बिहार-झारखण्ड
झारखंड से भागे, महाराष्ट्र में धरे गए! हजारीबाग जेल ब्रेक के 3 गुनहगार गिरफ्तार, पुलिस की 'स्पेशल-26' वाली रेड
11 Jan, 2026 04:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हजारीबाग : हजारीबाग के जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से फरार हुए तीन कैदियों को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है. हजारीबाग पुलिस की विशेष टीम ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के करमाला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों फरार कैदियों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस को बड़ी राहत मिली है.
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए कैदियों में देवा भुईंया, जितेंद्र रवानी और राहुल पंजवार शामिल हैं. देवा भुईंया पिछले करीब नौ महीने से जेपी कारा में बंद था, जबकि जितेंद्र रवानी और राहुल पंजवार लगभग तीन महीने पहले ही जेल भेजे गए थे. तीनों कैदी बैरक नंबर छह में एक साथ रखे गए थे और सभी पॉस्को एक्ट के आरोपी हैं. बताया जा रहा है कि एक ही जिले से होने के कारण तीनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी.
जांच में सामने आया है कि फरारी की योजना तीनों ने पहले से तैयार कर रखी थी. जेल में सोने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चादरों को आपस में जोड़कर उन्होंने रस्सी का रूप दिया. इसी अस्थायी रस्सी के सहारे वे रात के समय जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे.
फरारी के बाद हजारीबाग पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग राज्यों में तलाश शुरू की. लगातार लोकेशन ट्रैक और इनपुट मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी महाराष्ट्र में छिपे हुए हैं. इसके बाद सोलापुर जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
फिलहाल तीनों कैदियों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं इस पूरे मामले में जेल सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी आंतरिक जांच की बात कही जा रही है.
मेरे आदर्श, मेरे गुरु...'; शिबू सोरेन की जयंती पर सीएम हेमंत का वो भावुक पोस्ट जो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
11 Jan, 2026 04:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिशोम गुरू शिबू सोरेन की आज 11 जनवरी को 82वीं जयंती है। इस खास अवसर पर उनके बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक मार्मिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिवंगत पिता के प्रति उनका स्नेह महसूस किया जा सकता है। पोस्ट में सीएम पिता को याद कर नमन करते हैं। उन्होंने बताया कि पिता ने उन्हें जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।
दिवंगत पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए बेटे हेमंत
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘आज, मेरे बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जन्मजयंती है। यह मेरे लिए महज एक महान नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि उस पिता की याद है जिन्होंने मुझे जीवन जीने की कला सिखाई, संघर्ष करना सिखाया और सबसे महत्वपूर्ण, बिना झुके अपनी गरिमा, मूल्यों और सच्चाई पर अडिग रहना सिखाया।’
“बाबा ने आदिवासी अस्मिता के लिये सब न्योछावर कर दिया”
हेमंत सोरेने ने पोस्ट में आगे लिखा, “बाबा ने पूरे जीवन अन्याय के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उन्होंने जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मैंने उन्हें कई बार थका हुआ देखा, लेकिन टूटते कभी नहीं देखा। उनकी वो अटूट इच्छाशक्ति और दृढ़ता आज भी मेरे अंदर जीवित है। एक पुत्र के नाते मैंने उनसे सादगी सीखी, मुश्किलों से कभी पीठ न दिखाने का साहस सीखा, और सत्ता को हमेशा जन-सेवा का माध्यम मानना सीखा।”
बकौल हेमंत, “बाबा, आपके दिखाए मार्ग पर, आपके दिए आदर्शों पर मैं जीवन भर चलता रहूँगा, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएँ। जय झारखंड! जय दिशोम गुरु! आपकी स्मृति हमेशा अमर रहे।”
बता दें कि 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष की आयु में दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने इस मायावी दुनिया को अलविदा कह दिया था। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन के छोड़ जाने से प्रदेश की राजनीति में सूनापन आ गया है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सम्मान के लिए यूपीए सरकार ने लाया था मनरेगा योजना- रौशन सिंह
11 Jan, 2026 03:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए VB-GRAM-G अधिनियम के दुष्प्रभावों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित पटना महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए पटना महानगर कांग्रेस के पर्यवेक्षक रौशन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सम्मानके लिए यूपीए सरकार ने लाया था मनरेगा योजना आज एनडीए सरकार उसको समाप्त कर बापू के सपने को चकनाचूर कर रही है। रौशन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नया VB-GRAM-G अधिनियम मनरेगा की मूल भावना पर सीधा हमला है। यह कानून गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के रोजगार के अधिकार को कमजोर करने वाला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका की वैधानिक गारंटी है, जिसे किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस मनरेगा विरोधी नीति के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन-जन को जागरूक करेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। “मनरेगा बचाओ संग्राम” के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर केंद्र सरकार की नीतियों की सच्चाई जनता के सामने रखेंगे। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रौशन कुमार सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि काम के अधिकार और सम्मानजनक आजीविका की गारंटी है। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित VB-GRAM-G विधेयक मनरेगा की आत्मा को कमजोर करने वाला, संघीय ढांचे पर प्रहार करने वाला और गरीब-मजदूर विरोधी कदम है। इसके दुष्परिणाम ग्रामीण रोजगार, मजदूरी भुगतान, सामाजिक सुरक्षा और पंचायती राज व्यवस्था पर आधारित आंदोलन करेंगे।इस संघर्ष का उद्देश्य केंद्र सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाना, राज्यों पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ को उजागर करना और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराना है। पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि यह संघर्ष संविधान, लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। हम मनरेगा श्रमिकों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे इस जनांदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल न होने दें। इस मौके पर महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता निशांत करपटनेय, डाॅ.परवेज हुसैन, विकास वर्मा, शिवम राज, रूमा सिंह मौजूद थे।
बिहार को बड़ी सौगात: 17 जनवरी से पटरी पर दौड़ेंगी पांच नई अमृत भारत ट्रेनें
11 Jan, 2026 02:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जनवरी को देश की पांच नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये सभी ट्रेनें बिहार के विभिन्न रेल खंडों और स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे राज्य के यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। हालांकि इन ट्रेनों के परिचालन की घोषणा कर दी गई है और बिहार में इनके ठहराव (स्टॉपेज) भी तय कर दिए गए हैं, लेकिन विस्तृत समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी।
इन नई सेवाओं में बनारस और सियालदह के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22588/22587 प्रमुख है, जिसका ठहराव पटना जंक्शन पर भी दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बनारस से और तीन दिन सियालदह से संचालित होगी। इसी तरह, हावड़ा से आनंद विहार के बीच साप्ताहिक गाड़ी संख्या 13065/13066 चलेगी, जो बिहार के भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया स्टेशनों पर रुकेगी। इससे दक्षिण बिहार के यात्रियों को दिल्ली की ओर जाने के लिए एक और किफायती और आधुनिक विकल्प मिलेगा।
पूर्व और पश्चिम भारत को जोड़ने के लिए पनवेल (मुंबई) और अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) के बीच साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032) शुरू की जा रही है। इसका रूट बिहार के एक बड़े हिस्से को कवर करेगा, जिसमें बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और कटिहार जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, डिब्रूगढ़ से गोमती नगर (15949/15950) और कामाख्या से रोहतक (15671/15672) के बीच भी साप्ताहिक ट्रेनें शुरू होंगी। ये ट्रेनें उत्तर बिहार के कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, सोनपुर और छपरा जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए असम और उत्तर प्रदेश-हरियाणा के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेंगी।
वर्तमान में बिहार में पहले से ही 10 अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें दरभंगा-आनंद विहार, सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और राजेंद्रनगर-नई दिल्ली जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं। नई ट्रेनों के जुड़ने के बाद राज्य में इन आधुनिक ट्रेनों का जाल और मजबूत हो जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी विशेष केसरिया रंग की बनावट, पुश-पुल तकनीक और यात्रियों के लिए उन्नत सुविधाओं के कारण काफी लोकप्रिय हो रही हैं।
झारखंड में शुरू हुआ 'कोल्ड वॉर', मैक्लुस्कीगंज माइनस में तो खूंटी 1.4 पर सिमटा; क्या और गिरेगा पारा?
11 Jan, 2026 09:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में सर्द हवा और शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड ने इस सीजन का अब तक का सबसे कड़ा रूप दिखा दिया है। रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर मैक्लुस्कीगंज में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी का पारा 1.4 डिग्री तक लुढ़क गया। कई इलाकों में सुबह ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील होती दिखीं, जिससे ठंड पहाड़ी राज्यों जैसी महसूस की जा रही है।
मौसम विभाग ने 11 जनवरी को रांची, गुमला और खूंटी जिलों के लिए शीतलहर और कड़ाके की ठंड का यलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी इलाकों में जम रही बर्फ
मैक्लुस्कीगंज, गुमला और खूंटी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। सुबह के समय जमीन, घास और पौधों पर बर्फ की परत देखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह सन्नाटा पसरा रहता है और लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड के कारण दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
छह जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे
शनिवार को झारखंड के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
डालटनगंज: 3.5°C
बोकारो: 4.2°C
गुमला: 1.5°C
खूंटी: 1.4°C
हजारीबाग: 3.7°C
पश्चिम सिंहभूम: 1.9°C
वहीं रांची में 6.4°C, जमशेदपुर में 8.0°C और देवघर में 7.1°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। देवघर में दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई।
कोहरा और फिर गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी तक सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन 13 जनवरी से फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं, जिससे ठंड और तेज हो सकती है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
21वीं लाश की तलाश में 'खूनी हाथी'! बेनीसागर के पास अचानक हुआ गायब, 30 गांवों की सांसें अटकीं
11 Jan, 2026 09:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चाईबासा: झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित बेनीसागर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका दंतैल हाथी एक बार फिर रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। बीते 10 दिनों में 20 लोगों की जान लेने वाला यह Rogue Elephant शनिवार रात ओडिशा से झारखंड में दाखिल हुआ था, लेकिन रात करीब एक बजे के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के 30 गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
सीमा क्षेत्र में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
दंतैल हाथी को काबू में करने के लिए झारखंड और ओडिशा वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस अभियान में 200 से अधिक वनकर्मी, विशेषज्ञ और ट्रैंकुलाइजेशन टीम शामिल हैं। शनिवार को खड़पोस और पंडुवाबुरु इलाके में बड़े स्तर पर घेराबंदी की गई, लेकिन घने जंगल और पहाड़ी भूभाग के कारण हाथी का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
रात में सीमा पार कर हुआ गायब
वन विभाग के अनुसार, हाथी पहले ओडिशा की ओर बढ़ा था, लेकिन बाद में वह वापस झारखंड की सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद रात करीब एक बजे से उसका लोकेशन ट्रैक नहीं हो पा रहा है, जिससे सर्च ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया है।
ग्रामीणों में डर, प्रशासन अलर्ट मोड में
हाथी के अचानक गायब होने से बेनीसागर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने ग्रामीणों को रात में घर से बाहर न निकलने, जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
Ranchi Train Alert: होली पर घर जाने की है प्लानिंग? इन ट्रेनों में सीट मिलना नामुमकिन, देखें वेटिंग लिस्ट का ताज़ा हाल
11 Jan, 2026 09:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। होली में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन Ranchi Trains Waiting List ने यात्रियों की चिंता अभी से बढ़ा दी है। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों से रांची आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। 23 फरवरी से 1 मार्च के बीच चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में भारी वेटिंग दर्ज की जा रही है।
प्रमुख रूट्स पर 100 तक पहुंची वेटिंग
रेलवे सूत्रों के अनुसार, जिन ट्रेनों में आमतौर पर आसानी से कन्फर्म टिकट मिल जाया करता था, वहां भी अब 50 से 100 तक वेटिंग चल रही है। खासकर स्लीपर और थर्ड एसी कोचों में सीटें तेजी से भर गई हैं। कई ट्रेनों में तो स्थिति रिग्रेट तक पहुंच चुकी है।
इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़
Ranchi Trains Waiting List का असर लोकमान्य तिलक रांची वीकली, एलटीटी गया सुपरफास्ट, लोकमान्य तिलक हटिया एक्सप्रेस, एलप्पी धनबाद एक्सप्रेस, जम्मू तवी संबलपुर एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, झारखंड संपर्क क्रांति और बेंगलुरु हटिया एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में साफ दिखाई दे रहा है। लगभग सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
वैकल्पिक ट्रेनों की तलाश में यात्री
कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में यात्री अब वैकल्पिक ट्रेनों और रूट्स की तलाश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बुकिंग और बढ़ने की संभावना है, जिससे Ranchi Trains Waiting List और लंबी हो सकती है। यात्रियों की नजर अब रेलवे द्वारा घोषित की जाने वाली होली स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है।
स्पेशल ट्रेनों की मांग तेज
झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन ने रेलवे प्रशासन से होली के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की मांग की है। संगठन का कहना है कि दक्षिण भारत, पुणे, गुजरात और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग त्योहार पर रांची लौटते हैं। ऐसे में समय रहते स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गईं, तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
JPSC Result: झारखंड को मिले 64 नियमित CDPO, ढाई साल बाद पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया
11 Jan, 2026 09:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। JPSC Result के साथ ही झारखंड को आखिरकार 64 नियमित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) मिल गए हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह भर्ती प्रक्रिया जून 2023 में शुरू हुई थी, जो अब लगभग ढाई साल बाद पूरी हुई है। खास बात यह रही कि इंटरव्यू समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर आयोग ने फाइनल परिणाम जारी कर दिया।
चयन प्रक्रिया में दिखी तेजी और पारदर्शिता
इस भर्ती की मुख्य परीक्षा जून 2024 में आयोजित की गई थी। इसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग ने तेजी दिखाते हुए परिणाम घोषित कर दिए। लंबे समय से लंबित इस नियुक्ति प्रक्रिया के पूरा होने से राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग को बड़ी राहत मिली है।
आरक्षित वर्ग के 11 अभ्यर्थी अनारक्षित मेरिट में चयनित
JPSC Result में एक अहम बात यह सामने आई कि आरक्षित कोटे के 11 अभ्यर्थियों का चयन अपनी मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में हुआ है। इनमें बीसी-1 के 6, बीसी-2 के 3, एससी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 अभ्यर्थी शामिल है। यह निर्णय आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
विभिन्न श्रेणियों में ये बने टॉपर
अनारक्षित श्रेणी में पुरुष वर्ग से अंकित कुमार और महिला वर्ग से पम्मी टॉपर रहीं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में पुरुषों में सुभाष मुर्मू और महिलाओं में शालिनी कच्छप शीर्ष पर रहीं। अनुसूचित जाति वर्ग में महिला टॉपर महेश्वरी कुमारी और पुरुष टॉपर उदय राज देश बने। बीसी-1 श्रेणी में महिला वर्ग से सेफुन आलम टॉपर रहीं।
बाल विकास योजनाओं को मिलेगा लाभ
JPSC Result के तहत 64 नए CDPO की नियुक्ति से आंगनबाड़ी, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। इससे जमीनी स्तर पर बाल विकास कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी।
झारखंड सावधान! 21 जान लेने वाला खूनी हाथी वापस लौटा, ओडिशा सीमा पर रेस्क्यू विफल होने के बाद मचा हड़कंप
10 Jan, 2026 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड क्षेत्र के बेनिसागर क्षेत्र में शनिवार को भी हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है.जहां हाथियों नें कई घरों में तोड़ फोड़ किया है जिससे क्षेत्र के लोग दहशत के साये में रातें गुजारने को विवश है.वही झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित बनीसागर क्षेत्र में एक बिछड़े हुए जंगली हाथी का आतंक अब जानलेवा स्तर पर पहुँच गया है.
खूनी हाथी’ झारखंड की सीमा में दाखिल
शुक्रवार को तीन लोगों को बेरहमी से कुचलने के बाद, यह ‘खूनी हाथी’ एक बार फिर झारखंड की सीमा में दाखिल हो गया है. वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हाथी को अब तक नियंत्रित नहीं किया जा सका है.कल देर शाम चाईबासा वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को ओडिशा के जंगलों की ओर खदेड़ा था लेकिन पहले से ही मुस्तैद ओडिशा के वन कर्मियों ने सुरक्षा कारणों से हाथी को वापस झारखंड की ओर खदेड़ दिया.
हाथी की आक्रामकता के आगे विशेषज्ञ भी बेबस
देर रात हाथी ने पुनः चाईबासा सीमा में प्रवेश किया, जिसके बाद से वन विभाग की टीमें ‘सर्च ऑपरेशन’ में जुटी है.वहीं वनतारा रेस्क्यू टीम भी रही असफल, विशेषज्ञ ने गंवाई जान. इधर हाथी को काबू करने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात से आई ‘वनतारा रेस्क्यू टीम’ ने आधुनिक संसाधनों के साथ मोर्चा संभाला हालांकि, हाथी की आक्रामकता के आगे विशेषज्ञ भी बेबस नजर आएवन विभाग ने हाथी को बेहोश करने के लिए तीन बार ट्रेंकुलाइज गन का इस्तेमाल किया, लेकिन तीनों ही प्रयास असफल रहे.
विशेषज्ञ की मौत
बचाव अभियान के दौरान हाथी ने हाथियों को भगाने के एक विशेषज्ञ पर जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.
10 दिनों में 21 मौतें: दहशत में ग्रामीण
यह हाथी 1 जनवरी से अब तक कुल 21 लोगों की जान ले चुका है. वन अधिकारियों के मुताबिक, झुंड से बिछड़ने के कारण यह हाथी अत्यंत हिंसक हो गया है. इसकी रफ्तार भी चिंता का विषय है; यह प्रतिदिन लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है, जिससे इसकी सटीक लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है.
नशे में होश खोया और गिर गई सरकारी पिस्टल! पलामू एसपी ने जवान को दिखाया बाहर का रास्ता, पुलिस महकमे में हड़कंप
10 Jan, 2026 01:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पलामू : शराब के नशे में सरकारी हथियार गुम करने के मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कड़ा कदम उठाया है. टाइगर मोबाइल में तैनात जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. एसपी रीष्मा रमेशन ने स्पष्ट किया कि यह घटना किसी प्रशासनिक चूक का परिणाम नहीं है, बल्कि संबंधित जवान की व्यक्तिगत लापरवाही है. उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. एसपी ने यह भी जानकारी दी कि गुम हुआ हथियार किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल नहीं हुआ. पुलिस ने समय रहते उसे सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 12.40 बजे जवान नशे की हालत में था, इसी दौरान उसका सरकारी पिस्टल गिर गया. टीओपी-2 थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को सूचना मिलने पर तत्काल सर्च अभियान चलाया गया और स्टेशन रोड स्थित नगर निगम की एक दुकान के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई.
खूनी हाथी की दहशत ने फीका किया बीजेपी का जश्न! सादगी में बदला जिलाध्यक्ष का अभिनंदन, जश्न की जगह छाया खौफ
10 Jan, 2026 01:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चाईबासा : भारतीय जनता के पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई द्वारा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत गीता बालमुचू को सर्वसम्मति से भाजपा पश्चिमी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष चुना गया.उनके चयन से जिले में महिला सशक्तिकरण, आदिवासी नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने का सशक्त संदेश गया है. गीता बालमुचू पूर्व में चाईबासा नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है, जहाँ उनका कार्यकाल विकास, पारदर्शिता और जनहित के लिए उल्लेखनीय रहा. पार्टी संगठन की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने की उनकी क्षमता सर्वविदित है.
मधु कोड़ा, गीता कोड़ा ने दी बधाई
जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक बड़कुवर गागराई, शशी सामड, गुरुचरण नायक एवं जे.बी. तुबिड ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की.इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने नई जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनकर स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की साथ में सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा पश्चिमी सिंहभूम में और अधिक सशक्त होगी.
मानव–हाथी संघर्ष में हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए उत्सवधर्मी आयोजन से परहेज
इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही. सभी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष को बधाई दी.जिला अध्यक्ष चुने जाने के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. हालांकि क्षेत्र में मानव–हाथी संघर्ष में हुई जनहानि को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार के उत्सवधर्मी आयोजन से परहेज करते हुए कार्यक्रम को पूर्णत सादगीपूर्ण रखने का निर्णय लिया गया.
जताया कार्यकर्ताओं के प्रति आभार
गीता बालमुचू ने जिले की जनता, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ खरी उतरेंगी तथा जिले के विकास, जनहित और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगी.
झारखंड में बड़ी नियुक्ति का रास्ता साफ? इंजीनियरिंग सर्विस नियमावली पर कैबिनेट ले सकती है ऐतिहासिक फैसला
9 Jan, 2026 09:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: Jharkhand Engineering Service Appointment Rules को लेकर लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता अब खत्म होने की कगार पर है। विधि विभाग और वित्त विभाग से सहमति मिलने के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने भी इस नियमावली पर अपनी स्वीकृति दे दी है। सूत्रों के अनुसार, कार्मिक विभाग से अंतिम मंजूरी मिलते ही इसे 9 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है।
यदि कैबिनेट से हरी झंडी मिलती है, तो राज्य में अभियंत्रण सेवा की नियुक्तियों का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा। इससे वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों अभियंताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। Jharkhand Engineering Service Appointment Rules के लागू होने से नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी।
गौरतलब है कि यह नियमावली पिछले करीब नौ वर्षों से लंबित थी। इस देरी को लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया था। अदालत ने इसे प्रशासनिक उदासीनता करार देते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा था। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद ही नियमावली को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी।
हाईकोर्ट की खंडपीठ, जिसमें जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी शामिल हैं, ने 4 अक्तूबर 2025 के आदेश का पालन नहीं होने पर कड़ा रुख दिखाया था। इसके तहत कार्मिक विभाग और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिवों को अवमानना नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में 22 जनवरी को अगली सुनवाई प्रस्तावित है।
सत्यदेव मोहन घोष, अशोक कुमार राय और डिप्लोमा अभियंता संघ सहित कई पक्षकारों ने इस संबंध में याचिकाएं दायर की हैं। अब सभी की नजरें 9 जनवरी की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां Jharkhand Engineering Service Appointment Rules पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।
झारखंड शराब घोटाला: कारोबारी नवीन केडिया का खेल खत्म! गोवा के स्पा से रांची तक कैसे पहुंची ACB की टीम?
9 Jan, 2026 09:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: Jharkhand Liquor Scam में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब नवीन केडिया एक स्पा सेंटर में मसाज करा रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से शराब घोटाले से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी में जुटी हुई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में इस बहुचर्चित Jharkhand Liquor Scam से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।
नवीन केडिया छत्तीसगढ़ डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड का संचालक है। ACB की जांच में सामने आया है कि झारखंड में देसी शराब की आपूर्ति से जुड़े टेंडर और एग्रीमेंट प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं। नियमों को ताक पर रखकर टेंडर से पहले ही शराब की सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में सप्लाई की गई देसी शराब की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की थी। इसमें संदिग्ध और हानिकारक कण पाए गए, जिससे उत्पाद विभाग को करीब 136 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। यह मामला Jharkhand Liquor Scam को और गंभीर बनाता है।
ACB का यह भी आरोप है कि ठेका हासिल करने के लिए भारी कमीशनखोरी की गई और विभागीय नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। अब एजेंसी नवीन केडिया से पूछताछ कर इस घोटाले में शामिल अन्य कारोबारियों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी।
कल्याण विभाग में खलबली! 12 करोड़ के घोटाले पर CID का शिकंजा, क्या सफेदपोशों तक पहुंचेगी आंच?
9 Jan, 2026 09:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पाकुड़ : पाकुड़ जिले में कल्याण विभाग से जुड़े करीब 12 करोड़ रुपये के अवैध निकासी घोटाले को लेकर CID ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बहुचर्चित मामले में CID की विशेष टीम जिले में डेरा डालकर जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, DSP रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CID की टीम पाकुड़ पहुंची और घोटाले से जुड़े तमाम दस्तावेजों, फाइलों और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी राशि की निकासी किन प्रक्रियाओं के तहत की गई और इसमें किन-किन अधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका रही.
कल्याण पदाधिकारी और नाज़िर से कई घंटों तक गहन पूछताछ
जांच के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी और नाज़िर से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई. सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन, भुगतान से जुड़े कागजात और फंड के उपयोग को लेकर कई अहम सवाल पूछे गए है. CID यह भी जांच कर रही है कि राशि किन मदों में निकाली गई और उसका वास्तविक उपयोग हुआ या नहीं.
दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
CID अधिकारियों का साफ कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की संभावना है.फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.अब सबकी नजर CID की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि इस 12 करोड़ रुपये के घोटाले में आखिर कौन-कौन CID के रडार पर आता है.
झारखंड में 'बर्फीला' विस्फोट: माइनस 1.5 डिग्री पहुंचा पारा, क्या कश्मीर बन गया है मैक्लूसकीगंज
9 Jan, 2026 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में ठंड का कहर कुछ इस कदर दिख रहा है कि लोग अब घरों में कैद हो चुके है आलम यह है कि अब तापमान माइनस डिग्री में जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के मैक्लूसकीगंज का पारा माइनस 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.आलम ये है कि अब ओस की बुंदे भी ज़मीन पर जमने लगी है.
प्रशासन पूरी तरह से सतर्क
ठंड को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और हर वह कोशिश कर रहा है जिससे आम जन मानस को ठंड से बचाया जा सके.जहां मध्यम वर्ग के परिवार को राहत देने के लिए बच्चों के स्कूल को बंद किया गया है तो वही सड़क पर रहने वाले गरीब लोगों के लिए भी प्रशासन की ओर से अलाव और रहने का इंतजाम किया जा रहा है ताकी ठंड से लोगों की जान ना जाए.
घरों में कैद हुए लोग
वही लोग खिड़की दरवाजे खोलने पर भी डर रहे है ठंड कुछ इस कदर है कि दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.पिछले 24 घंटे के दौरान 4 जिलों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया इनमे हजारीबाग में 2.9, खूंटी में 3.2, मेदिनीनगर में 3.4 और लोहरदगा में 3.6 का तापमान रहा.
इन 12 जिलों में शीतलहरी का येलो अलर्ट
वही मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को 12 जिलों में शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को खास तौर पर सुबह के समय घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है.इन जिलो में रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है.इन जिलों में आने वाले अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी. वही मौसम विभाग का कहना है कि बड़े और बुजुर्गों को संभाल कर रखना है वरना ठंड लगने से उनकी तबीयत खराब हो सकती है.
धूप में भी नहीं मिल रही है ठंड से राहत
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला की करें तो यहां भी तापमान 5 डिग्री से नीचे जा चूका है आलम यह है कि दोपहर में धूप सेकने बैठे लोगों को भी बर्फीली हवाएं सता रही है.दिन भर लोग साल स्वेटर पहनकर रह रहे है फिर भी कनकनी पिछा नहीं छोड़ रही है.सबसे ज़्यादा हालात हज़ारीबाग, राजधानी रांची के इलाके का है जो अब कश्मीर और शिमला जैसा बन चुका है.
पढ़े मौसम विभाग ने क्या कहा है
वही झारखंड वासियों के लिए राहत देने वाली खबर यह है कि आने वाले अगले 2 दिनों के बाद झारखंड के तापमान में थोड़ी बहुत वृद्धि होगी जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर तापमान में बढोतरी होगी जिससे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जा सकता है.
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
