बिहार-झारखण्ड
झारखंड में मौसम का यू-टर्न: अगले 120 घंटे बेहद अहम, जानें आपके जिले में बारिश होगी या बढ़ेगी ठंड
15 Jan, 2026 09:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची के अधिकांश जिलों में कुहासा, शीतलहरी और ठंड का प्रकोप देखा गया.जहां सबसे कम तापमान गुमला का 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मौसम विभाग की ओर से झारखंड वासियों के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है.जहां आईएमडी का कहना है कि आनेवाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड में ठंड का प्रकोप कम होगा, तो वही तापमान में वृद्धि की भी संभावना है जिससे ठंड कम होगी.
पांच दिनों के अंदर 5 डिग्री की बढ़ोतरी
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के तापमान में आने वाले अगले पांच दिनों के अंदर 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.यानी न्युनतम तापमान 7 डिग्री से 12 डिग्री तक पहुंच जायेगा.वही लोग राहत की सांस लेंगे. एक तरफ जहां लोग ठंड से परेशान थे तो वही अब राहत मिल जाएगी.
रांची डीसी ने अभिभावकों से की है ये अपील
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले दो दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में वृद्धि होगी.वही ठंड को देखते रांची जिला प्रशासन की ओर से पूरी सत्कारता बरती जा रही है. डीसी मंजूनाथ भजनत्री ने अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने की अपील की है.जहां अत्याधिक ठंड के समय यानी सुबह और रात और शाम के समय बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं देना है.वही बच्चों को अगर सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य कोई मौसमी बिमारी से संबंधित कोई लक्षण दिखते है तो डॉक्टर से संपर्क करना है.
कड़क धूप से कोल्हान वसियों को मिल रही है राहत
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल की जाए तो दोपहर के समय यहां कड़क धूप खिली रही है.सुबह और शाम के समय यहां कनकनी महसुस की जा रही है. रात काफी ज्यादा सर्द थी.वही आज मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है.जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी.आपको बता दें कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और घर में भी सुबह नहाने की परंपरा है.ऐसे में धूप निकलने से लोगों को परेशानियाँ का सामना नहीं करना पड़ेगा.
BIG BREAKING: अंश-आंशिका केस में धनबाद पुलिस का बड़ा 'एक्शन'! आधा दर्जन लोग हिरासत में, क्या आज मिल जाएंगे मासूम भाई-बहन?
14 Jan, 2026 09:41 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद : रांची से लापता दो बच्चे अंश और अंशिका की खोज में रांची एसआईटी की टीम ने धनबाद में कई जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
महुदा से लेकर चिरकुंडा तक छापेमारी की गई है. सूत्रों के अनुसार रांची टेक्निकल सेल को कॉल डंप के दौरान कई संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं. कई नंबर धनबाद के हैं .उसके बाद रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस को जानकारी दी. उसके बाद धनबाद पुलिस भी सक्रिय हुई.
बता दें कि रांची के धुर्वा थाना से 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय उसकी बहन अंशिका 2 जनवरी से लापता हो गए हैं. दोनों की खोज के लिए पूरे राज्य की पुलिस सक्रिय है. इसी क्रम में धनबाद में भी छापेमारी की गई है. रांची पुलिस धनबाद में एक महिला को तलाश रही है. महिला पकड़ में आई है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो रही है.
लापता बच्चों की तलाश को झारखंड पुलिस पर दबाव बढ़ गया है. छोटी-छोटी सूचनाओं पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस बीच भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा है कि रांची में लापता बच्चों की तलाश के लिए झारखंड के एक आपराधिक गिरोह द्वारा ₹2,00,000 के इनाम की घोषणा किया जाना बेहद चिंताजनक है.
यह स्थिति रांची पुलिस और प्रशासन के लिए शर्म का विषय है. क्योंकि जिन मासूम बच्चों को खोजने की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था की है, वही जिम्मेदारी अब एक गैंगस्टर निभाने का दावा कर रहा है. यह घटना न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है बल्कि यह बताती है कि व्यवस्था में भरोसे की कमी किस हद तक बढ़ चुकी है.
झारखंड में शीतलहर का 'रेड अलर्ट', मकर संक्रांति पर हाड़ कंपाने वाली ठंड ने घरों में किया कैद
14 Jan, 2026 09:38 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि झारखंड के अधिकांश जिले शीतलहरी की चपेट में है, वही ठंडी हवाएं और ज्यादा ठंड बढ़ाने में सहयोग कर रही है, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना तो मुश्किल हो ही गया है वही अब जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है क्योंकि जहां बच्चों के स्कूल बंद है तो वही रोज़ाना मजदूरी कर खाने वाले मजदूरों के सामने भी अब परेशानियाँ आन पड़ी है.सबसे ज्यादा हालत राजधानी रांची खूंटी, गुमला की खराब जहां माइनस डिग्री में तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है.
लोगो का घर से निकलना मुश्किल
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची के लिए मेक्लुस्कीगंज में एक डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया तो वही खूंटी, गुमला का तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच रहा.मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में ठंड पड़ रही है, वहीं 17 जनवरी तक और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है.
पढ़े सक्रांति पर मौसम का हाल
आपको बता दें कि इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को लोग मना रहे है. ऐसे में इस दिन भी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मौसम विभाग की ओर से 13 से 17 जनवरी तक शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है.आपको बता दें कि दो-तीन दिन पहले राजधानी रांची की सड़क से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आयी थी.जहां महिला मजदूर बोरा ओढकर सोई हुई नजर आ रही थी.ऐसे में अगर ठंड कम नहीं होती है तो लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है.
कोलहान प्रमंडल के मौसम का हाल पढ़ें
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो सरायकेला में सुबह के समय ठंड तो पड़ रही है लेकिन दोपहर में धूप खिलते ही लोगों को राहत महसुस हो रही है.यहां का हाल पहले से थोड़ा सुधरा हैक्योंकि दोपहर भर लोग राहत से रह रहे है हालंकी रात काफी ज्यादा सर्द है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जा सकता है.
BIG BREAKING: रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी! रामगढ़ से बरामद हुए लापता अंश-आंशिका, SP खुद जा रहे लेने
14 Jan, 2026 09:36 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : 12 दिनों से लापता दो मासूम अंश और अंशिका आज मिल गए है. जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे रामगढ़ के चितरपुर से बरामद किए है. दोनों बच्चों की कुशल बरामदगी के लिए रांची एसपी खुद रामगढ़ के लिए रवाना हो गए है.
बता दें कि रांची के धुर्वा थाना से 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय उसकी बहन अंशिका 2 जनवरी से लापता हो गए हैं. दोनों की खोज के लिए पूरे राज्य की पुलिस सक्रिय है. इसी क्रम में धनबाद में भी छापेमारी की गई.
झारखंड सावधान! सोमा मुंडा हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, 17 जनवरी को 'झारखंड बंद' का बड़ा ऐलान
13 Jan, 2026 10:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। Jharkhand Bandh को लेकर झारखंड में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। खूंटी के आदिवासी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोमा मुंडा की हत्या के बाद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद की आधिकारिक घोषणा आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने की है।
प्रशासन की निष्क्रियता से बढ़ा रोष
प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि सोमा मुंडा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे। वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। हत्या के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस का खाली हाथ रहना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इसी वजह से आदिवासी समाज खुद को अपमानित और असुरक्षित महसूस कर रहा है।
जल-जंगल-जमीन आंदोलन से गहराई से जुड़े थे सोमा मुंडा
सोमा मुंडा आदिवासी समाज के बीच एक जाना-पहचाना नाम थे। वे जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों को लेकर लगातार आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाते रहे। आदिवासी संगठनों का मानना है कि उनकी हत्या समाज के अस्तित्व और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। यही कारण है कि Jharkhand Bandh के जरिए सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाने का फैसला लिया गया है।
इन संगठनों ने बंद को दिया समर्थन
17 जनवरी के झारखंड बंद को आदिवासी महासभा, केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी समन्वय समिति, संपूर्ण आदिवासी समाज, झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा समेत एक दर्जन से अधिक संगठनों ने समर्थन दिया है। सभी संगठनों ने एकजुट होकर न्याय की मांग को सड़क पर उतारने का संकल्प लिया है।
JPSC CDPO रिजल्ट का इंतजार खत्म! कट-ऑफ जारी, 14 से 19 जनवरी तक चेक करें अपनी मार्कशीट और आंसरशीट
13 Jan, 2026 09:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। JPSC CDPO परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सीडीपीओ के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति परीक्षा का कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी 14 जनवरी से 19 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपने प्राप्तांक देख सकते हैं।
अंकों की जांच और उत्तरपुस्तिका अवलोकन की सुविधा
आयोग के अनुसार इसी अवधि में अभ्यर्थी उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया होगा, उन्हें ई-मेल के माध्यम से उत्तरपुस्तिका देखने की तिथि और समय की जानकारी दी जाएगी। JPSC CDPO परीक्षा की पारदर्शिता को देखते हुए यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
20 और 21 जनवरी को होगा उत्तरपुस्तिका अवलोकन
जेपीएससी ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन 20 और 21 जनवरी को आयोग कार्यालय में कराया जाएगा। इसके लिए प्रति उत्तरपुस्तिका 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग कार्यालय पहुंचकर अपनी आंसरशीट देखकर मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच कर सकेंगे।
कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स
जारी कट ऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ 421.50, अनारक्षित महिला 409.00, एससी 385.00, एसटी 382.00 और एसटी महिला 366.00 अंक रहा। वहीं ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ 399.50 और ईडब्ल्यूएस महिला का 397.00 तय किया गया है। दिव्यांग श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग कट ऑफ घोषित किए गए हैं।
क्यों जरूरी है यह जानकारी
JPSC CDPO कट ऑफ जारी होने से अभ्यर्थियों को चयन की सीमा स्पष्ट रूप से समझ में आती है। साथ ही उत्तरपुस्तिका अवलोकन की सुविधा से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा दोनों मजबूत होते हैं।
"झारखंड में 'कोल्ड टॉर्चर' पार्ट-2! अगले 72 घंटे रांची समेत 12 जिलों के लिए भारी, कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट
13 Jan, 2026 09:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। Jharkhand Weather एक बार फिर करवट लेने वाला है। राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर लौटने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक झारखंड के अधिकांश जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से पारा गिरने और कनकनी बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
गुमला सबसे ठंडा, मैक्लुस्कीगंज में भी राहत अस्थायी
रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में पिछले तीन दिनों से माइनस में चल रहा तापमान अब बढ़कर 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।
इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और गुमला में शीतलहर का असर रहेगा। वहीं 14 से 16 जनवरी तक रांची सहित खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में भी Jharkhand Weather का मिजाज सख्त बना रहेगा। मकर संक्रांति के दौरान भी ठंड और कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है।
कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, रातें रहेंगी ज्यादा सर्द
सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दिन में तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बनी रहेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान फिर से गिरेगा। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
होली की खुशियों के साथ आएगा चुनावी नतीजा! झारखंड के 48 शहरों में एक ही दिन मतदान, जानें क्या है पूरा शेड्यूल
13 Jan, 2026 09:55 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। Jharkhand Municipal Polls को लेकर झारखंड की शहरी राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में फरवरी महीने में चुनाव कराए जाएंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब नगर निकाय चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है। चुनाव आयोग की तैयारी है कि होली से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा ली जाए।
20 जनवरी के बाद जारी हो सकती है अधिसूचना
राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 जनवरी को नगर निकाय चुनाव से जुड़ा प्रस्ताव भेजा था, जिसे सोमवार को राज्यपाल की स्वीकृति मिल गई। अब यह प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य चुनाव आयुक्त अलका तिवारी पूरे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगी। Jharkhand Municipal Polls की अधिसूचना 20 जनवरी के बाद किसी भी दिन जारी हो सकती है। घोषणा के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो लगभग सात दिनों तक चलेगी।
फरवरी में एक ही दिन मतदान की योजना
चुनाव आयोग की योजना के अनुसार सभी 48 नगर निकायों में एक ही दिन मतदान कराया जाएगा। मतदान 24 से 27 फरवरी के बीच किसी एक दिन होगा, जबकि मतगणना 28 फरवरी या 1 मार्च को संभावित है। इस तरह होली से पहले शहरी निकायों का गठन पूरा हो जाएगा। इन चुनावों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के वार्ड पार्षद चुने जाएंगे।
हाईकोर्ट के निर्देश और बजट सत्र को भी मंजूरी
झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि 31 मार्च से पहले नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट पेश की जाए। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए Jharkhand Municipal Polls फरवरी में कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्यपाल ने विधानसभा के बजट सत्र के कार्यक्रम को भी मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य की राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
Hazaribagh News: जेल से फरार तीन सजायाफ्ता कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बड़ी सफलता
12 Jan, 2026 09:25 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से फरार तीन सजायाफ्ता कैदियों को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी Hazaribagh News में पुलिस की अब तक की अहम सफलताओं में गिनी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 1:30 बजे तीन कैदी केंद्रीय कारा से फरार हो गए थे। इसकी सूचना सुबह करीब 7 बजे पुलिस प्रशासन को मिली। खबर मिलते ही उपायुक्त की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक और वरीय अधिकारियों की टीम ने जेल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
जांच में पता चला कि फरार कैदियों में देवा भुइयां उर्फ देव कुमार भुइयां (20 वर्ष), राहुल रजवार (27 वर्ष) और जितेन्द्र रवानी (आजीवन कारावास) शामिल हैं। तीनों ने जेल की खिड़की का लोहे का रॉड काटा, बेडशीट के सहारे नीचे उतरे और आंतरिक व बाहरी दीवार पार कर गोशाला तक पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद लोहे के हुक, चादर से बनी रस्सी और लकड़ी के डंडे की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गए।
तीन SIT गठित, FIR दर्ज
जेल प्रशासन के आवेदन पर लोहसिंघना थाना में कांड संख्या 196/2025 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में तीन विशेष जांच दल (SIT) बनाए गए। एक टीम तकनीकी विश्लेषण, दूसरी मूवमेंट ट्रैकिंग और तीसरी टीम लगातार छापेमारी में जुटी रही।
महाराष्ट्र तक पीछा, ईंट-भट्ठे से गिरफ्तारी
जांच में खुलासा हुआ कि कैदी पहले सिंदूर चौक, इचाक, कुरहा गांव, फिर बरकट्ठा, बरही, कोडरमा, गया, क्यूल और जसीडीह पहुंचे। 4 जनवरी को जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस से महाराष्ट्र रवाना हुए। 6 जनवरी को दौंड जंक्शन उतरने के बाद वे सोलापुर के कोरटी इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने लगे, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड में शीतलहर का रेड अलर्ट, माइनस तापमान के बीच बेतला में क्यों जुट रही है हजारों की भीड़
12 Jan, 2026 09:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड में Cold Wave का असर लगातार गंभीर होता जा रहा है। राजधानी रांची से सटे मैक्लुस्कीगंज में ठंड इस कदर बढ़ गई है कि खेतों और खुले इलाकों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। शुक्रवार से रविवार तक यह क्षेत्र बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है।
सुबह और शाम के समय शीतलहरी के कारण ठंड इतनी तीखी हो जाती है कि लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि रविवार को दिनभर खिली धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
खेतों में जमी ओस, कारोबार पर भी असर
मैक्लुस्कीगंज के जोभिया, चीनाटांड़, लपरा विकास नगर और कारीटांड़ इलाकों में सुबह खेतों और खलिहानों में जमी ओस ने लोगों को हिमालयी क्षेत्रों जैसा नजारा दिखाया।
Cold Wave का असर स्थानीय कारोबार पर भी साफ नजर आ रहा है। खाने-पीने की दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें शाम होते ही बंद हो जा रही हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
बेतला और पीटीआर में सैलानियों की रौनक
लातेहार जिले के बेतला और पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री के बीच बना हुआ है। इसके बावजूद यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ठंडी हवाओं और हल्की धूप के बीच लोग जंगल सफारी, किला और झरनों का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि Cold Wave के दौरान बेतला की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती है।
कांके से राजधानी तक ठंड से ठप जनजीवन
राजधानी से सटे कांके इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिर रहा है। सुबह और देर शाम सड़कों पर सन्नाटा रहता है और शाम आठ बजे तक अधिकांश दुकानें बंद हो जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में स्कूल बंद रहने से बच्चों की चहल-पहल भी गायब है।
मौसम विभाग ने राज्यभर में Jharkhand Cold Wave को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक और गिरावट की संभावना जताई गई है। रांची का पारा छह डिग्री या उससे नीचे जा सकता है।
BJP Jharkhand: 13 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष और 21 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव
12 Jan, 2026 09:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड भाजपा संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। BJP Jharkhand Election के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया 13 जनवरी को झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय, रांची में आयोजित की जाएगी। यह पूरी चुनावी प्रक्रिया नवनियुक्त राज्य निर्वाचन अधिकारी और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जुएल उरांव की निगरानी में संपन्न होगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है।
केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव सोमवार को रांची पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस दौरान नामांकन, जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। संगठन के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और पार्टी संविधान के अनुरूप होगी।
नामांकन की संख्या तय करेगी चुनाव या सीधी घोषणा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन होने पर ही औपचारिक मतदान कराया जाएगा। यदि केवल एक ही नामांकन दाखिल किया जाता है, तो उसी उम्मीदवार को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय परिषद के 21 पदों के लिए राज्य परिषद के 108 सदस्य नामांकन दाखिल करने के पात्र होंगे।
इस बार संगठन के भीतर आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव कराने की कोशिशें तेज हैं, ताकि आंतरिक एकजुटता का संदेश दिया जा सके।
आदित्य साहू का अध्यक्ष बनना लगभग तय
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आदित्य साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि वे इस पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो उन्हें निर्विरोध प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके नाम पर सहमति जता दी है, जिससे BJP Jharkhand Election में उनके अध्यक्ष बनने की संभावना बेहद मजबूत मानी जा रही है।
झारखंडी स्वाद का डंका! देवघर का मशहूर अड्डे मटन बनेगा ग्लोबल, 28 खास चीजों को मिलने वाला है GI Tag का सुरक्षा कवच
12 Jan, 2026 09:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची: झारखंड में सोहराई पेंटिंग के बाद अब राज्य के 28 अन्य पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को GI टैग दिलाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। इस अभियान में झारखंड सरकार और नाबार्ड (NABARD) मिलकर काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि देवघर का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन ‘अड्डे मटन’ भी इस सूची में शामिल कर लिया गया है। अड्डे मटन को देवघर अड्डे एसोसिएशन की ओर से आधिकारिक रूप से नामांकित किया गया है।
पीढ़ियों से चली आ रही इस अनोखी रेसिपी को जनवरी महीने में औपचारिक रूप से सूचीबद्ध किया गया। इसके मूल्यांकन के लिए चेन्नई से आई विशेषज्ञ टीम ने झारखंड का दौरा किया और एनएलयू रांची में इसकी प्रस्तुति भी देखी। फिलहाल यह व्यंजन चार महीने के मूल्यांकन दौर से गुजर रहा है। यदि इस दौरान किसी अन्य परिवार या समूह की ओर से मूल रेसिपी को लेकर कोई आपत्ति नहीं आई, तो अड्डे मटन को झारखंड का विशिष्ट उत्पाद मानते हुए GI टैग प्रदान कर दिया जाएगा।
मिट्टी के अट्टे से जुड़ी है अड्डे मटन की पहचान
देवघर में जिस पारंपरिक मिट्टी के बर्तन में तय मात्रा में मटन परोसा जाता है, उसे ‘अट्टे’ कहा जाता है। इसी परंपरा से इस व्यंजन का नाम अड्डे मटन पड़ा। आज यह व्यंजन बाबा नगरी देवघर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों ने भी इसके स्वाद की तारीफ की है।
सोहराई पेंटिंग के बाद दूसरा बड़ा कदम
वर्तमान में झारखंड में केवल सोहराई पेंटिंग को ही GI टैग प्राप्त है, जो 14 सितंबर 2021 को मिला था। इसे ट्राइफेड द्वारा नामांकित किया गया था और यह टैग 10 वर्षों के लिए मान्य है। अब राज्य सरकार अड्डे मटन समेत 28 अन्य उत्पादों को भी इसी तरह की वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी में है।
असली अड्डे मटन की पारंपरिक पहचान
अड्डे मटन के जनक माने जाने वाले बुद्धिनाथ मिश्र उर्फ बुद्धन बाबा बताते हैं कि असली अड्डे मटन में न तो प्याज डाला जाता है और न ही लहसुन। आज बाजार में बिकने वाले कई व्यंजनों में इनकी गंध आने लगी है, जो इसकी मूल पहचान से अलग है। वे बताते हैं कि पहले एक दिन में 7–8 क्विंटल अड्डे मटन तैयार होता था, लेकिन अब यह मात्रा घटकर 2–3 क्विंटल प्रतिदिन रह गई है।
GI टैग से मिलेगी पहचान और सुरक्षा
नाबार्ड की सीजीएम दीपमाला घोष के अनुसार GI टैग किसी भी उत्पाद की मौलिकता और क्षेत्रीय पहचान को सुरक्षित करने का सशक्त माध्यम है। इससे स्थानीय उत्पादकों को बेहतर दाम, बाजार में पहचान और आजीविका की सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय मंत्रालय की जांच और मंजूरी के बाद इन उत्पादों को आधिकारिक GI टैग प्रदान किया जाएगा।
लैंड फॉर जॉब केस में जेल जा सकता है लालू परिवार,राजश्री बनेंगी दूसरी राबड़ी
11 Jan, 2026 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। लैंड फॉर जॉब मामले में राजद प्रमुख लालू यादव के परिवार की मुसीबत बढ़ गई है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी, मीसा भारती और हेमा यादव समेत 41 लोगों पर आरोप तय किए। इससे पूरे लालू परिवार पर जेल जाने का खतरा मंडराने लगा है। सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर लालू परिवार के साथ कुल 41 लोगों पर आरोप तय हुए हैं। इनपर अब मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने 52 लोगों को बरी किया है। इस मामले में अगर लालू परिवार को सजा होती है तो तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री राजद की दूसरी ‘राबड़ी’ बन सकती हैं। मतलब पार्टी की कमान ‘भाभी जी’ के हाथों में होगी।
तेजस्वी यादव नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में आरोपी हैं। कोर्ट ने उनपर आरोप तय किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जेल जाने की नौबत आने पर तेजस्वी यादव क्या करेंगे? तेजस्वी अभी राजद का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। तेजस्वी यादव क्या फैसला ले सकते हैं? इसपर बात करने से पहले बीते वक्त में झांकना होगा। 30 जुलाई 1997 को लालू यादव चारा घोटाला में जेल गए थे। उस वक्त वह बिहार के मुख्यमंत्री थे। जेल जाने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी के किसी नेता को ष्टरू नहीं बनाया। उन्हें यह जोखिम भरा लगा। इससे पार्टी और सरकार में ताकत शिफ्ट होने का डर था। लालू ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया। राजद का गठन 5 जुलाई 1997 को हुआ था। इसके बाद से इस पार्टी का नेतृत्व लालू यादव और इनके परिवार के लोगों ने किया है। तेजप्रताप यादव को पिछले साल पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया। अब तेजस्वी के सामने जेल जाने की नौबत आई तो जानकारों का मानना है कि वह पिता के नक्शे-कदम पर चल सकते हैं। अपनी पत्नी राजश्री को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या तेजस्वी की पत्नी राजश्री राजद की दूसरी ‘राबड़ी’ बनेंगी? 29 साल के राजद के इतिहास में पार्टी की कमान कभी लालू परिवार से बाहर नहीं गई।
दर्दनाक हादसा! सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, एक ही परिवार के 3 की मौत
11 Jan, 2026 04:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़े एक अनियंत्रित हाइवा से टकराने के कारण तीन युवाओं की अकाल मृत्यु हो गई। यह दर्दनाक हादसा मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में बीती शाम सवा सात बजे यूनियन बैंक के समीप हुआ। इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों और उनके एक भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल कर्मकार अपने दो सगे भाइयों, रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार, तथा अपने भांजे राज गोप के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर दिन में अपने ससुराल गया था। रात को वापसी के दौरान, जब वे सुरदा यूनियन बैंक के पास पहुंचे, तो उनकी स्कूटी सड़क किनारे खराब खड़े एक हाइवा के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 21 वर्षीय रोहित कर्मकार, 18 वर्षीय समीर कर्मकार और 17 वर्षीय राज गोप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 26 वर्षीय राहुल कर्मकार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही घाटशिला और मुसाबनी पुलिस बल मौके पर और अस्पताल पहुंचा। इस घटना के बाद जगन्नाथपुर और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित और घायल राहुल दोनों शादीशुदा थे और घाटशिला क्षेत्र में पुट्टी करने का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी दौरान, घाटशिला के मऊभंडार ओपी क्षेत्र में एक अन्य सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग देव गुरु नारायण देव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरदा माइंस के पूर्व कर्मचारी देव गुरु नारायण शुक्रवार दोपहर स्वर्णरेखा पुल से उतरते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। उनके सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें आईसीसी वर्कर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें उन्नत उपचार के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों ही मामलों की गहराई से जांच कर रही है ताकि दुर्घटनाओं के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
दिशोम गुरु 82 : जब जन्मदिन पर फफक पड़ीं पत्नी रूपी सोरेन, तो खुद को रोक नहीं पाए सीएम हेमंत; भावुक कर देगी ये तस्वीर
11 Jan, 2026 04:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची : झारखंड आंदोलनकारी राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती पर पूरे झारखंड में कार्यक्रम आयोजित किए गए है. हर कोई गुरुजी को याद कर भावुक हो रहा है. साथ ही उनके बातों को याद कर कर रहा है. इस बीच जब गुरुजी शिबू सोरेन के आवास में उनकी जयंती पर नमन करने लोग पहुंचे तो गुरुजी की तस्वीर को देख कर गुरुजी की पत्नी रूपी सोरेन भावुक हो गई. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने माँ रूपी सोरेन को संभाला. लेकिन हेमंत की आँख भी भर गई.
यह पहला मौका है जब गुरुजी का जन्म दिन उनके नहीं रहने पर मनाया जा रहा है. शिबू सोरेन के आवास पर हर साल जन्म दिन पर बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा रहता था. लेकिन इस बार गुरुजी बीच में नहीं है. यही वजह है कि उस पल को याद कर लोग भावुक हो रहे है. शिबू सोरेन के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें शिबू सोरेन की पत्नी सीएम हेमंत की माँ रूपी सोरेन जैसे ही गुरुजी के तस्वीर के सामने पहुंची. वह भावुक हो गई. गुरुजी को याद कर रो पड़ी. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने माँ को संभाला और खुद भी भावुक हो गए.
गुरु जी के आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमन्त सोरेन ने अपनी माँ रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
इस मौके पर मंत्री हफ़ीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित कई जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. मौके पर सभी ने दिशोम गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए झारखंड की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया.
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘ममता की हार का बदला लिया गया’: सुवेंदु अधिकारी का चौंकाने वाला आरोप
