बिहार-झारखण्ड
राजनीति में धमाकेदार एंट्री, पवन सिंह ने थामा NDA का दामन
30 Sep, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार की राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भोजपुरी स्टार और गायक-अभिनेता पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात ने अचानक बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।
दिल्ली में हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ जानकार मान रहे हैं कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे बड़े चुनावी समीकरण की तैयारी है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी इस बात को और पुख्ता करती है कि बातचीत का एजेंडा आगामी चुनाव से जुड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि पवन सिंह की लोकप्रियता को चुनावी रणनीति में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस मुलाकात पर किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इतना तय है कि बिहार की सियासत में नई उठापटक की शुरुआत हो चुकी है।
इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि पवन सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और लोकसभा चुनाव के दौरान उत्पन्न नाराजगी को अब दूर किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह की भी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसके बाद आर. के. सिंह का रुख पवन सिंह की ओर झुकने लगा। आरा में एक कार्यक्रम के दौरान आर. के. सिंह ने पवन सिंह को दोबारा पार्टी से जुड़ने की सलाह भी दी थी। वहीं, अब उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद उनकी नाराजगी भी धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।
फाइनल वोटर लिस्ट जारी, दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी
30 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज मतदाता सूची प्रारूप का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव आयोग ने पहले ही कहा था कि 30 सितंबर कोर अंतिम मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। करीब सात करोड़ 30 लाख मतदाताओं की फाइनल सूची तैयार कर ली गई है। खास बात यह है कि इस बार वोटर लिस्ट में करीब 14 लाख नए मतदाता भी शामिल हो सकते हैं। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। इधर, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सार्वजनिक करने के साथ-साथ हर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में भौतिक प्रति भी उपलब्ध करवा देगी। सभी राजनीतिक दलों को भी मतदाता सूची प्रारूप की अंतिम सूची उपलब्ध करवाई जाएगी।
65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे
निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत जून माह में की थी। इस कार्य से पहले 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। इसके पुनरीक्षण कार्य के बाद कुल 65 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 22 लाख से अधित मृत मतदाता, करीब 35 लाख विस्थापित मतदाता थे। वहीं करीब सात लाख लोग ऐसे मतदाता थे, जिनका नाम दो जगह दर्ज था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन्हें दावा आपत्ति के लिए 30 दिन का वक्त दिया था।
जानिए, किन जिलों से कितने वोटरों का नाम हटा है
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बाद जो वोटर लिस्ट प्रकाशित किए गए हैं, उनमें सभी जिलों के हजारों लोगों के नाम कट गए हैं। इनमें पश्चिम चम्पारण से 191376, पूर्वी चम्पारण से 316793, शिवहर से 28166, सीतामढ़ी से 244962, मधुबनी से 352545, सुपौल से 128207, अररिया से 158072, किशनगंज से 145668, पूर्णिया से 273920, कटिहार से 184254, मधेपुरा से 98076, सहरसा से 131596, दरभंगा से 203315, मुजफ्फरपुर से 282845, गोपालगंज से 310363, सीवान से 221711, सारण से 273223, वैशाली से 225953, समस्तीपुर से 283955, बेगूसराय से 167756, खगड़िया से 79551, भागलपुर से 244612, बांका से 117346, मुंगेर से 74916, लखीसराय से 48824, शेखपुरा से 26256, नालंदा से 138505, पटना से 395500, भोजपुर से 190832, बक्सर से 87645, कैमूर (भभुआ) से 73940, रोहतास से 156148, अरवल से 30180, जहानाबाद से 53089, औरंगाबाद से 159980, गया से 245663, नवादा से 126450 और जमुई से 91882 मतदाताओं का नाम सूची प्रारूप में नहीं है।
IMD की चेतावनी: झारखंड में फिर मच सकता है बारिश का तांडव
30 Sep, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रांची मौसम विभाग ने दुर्गापूजा के दौरान धनबाद के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि दो और तीन अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब कमजोर पड़ने लगा है. इससे बना सर्कुलेशन ओडिशा और छतीसगढ़ की ओर बढ़ गया है.
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ऐसे में झारखंड में 30 सितंबर तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. साथ ही ठनका भी गिर सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. रांची मौसम विभाग ने वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी किया है. आज धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
रांची में बारिश का अलर्ट
इस बीच बंगाल की खाड़ी में 1-2 अक्तूबर को भी एक बार फिर से निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है. इससे रांची सहित कई इलाकों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है..बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.
बिजली गिरने से कई लोगों की मौत
बता दें कि इस साल मॉनसून ने अपना कहर पूरे झारखंड में दिखाया है. इस दौरान भारी बारिश और बिजली गिरने के करण अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, पिछले हफ्ते हुई तेज बारिश के और बिजली गिरने के कारण भी पूरे झारखंड में 6 लोगों की मौत हुई थी. अब भी मॉनसून का कहर जारी है.
भीषण सड़क हादसा ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान गई
29 Sep, 2025 04:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में टेंपो चालक चितरंजन यादव, सोनाक्षी कुमारी (10), आयुष कुमार (8) शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल चितरंजन यादव की बहन सुनीता देवी (28 ) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़िया गांव के समीप की बताई जाती है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आटो के कैसे परखच्चे उड़ गए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। यह दर्दनाक दृश्य देख लोग कांप उठे।
ट्रक और टेंपो में जोरदार भिड़ंत
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि एक टेंपो पर सवार परिवार के कुल चार सदस्य अपने गांव रेड़िया लौट रहे थे, तभी गांव के समीप ही राष्ट्रीय राजमार्ग 19 सी पर टेंपो की एक तेज रफ्तार ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह जाम हो गया। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची तिलौथू थाने की पुलिस ने टेंपो एवं ट्रक को जब्त करते हुए तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
NH 91 पर बवाल हाईवा से घसीटे गए युवक की मौत के बाद हंगामा
29 Sep, 2025 04:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: मधेपुरा में सोमवार की सुबह बाइक और हाईवा की आमने-सामने की टक्कर में एक फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा-तुलसिया के बीच मोड़ की है। मृतक की पहचान पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक वार्ड-13 निवासी विश्वनाथ ठाकुर के सिवन कुमार (25) के रूप में हुई। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे बभनगामा और तुलसिया के बीच मोड़ पर हुआ।
बिहारीगंज जा रहा था फाइनेंसकर्मी
स्थानीय लोगों के अनुसार सिवन कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बिहारीगंज स्थित भारत फाइनेंस ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से घायल सिवन को लगभग डेढ़ घंटे बाद बिहारीगंज पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सिवन के छोटे भाई रौशन कुमार ने बताया कि सिवन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। वे भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तुलसिया चौक पर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
सड़क जाम के कारण तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लगभग 5 घंटे तक स्टेट हाईवे-91 जाम रहा। काफी समझाने के बाद परिजन जाम हटाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बिहार चुनाव पर सियासी संग्राम कांग्रेस ने अमित शाह को घेरा, VC का लगाया आरोप
29 Sep, 2025 04:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: अमित शाह के अपील पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि गृह मंत्री VC के सहारे यह चुनाव जीतना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि VC का मतलब वोट चोरी और VR का मतलब वोट रेवड़ी है। लेकिन, जनता इनकी चालों को समझ चुकी है। इसलिए इस चुनाव में इनकी साली चालें नाकाम हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में VC का मतलब होता है वाइस चांसलर, स्टार्टअप की दुनिया में वेंचर कैपिटल और सेना में वीर चक्र। लेकिन, अब राजनीति में एक नया VC आ गया है जिसे वोट चोरी कहते हैं। इसके सूत्रधार ने बिहार में VC का लक्ष्य भी घोषित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आत्मविश्वास से कहा है कि एनडीए को 243 में से 160 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्हें उम्मीद है कि वोट चोरी और वोट रेवड़ी के फार्मूले से यह लक्ष्य हासिल होगा। लेकिन, बिहार की सबसे ज्यादा राजनीतिक चेतना रखने वाली जनता इन चालों को नाकाम करेगी। जयराम रमेश ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन जीतेगा। इस जीत का पहला झटका दिल्ली में महसूस किया जाएगा।
जानिए, अमित शाह ने क्या कहा था
अररिया में शनिवार के गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला था। आरोप लगाया था राहुल गांधी और उनके सहयोगी बिहार घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मैं वादा करता हूं कि अगर एनडीए को दो-तिहाई बहुमत यानी 160 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो हर एक घुसपैठिए को बिहार से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली विधानसभा चुनावों में पार्टी ने इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार और बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है ताकि 160+ सीटों का लक्ष्य पूरा हो सके।
पीके का अशोक चौधरी पर हमला जनसुराज का गुलाम मत बनो, इस्तीफा दो
29 Sep, 2025 04:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और सीएम नीतीश के करीबी व बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के बीच सियासी जंग जारी है। मंत्री अशोक चौधरी के जनुसराज की गुलामी वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। पटना के जनसुराज कैंप में सोमवार को प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला। कहा कि हम अशोक चौधरी की संपत्ति को लेकर जो कहा गया है, उस पर कायम हैं। उन्होंने 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।
पीके ने कहा कि हाल में ही अशोक चौधरी ने कैमरे पर कहा था कि अगर एक कठ्ठा भी जमीन निकल जाए तो मैं जन सुराज का गुलाम बन जाऊंगा। अब जब कागज़ात सामने आ गए हैं तो आप कह रहे हैं कि यह जमीन आपकी नहीं है। अगर यह आपकी जमीन है तो जन सुराज का गुलाम मत बनिए, बिहार की जनता का गुलाम बनने की तैयारी कीजिए और इस्तीफा दीजिए। अगर इस्तीफा नहीं देंगे तो हम राज्यपाल और कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
'इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई'
प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी की जब सगाई हुई, उसके बाद स्वर्गीय किशोर कुणाल के परिवार से जुड़े मानव वैभव विकास ट्रस्ट के माध्यम से करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। हमारे पास इस ट्रस्ट के खिलाफ सबूत नहीं है, लेकिन शांभवी चौधरी के सायन कुणाल से सगाई के बाद ही इस ट्रस्ट के माध्यम से जमीनों की खरीद की गई। पिछले दो साल में सगाई से शादी के बीच कुल 38.44 करोड़ रुपये की पांच जमीनें खरीदी गई जिसका चेक से पेमेंट किया गया। इन सभी जमीनों का मालिकाना हक अशोक चौधरी और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के पास हैं। प्रशांत किशोर ने सवाल पूछते हुए कहा था कि अशोक चौधरी को बताना चाहिए कि इस ट्रस्ट से उनका क्या लेना देना है? अगर कोई लेना देना नहीं है तो ट्रस्ट से जुड़ी अनीता जी जो किशोर कुणाल की पत्नी हैं, उनके अकाउंट से अशोक चौधरी की पत्नी के अकाउंट में रुपये क्यों ट्रांसफर हुए हैं? यह सब रिकॉर्ड हमारे पास है। साथ ही इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों जिनमें अनिता जी, पूर्व ब्यूरोक्रेट जियालाल आर्या और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की माताजी जैसे लोग भी हैं, उनको बताना चाहिए कि ट्रस्ट के माध्यम से अचानक हाल के दिनों में इतनी जमीन की खरीद क्यों की गई है?
Bihar: 'शिल्पी गौतम हत्याकांड में सम्राट चौधरी अभियुक्त थे', प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पर लगाया यह आरोप
कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर को कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट में शपथ पत्र देकर मामला दर्ज कराएं। मैं कोर्ट का ट्रायल करूंगा, मीडिया का नहीं। नया आरोप होगा, तो जवाब देने को तैयार हूं। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि मैंने पोर्टल पर पहले ही जवाब दे दिया है। यदि कोई नया आरोप लगाया जाता है, तो उसका भी जवाब देने को तैयार हूं। अगर प्रशांत किशोर मेरे या मेरी पत्नी के नाम एक कट्ठा भी नाजायज जमीन साबित कर दें, तो मैं जनसुराज की गुलामी करूंगा।
शिल्पी गौतम हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
29 Sep, 2025 04:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने फिर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है। पटना में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार सबसे चर्चित शिल्पी हत्याकांड में संदिग्ध अभियुक्त थे। उस समय सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल में थे। साधु यादव के साथ इन्हें भी अभियुक्त बनाया गया था। इस केस की जांच सीबीआई ने भी की। सीबीआई की टीम ने सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार से पूछताछ की थी। उनका सैंपल भी लिया था। लेकिन, उस वक्त लालू प्रसाद यादव सरकार में थे। उन्होंने साधु यादव को बचाने के लिए पूरा केस खत्म करवा दिया। लेकिन, बिहार की जनता इस केस के बारे में जानती है। पीके ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को गिरफ्तार करवाए या फिर जिन पर हत्या का आरोप है उनको जेल से बाहर करवा दें।
सम्राट चौधरी को फौरन इस्तीफा देना चाहिए
प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी पर छह लोगों की हत्या का आरोप है। मुंगेर में उनपर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप लगा था। उस वक्त कोर्ट ने उन्हें केवल नाबालिग होने के नाम पर राहत दी थी। लेकिन, बरी नहीं किया था। हत्या के आरोपी सम्राट चौधरी लेकिन, फिर से वह डिप्टी सीएम हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को फौरन उनसे इस्तीफा लेना चाहिए। सम्राट चौधरी से मेरा सवाल है कि वह कब बताएंगे कि आपका नाम शिल्पी गौतम केस में था? सीबीआई ने सम्राट चौधरी से उसमें पूछताछ की थी या नहीं? यह बात भी वह स्पष्ट करें। क्योंकि, अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो अगली बार में सीबीआई की पूरी रिपोर्ट जारी करूंगा।
'कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की हत्या का आरोप'
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी का पहला नाम सम्राट कुमार मौर्य है। 1998 में कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप सम्राट चौधरी पर लगा कि इन्होंने बम मारकर सदानंद सिंह समेत छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद केस हुआ। सम्राट चौधरी जेल गए। छह महीने बाद नाबालिग होने के नाम पर वह जेल से निकले। जनता को मैं बता रहा हूं कि आपका उपमुख्यमंत्री मर्डर का अभियुक्त है। वह जेल गए हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहली बार मंत्री बनने के बाद सम्राट पर उम्र घोटाला का आरोप लगा। केस भी हुआ। इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा।
अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, बिहार को सात नई ट्रेनें और 10 हजार करोड़ का बजट
29 Sep, 2025 04:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें चार पैसेंजर और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए इन सात ट्रेनों का शुभारंभ किया। पटना जंक्शन पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इन सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। लोगों को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि वर्षों तक कुछ काम नहीं होता था, वो सारे प्रोजेक्ट्स मोदी जी ने पूरे किए। पटना रेल कम रोड ब्रिज-28 किलोमीटर, मुंगेर रेल कम रोड ब्रिज-15 किलोमीटर का, कोसी ब्रिज जो कि बहुत पुराना एक बड़ा सपना था, उसे पीएम मोदी ने पूरा किया।
आज चार पैसेंजर और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ
बिहार में पहले जहां मात्र 1000 करोड़ रुपये का बजट होता था, आज वहां पर 10,000 करोड़ रुपये का बजट है। पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए, बिहार के विकास के लिए एक बहुत बड़ी अवधारणा हमारे सामने रखी है। उन्होंने कहा कि आज से बिहार में चार नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू हो गई हैं। इनमें झाझा से दानापुर, पटना से बक्सर, नवादा से पटना और पटना से इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। वहीं मुजफ्फरपुर-हैदराबाद (चर्लपल्ली), छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा-अजमेर (मदार) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी शुभारंभ हो चुका है।
सम्राट चौधरी ने कहा- रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है
रेल सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण कार्य की तैयारी की जा रही है। साथ ही, बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के दोहरीकरण और सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। गंगा नदी पर भी कई रेल सह सड़क पुलों का निर्माण हो रहा है। बिक्रमशिला के पास नया पुल, मोकामा में राजेंद्र सेतु के समानांतर पुल और भागलपुर के पास बिक्रमशिला और कटरिया के मध्य गंगा नदी पर एक और पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार का जुड़ाव और मजबूत होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 3,164 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के 98 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य चल रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि रेलवे बिहार के विकास की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
इंडिया गठबंधन ने 10 सूत्री घोषणा पत्र के बाद RJD ने आयोजित किया अतिपिछड़ा संवाद
27 Sep, 2025 04:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में अतिपिछड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अब तक सीएम नीतीश कुमार का वोट बैंक माने जाने वाले अतिपिछड़ा वर्ग इंडिया गठबंधन का फुल फोकस है। इसके लिए गठबंधन हर संभव कोशिश कर रहा है। आज राजद अतिपिछड़ा संवाद कर रहा है। वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में भीड़ उमड़ी है। तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कहा कि हम सबों के लिए हमारे पूर्वजों ने सामाजिक न्याय की बड़ी लड़ाई लड़ी है, अब आर्थिक न्याय के ज़रिए इस लड़ाई को हम युवा पीढ़ी के लोग अगले मुकाम तक लेकर जायेंगे। आज “कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद” में मिलते है।
24 सितंबर को इंडिया गठबंधन ने अतिपिछड़ा न्याय संकल्प का आयोजन किया था। इसमें अतिपिछड़ा वर्ग को नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 20 से 30 फीसदी करने की घोषणा की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि वह चुनाव जीतने के बाद अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण नियम पारित करेंगे। पंचायती राज और नगर निकाय में ईबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 30 फीसदी कर देंगे। संविधान की धारा 5 के अंतर्गत संविधान के सभी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। एससी एसटी एक्ट की तरह ईबीसी एक्ट लाएंगे। एलान यह भी किया गया है कि अतिपिछड़ा जाति-जनजाति के भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
जानिए, अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र में क्या-क्या लिखा था
1. ‘अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण अधिनियम' पारित किया जाएगा।
2. अतिपिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत तथा नगर निकाय में वर्तमान 20% आरक्षण को बढ़ाकर 30% किया जाएगा।
3. आबादी के अनुपात में आरक्षण की 50% की सीमा को बढ़ाने हेतु, विधान मंडल पारित कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची मे शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
4. नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया में “Not Found Suitable” (NFS) जैसी अवधारणा को अवैध घोषित किया जाएगा।
5. अतिपिछड़ा वर्ग की सूची में अल्प या अति समावेशन (under- or over-inclusion) से संबंधित सभी मामलों को एक कमेटी बनाकर निष्पादित किया जाएगा।
6. अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति, जन-जाति तथा पिछड़ा वर्ग के सभी आवासीय भूमिहीनों को शहरी क्षेत्रों में 3 डेसिमल तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 5 डेसिमल आवासीय भूमि उपलब्ध करायी जाएगी।
7. UPA सरकार द्वारा पारित 'शिक्षा अधिकार अधिनियम' (2010) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु आरक्षित सीटों का आधा हिस्सा अतिपिछड़ा, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और जन-जाति के बच्चों हेतु निर्धारित किया जाएगा।
8. 25 करोड़ रुपयों तक के सरकारी ठेकों / आपूर्ति कार्यों में अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।
9. संविधान की धारा 15(5) के अंतर्गत राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थानों के नामांकन हेतु आरक्षण लागू किया जाएगा।
10. आरक्षण की देखरेख के लिए उच्च अधिकार प्राप्त आरक्षण नियामक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा और जातियों की आरक्षण सूची में कोई भी परिवर्तन केवल विधान मंडल की अनुमति से ही संभव होगा।
झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, लोगों से सतर्क रहने की अपील
27 Sep, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात (बिजली गिरना) की घटनाएं भी दर्ज की गईं. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में खेत में काम कर रहे दो मजदूरों की वज्रपात से मौत हो गई, जबकि रांची में आसमान से गिरी बिजली ने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया.
लो प्रेशर एरिया का असर
मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर बताया कि 26 सितंबर 2025 की सुबह 08:30 बजे उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जो आज भी उसी क्षेत्र पर बरकरार है. इस लो प्रेशर एरिया का सीधा असर पूरे झारखंड पर पड़ रहा है.
आज भी मूसलाधार बारिश का अनुमान
इस निम्न दबाव के कारण आज (शनिवार) भी राज्य में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है. चूंकि रांची में कई पूजा पंडालों के पट आज खुल गए हैं, ऐसे में बारिश उत्सव में खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को छाता और रेनकोट साथ रखने की सलाह दी है, क्योंकि आज पूरा झारखंड इस लो प्रेशर एरिया की चपेट में रहेगा.
30 सितंबर तक वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र रांची ने झारखंड राज्य के लिए 30 सितंबर तक के लिए वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. 26 सितंबर (शुक्रवार) को दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई थी. आगे भी राज्य के कई स्थानों पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी. मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को विशेष रूप से वज्रपात से बचाव के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है.
विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव से आरोपी को हिरासत में लिया गया
27 Sep, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के निरंजना गांव निवासी गैंगस्टर मनीष कुशवाहा को बिहार एसटीएफ ने गोपालगंज पुलिस की मदद से सिवान से गिरफ्तार कर लिया है। मनीष कुशवाहा पर हत्या, लूट, बमबाजी, पुलिस मुठभेड़ समेत 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस और एसटीएफ पिछले सात वर्षों से मनीष कुशवाहा की तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी अवधेश दीक्षित ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि उससे पूछताछ जारी है तथा उसके अपराधिक मामलों की जांच भी की जा रही है। मनीष की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद व्यवसायियों और गोपालगंज पुलिस ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गैंगस्टर मनीष कुशवाहा पर हत्या, लूट, रंगदारी, बमबारी, पुलिस पर हमला और पुलिस से मुठभेड़ समेत 28 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था। पिछले सात वर्षों से वह पुलिस की नजरों से फरार था। तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात ने 19 मई को टॉप-100 अपराधियों की सूची में उसे शामिल किया और उसके घर की कुर्की कर बुलडोजर से आवासीय मकान ध्वस्त कर दिया था।
मनीष कुशवाहा दियारा इलाके में आतंक का प्रतीक था। उसके पास लूट और स्मगलिंग के कई अत्याधुनिक हथियार भी थे। 1 मार्च 2020 को उसने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया के गुमनिया मोड़ पर निरंजना गांव के मछली व्यवसायी किसान बिंद को कार्बाइन से गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद मनीष पुलिस से मुठभेड़ कर फरार हो गया था।
जेल विभाग में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुला रास्ता
27 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य की जेलों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 1778 पदों पर बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने इन पदों के लिए 7 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राज्य की जेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
इन पदों पर होगी बहाली
इस भर्ती अभियान के तहत मुख्य रूप से दो बड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
इस प्रकार, कुल 1778 पदों पर बहाली होगी. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो झारखंड सरकार के तहत सुरक्षा और कारागार प्रशासन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
आवेदन और शारीरिक दक्षता के नियम
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 7 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों को आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में मिलेंगी.
हालांकि, इन पदों पर चयन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) एक अनिवार्य चरण होगा. विशेष रूप से कक्षपाल और सहायक कारापाल जैसे पदों के लिए शारीरिक मापदंड और दौड़ की शर्तें निर्धारित की गई हैं:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करना अनिवार्य होगा.
महिला उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करना अनिवार्य होगा.
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. JPSC द्वारा इतनी बड़ी संख्या में जेल कर्मियों की भर्ती की घोषणा से झारखंड के युवाओं में खासा उत्साह है और उम्मीद है कि इन भर्तियों से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. यह पूरी प्रक्रिया मेरिट और शारीरिक दक्षता पर आधारित होगी.
अखंड ज्योत दीपक ने मचाया भयावह तांडव, पांच सदस्य झुलस कर अस्पताल में भर्ती
26 Sep, 2025 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार के मुजफ्फरपुर में नवरात्र के दौरान अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मारीपुर रोड स्थित एक मकान के दूसरे तल्ले पर सो रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य आग की चपेट में आ गए। इस घटना में सभी लोग घर में फंसे रहे और मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। उनकी आवाज पास की सड़क पर ड्यूटी कर रहे एक निजी गार्ड ने सुनी, जिसके बाद घटना की जानकारी लोगों और प्रशासन तक पहुंची।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आग अखंड दीप से लगी थी। पहले आग एक कमरे में लगी और फिर फैलते हुए दूसरे कमरे तक पहुंच गई। धीरे-धीरे पूरी फ्लैट आग की लपटों में घिर गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत की और करीब एक घंटे बाद स्थिति नियंत्रित की। इस बीच सभी झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
घटना में झुलसे लोगों की पहचान 60 वर्षीय गणेश प्रसाद गुप्ता, 40 वर्षीय सनी कुमार, 37 वर्षीय डोली कुमारी, 3 वर्षीय जुगनू कुमारी और 7 वर्षीय मान्या कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अहले सुबह जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। सभी लोग अंदर फंसे हुए थे और आवाज दे रहे थे। सौभाग्य से बाहर ड्यूटी कर रहे गार्ड ने उनकी आवाज सुनी, वरना लोग जानलेवा हादसे में फंस सकते थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई।
जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे सभी पांच लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आग दुर्गा पूजा के अखंड ज्योति से लगी थी और इसे नियंत्रित करने में करीब एक घंटे का समय लगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिहटा थाना क्षेत्र के परेव पुल के पास ट्रक हादसे में उपेंद्र कुमार चौहान की गई जान
26 Sep, 2025 01:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित परेव पुल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-आरा फोरलेन पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क खाली कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
मृतक की पहचान परेव गांव निवासी उपेंद्र कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो पुल के पास झोपड़पट्टी में रहता था। बताया जा रहा है कि बिहटा से आरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर उपेंद्र को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवघर और हजारीबाग में नए चेहरों की एंट्री; झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में किया बड़ा उलटफेर।
झारखंड के जंगलों में 'ऑपरेशन मिसिर बेसरा': 10 किमी का घेरा और 50 माओवादी कैद।
झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाएं; झारखंड में अगले 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण।
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
उत्तर बनाम दक्षिण: संजय राउत ने महिला आरक्षण बिल के पीछे छिपे 'क्षेत्रीय असंतुलन' पर उठाए सवाल।
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
महिला आरक्षण पर आदित्य ठाकरे का सुझाव: 'सीटें बढ़ाए बिना आज से ही लागू करें कोटा'।
ED की पूछताछ के 72 घंटे बाद मौत: जितेंद्र शेल्के की दुर्घटना पर अंजलि दमानिया ने उठाए सवाल।
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
