पंजाब
आई.ए.एस. अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी 33 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त
31 Mar, 2025 05:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव और पंजाब कैडर के 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी मालविंदर सिंह जग्गी, 33 वर्षों की सेवाओं के उपरांत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गये. पटियाला में शिक्षित और बौद्धिक परिवार में जन्मे जग्गी के पिता डॉ. रतन सिंह जग्गी प्रसिद्ध सिख विद्वान हैं. डॉ. जग्गी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. घर के प्रेरणादायक और साहित्यिक माहौल ने मालविंदर सिंह जग्गी को बचपन से ही अच्छे गुण और प्रतिबद्धता की सीख दी. प्रारंभिक शिक्षा पटियाला से प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने समय के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज जी.एन.ई. लुधियाना से इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त की.
1992 में राज्य की शीर्ष सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर मालविंदर सिंह जग्गी पी.सी.एस. अधिकारी बने. सिविल अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए, वे 2005 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए. अपने तीन दशकों के शानदार करियर के दौरान उन्होंने फील्ड में लुधियाना के एस.डी.एम., फतेहगढ़ साहिब, मानसा और पठानकोट के ए.डी.सी., नगर निगम लुधियाना और अमृतसर के कमिश्नर तथा फरीदकोट जिले के डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएं दीं. इन पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने जनता की आवश्यकताओं को समझकर अपनी कुशल सेवाओं के कारण लोकप्रियता प्राप्त की.
प्रशासनिक दक्षता से लक्ष्य हासिल
फील्ड पोस्टिंग के अलावा, मालविंदर सिंह जग्गी ने विभिन्न विभागों में मुख्यालय में सेवाएँ देते हुए अपनी प्रशासनिक दक्षता से कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल किया. पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्षभर आयोजित भव्य कार्यक्रमों के दौरान, उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में इन समारोहों के प्रबंधन की निगरानी की. सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक के अलावा पंजाब सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों की उन्होंने व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और इन सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई.
विभिन्न विभागों में प्रमुख रहे जग्गी
मालविंदर सिंह जग्गी ने निदेशक के रूप में विभिन्न विभागों जैसे कि परिवहन, सामाजिक सुरक्षा एवं न्याय, संस्कृति और पर्यटन विभागों की सेवा करने के अलावा पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पुडा के मुख्य प्रशासक के रूप में भी कार्य किया. जग्गी ने सचिव के रूप में सूचना एवं लोक संपर्क, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण विभाग, संस्कृति और पर्यटन, पशुपालन और कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव के रूप में सेवाएँ देते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी. इस दौरान उन्होंने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया और राज्य के नियोजित शहरी विकास के लिए इस महत्वपूर्ण संस्था का नेतृत्व किया.
मालविंदर सिंह जग्गी वर्तमान में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं और आज 31 मार्च को 33 वर्षों की शानदार सिविल प्रशासनिक सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए हैं.
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो में पंजाब यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी की घटना, 1 की मौत, 3 घायल
29 Mar, 2025 05:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शुक्रवार की रात पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है. यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की ओर से स्किट्रोन कार्यक्रम के तहत स्टार नाइट का आयोजन किया गया था, जहां हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बुलाया गया था. इस दौरान शो देखने आए 2 गुटों के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है. जिसके बाद एक गुट छात्र ने दूसरे गुट के छात्रों पर चाकू हमला कर दिया था. इस हमले में चार लोगों को चाकू लगी थी, जिसमें एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में शुक्रवार को एबीवीपी ने स्किट्रोन कार्यक्रम रखा था. इसमें परफॉर्मेंस के लिए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया था. हंसी-खुशी यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम चल रहा था. हजारों की संख्या में छात्र कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन इसी बीच दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया. एक गुट के छात्र ने दूसरे गुट के छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया था.
एक छात्र की मौत
इस हमले में चार छात्र बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसमें से एक छात्र की मौत हो गई है. मृतक छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के तौर पर हुई है, जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था. घायल आदित्य को इलाज के लिए तुरंत पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना स्टेज के पीछे ही हुई थी और म्यूजिक के शोर की वजह से बहुत देर तक लोगों को इस बात का पता ही नहीं चल पाया था.
तीन छात्र घायल
आदित्य पंजाब यूनिवर्सिटी में टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स कर रहा था वह सेकंड ईयर का छात्र था. इसके अलावा तीन अन्य छात्र भी इस हमले में घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दो घायल छात्रों की पहचान अनिरुद्ध और अर्जुन के तौर पर हुई हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल छात्रों को पीजीआई में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
सीएम भगवंत मान ने किसान आंदोलन पर की बड़ी बात, कहा- मैं किसानों के साथ हूं
29 Mar, 2025 05:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन और बुल्डोजर एक्शन को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि वह किसानों के साथ हैं. शंभू बॉर्डर और खन्नौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर सीएम मान ने कहा कि धरना देना उनका हक है. अपनी हकों के लिए लड़ना प्रजातांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसानों के आंदोलन से बॉर्डर बंद हो गया. पंजाब ब्लॉक हो गया. अभी भी चार मई को केंद्र के साथ मीटिंग है. कई मीटिंग पहले भी हो चुकी थी. चार मई की मीटिंग में खुद किसानों को साथ लेकर जाऊंगा.
उन्होंने कहा कि बात केंद्र सरकार से है और आपने ब्लॉक कर दी है हाइवे. बिल्कुल ब्लॉक हो गया. कोई डंडा या पानी की बौछार नहीं चली है. प्यार से बोला. रास्ता खोलना है. बसें खड़ी हैं. बैठ जाइए. हमें बॉर्डर खोलना है. पंजाब का लॉस हो रहा है. लोगों को आगे-जाने में दिक्कत हो रही है. मांगें तो केंद्र से हैं, तो पंजाब के लोगों को परेशानी क्यों हो रही है?
सीएम मान का कांग्रेस पर तंज… हारने का बनाया रिकॉर्ड
कांग्रेस की आलोचना पर सीएम मान ने कहा कि निशाना अभी भी बीजेपी पर है. कांग्रेस तो है ही नहीं बीच में. कांग्रेस कहां है? वो तो दिल्ली में मां बेटे को छोटी स्टोरी सुना सकती है… एक थी कांंग्रेस. दिल्ली में कांग्रेस तीसरी बार जीरो है. हम तो विपक्ष में आ गए पर सीटें तो हैं. 1885 की पार्टी है. अभी भी जीरो है. हारने का रिकॉर्ड बना रखा है.
सीएम मान ने कहा कि मैं बॉर्डर खुलवाया है, लेकिन किसानों की मांगों के साथ अभी भी हूं. अन्नदाता हैं. परसों प्रह्लाद जोशी से मिलकर गया हूं. किसानों को उनका प्राइस दे दो. किसानों की आय दुगनी करेंगे. ये जुमले चल रहे हैं.
पंजाब में बुल्डोजर एक्शन पर सीएम मान ने कही ये बात
सीएम मान ने कहा कि जो नशे खिलाफ पंजाब में युद्ध शुरू किया है. ज्यादतर वे शरहद पार से आता है. अगर उस बंदे ने कितने घर बर्बाद कर दिए. नशा बेचकर जो पैसा कमाया. उससे बिल्डिंग खड़ी कर ली. कानून के अनुसार जो ड्रग्स के पैसे से बना है. उसे हम तोड़ सकते हैं. उस पर बुल्डोजर चल सकता है. उन्होंने कहा कि आप उनके घरों में जाकर देखें कि अकेले बेटा था और ड्रग्स के कारण मर गया. यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.
यह पूछे जाने पर कि अदालत में फैसला होगा.. सीएम ने कहा कि कितने साल केस चलते हैं. अगली पीढ़ी आ जाती है. एक मैसेज तो देना होगा. उन्होंने कहा कि फैसला सरकार भी करेगा और अदालत भी करेगा. उन्होंने कहा कि कोई पंजाब में जाए कोर्ट में जाए और कहे कि गलत ढंग से बुल्डोज कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार फैसला करेगी. लोकतंत्र में इलेक्टेड चलते हैं, सेलेक्टेड नहीं चलते हैं. न्यायपालिका जिस दिन ऑर्डर कर देगी उसे हम मान लेंगे.
पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान में सीएम मान को मिला राज्यपाल का साथ
28 Mar, 2025 08:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को नशे के विरूद्ध अभियान में अब राज्यपाल का भी साथ मिल गया है. राज्य में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एक पदयात्रा निकालने वाले हैं. यह यात्रा अगले महीने निकाली जानी है. जो 3 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक निकाली जाएगी. ये पदयात्रा डेरा बाबा नानक से शुरू होकर अमृतसर में जलियांवाला बाग पर होगी खत्म.
पंजाब में सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशे विरुद्ध” के बाद अब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी करेंगे पंजाब को नशा मुक्त करने के मकसद से पद यात्रा करने वाले हैं. इस यात्रा को लेकर उन्होंने विधायकों और नेताओं से बातचीत की है.
राज्यपाल ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी
राज्यपाल की ओर से पंजाब विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर ये कहा गया कि नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार भी काफी गंभीर है, और केंद्र सरकार भी इसके लिए कोशिश कर रही है. चिट्ठी में राज्यपाल में लिखा कि मैंने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों के साथ मीटिंग की और इस ड्रग्स के बारे में जानकारी ली. इसी को लेकर मैं एक पद यात्रा शुरू करने जा रहा हूं. राज्यपाल की और से लिखी गई चिट्ठी में बाकायदा इस पूरे पदयात्रा का शेड्यूल भी भेजा गया है.
राज्य सरकार के अभियान पर क्या बोले राज्यपाल?
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं, और अब पंजाब के हर जागरूक नागरिक के लिए मौका है कि वह इस लड़ाई में सरकार का साथ दें. पंजाब की धरती को नशा मुक्त बनाएं. उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य सामाजिक रूप से किया जाता है तो सफलता अवश्य मिलती है.
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के तहत एन डी पी एस एक्ट के तहत सबसे अधिक सजा भी पंजाब में ही निर्धारित की गई है. नशे के खिलाफ इस पैदल मार्च में शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए.
मोहाली कोर्ट ने पादरी बजिंदर सिंह को दोषी ठहराया, रेप केस में सुनाया अहम फैसला
28 Mar, 2025 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोहाली जिला न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में पादरी बजिंदर सिंह को लगभग 8 साल पुराने बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया है. उन पर एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगाया गया था. जिनके बारे में यह मामला चल रहा था. इस मामले में कोर्ट एक अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी. इस बीच कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया.
बता दें कि कुछ दिन पहले बजिंदर सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहे थे. जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
अदालत ने बजिंदर सिंह के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उसे दोषी पाया, जबकि मामले में शामिल अन्य 5 आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत का फैसला आते ही पीड़ितों में खुशी की लहर दौड़ गई. पीड़ितों ने कहा कि आज उन्हें न्याय मिला है. हालाँकि, आज तक उन्हें इस लड़ाई को लड़ने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है.
सजा की घोषणा 1 अप्रैल को की जाएगी
हालांकि मोहाली कोर्ट ने आज बरजिंदर की सजा का ऐलान नहीं किया है. इसके लिए 1 अप्रैल की तारीख तय की गई है. पीड़िता के परिवार ने पादरी बजिंदर के लिए सख्त सजा की मांग की है.
उधर, फैसले के ऐलान से पीड़ित पक्ष में खुशी का माहौल है, जो अदालत के फैसले से खुश हैं. साल 2018 के इस दुष्कर्म मामले की पीड़िता के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी पादरी लगातार बीमार होने और अन्य बहाने बनाकर अदालत में पेश होने से बचता रहा था. वह अदालत को गुमराह करते हुए विदेश घूमता रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
पीड़िता के परिवार से कड़ी सजा की मांग की
उन्होंने कहा कि हालांकि, इस मामले की सुनवाई के दौरान उन पर कई तरह के दबाव डाले गए. हमें धमकाया गया. वह स्वयं 6 महीने जेल में बिता चुके हैं, लेकिनसरकार और जनता के सहयोग से हमें अंततः न्याय मिला है. उन्होंने कहा कि भगवान ने पादरी को उसके कुकर्मों की सजा दी है. अब हम यही चाहते हैं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि वह भविष्य में ऐसा पाप करने की कोशिश न करे.
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे पंजाब में 'नशा मुक्त' अभियान के तहत पदयात्रा
28 Mar, 2025 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को नशे के विरूद्ध अभियान में अब राज्यपाल का भी साथ मिल गया है. राज्य में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एक पदयात्रा निकालने वाले हैं. यह यात्रा अगले महीने निकाली जानी है. जो 3 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक निकाली जाएगी. ये पदयात्रा डेरा बाबा नानक से शुरू होकर अमृतसर में जलियांवाला बाग पर होगी खत्म.
पंजाब में सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशे विरुद्ध” के बाद अब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी करेंगे पंजाब को नशा मुक्त करने के मकसद से पद यात्रा करने वाले हैं. इस यात्रा को लेकर उन्होंने विधायकों और नेताओं से बातचीत की है.
राज्यपाल ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी
राज्यपाल की ओर से पंजाब विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर ये कहा गया कि नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार भी काफी गंभीर है, और केंद्र सरकार भी इसके लिए कोशिश कर रही है. चिट्ठी में राज्यपाल में लिखा कि मैंने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों के साथ मीटिंग की और इस ड्रग्स के बारे में जानकारी ली. इसी को लेकर मैं एक पद यात्रा शुरू करने जा रहा हूं. राज्यपाल की और से लिखी गई चिट्ठी में बाकायदा इस पूरे पदयात्रा का शेड्यूल भी भेजा गया है.
राज्य सरकार के अभियान पर क्या बोले राज्यपाल?
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं, और अब पंजाब के हर जागरूक नागरिक के लिए मौका है कि वह इस लड़ाई में सरकार का साथ दें. पंजाब की धरती को नशा मुक्त बनाएं. उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य सामाजिक रूप से किया जाता है तो सफलता अवश्य मिलती है.
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के तहत एन डी पी एस एक्ट के तहत सबसे अधिक सजा भी पंजाब में ही निर्धारित की गई है. नशे के खिलाफ इस पैदल मार्च में शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए.
चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की पत्नी का सड़क पर डांस, ट्रैफिक जाम के बाद मामला दर्ज
27 Mar, 2025 05:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने बीच सड़क पर हरियाणवी गाने पर डांस कर पूरा रोड जाम कर दिया. महिला बीच सड़क पर डांस करने और वीडियो बनाने में इतनी मशगूल हो गई कि उसने हरी बत्ती को भी नहीं देखा, जिससे रोड पर वाहनों की कतार लग गई. ट्रैफिक जाम होते ही पुलिस हरकत में आई और महिला के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने रील बनाने वाली महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज किया है. बीच सड़क पर रील बनाने वाली महिला चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल की पत्नी बताई जा रही है.
महिला के डांस का यह मामला अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. महिला सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक के चक्कर में बीच सड़क पर रील बना रही थी. इस दौरान रोड पर जाम लग गया, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने इस महिला और सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. हांलाकि, महिला को थाने से ही जमानत मिल गई.
जेब्रा क्रॉसिंग पर महिला का डांस
जानकारी के मुताबिक, डांस करने वाली महिला ज्योति चंडीगढ़ जिले की पुलिस कॉलोनी सेक्टर 20 में रहती है. आरोपी महिला एक पुलिसकर्मी की पत्नी है. 20 मार्च 2025 को आरोपी महिला जेब्रा क्रॉसिंग के पास खड़े वाहनों के सामने डांस कर रही थी. इस दौरान उसकी साथी पूजा उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने भी इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. जिसके बाद महिला की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
लग गया वाहनों का लंबा जाम
हेड कॉन्स्टेबल जसबीर की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के डांस करने के दौरान सड़क पर ट्रैफिक बाधित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा यह कृत्य किसी सड़क दुर्घटना का कारण भी बन सकता था. चंडीगढ़ पुलिस ने इस घटना के बाद स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की गतिविधियाँ ट्रैफिक संचालन में बाधा डालती हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं. अगर कोई भी महिला या व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों या बीच रोड पर रील बनाते पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पंजाब विधानसभा में आप विधायक ने उठाया मुद्दा, 'मोगा के साथ सौतेला व्यवहार'
26 Mar, 2025 06:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक ने अपने एक बयान से अपनी है पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है. पंजाब के धर्मकोट से विधायक देवेंद्रजीत सिंह ने आप सरकार पर अपने क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में मेरी विधानसभा सीट में स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी प्रोजेक्ट नहीं दिया गया.
उन्होंने कहा कि मोगा के साथ ऐसा व्यवहार क्यों. क्या मोगा पंजाब का हिस्सा नहीं है. ऐसा लगता है कि हम पाकिस्तान में रह रहे हैं. आप विधायक ने ये बयान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिया.
उनके इस बयान से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर सिंह ने कहा कि धर्मकोट पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को उप-मंडलीय अस्पताल में अपग्रेड करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है. मंत्री ने कहा कि पीएचसी आठ किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट ईसे खान के अंतर्गत आता है.
मंत्री ने कहा, धर्मकोट में ट्रॉमा सेंटर खोलने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है. पंजाब राज्य में पहले से ही पांच ट्रॉमा सेंटर चल रहे हैं… जालंधर, पठानकोट, खन्ना, फिरोजपुर और फाजिल्का में.
मंत्री के बयान पर क्या बोले विधायक?
मंत्री के बयान पर आप विधायक ने कहा कि धर्मकोट सीट पिछड़ा इलाका है. उन्होंने कहा, हम भी पंजाब के निवासी हैं और हमारा जिला मोगा है. हमारी सरकार ने धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र को एक भी स्वास्थ्य संबंधी परियोजना नहीं दी है. कोट ईसे खां सीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टरों के आठ में से केवल दो पद अभी तक भरे गए हैं. मोगा के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है.
उन्होंने कहा कि पहले 300 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की गई थी, उनमें से केवल चार डॉक्टर मोगा को दिए गए. अब 255 एमबीबीएस डॉक्टरों में से केवल चार मोगा को दिए गए हैं. मलेरकोटला एक छोटा जिला है और मोगा को दिए गए चार डॉक्टरों की तुलना में वहां 28 एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं.
देवेंद्रजीत सिंह ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि मोगा के साथ ऐसा व्यवहार क्यों. क्या ये पंजाब का हिस्सा नहीं है. ऐसा लगता है कि हम पाकिस्तान में रह रहे हैं.
कौन हैं देवेंद्रजीत सिंह?
देवेंद्रजीत सिंह धर्मकोट विधानसभा से विधायक हैं. वह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के सुखजीत सिंह काका को शिकस्त दी थी. देवेंद्रजीत सिंह को इस चुनाव में 65 हजार 378 वोट मिले थे तो वहीं सुखजीत सिंह को 35 हजार 406 वोट मिले थे.
पंजाब का नया बजट: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2 लाख 36 हजार करोड़ के बजट का किया ऐलान
26 Mar, 2025 03:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आज राज्य सरकार का चौथा बजट पेश किया. वर्तमान बजट 2 लाख, 36 हजार 80 करोड़ रुपए का है. यह पिछली बार 2.05 लाख करोड़ रुपये के बजट से करीब 5-7 फीसदी अधिक है. यह आम आदमी पार्टी सरकार का सबसे बड़ा बजट भी होगा. बजट भाषण पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब की विकास दर 9 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. अब तक 3 करोड़ लोग आम आदमी क्लिनिक का लाभ उठा चुके हैं. इस वर्ष जीएसडीपी में 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है.
3,000 इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा- पंजाब सरकार खेलों के क्षेत्र में पहली बार मेगा खेल खेडां पंजाब बदलता पंजाब शुरू करने जा रही है. इससे खेल के क्षेत्र में पंजाब में सुधार आएगा. इसके तहत हर गांव में खेल के मैदान और जिम बनाए जाएंगे. इनमें दौड़ने के लिए ट्रैक, सौर ऊर्जा लाइटें और अन्य सुविधाएं होंगी. हम इसमें सभी लोकप्रिय गेम लॉन्च करेंगे.
उन्होंने कहा कि पंजाब भर में 3,000 इनडोर जिम बनाए जाएंगे. खेल के उत्कृष्टता केंद्र में सुधार होगा. इसके लिए सरकार 979 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराएगी. यह पंजाब के इतिहास में जारी की जाने वाली सबसे बड़ी राशि है. यह अब तक किसी भी सरकार द्वारा जारी की गई सबसे अधिक राशि होगी.
नशा मुक्ति अभियान पर 150 करोड़ का खर्च
हरपाल चीमा ने कहा- हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. जब से हमारी सरकार सत्ता में आई है, नशा तस्करों की कमर टूट रही है. पिछले एक महीने से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. पंजाब में अगले वर्ष पहली बार मादक पदार्थों की गणना की जाएगी. सरकार 2025-26 में नशा मुक्ति अभियान पर 150 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार गैंगस्टरों से निपटने के लिए बड़ी कार्रवाई कर रही है. इसलिए, हम आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करेंगे. इसकी अवधि 30 मिनट से घटाकर 8 मिनट कर दी जाएगी. ईआरवी खरीदने के लिए 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और 112 नए नियंत्रण मुख्यालय बनाने के लिए 153 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
817 भ्रष्ट अधिकारी गिरफ्तार – चीमा
वित्त मंत्री ने कहा- हमारी सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए हैं. हम लोगों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं. 817 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. सड़क सुरक्षा बल का गठन किया गया है. उन्हें 144 हाईटेक वाहन दिए गए हैं. पूरे राज्य में मुख्यमंत्री योगशाला कार्यक्रम शुरू किया गया है. तीन वर्षों में पंजाब में 96,836 करोड़ रुपये का निवेश आया है.
मनीष सिसोदिया ने पंजाब में नशा खत्म करने का किया वादा, कहा- हर गांव तक पहुंचेंगे
25 Mar, 2025 06:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने कई बड़े काम किये हैं. सिसोदिया ने पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने, विकास में तेजी लाने और पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता भी दोहराई.
सिसोदिया ने पंजाब में पार्टी की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पिछले प्रशासन द्वारा की गई राजनीतिक गंदगी को दूर करने और पंजाब को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने में मान सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य की तारीफ की.
एक महीने में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल
सिसोदिया ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने केवल एक महीने में वह हासिल किया है जो पिछली सरकारें दशकों में हासिल नहीं कर सकीं.” उन्होंने पंजाब में वर्षों से व्याप्त नशीली दवाओं की समस्या से निपटने में मुख्यमंत्री मान के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की और कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना आप सरकार की पहली प्राथमिकता है. मनीष सिसोदिया ने रेखांकित किया कि नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई सिर्फ एक सरकारी पहल नहीं है बल्कि यह आम आदमी पार्टी के लिए एक मिशन है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में मान सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ आक्रामक युद्ध छेड़ रखा है. उन्होंने कहा, “परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं. केवल एक महीने में सरकार ने महत्वपूर्ण प्रगति की है जो पिछली सरकारें दशकों में हासिल नहीं कर सकी थी.
उन्होंने पंजाब की जनता को आश्वासन दिया कि मान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है कि राज्य का हर गांव नशा मुक्त हो. उन्होंने कहा, “सरकार पंजाब के हर कोने तक पहुंचेगी और नशे को खत्म करने के अपने मिशन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.”
पिछली सरकारों ने बढ़ाए भ्रष्टाचार
मान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सिसोदिया ने कहा, “पिछली सरकारों ने पंजाब को बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, चरमराती शिक्षा प्रणाली, उपेक्षित स्वास्थ्य सेवा और आसमान छूती बेरोजगारी के साथ जर्जर स्थिति में छोड़ दिया था. वहीं मान सरकार ने केवल तीन वर्षों में 20 वर्षों की इस गंदगी को दूर किया है जिसके कारण अब पंजाब रॉकेट गति से विकास कर रहा है.”
उन्होंने आप सरकार के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को बताते हुए कहा कि तेजी से निर्णय लेने और नीतियों के कार्यान्वयन में हालिया उछाल लोगों के कल्याण के प्रति आप सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
पंजाब प्रभारी के रूप में मेरी जिम्मेदारी
सिसोदिया ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “पंजाब के प्रभारी के रूप में यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किए गए हर वादे को पूरा किया जाए. पंजाब सुशासन का हकदार है और आप सरकार एक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.”
उन्होंने पंजाब के लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार से लड़ने और नशा मुक्त राज्य देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे में सुधार करने पर भी रहेगा.
तोता हुआ गायब, परिवार ने पोस्टर लगाया और 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा
25 Mar, 2025 06:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के मोगा से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक परिवार का तोता लापता हो गया है. परिवार ने मिट्ठू की तलाश के लिए मुनादि करवाने के अलावा फ्लैक्स बैनर भी बनवाए हैं. परिवार ने बैनर में दस हजार रुपए देने की बात कही है. बैनर में लिखा गया है कि तोता ‘मिट्ठू’ लाओ,10 हजार नगद ले जाओ. हालांकि इसके अलावा परिवार के लोग मिट्ठू को ढूंढने के लिए दिन रात कोशिश कर रहे हैं.
इंसान का पशु पक्षियों से अजीब रिश्ता रहा है. अनेकों बार इंसान अपने शौक के लिए घर पर किसी पालतू जानवर या पक्षी को ले आता है. हालांकि ये पता नहीं चलता कि कब वह पालतू जानवर या पक्षी, घर का एक सदस्य बन जाता है. देखते ही देखते वह संबंधित व्यक्ति और पालतू जानवर या पक्षी एक दूसरे की जान बन जाते हैं.
ढाई साल पहले लाए थे तोता
ऐसा ही एक मामला पंजाब के मोगा से सामने आया है, जहां एक परिवार ढाई वर्ष पूर्व, एक दो साल के तोते ‘मिटठु’ को अपने घर ले आया था. लेकिन धीरे धीरे वह तोता उनके परिवार का एक सदस्य बन गया. जहां मिटठू परिवार के बड़ों का बेटा बन गया, वहीं किसी का भाई बन गया, और अब जब अचानक से मिटठू गायब हो गया है, तो परिवार ने तोते ‘मिटठू’ को ढूंढने के लिए दिन रात एक कर दिया है.
महिला बोली-कोई मेरा मिट्ठू ला दो
परिवार द्वारा जहां शहर में लापता मिटठू की तलाश में मुनादी करवाई जा रही है तो वहीं, इस संबंध में फ्लैक्स बैनर भी बनवाये गए हैं. परिवार ने मिटठू को घर लाने वाले या उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए एक अच्छी खासी रकम की भी घोषणा की है. ताकि किसी प्रकार मिट्ठू अपने घर वापिस आ सके. घर की मालकिन मोनिका सूद, जिनके लिए कि तोता मिट्ठू एक तोता नहीं बल्कि उनका पुत्र है, मीडिया से कहा कि कोई भी हमारे मिट्ठू को वापस ला दे हम उसके इनाम देंगे. उन्होंने रोते हुए कहा कि हमारा मिट्ठू ना जाने कहां, किसी हाल में होगा.
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को असम जेल में किया गया शिफ्ट
24 Mar, 2025 03:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कुख्यात गैंगस्टर, ड्रग माफिया और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जग्गू भगवानपुरिया को रविवार (23 मार्च) को मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत हिरासत में लिया गया. इसके बाद उसे पंजाब से ट्रांसफर कर दिया गया है. एनसीबी के मुताबिक गैंगस्टर को मादक पदार्थ और मादक पदार्थ (PIT-NDPS) अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है. पंजाब के बठिंडा की जेल में बंद भगवानपुरिया को पंजाब पुलिस के सहयोग से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने असम के सिलचर स्थित सेंट्रल जेल पहुंचाया.
इससे पहले 5 बड़े नशा तस्करों को असम जेल में शिफ्ट किया जा चुका है. गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के मामलों में भी था. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बठिंडा से सड़क मार्ग से चंडीगढ़ लाया गया और यहां से हवाई मार्ग से असम जेल भेज दिया गया. एनसीबी का कहना है कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया पंजाब के गुरदासपुर जिले का रहने वाला है. उसके खिलाफ 128 आपराधिक मामलों में जांच चल रही है.
128 आपराधिक मामलों में शामिल है भगवानपुरिया
एनसीबी के बयान के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया 2012 से अब तक 128 मामलों में शामिल है. इनमें हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले, जबरन वसूली, हथियार कानून और एनडीपीएस अधिनियम के तहत 12 मामले शामिल हैं. भगवानपुरिया सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी आरोपी है. उसके आपराधिक नेटवर्क ने हेरोइन, अफीम, नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी में मदद की.
जेल से देता था आपराधिक गतिविधियों को अंजाम
इसके साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि भगवानपुरिया ने पंजाब की उच्च सुरक्षा वाली जेलों के अंदर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए बार-बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है. एनसीबी ने कहा कि भगवानपुरिया को हिरासत में लिया गया और पंजाब से बाहर ले जाया गया क्योंकि उसने कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय गुर्गों के साथ संबंध स्थापित कर लिए थे. ऐसे में उसे अनुकूल माहौल से दूर रखने के लिए किसी दूसरी जगह ले जाना जरूरी था.
पहले इन अपराधियों को भी किया जा चुका है शिफ्ट
इसके अलावा बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला हवेलियां, अक्षय छाबड़ा और जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी जैसे अपराधियों को भी पिछले छह महीनों में पंजाब की जेलों से असम के डिब्रूगढ़ की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया है. बताया जा रहा है कि ये सभी जेल में रहने के बावजूद आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे.
पंजाब में आज 450 किसानों को रिहा किया जाएगा, रिहाई की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी
24 Mar, 2025 03:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को पिछले दिनों सरकार ने खत्म करा दिया. पुलिस ने बुलडोजर की मदद से सड़क पर लगे टेंट और बाकी सामान को भी हटा दिया है, इसके साथ ही कई किसानों को हिरासत में लिया था, जिनको रिहा करने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली थी. इस बीच किसानों के जेल में होने और उनके रिहा होने को लेकर पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी दी है.
आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 19 मार्च से अब तक करीब 1400 किसानों को हिरासत में लिया गया था. इनमें से 800 किसानों को रिहा कर दिया गया है. इसके अलावा पंजाब के सीएम ने फैसला किया है कि महिलाओं, दिव्यांगों, मेडिकल समस्याओं वाले किसानों और 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को तुरंत रिहा किया जाएगा. यही कारण है क आज करीब 400 किसानों को रिहा किया जाएगा.
इस नंबर पर मिलेगी किसानों को जानकारी
आई जी ने बताया कि इसके अलावा हमने एक नोडल अधिकारी जसबीर सिंह बनाया है, जो पटियाला में तैनात एसपी स्तर के अधिकारी हैं. कोई भी किसान जिसे अपने सामान को लेकर किसी भी तरह की शिकायत है, वह उनसे संपर्क कर सकता है और उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा. किसी का कोई भी सामान हो उसकी हर जानकारी दी जाएगी. परेशान नहीं होना है आपको केवल फोन करना है, किसान किसी भी समय 9071300002 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, फिर कराए बॉर्डर खाली
पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ यह किसानों का आंदोलन खत्म कराया था. जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत सिंह राय, सुखजीत सिंह हरदोई झंडे समेत सभी बड़े किसान नेता बुधवार सुबह से चंडीगढ़ में केंद्र के साथ बैठक के लिए गए थे. पुलिस ने पहले बैठक से बॉर्डरों की तरफ वापस जाते किसान नेताओं को हिरासत में लिया. इसके बाद बॉर्डर पर कार्रवाई शुरु कर दी. पुलिस ने दोनों बॉर्डरों पर कार्रवाई करते हुए किसानों को बसों में बिठा लिया गया. इसके बाद पुलिस ने मंच से लेकर किसानों द्वारा बनाए अस्थायी घरों व अन्य निर्माणों को बॉर्डर से हटा दिया. इसी तरह की कार्रवाई शंभू बॉर्डर पर की गई.
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में आम आदमी पार्टी पर कसा तंज
22 Mar, 2025 10:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शनिवार को पंजाब के बठिंडा दौरे पर थे. जहां, उन्होंने राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया और कई गंभीर आरोप भी लगाए. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली ने जब नकार दिया तो आम आदमी पार्टी के दो नेता पंजाब आ गए हैं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को तमिलनाडु भेज दिया गया है.
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में अब प्रशासनिक तंत्र मनीष सिसोदिया और वित्त मंत्रालय के काम सत्येंद्र जैन संभालेंगे. केंद्रीय मंत्री ने पंजाब में शराब की दुकानों की संख्या पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हर चौक और मार्केट में फाइव स्टार होटल जैसी शराब की दुकानें सजी हुई हैं. उनका आरोप है कि सरकार आबकारी से कमाई बढ़ाने के लिए लोगों को नशे में रखना चाहती है.
किसानों और मजदूरों से एकजुट होने की अपील
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए बिट्टू ने कहा कि उन्होंने कई बार मीटिंग की मांग की, लेकिन नहीं सुनी गई. हालांकि, केंद्रीय मंत्रियों के सामने किसानों की बात रखी गई है. उन्होंने किसानों और मजदूरों से एकजुट होने की अपील की. पटियाला में कर्नल बाठ पर हुए हमले को उन्होंने पंजाब पुलिस की विफलता बताया. बिट्टू ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे दूसरे राज्यों के लोगों या उनके वाहनों को नुकसान न पहुंचाएं. उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब के लोग भी अन्य राज्यों में रहते और यात्रा करते हैं.
आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया
दरअसल, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों को बदलते हुए नई नियुक्तियां की है. इसमें पंजाब भी शामिल है. पार्टी ने पंजाब के लिए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया प्रभारी नियुक्त किया है जबकि सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी बनाया है. माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से यह कदम आने वाले समय में विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया गया है. पार्टी को दिल्ली के चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी है इसलिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की कमान अपने सबसे विश्वसनीय मनीष सिसोदिया को दी है.
‘किसानों पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई की निंदा करता हूं’
हाल ही में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब पुलिस की ओर से किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा भी उठाया था. उन्होंने कहा था कि मैं पंजाब सरकार की इस कार्रवाई की निंदा करता हूं. उन्होंने आपको (AAP सरकार) वोट दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शर्म आनी चाहिए. वे(AAP सरकार) नहीं चाहते थे कि केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकले. आपने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीतने के लिए किसानों को हिरासत में लिया. पंजाब के लोग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसी भी गांव में घुसने नहीं देंगे.
पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का सवाल, DGP से स्टेटस रिपोर्ट तलब
22 Mar, 2025 11:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शंभू और खन्नौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन 2.0 को हटाने के दौरान किसान नेताओं की गिरफ्तारी का मामला कोर्ट तक पहुंच गया है. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की इमरजेंसी सुनवाई हुई. कोर्ट में दायर याचिका में किसान नेताओं की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया गया है. इसपर कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है.
19 मार्च को केंद्र सरकार और किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के बीच 7वें दौर की बैठक हुई. चंडीगढ़ में हुई इस बैठक के समाप्त होने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया. वहीं अब कोर्ट ने सोमवार को पंजाब के डीजीपी को पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.
राजनीतिक पार्टी एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
पंजाब पुलिस द्वारा शीर्ष किसान नेताओं को हिरासत में लेने के बाद शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों के बनाए गए विरोध स्थल को खाली करा लिया गया. जिसके बाद शंभू-अंबाला राजमार्ग पर यातायात एक साल से अधिक समय बाद फिर से शुरू हो गया. वहीं, हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क पर से अवरोधक हटाने के साथ खनौरी बॉर्डर से भी आवाजाही शुरू होने वाली है.
वहीं, किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों को हटाने और किसान नेताओं को हिरासत में लेने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना की है. वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जब शंभू और खनौरी को ऐसे किसान नेताओं के विरोध के बिना खाली किया जा सकता है, तो पंजाब को 400 दिनों तक क्यों परेशान रहने दिया गया?. वहीं, कांग्रेस ने इसे बीजेपी और आप सरकार की मिलीभगत करार दिया है.
डल्लेवाल को रेस्ट हाउस में किया गया ट्रांसफर
पुलिस द्वारा पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी हिरासत में लिया गया. हालांकि, उनकी स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जालंधर स्थित पंजाब आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां से उन्हें बाद में जालंधर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ट्रांसफर कर दिया गया. किसान फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर पिछले साल 13 फरवरी से शंभू-खन्नौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए थे.
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
