पंजाब
EC के नियमों का उल्लंघन... उपचुनाव से पहले ओपिनियन पोल हुआ पब्लिश; FIR दर्ज
18 Jun, 2025 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अंतर्गत, 19 जून 2025 को होने वाले लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के संबंध में एक ओपिनियन पोल प्रकाशित किए जाने को लेकर एफआईआर (नंबर 0030/2025) दर्ज की गई है।
ओपिनियन पोल का यह प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है, जिनके तहत मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल के प्रसारण या प्रकाशन पर प्रतिबंध है।
रिटर्निंग अधिकारी ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
यह शिकायत औपचारिक रूप से 64-लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दर्ज करवाई गई थी। ऐसे पोल के प्रकाशन को मतदाताओं की धारणा राय और चुनावी प्रतिक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश माना जाता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और अखंडता को नुकसान पहुंचता है।
यह उल्लेख करना आवश्यक है कि "टर्न टाइम्स", "जन हितैषी", "द सिटी हेडलाइंस" और "ई न्यूज़ पंजाब" जैसे कुछ ऑनलाइन चैनलों द्वारा प्रतिबंधित समय के दौरान ओपिनियन पोल प्रकाशित करने की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
इसी आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, लुधियाना ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।
चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आठ माह में बना डालीं नशे की लत वाली 20 करोड़ टेबलेट
18 Jun, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा अल्प्राजोलम के उत्पादन व तस्करी को लेकर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश में दवा बनाने वाली पांच फैक्ट्रियों पर छापेमारी की।
जांच में सामने आया कि एक ड्रग फैक्ट्री में मात्र आठ माह में 200 मिलियन (20 करोड़) से अधिक अल्प्राजोलम टेबलेट बनाकर महाराष्ट्र की फर्म को भेजी गईं।
ईडी ने हिमाचल की कई अन्य फैक्ट्रियों का रिकॉर्ड जब्त किया। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने मंगलवार को पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान व महाराष्ट्र राज्यों में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
यह जांच एक संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट के नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है जो पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से एनडीपीएस एक्ट 1985 की विभिन्न धाराओं में दर्ज एफआइआर पर आधारित है। एफआइआर में दो ड्रग पेडलर व एक बिचौलिया एलेक्स पालीवाल को नामजद किया गया है।
मुंबई सहित कई राज्यों में फैला रैकेट
पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने पिछले वर्ष मई में इस रैकेट का भंडाफोड किया था जो विशेष रूप से महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। इस मामले में आरोपित मुख्य सरगना एलेक्स पालीवाल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपित एलेक्स पालीवाल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमों व ड्रग्स कंट्रोल अफसरों ने मंगलवार को हिमाचल के बद्दी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग प्राइवेट लिमिटेड की जांच कर रिकॉर्ड जब्त किया।
रिकॉर्ड से पता चला कि कंपनी ने आठ महीनों में 20 करोड़ से अधिक अल्प्राजोलम टेबलेट का निर्माण किया। जांच में बायोजेनेटिक लिमिटेड की दूसरी फार्मा निर्माण कंपनी साइलेक्स फार्मा केम ड्रग इंडस्ट्रीज का नाम सामने आया।
स्माइलेक्स फार्मा केम ड्रग इंडस्ट्री से 47.32 ड्रग्स कैप्सूल, 725.5 किलोग्राम ड्रग ट्रामाडोल पाउडर, 1.5 करोड़ कैप्सूल बरामद किए गए। इस इंडस्ट्री ने एक वर्ष में 6500 किलोग्राम ड्रग ट्रामाडोल पाउंडर खरीदा। कालाअंब में भी दबिश की सुचना है।
नशीले पदार्थों के परिवहन एवं वितरण के लिए एसटीएफ ने चार सप्लायर इंतजार सलमानी, प्रिंस सलमानी, बलजिंदर सिंह व सूबा को भी गिरफ्तार किया था। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि फिलहाल उन्हें ईडी की छापेमारी की कोई जानकारी नहीं है।
वहीं एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने भी कहा कि बद्दी-नालागढ़ में ईडी के आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उद्योग के प्रबंधक एमबी गोयल से जब इस विषय पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
ईडी की हिमाचल व पंजाब सहित 15 स्थानों पर छापेमार
इन फार्मा कंपनियों की ईडी ने ली तलाशी ईडी ने मेसर्ज बायोजेनेटिक ड्रग्स प्रा. लि., मेसर्ज सीबी हेल्थकेयर, मेसर्ज स्माइलेक्स फार्माकेमड्रग इंडस्ट्रीज, मेसर्ज सोल हेल्थ केयर प्रा. लि. और मेसर्ज एस्टर फार्मा में छापेमारी की।
बता दें कि अल्प्राजोलम अत्यधिक शक्तिशाली व नशे की लत वाली दवा है जिसे भारत में ‘नियंत्रित पदार्थ’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके उत्पादन, अपने पास रखने, व्यापार, निर्यात व उपयोग पर कड़े नियम लागू हैं क्योंकि इससे रोगियों तथा गैर-चिकित्सा उपयोगकर्ताओं दोनों में दुरुपयोग व इसपर निर्भरता का जोखिम उत्पन्न हो सकता है। अल्प्राजोलम का अवैध रूप से व्यापार पर नारकाटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट में 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
लुधियाना में चारपाई पर सो रही मौसी और भांजे को सांप ने डसा, महिला की मौत
18 Jun, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नजदीकी गांव जोधवाल में मंगलवार सुबह सांप के काटने से महिला अनु रानी (30) की मौत हो गई, जबकि उसका 5 वर्षीय भांजा हार्दिक निवासी अंबाला जिंदगी व मौत से जूझ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अनु रानी चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसका भांजा नीचे बिस्तर पर सो रहा था। अचानक सुबह करीब 3 बजे के बाद एक सांप उनके कमरे में घुस गया, जिसने सो रही अनु रानी व उसके भांजे को काट लिया।
सांप के काटने से परिवार में भगदड़ मच गई और दोनों को अस्पताल लाया गया यहां अनु रानी की मौत हो गई जबकि हार्दिक का इलाज चल रहा है। अनु रानी के पति जनक राज की कुछ वर्ष पहले कोरोना के दौरान मौत हो गई थी।
जोधवाल के इस परिवार को अभी दो दिन पहले ही प्राकृतिक कहर का सामना करना पड़ा था, जिसमें मृतका अनु रानी के देवर धीरज राणा ने सड़क हादसे में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धीरज राणा की चिखा की अगनी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज दो दिन बाद परिवार में अनु रानी की मौत हो गई।
फिरोजपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, बेटी घायल
18 Jun, 2025 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिरोजपुर। शहर के मोगा रोड पर सुरजीत मेमोरियल कॉलेज में बेटी की एडमिशन के लिए जा रही स्कूटी सवार अध्यापिका को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे अध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कुलगढ़ी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका नैनसी जैन पत्नी विशाल जैन निवासी फिरोजपुर छावनी के भाई दीपाकर निवासी फिरोजपुर छावनी ने बताया कि 16 जून की दोपहर दो बजे उसकी बहन नैनसी स्कूटी पर सुरजीत मेमोरियल कॉलेज मोगा रोड पर एडमिशन संबंधी पूछने गई थी जब वह बस्ती भाग सिंह वाला के नजदीक पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी स्कूट को टक्कर मार दी, जिससे नैनसी की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। हादसे के बद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़
18 Jun, 2025 12:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में गैंगवॉर और अपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण का पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। एसएचओ भी घायल हुआ है।
घटना के बाद गैरी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ऑपरेशन सीआईए स्टाफ और सिटी थाना 2 पुलिस का रहा। यह घटना गत 15 जून को हुई गैंगवॉर से संबंधित है। गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास गोलीबारी हुई थी।
मामला एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़े का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सिटी थाना-2 में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने गैरी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
गैंगवार में उपयोग हथियारों की बरामदगी के लिए गैरी को लेकर पुलिस गई थी। इसी दौरान उसने जहां हथियार छुपाकर रखे थे, वहां से पिस्टल निकाल पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कट्टरपंथियों के निशाने पर, चमकीला हत्याकांड से जोड़ रहे लोग
17 Jun, 2025 11:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या कर दी गई. उनका शव बठिंडा के एक अस्पताल की पार्किंग में कार में मिला. कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थीं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील रील बनाती थीं. इंस्टाग्राम पर उनके 3.86 लाख फॉलोअर्स थे. सात महीने पहले आतंकी अर्श दल्ला ने अश्लील कंटेंट को लेकर कमल कौर को जान से मारने की धमकी भी दी थी. हालांकि हत्या का आरोप अर्श दल्ला की जगह अमृतपाल सिंह मेहरों पर लग रहा है. फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. कमल कौर के अलावा पंजाब की दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमकी दी गई है. आइए जानते हैं कि अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर पंजाब में इस तरह की वारदात कब-कब हुई हैं…
पंजाबी संगीत जगत की मशहूर हस्ती अमर सिंह चमकीला की 8 मार्च 1988 को अलगाववादियों ने हत्या कर दी थी. कहा जाता है कि पंजाबी गानों में अश्लीलता की वजह से उनकी हत्या की गई थी. 1988 की ही तरह अब भी पंजाबी प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. प्रभावशाली लोगों को मिल रही ये धमकियां मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की हत्या के पैटर्न से मेल खाती हैं. 1979 से 1988 तक का दौर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अमर सिंह चमकीला का राज था. कट्टरपंथियों को डबल मीनिंग गाना पसंद नहीं था, जिसके लिए उन्होंने चमकीला को कई बार धमकियां दीं, लेकिन वो नहीं रुके, फिर उनकी हत्या कर दी गई.
बठिंडा में कमल कौर भाभी की हत्या
लुधियाना के लक्ष्मण नगर की रहने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी को उनके असली नाम से बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर वह कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर थीं. कमल कौर की 9 जून 2025 को बठिंडा में हत्या कर दी गई थी. कमल ने बैंक की नौकरी छोड़कर सोशल मीडिया पर डबल मीनिंग कंटेंट बनाना शुरू कर दिया था. कमल कौर की हत्या की जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह मेहरों ने ली है. उसने अश्लील वीडियो को लेकर कमल को जान से मारने की धमकी भी दी थी.
कुल्हड़-पिज्जा कपल को देश छोड़ना पड़ा
जालंधर के सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा के नाम से मशहूर हैं. यह कपल कुल्हड़ में पिज्जा परोसने के लिए मशहूर हुआ. इन दोनों के अनोखे आइडिया ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उनके वीडियो को लाखों व्यूज मिलने लगे. इसी दौरान विवाद भी शुरू हो गए. सबसे पहले उनका अश्लील वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद वे कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए.
सहज अरोड़ा को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं. उनसे कहा गया कि वे ऐसे वीडियो न बनाएं या पगड़ी पहनना बंद करें. इसके वे परेशान हो गए. उन्होंने सुरक्षा के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 14 नवंबर 2024 को उन्हें सुरक्षा भी मिली, लेकिन फिर भी वे परेशान रहे. आखिरकार 22 जनवरी 2025 को वे देश छोड़कर यूके चले गए.
कनाडा में जोगिंदर बस्सी पर हमला
जोगिंदर सिंह बस्सी टोरंटो, कनाडा में एक प्रसिद्ध पंजाबी रेडियो संपादक हैं. वे मूल रूप से जालंधर, पंजाब के रहने वाले हैं. वे रेडियो और यूट्यूब पर जोगिंदर बस्सी नाम से एक शो होस्ट करते हैं. इसमें वे भारतीय समुदाय, पंजाब की राजनीति, खालिस्तानी गतिविधियों और प्रवासी मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देते हैं. इस वजह से वे चरमपंथियों के निशाने पर भी आ गए. चरमपंथियों ने उन्हें भारत सरकार का एजेंट भी कहा है. अभी पांच महीने पहले कनाडा में उनके घर पर हमला किया गया था. उनके गैराज में तोड़फोड़ की गई थी.
दीपिका लूथरा को मिली जान से मारने की धमकी
अमृतसर की रहने वाली इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा पिछले पांच सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. दीपिका के तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. इसी साल मार्च के महीने में लूथरा को धमकियां मिली थीं, जिसके बाद अमृतपाल मेहरों ने लूथरा से माफी मांगने को भी कहा था. दीपिका ने इस माफीनामे का वीडियो भी 26 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. दीपिका ने बताया कि अमृतपाल ने उनसे माफी वाला वीडियो डिलीट न करने को कहा था, इसलिए उन्होंने इसे अभी तक डिलीट नहीं किया है.
प्रीत जट्टी को भी जान से मारने की धमकियां मिलीं
कमल कौर भाभी की हत्या के बाद तरनतारन जिले की रहने वाली इन्फ्लुएंसर सिमरनजीत कौर को भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं. सिमरनजीत कौर का प्रीत जट्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट हैं. सिमरनजीत ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है.
NIA का बड़ा खुलासा: पंजाब पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला KZF आतंकी संगठन की साजिश, 3 आरोपी नामजद
16 Jun, 2025 08:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को पंजाब के एसबीएस नगर जिले में दिसंबर 2024 में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. जांच में यह सामने आया है कि यह हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की एक बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य राज्य में आतंक और अस्थिरता फैलाना था.
एनआईए ने मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत में जो आरोपपत्र दाखिल किया, उसमें युगप्रीत सिंह उर्फ युवी निहंग, जसकरण सिंह उर्फ शाह, और हरजोत सिंह उर्फ जोत हुंदल को आरोपी बनाया गया है.
तीनों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. एनआईए के अनुसार, इस आतंकी हमले की योजना और क्रियान्वयन में विदेश से संचालित आतंकी नेटवर्क की स्पष्ट भूमिका सामने आई है.
कनाडा से आतंकियों को मिला था फंड
एजेंसी की प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यूके में मौजूद केजेडएफ आतंकी जगजीत सिंह लाहिड़ी उर्फ जग्गा, जिसे जग्गा मियापुर और हरि सिंह के नाम से भी जाना जाता है, ने युगप्रीत सिंह की भर्ती की थी. जग्गा ने एक एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिए उसे कट्टरपंथी बनाया और सीधे निर्देश दिए.
आधिकारिक बयान के अनुसार, युगप्रीत सिंह को कनाडा स्थित कुछ संदिग्ध संस्थाओं के जरिए 4.36 लाख रुपए की आतंकी फंडिंग दी गई थी, जिनकी पहचान कर ली गई है और जांच जारी है.
फंडिंग के जरिए हथियार, ग्रेनेड और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए थे. एनआईए ने यह भी बताया कि नवंबर 2024 में तीनों आरोपियों को विदेशी आकाओं द्वारा ग्रेनेड सौंपे गए थे.
आतंक फैलाने की रची थी साजिश
हमला 1-2 दिसंबर 2024 की रात को एसबीएस नगर जिले के अस्रोन पुलिस चौकी पर हुआ था, जहां ग्रेनेड फेंकने की घटना ने राज्य की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था. हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसे राज्य में आतंक फैलाने की साजिश के रूप में देखा गया.
एनआईए के अनुसार, इस हमले का उद्देश्य पंजाब में कानून-व्यवस्था को चुनौती देना, संवेदनशील स्थलों पर हमले करना और लक्षित हत्याओं को अंजाम देना था. जांच एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल एक हमला नहीं, बल्कि खालिस्तानी आतंकियों की एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साजिश है.
एनआईए ने बताया कि वह इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है और अन्य विदेशी संचालकों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है. एजेंसी का लक्ष्य इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और भारत विरोधी ताकतों के मंसूबों को विफल करना है.
करतारपुर साहिब विवाद: CM रेखा गुप्ता को माफी मांगनी होगी – AAP विधायक जरनैल सिंह का बयान
16 Jun, 2025 08:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बीते दिन का एक वीडियो है. मुख्यमंत्री ने हमारे बहुत पवित्र धार्मिक स्थान श्री करतारपुर साहिब को संबोधित किया, उसमें अपमान झलकता है. सिख समाज के दिल में इस तरीके की शब्दावली के बाद गहरी ठेस पहुंची है. करतारपुर साहिब का इतिहास बहुत महान है. गुरु नानक साहब ने बहुत लंबा अरसा अपने जीवन का वहां बिताया है.
जरनैल सिंह ने कहा कि सिखों के दिल में उस स्थल का बड़ा रुतबा है. मुख्यमंत्री को सिख इतिहास की जानकारी नहीं है. धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी नहीं है. पंजाब के बारे में जानकारी नहीं है. दिल्ली में आप लंबे समय से रह रहे हैं. दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि सिखों के धार्मिक स्थल को किस तरह से संबोधित किया जाता है. कोई बंगला साहिब जाता है तो गुरुद्वारा बंगला साहिब बोलते हैं. इससे आपकी श्रद्धा और मानसिकता झलकती है.
क्या अपनी नेता से माफी मांगने का आग्रह नहीं कर सकते?
आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि जिस तरह का संबोधन आपने किया, उससे ज्यादा शर्मनाक बात कोई नहीं हो सकती. बीजेपी के अंदर बहुत सारे सिख नेता हैं. क्या उनके अंदर राजनीति इतनी हावी हो चुकी है, वह अपनी नेता से एक बार माफी मांगने के लिए भी आग्रह नहीं कर सकते?
आप माफी मांगोगे तो सिख समाज माफ कर देगा
उन्होंने कहा, सिखों के दिल बहुत बड़े हैं. माफी देने का जिगरा है. आप माफी मांगोगे तो सिख समाज आपको माफ कर देगा. कैबिनेट में बीजेपी के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी हैं. वो मुख्यमंत्री को बताएं कि गुरुद्वारों का धार्मिक स्थलों का संबोधन किस तरीके करते हैं. मुख्यमंत्री माफी मांगने में क्यों हिचक रही है? इससे ठेस पहुंची है. आप माफी मांगें और खेद प्रकट करें.
पूरे पंजाबी और अरोड़ा समाज का अपमान
पार्टी नेता अंकुश नारंग ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया अरोड़ा समाज का अपमान, अब वह समाज से माफ़ी मांगें. मुख्यमंत्री ने पंजाबी और अरोड़ा समाज के ख़िलाफ़ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया है, वह बेहद ही घटिया और शर्मनाक है. उनकी शब्दावली और भाषा असंवैधानिक है. यह पूरे पंजाबी और अरोड़ा समाज का अपमान है. उन्हें जनता के बीच आकर माफी मांगनी होगी.
आम आदमी पार्टी की नई पहल: 'ईजी रजिस्ट्री' पोर्टल से संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान, भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा
14 Jun, 2025 08:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ईजी जमाबंदी पोर्टल की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पहल से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. इससे राजस्व विभाग सेवाओं में पारदर्शिता आएगी. उन्होंने कहा कि इस सेवा से लाखों लोगों का सीधा संबंध होता है. कुछ दिन पहले पंजाब ने ईजी रजिस्ट्री की शुरुआत की थी, जिसका मकसद संपत्ति रजिस्ट्री को सरल और पारदर्शी बनाना था.
भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली में ईजी रजिस्ट्री का उपक्रम शुरू किया गया जो लोगों के लिए काफी कारगर साबित हुआ. उन्होंने कहा कि पिछले महीने पूरे जिले से भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई. यह इस पहल की शानदार सफलता है. ईजी रजिस्ट्री को 15 जुलाई तक पूरे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा.
भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पोर्टल लोगों को पांच प्रमुख सेवाएं प्रदान करेगा. मसलन व्हाट्सएप पर जमाबंदी, इंतकाल, रपट एंट्री और फर्द बदर (भूमि रिकॉर्ड में सुधार). ये सभी ऑनलाइन सेवाएं हैं. व्हाट्सएप के माध्यम से जमाबंदी प्राप्त करने का निर्णय लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधा प्रदान करेगा. हर साल 40 लाख लोगों को भूमि रिकॉर्ड की फर्द (जमाबंदी) प्राप्त करने के लिए या तो अपने पटवारी के पास चक्कर काटने पड़ते थे.
अब भूमि रिकॉर्ड के लिए पटवारी के पास जाने, कतारों में खड़े होने या रिश्वत देने की कोई जरूरत नहीं. लोग ईजी वेबसाइट पर जाकर अपने विवरण दर्ज कर सकते हैं. जमाबंदी की प्रति मुफ्त में मिल जाएगी. भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस जमाबंदी पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और इसमें क्यूआर कोड भी होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के 99 फीसदी गांवों के भूमि रिकॉर्ड को डिजिटाइज कर दिया है, सभी भूमि रिकॉर्ड इस सेवा के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं और साथ ही बचे हुए गांवों को भी अगले दो महीनों में डिजिटाइज कर दिया जाएगा.
दोनों नेताओं ने कहा कि इस कदम से वे दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर डिजिटल रूप में अपनी भूमि को सुरक्षित करने में सक्षम होंगे. उन्होंने कहा कि यदि सब्सक्राइब किए गए रिकॉर्ड के साथ कोई छेड़छाड़ की कोशिश की जाती है, तो भूमि मालिक को व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से तुरंत अलर्ट मिल जाएगा. भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कदम दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी भूमि की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है.
easyjamabandi.punjab.gov.in के माध्यम से केवल एक क्लिक पर सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं. इसके साथ ही 1076 पर डायल करके या किसी भी सेवा केंद्र में आवेदन जमा करके भी इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है.
या भर के प्रवासी भारतीयों के लिए उनकी भूमि की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है.
easyjamabandi.punjab.gov.in के माध्यम से केवल एक क्लिक पर सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं. इसके साथ ही 1076 पर डायल करके या किसी भी सेवा केंद्र में आवेदन जमा करके भी इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है.
पठानकोट में एयरफोर्स का अपाचे हेलीकॉप्टर जमीन पर उतरा: एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग
14 Jun, 2025 07:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के पठानकोट के नंगलपुर इलाके में एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया. हालांकि राहत की बात ये रही कि इस लैंडिंग में किसी तरह के कोई खतरे या नुकसान की बात सामने नहीं आई है. इस इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में बात करने और इस पर जानकारी देने के लिए कोई भी अधिकारी राजी नहीं हैं. पठानकोट से अपाचे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और हेल्ड गांव में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई.
पठानकोट के साथ लगने वाला हेल्ड गांव थाना नंगलपुर के अंडर में आता है. इसी जगह आज, शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 बजे एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई, जिसके चलते जैसे ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मैदान में हेलीकॉप्टर उतरने से लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया.
इमरजेंसी लैंडिंग क्यों कराई गई?
12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से मची तबाही से लोग अभी बाहर नहीं निकल सके हैं और अब यह इमरजेंसी लैंडिंग को देखते हुए लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया. मौके पर पहुंची थाना नंगलपुर की पुलिस ने पूरे इलाके को कवर कर लिया. अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग क्यों कराई गई और इसके पीछे क्या कारण था. इसकी पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है.
स्थानीय लोगों की लग गई भीड़
इसके साथ ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग गांव के खेत में हुई, जिसके बाद एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई. इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है और न ही अधिकारी इस मामले में कुछ बताने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. तब सामने आया था कि इमरजेंसी लैंडिग कुछ तकनीकी कारणों की वजह से की गई थी.
लुधियाना उपचुनाव: AAP की जीत केजरीवाल के लिए 'राज्यसभा का टिकट', हार से पंजाब में कमजोर होगी पकड़
13 Jun, 2025 04:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर बुधवार को यानी 19 जून को वोटिंग होनी है. लुधियाना उपचुनाव को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा के चुनाव का सेमीफाइल माना जा रहा. यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की किस्मत का ही फैसला नहीं करेगी बल्कि अरविंद केजरीवाल के सियासी भविष्य का भी निर्णय करेगा. इसके चलते ही केजरीवाल लुधियाना में संजीव अरोड़ा को जिताने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं.
आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट संजीव अरोड़ा उपचुनाव जीतते हैं, तभी अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने का दरवाजा खुल सकेगा, नहीं तो चार साल तक उन्हें राजनीतिक वनवास झेलना होगा. यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने इन दिनों संजीव अरोड़ा को उपचुनाव जिताने के लिए पंजाब में डेरा जमा रखा है और उनकी जीत पर मंत्री बनाने की गारंटी लोगों को दे रहे हैं. ऐसे में देखना है कि केजरीवाल की किस्मत लुधियाना से तय होती है कि नहीं?
लुधियाना उपचुनाव पर सियासी संग्राम
2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना सीट आम आदमी पार्टी जीतने में कामयाब रही थी. आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बस्सी ‘गोगी’ के निधन हो जाने के चलते लुधियाना सीट पर उपचुनाव हो रहा है. आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बना रखा है, जो लुधियाना के एक बड़े कारोबारी हैं.
कांग्रेस से पूर्व विधायक भारत भूषण आशु मैदान में है तो शिरोमणि अकाली दल से एडवोकेट उपकार सिंह घुम्मन ने ताल ठोक रखी है. बीजेपी से जीवन गुप्ता उपचुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा अकाली दल (ए) से नवनीत कुमार गोपी किस्मत आजमा रहे हैं. इस तरह से लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मुकाबला काफी रोचक बन गया है.
आम आदमी पार्टी के लिए कितना अहम
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा आम आदमी पार्टी की दांव पर लगी है. 2022 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आने वाले गुरप्रीत सिंह बस्सी गोगी विधायक बनने में कामयाब रहे, लेकिन अब उनके निधन के बाद AAP से सांसद संजीव अरोड़ा मैदान में है. दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी के लिए लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव जीतना साख का सवाल बन गया है.
संजीव अरोड़ा लुधियाना के बिजनेसमैन हैं, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं. ऐसे में उन्हें जिताने के लिए अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान दिन रात एक किए हुए हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप ने लुधियाना में डेरा जमा रखा है. लुधियाना पश्चिम सीट पूरी तरह शहरी इलाके में आती है, जहां पर आम आदमी पार्टी का जनाधार माना जाता है. आम आदमी पार्टी के सत्ता में रहते हुए संजीव अरोड़ा अगर उपचुनाव नहीं जीत पाते तो बड़े सवाल खड़े होंगे.
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के तीन साल तीन महीने पूरे हो चुके हैं. ऐसे में लुधियाना पश्चिम उपचुनाव पंजाब में आप की नीतियों के प्रति आमजन के एक परीक्षण के रूप में भी देखा जाएगा. ऐसे में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दोनों ही ने लुधियाना की सियासी जंग फतह करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है ताकि हर हाल में अपनी जीत का परचम फहरा सके.
अरोड़ा की जीत से तय होगा AK का भविष्य
दिल्ली की सत्ता और नई दिल्ली विधानसभा सीट गंवाने के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए लुधियाना पश्चिम सीट का उपचुनाव सियासी भविष्य के लिए काफी अहम माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है. संजीव अरोड़ा के जीतने से राज्यसभा की सीट खाली होगी, जिसके बाद ही अरविंद केजरीवाल के संसद जाने का रास्ता साफ होगा.
संजीव अरोड़ा लुधियाना सीट जीतने में सफल नहीं रहते हैं तो केजरीवाल के लिए संसदीय राजनीति का रास्ता 2029 तक नहीं बन पाएगा. दिल्ली और पंजाब दोनों ही जगह से कोई भी राज्यसभा सीट खाली नहीं हो रही है. इस बात को समझते हुए अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. केजरीवाल जिस तरह संजीव अरोड़ा के उपचुनाव जीतने पर उन्हें मंत्री बनाने की गारंटी दे रहे हैं, उसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं और उनके राज्यसभा जाने के भी इरादे के संकेत हैं.
अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं ऐलान कर रहा हूं कि अगर आप 19 जून को संजीव अरोड़ा को विजय बनाते हैं तो हम 20 जून को उन्हें मंत्री बनाने का काम करेंगे. इतना ही नहीं उन्हें पंजाब सरकार में किसी बड़े मंत्रालय में एडजस्ट करने की भी गारंटी दे रहे हैं. इस तरह केजरीवाल अपने राज्यसभा जाने का रास्ता भी बना रहे हैं, जो संजीव अरोड़ा की जीत से तय होगी. यही वजह है कि पूरी आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट पर ही फोकस कर रखा है.
पंजाब: इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की लाश मिलने से सनसनी, अश्लील कंटेंट पर आतंकी अर्श डल्ला से मिली थी धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार
13 Jun, 2025 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बठिंडा, पंजाब: पंजाब के बठिंडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मशहूर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का शव उनकी कार में सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ है। यह घटना बुधवार देर रात बठिंडा-चंडीगढ़ राजमार्ग पर भुच्चो कलां स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के पार्किंग क्षेत्र में घटी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतपाल मेहरून नाम के एक व्यक्ति को मुख्य आरोपी बनाया है, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले का विस्तृत विवरण:
मृतका की पहचान: मृतका की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर 'कमल कौर भाभी' के नाम से बेहद मशहूर थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे और वे 'फनी भाभी टीवी' नाम का एक यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं, जिसके 2.36 लाख सब्सक्राइबर थे।
लापता होने का मामला: पुलिस के अनुसार, कंचन 9 जून को लुधियाना स्थित अपने घर से अपनी मां को यह कहकर निकली थीं कि वह एक प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही हैं। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका था।
शव की बरामदगी: बुधवार देर रात बठिंडा के आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। कार भी उन्हीं के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
हत्या की आशंका: प्रारंभिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने अमृतपाल मेहरून को मुख्य आरोपी बनाया है और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करने वाली है।
धमकियों का एंगल: सूत्रों के मुताबिक, कंचन कुमारी को उनके 'बोल्ड' और 'अश्लील' कंटेंट को लेकर पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। इस मामले में कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला से भी धमकियों के तार खंगाले जा रहे हैं। अर्श डल्ला पंजाब में आपराधिक गतिविधियों के लिए वांछित है और खालिस्तान टाइगर फोर्स से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन धमकियों का उनकी मौत से कोई संबंध है।
यह मामला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की सुरक्षा और ऑनलाइन कंटेंट को लेकर चल रही बहस को फिर से सामने ले आया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
'कहां गई दुल्हन?' दूल्हे के साथ अजीबोगरीब 'स्कैम', बारात लेकर पहुंचा और घर ही गायब मिला
11 Jun, 2025 06:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसने भी इसके बारे में जाना वो चौंक गया. दरअसल, अमृतसर से एक 40-45 बारातियों से सजी बारात रविवार को मोगा पहुंची थी, लेकिन मोगा में पूरी बारात के होश उड़ गए, क्योंकि बारात जहां पहुंची न वहां शादी की कोई तैयारी दिख रही थी और न ही दुल्हन या उसका परिवार मौजूद था.
ये बारात अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से निकली थी. दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर मोगा पहुंचा था और अपने भविष्य के हसीन सपने सजाए हुए था, लेकिन जब बारात मोगा पहुंची तो सबको समझ आया कि धोखाधड़ी हो गई है. जिस मोहल्ले में बारात पहुंची, वहां लड़की की फोटज दिखाई गईं तो सबसे उसे पहचानने से मना कर दिया. मोहल्ला पूरी तरह अनजान था.
दुल्हन का एड्रेस फर्जी निकला
जिस लड़की की फोटोज दिखाई जा रही थीं, उसके नाम का कोई घर उस मोहल्ले में था ही नहीं और न ही शादी की कोई तैयारी थी. दूल्हे की भाभी ने बताया कि रिश्तेदारों ने ये रिश्ता तय करवाया था. दोनों (लड़का-लड़की) वीडियो कॉल पर बात करते थे. लड़की ने बताया था कि वो यूके की रहने वाली है. उसने शादी की सारी तैयारियों पर बात की थी. इतना ही नहीं बारात का वैन्यू भी उसी ने बताया था, लेकिन झूठ निकला.
पूरे मोगा में लगाए चक्कर, कुछ नहीं मिला
दूल्हे के पिता ने बताया कि वो सुबह से शाम तक पूरे मोगा में चक्कर लगाते रहे, लेकिन लड़की का घर नहीं मिला और न ही वो वैन्यू मिला जो शादी के कार्ड में छपा था. बारातियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी पूछा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. जिस रॉयल पैलेस में शादी होने की बात कही गई थी, उसके मालिक ने रविवार को उसके यहां किसी शादी की बुकिंग न होने की बात साफ कह दी. इसके बाद साफ हो गया कि ये मामला धोखाधड़ी का है, जिसका पूरा प्लान पहले से बनाया गया.
दूल्हे के परिवार ने पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है. हालांकि मोगा में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी यहां एक बारात जब दुल्हन के घर पहुंंची थी तो पूरा परिवार गायब था. फिर बारात वापस चली गई थी.
पत्नी ने रोटियों में जहर मिलाकर पूरे परिवार को खिलाया, पति की मौत, सास-ससुर जिंदगी और मौत से जूझ रहे
11 Jun, 2025 06:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब के गिद्दड़बाहा के गुरुसर गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने रोटी में जहर मिलाकर अपने पति और सास-ससुर को खिला दिया. खाना खाने के बाद घर के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान महिला के पति शिवतार सिंह उर्फ राजू की मौत हो गई. जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई जगतार सिंह ने शिवतार सिंह की पत्नी खुशमनदीप पर परिवार को खाने में जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है. जगतार सिंह ने कहा कि पिता सुरजीत सिंह, माता जसविंदर कौर उसका छोटा भाई और भाई की पत्नी एक अलग घर में रहते हैं. रात में सभी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान भाई शिवतार सिंह की मौत हो गई. जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं शिवतार सिंह की पत्नी की हालत ठीक है.
मृतक के भाई ने दर्द कराया मामला
मृतक के भाई जगतार सिंह के बयान पर खुशमनदीप कौर उसके तीन और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जगतार सिंह ने बताया कि शिवतार सिंह और खुशमनदीप की शादी करीब 5 माह पहले हुई थी. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि खुशमनदीप का दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. करीब दो महीने पहले खुशमनदीप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी. जिसका शिवतार सिंह ने विरोध किया था. इसी वजह से खुशमनदीप ने खाने में जहर डालकर खिलाया. जबकि खुशमनदीप ने खुद जहरीली खाना कम खाया था.
जांच में जुटी पुलिस टीम
एसएमओ रश्मि चावला ने कहा कि चार लोगों को अस्पताल में लाया गया था. फूड पॉइजनिंग की केस लग रहा था. वहीं संदेह होने और परिवार के एक अन्य सदस्य के बयान पर घर की तलाशी ली गई. लेकिन घर से न ही जहरीली रोटी मिली है, और न ही जहरीली सब्जी. हालांकि की पूरे मामले की जांच की जा रही है.
MP पुलिस ने पंजाब में रिक्शा चलाकर और जूस बेचकर पकड़े फरार हथियार तस्कर
10 Jun, 2025 06:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो हथियार तस्करों को आखिरकार एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश के खरगोन के जैतापुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए पंजाब के दो आरोपियों को एमपी पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को पांच दिन लगे। एमपी पुलिस पांच दिन से जालंधर में डेरा डाले हुई थी। पुलिस वालों को उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़े।
एमपी पुलिस को इन दोनों शातिरों को पकड़ने के लिए जालंधर में वेश बदलकर रहना पड़ा। यहां तक कि रिक्शा चलाना और गन्ने का रस बेचना पड़ा। यह एक फिल्म से कम नहीं था। एमपी पुलिस ने आरोपी वीरपाल (28) और जगविंदर सिंह (19) को 30 मई को मध्यप्रदेश के गोपालपुरा से दो अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी हथकड़ी सहित बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे।
एमपी पुलिस को इनपुट मिला था कि उक्त दोनों आरोपी जालंधर में हैं। इसी आधार पर पुलिसकर्मी रिक्शा चालक और गन्ने का रस बेचने वाले बनकर इलाके में घूमते रहे, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। आखिरकार पुलिस ने जालंधर के रेलवे स्टेशन रोड से दोनों को दबोच लिया। आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर एमपी भेज दिया गया है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
