बिहार-झारखण्ड
बिहार में सीटों पर सियासी संग्राम, RJD ने कांग्रेस को दिखाया आईना
22 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. हालांकि सीट बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है. महागठबंधन में आपसी सहमति नहीं बन पा रही है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव से भी कम सीटें देने के मूड में और इसको लेकर तस्वीर साफ कर दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी ने कांग्रेस को दो-टूक जवाब दे दिया है और साफ कहा है कि जिताऊ-हराऊ सीटें के नाम पर अदला-बदली मंजूर नहीं है. मुकेश सहनी, पशुपति पारस और हेमंत सोरेन की नई एंट्री के चलते आरजेडी तिकड़म बैठाने में लगी हुई है. दरअसल, सूबे की 243 विधानसभा सीटों में से कुछ सीटें इन तीनों दलों को भी देनी होंगी. इस वजह से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है.
सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी बेहतर स्ट्राइक रेट वाले लेफ्ट की सीटें बढ़ानी पर विचार कर रही है. ऐसे में आरजेडी और कांग्रेस पिछली बार की तुलना में कम सीटों पर चुनाव लडेंगी. वहीं, तेजस्वी की पार्टी ने कांग्रेस को साफ कर दिया है कि उसकी सीटों में कटौती होगी. इसके बाद जो सीटें बचेंगी उसमें ही बेहतर का अपने लिए चुनाव कर ले क्योंकि कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए 70 सीटों की मांग कर रही है.
कांग्रेस क्या दे रही दलीलें?
आरजेडी का कहना है कि अलग से जिताऊ या हराऊ सीटों की अदला-बदली का फॉर्मूला न सम्भव है और न उसे मंजूर है. ऐसे में राजद से बात कर रहे कांग्रेस नेताओं ने मामला अपने आलाकमान को बता दिया है. कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर ताल ठोकी थी और उसे 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके अलावा 8 सीटें ऐसी थीं जहां कांग्रेस की 5 हजार से कम वोटों पर हार हुई थी. कुल मिलाकर 27 सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था.
हाल ही में बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद पार्टी चाहती है कि जिन 27 सीटों पर उसका प्रदर्शन अच्छा रहा था वो उसके हिस्से में आएं. उसका मानना है कि राहुल की यात्रा के चलते कार्यकर्ता जोश से भरे हुए हैं और वह महागठबंधन को अधिक से अधिक सीटें जीतकर दे सकती है. हालांकि आरजेडी सभी सहयोगी दलों के बीच संतुलन बैठाने में लगी हुई है.
20 ग्राम का कमाल! रांची में छाया कश्मीर का पशमीना शॉल
22 Sep, 2025 09:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मार्केट में ठंड आने से पहले ही खासतौर पर कश्मीर की पशमीना शॉल देखने को मिल रहा है. यह शॉल इतना हल्की है कि इसका वचन महज 20 ग्राम है. यह शॉल 6 महीने में बनकर तैयार होती है. इस एक शॉल की कीमत 15000 से शुरू होकर लाख रुपए तक होती है. यहां दुकान के संचालक बताते हैं कि पीएम मोदी भी इस शॉल का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि यह एक बार आप ओढ़ेंगे तो पसीने छुड़ा देगी.
दुकान के संचालक आसीन बताते हैं कि हम लोग खासतौर पर कश्मीर से लाते हैं. कश्मीर में यह साल 7-8 महीने में बनकर तैयार होती है और फिर हम रांची के मार्केट में 15-20 दिन के लिए आती है. फिर हम यहां बचकर निकल जाते हैं. क्योंकि यहां भी हमारे कई सारे कस्टमर हैं, जो सालों इस शॉल का इंतजार करते हैं.
-5 डिग्री में पसीने छुड़ा देगी ये शॉल
उन्होंने आगे बताया कि -5 डिग्री क्या, अगर माइनस 10 डिग्री में भी रहे और आप इसे ओढ़ लें तो यह आपके पसीने छुड़ा देगी. यह शॉल इतनी हल्की होती है कि आप अगर पहनेंगी तो आपको लगेगा ही नहीं कि आपने कुछ ओढ़ा भी है. इसीलिए पीएम मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन तक इस शॉल के फैन हैं. आप देखिएगा हमेशा उनके कंधे पर इस तरह की शॉल देखने को मिलती है.
इस शॉल में काफी बारीकी से काम होता है. इसमें कोई कलर का इस्तेमाल नहीं होता है. कम से कम 4-5 कारीगर और 6 से 7 महीना वक्त लगता है और यह पूरी तरह हाथ से बनी होती है. किसी तरह का कोई मिलावट नहीं. इसलिए दाम थोड़ा अधिक चला जाता है. इसमें आपको सबसे अच्छी क्वालिटी चाहिए तो फिर कम से कम 50 हज़ार रुपए लगाने होंगे.
कुर्ती की भी जबरदस्ता मांग
यहां सिर्फ शॉल ही नहीं, यहां की कुर्ती से लेकर सलवार सूट की भी बंपर मांग रहती है. यहां बस एक बात का ध्यान रखना है कि अगर आप पशमीना शॉल लेते हैं, तो इसको गर्म पानी में नहीं धोना है. आपको उसको ठंडा पानी में ही धोना है. ठंडा पानी में एक-दो घंटा के लिए छोड़ दें और हल्के हाथों से साफ करें और निकाल लें. फिर यह साल एकदम चकाचक हो जाएगी.
NDA में सीटों पर घमासान, चिराग पासवान ने रखी सम्मानजनक हिस्सेदारी की शर्त
20 Sep, 2025 03:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि उनके लिए सीटों की संख्या से ज्यादा क्वालिटी मायने रखती है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि कितनी सीटों पर लड़ना है, लेकिन असल मायने उन सीटों का है जिन्हें मैं 100 प्रतिशत जीतकर गठबंधन को दे सकूं।'
चिराग को 100 परसेंट स्ट्राइक रेट पर भरोसा
चिराग पासवान ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि वे लोकसभा की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'लोकसभा में 100 परसेंट था… विधानसभा में भी वही स्ट्राइक रेट रखना चाहता हूं। मेरे लिए दो सीटें कम-ज्यादा मायने नहीं रखतीं, लेकिन मायने रखती हैं वो सीटें जिन पर जीत पक्की हो।'
लोकसभा चुनाव का जिक्र
गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीटें मिली थीं और सभी पर उनकी जीत हुई थी। खुद चिराग पासवान भी विजयी हुए थे। यही वजह है कि वे बार-बार अपने 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट की मिसाल देते हैं। अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर उनकी यह शर्त किस हद तक असर डालती है।
एनडीए के अंदर सीट बंटवारे की चर्चा
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों को लेकर एनडीए में पांच दलों के बीच बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल जो फॉर्मूला बन रहा है, उसके अनुसार जेडीयू को 102-103, बीजेपी को 101-102, एलजेपी (रामविलास) को 25-28, जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 6-7 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 4-5 सीटें मिल सकती हैं।
अमित शाह और नीतीश की मुलाकात के बाद अटकलें तेज
बीते गुरुवार (18 सितंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला जल्द सामने आ सकता है। ऐसे में चिराग पासवान की शर्त एनडीए की रणनीति को और पेचीदा बना सकती है।
द्रौपदी मुर्मू ने निभाया सनातन परंपरा का कर्तव्य, विष्णुपद मंदिर में किया श्राद्ध कर्म
20 Sep, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गया: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अपने 17वें दिन पर है और 21 सितंबर तक इसका समापन होगा। आज श्राद्ध का 14वां दिन है, जिसे वैतरणी सरोवर तर्पण और गौदान के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन वैतरणी वेदी पर स्नान और तर्पण करने से पिंडदानी के 21 कुलों का उद्धार होता है। इसी क्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को गया पहुंचीं। उन्होंने विष्णुपद मंदिर परिसर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर विधि-विधान से पिंडदान किया। गर्भगृह में जाकर राष्ट्रपति ने पूजा-अर्चना भी की।
राष्ट्रपति विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं और वहां से सख्त सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। एयरपोर्ट से मंदिर तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों का आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया और निर्धारित मार्ग पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
राष्ट्रपति के पिंडदान के लिए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर में विशेष इंतज़ाम किए। एल्यूमिनियम फैब्रिकेटेड हॉल में तीन अलग-अलग कक्ष बनाए गए, जिनमें से एक में राष्ट्रपति ने अपने परिजनों के साथ पिंडदान किया। इस दौरान गयापाल पुरोहित राजेश लाल कटरियार के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। यह पहला अवसर है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गया पहुंचकर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया।
CM फेस को लेकर तेजस्वी ने दिखाए तेवर, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं
20 Sep, 2025 01:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साफ कहा है कि महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के चुनाव नहीं लड़ेगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या हम भाजपाई हैं कि बिना चेहरे के चुनाव लड़ेंगे? तेजस्वी की यह टिप्पणी उनकी पूरक अधिकार यात्रा के दौरान आई है जो उन इलाकों में की गई जहां उनकी पिछली विपक्षी पदयात्रा नहीं पहुंची थी.
तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का चेहरा मानने की बात पहले ही कही है. हालांकि, राहुल गांधी ने अभी तक तेजस्वी को बिहार में महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, फैसला जनता करेगी. मुख्यमंत्री या सरकार होना ही सबकुछ नहीं है, हमें बिहार को बनाना है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि सीट बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी तय हो जाएगा.
नीतीश सरकार पर निशाना, खुद को बताया असली CM
तेजस्वी यादव ने 31 अगस्त को आरा में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि यह एक नकलची सरकार है, हमें असली मुख्यमंत्री चाहिए, न कि नकली. भीड़ से उन्होंने सवाल किया था कि क्या लोगों को डुप्लीकेट सीएम चाहिए या असली सीएम? उनके इस बयान से साफ संकेत मिला कि तेजस्वी खुद को गठबंधन का संभावित चेहरा मान रहे हैं.
कांग्रेस का संतुलित रुख
मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई सीधा रुख सामने नहीं आया है. राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा था कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल आपसी सम्मान और सहयोग की भावना से साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अच्छे नतीजे आएंगे. इस बयान से साफ है कि कांग्रेस अभी संतुलित रवैया अपनाए हुए है और अंतिम फैसला बाद में हो सकता है.
रांची में पूजा की खुशी मातम में बदली, डीजे की तेज आवाज से दो महीने की बच्ची की मौत
20 Sep, 2025 12:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांचीः रांची में चान्हो स्थित पाटुक बाजोटोली में डीजे की तेज आवाज से दो माह की बच्ची सोनाक्षी कुमारी की जान चली गई। बच्ची के पिता बंधन लोहरा ने इसे लेकर चान्हो थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
2 दिनों तक डीजे की तेज आवाज
बंधन लोहरा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बुधवार 17 सितंबर से ही उनके घर के निकट तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे घर के बड़े और बच्चे परेशान थे। दो माह की बच्ची सोनाक्षी भी काफी रो रही थी। उन्होंने गुरुवार को भी आयोजकों से मिल कर डीजे की आवाज कम करने की गुजारिश की थी। लेकिन डीजे बजाने वाले लोगों ने उनकी बात नहीं मानी गई। परिजनों का कहना है कि डीजे की तेज आवाज के कारण बच्ची काफी परेशान थी।
तेज आवाज तेज से बच्ची की मौत दिल का दौरा पड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स परिजनों की ओर से शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे बच्ची की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। लोग इस बात से भी नाराज़ हैं कि सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद भी डीजे का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है और कानून का कोई डर नहीं है।
जिला प्रशासन की ओर से बार-बार धार्मिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान तेज आवाज में डीजे और साउण्ड सिस्टम नहीं बजाने की अपील की जाती है। वहीं रात 10 बजे के बाद साउण्ड सिस्टम के उपयोग पर रोक लगाई गई है। लेकिन लगातार इसकी अनदेखी की जाती है, जबकि लोक-लिहाज के कारण लोग इसकी शिकायत करने से बचते हैं।
कुड़मी समाज का प्रदर्शन तेज, एसटी दर्जे की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर डटे
20 Sep, 2025 12:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में कुड़मी जाति को आदिवासी (अनुसूचित जनजाति-एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को कई जिलों में आंदोलन उग्र रूप में सामने आया। सरायकेला जिले में रेल रोको आंदोलन का व्यापक असर देखा गया। सीनी रेलवे स्टेशन पर हजारों पुरुष और महिलाएं रेल पटरियों पर बैठ गए, जिससे ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। रेलवे की दोनों रूटों पर ट्रेनें प्रभावित रहीं। दर्जनों ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं, कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन परिसर में बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्री बुरी तरह फंसे रहे।
कुड़मी समाज के नेताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज तक उन्हें उनके अधिकार नहीं मिले। नेताओं प्रकाश महतो, सुनील महतो और आशुतोष महतो ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा है और केंद्र सरकार कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा देने तक यह आंदोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।
महिला प्रदर्शनकारियों ने भी आंदोलन की अगुवाई की। पार्वती देवी, अनीता देवी और मल्टी देवी ने कहा कि झारखंड पर पहला हक कुड़मी महतो समाज का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जल, जंगल और जमीन पर उनका अधिकार है और असली आदिवासी कुड़मी महतो ही हैं। रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की है। सीनी स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारी लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं ताकि आंदोलनकारियों और यात्रियों के बीच किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन के कारण कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया, जबकि कई को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। लंबी दूरी की गाड़ियों में फंसे यात्रियों को भोजन और पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी।
वज्रपात से ट्रांसफार्मर में लगी आग, जामताड़ा के स्कूल में अफरा-तफरी, कई छात्राएं घायल
20 Sep, 2025 10:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जामताड़ा: जामताड़ा के नारायणपुर स्थित पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब स्कूल परिसर में लगे ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने से उसमें आग लग गई। वही देखते ही देखते स्कूल के सभी इलेक्ट्रिक बोर्ड और उपकरण ब्लास्ट करने लगा। यह देख छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगी और इधर-उधर भागने लगी। दूसरे तल्ले पर रह रही छात्राएं इससे काफी डर गई और बिल्डिंग से बाहर निकालने के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बास के सीढ़ी के सहारा से सभी बच्ची को जैसे-तैसे बाहर निकाला।
हालांकि इस घटना के बाद लगभग 16 लड़कियां सदमे में आ गई और बीमार हो गईं। उन्हें इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
वज्रपात के बाद लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस प्रकार से शुक्रवार शाम को ट्रांसफार्मर पर वज्रपात हुआ था और बिजली उपकरण में आग लगी थी, अगर समय पर लड़कियों को स्कूल से बाहर नहीं निकाला जाता तो कई लड़कियों की जान जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने बांस की सीढ़ी की मदद से सभी बच्चियों को बाहर निकाला।
स्वास्थ्य मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
स्कूल में जिस वक्त यह घटना घटी, उस समय झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में ही थे। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वह नारायणपुर अस्पताल पहुंचे और लड़कियों का हाल-चाल जाना। यही नहीं, उन्होंने चिकित्सक को निर्देश दिया कि सभी लड़कियों का बेतहर ढंग से इलाज किया जाए। वहीं घटना के बाद से स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।
बिहार चुनाव: गौहत्या के विरोध में उतरे शंकराचार्य, गोरक्षक निर्दलीयों को देंगे समर्थन
19 Sep, 2025 03:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनावों में उन निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे जो गोहत्या के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे. पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में चुनाव से पहले सनातनी राजनीति की शुरुआत की है. जिसको लेकर गौ मतदाता संकल्प यात्रा पूर्णिया में निकाली गई.
शंकराचार्य ने कहा कि सात दशकों और कई आश्वासनों के बाद भी कोई भी पार्टी गोहत्या के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है.
शंकराचार्य ने कहा, “बिहार चुनावों में, हम गोरक्षा और सनातन धर्म के लिए वोट करेंगे. 78-79 वर्षों और कई आश्वासनों के बाद भी, किसी भी पार्टी ने गोहत्या के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं किया है.” उन्होंने कहा कि वह राज्य चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे, और कहा कि अभी उनके नामों का खुलासा नहीं किया जाएगा.
सभी 243 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
उन्होंने कहा, “हम आगामी चुनावों में सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. मैं अभी उनके नामों का खुलासा नहीं करूंगा, क्योंकि अगर मैंने ऐसा किया, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है.”
यह टिप्पणी शंकराचार्य द्वारा बिहार में “गौ रक्षा संकल्प यात्रा” शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद आई है और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में उन निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने की घोषणा की है जो गौ रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाएंगे.
उन्होंने राजनीतिक दलों की भी आलोचना करते हुए कहा कि गायों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है.
गोहत्या पर बिफरे शंकराचार्य
उन्होंने कहा, “गौ माता पर अत्याचार बढ़ रहे हैं. हम एक के बाद एक पार्टियों को सत्ता में लाए, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. अब, हम मतदाताओं से सीधे अपील करेंगे कि वे केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें जो गौहत्या को पाप मानते हैं और इस देश के हिंदुओं की व्यापक भावनाओं के अनुरूप गौ रक्षा के लिए काम करते हैं.”
उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में गोमांस का निर्यात दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, भले ही भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में हो. उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार को इस संबंध में सक्रिय कदम उठाने चाहिए. जब गोहत्या में लगी कंपनियां राजनीतिक दलों को चंदा देती हैं, तो उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती. इस मोर्चे पर हमें राजनेताओं से ज्यादा उम्मीद नहीं है.”
शंकराचार्य ने कहा कि पश्चिम यूपी मिनी पाकिस्तान बन गया है, अगर नहीं बना है तो या तो रामभद्राचार्य जी झूठ बोल रहे हैं और अगर सही में बन रहा है तो चिंताजनक है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने दी अपील, कहा- 'खुले मैदान और ऊंचे पेड़ से रहें दूर, बारिश के दौरान सावधान रहें
19 Sep, 2025 03:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में मानसून अब भी सक्रिय है। 19 सितंबर को कैमूर, रोहतास, गया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, नवादा समेत कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, गया, नालंदा, शेखुपरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में अनेक स्थानों पर आज बारिश के आसार हैं। पटना में सुबह 11 बजे से बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार राज्य में इस सप्ताह मानसून की गतिविधियां तेज़ बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी राज्य के ऊपर सक्रिय है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में नमी युक्त पूर्वी हवाएं प्रभावशाली बनी हुई हैं।
मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में 24 सितंबर तक एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में 19 सितम्बर को कई स्थानों पर वर्षा संभावित है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ क्षेत्रों में कम हो सकती है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी जारी रहेगी। वहीं 20 से 24 सितम्बर बारिश की तीव्रता कुछ कम, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
जानिए, मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जानकारी की
अगले पांच दिनों में वज्रपात और आंधी की संभावना बनी हुई है।
19 से 21 सितम्बर: उत्तर-मध्य और पूर्वी जिलों जैसे मुजफ्फरपुर, सहरसा, भोजपुर, सुपौल, अररिया आदि में कहीं-कहीं भारी बारिश।
22 से 24 सितम्बर: वज्रपात की आशंका दक्षिण और दक्षिण-मध्य जिलों में बनी हुई है।
19 से 24 सितम्बर: तापमान सामान्य बना रहेगा।
22 सितम्बर से कुछ क्षेत्रों में तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रांची और खूंटी ने किया धमाल, बालू खनन ई-नीलामी से 347 करोड़ की कमाई
19 Sep, 2025 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड सरकार की नई बालू खनन नीति-2025 ने राज्य को राजस्व के क्षेत्र में नई ऊंचाई दिलाई है। इस नीति के तहत पहली बार हुई ई-नीलामी ने सरकार के खजाने को भरने के साथ-साथ पारदर्शिता और विश्वास का नया अध्याय भी खोला है। राजधानी रांची और खूंटी जिले ने इस नीलामी में सबसे अधिक योगदान दिया और कुल 347.55 करोड़ रुपए की आमदनी दर्ज की गई।
राजधानी रांची ई-नीलामी में सबसे आगे रही। यहां 19 बालू घाटों की नीलामी से ही सरकार को 246.27 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। इसमें ग्रुप-ए से 80.49 करोड़ रुपए, ग्रुप-बी से 100.47 करोड़ रुपए और ग्रुप-सी से 65.30 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। इस बोली में एनकेएएस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और समर्थ-एड-प्रोटेक्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों ने बड़ी सफलता हासिल की। विशेषज्ञों का मानना है कि रांची की यह उपलब्धि न केवल राजधानी की अहमियत को दर्शाती है बल्कि खनन क्षेत्र में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को भी बताती है।
खूंटी जिले में हुई नीलामी भी सरकार के लिए बेहद सफल रही। यहां के तीन ग्रुपों की नीलामी से 101.28 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। इसमें ग्रुप-ए से 32.07 करोड़ रुपए, ग्रुप-बी से 30.74 करोड़ रुपए और ग्रुप-सी से 38.46 करोड़ रुपए की आय दर्ज हुई। इस नीलामी में एस्बोलस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड और एयरो सॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों ने सबसे ऊंची बोली लगाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी प्रणाली ने न केवल सरकार की आमदनी बढ़ाई है, बल्कि बालू खनन क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी की गुंजाइश भी समाप्त कर दी है। अब खनन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इससे आम जनता को भी राहत मिलेगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह पहल झारखंड की अर्थव्यवस्था में स्थिरता और मजबूती लाएगी। साथ ही सरकार के पास विकास योजनाओं में निवेश करने के लिए और संसाधन उपलब्ध होंगे।
सरकार को उम्मीद है कि आने वाले चरणों में अन्य जिलों की नीलामी से भी और अधिक राजस्व प्राप्त होगा। इससे राज्य के खजाने में भारी वृद्धि होगी और झारखंड विकास की नई राह पर आगे बढ़ सकेगा। रांची और खूंटी की यह सफलता साबित करती है कि सही नीति और पारदर्शिता से राज्य की तस्वीर बदली जा सकती है।
CDS जनरल अनिल चौहान का बयान: झारखंड-बंगाल के दम पर साकार होगी पूर्वोत्तर नीति
19 Sep, 2025 12:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पूर्वोत्तर नीति (Act East Policy) के लक्ष्य और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के माध्यम से साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध विज्ञान और कला दोनों है; वर्तमान संदर्भ में योद्धा को रचनात्मक और नवाचारी होना आवश्यक है। यह बात उन्होंने रांची में आयोजित ईस्ट टेक सिम्पोजियम में कही।
CDS जनरल चौहान ने यह भी कहा कि हथियारों का रणनीतिक चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान एवं विकास (R&D) की समीक्षा करनी होगी। उन्होंने रक्षा निर्माण आधार को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाना चाहिए।
अंतरिक्ष और साइबर युद्ध के लिए बनाई जा रही है नई नीति
मुख्य रक्षा अधिकारी (Chief of Defence Staff) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि अंतरिक्ष और साइबर युद्ध के लिए उपकरण विकसित करने के लिए नीति संबंधी कदम उठाए जा रहे हैं। रांची में आयोजित ईस्ट टेक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हथियारों का रणनीतिक चयन बहुत महत्वपूर्ण है और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार अनुसंधान और विकास (R&D) की समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, "रक्षा निर्माण आधार को बढ़ाने की आवश्यकता है, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जाना चाहिए।" जनरल चौहान ने यह भी कहा कि भारत में रक्षा निर्माण का स्वदेशीकरण भले ही देर से शुरू हुआ, लेकिन देश सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र की 'एक्ट ईस्ट' नीति के लक्ष्य और रक्षा में आत्मनिर्भरता राज्यों जैसे झारखंड और पश्चिम बंगाल की सक्रिय भागीदारी से पूरी की जा सकती है। युद्ध विज्ञान और कला दोनों है। इस दौरान डिफेंस ईस्ट टेक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'झारखंड सरकार पूरी तरह से केंद्र सरकार के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार है।
बिहार अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव का हमला, 20 साल पुरानी सरकार को बदलने की दी चेतावनी
19 Sep, 2025 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार देर रात करीब 10 बजे मधेपुरा पहुंचे। कॉलेज चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त बिहार बनाने के लिए है। यह पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और अपराधियों को संरक्षण देती है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं लगाई गई। “मोदी जी वोट बिहार से मांगते हैं और सबकुछ गुजरात को देते हैं। फैक्ट्री चाहिए गुजरात में और वोट बिहार में। अब ऐसा नहीं चलेगा।” तेजस्वी ने जनसमूह से अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस बार 20 साल पुरानी खटारा सरकार को बदलें। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने पर बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई से मुक्ति दिलाई जाएगी। जिसके पास भी डिग्री होगी, उसके हाथ में नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय भी सुनिश्चित किया जाएगा और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। तेजस्वी ने हाथ उठवाकर जनता से सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप, शांतनु बुंदेला और ई. नवीन निषाद भी मंच पर मौजूद रहे।
30 IPS अफसरों का तबादला, सरकार ने किया बड़ा reshuffle
19 Sep, 2025 09:10 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस बदलाव में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को एसीबी और सीआईडी के प्रभार से हटा दिया गया है। उनकी जगह जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का डीजी बनाया गया है। वहीं, वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है। रांची की जिम्मेदारी भी बदली गई है। चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया है और उन्हें जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी राकेश सिंह को सौंपी गई है, जिन्हें ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया है, जबकि रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का प्रभार दिया गया है।
बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया है। दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी का जिम्मा मिला है, वहीं सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय पदस्थापित कर जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी और पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी बनाया गया है।
डीआईजी स्तर पर भी बड़े फेरबदल किए गए हैं। संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी, शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब, मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच और नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी नियुक्त किया गया है। देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग पदस्थापित किया गया है।
एसपी स्तर पर भी तबादले हुए हैं। अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच, एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी, अमित रेनू को चाईबासा एसपी, सौरभ को देवघर एसपी और अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया है। दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच और अनिमेष नैथानी को एसीबी एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद, मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर कमांडेंट और मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट बनाया गया है।
मोक्षस्थली कौलेश्वरी को चाहिए संरक्षण, पर्यटकों ने सरकार से दिखाई उम्मीद
18 Sep, 2025 04:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कौलेश्वरी पर्वत पर विदेशी पर्यटकों ने किया दर्शन और पूजा
हंटरगंज (चतरा)। भगवान बुद्ध की तपोभूमि माने जाने वाले कौलेश्वरी पर्वत पर चिकित्सा और उच्च शिक्षा की सुविधाएं बहाल करने की योजना पर म्यांमार और थाइलैंड सरकार विचार कर सकती हैं। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की शर्त रखी गई है।
विदेशी पर्यटकों का एक 20 सदस्यीय दल मंगलवार सुबह कौलेश्वरी पर्वत पहुंचा। दल का नेतृत्व म्यांमार की महिला धर्मगुरु साधना ज्ञानी कर रही थीं। स्वागत कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेंद्र कुमार केसरी और जितेंद्र कुमार सिंह ने किया।
दल ने पर्वत पर दर्शन-पूजन के साथ बुद्धा पार्क का निरीक्षण किया और स्थानीय अंचल अधिकारी से भी मुलाकात की। इस दौरान साधना ज्ञानी ने कहा कि यदि प्रशासन आवश्यक भूमि उपलब्ध कराता है तो म्यांमार और थाइलैंड सरकार संयुक्त रूप से साधना केंद्र, चिकित्सालय और उच्च शिक्षा केंद्र स्थापित करने पर विचार कर सकती हैं।
पर्यटकों ने पर्वत की उपेक्षा पर नाराजगी जताई और कहा कि यहां की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
कौलेश्वरी को मोक्ष प्राप्ति का पवित्र स्थल माना जाता है। बौद्ध धर्मावलंबी यहां बाल-नाखून दान करने के साथ जीते-जी अंतिम संस्कार भी करते हैं। यह स्थल बौद्ध, हिंदू और जैन धर्मों का संगम स्थल भी है।
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
कानूनी दांव-पेंच का दौर: हाईकोर्ट पहुंचने से प्रभावित हुई निचली अदालत की कार्यवाही, सस्पेंस बरकरार।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
रुके नहीं वीरेंद्र: तहसीलदार पद पर रहते हुए जारी रखी मेहनत, अब बने प्रदेश के दूसरे टॉपर।
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
