पंजाब
ट्रेन में चढ़ते समय महिला का फिसला पैर, टांग और हाथ-पैर की उंगलियां कटीं
20 Jun, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटियाला रेलवे स्टेशन पर आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक महिला ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की दाहिनी टांग व हाथ की उंगलियां और बाएं पैर की उंगलियां कट गईं। महिला की पहचान अंजलि (28 वर्ष) निवासी दतिया मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए जीआरपी के एएसआई रवि दत्त ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे दादर एक्सप्रेस रुकी और पीड़ित महिला अंजलि कुछ सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी, लेकिन पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। जिसके चलते ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश (एमपी) के दतिया शहर से अमृतसर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रही थी। यह भयावह दृश्य देख यात्रियों ने तुरंत ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई और घायल महिला को बाहर निकालकर फौरन सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
कलानौर-बटाला मार्ग पर पेड़ से टकराई तेज स्पीड कार, छुट्टी पर आए सैनिक की मौत
20 Jun, 2025 06:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कलानौर-बटाला मार्ग पर पड़ते गांव भागोवाल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। हादसे में छुट्टी पर आए एक सैनिक की मौत हो गई।
जबकि मृतक की मां, पत्नी और चचेरा भाई जख्मी हो गए। हादसा उस समय घटित हुआ, जब परिवार श्री दरबार साहिब से दर्शन करके वापिस लौट रहे थे। मृतक की पहचान सैनिक महकदीप सिंह (24) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी भंगवां के रुप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक महकदीप सिंह गत शनिवार को अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था। शुक्रवार सुबह अपने परिवारिक सदस्यों सहित अपनी वर्ना गाड़ी नंबर पीबी 06 बीबी 0145 पर सवार होकर श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन करके लौट रहे थे। कार को महकदीप सिंह चला रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह गांव भागोवाल के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सूखा पेड़ टूटने के बाद कार को उससे बचाते हुए संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे लगे पेड़ों में जा टकराई। हादसे में महकदीप सिंह, उसकी पत्नी रुपिंदर कौर, मां हरजिंदर कौर और मामले का बेटा गुरतेज सिंह जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस पहुंची। 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने महकदीप सिंह को मृतक करार दे दिया। हादसे के दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
गौरतलब है कि मृतक महकदीप सिंह का करीब एक वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। वह कुछ दिन पहले ही घर पर छुट्टी पर आया था। उसका पिता सुखदेव सिंह भी पूर्व सैनिक है। महकदीप सिंह जुड़वें भाई है और उसका दूसरा भाई अमेरिका गया हुआ है।
राहगीरों ने बताया कि महकदीप सिंह जब गाड़ी चलाकर अपने घर लौट रहा था तो अचानक सूखा पेड़ गिरने पर उसने अपना बचाव किया तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ में टकराने से उक्त हादसा घटित हो गया।
उन्होंने बताया कि कलानौर-बटाला मार्ग पर दर्जनों सूखे पेड़ है, जिन्हें काटने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई भी उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर, थाना किला लाल सिंह के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
शातिरों का ऐसा दिमाग... ATM में काली टेप लगाकर अटकाते थे लोगों का पैसा
20 Jun, 2025 12:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शहर में एटीएम से पैसे चोरी करने का अनूठा मामला सामने आया है। आरोपित एटीएम की पैसों की निकासी वाली जगह पर टेप चिपकाकर उपभोक्ताओं के पैसे चोरी कर रहे थे। थाना सिटी की पुलिस ने दो लोगों को काबू किया है।
जांच अधिकारी एसआइ वरिंदर पाल ने बताया कि आरोपित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने स्थित बैंक के एटीएम में दाखिल होकर पैसों की निकासी वाली जगह को चाबी से खोलकर उसमें काले रंग की टेप लगा देते थे। इसके चलते जब भी कोई व्यक्ति पैसे निकलवाने के लिए एटीएम में आता था तो टेप लगी होने के कारण पैसे बाहर नहीं निकल पाते थे।
उपभोक्ता कुछ समय तक इंतजार करने के बाद चला जाता था, जिसके बाद आरोपित एटीएम में घुसकर टेप हटा देते थे और पैसे निकाल लेते थे। इस तरह से उपभोक्ता के खाते से पैसे निकल जाते थे, लेकिन उसे प्राप्त नहीं होते थे। इसे लेकर उपभोक्ता बैंक से शिकायत कर रहे थे।
आरोपितों की पहचान सचिन कुमार निवासी डेरा खुर्द पिसावा, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश और कैलाश निवासी गांव आसफपुर, थाना खुर्जा, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
पंजाब के रूपनगर में गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 32 गोवंश और चार बछड़े बरामद
20 Jun, 2025 12:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रूपनगर में गो रक्षा दल पंजाब की टीम ने बुधवार रात को तीन माल वाहक वाहनों में गोवंश की तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया। ये गोवंश मेरठ, उत्तर प्रदेश से लाए जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बंद बाडी कंटेनर व दो कैंटर को जब्त कर लिया है।
इनमें 32 गोवंश और चार बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कंटेनर पर पीछे डाक पार्सल लिखा है। पुलिस ने पांच चालकों व सहायकों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण एक्ट और काउ स्लाटर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है गो रक्षा दल ने पुलिस के साथ वीरवार रात पौने बारह बजे इन मालवाहनों को रुकवाया तो इनमें गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे थे।
कंटेनर में 13 गाये व दो बछड़े तथा दो कैंटरों में से एक में आठ गायें व दो बछड़े और दूसरे में सात गायें थीं। इन वाहनों में सांस लेने की भी व्यवस्था नहीं थी, न ही पीने के लिए पानी या खाने के लिए तूड़ी का प्रबंध था। कंटेनर में गोवंश को तिरपालों से ढंका गया था।
इससे स्पष्ट है कि गोवंशों को बूचड़खाने ले जाने की योजना थी। इन वाहनों पर एचआर 58 नंबर अंकित है। पकड़े गए आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला शामली के रहने वाले हैं। इनमें गांव जीआना का नदीम, गांव किराना का महबूब, गांव बनत का मोहसीन, जान मोहम्मद और इरशाद शामिल हैं। सभी गोवंशों को रूपनगर के गोशाला में रखा गया है।
पठानकोट व श्रीनगर ले जाए जाने थे गोवंश
गो रक्षा दल के पंजाब के प्रधान निकसन कुमार ने बताया कि गोवंशों को बूचड़खाने ले जाने के लिए पठानकोट और श्रीनगर लेकर जाना था। गोवंश की तस्करी का साजिशकर्ता बंटी पठानकोट जिले के सुजानपुर का निवासी है, जो लंबे समय से इस अवैध व्यापार में संलिप्त है।
इससे पहले भी बंटी को खन्ना पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक के साथ पकड़ा था, लेकिन तब मामला रफादफा हो गया था। रूपनगर सिटी के एसएचओ पवन चौधरी ने कहा कि बंटी की भूमिका की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब में कल से बदलेगा मौसम करवट, तीन दिन तक जारी रहेगी बारिश
20 Jun, 2025 12:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Punjab Weather Update: महानगर में दो दिनों से महानगर में बादल छाए रह रहे हैं और कुछ पलों के लिए तेज हवाओं का झरोखे भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम का ऐसा हाल सुबह और शाम के समय बन रहा है। मगर दिन के समय मौसम साफ हो जाने, धूप खिलने की वजह से उमस भरी गर्मी भी हर किसी के लिए परेशानियां खड़ कर रही है।
ऐसे में महानगरवासियों को 21 जून तक का इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से अपने पूर्वानुमान से 21 जून से अगले तीन दिन तक वर्षा होने के बताए हैं। जिसके तहत बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ छींटें पड़ेगे और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगर मौसम विभाग के ये पूर्वानुमान सही साबित होता है तो एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
बहरहाल वीरवार को दिन के समय तेज धूप खिलने की वजह से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री पर। ऐसे में महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम में महज 0.2 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम का ऐसा बदलाव देखा जा सकते हैं।
जिसके तहत तापमान एक दम से बढ़ेगा और दूसरे ही पल बादल छा जाने की वजह से वर्षा, तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट भी देखी जा सकेगी। फिलहाल शुक्रवार को भी ऐसा ही उमस भरा मौसम देखने को मिल सकता है, हालांकि सुबह और शाम के समय हवाएं भी चलेंगी। जिस वजह से महानगर वासियों को गर्मी से राहत भी मिल सकती है।
डा. कपिल गुप्ता का कहना है कि उमस भरी गर्मी के बीच में चिपचिपाहट रहती है। जिस वजह से त्वचा में खारिश, रैशेज पड़ना, दाने निकलने आदि की समस्या मरीजों में देखी जा रही हैं। ऐसे में सभी को चाहिए की वे हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और अधिक समय तक धूप में रहे।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए पेयजल जूस, दूध-दही, लस्सी, निंबू लैमन आदि का सेवन भी अवश्य करते रहें। क्योंकि उमस में आ रहे बदलाव की वजह से अधिक समय में धूप में रहने की वजह से सिर चकराना, ब्लड प्रेशर कम हो जाना आदि की समस्याएं भी मरीजों में देखने को मिल सकती है। अगर बाहर निकलने जरूरी हो तभी निकलें और अपने साथ पानी की बोतल, छाता, टोपी, रुमाल आदि अवश्य रखें।
अगर किसी कारणवश कोई सड़क पर गिर जाता है तो उसे ओआरएस का घोल पिलाएं और कुछ देर के लिए हवा के नीचे आराम करने दें। किसी की भी तबियत बिगड़ती है तो उसे भी खुली व हवादार जगह पर कुछ देर के लिए बैठ जाना चाहिए और पेजयल, ओआरएस का घोल पीना चाहिए। स्वास्थ्य खुद को ठीक लगने पर ही आगे बढ़ें।
वाहन स्क्रैपिंग को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में बनेगा सेंटर
19 Jun, 2025 06:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राज्य के लोगों को अब पुराने वाहन स्क्रैप करवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। जानकारी के मुताबिक हर जिले में वाहनों के स्क्रैप वाहनों के कलेक्शन स्क्रैप सेंटर खोले जाएंगे। करीब 20 नए कलेक्शन सेंटर खोले जाने की योजना है।
अगर नए खोले जाने वाले कलेक्शन सेंटरों का रिस्पांस अच्छा रहा तो इन की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। अभी तक मोहाली, पटियाला ओर मानसा में स्क्रैप सेंटर चल रहे है। पुुराना वाहन स्क्रैप कराने के बाद नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस व मोटर व्हीकल टैक्स में छूट दी जा रही है।
अभी तक जो स्क्रैप सेंटर चल रहे है उन से आठ जिलों के लोगों को फायदा मिल रहा है। जिनमें मोहाली, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरुर, बरनाला, बठिंडा और मुक्तसर साहिब शामिल है। इसी तरह से अन्य जिलों को भी वाहन स्क्रैप की सुविधा मिल सके इस लिए सेंटर खोले जाएंगे।
उम्मीद है कि फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले जो 20 नए कलेक्शन सेंटर खोले दिए जाएंगे। इन कलेक्शन सेंटरों से कंडम वाहन सीधे स्क्रैप सेंटरों तक वाहनों को पहुंचाने काम किया जाएगा। मोरिंडा और लुधियाना में पहले ही स्क्रैपिंग सेंटर चल रहे है, लेकिन सेंटरों की कमी के कारण इन दो सेंटरों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
राज्य में पिछले कुछ सालों से वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक 1.39 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड है। इन में अधिकतर वाहन 12 से 15 साल पहले पंजीकृत हुए थे। यहीं कारण है कि वाहनों की स्क्रैप करवाने की सुविधा दी जाएगी।
राज्य में पिछले कुछ सालों से वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक 1.39 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड है। इन में अधिकतर वाहन 12 से 15 साल पहले पंजीकृत हुए थे। यहीं कारण है कि वाहनों की स्क्रैप करवाने की सुविधा दी जाएगी।
राज्य में हर साल छह से सात लाख नए वाहन पंजीकृत हो रहे है। 2023 में 6.40 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ था जबकि गत वर्ष 7.06 लाख वाहन पंजीकृत किए गए। वहीं, लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 6 वर्षीय बच्चे की मौत
19 Jun, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरहिंद पुराने बस स्टैंड के नजदीक गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति और महिला घायल हुए हैं।
थाना सरहिंद के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सरहिंद रेलवे स्टेशन से नेशनल हाईवे सरहिंद की सर्विस लेन पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक मंडी गोबिंदगढ़ के मोहम्मद तिवारी 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद तिवारी की नानी अरेना खातून और एमडी साजिद घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वेस्ट बंगाल में शादी समागम से 6 वर्ष से बच्चा अपने परिवार के साथ रेलवे के माध्यम से सरहिंद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से वह मंडी गोबिंदगढ़ जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 6 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार चालक खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
मोहाली में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश
19 Jun, 2025 05:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोहाली की साइबर क्राइम पुलिस ने सेक्टर-91 में अवैध गतिविधियों के लिए चलाए जा रहे एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला सहित कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया और दावा किया कि पिछले छह महीने से चल रहे इस काल सेंटर से लोगों से 50 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
पुलिस ने काल सेंटर में इस्तेमाल किए जा रहे 12 लैपटाप, 14 मोबाइल फोन और एक स्कार्पियो कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि ये युवक-युवतियां शिक्षित हैं और आनलाइन लोगों को फोन कर डराते थे कि उनके खाते से बिटकॉइन खरीदा गया है, जिसका इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में किया गया है।
वह पीड़ितों को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उनके बैंक खातों की व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। पुलिस का कहना है कि इस फर्जी काल सेंटर पर काम करने वाले लोगों को विदेश स्थित एक अलग काल सेंटर से ठगी करने की जानकारी दी जाती थी।
डीएसपी रुपिंदर दीप कौर सोही ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ईडन कोर्ट सोसाइटी, सेक्टर-91 के एक फ्लैट में अवैध काल सेंटर चलाया जा रहा है। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने फ्लैट पर छापेमारी कर महिला सहित 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
वह पीड़ितों को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उनके बैंक खातों की व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। पुलिस का कहना है कि इस फर्जी काल सेंटर पर काम करने वाले लोगों को विदेश स्थित एक अलग काल सेंटर से ठगी करने की जानकारी दी जाती थी।
YouTuber दीपिका लूथरा को धमकी मामले में एक और गिरफ्तारी
19 Jun, 2025 05:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
यूट्यूबर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित जसप्रीत सिंह लुधियाना के ढिल्लों नगर का रहने वाला है। इससे पहले, पुलिस ने सोमवार को पटियाला के रमनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया था।
दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच की जा रही है कि ये आरोपित पिछले कितने वर्षों से निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों के संपर्क में थे और पंजाब में कितनी महिलाओं को धमकी दे चुके हैं।
आरोपितों ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकियां दी थीं। इसके बाद साइबर सेल ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया और दीपिका के घर के बाहर सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। उल्लेखनीय है कि निहंग अमृतपाल सिंह के इशारे पर उसके गुर्गों ने लुधियाना की यूट्यूबर कमल भाभी और कंचन तिवारी की बठिंडा में हत्या कर दी थी।
इस वारदात के बाद अमृतपाल मेहरो विदेश भाग गया है। वहीं, कमल भाभी की हत्या में गिरफ्तार जसप्रीत सिंह और नमरजीत सिंह को पुलिस ने बुधवार को बठिंडा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया है।
कमल भाभी का शव हाल ही में बठिंडा के आदेश मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में खड़ी एक कार से बरामद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पाया कि उक्त गाड़ी को एक सिख युवक पार्क करके गया था। इसके बाद पुलिस ने जसप्रीत सिंह और नमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने कमल भाभी की गला घोंटकर हत्या की थी और यह हत्या निहंग अमृतपाल के कहने पर की गई थी।
इस वारदात के बाद अमृतपाल मेहरो विदेश भाग गया है। वहीं, कमल भाभी की हत्या में गिरफ्तार जसप्रीत सिंह और नमरजीत सिंह को पुलिस ने बुधवार को बठिंडा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया है।
पंजाब में नकली नोटों का भंडाफोड़, 500-500 रुपये के नोट बरामद
19 Jun, 2025 05:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नकली नोट खरीदने के बाद लोगों को सप्लाई करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को सदर थाना नाभा की पुलिस ने काबू किया है। इनमें एक बुजुर्ग महिला समेत दो महिलाएं भी शामिल हैं। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पहले भी नकली नोट बेचने के मामले दर्ज हैं।
अब दोबारा से ये लोग नकली नोट मंगवाने के बाद लोगों को सप्लाई कर रहे थे। इन लोगों से 500-500 मूल्य के नौ लाख रुपये की नकली करंसी, दो कारें व लाइसेंसी पिस्तौल बरामद किए गए। पांच महीने से नकली नोटों को सप्लाई कर रहा यह गिरोह जालंधर, लुधियाना, हरियाणा को चीका व कैथल में नोट सप्लाई कर चुका है जिसे नाभा के सदर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को काबू कर लिया।
आरोपितों की पहचान कुलविंदर कौर निवासी करतार नगर खन्ना, करमजीत कौर निवासी उगोके थाना सेहना जिला बरनाला, रणबीर सिंह गांव ढडरियां जिला संगरूर, जोगिंदर सिंह निवासी गांव घंगेरा जिला होशियारपुर, भूपिंदरपाल सिंह निवासी धूरा जिला संगरूर, कुलवंत सिंह निवासी गांव गौदाया, लक्की मोगा निवासी टिब्बा रोड कंपनी बाग गली नंबर-2 लुधियाना के रूप में हुई है।
एसपी डी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि कुलविंदर कौर के खिलाफ पहले भी नकली नोट सप्लाई करने का मामला दर्ज है जिस कारण उसके लिंक नकली नोट बनाने वालों से थे। कुलविंदर कौर, भूपिंदरपाल सिंह, रणबीर सिंह मिलकर नकली नोट लेकर आते थे जिसके बाद ये लोग नकली नोट खरीदने वालों की तलाश करते थे।
एक लाख में देते थे नकली पांच लाख रुपये
यही नहीं, खुद भी 500-500 रुपये के यह नकली नोट छोटी रेहड़ियों, ढाबों, पेट्रोल पंप और छोटी दुकानों पर इस्तेमाल करते थे। नकली नोट खरीदने वाले ग्राहक मिलते ही ये लोग एक लाख रुपये के बदले पांच लाख रुपये के नकली नोट का सौदा कर सप्लाई पहुंचा देते थे।
नकली पुलिस बनकर भी करते थे ब्लैकमेल यह गिरोह इतना शातिर है कि लोगो को नकली नोट बेचने का सौदा करने के बाद खुद सीआइए स्टाफ की टीम बनकर नकली नोट व असली नोट दोनों ही कब्जे में ले लेते थे।
यही नहीं, मौके पर ही पकड़े गए व्यक्ति से असली नोट व नकली नोट हासिल करने के बाद सैटलमेंट के बदले अन्य पैसे भी हासिल करते थे। एसपी बैंस ने कहा कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
सोलन में ईडी की दबिश, कई उद्योगों में मारे ताबड़तोड़ छापे
19 Jun, 2025 03:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ के कुछ उद्योगों में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने छापेमारी की। हिमाचल सहित अन्य राज्यों से भी टीमों ने एक साथ छापेमारी कर मनी लांड्रिंग से संबंधित तथ्यों का रिकॉर्ड खंगाला।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के स्माइलैक्स व बायोजेनेटिक ड्रग्स समेत कुछ अन्य उद्योगों में भी टीम पहुंची और जरूरी तथ्यों को जुटाया गया। इस दौरान ईडी की टीम के साथ कमांडो फोर्स मौजूद रही और टीम ने उद्योग परिसर से करीब 12 घंटे तक रिकॉर्ड को खंगाला। इस दौरान उद्योग के अंदर से आवाजाही को रोका गया था। हालांकि, बुधवार को टीम का कोई भी सदस्य उद्योग परिसर में मौजूद नहीं था।
उद्योग प्रबंधक एमबी गोयल का कहना है कि उद्योग में ईडी के कुछ अधिकारी आए थे, उन्होंने संबंधित रिकॉर्ड को जांचा और वापस चले गए हैं। किसी शिकायत के आधार पर टीम यहां पहुंची थी, लेकिन उन्हें उद्योग में ऐसा कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है। उद्योग का उत्पादन फिलहाल चल रहा है।
झाड़माजरी व थाना में स्थित स्माईलैक्स व बायोजेनेटिक ड्रग्स उद्योग में पिछले वर्ष 10 मई 2024 को पंजाब की एसटीएफ ने छापामारी की थी। उस समय पंजाब की नारकोटिक्स टीम को जानकारी मिली थी कि उपरोक्त स्माइलेक्स और बॉयोजेनेटिक ड्रग्स उद्योग में अवैध तरीके से अल्प्राजोलम और ट्रांमाडोल नशे की दवाइयां बनाई जा रही है।
इसकी छानबीन के लिए पंजाब से नारकोटिक्स सेल की टीम ने बद्दी में दबिश दी थी। कई दिनों तक यह टीम बद्दी के तीन उद्योगों में छापामारी करती रही थी। पंजाब से आई टीम का कहना था कि उद्योग में लाखों की संख्या में अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल बनाए जा रहे हैं, जिनका भारतीय बाजार में गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस मामले को लेकर जब राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि यह मामला मनी लांड्रिंग से संबंधित है। दवा नियंत्रक कार्यालय का इस बात से कोई संबंध नहीं है। वहीं, जब पिछले वर्ष उपरोक्त उद्योगों पर पंजाब की टीम ने दबिश दी थी तो उस समय उद्योग के दोनों दवाओं के लाइसेंस को रद कर दिया गया था।
श्री मुक्तसर साहिब में कानूनगो ने खुद को मारी गोली
19 Jun, 2025 03:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शहर के मिडवे कॉलोनी गली नंबर दो निवासी कानूनगो जसविंदर सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने कोटकपूरा के तीन लोगों पर पैसों को लेकर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया है। जिससे मानसिक रूप से दुखी होकर कानूनगो ने यह कदम उठाया। थाना सदर पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर कोटकपूरा के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम जांच शुरु कर दी है। मृतक फरीदकोट में तैनात था।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में मुक्तसर के चक्क बीड़ सरकार के पास मिडवे कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी केवलप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति कानूनगो जसविंदर सिंह (35) को कोटकपूरा के तीन लोग कुछ पैसे के लेन-देन को लेकर तंग परेशान करते थे और अक्सर ही पैसों की मांग करते थे।
जिससे दुखी होकर उसके पति जसविंदर सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक कानूनगो की पत्नी के बयान पर इमरोजप्रीत सिंह वासी देवी लाल रोड कोटकपूरा, राजविंदर सिहं उर्फ लाटू वासी कोटकपूरा तथा पाला वासी कोटकपूरा के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम जांच शुरु कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं ।
सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रुपयों को लेकर उक्त लोगों द्वारा परेशान करने की बात कही गई है।
मगर सुसाइड नोट कुछ साफ न लिखा होने के चलते लेन-देन का क्या मामला था, कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई निपटने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
कपूरथला में सड़क पर खड़े वाहन से टकराया स्कूटर, पति की मौत; पत्नी और बच्चा घायल
19 Jun, 2025 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर-अमृतसर रोड पर ढिलवां में बीते मंगलवार को देर रात ब्यास पुल के नजदीक सड़क के किनारे खड़े अज्ञात वाहन से स्कूटर टकरा गई। हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई जबकि स्कूटर पर बैठक परिवार के सदस्य घायल बताए हो गए।
मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी गोबिंद कालोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना के रूप में हुई है। थाना ढिलवां के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक सुनील कुमार अपनी पत्नी राखी व बच्चे के साथ स्कूटर पर सवार होकर अमृतसर स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहा थे।
जब वह ढिलवां में ब्यास पुल के नजदीक पहुंचे तो स्कूटर सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकरा गया। हादसे में स्कूटर सवार दंपती और बच्चा घायल हो गए जिसे उपचार के लिए ब्यास अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने स्कूटर चालक सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार की पत्नी रेखा व बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
'4 पत्नियों से पता चलता है उनका आचरण
19 Jun, 2025 02:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता ने अर्शदीप सिंह कलेर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह अपनी पूर्व पत्नी के साथ अश्लील तस्वीरें वायरल करने के लिए खुद जिम्मेदार हैं।
इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए। जांच से यह भी पता चल सकेगा कि जिस महिला को मंत्री अपनी पूर्व पत्नी बता रहे हैं, उसे मंत्री क्यों बदनाम कर रहे हैं।
जिस मंत्री ने खुद सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है फिर उसने वह तस्वीरें अपने दोस्त को क्यों भेजी, जिसने इन्हे इंटरनेट पर वायरल कर दिया।
उन्होने कहा कि चार पत्नियां रखना भी चौकाने वाली बात है। इससे मंत्री के आचरण के बारे पता चलता है। उन्होने मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
जालंधर में प्रॉपर्टी डीलर ने नाबालिग का किया रेप
19 Jun, 2025 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर शिव नगर निवासी नौशाद आलम के खिलाफ केस दर्ज किया। यह आरोपित खुद को मुस्लिम समुदाय का प्रधान बताता था।
वह केस दर्ज होने के बाद घर से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि नौशाद आलम ने पीड़िता के परिवार मदद की थी।
इसके बाद उसके संपर्क में आया था। थाना एक की पुलिस को 15 वर्षीय नाबालिग से गलत हरकत की शिकायत दी गई थी।
थाना एक के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने किशोरी के मेडिकल के बाद आरोपित नौशाद अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप..............पूरे देश को हिला दिया
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
