। मनजीत सिंह ने स्टैच्यू को बनाने के लिए ऐसे मेटेरियल का इस्तेमाल किया है, जिससे स्टैच्यू हवा, बारिश और धूप खराब नहीं होगा। गुरमीत सिंह का सपना था कि वह अमेरिका जाकर ट्रक व्यवसाय शुरू करके अपना नाम कमाया और उसी प्रेरणा से उन्होंने अपने गांव में अमेरिका की प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाने का फैसला किया।
विदेश में रहकर नहीं तोड़ा अपनी मिट्टी से नाता
एनआरआई गुरमीत सिंह और उनके पूरे परिवार का लोगों की मदद करने का इतिहास रहा है। गांव में जरूरतमंदों की मदद करना उनकी प्राथमिकता रही है। विदेश में रहकर भी उन्होंने अपनी मिट्टी से रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्होंने जहां विदेश में मेहनत करके नाम और पैसा कमाया, वहीं अमेरिका की प्रसिद्ध निशानी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को अपने गांव में स्थापित किया है।
गांव के सरपंच और एनआरआई गुरमीत सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि गुरमीत सिंह नेक दिल इंसान हैं। वे भले ही अब विदेश में बस चुके हैं, लेकिन अपने गांव को कभी नहीं भूले। यह हमारे गांव के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने अपने घर की छत पर 18 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी स्थापित की है। यह स्टैच्यू न केवल गांव का गौरव बढ़ा रही है, बल्कि मोगा जिले में ऐसी अनोखी स्टैच्यू और कहीं नहीं है। इसे देखने के लिए दूर-दराज़ से लोग आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।
भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में छह घायल, एक की जान गई
23 Jun, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बब्बरी बाइपास पर दो ई-रिक्शा और कार की टक्कर में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों सहित छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रणजीत सिंह निवासी सरना ने बताया कि उनकी पत्नी आशु (28) आठ माह की गर्भवती थी। उनकी रिश्तेदार सिविल अस्पताल में काम करती है, जिसके चलते वह उसका चेकअप कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे।
बब्बरी बाइपास के पास पहुंचने पर पठानकोट की तरफ से आई कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी रिक्शा से बाहर जा गिरी, जिसके चलते कार का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से उसे कार के नीचे से निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में उसकी बच्चियां शीतल और मेहर भी जख्मी हो गईं।
वहीं, दूसरे ई-रिक्शा में सवार जसपाल सिंह निवासी घेसल ने बताया कि वह लाल मसीह निवासी हेमराजपुर के साथ बब्बरी बाइपास पर ई-रिक्शा सड़क के किनारे लगाकर खड़ा था। इस दौरान कार की टक्कर के कारण एक अन्य ई-रिक्शा उनके साथ आ टकराया। हादसे में वे दोनों जख्मी हो गए। इसके अलावा हादसे में दूसरे ई-रिक्शा का चालक शाम लाल निवासी कलानौर भी जख्मी हुआ है।
वहीं, रणजीत सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। वह इस बात को लेकर खुश था कि उसके घर नया मेहमान आने वाला है। इसीलिए वह पत्नी को चेकअप कराने के लिए अस्पताल ले जा रहा था। उसे क्या पता था कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। उसकी दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह अब बच्चियों की परवरिश किसके सहारे करेगा। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
AAP की बड़ी झड़ी: संजीव अरोड़ा ने आशु को 10,637 वोटों से रौंदा
23 Jun, 2025 04:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट (Ludhiana Bypoll Result 2025) सहित चार राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम आज यानी सोमवार 23 जून को घोषित हो गया। मतगणना सुबह आठ बजे ही शुरू हो गई थी। यहां 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विधानसभा की लुधियाना पश्चिमी सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने शानदार जीत हासिल की है। संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू को 10637 वोटों से मात दी है।
आज सुबह सबसे पहले पोस्टल ओर होम वोट की गणना हुई। इसके बाद, ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई थी।यह सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी।
आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने पार्टी को इस सीट पर जीत दिला दी है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मण मैदान में थे।
किसे कितना वोट मिला?
AAP- 35179
Bjp- 20323
SAD- 8203
कांग्रेस- 24542
नोटा- 793
लीड- 10637
कुल वोट- 90160
बरनाला में 8 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची की बिगड़ी हालत
23 Jun, 2025 04:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के बरनाला जिले के सब्जी मंडी बरनाला के पास झुग्गी झोपड़ी की आठ वर्षीय मासूम के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी थाना सिटी वन की सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि 20 जून को उसकी आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक गुलशन ने दुष्कर्म किया था।
अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज
रात के समय बच्ची की हालत खराब होने पर पता चला। बच्ची को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया है, जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है। आरोपित गुलशन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खेत में खड़ी थी फार्च्यूनर, गेट खोला तो उड़ गए होश... पंजाब में प्रॉपर्टी डीलर, पत्नी और बेटे के सिर में लगी मिली गोली
23 Jun, 2025 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बनूड़-तेपला मार्ग से चांगेरा गांव को जाने वाली सड़क के पास एक फार्च्यूनर कार में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। तीनों के सिर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का केस बताया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस आगे जांच करेगी।
मृतकों की पहचान प्रॉपर्टी कारोबारी 45 वर्षीय संदीप सिंह, उसकी 42 वर्षीय पत्नी मनदीप कौर व 15 वर्षीय बेटे अभय के रूप में हुई है। घटना रविवार सायं लगभग चार बजे की है। घटना का पता खेतों में पानी लगाने आए कुछ व्यक्तियों से चला। उन्होंने कार में शव देखकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बनूड़ थाना की पुलिस व राजपुरा से डीएसपी मंजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
स्टार्ट खड़ी थी गाड़ी
पुलिस के पहुंचने तक गाड़ी स्टार्ट खड़ी थी, जिसे पुलिस ने बंद किया। संदीप का पूरा परिवार फार्च्यूनर (पीबी65एएम0082) में सवार था। संदीप सिंह के हाथ में पिस्तौल पकड़ा हुआ था। ऐसा लगता है कि संदीप ने पहले अपनी पत्नी मनदीप कौर व बेटे अभय को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस मोहाली के सेक्टर-109 स्थित संदीप के आवास की भी तलाशी लेगी ताकि आत्महत्या के पीछे के कारण का कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिए।
संदीप सिंह मूल रूप से मुक्तसर जिले के गांव सिखवाला का निवासी था। लंबे समय तक परिवार के साथ गुरुग्राम में रहने के बाद वह तीन वर्ष पहले मोहाली के सेक्टर-109 स्थित एमार सोसाइटी में शिफ्ट हुआ था। संदीप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। संदीप का सगा भाई बठिंडा में रहता है जबकि बहन अमेरिका में है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
