बिहार-झारखण्ड
झारखंड में होमगार्ड भर्ती: 737 पदों पर आवेदन शुरू, 7वीं और 10वीं पास करें अप्लाई
6 Nov, 2025 11:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप 7वीं या 10वीं पास हैं, तो झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। विभाग ने कुल 737 होमगार्ड पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 737 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 667 पद ग्रामीण गृह रक्षक और 70 पद शहरी गृह रक्षक के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों यानी, दुमका मुफस्सिल, काठीकुण्ड, गोपीकान्दर, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि शहरी गृह रक्षक पदों के लिए कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए उच्चतर संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए) के आधार पर किया जाएगा।
हिन्दी लेखन परीक्षा: शारीरिक जांच में सफल उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए यह 7वीं कक्षा और शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और पास होने के लिए 30 अंक जरूरी हैं।
तकनीकी दक्षता परीक्षा: यह परीक्षा केवल शहरी तकनीकी गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए होगी। कुल अंक 100 और उत्तीर्णांक 30 होंगे।
अंतिम चयन: सभी परीक्षाओं के बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन होने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें गृह रक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए “Apply Online” या भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
अब नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें।
इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स एक बार दोबारा जांच लें।
फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट डाउनलोड करके अपने पास रख लें
मौसम विभाग का अलर्ट: झारखंड में अगले 48 घंटे और बढ़ेगी ठिठुरन
6 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड में ठंड ने अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा का 12 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, रांची समेत खूंटी व लोहरदगा का 15 डिग्री के आसपास रहा. रांची मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में इस आंकड़े में और 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ला नीना का इफेक्ट दिखना शुरू हो चुका है.
आज इन जिलों में पड़ेगी अधिक ठंड
झारखंड में आज खासतौर पर राज्य के मध्य जिलों रांची, खूंटी, कोडरमा, गुमला, लातेहार इन में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि सुबह में इन जिलों में काफी घने कोहरे छाए रहेंगे. हालांकि अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी.
झारखंड मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पहाड़ों में इस बार खूब बर्फबारी होगी. मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि ला-नीना के असर के चलते ऐसा होगा. इस बार सर्दी के दिन भी अधिक होंगे, जबकि मौसम में ठंडक मार्च अंत तक बनी रहेगी. ठंड ज्यादा होने का कारण इस बार पहाड़ों में खूब बर्फबारी होने का अनुमान है और इसका असर खासतौर पर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. क्योंकि, झारखंड में सर्दी वहीं, से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण देखने को मिलती है.
रेंजर और गार्ड के 1200 पदों में भर्तियों की प्रक्रिया शुरू
5 Nov, 2025 07:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Jharkhand News :वन एवं पर्यावरण विभाग तृतीय श्रेणी के 600 पदों पर भर्ती शुरू करेगा। गार्ड और रेंजर के 1200 पद खाली हैं, जिनमें से कुछ पदोन्नति से भरे जाएंगे। रेंजरों की कमी से योजनाओं की निगरानी में दिक्कत होती है। विभाग प्रतिवर्ष 200 करोड़ से अधिक की योजनाएं चलाता है। पिछली भर्ती प्रक्रिया स्थानीयता के कारण पूरी नहीं हो सकी।
वन क्षेत्र में चलने वाली योजनाओं की निगरानी होगी आसान
राज्य में रेंजरों की कमी की वजह से वन क्षेत्र में चलने वाली योजनाओं की निरगानी में समस्या होती है। वन विभाग प्रतिवर्ष 200 करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित करता है। इसमें पौधरोपण से लेकर निर्माण तक शामिल है। नई नियुक्तियों के बाद विभाग खाली पड़े अन्य पदों पर भी प्रकिया प्रारंभ करेगा।
बीजेपी के दो डिप्टी सीएम भी मैदान में, होगी कांटे की टक्कर
5 Nov, 2025 06:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कैबिनेट के 14 मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कल प्रथम चरण के चुनाव में इन मंत्रियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। ध्यान रहे कि इसमें बीजेपी कोटे के दो डिप्टी सीएम भी शामिल हैं।
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए वोटिंग कल सुबह से शुरू हो जाएगी। उसके साथ ही बिहार सरकार के उन 14 मंत्रियों की धुकधुकी भी बढ़ जाएगी, जो इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें बीजेपी कोटे के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन सभी 14 मंत्रियों की धुकधुकी तेज हो गई है। काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही इनका तनाव भी बढ़ गया है। प्रथम चरण में बिहार के 121 सीटों पर वोटिंग है। इसमें 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर!
इस चरण में प्रदेश की सियासत में दिग्गज की भूमिका में रहे कई नेताओं की किस्मत का फैसला होगा। ये लोग चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिन 121 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। उसमें एनडीए के 121 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। जबकि महागठबंधन की ओर से 126 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। उनकी भी किस्मत का फैसला होने जा रहा है। फर्स्ट फेज में एनडीए की ओर से बीजेपी के 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। उधर, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 57 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अन्य दलों का हाल
दूसरी ओर से लोजपा आर यानी चिराग पासवान की पार्टी के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी उपेंद्र कुशवाही की पार्टी के दो प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। महागठबंधन की ओर से इस चरण में आरजेडी के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14 और वीआईपी के पांच, माकपा के तीन और भाकपा के पांच सहित इंडियन इंकलाब पार्टी आईआईपी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण की खास बात ये है कि बिहार सरकार में मंत्री रहे 14 चेहरे मैदान में हैं। उनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी। ये बताएगी कि बिहार सरकार में मंत्री तो रहे लेकिन जनता के दिलों में कितनी जगह बना पाए हैं।
पीएम मोदी का हमला: बिहार के युवाओं को याद दिलाया ‘कट्टा-दोनाली’ का दौर
5 Nov, 2025 03:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: बिहार की चुनावी राजनीति में बहुत दिनों के बाद कट्टा और दोनाली जैसे शब्दों का प्रयोग वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुबान से निकलना राजनीति के कोई नए संकेत नहीं। जंगलराज पर तो बीजेपी चुनाव लड़ती ही रही है। पर इस बार लालू यादव की 90 के दशक वाली सरकार से जोड़ते हुए कट्टा और दोनाली का उपयोग क्या ऐसे ही कर दिया गया? और अगर यूं ही नहीं किया तो बिहार की राजनीति को वर्तमान विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में क्या दिशा देना चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? जानते हैं इन शब्दों के मर्म को जिसे बिहार की जनता के दिलों में बसाने की तैयारी एनडीए के प्लेटफार्म से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करना चाहते थे।
मोदी ने किया पुराना सीन रीक्रिएट करने वाला प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंगलराज को दृश्य के माध्यम से जनता के बीच परोसने का काम किया। साल 1990 से 2005 तक कट्टा का लहराना या दोनाली बंदूक कार की खिड़की से बाहर निकाल कर सरेआम घूमने जैसी हरकतें आज की तारीख में संभव नहीं है। तो उस कालखंड वाले दृश्य को रीक्रिएट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कट्टा, दो नाली जैसे शब्दों का उपयोग किया।
पीएम मोदी का 'कट्टा-दोनाली' किसे साधने के लिए
बीजेपी का प्रचार तंत्र बहुत ही सिस्टमैटिक होता है। उनके ध्यान में वोटर का हर वर्ग होता है। बिहार में खासतौर पर वो युवा पीढ़ी जो खासतौर पर 1980 से 85 के बीच में जन्मी, जिन्होंने नरसंहार और अपहरण का वह काल खंड देखा, उन्हें जंगलराज के बारे में बताने के बारे में कुछ नहीं है। पर जिनका जन्म ही साल 2000 के बाद हुआ हो। इसलिए उस खास युवा वर्ग को अपने पाले में करने के लिए इन शब्दों को प्रयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह जरूरी इसलिए भी था कि 2015 के बाद बिहार में सुशासन की सरकार की हनक थोड़ी कम हुई। 2015 के विधानसभा के बाद राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी। हालांकि यह सरकार लगभग दो वर्ष ही चली पर जंगलराज की पुरानी छवि दिखने लगी। बाद में नीतीश कुमार ने उस छवि से घबराकर ही महागठबंधन सरकार से खुद को अलग कर लिया और फिर से NDA के साथ जा मिले। कहने वाले तो यही कहते हैं।
क्या है नए वोटरों की संख्या ?
चुनाव आयोग के अनुसार 30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में मतदाताओं की कुल संख्या 7.43 करोड़ है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 3.50 करोड़ हैं। बिहार में इस बार युवा वोटर्स की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। युवा वोटरों की संख्या 1.63 करोड़ है जिनकी उम्र 20-29 साल है। इनमें इस बार के बिहार चुनाव में 14.01 लाख वोटर ऐसे हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्हें ही फर्स्ट टाइम वोटर कहते हैं और ये ही सबसे ज्यादा गेम चेंजर साबित होते रहे हैं। अगर NDA कट्टा-दोनाली वाले जंगलराज को इन्हें समझाने में सफल रही तो पासा कुछ ज्यादा ही पलट सकता है।
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: चुनाव से पहले वोट चोरी की साज़िश का खुलासा
5 Nov, 2025 02:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सनसनी फैला दी है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस ने 'एच फाइल्स' नाम दिया है, जिसमें राहुल गांधी ने वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है।
जेन जेड अपने भविष्य के बारे में समझें
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधे सवाल उठाए।राहुल गांधी ने कहा, "...मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, जेन जेड इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है...मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं।"
कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई
उन्होंने आगे दावा किया कि उन्हें पूरा यकीन है कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी। राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का जिक्र करते हुए कहा कि कृपया उनके (मुख्यमंत्री नायब सैनी) चेहरे पर मुस्कान और उस 'व्यवस्था' पर ध्यान दें, जिसकी हरियाणा के मुख्यमंत्री बात कर रहे हैं।
चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी की ओर से लगाए गए इन आरोपों को 'वोट चोरी का हाइड्रोजन बम' कहा जा रहा है, जिसका सीधा इशारा चुनाव प्रक्रिया और संभावित धांधली की ओर है।
रांची का रहस्य: जमीन के अंदर से निकला कंकाल, पुलिस ने शव बरामद कर भेजा रिम्स
5 Nov, 2025 01:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड की राजधानी रांची के चटवल गांव में डेढ़ महीने पहले एक युवक नरेश लापता हो गया था. अब इसी गांव में एक गड्ढे से एक नर कंकाल मिला है. गांववाले आशंका जता रहे हैं कि कहीं ये कंकाल उस लापता युवक का तो नहीं है. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बरामद कर लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट ही ये गुत्थी सुलझाएगी.
गांववालों ने बताया कि सरना स्थल के पास तेज दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने गड्ढे की पूरी खुदाई कराई और बोरे से सड़ा-गला नरकंकाल बरामद किया. इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. बरामद कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया है, जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके.
गांववालों ने मर्डर की जताई आशंका
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, जिस तरह से शव बरामद हुआ है, उससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर दिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके. शव को सुनसान गड्ढे में फेंकने के बाद मिट्टी डालकर ढक दिया गया था. माना जा रहा है कि किसी जानवर के द्वारा मिट्टी हटाने पर बोरा ऊपर आ गया होगा, जिससे दुर्गंध फैलने लगी और ग्रामीणों को घटना का पता चला.
22 सितंबर से नरेश है लापता
घटना के बाद से ही ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि 22 सितंबर से चटवल गांव के नरेश उरांव उर्फ पलटा नामक युवक लापता था. लोगों को आशंका है कि बरामद हुआ यह नरकंकाल उसी का हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की पहचान पक्की की जा सकेगी. साथ ही, इस नृशंस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था. वहां बढ़ईया गांव के एक कुएं से उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी रामबली यादव की सड़ी-गली लाश लगभग सात महीने बाद बरामद की गई थी.
झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा, जल्द होगा नए पुलिस प्रमुख का ऐलान
5 Nov, 2025 12:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत सोरेन की सरकार नए डीजीपी की घोषणा जल्द कर सकती है. आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड के बेहद चर्चित पुलिस ऑफिसर रहे हैं. इन्हें डीजीपी के पद पर बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रति सख्त रुख अपना लिया था.
अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल 2025 को रिटायर हो चुके हैं. झारखंड सरकार ने गृह मंत्रालय से अपील से इन्हें एक्सटेंशन देने की अपील की थी. लेकिन ऐसा नहीं पा रहा था. यह मामला केंद्र और राज्य सरकार के बीच अटका रहा. हालांकि गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय ने अनुराग गुप्ता को एक्सटेंशन देने से मना कर दिया था.
झारखंड चुनाव में DGP पद से हटाए गए थे अनुराग गुप्ता
2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटा दिया गया था. IPS अनुराग गुप्ता पर चुनाव संबंधी मिसकंडक्ट के आरोप लगे थे. चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन जैसे ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने अनुराग गुप्ता एक बार फिर से डीजीपी के पद पर आ गए.
अनुराग गुप्ता 1990 बैच के IPS ऑफिसर हैं. डीजीपी के पद पर स्थायी नियुक्ति से पहले अनुराग गुप्ता कुछ दिनों के लिए एके सिंह के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह कार्यवाहक डीजीपी भी बने थे. पहली बार 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी नियुक्त हुए. बाद में फरवरी 2025 में उन्हें नियमित डीजीपी बनाया गया.
अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग जैसे जिलों में एसपी और रांची के एसएसपी भी रह चुके हैं. अनुराग गुप्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल कर चुके हैं. वह सीआईडी के डीजी, एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी और डीजी ट्रेनिंग के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. अनुराग गुप्ता रांची के एसएसपी के अलावा गढ़वा, गिरिडीह, और हजारीबाग के एसपी के रूप में भी काम कर चुके हैं. जबकि बोकारो रेंज के डीआईजी पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
झारखंड में अनुराग गुप्ता की पहचान दबंग IPS की रही है. एसपी के तौर पर ड्यूटी के दौरान अनुराग गुप्ता ने नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए काफी प्रयास किए. साथ ही आदिवासियों के साथ पुलिस का रिेलेशन स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए. बिहार कैडर में नियुक्त हुए IPS अनुराग गुप्ता को वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड भी मिल चुका है.
वोटिंग से पहले बड़ा झटका: जन सुराज के उम्मीदवार ने थामा BJP का दामन
5 Nov, 2025 12:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को होने में अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं लेकिन इस दौरान कई दिलचस्प तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. ताजा खबर के अनुसार, मुंगेर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे जन सुराज के प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जन सुराज के इस प्रत्याशी के द्वारा भाजपा को समर्थन दिए जाने की घोषणा के बाद से इस सीट पर अब चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो गई है.
वोटिंग के ठीक 1 दिन पहले इस सीट पर उलटफेर देखने को मिला है. दरअसल, जन सुराज ने संजय सिंह को मुंगेर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी की मौजूदगी में ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली और उनका समर्थन कर दिया.
इस दौरान संजय सिंह के साथ उनके कई अन्य समर्थक भी मौजूद थे. बीजेपी ने इस सीट पर कुमार प्रणय को अपना उम्मीदवार बनाया है. अब बीजेपी के इस ताजा रणनीतिक कदम से मुंगेर सीट पर चुनावी समीकरण के पूरी तरीके से बदलने की चर्चा जोरों पर है. मतदान के एक ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है
संपत्ति को लेकर चर्चा में कुमार प्रणय
बता दे कि मुंगेर में पहले चरण में ही वोटिंग होनी है. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जिस कुमार प्रणय को अपना उम्मीदवार बनाया है और वह फिलहाल अपनी संपत्ति को लेकर के चर्चा में बने हुए हैं. कुमार प्रणय ने अपनी संपत्ति करीब 177 करोड़ रुपए की बताई है. इसके बाद से वह बिहार के इस चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हो गए हैं.
2020 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को जीत मिली थी. बीजेपी उम्मीदवार प्रणव कुमार यादव को करीबी मुकाबले में जीत मिली. 2015 में यहां से आरजेडी को जीत मिली.
झारखंड में ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, खूंटी में तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा
5 Nov, 2025 09:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड में मौसम ने तेजी से करवट लिया है. खूंटी, लोहरदगा, रांची में पिछले 24 घंटे में रात के समय अच्छी खासी ठंड देखने को मिल रही है. यहां पर न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, आने वाले 2-3 दिनों में यह तापमान 9 से 10 डिग्री तक जा सकता है. यानी इस बार नवंबर के दूसरे हफ्ते में ही अच्छी कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी.
15 नवंबर तक पडने लगेगी कड़ाके की ठंड
रांची मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में अब बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं, हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर हो चुका है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ने वाली है. हवा का उत्तरी तरफ का रूख करना ठंड बढ़ने का संकेत होता है. ऐसे में रांची मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर तक झारखंड में पूरी तरह से ठंड पडने लगेगी. जहां दिन के समय तेज धूप, सुबह के समय घना कोहरा और रात के समय कडाके की ठंड महसूस होगी.
इन जिलों के लोग रहें सावधान
झारखंड में खासतौर पर खूंटी, लोहरदगा, डालटेनगंज, रांची व लातेहार इन जिलों के लोगों को खास सतर्क रहना होगा. क्योंकि यहां का न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटे में और 2 डिग्री गिरने की संभावना है. ऐसे में शाम के वक्त गर्म कपड़े का सेवन जरूर करें और ठंडी हवाओं को हल्के में ना लें.
सुबह कोहरे से रहें सावधान
अगर आज के मौसम के बारे में बात की जाए, तो आज सुबह 7:00 बजे तक अच्छा खासा कोहरा देखने को मिल सकता है. रांची मौसम विभाग ने सुबह यात्रा पर निकलने वालों को अलर्ट जारी किया है कि सुबह वाकिंग करते वक्त गर्म कपड़े जरूर पहनें. क्योंकि सुबह के समय ठंड अधिक रहती है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
बिहार चुनाव: दौलतपुर में नड्डा की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़
4 Nov, 2025 06:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Bihar Election : जेपी नड्डा ने आरजेडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, आरजेडी का मतलब है रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 में लालू प्रसाद ने ‘तेल पिलावन, लाठियां भजावन’ रैली निकाली थी।
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इसी क्रम में एनडीए के स्टार प्रचारक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर खेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने पूरे मैदान को चुनावी जोश से भर दिया। नड्डा ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि वह सबसे पहले प्राचीन काली मंदिर और वीर कुंवर सिंह को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार को विकसित राज्य बनाने का निर्णायक अवसर है। बिहार की विकास की गाड़ी 2005 के बाद पटरी पर आई है, अब इसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि 1990 से 2005 तक का दौर अमावस्या की रात था। महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ठगबंधन और लठबंधन है जिसने बिहार को लालटेन युग में रखा, जबकि एनडीए ने उसे एलईडी के युग में पहुंचाया।
चुनाव के बाद हर महिला को दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा
अपने संबोधन में उन्होंने बिहार में हुए बड़े बुनियादी बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले कोईलवर में एक लेन का पुल था, अब छह लेन का पुल है। पहले सड़कें और एक्सप्रेसवे सपना था, आज हर ओर हाइवे, रेलवे और इंटरनेट की रफ्तार है। उन्होंने बताया कि पटना से सासाराम एक्सप्रेसवे और मेट्रो परियोजनाएं बिहार के नए युग की पहचान हैं। महिलाओं को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हर महिला को दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 62 करोड़ लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है।
दरभंगा में 1200 करोड़ का एम्स बन रहा है- नड्डा
नड्डा ने कहा कि 20 साल पहले मोबाइल चार्ज करने के लिए दस रुपये देने पड़ते थे, आज हर गांव में बिजली और इंटरनेट है। उन्होंने बताया कि 8000 से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है, रेलवे का बजट बिहार के लिए 10 गुना बढ़ा है, 98 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहटा में 1400 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दरभंगा में 1200 करोड़ का एम्स बन रहा है।
2003 में लालू प्रसाद ने ‘तेल पिलावन, लाठियां भजावन’ रैली निकाली थी
अंत में नड्डा ने आरजेडी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, आरजेडी का मतलब है रंगदारी, जंगलराज और दादागिरी। उन्होंने याद दिलाया कि 2003 में लालू प्रसाद ने ‘तेल पिलावन, लाठियां भजावन’ रैली निकाली थी। नड्डा ने कहा, जिन लोगों ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया, वे अब नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कहते हैं नौकरी देंगे, पर देंगे कैसे? उनकी राजनीति अब जेल और बेल के बीच सिमट गई है। लालू, राबड़ी, तेजस्वी, मीसा सब बेल पर हैं।
बिहार चुनाव 2025: एग्जिट पोल कब जारी होंगे? जानिए समय और पूरी डिटेल
4 Nov, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार आज मंगलवार शाम थम जाएगा. पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी. जबकि शेष दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. राज्य में वोटिंग की प्रक्रिया खत्म होने से पहले एग्जिट पोल 2025 सर्वे जारी नहीं किए जा सकते हैं. इस संबंध में चुनाव आयोग अपनी ओर से सख्त निर्देश भी जारी कर चुका है, उसके मुताबिक, वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने से खत्म होने तक एग्जिट पोल सर्वे और उनके रिजल्ट जारी नहीं किए जा सकते हैं.
राज्य में सत्तारुढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच जोरदार चुनावी मुकाबला चल रहा है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम जैसे कई दल भी चुनाव मैदान में जोर-आजमाइश कर रहे हैं. तेजस्वी यादव की अगुवाई में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) महागठबंधन को फिर से सत्ता में लाने की कवायद में लगी है. जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) जैसे दल अपनी सत्ता बचाए रखने में जुटे हैं.
दूसरे चरण की वोटिंग के बाद ही सर्वे
वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 नवंबर को काउंटिंग कराई जाएगी. लेकिन परिणाम आने से पहले राज्य में वोटर्स का मिजाज क्या है, यह एग्जिट पोल सर्वे में पता चल जाएगा. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर शाम 5 बजे खत्म होगी. ऐसे में एग्जिट पोल सर्वे 11 नवंबर शाम 6.30 बजे के बाद ही प्रसारित किया जाएगा.
हालांकि चुनाव आयोग पहले ही सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रसारकों को एडवाइजरी जारी कर निर्देश दे चुका है कि एग्जिट पोल सर्वे के परिणाम 11 नवंबर की शाम 6.30 से पहले जारी नहीं किए जा सकते. पिछले कई चुनावों की तरह सी-वोटर्स, जन की बात, चाणक्य, एक्सिस माई इंडिया जैसी कई कंपनियां अपने-अपने सर्वे रिपोर्ट जारी कर सकती हैं.
एग्जिट पोल को लेकर ECI के क्या निर्देश
बिहार में चुनाव को लेकर आयोग ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे. निर्देश में आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुवार (6 नवंबर) को सुबह 7 बजे से मंगलवार (11 नवंबर) को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए किसी भी तरह के एग्जिट पोल और उनके रिजल्ट का जारी नहीं किए जा सकते हैं.
आयोग के अनुसार, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 का उल्लंघन करने पर 2 साल तक की जेल या जुर्माने या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है. साथ ही आयोग ने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अगले 48 घंटे तक किसी तरह का प्रचार-प्रसार अवैध है.
चुनाव से पहले तेजस्वी का दांव—बिहार को मिलेंगे चार डिप्टी सीएम
4 Nov, 2025 01:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना: आज यानी 4 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा। इसके बाद बारी वोटरों की होगी जो 6 नवंबर को अपनी ताकत ईवीएम के जरिए दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर नए वादों की झड़ी लगा दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन सरकार बनी तो पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनेंगे। तेजस्वी यादव की माने तो महागठबंधन सरकार आने पर बिहार इस बार 4 डिप्टी सीएम देखेगा।
तेजस्वी के नए वादे सुनिए
तेजस्वी यादव ने कहा कि 'आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा। इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार माई बहन सम्मान योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगी।'
पुलिस-सरकारी स्टाफ का होम डिस्ट्रिक्ट के बगल में ट्रांसफर करेंगे- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि 'पुलिस समेत दूसरे सरकारी कर्मचारियों को उनके होम डिस्ट्रिक से 70 किलोमीटर के अंदर ही ट्रांसफर हम लोग करवायेंगे। ताकि वो ड्यूटी में अनावश्यक तनाव से न जूझें।' जाहिर तौर पर तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर अपना सबसे बड़ा दांव चल दिया।
किसानों को फ्री बिजली और पैक्स अध्यक्ष को माननीय का दर्जा- तेजस्वी
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि 'हम लोगों ने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर किसानों को धान के MSP के अतिरिक्त तीन सौ रुपया देंगे। वही गेहूं की MSP के अतिरिक्त चार सौ रुपया बोनस देंगे। किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली देंगे। अभी बिहार सरकार किसानों से बिजली के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। वहीं हमारी सरकार बनी तो पैक्स अध्यक्षों को माननीय का दर्जा देने पर भी विचार करेंगे।'
गडकरी का चुनावी वादा: बिहार में बनाएंगे बेहतरीन सड़क नेटवर्क
4 Nov, 2025 01:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बिहार में चुनावी प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका जैसी बना दूंगा. सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बिहार के राष्ट्रीय राजमार्गों को वर्ल्ड स्टैंडर्ड के बनाकर दूंगा.
3 नवंबर को रैली में उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब मैं बिहार की सड़कों को अमेरिका के बराबर बना दूंगा. ये मेरा वचन है. मैं एक से एक ब्रिज बना दूंगा. कोई कठिनाई नहीं है. कुछ भी किया जा सकता है. मैं आप पर कोई एहसान नहीं कर रहा हूं. ये आपका पैसा है. आप मालिक हैं और हम नौकर. हम ईमानदारी से आपकी सेवा करते हैं. इसीलिए आपने हमें चुना है.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि ये जो कुछ भी हुआ है, इसका श्रेय मुझको है, नीतीश जी को है, मोदी जी को है, नहीं. इसका श्रेय किसी को है तो जनता को है. अगर आप जनार्दन सिंह को नहीं जिताते, एनडीए को जीत मिली मिलती, मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो मैं मंत्री नहीं बनता. ये आपने बनाया है. मैं आपके कारण बना हूं. इसलिए मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बिहार को सुखी, संपन्न और शक्तिशाली बनाना है.
जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ
गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार के मांझी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी श्री रणधीर सिंह जी के समर्थन में आज जनसभा को संबोधित किया. गंगा और घाघरा नदियों के संगम पर स्थित मांझी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है. किसानों और पशुपालक भाई-बहनों के विकास के लिए एनडीए हमेशा प्रयासरत रही है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी बिहार के किसानों की आर्थिक स्थिति को बदलने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है. मांझी विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ है. यहां की जनता, बिहार की विकास यात्रा में सहभागी बनकर एनडीए के विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देगी, यह मुझे विश्वास है.
चुनाव से पहले अमित शाह के बड़े ऐलान: बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर और नई रेललाइन
4 Nov, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दरभंगा। बिहार में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और जनता से कई वादे किए।
अअमित शाह ने कहा कि बिहार ने 15 साल लालू व राबडी के जगंल राज को देखा। अब वह इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है।
शाह ने कहा कि लालू राबडी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया? दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि एक माई कह रही थी कि एम्स बन जाएगा, इलाज के लिए रुपया कहां से आएगा। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है। दरभंगा का आइटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा।
अमित शाह ने लगाई वादों की झड़ी
शाह ने कहा कि पूरे मिथिला क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है। पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं।
अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं।
एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालने का काम हुआ है। लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है।
हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।
बिहार में बने गोले से देंगे पाकिस्तान को जवाब: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मार दिया। मोदी जी ने आपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया। बिहार में बने तोप के गोले से आतंकवादियों को जवाब देने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद किसानों को छह की जगह नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। दरभंगा समेत चार एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम किया जाएगा। एक करोड़ 17 लाख माताओं को उज्जवला योजना का सिलेंडर देने का काम किया है।
बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की है। 36 हजार करोड़ से कोसी के पानी को किसानों के खेत तक पहुंचाएंगे। बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का काम करेंगे।
लालू-राबड़ी पर बोला हमला
उन्होंने पूछा- लालू-राबडी ने कुछ किया था क्या? चारा घोटाला किसने किया? अलकतरा का घोटाला किसने किया? वर्दी घोटाला किसने किया? बाढ़ राहत का घोटाला किसने किया? भीड़ से आवाज आई लालू ने।
मोदी जी ने 11 साल और नीतीश कुमार ने 20 साल शासन किया कोई घोटाला किया क्या? सीएम और पीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। आपकी चिंता केवल नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार कर सकते हैं। राहुल ने जाले में घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाले थे। हम देश से चुन-चुनकर घुसपैठिया निकालेंगे।
मोदी जी की मां के लिए इसी भूमि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया। जब- जब राहुल बाबा ने मोदी के लिए अपशब्द कहे, मोदी प्रचंड बहुमत से जीतकर आए। नरेन्द्र मोदी बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
