पंजाब
वोटिंग के बीच इस पोलिंग बूथ पर तकनीकी खराबी से रुका मतदान
19 Jun, 2025 01:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ludhiana West By Election: विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह के समय लोग घर से निकलकर वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मॉडल टाउन के मॉडल स्कूल में 107 नंबर पोलिंग बूथ पर मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण आधे घंटे तक पोलिंग रुकी रही है।
बुजुर्ग हरपाल सिंह भाटिया ने कहा कि उनका यहां पर ड्यूटी है। मगर डेढ़ घंटे से मशीन ठीक नहीं होने के कारण वोटिंग रुका रहा और लोग परेशान होकर वापस लौटने लगे।
जिला चुनाव अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की तरफ से अलग-अलग पोलिंग बूथ का दौरा किया गया है, इस दौरान उनकी तरफ से लोगों को मतदान करने की अपील की गई है। उनका कहना है कि मतदान को लेकर सभी तरह के प्रबंध हैं और लोग बिना डरे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें।
आतंकी पन्नू का साथी रेशम सिंह गिरफ्तार
19 Jun, 2025 01:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित बरनाला के हमीदी गांव का निवासी है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जून 2025 के पहले सप्ताह में, आरोपित ने फिल्लौर के नांगल में डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया था।
रेशम सिंह यूएसए स्थित वांछित अपराधी सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल और एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देशों पर काम कर रहा था। वह खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, इन गैरकानूनी गतिविधियों के लिए विदेशी फंडिंग मिल रही थी। गिरफ्तार आरोपित पहले भी दो यूएपीए मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामले हरियाणा के करनाल और पंजाब के संगरूर में दर्ज किए गए थे।
पंजाब में मौसम दिखाएगा अपना कहर, 21 से 23 जून तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
19 Jun, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बुधवार सुबह भी पंजाब के कई जिलों में हल्की वर्षा से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे से सात बजे के दौरान लुधियाना में 4.4 मिलीमीटर, पटियाला में 3.4 मिलीमीटर, चंडीगढ़ में 4.6 मिलीमीटर, रोपड़ 8.0 मिलीमीटर, होशियारपुर में 1.0 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 1.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
हालांकि, आठ से नौ बजे के बाद पंजाब के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकल आई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम को 72 प्रतिशत रही।पंजाब के ज्यादातर जिलाें में दिन का तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एसबीएस नगर में 31.8 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 32.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर व मोगा में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, पटियाला व मोहाली में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किकया गया। उधर विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 जून तक गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं।
जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जबकि 21 से 23 जून तक पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा की रफ्तार भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
लुधियाना वेस्ट सीट के लिए मतदान शुरू, 175469 वोटर्स तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य
19 Jun, 2025 12:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Ludhiana West By Election Vgotin: पिछले पांच महीने से खाली पड़ी लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान रविवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक रहे गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद हो रहा यह उपचुनाव कई दलों के लिए महत्वपूर्ण है।
इसमें 1,75,469 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए यह उपचुनाव वर्चस्व की लड़ाई के समान है। वहीं इसके परिणाम कई राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। माना जा रहा है कि उपचुनाव के परिणाम सभी राजनीतिक दलों के लिए 2027 विधानसभा चुनाव की राह भी तय करेंगे।
आप के संजीव सिंह और कांग्रेस के भारत भूषण में मुकाब
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा जीत दर्ज करते हैं तो वह राज्य की राजनीति में अहम भूमिका में आएंगे। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को जीत मिलती है तो वे संगठन में भी अपनी भूमिका मजबूत करेंगे। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अदालत से क्लीन चिट पाकर लौटे पूर्व मंत्री आशु पंजाब में कांग्रेस में नए समीकरण बनाने में सूत्रधार भी बनेंगे।
प्रदेश की राजनीति में आधार बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सीढ़ी का काम करेगी। पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने सबसे अधिक वोट हासिल किए थे।
यदि पार्टी पुराना रिकॉर्ड दोहराती है तो जीवन गुप्ता बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। शिरोमणि अकाली दल की बात करें तो परउपकार सिंह घुम्मन के लिए सुखबीर बादल ने खुद कई दिनों तक लुधियाना में डेरा डालकर रणनीति बनाई और शिअद भी 2027 के लिए अपनी तैयारियों में जुटा है।
पहली बार चुनाव लड़ रहे पहले प्रत्याशी
खास बात यह है कि इस चुनाव में उतरे प्रमुख चार दलों में से तीन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि आशु चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह दो बार जीत चुके हैं। जिला चुनाव अधिकारी डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि हलके में 194 बूथों पर मतदान होगा। सभी केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।
सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाएगी। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा।
KMP KGP Expressway पर शराब तस्करी का जाल
18 Jun, 2025 06:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शराबबंदी वाले राज्यों में बड़ी संख्या में शराब की तस्करी हो रही है। शराब तस्कर इसके लिए केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि पुलिस नाकों से बचा जा सके। तस्कर अवैध शराब को शराबबंदी वाले राज्य की सीमाओं के नजदीक दूसरे राज्यों में पहुंचाते हैं। इसके बाद यह शराब शराबबंदी वाले राज्यों में पहुंचाई जाती है।
बीते कुछ वर्षों में ही पुलिस ने केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बड़ी संख्या में अवैध शराब पकड़ी है। शराब पंजाब, हरियाणा से भरकर शराबबंदी वाले राज्यों में भेजी जाती है। शराबबंदी वाले राज्यों में शराब के कई गुना दाम मिलते हैं, इसी लालच में शराब माफिया शराब की तस्करी इन राज्यों में करते हैं। शराब को अवैध तरीके से ट्रक और कैंटरों में भरकर कई किलोमीटर दूर भेजा जाता है।
पुलिस की नजरों से बचने के लिए शराब की पेटियों को सामान के बीच छुपाया जाता है। सोमवार को पकड़ी गई शराब की पेटियों को भी पीओपी के कट्टों के बीच छुपाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब भी उत्तर प्रदेश के जरिए शराबबंदी वाले राज्य बिहार में जानी थी। वहीं कुछ दिन पहले सड़क हादसे में पुलिस ने कब्जे में लिए ट्रक में भी चावल की बोरियों के बीच शराब मिली थी।
पुलिस ने छह जून को दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से चावल के कट्टों के बीच शराब की 250 से ज्यादा पेटियां बरामद की थीं।
करीब दो माह पहले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में कपड़ों के बंडलों के बीच छिपाई गई 700 बीयर की पेटियां बरामद की गईं थीं
बीती 20 जवनरी को फरीदाबाद से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। टाटा 407 से 199 पेटियां बरामद की गई थी।
एक जून, 2023 को पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस वे पर पंजाब के संगरूर से बिहार ले जाई जा रही शराब की 510 पेटियों को पकड़ा
छह जून, 2023 पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस वे पर ट्रक से 1050 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की थी। शराब पंजाब के अमृतसर से छत्तीसगढ़ भेजी जा रही थी। छत्तीसगढ़ से इस शराब को शराबबंदी वाले राज्य बिहार ले जाया जाना था
14 मार्च, 2023 को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नंगला अहसानपुर मोड के निकट चंडीगढ़ से बिहार और गुजरात तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की 627 पेटियां बरामद
13 अगस्त, 2022 को होडल के करमन बार्डर पर रोहतक से बिहार ट्रक में अवैध रूप से भरकर ले जाई जा रही शराब की 425 पेटी बरामद हुई थीं
अश्लील फोटो वायरल मामले में AAP नेता का आया रिएक्शन बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज
18 Jun, 2025 06:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह ने अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पुलिस में शिकायती दी है।
शाम चौरासी से विधायक एवं निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने महिलाओं का अपमान किया है। यह बेहद ही घटिया राजनीति है। उन्होंने कहा कि राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन अकाली नेता मजीठिया शुरू से ही दूसरे नेताओं के निजी जीवन को लेकर ही राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस को विक्रम मजीठिया के खिलाफ शिकायत की है और इन्वेस्टिगेशन जारी है। नवजोत सिंह ने कहा कि मजीठिया शुरू से ही दलित नेताओं को निशाना बनाते आ रहे हैं। पहले उन्होंने लालचंद कटारुचख और फिर बलकार सिंह को निशाना बनाया था और अब उन पर आरोप लगा रहे हैं।
हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकाय मंत्री ने कहा कि जो फोटो वायरस की गई है वह उनकी पूर्व पत्नी की है, जिनसे 8-10 साल पहले उनका तलाक हो चुका है। हालांकि, यह भी कह रहे हैं कि इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एडिट किया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके चार विवाह हुए हैं, लेकिन यह उनकी निजी जिंदगी है।
वहीं, इस मामले में यह भी सामने आया है कि जो फोटो बिक्रम सिंह मजीठिया ने सार्वजनिक की है। वह सबसे पहले अशोक नंगलाई के इंटरनेट अकाउंट से वायरल हुई थी। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि अशोक नंगलाई साल 2017 के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर रहा है।
लुधियाना उपचुनाव से एक दिन पहले पुलिस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु की झड़प
18 Jun, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से एक दिन पहले जवाहर नगर कैंप में एक कांग्रेसी वर्कर को गिरफ्तार करने आये थाना डिवीजन 5 के एसएचओ की कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु के साथ बहस के बाद हाथापाई हो गई।
आशु का आरोप था कि पुलिस द्वारा झूठी शिकायत मौके ओर लिखकर उनके वर्करों को जबरदस्ती घरों से गिरफ्तार करके परेशान किया जा रहा है।
इस दौरान चौकी कोचर मार्किट इंचार्ज शिकायत लिखकर लेकर लाये , जिसे आशु ने फाड़ कर फेंक दिया। फिलहाल सैंकड़ो की तादात में वर्कर और आशु थाने पहुंचे, यहां अभी हंगामा चल रहा है।
आशु का आरोप था कि पुलिस द्वारा झूठी शिकायत मौके ओर लिखकर उनके वर्करों को जबरदस्ती घरों से गिरफ्तार करके परेशान किया जा रहा है।
इस दौरान चौकी कोचर मार्किट इंचार्ज शिकायत लिखकर लेकर लाये , जिसे आशु ने फाड़ कर फेंक दिया। फिलहाल सैंकड़ो की तादात में वर्कर और आशु थाने पहुंचे, यहां अभी हंगामा चल रहा है।
फाजिल्का में एक घर पर चला बुलडोजर
18 Jun, 2025 06:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फाजिल्का पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को ओर तेज़ करते हुए अरनीवाला गांव में नशा तस्करी में शामिल एक दंपति के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुआई में की गई इस कार्रवाई में जोगिंदर सिंह उर्फ दारा सिंह और उसकी पत्नी अर्शप्रीत कौर के घर को गिराया गया। दोनों पर लंबे समय से नशा तस्करी का आरोप है और उनके खिलाफ कई मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अरनीवाला में दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, इस दंपति ने पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था, जिसका इस्तेमाल नशे के कारोबार के लिए किया जा रहा था। जब इस संबंध में सिविल प्रशासन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की, तो एसएसपी गुरमीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिलवाया। बता दें कि जोगिंदर सिंह पर पहले से तीन मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं जबकि उसकी पत्नी के खिलाफ भी हाल ही में एक मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि नशा तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं, उनका यही हश्र होगा। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां सिविल प्रशासन के सहयोग से जारी रहेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी फाजिल्का पुलिस चार अन्य नशा तस्करों के मकानों को गिरा चुकी है। नशे के खिलाफ फाजिल्का पुलिस द्वारा छेड़ा गया यह अभियान अब और अधिक व्यापक रूप ले रहा है। जहां तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को पुनर्वास केंद्रों में भेजकर उनका जीवन संवारने की कोशिश भी की जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। यदि किसी को अपने आसपास नशा बेचने या खरीदने की कोई भी गतिविधि नजर आती है तो वह तुरंत फाजिल्का पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 85588-00900 या ‘सेफ पंजाब’ चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
मुक्तसर में चोरों का आतंक, एक ही रात 4 दुकानों के तोड़े शटर
18 Jun, 2025 06:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुक्तसर में कहने को तो जिला पुलिस काफी सक्रिय होने का दावा भरती है लेकिन सक्रियता जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि दूसरे दिन भी एक ही रात में चोरों ने चार और दुकानों पर हाथ साफ कर दिया है। पहली चोरी के आरोपित अभी हाथ नहीं लगे थे कि दूसरी बार रात के समय मंगलवार को चोरों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानों के शटर तोड़ सामान चोरी कर फरार हो गए हैं।
घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए हैं। बता दें कि इससे पहले रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि स्विफ्ट कार पर आए चोरों ने शहर में तीन दुकानों पर नकदी और सामान चोरी किया था।
पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के राज्य में चोर बेखौफ होकर चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब लोग घरों व दुकानों पर भी सुरक्षित नहीं रहे।
जानकारी के अनुसार चोरों ने अबोहर रोड पर स्थित खड्डियां वाली गली व मौड़ रोड पर चार दुकानों के शटर तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी की इन घटनाओं से दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की यह सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।
बता दें कि चोरों ने खड्डियां वाली गली स्थित दशमेश डेयरी, मौड़ रोड पर गुरमीत पाइप स्टोर एंड सोलसर सिस्टम, रोमाणा सर्विस स्टेशन तथा एक करियाना की दुकान को निशाना बनाया और चोरियां कर डालीं। भड़के शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मौड़ रोड पर स्थित गुरमीत पाइप स्टोर एंड सोलर सिस्टम के संचालक गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी दुकान से 25 हजार का सामान चोरी हुआ है जिसमें चार मोटरें व अन्य सामान शामिल है। चोरी की वारदातें करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसे।
रोमाणा सर्विस स्टेशन के रवि कुमार ने बताया कि वह रात को रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह आया तो शटर टूटा पड़ा था।अंदर जाकर देखा तो गल्ले से पांच हजार से ज्यादा नकदी चोरी हो चुकी थी। किराना स्टोर संचालक नीलू ने कहा कि उसने सुबह आकर दुकान खोली तो चोरी होने का पता चला। उसकी दुकान से तीन से चार हजार रुपये नकदी चोरी हुई है।
उल्लेखनीय है कि सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोकने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है। इससे पहले भी दिन दिहाड़े एक मेडिकल स्टोर संचालक से लाख रुपये की नकदी पिस्तौल के बल पर लूट ली गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपित काबू कर लिए थे। लेकिन लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
लुधियाना उपचुनाव से पहले बिक्रम मजीठिया ने शेयर की AAP नेता की आपत्तिजनक तस्वीरें
18 Jun, 2025 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत के अश्लील फोटो अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिए हैं।
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, आप सरकार के एक और मंत्री का कारनामा। बहन बेटियों की इज्जत से खेलने वाले हवस के पुजारी डॉ. रवजोत का कारनामा। यदि थोड़ी भी शर्म बची है तो आप सरकार, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को तुरंत मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने इन अश्लील फोटो से संबंधित वीडियो भी जल्द डालने की बात लिखी है।
हालांकि, सरकार और आम आदमी पार्टी की ओर से किसी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। डॉ. रवजोत को भी कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यही नहीं, पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं से भी संपर्क किया गया लेकिन किसी ने भी मजीठिया के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।
गौरतलब है कि इससे पहले मंत्री लाल चंद कटारूचक और बलकार सिंह भी इसी तरह के मामलों में घिर चुके हैं। यह फोटो उस समय सामने आए हैं जब मात्र एक दिन बाद ही लुधियाना पश्चिमी में पार्टी को उपचुनाव में जाना है। यह सीट पार्टी के लिए साख का सवाल बनी हुई है। देखना होगा कि क्या इन फोटो का लुधियाना के चुनाव पर कोई विपरीत असर पड़ता है कि नहीं।
ब्यास जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
18 Jun, 2025 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेलवे की ओर से ब्यास के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन मेल एक्सप्रेस 04451 हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए दिनांक 26 जून को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शाम 19:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में, स्पेशल ट्रेन 04452 ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए 29 जून को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन ब्यास से रात्रि 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए 27 जून को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए दिनांक 29 जून को शाम 15:00 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए 27 जून को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए दिनांक 29 जून को शाम 15:00 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
'हेलो मामा! मम्मी को डैडी ने मार दिया...', घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी का घोंटा गला
18 Jun, 2025 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गांव हराज में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे थाना तलवंडी भाई के इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बलवीर सिंह पुत्र गिंदर सिंह निवासी गांव महणा, जिला मोगा ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उसके भांजे अमनदीप सिंह निवासी हराज ने उसे फोन कर बताया कि मम्मी को डैडी जगसीर सिंह निवासी गंव हराज तलवंडी भाई ने मार दिया है।
इसके बाद वह अपने भाई जरनैल सिंह व अन्य लोगों को लेकर अपनी बहन के घर गांव हराज पहुंचा तो उसकी बहन परमजीत कौर की लाश कमरे में बेड पर पड़ी हुई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित जगसीर सिंह ने उसकी 34 वर्षीय बहन परमजीत कौर का साफे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक परमजीत कौर के आरोपित पति जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया व आरोपित के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया काले रंग का साफा भी बरामद कर लिया है।
अमृतसर में महिला को लगा रहा था नशे का टीका, तभी पहुंच गए स्थानीय लोगों
18 Jun, 2025 03:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह वॉट्सऐप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सौ फुटी रोड की बताई जा रही है। इसमें एक व्यक्ति महिला को नशे का टीका लगाता दिखाई दे रहा है।
मौके पर लोग पहुंच जाते हैं और दोनों को डरा देते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होता है। लोग नशे का सेवन करने वाले दोनों को पुलिस बुलाने की चेतावनी देते हैं, लेकिन नशे का सेवन करने वाले लोगों को धमकाते हैं कि वह जिस मर्जी पुलिस अधिकारी को बुला लें। शहर में तो नशा खुलेआम बिक रहा है और वह भी नशे का सेवन करेंगे।
2:38 मिनट के वीडियो में आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान करवाई जा रही है।
लिव-इन-पार्टनर ही निकली चोर, घर से चेक चोरी कर खाते से निकाले थे 3 लाख
18 Jun, 2025 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
थाना कुलगढ़ी के अंतगर्त पड़ते क्षेत्र में महिला पर उसके लिव-इन-पार्टनर ने चेक चोरी कर बैंक खाते से तीन लाख रुपये निकलवाने, उसकी गैर हाजरी में कार की चाबियां, आरसी व मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप लगाए हैं।
थाना कुलगढ़ी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गुरजंट सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी जीया बगा ने बताया कि संदीप कौर पहले उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी और उस दौरान उनके एक बेटा गुरशब्द सिंह भी हुआ।
इसके बाद दोनों में अनबन होने के कारण पंचायती समझो करवाया और गुरजंट सिंह ने बच्चे को अपने पास रखने का फैसला किया। समझौते के अनुसार संदीप कौर को महीने में एक बार अपने बेटे को मिलने की इजाजत थी।
पीड़ित ने बताया कि 20 नवंबर 2024 को संदीप कौर शाम सात बजे उसके घर बेटे को मिलने पहुंची।
इस दौरान उसने रात का समय होने के कारण सरपंच की सहमति से उसे रात रहने की इजाजत दे दी। रात नौ बजे गुरजंट सिंह नौकरी पर चला गया, तो इस दौरान संदीप कौर ने घर से कार की चाबियां, आरसी, एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन व एक खाली हस्ताक्षर किया हुआ चेक चोरी कर लिया।
इसके बाद अगली सुबह संदीप कौर उन्हें बिना कुछ बताए वहां से चली गई। इसके पश्चात उसे पता चला है कि उसके खाते से 21 नवंबर 2024 को तीन लाख रुपये निकले है, जब गुरजंट सिंह ने संदीप कौर से संपर्क किया तो उसने सारी बात कबूल कर ली।
इंस्टाग्राम पर युवती को भेजा मैसेज, तो नाराज पिता-पुत्र ने बंधक बनाकर युवक को बुरी तरह पीटा
18 Jun, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई आबादी की गली नंबर 18 में रहने वाले एक युवक को सोमवार रात मोहल्ले के ही पिता-पुत्र ने युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने की रंजिश के चलते नहर पर ले जाकर लोहे की रॉडों से बुरी तरह पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई।
इतना ही नहीं, उन्होंनें धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो अगली बार वे उसे नहर में फेंक देंगे। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले पिता पुत्र बहाने से उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ कंधवाला रोड से गुजरती नहर पर ले गए और उसके सिर पर किसी वस्तु से हमला किया। इसके बाद दोनों ने उसे लोहे की रॉड से बुरी तरह से पीटते हुए उससे माफी भी मंगवाई और उसकी वीडियो भी बनवाई।
संदीप ने बताया कि जब वह बुरी तरह से जख्मी हो गया तो उक्त लोगों ने उसकी खून से सनी टी शर्ट को नहर में धोकर वापस उसे पहना दिया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
उसे सड़क पर पड़ा देख आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और उसके स्वजनों को सूचना दी। थाना सिटी-2 के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच चुकी है। घायल के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप..............पूरे देश को हिला दिया
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
