बिहार-झारखण्ड
पाकुड़ की बदलेगी तस्वीर! DMFT फंड से विकास की नई गंगा बहाएंगे विधायक, जानें बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले
17 Dec, 2025 09:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकुड़ : पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव के साथ-साथ उपायुक्त और जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई. जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ खनन प्रभावित क्षेत्रों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे.बैठक में यह भी कहा गया कि DMFT की राशि का सही, पारदर्शी और जनहित में उपयोग होना चाहिए, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान हो सके. इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
यह रथ जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी देगा. इस मौके पर लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत संथाली भाषा के शिक्षकों की भी बहाली की जाएगी. उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय भाषा में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और आदिवासी बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत होगी. वहीं महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि DMFT के माध्यम से जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी इन योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा. कुल मिलाकर, बैठक में जिले के समग्र विकास को तेज करने और खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया.
झारखंड में 'बर्फीला' हमला! पश्चिमी विक्षोभ के साथ लौट रही है हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन 6 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट
17 Dec, 2025 09:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कडाके की ठंड पड़ रही है बर्फीली हवा लोगों की हांड कंपा रही है तो शीतलहरी से भी लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है.वही राज्य के कई जिले शीतलहरी की चपेट में है जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना भी दुभर हो गया है.ऐसे में चलिए जान लेते हैं आज यानी बुधवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
आज से झारखंड में फिर दिखेगा पश्चिम विक्षोभ का असर
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी बुधवार से एक बार फिर झारखंड में पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा.जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है.बिना काम ठंड में घर से बाहर ना निकलने की कोशिश करें.
इन 6 जिलो में शीतलहरी का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज झारखंड के 6 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है जिसमे पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा, लातेहार जिला शामिल है.इन जिलो के लोगों को मौसम विभाग की ओर से सुबह की सैर पर सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बाद बाहर निकलने की हिदायत दी गई है तो वही अन्य काम से धूप निकालने के लिए बाद ही निकलने को कहा गया है.
झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट
वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री चढ़ सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
पढे अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जमशेदपुर के ये 5 जादुई स्पॉट्स हैं बेस्ट, यहाँ की खूबसूरती देख भूल जाएंगे गोवा-मनाली
16 Dec, 2025 02:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नवंबर दिसंबर का महीना आते ही लोग पिकनिक स्पॉट की तरफ रुख करने लगते है, बात अगर पिकनिक स्पोट की करे तो झारखंड में हजारों ऐसे मशहूर पिकनिक स्पॉट है जहां लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लेते है.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर की करे तो यहां पांच ऐसे पिकनिक स्पॉट है जहां आप अपने परिवार के साथ अपने दिन और पिकनिक को शानदार बना सकते है.
विदेशों से भी घुमने आते है लोग
आपको बताएं कि जमशेदपुर में डिमना लेक, जुबली पार्क, निको पार्क, टेल्को थीम पार्क, डोबो डेम, पहाड़ बंगा जैसे तमाम पिकनिक स्पॉर्ट है, जहां झारखंड के साथ बिहार बंगाल, ओडिसा और विदेशों से भी शैलानी पिकनिक मनाने आते है, साथ ही डिमना लेक की खूबसूरती और शहर के पार्को की साफ सफाई सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसका नतीजा है शहर ही नहीं बल्कि बंगाल, ओडिशा, बिहार के साथ विदेशों के शैलानी जमशेदपुर पहुंच कर यंहा के नजारो को अपने कैमरे मे कैद करने से नहीं चुकतें है.
डिमना लेक
वहीं डिमना लेक की बात करें, तो यहां की खूबसूरत वादियां और प्राकृतिक छटा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.इस डैम में हर साल हजारों सैलानियों की भीड़ लगती है.वहीं बात जब नए साल की बात आती है, तो यहां देश के अलग अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी पर्यटक यहां के नजारों का लुत्फ उठाने पहुंचते है.
जुबली पार्क
वहीं जमशेदपुर को पार्कों का शहर कहा जाता है.यह शहर जुबली पार्क की वजहों से ही पूरी दुनिया में फेमस है, और इसकी एक अलग पहचान है.यह पार्क कुल 225 एकड़ में फैला हुआ है, जिसके अंदर आपको तरह तरह के खबूसूरत फूल खिले मिलेंगे, वहीं जहां तक आपकी नजर जायेगी वहां तक हरियाली ही नजर आयेगी. वहीं पार्क के अंदर एक रंग बिरंगा फुव्वारा लगा है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.इस पार्क से सटा हुआ एक चिड़ियाघर भी है, जिसमे सभी तरह के देशी और विदेशी जंगली और पालतू जानवर देखने को मिल जायेंग. जब आप चिड़ियाघर के अंदर घुसते है, तो जानवरों को देखकर आप भाव विभोर हो जाते है.वहीं इसके अंदर एक तालाब भी है जिसमे वोटिंग की सुविधा है.
निको पार्क
इसके साथ ही यहां का निको पार्क भी लोगों को खूब लुभाता है.इस पार्क में तरह तरह के झूले लगे है, जिसका लोग खूब आनंद उठाते है.वहीं इस निको पार्क के अंदर वाटर पार्क भी है, जिसमे लोगों की खूब भीड़ उमड़ती है.विदेश से आए सैलानी जमशेदपुर की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, इन लोगों का कहना है कि हमारा देश सच में सोने की चिड़िया है, और जमशेदपुर की खूबसूरती हमें विदेशों से भी अपनी ओर आकर्षित करती है. जमशेदपुर के बीचो-बीच निक्को पार्क भी सैलानियों के लिए पूरी तरह से सज धजकर तैयार है, क्या बच्चे क्या बड़े सभी के लिए अलग-अलग झूले वोटिंग वाटर पार्क सैलानियों को खूब अपनी और आकर्षित कर रहा है.
डोबो डैम
जमशेदपुर का डोबो डैम लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इसके नज़ारे इतने ख़ूबसूरत हैं कि लोग खिंचे चले आते है.यह खूबसूरत जगह शहर से मात्र 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर है. जहां पहुंचना बहुत आसान है, क्योंकि डैम तक जाने के लिए रास्ते बहुत अच्छे हैं. लोग अपनी गाड़ियों से आराम से यहां पहुंचते हैं.यहां का प्राकृतिक नजारा है. सुबह का सूरज उगते देखना और शाम का सूर्यास्त लोगों को बेहद लुभाता है. ऐसा लगता है कि जैसे आप आसमान से कुछ ही फीट नीचे खड़े हो.
पहाड़ बंगा
जमशेदपुर रेलवे स्टेशन से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ बंगा प्राकृतिक सुंदरता से भरा एक ऐसा पिकनिक स्पॉट है, जिसे लोग ‘छोटा स्वर्ग’कहते है. सुंदरनगर जाने के रास्ते में आपको बैरिकेडिंग और दिशा-निशान साफ मिल जाते है. जिससे यहां पहुंचना बिल्कुल आसान हो जाता है. निशानों का पालन करते हुए जैसे ही आप 7–8 किलोमीटर अंदर की ओर बढ़ते हैं, वैसे ही आपको रास्ता एकदम शांत, हरियाली से भरा और पहाड़ों से घिरा दिखता है.
रांची ब्रेकिंग: चुटिया फाटक पर हुआ खौफनाक हादसा, ट्रेन से कटकर शख्स की जान गई; इलाके में पसरा मातम
16 Dec, 2025 02:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची / चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बागान रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति फाटक के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई. ट्रेन की गति काफी तेज होने के कारण व्यक्ति खुद को बचा नहीं सका और हादसे का शिकार हो गया.
ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही, घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं.
रांची में सनसनी: शादी की मेहंदी सूखने से पहले नवविवाहिता की मौत, हत्या या सुसाइड? ससुराल वालों पर लगा संगीन आरोप
16 Dec, 2025 02:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची / राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है. परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है. जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार के रमजान कॉलोनी में अपने ससुराल में रह रही सजबीन परवीन की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग रांची पहुंचे. इस दौरान ससुराल और मायका पक्ष के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई भी हुई. सूचना मिलने पर लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.
मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही सजबीन को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उस पर मायके से संपत्ति में हिस्सा और पैसों की मांग का दबाव बनाया जाता था. परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से कर रही है. लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को सूचना देर रात करीब 2 बजे दी गई. इसी कारण मामला संदेहास्पद माना जा रहा है.
पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है. परिजनों की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिस कमरे से शव मिला है, वहां एफएसएल टीम से जांच कराई गई है. मृतका के भाई ने बताया कि सजबीन की शादी 13 जून 2025 को रांची के एक होटल में हुई थी. शादी के बाद से उसका पति जहीर उसे परेशान करता था और बार-बार पैसे की मांग करता था. परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.
"झारखंड हाईकोर्ट का 'क्लीन अप' मिशन: रिम्स के बाद अब इन इलाकों का नंबर, जानें कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के लिए क्या दी है डेडलाइन
16 Dec, 2025 02:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : रांची के प्रमुख जल स्रोतों को बचाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने हरमू नदी, बड़ा तालाब और कांके व धुर्वा समेत अन्य डैमों के आसपास किए गए अतिक्रमण को दो सप्ताह के भीतर हटाने का आदेश दिया है.
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा कि जलाशयों के कैचमेंट एरिया पर अवैध कब्जा और बढ़ता प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है. अदालत ने साफ कहा कि जल स्रोतों की सुरक्षा में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, जिला प्रशासन और नगर निगम को मिलकर विशेष अभियान चलाना होगा. अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ प्लास्टिक कचरे की सफाई कर इसकी रिपोर्ट भी अदालत में पेश करनी होगी. आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को तय की गई है.
हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि अवैध निर्माणों को चिन्हित कर तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अतिक्रमण हटने के बाद इन क्षेत्रों को नो-एंट्री ज़ोन घोषित करने और तारबंदी करने को भी कहा गया है, ताकि दोबारा कब्जा न हो.
नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने पक्ष रखा. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता खुशबू कटारिका ने बताया कि बड़ा तालाब से गाद और कचरा हटाने की विशेषज्ञ रिपोर्ट अब तक सरकार को नहीं सौंपी गई है. उन्होंने हरमू नदी में लगातार जमा हो रहे प्लास्टिक कचरे पर भी चिंता जताई.
गौरतलब है कि इसी महीने हाईकोर्ट ने रिम्स परिसर की लगभग 10 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद कई अवैध मकान तोड़े जा चुके हैं.
गजब का चोर! लाखों की कार से आया 'खस्सी' चुराने, दुमका के लोगों ने बीच सड़क पर निकाल दी सारी हेकड़ी
16 Dec, 2025 09:28 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आए दिन चोरी की वारदात हो रही है. लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. अगर चोर लोगों के हत्थे चढ़ जाए तो मॉब लींचिंग की घटना घट सकती है. सोमवार को बहुत कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीकुंडी में खस्सी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पश्चिम बंगाल के दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने दोनों को पोल से बांधकर जमकर पिटाई कर दी, जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया.
कार से बरामद हुई बेहोशी की दवा, पुलिस ने किया जब्त
समय के साथ चोर भी हाईटेक हो गया है. पकड़े गए युवकों के कब्जे से पुलिस ने एक कार बरामद किया है. कार की तलाशी में मवेशियों को बेहोश करने वाली दवा भी मिली है, जिससे संगठित चोरी की आशंका जताई जा रही है.
वीरभूम के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, मंगलवार को भेजे जाएंगे जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के दुबराजपुर निवासी फिरदौस और लाल बाबू हैं. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.दोनों को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा.
लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण थे परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि लखीकुंडी क्षेत्र में बीते कुछ समय से बकरी और खस्सी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं. सोमवार को कार से आए तीन युवक खस्सी की तलाश में घूम रहे थे, तभी लोगों की नजर उन पर पड़ गई.
एक खस्सी कार में पहले से मौजूद, शक हुआ गहरा
ग्रामीणों ने देखा कि कार में पहले से ही एक खस्सी मौजूद है. संदेह होने पर लोगों ने दो युवकों को कार समेत पकड़ लिया, जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया.
थाने तक पहुंचा आक्रोश
घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी को अपने कब्जे में लिया. चोरी हुए खस्सी के मुआवजे की मांग को लेकर मुहल्ले की महिलाएं भी थाने पहुंच गईं. भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को मुफस्सिल थाना से नगर थाना भेज दिया, जहां उनसे पूछताछ जारी है.
दुमका में सनसनी: आदिम जनजाति की दो महिलाएं जिंदा जलीं, हादसा या सोची-समझी साजिश? रहस्यमयी मौत से इलाके में दहशत
16 Dec, 2025 09:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया समाज की दो बुजुर्ग महिलाओं की आग से झुलसकर संदेहास्पद मौत हो गई.मृतक महिलाएं मेघिया देवी (65) और बृहस्पतिया देवी (55) आदिम जनजाति पहाड़िया समाज से थीं, जो पहले से ही सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक रूप से हाशिए पर है.
अलग-अलग स्थानों पर मिले शव, हादसा या हत्या!
घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों महिलाओं के शव अलग-अलग स्थानों पर कैसे मिले.अगर यह केवल आग तापने के दौरान हुआ हादसा था, तो फिर दोनों के जलने की जगह एक ही क्यों नहीं थी? यही सवाल पहाड़िया समाज को हादसे की थ्योरी पर विश्वास नहीं करने दे रहा है.
पुलिस ने दोनों शव को लिया कब्जे में, जांच शुरू
बताया जा रहा है कि घटना रविवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को सूचना सोमवार दोपहर बाद दी गई.सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.दोनों शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है.
नाबालिग परिजनों के घर से बाहर रहने पर उठ रहे सवाल
घटना के समय बृहस्पतिया का बेटा और नाती दोनों नालिग है घर से बाहर था.कहा जा रहा है कि दोनों गांव में किसी कार्यक्रम में गए थे जो रात 10 बजे घर लौटे तो घर का नजारा देख दंग रह गया.घर के नाबालिग परिजनों का रात में बाहर होना कई सवालों को जन्म दे रहा है.क्योंकि अमूमन पहाड़ी गांव में जहां लोग शाम में ही घर लौट आते हैं वहीं नाबालिकों का इतनी देर रात तक बाहर रहना घटना को संदेहास्पद बना रहा है
आग तापने के दौरान मौत की आशंका : थाना प्रभारी
इस बाबत मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है की मेघीया देवी अपने घर के पास रहने वाली बृहस्पतिया देवी के यहां गई थी.जहां वह कमरे में आग ताप रही थी.आशंका जताई जा रही है कि नींद की झपकी आने के दौरान आग कपड़े में पकड़ लिया होगा और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
पोस्टमार्टम ही बताएगा सच्चाई
पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा.फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.
झारखंड वेदर अलर्ट: इन 6 जिलों में जमने वाली है बर्फ! मौसम विभाग ने जारी की कड़ाके की ठंड की चेतावनी, क्या आपका जिला भी शामिल?
16 Dec, 2025 09:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है हालंकी पिछले घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है.वही आज झारखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.ऐसे में चलिए जान लेते है.आज मंगलवार के मौसम का हाल कैसा रहेगा.
झारखंड के इन 6 जिलों में पडेगी कडाके की ठंड
पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान गुमला का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है.आज मौसम विभाग की ओर से ख़ासतौर पर 6 जिलो गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ व गढ़वा में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वही मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है. आज इन जिलों का तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रह सकता है.
ठंड से बचकर रहें
मौसम विभाग का कहना है कि गुमला, खूंटी और लातेहार जैसे जिलों में आज कड़ाके की सर्दी पड़ रही है क्योंकि यह इलाका जंगल से गिरे हुए है.यहां के लोगों को ठंड से बचकर रहना है और बिना काम घर से बाहर नहीं निकलना है वरना आप पर यह भारी पड़ सकता है.बर्फीली हवाओं को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना है.
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि
वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के अंदर झारखंड के न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार चढ़ाव हो सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.
MAIYAN SAMMAN YOJNA का बड़ा अपडेट! दोबारा जांच में बाहर न हो जाएं आप, जानें कौन से पेपर हैं जरूरी
15 Dec, 2025 04:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. विभाग ने इस योजना की लाभुकों को दोबारा सत्यापन करने का आदेश दिया है. ऐसे में इस खबर में आपको बताएंगे की आखिर क्या है पूरी तैयारी और कैसे फिजिकल सत्यापन का काम किया जाएगा. किस कार्यालय में आपको जाना होगा. सबसे पहले देखे तो मंईयां सम्मान योजना को लेकर विभाग अलर्ट और चौकस है. शक है कि भी भी कई ऐसी लाभुक इस योजना से जुड़ी है. जो सभी पात्रता को पूरा नहीं करती है.
लेकिन विभाग के लाख अपील के बाद भी इस योजना से वह खुद को बाहर नहीं कर रही है. साथ ही एक दिसंबर 2026 को जिन महिलाओं की उम्र 50 साल पूरी होगी. उन्हे भी योजना से बाहर कर दिया जाएगा. जिसे लेकर विभाग अभी से तैयारी कर रहा है. विभाग ने सभी जिला के डीसी को आदेश दिया है. जिसमें सही तरीके से लाभुक का सत्यपान का काम किया जा सके.
ऐसे में अब यह भी जान लीजिए की आखिर इस योजना में फिर से फिजिकल सत्यापन के काम में क्या दस्तावेज की जरूरत होगी और कहां आपको पेपर जमा करना है. पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी के सत्यापन का जिम्मा स्थानीय स्तर पर अंगनबाड़ी की महिलाओं को दिया गया है. जिससे कम समय में सही से पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा सके. अंगनबाड़ी सेवीका और साहिका अपने क्षेत्र में सभी मंईयां सम्मन योजना की लाभुक का सत्यापन कर फॉर्म प्रखण्ड कार्यालय में बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के पास जमा करेंगी. जिससे मंईयां सम्मान योजना की लाभुक को कही और जाने की जरूरत ना पड़े.
ऐसे में यह जान लीजिए की सत्यापन के लिए कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी. विभाग ने बताया है कि आधार कार्ड,सिंगल बैंक खाता,राशन कार्ड,मतदाता पहचान पत्र की जरूरत होगी. यहां यह ख्याल रहे की जिस बैंक खाता में डीबीटी की प्रक्रिया पूरी की गई है उसी बैंक खाता का इस्तेमाल करना है. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको फिर किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी.
कुछ माह पहले भी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक का सत्यापन का काम किया गया था. जिसमें dbt की प्रक्रिया की जांच की गई थी. साथ ही सभी दस्तावेज की जांच हुई थी. लेकिन अब नए साल की शुरुआत से पहले फिर एक बार उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा. जिससे पहली बार सत्यापन में प्रक्रिया हुई थी.
अब बात आखिर क्यों फिर सत्यापन की जरूरत पड़ी मंईयां सम्मान योजना में लाभुक की उम्र सीमा 18-50 साल तक निर्धारित की गई है. ऐसे में 01 दिसंबर 2026 को जिन लाभुक की उम्र 50 क्रॉस होगी. उनका नाम इस योजना से काट दिया जाएगा और उन्हे वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन देने की जरूरत होगी. इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है.
मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की सबसे महत्वकनक्षी योजनाओं में से एक है. और इसे कैसे बेहतर और सरल किया जा सके इस दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है. जिससे बेटी बहन को समय पर पैसे का भुगतान किया जा सके. किसी तरह की कोई देरी योजना में ना हो. ईस खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नजर बनाए है.
झारखंड कांग्रेस में 'कुर्सी का खेल' खत्म! वेणुगोपाल सुलझाने उतरे लड़ाई, क्या होगा बड़ा फैसला?
15 Dec, 2025 04:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : झारखंड कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी खींचतान को थामने के लिए पार्टी नेतृत्व सक्रिय हो गया है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सोमवार को रांची पहुंचकर झारखंड कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे. इस पहल का मकसद पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों को दूर कर संगठन में एकजुटता बनाए रखना है.
बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस में विधायक दल के नेता और एक मंत्री के बीच चल रहा विवाद अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुका है. इसी को लेकर सोमवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है. बैठक में सभी सीनियर नेताओं को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं.
इससे पहले रविवार को झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से भी कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की और अपने-अपने पक्ष रखे. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रभारी से कहा कि कुछ पार्टी नेता उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे न सिर्फ उनका मनोबल गिर रहा है बल्कि पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है.
वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी प्रभारी के. राजू को अपनी शिकायत बताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही कुछ नेता उनके काम में बाधा डाल रहे हैं और जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को नई दिल्ली में हुई ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के बाद झारखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रभारी से मिले और पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को जल्द सुलझाने की मांग की. नेताओं ने कहा कि संगठन और पार्टी हित में आपसी मतभेद खत्म करना जरूरी है.
झारखंड की राजनीति में भूचाल! निशिकांत दुबे पर लगे आरोपों से मिली मुक्ति, जानें इनसाइड स्टोरी
15 Dec, 2025 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची / गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है. यह मामला देवघर जिले के मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 281/23 के तहत दर्ज किया गया था.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था. उनकी ओर से अदालत में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई.
सुनवाई के दौरान सांसद निशिकांत दुबे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और अधिवक्ता पार्थ जालान ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखा. अधिवक्ताओं ने दलील दी कि सांसद को बेवजह इस मामले में फंसाया गया है और उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी तथ्यों पर आधारित नहीं है.
बताते चले कि निशिकांत दुबे को गौ तस्करी से जुड़े एक मामले में कथित मारपीट के आरोप में अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस द्वारा दर्ज इस केस के बाद राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा हुई थी. हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर यह मामला टिकाऊ नहीं है.
हाईकोर्ट ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आदेश दिया. अदालत के इस फैसले से सांसद को बड़ी राहत मिली है. अब इस मामले में उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी और उन्हें न्यायिक स्तर पर क्लीन चिट मिल गई है.
ईओडब्ल्यू ने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के 6 ठिकानों पर की रेड
14 Dec, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार में ईओडब्ल्यू ने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भावेश कुमार सिंह के 6 ठिकानों पर रेड की है। पटना में 4 और गोपालगंज में 2 जगहों पर टीम ने दबिश दी है। बिहटा स्थित भावेश कुमार की राइस मिल से 40 लाख कैश बरामद हुआ है। वहीं पटना के आवास से भी कैश-ज्वेलरी जब्त की है। पटना में रेड के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम भावेश से पूछताछ करती रही। इस दौरान टीम ने बेड से बैग निकलवाकर भी चेक किया। जानकारी के मुताबिक भावेश कुमार का पैतृक घर गोपालगंज में है। वहां उनके नाम से एक पेट्रोल पंप है। टीम ने पेट्रोल पंप पर भी दबिश दी।
सुबह 9 बजे एक साथ 6 ठिकानों पर रेड
बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे एक साथ बैंक अधिकारी के 6 ठिकानों पर टीम ने ये कार्रवाई की है। पटना में कार्रवाई के दौरान भावेश मौजूद थे। टीम के पहुंचने पर नौकर ने दरवाजा खोला था। एक साथ इतने अधिकारियों को देखकर नौकर चौंक गए। टीम अंदर दाखिल हुई इसके बाद मेन गेट लॉक किया गया। टीम ने भावेश को एक रूम में बिठाकर पूछताछ शुरू की। पहले भावेश ने कुछ भी बताने से इंकार किया। इसके बाद टीम ने अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बेड खोलकर अंदर से बैग निकाले गए। टीम को पहले कुछ कैश मिला। इसके बाद जांच की, तब जमीन के पेपर और महंगी घड़ियां अलमारी से निकलीं।
पटना पुलिस ने 7 साइबर फ्रॉडस्टर को पकड़ा, जिसमें 4 नाबालिग शामिल
14 Dec, 2025 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। पटना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बायपास इलाके से 7 साइबर फ्रॉडस्टर पकड़े गए हैं, जिसमें 4 नाबालिग शामिल हैं। सभी किराए के मकान में रहकर गेमिंग एप के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। साइबर पुलिस इनके बारे में पटना को प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए जानकारी मिली थी। इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।
पकड़े गए आरोपियों में नालंदा, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के शामिल हैं। इस गैंग का सरगना कोई दूसरा है। इस गैंग का नेटवर्क विदेश से जुड़ा हो सकता है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। लैपटॉप से भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। इनके नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की भी जानकारी मिली है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि कुछ डेटा इनके मास्टरमाइंड देते थे और कुछ सोशल साइट्स के जरिए लोग कनेक्ट हो जाते थे। लोगों को झांसे में लेने के लिए सोशल साइट्स के जरिए इन लोग प्रचार प्रसार करते थे। जो भी व्यक्ति इनके जारी किए गए विज्ञापन गेमिंग ऐप के जरिए जुड़ता था। उसे झांसे में लेकर धोखाधड़ी करना शुरू कर देते थे। फिलहाल. साइबर पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मनरेगा का नाम बदलने की मानसिकता क्या है ?- राजद
14 Dec, 2025 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना,। मनरेगा योजना का नाम बदलने पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से जानना चाहा है कि यूपीए सरकार के समय शुरू किए गए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी बदलाव लाने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के नाम से महात्मा गांधी हटाकर पूज्य बापू जोड़ने के पीछे कौन सी मानसिकता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गांधी तो केवल एक हीं है उसमें लेशमात्र भी संशय और भ्रम नहीं है। पर बापू के नाम से संबोधित किए जाने वाले अनेकों हैं। एक तो बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे तथाकथित संत को भी भाजपा नेताओं सहित अन्य लोग भी बापू कहकर सम्बोधित करते हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार को अपना न तो कोई विजन है और न कोई मिशन। उसका एकमात्र विजन यूपीए सरकार के समय शुरू की गई लाभकारी योजनाओं का नाम बदलकर झूठी वाहवाही लूटना है। पिछले ग्यारह वर्षों में केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा एक भी नई योजना की शुरुआत नहीं की गई है। उसके द्वारा अबतक यूपीए सरकार के समय शुरू की गई कुल 32 योजनाओं का केवल नाम बदल कर एनडीए सरकार की उपलब्धि बताई जा रही है।
श्री गगन ने कहा कि जो लोग इसी मनरेगा को यूपीए सरकार के विफलता का जीता-जागता स्मारक बता रहे थे आज वे ही इसे अलम्बरदार बता रहे हैं। यूपीए सरकार में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के सुझाव और यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. डॉ.मनमोहन सिंह जी की सहमति से तत्कालीन केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता स्व.डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह जी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से शुरू किए गए इस योजना का नाम बदलने का नहीं बल्कि इसमें आवश्यकतानुसार सुधार करने की आवश्यकता थी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने की मांग करते रहे हैं। इससे किसानों को सरकारी खर्चे से मजदूर उपलब्ध होगा और मनरेगा मजदूरों को भी काम मिलता रहेगा। जिन उद्देश्यों को लेकर यह योजना लागू की गई थी एनडीए सरकार ने इसे कमजोर हीं किया है। काम करने के बाद भी एक-एक साल तक मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल पाता है। बड़े पैमाने पर फर्जी भूगतान किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य मांग आधारित है पर एनडीए सरकार द्वारा छ: महिने तक अधिकतम 60 प्रतिशत ही आवंटन का प्रावधान कर दिया गया है। यूपीए सरकार के समय जो मजदूरी दर तय कर दी गई थी, एनडीए सरकार द्वारा आजतक उसमें एक पैसा भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा काम के न्यूनतम 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने की बात की जा रही है। पर संवैधानिक प्रावधानों को नजरंदाज करते हुए जब न्यूनतम 100 दिन भी काम नहीं दिया जा रहा है और काम करने के बाद एक-एक साल तक मजदूरी बकाया रखा जा रहा है तो फिर काम के न्यूनतम दिन बढ़ाने की घोषणा आंख में धूल झोंकने के समान है।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
