बिहार-झारखण्ड
सचिन तेंदुलकर पहुंचे MS Dhoni के शहर
20 Apr, 2024 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। भारत के पूर्व क्रिकेटर व मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar) शनिवार सुबह 8.15 बजे बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद उनके समर्थकों ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulakr) का जोरदार स्वागत किया गया।
वहीं, इस दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulakr) ने बताया कि ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं, जहां युवा महिला खिलाडि़यों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उनलोगों को प्रोत्साहित करने के लिए आज रांची पहुंचे हैं।
रांची एयरपोर्ट पर सचिन तेंदुलकर की एक झलक पाने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी सचिन-सचिन के नारे लगा रहे थे। इसके बाद वह रेडिशन ब्लू होटल से ओरमांझी के लिए निकल चुके हैं।
दोपहर 12 से 3 के बीच बेवजह न निकलें,पूरे झारखंड में रेड अलर्ट
20 Apr, 2024 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।
22-23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना
22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं।
राजधानी में हिट वेव चलने लगी: अभिषेक आनंद
मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में हिट वेव चलने लगी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आने वाले एक से दो दिनों में तापमान एक से दो डिग्री सेल्यिसय बढ़ सकता है।
वहीं 22 और 23 अप्रैल को राहत की संभावना है। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद उमस से लोगों को परेशानी होगी। वहीं शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री व डाल्टेनगंज का 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
संथाल में हीट वेब
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार संथाल परगना में भी 20 से 21 तक हीट वेब चलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्कूलों का बदला टाइम टेबल
बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में जल्द ही बदलाव करेंगे।
डीएवी आलोक, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी बरियातू, जेवीएम श्यामली, आरक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, केरलि स्कूल ने पहले ही सुबह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। डीएवी बरियातू में सुबह आठ बजे से कक्षाओं का संचालन होता था। अब 7.30 कर दिया गया है।
विधायकों के साथ सांसदों का भी होगा इम्तिहान
20 Apr, 2024 12:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। झारखंड में इस बार लोकसभा का चुनाव पिछले चुनावों से कई मायने में अलग है। यह पहली बार है, जब राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 19 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें नौ सांसद, एक राज्यसभा सदस्य और नौ विधायक शामिल हैं। नौ सांसदों में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी सम्मिलित हैं।
मौजूदा सांसदों में निशिकांत दुबे गोड्डा सीट से चौथी बार संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से विजय हांसदा के सामने हैट्रिक लगाने का मौका है।
नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने चुनावी मैदान में उतारा
इसी तरह कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी और सिंहभूम से गीता कोड़ा लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने के लिए मैदान में हैं। राज्यसभा सदस्य समीर उरांव इस बार लोहरदगा से लोकसभा पहुंचने की दावेदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, राज्य के नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा है।
इनमें हजारीबाग सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल, गोड्डा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद में भाजपा के ढुल्लू महतो, सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी, गिरिडीह में झामुमो के मथुरा महतो, कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह और दुमका में भाजपा की सीता सोरेन तथा झामुमो के नलिन सोरेन शामिल हैं।
लोबिन हेंब्रम का राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान
इनके अलावा झामुमो के एक अन्य विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। झामुमो के विधायक चमरा लिंडा के भी लोहरदगा सीट से चुनाव लड़ने की सुगुबुगाहट है।
अगर ये दोनों विधायक चुनाव लड़े तो यह आंकड़ा और बढ़ेगा। अभी रांची व जमशेदपुर में आइएनडीआइए ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इन सीटों पर भी किसी विधायक को मौका मिलता है तब चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़ेगी।
कांग्रेस को बड़ा झटका चुनाव से पहले..
20 Apr, 2024 12:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Jharkhand Political News: विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने भागा स्थित अपने आवास में पत्रकारों को दी। इस दौरान ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।
ललन चौबे ने लगाए गंभीर आरोप
ललन चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जानबूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है।
जल्द ही समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। प्रेस वार्ता में इंटक नेता धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह, कृष्णकांत तिवारी, सोनू सिंह, विजय चौबे थे।
विधायक अनूप सिंह ने दिया ललन चौबे के आरोपों का जवाब
कांग्रेस नेता ललन चौबे के आरोप के जवाब में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे व ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है। ललन चौबे कभी कांग्रेसी रहे ही अनूप सिंह। नहीं। वे हमेशा पार्टी को कमजोर करने के लिए दीमक बने रहे। उन्होंने कहा कि ललन चौवे की ओर से उनपर व उनके पिता पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।
मृत व्यक्ति के खिलाफ गलत आरोप लगाकर ललन चौबे ने अपनी दूषित मानसिकता को दर्शाया है। मेरी पत्नी अनुपमा सिंह हारे या जीते वह आजीवन कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रहेंगी। मेरा पूरा परिवार लोगों की सेवा में समर्पित रहता है। प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एम्स व एयरपोर्ट को धनबाद में स्थापित करना व रोजगार मुहैया आमने-सामने कराना है।
रांची से भागलपुर के बीच चलेगी एक और ट्रेन रांची।
20 Apr, 2024 12:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। Ranchi News: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08014 रांची – भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल दस टि्रप ट्रेन का परिचालन होगा।
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान ( गुरुवार ) 23:25 बजे, मुरी आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे, धनबाद आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.50 बजे, जसीडीह आगमन 06.47 बजे, प्रस्थान 06.49 बजे, किउल आगमन 09.02 बजे, प्रस्थान 09.04 बजे एवं भागलपुर आगमन ( शुक्रवार ) 12.00 बजे होगा।
वहीं ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर – रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान ( शुक्रवार ) 14.30 बजे, किउल आगमन 16.55 बजे प्रस्थान 17.00 बजे, जसीडीह आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, धनबाद आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.00 बजे प्रस्थान 01.05 बजे, मुरी आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.12 बजे एवं रांची आगमन (शनिवार) 03.30 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 01 कोच होंगे।
पवन सिंह और गुंजन सिंह चुनाव में लगा सकते हैं सेंध....
19 Apr, 2024 09:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया के लोकप्रिय सितारे पवन सिंह हैं. उन्हें बीजेपी ने आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था. लेकिन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विवाद खड़ा करने के बाद उन्हें खुद से उस सीट से हटना पड़ा. तब पवन सिंह ने भोजपुर क्षेत्र की आरा सीट से चुनाव लड़ने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निराश पवन ने कुछ दिन पहले बसपा नेता मायावती से मुलाकात की. कयास लगाए जा रहे थे कि वह बिहार की काराकाट सीट से बीएसपी के उम्मीदवार हो सकते हैं. लेकिन पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.
काराकाट लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी के नेता उपेन्द्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. उनके खिलाफ विपक्षी महागठबंधन के उम्मीदवार सीपीआई (ML) नेता राजाराम सिंह कड़ी टक्कर देने की तैयारी में हैं. ऐसे समय में मोदी समर्थक भोजपुरी स्टार पवन मंच पर दिखे. कई लोगों को लगता है कि घायल बाघ पवन अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल बीजेपी गठबंधन के खिलाफ करना चाहेंगे.
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक और सितारे गुंजन सिंह भी 'निर्दलीय' के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर बीजेपी की राह में रोड़ा बन सकते हैं. वह नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. भगवा खेमे में यह चिंता जायज है कि गुंजन इस सीट से लड़ेंगे और बीजेपी के वोट काटेंगे. हालांकि, नवादा में प्रतिद्वंद्वी राजद के बीच तीखे मतभेद से बीजेपी को काफी राहत मिल रही है.
राजद ने यहां श्रवण कुशवाहा को मैदान में उतारा है. लेकिन पार्टी के असंतुष्ट उम्मीदवार विनोद यादव निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गये, जिससे महागठबंधन में असहजता पैदा हो गयी. कसावा विधानसभा क्षेत्र के दो विधानसभाओं रजौली और नवादा के राजद विधायकों ने नाराज उम्मीदवारों के लिए खुलकर प्रचार करना शुरू कर दिया है.
जब भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह नवादा में अपना नामांकन पत्र जमा करने आये तो उनके साथ बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप भी थे. तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर हमले के कश्यप के वीडियो ने विवाद पैदा कर दिया. तमिलनाडु पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताते हुए कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था. बिहार सरकार ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की. नौ महीने जेल में बिताने के बाद अब वह चुनावी की समर में हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर पवन सिंह और गुंजन सिंह चुनाव में टिक पाएंगे या नहीं?
चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग, टूटने लगी शब्दों की मर्यादा....
19 Apr, 2024 09:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। चुनाव के दौरान झारखंड में नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई है। इस क्रम में शब्दों की मर्यादा तो टूट ही रही है, जमीन पर भी टकराव दिख रहा है। कोडरमा में राजद और साहिबगंज में झामुमो के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की।
इस मामले ने तूल पकड़ा तो स्पष्टीकरण का भी लंबा दौर चला। मामला चुनावी मैदान से थाने की चौखट तक भी गया। उधर दुमका में झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के बीच जुबानी जंग चल रही है।
यहां नलिन सोरेन की ओर से सीता सोरेन का जनता द्वारा घेराव किए जाने की चेतावनी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया। सीता सोरेन ने ताल ठोकते हुए झामुमो के इस वयोवृद्ध नेता को चुनौती दे डाली।
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में रिश्तों की डोर हुई तार-तार
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आरंभ में सीता सोरेन ने नलिन सोरेन को अपने परिवार का बताते हुए चाचा-भतीजी तक का रिश्ता स्वीकार किया था, लेकिन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में रिश्तों की डोर तार-तार हो गई।
इसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। फिलहाल यह मामला शांत होता नहीं दिखता। चुनाव आते-आते कई अन्य स्थानों से भी ऐसी शिकायतें आए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
शुरूआत हुई सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से
आपसी टकराव की पहली घटना सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में घटित हुई। यहां जमशेदपुर से सटे गम्हरिया में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को बंधक बनाया गया। दोनों ओर से तनातनी की नौबत आ गई। इसे लेकर खूब वार-पलटवार हुआ।
पहले गीता कोड़ा ने बंधक बनाए जाने की शिकायत थाने में की तो इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज करा दिया। इसे लेकर भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा में खूब वार-पलटवार हो रहा है।
गोड्डा में भी चल रही तनातनी
गोड्डा संसदीय क्षेत्र में महागठबंधन में आपसी तनातनी देखने को मिल रही है। यह नौबत कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद आई है। कांग्रेस ने महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
इसके विरोध में एक धड़ा जहां लगातार प्रदेश नेतृत्व के पुतले फूंक रहा है तो जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप लगा दिया है।
इरफान अंसारी ने ये कहा
उनका दावा है कि इस वजह से क्षेत्र में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोग लगातार उनका घेराव कर रहे हैं। उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
इरफान अंसारी का कहना है कि उनके समर्थक ताना दे रहे हैं कि बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपनी पत्नी अनुपमा सिंह को धनबाद से टिकट दिला दिया, लेकिन वे अपने पिता फुरकान अंसारी को गोड्डा से टिकट नहीं दिला पाए।
सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई स्पेनिश महिला ने जारी किया वीडियो....
19 Apr, 2024 07:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने अब एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने उस डरावनी घटना को बताया, जिससे वह गुजरी थी। करीब एक घंटे के लंबे वीडियो में दंपती ने कहा कि बहुत कुछ कहा जा चुका है, कुछ बातें सच हैं और कुछ झूठीं। इसलिए वह इस बात को बताना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था।
यह है मामला
गौरतलब है कि 28 वर्षीय स्पेनिश महिला के साथ दो मार्च को रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। जब यह घटना हुई उस वक्त वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी। दंपती अब स्पेन वापस आ गया है। वह बाइक से करीब 67 देशों की यात्रा कर चुके हैं। अब उन्होंने एक बार फिर यात्रा शुरू की। दंपती का कहना है कि वे भयानक घटना से जुड़ी यादों को समाप्त करना चाहते हैं।
वीडियो में किया यह दावा
वीडियो की शुरुआत दुमका पार करते समय रात में कैंप के लिए जगह की तलाश करते हुए दंपती से होती है। वे लोगों से दूर एक जगह पर रहना चाह रहे थे, लेकिन जल्द ही कुछ स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनसे पूछताछ करने लगे। महिला ने दावा किया है कि उसके साथ सात लोगों ने दुष्कर्म किया। वीडियो में कथित अपराधियों में से एक को दिखाया गया है। घटना के बारे में बताने के बाद दंपती को अस्पताल में चेहरे और हाथों पर चोट के निशान के साथ दिखाया गया है।
वीडियो में दंपती ने कहा, 'हमने सब कुछ रिकॉर्ड करने का फैसला किया, क्योंकि हम नहीं जानते थे कि क्या होने वाला है। अगर पुलिस हमें गंभीरता से लेने जा रही थी, अगर वे हमें घर भेजने जा रहे थे, तो हमें नहीं पता था।'
दरअसल, पांच मार्च को दंपती स्पेन चला गया था। वहां पहुंचने के बाद उसने घटना के बारे में बताया था।
भारत में जो हुआ
महिला ने बताया, 'मुझे लगता है दुनिया में हर कोई मुझसे यही कहेगा कि भारत मत जाओ। लेकिन जीवन इससे बहुत अधिक कठिन है। भारत में जो भी मेरे साथ हुआ, वह कहीं भी हो सकता था। बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है, मध्य अमेरिका के बेलीज में एक दंपती के साथ भी ऐसा ही हुआ था।'
महिलाएं घर से बाहर निकलें
उन्होंने कहा, 'महिलाओं को मेरी सलाह है कि वे घर से बाहर निकलें, यात्रा करें और बिना डर के ऐसा करें। यदि आप कैंप में रहने की सोच रहे हैं, तो सड़क से बहुत दूर नहीं होना चाहिए। ऐसी जगह रहें, जहां आप आसानी से मदद के लिए कॉल कर सकें और फोन में सिग्नल आ रहे हों।'
हालांकि, उन्होंने कहा कि वे अपनी बाइक यात्राएं जारी रखेंगी। वहीं, भारत में विदेश मंत्रालय ने घटना के कुछ दिनों बाद कहा था कि मामले की जांच चल रही है और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ASI का बेटा निकला ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले गिरोह का सरगना....
19 Apr, 2024 07:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। रांची पुलिस ने खेलगांव इलाके से 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपित सुमन कुमार, ऋषिकेश कुमार और अभिषेक रंजन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुमन और ऋषिकेश सदर इलाके में रहते हैं और अभिषेक बरियातू इलाके का रहने वाला है।
एएसआई का बेटा है सुमन
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नामकुम से लेकर खेलगांव के बीच ब्राउन शुगर का एक बड़ा तस्कर सुमन रहता है जो कि बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर सप्लाई करता है।
सुमन पुलिसकर्मी का बेटा है। सुमन के पिता जामताड़ा जिला बल में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने खेलगांव इलाके में छापामारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
सासाराम से रांची में ब्राउन शुगर करता था सप्लाई
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का सरगना सुमन है। सुमन सासाराम से ब्राउन शुगर लाता है और रांची में सप्लायरों को ब्राउन शुगर देता है। सुमन सप्लायारों के अलावा किसी को ब्राउन शुगर नहीं देता था। सुमन को पता था कि ग्राहकों को ब्राउन शुगर देने से वह पुलिस की गिरफ्त में जल्द आ जाएगा।
सुमन पिछले पांच साल से ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा है। पुलिस का कहना है कि रांची पुलिस की एक टीम सासाराम गई है। सासाराम में जो व्यक्ति ब्राउन शुगर सुमन को देता था उसका नाम पता पुलिस को मिल गया है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपित को सासाराम से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित सुमन ने कई सप्लायारों का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस सभी का सत्यान कर रही है।
एक लाख से अधिक का ब्राउन शुगर लेने पर सुमन करता था सप्लाई
सिटी एसपी राजकुमार मेहता का कहना है कि सुमन उन्हीं सप्लायारों को ब्राउन शुगर देता था तो एक लाख रुपये से अधिक का ब्राउन शुगर लेते थे। सुमन इंटरनेट मीडिया से सप्लायारों से संपर्क में रहता था।
सुमन फोन पर बातचीत नहीं करता था। सुमन ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस काफी सक्रिय हो गई थी। इस वजह से वह ज्यादा सप्लायारों को ब्राउन शुगर नहीं देता था। लेकिन कुछ सप्लायारों को पुलिस ने जेल भेजा तो पुलिस को सुमन के बारे में जानकारी मिली गई।
तीन माह में 44 ब्राउन शुगर के कारोबारी भेजे गए जेल
रांची पुलिस पिछले तीन माह में ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले 44 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता का कहना है कि शहर में 50 फैमली ऐसी है जो पुलिस के संपर्क में है।
इस फैमली के लोग पुलिस को सूचना देते हैं कि कहां ब्राउन शुगर मिलता है और किसके द्वारा बेचा जाता है। पुलिस ने डोरंडा इलाके से एक तस्कर को 14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस तस्कर के बारे में इन्हीं फैमली में से एक फैमली के सदस्य ने पुलिस को सूचना दी थी।
पिता के नक्शेकदम चलना चाहते हैं सरायकेला के 2nd टॉपर धीरज....
19 Apr, 2024 06:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सरायकेला। सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय का छात्र धीरज कुम्हार ने दसवीं की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 95.60 फीसद अंक प्राप्त कर सरायकेला खरसावां जिले का सेकेंड टाॅपर बन गया है। धीरज के पिता सुखराम कुम्हार उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोपीडीह में सरकारी शिक्षक हैं। जबकि मां डालिमा देवी गृहणी हैं।
पिता की तरह शिक्षक बनना चाहते हैं धीरज
धीरज ने बताया कि वह अपने पिता की तरह शिक्षक बनना चाहते हैं और गांव देहातों में सभी बच्चों को विद्यालय जाने के लिए जागरुक करेंगे। इतना ही नहीं, जो बच्चों के अभिभावक पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं वैसे बच्चों को खुद वह पढ़ाने का काम करेंगे।
धीरज ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह प्रतिदिन दस से बारह घंटे पढ़ाई करता था। ताकि वे अपने सपनों को सच कर दिखा सके। धीरज अपने माता-पिता के साथ सरायकेला आदर्श कालोनी में रहता है।
किस विषय में कितने मिलने नंबर
हिन्दी : 95
अंग्रेजी : 95
मैथ : 100
साइंस : 96
सोशल साइंस : 84
संस्कृत : 92
बच्चों ने स्कूल और जिले का नाम किया रोशन
आज दिनांक 19 अप्रैल, 2024 शुक्रवार को माध्यमिक परीक्षा फल प्रकाशित हुआ, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के बच्चों ने शत प्रतिशत सफलता अर्जित की है। विद्यालय की ओर से कुल 125 बच्चे माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। उनमें से सभी बच्चों ने सफलता अर्जित की है।
विद्यालय का धीरज कुम्हार 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं राहुल दास 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान मिला और दीपिका सिंह को 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि दयाशंकर राय, निवेदिता महतो और श्रुति पात्र को क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान प्राप्त हुआ।
प्रिंसिपल ने दी विद्यार्थियों को बधाई
विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने विद्यालय के शत प्रतिशत सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि माध्यमिक परीक्षा में हमारे बच्चे शत प्रतिशत सफलता अर्जित किए हैं। इस सफलता में पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग रहा है।
बच्चों की सफलता में ही विद्यालय की सफलता निर्भर है। परिश्रम और लगन से जब हम किसी कार्य को करते हैं तो अंत में हमें सफलता निश्चित रूप से मिलती है। इसके लिए मैं सभी भैया बहनों को बधाई देता हूं और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। बच्चे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते जाएं यही हमारी शुभकामना है।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगता था पैसे, अब युवती ने उठाया कदम....
19 Apr, 2024 06:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक आदिवासी युवती ने एक पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। स्थानीय थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के अनुसार, उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह दिल्ली और बेंगलुरु जैसे महानगर में रहकर अपनी आजीविका चलाती थी। जब लॉकडाउन लगा, तब अपने घर लौट आई।
इसी बीच उसे आधार कार्ड बनाने की आवश्यकता पड़ी तो गांव के कुछ ही दूर स्थित दूसरे गांव गई थी। यहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे समय बीता तो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।
आरोपी युवक ने उससे वादा किया कि वह उससे शादी करेगा और इसके बाद वह लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता का कहना है कि इसी क्रम में मीर ने उसका कुछ अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिया और फिर उसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।
फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल
जब वह कोरोना काल के बाद रोजगार करने राजस्थान चली गई, तब वह उसे फोटो के नाम पर धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर उससे पैसे की डिमांड कर रहा था।
पीड़िता का कहना है कि वह उसके धमकी से व डर गई और उसके एसबीआई खाते में कई बार में लगभग डेढ़ लाख रुपये दिए।
इस दौरान वह मीर से यह आग्रह भी किया कि वह उससे शादी नहीं करेगी। पीड़िता ने आरोपी युवक से कहा कि वह कहीं और शादी कर ले और उसे ब्लैकमेल करना बंद कर दे, लेकिन मीर को यह मंजूर नहीं था। वह उससे लगातार रुपये मांग करता रहा।
जबरन बनाता था शारीरिक संबंध
पीड़िता का कहना है कि जब भी वह अपने घर आती तो उसके मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। आखिरकार तंग आकर उसने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में करके न्याय की गुहार लगाई है।
क्या कहते हैं स्थानीय थाना अधिकारी
इस पूरे मामले पर स्थानीय थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता और आरोपित का घर नजदीक ही है। वह उसे विश्वास में लेकर शोषण किया और अश्लील फोटो लेकर उसे वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एफआइआर दर्ज होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रामनवमी पर हुई धक्कामुक्की पर कांग्रेस विधायक Amba Prasad की ललकार....
18 Apr, 2024 08:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रांची। झारखंड कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने रामनवमी के दिन अपने साथ हुई घटना को लेकर भाजपा और आजसू को निशाने पर लिया है। गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह गुंडों से डरने वाली नहीं हैं।
अंबा प्रसाद ने कहा कि भगवान राम किसी दल विशेष के नहीं हैं। एक महिला विधायक के साथ जिसने गलत व्यवहार किया, वे भगवान राम के भक्त नहीं हो सकते हैं।
क्या बोलीं अंबा प्रसाद?
आजसू पर प्रहार करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि आजसू के लोगों का चरित्र जगजाहिर हो चुका है। रामनवमी के दिन बड़काकाना में भक्तों की बजाय राजनीतिक मंच सजाया गया था। उसपर भाजपा और आजसू पार्टी के लोगों का कब्जा था।
अंबा ने कहा कि उन्हें दूसरे कार्यक्रम में जाना था, इसलिए वह अपनी बातें रखना चाहती थी। जैसे ही उन्हें माइक दिया गया, माइक देने वाले व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी गई। उनके अंगरक्षक को भी बुरी तरह पीटा गया।
मैं गुंडों से कतई डरने वाली नहीं: अंबा
अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि ये लोग राम भगवान का नाम लेकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते है। भगवान राम ने तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के तौर पर खुद को साबित किया था। मंच पर मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अंबा प्रसाद ने ललकारते हुए कि मैं गुंडों से कतई डरने वाली नहीं हूं।
अकेले निपटने में सक्षम: अंबा
अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं ऐसे तत्वों को जवाब देने में अकेली सक्षम हूं। कोई अगर यह सोचता है कि लड़की होने के कारण मैं डर जाऊंगी तो ऐसे लोग गलतफहमी में हैं। उन्होंने कहा कि वे दल विशेष से जुड़े कुछ आपराधिक चरित्र के लोगों के निशाने पर हैं। मेरे साथ बदसलूकी और मेरे अंगरक्षक का हथियार लूटने की कोशिश की गई।
अंबा ने कहा कि प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जब विधायक के साथ कुछ मनचले और गुंडा तत्व ऐसी हरकत कर सकते हैं तो आमलोगों के साथ इनका व्यवहार कैसा होगा? वह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगी और मुंहतोड़ जवाब देंगी।
खूंटी लोकसभा सीट पर देशभर की नजर, 13 मई को है मतदान....
18 Apr, 2024 07:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
खूंटी। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में खूंटी सीट खास है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित खूंटी सीट पर एक बार फिर दो मुंडाओं के बीच दिलचस्प मुकाबला तय है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के यहां से चुनाव लड़ने की वजह से देशभर की नजर इस सीट पर है। 2019 के पहले तक यहां से भाजपा के वयोवृद्ध नेता और लोकसभा के पूर्व उपसभापति कड़िया मुंडा चुनाव जीतते रहे थे। वहीं, 2019 में अर्जुन मुंडा यहां से जीते, उन्होंने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को हराया था, लेकिन जीत का अंतर काफी कम था।
एक बार फिर आमने-सामने दो मुंडा
इस बार फिर अर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। ऐसे में यहां का चुनाव काफी दिलचस्प होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा ने कालीचरण मुंडा को कड़े मुकाबले में 1445 वोटों के अंतर से मात दी थी। पिछले चुनाव में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 3,82,638 मत मिले थे। वहीं, कालीचरण मुंडा ने 3,81,193 मत हासिल किए थे।
खूंटी में 13 मई को होगा मतदान
बता दें कि खूंटी क्षेत्र में 13 मई को मतदान है। गुरुवार 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में अर्जुन मुंडा सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा हैं।
इस साल फरवरी महीने के आरंभ में पंजाब और हरियाणा की शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन शुरू हुआ तो कृषि मंत्री के नाते किसान संगठनों से वार्ता के मोर्चे पर अर्जुन मुंडा आगे रहे। इससे उनकी छवि को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा आयाम मिला। अब अर्जुन मुंडा के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है।
कड़िया मुंडा आठ बार जीते, तीन बार कांग्रेस को मिली जीत
खूंटी संसदीय सीट पर हुए 15 चुनावों में भाजपा के कड़िया मुंडा यहां से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं, जबकि कांग्रेस को तीन बार सफलता मिली है।
शुरुआती दौर में यहां से जयपाल सिंह मुंडा ने भी लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। वह 1952, 1957 और फिर 1962 में जीते थे, लेकिन कड़िया मुंडा ने इस लोकसभा सीट को भाजपा के अभेद्य किले के रूप में बदल दिया।
खूंटी में कांग्रेस-भाजपा की हार-जीत का समीकरण
खूंटी लोकसभा सीट के इतिहास को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि यह बीजेपी का एक अभेद्य किला है। हालांकि 2019 में अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच जिस तरह की टक्कर थी वह निश्चित तौर पर भाजपा के लिए सबक है। खूंटी में कांग्रेस को पहली सफलता 1967 में मिली थी, जब झारखंड पार्टी के शीर्ष नेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के प्रत्याशी बने थे।
कांग्रेस प्रत्याशी जयपाल सिंह मुंडा को मिली जीत में उनकी व्यक्तिगत छवि प्रभावी रही थी। हालांकि पूर्व चुनाव की अपेक्षा उनकी जीत का अंतर काफी कम हो गया था। इसके बाद 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति लहर में सवार होकर कांग्रेस प्रत्याशी साइमन तिग्गा यहां से लोकसभा पहुंचे।
कांग्रेस को तीसरी सफलता 2004 के लोकसभा चुनाव में मिली, जब कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने यहां भाजपा के कड़िया मुंडा को हराया। कड़िया मुंडा ने पहली बार 1977 में बीएलडी के टिकट पर जीत हासिल की थी।
भाजपा प्रत्याशी के तौर पर कड़िया मुंडा ने 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में लगातार जीत हासिल की। 2004 में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने कड़िया मुंडा के विजय रथ को रोक दिया था।
हालांकि, कड़िया मुंडा ने इसके बाद फिर 2009 और 2014 में खूंटी संसदीय क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराया। 2019 में भाजपा ने कड़िया मुंडा के स्थान पर अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा और उन्होंने भी कड़िया मुंडा के राजनीतिक किले को बरकरार रखा।
चार होमगार्ड जवानों की बर्खास्तगी का मामला, गवाहों ने कहा- नहीं पता कैसे हुई FIR...
18 Apr, 2024 07:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनबाद। गृह रक्षा वाहिनी धनबाद में अब एक नया पेंच फंस गया है। वर्ष 2015 में हुए हंगामा, धमकी, दुर्व्यवहार के मामले में गवाहों ने यह कहा है कि उन्हें नहीं पता प्राथमिकी कैसे हुई। वहीं इधर गृहरक्षा वाहिनी मुख्यालय से सभी गवाह गृहरक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
यह है मामला
आठ मई 2015 को चार गृहरक्षक रविंद्रनाथ मुखर्जी, गाेरख राम, शिवशक्ति कुमार और अखिलेश कुमार सिन्हा पर एक प्राथमिकी धनबाद थाना में कराई गई थी। वादी के रूप में होमगार्ड रामपुकार राय ने थाना को आवेदन दिया था।
इस मामले में होमगार्ड जवान चंद्रिका प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद राउत, सुधीर प्रसाद सिंह, बबलू प्रसाद, लाल किशोर शर्मा, शिवधर प्रसाद शर्मा और लिपिक प्रभाष कुमार गवाह बने थे। इस घटना के बाद चारों आरोपित गृहरक्षकों को विभागीय कार्रवाई के तहत बर्खास्त कर दिया गया था।
कोर्ट ने आरोपितों के पक्ष में दिया फैसला
बर्खास्तगी के बाद सभी आरोपितों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और लंबे अंतराल के बाद उच्च न्यायालय ने इन सभी की बर्खास्तगी को समाप्त करते हुए इन्हें फिर से बहाल करने का आदेश वर्ष 2023 में दिया।
इससे पूर्व दो होमगार्ड जवानों की बहाली पुलिस में हो गई थी, जबकि शेष दो न्यायालय का आदेश मिलने के बाद अब भी नियुक्त किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार दोनों जवानों के सभी दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं। संभवत: दोनों को जल्द बहाल कर लिया जाएगा।
यहां फंसी पेंच
न्यायालय का आदेश आने के बाद दिसंबर 2023 में गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय धनबाद जिला समादेष्टा ने लिपिक को छोड़ अन्य सभी गृहरक्षकों को स्पष्टीकरण किया। इसमें यह कहा गया कि बिना विभाग की अनुमति के निजी तौर पर गवाहों ने न्यायालय में समझौता वाद दायर किया। यह अयोग्य गृहरक्षक होने की पहचान है। इस संबंध में उपरोक्त सभी गृहरक्षक अपना जवाब सौंपें।
गृहरक्षकों ने घटना से किया इंकार
गृहरक्षकों ने अपना स्पष्टीकरण भी विभाग को सौंप दिया है। जो अब सामने आया है। गृहरक्षकों ने सीधे तौर पर कहा है कि घटना के दिन वे सभी अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा चुके थे। उन्हें बाद में बुलाया गया और एक सादे कागज पर वरीय अधिकारी ने हस्ताक्षर कराया। जबकि उन्हें गवाही के लिए भी कभी नहीं बुलाया गया। यह घटना उनकी जानकारी में नहीं है।
20 लाख इंजन बनाकर टाटा कमिंस ने बनाया रिकॉर्ड....
18 Apr, 2024 07:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स की अनुषंगी इकाई, टाटा कमिंस ने जमशेदपुर प्लांट से रिकाॅर्ड 20 लाख इंजन तैयार किया है। इस उपलक्ष्य पर कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी लगभग 800 कर्मचारियों को उपहार दिया जाएगा। उपहार को लेकर टाटा कमिंस प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति बन चुकी है। हालांकि कर्मचारियों को उपहार क्या मिलेगा, यह अब तक तय नहीं हो पाया है।
2019 में प्लांट में बना था 15 लाख इंजन
इससे पहले कर्मचारियों को दो लाख इंजन के निर्माण पर स्वेटर, पांच लाख पर ट्राली बैग, 10 लाख पर इंडक्शन हीटर मिला था। वर्ष 2019 में जमशेदपुर प्लांट ने 15 लाख इंजन तैयार किया था, लेकिन यूनियन में हो रहे आपसी विवाद के कारण प्रबंधन द्वारा स्टेयरिंग कमेटी बनी थी लेकिन उक्त कमेटी कर्मचारियों को कोई गिफ्ट नहीं दिला सकी थी।
फरवरी माह में कर्मचारियों ने 20 लाख इंजन तैयार कर नया रिकाॅर्ड बनाया है। ऐसे में कर्मचारियों की बीच चर्चा है कि आखिर नया उपहार क्या और कितनी कीमत का होगा। कर्मचारियों को गिफ्ट कब तक दिए जाएंगे, इसकी विधिवत घोषणा कंपनी प्रबंधन द्वारा जल्द की जाएगी।
विसर्जन के कारण नहीं चलेंगी टाटा मोटर्स की बसें
टाटा मोटर्स के कर्मचारी कंपनी द्वारा संचालित बसों से ही ड्यूटी आना-जाना करते हैं, लेकिन रामनवमी विसर्जन जुलूस के कारण गुरुवार 18 अप्रैल को बस सेवा सभी शिफ्ट में बंद रहेगी।
ऐसे में कंपनी प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक खुद ही अपनी व्यवस्था कर ड्यूटी आएं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बसें चलेंगी।
टाटा मोटर्स कर्मचारियों को टीशर्ट मिलना शुरू
टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को टी-शर्ट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी में बीते वर्ष हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के तहत प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच सभी कर्मचारियों को टी-शर्ट दिए जाने पर सहमति बनी थी। इसी कड़ी में प्लांट-1 से इसकी शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को भी टी-शर्ट मिलेगा।