पंजाब
छात्रा की संदिग्ध मौत: आखिरी फुटेज में अकेली दिखी भूमिका, जांच तेज
14 Mar, 2026 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर। के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा भूमिका (14) की मौत मिस्ट्री बन गई है। मामला आत्महत्या है या हत्या—इसको लेकर अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर जांच में जुटी है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे जालंधर हाइट्स सोसाइटी के एफ-ब्लॉक के पास भूमिका गंभीर हालत में गिरी मिली। उसे पिम्स मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो टेनिस किट ग्राउंड में ही मिली। टेनिस इंस्ट्रक्टर को किट में एक कथित सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा बताया जा रहा है-“मम्मा, मैं दो पेपर में फेल हूं।” परिवार ने इस नोट पर सवाल खड़े किए हैं। चाचा का दावा है कि नोट दबाव में लिखवाया गया हो सकता है। उनका कहना है कि रिजल्ट से पहले बच्ची को फेल होने की जानकारी किसने दी? भूमिका स्कूटी चलाना नहीं जानती थी, जबकि स्कूल से जालंधर हाइट्स की दूरी करीब 3-4 किलोमीटर है। ऐसे में वह वहां कैसे पहुंची?परिजन यह भी पूछ रहे हैं कि यदि उसने 6वीं मंजिल से छलांग लगाई, तो किसी ने देखा क्यों नहीं? मोबाइल फोन भी टूटा हुआ नहीं मिला। शरीर पर पैरों में दो गहरे घाव पाए गए, जबकि अन्य कोई स्पष्ट गंभीर चोट के निशान नहीं थे।घटना के बाद स्कूल के बाहर देर रात तक हंगामा हुआ। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गेट बंद रखने, सीसीटीवी फुटेज न देने और जानकारी छुपाने के आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में गेट खुलवाया गया। टेनिस कोर्ट के एंट्री रजिस्टर में भूमिका को उस दिन “प्रेजेंट” दिखाया गया है। रजिस्टर में कुल 10 नाम दर्ज थे, जिनमें से 7 बच्चे प्रैक्टिस के लिए आए थे।भाजपा नेता अमित तनेजा ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने सुरक्षित इलाके से एक छात्रा का लापता होकर संदिग्ध हालात में मृत मिलना गंभीर मामला है। जब तक फुटेज सार्वजनिक नहीं की जाती और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा।फिलहाल शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।सीसीटीवी जांच में छात्रा 4:38 पर स्कूल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है और 4:46:36 पर जालंधर हाइट्स के सीसीटीवी कैमरे में अकेली ऑटो से उतरकर अंदर आती दिखाई दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि बेटी का मोबाइल पुलिस को बरामद हुआ जिसका लाक खोलकर सबूत भी मिटाए जा सकते हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कामन पासवर्ड होने की वजह से फोन आसानी से खुल गया।
16 साल की किशोरी की मौत से सनसनी, प्रेमी के वीडियो से थी परेशान
14 Mar, 2026 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाब। सुनाम के गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग प्रवासी लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सरपंच प्रीतम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बिहार के दरभंगा जिले से संबंधित थी। वह अपनी बहन की देखभाल के लिए पंजाब आई हुई थी, जिसका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था।बताया जा रहा है कि मृतका का अपने चचेरे भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों जल्द निकाह करना चाहते थे। लड़की का परिवार आर्थिक तंगी के कारण तुरंत निकाह करने में असमर्थ था। इसी वजह से परिवार ने उसे कुछ समय के लिए पंजाब भेज दिया था। प्रेमी ने लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने के मकसद से अपनी बांह पर ब्लेड मारकर एक वीडियो उसे भेजा। वीडियो में उसने कहा, "मैंने तो जो करना था कर लिया, अब तुम सोचो क्या करना है।"प्रेमी के वीडियो और दबाव से आहत होकर लड़की ने खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी बहन को बहाने से गांव की दुकान पर चावल लेने भेज दिया और पीछे से घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी थाना चीमा के सहायक थानेदार नेक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।
मोगा में भाजपा शक्ति प्रदर्शन, अमित शाह ने केसरिया पगड़ी पहन कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
14 Mar, 2026 02:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मोगा | के गांव किल्ली चहल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘बदलाव रैली’ का आयोजन किया गया है। रैली में गृह मंत्री अमित शाह बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे। केसरिया पगड़ी पहनकर आए शाह का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।अपने संबोधन में शाह ने सिख गुरुओं की शहादत को प्रणाम किया।शाह ने कहा कि आज से वे भाजपा के प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी।रैली से पहले शाह ने एक्स पर लिखा-पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं।
वित्तमंत्री ने उठाए सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा में रैली करने पहुंच रहे हैं। रैली के चलते आम आदमी पार्टी के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय गृह मंत्री से कई सवाल पूछे हैं।वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई साल से पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बारे में गृह मंत्री को जरूर बताकर जाना चाहिए। केंद्र ने बार-बार जायज फंड रोके हैं और राज्य की आर्थिकता को कमजोर करने की कोशिश की है।वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) समेत कई स्कीमों के तहत पंजाब के हजारों करोड़ रुपये रोक रखे हैं। केंद्र से ग्रामीण विकास निधि, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंजाब के बकाया फंड जारी करने की मांग की गई थी मगर केंद्र ने किसी न किसी बहाने पेमेंट में लगातार देरी की है।
ट्रैफिक डायवर्ट, रूट प्लान जारी
रैली के कारण लुधियाना-फिरोजपुर रोड सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस के लुधियाना देहात पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे जारी किए गए रूट प्लान का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की ट्रैफिक समस्या और जाम की स्थिति से बचा जा सके।
रायकोट से मोगा जाने के लिए
रायकोट – बस्सियां – झोरड़ा – चकर – रामा – बिलासपुर – मोगा
लुधियाना से मोगा जाने के लिए
लुधियाना – मुल्लापुर – जगराओं – सिधवा बेट – गिद्दड़विंडी – किशनपुरा – धर्मकोट – मोगा
माहितपुर से मोगा जाने के लिए
माहितपुर – सिधवा बेट – किशनपुरा – धर्मकोट – मोगा
रैली में जाने के लिए रूट व्यवस्था
रायकोट साइड से रैली के लिए रायकोट – बस्सियां – कमलपुरा – जगराओं तहसील चौक – नानकसर – किल्ली चहल |लुधियाना साइड से रैली के लिए लुधियाना – मुल्लापुर – जगराओं – नानकसर – किल्ली चहल | जालंधर और नकोदर साइड से रैली के लिए जालंधर – नकोदर – माहितपुर – सिधवा बेट – जगराओं – नानकसर – किल्ली चहल |पुलिस अधिकारियों के अनुसार रैली के दौरान कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
ओवरस्पीड सफारी की टक्कर से बाइक सवार कई फीट उछला, दर्दनाक मौत
13 Mar, 2026 01:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर। के काला सघियां इलाके में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार सफारी कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब सात से दस फीट ऊपर उछलकर जमीन पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की दोनों टांगें फ्रैक्चर बताई जा रही हैं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।हादसे के दौरान सड़क किनारे से गुजर रही महिलाएं और एक बच्ची बाल-बाल बच गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।प्रत्यक्षदर्शी अमरीक सिंह के अनुसार, सफारी कार में दो युवक सवार थे और गाड़ी घास मंडी की ओर से काला सघियां रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इलाके में अक्सर वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कई बार स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जालंधर में घर के अंदर लगी आग, रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट की जान गई
13 Mar, 2026 01:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर। के चौगिट्टी चौक स्थित अवतार नगर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट सोहन सिंह (60) ने कथित तौर पर अपने कमरे में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। अभी परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी। आग और चीखों की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा जागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार की आंखों के सामने ही वह जिंदा जल गए | प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज के बोझ से परेशान थे। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं कोई नोट आग में जल तो नहीं गया या मृतक ने कोई वीडियो संदेश तो नहीं बनाया था।मृतक के बेटे विवेक के अनुसार, उनके पिता घर की छत पर बने कमरे में सोते थे। वीरवार रात भी वह रोज की तरह खाना खाकर सोने चले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कमरे में आग लगी दिखाई दी। पड़ोसियों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पहली मंजिल पर कमरा होने और तेज हवा के कारण तुरंत अंदर नहीं जा सके। पहले आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक टीम कमरे में पहुंची, तब तक सोहन सिंह की जलकर मौत हो चुकी थी।परिजनों का कहना है कि वह कई लोगों से कर्ज लेकर परेशान थे, लेकिन कर्ज की सटीक जानकारी परिवार को नहीं थी। थाना रामामंडी पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भिजवा दिया है और परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गैस सिलेंडर के इंतजार में खड़े शख्स की मौत, इलाके में हड़कंप
13 Mar, 2026 01:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बरनाला | गैस सिलेंडर के लिए मारामारी के बीच लोगों की जान पर आफत बन चुकी है। हालात यह हो गए हैं कि लोग घंटों लाइन में लगकर गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। बरनाला के गांव शैहना में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।जानकारी के अनुसार गांव शैहना निवासी 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल, पुत्र देवराज मित्तल, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लेने के लिए उनका 25वां नंबर था और वे करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में बैठे-बैठे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में परिजन बुजुर्ग के शव को अपने घर ले गए। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है।उधर, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भदौड़ हलके के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने मृतक के परिवार के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भूषण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
झूठे केस की धमकी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, कपूरथला में मामला गरमाया
12 Mar, 2026 01:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कपूरथला। के मोहल्ला लाहौरी गेट में एक युवक ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है।आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने बताया कि एक महिला उसे कथित तौर पर परेशान कर रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही है, जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है। मृतक की पहचान सूरज नाहर पुत्र नछत्तर नाहर निवासी पटवारियां गली मोहल्ला लाहौरी गेट के तौर पर हुई है।थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सूरज नाहर की माता पूनम ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसके बेटे ने उसे बताया था कि ब्रह्मकुंड कालोनी निवासी रितु बाला से उसकी करीब डेढ़ साल से दोस्ती थी। उसके बेटे को बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने अपने पति को तलाक भी नहीं दिया है। उसने बताया कि उक्त महिला ने बाद में कथित तौर पर उसके बेटे से दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और पैसे न देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी भी दे रही थी। इससे तंग आकर उसके बेटे ने देर रात घर पर पंखे से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने गुहार लगाई कि उसके बेटे को मरने के लिए मजबूर करने वाले कथित आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इस पर थाना सिटी की पुलिस ने ब्रह्मकुंड कॉलोनी निवासी रितु बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और महिला की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। एएसआई के अनुसार उक्त आरोपी महिला ने पहले भी युवक के खिलाफ डीएसपी के पास शिकायतें दी थी।
अमृतसर में बारिश की फुहारें, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत
12 Mar, 2026 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर। वीरवार सुबह हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिली। सुबह शहर के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।सुबह के समय न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण मौसम सामान्य दिनों की तुलना में ठंडा महसूस हुआ।सुबह के समय पार्कों और सड़कों पर टहलने निकले लोगों ने भी बदले मौसम का आनंद लिया। कई लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन सुबह हुई बारिश से राहत मिली है।गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मनप्रीत सिंह भट्टी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इसके कारण तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि आने वाले दिनों में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है।
खैरा विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान, विशेषाधिकार उल्लंघन के तहत कार्रवाई संभव
12 Mar, 2026 12:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है।गुरुवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव पेश किया। चीमा ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के अपमान के बाद खैरा ने चुने हुए नुमाइंदों का भी अपमान किया है। विधानसभा में विधायक खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन के नियमों के तहत कार्रवाई चलाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समिति को यह मामला भेजा जाएगा।वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि आप अपना प्रस्ताव लेकर आ गए। हम सीएम भगवंत मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आए थे, उसका क्या बना है।विधायक सुखविंदर सुक्खी के बयान का कांग्रेस ने विरोध किया, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत हो गई है। सुक्खी ने कहा कि इन्होंने बाबा साहिब का भी अपमान किया है। कांग्रेस के विरोध पर स्पीकर बोले कि इनसे स्पष्टीकरण ले सकते हैं।सुक्खी के बयान पर विवाद बढ़ गया। कांग्रेस ने इसका सख्त विरोध जताया। स्पीकर ने कहा कि कांग्रेस के शब्द को कार्यवाही से हटाया जाएगा। आपको भी अपनी बात रखने का समय दिया जाएगा।जीरकपुर में बनेगी सब तहसीलकैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विधानसभा में बताया कि जीरकपुर में जल्द ही सब तहसील बनेगी। जिसके लिए स्थानीय विभाग से फ्री ऑफ कॉस्ट जमीन उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक करके जल्द ही जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर सबसे ज्यादा राजस्व पंजाब को दे रहा है लेकिन बावजूद इसके यहां तहसील नहीं है।
सभी एंट्री पॉइंट्स पर लगेंगे विरासती गेट
पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर राज्य सरकार की तरफ से विरासत गेट बनाए जाएंगे। विधानसभा में इस संबंध में जानकारी दी गई है। खासकर डेराबस्सी और अंबाला से शंभू गेट पर भी विरासती गेट बनाने का जल्द काम शुरू होगा। इस संबंध में टेंडर तैयार कर लिए गए हैं।
सफाई के दौरान हादसा: मैनहोल में उतरा पश्चिम बंगाल का युवक गायब
11 Mar, 2026 01:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुक्तसर | सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही से पश्चिम बंगाल राज्य के मालदा जिला का रहने वाला मजदूर सीवरेज के 10 फुट गहरे मैनहोल में से लापता हो गया।मंगलवार देर रात नौ बजे मजदूर को मैनहोल में उतारा गया था जो अभी तक बाहर नहीं निकला है। इस घटना के बाद से अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जबकि अन्य मजदूर खुद ही अपने साथी को मैनहोल से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। लापता मजदूर युवक की पहचान जयदुलशलिम (21) वासी मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। मजदूर साथी मुरशिद अली वासी मालदा ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे सुपरवाइजर और जेई उनके पास आए और 21 वर्षीय जयदुलशलिम को अकेले ही साथ ले गए। जब उन्होंने पूछा तो कहने लगे कि मैनहोल साफ करना है। अभी थोड़ी देर में लौट आएंगे। वह उसे मार्केट कमेटी के दफ्तर की बैक साइड के मैनहोल में ले गए। काम का टेंडर उनके पास नहीं था। मगर इसके बावजूद वे उसे ले गए। मुरशिद अली ने कहा कि अगर काम ही करवाना था तो सभी को लेकर जाते। रात पौने नौ बजे उन्हें सुपरवाइजर ने सूचित किया कि उसका साथी अभी तक मैनहोल से बाहर नहीं निकला है। वह भी तुरंत वहां पहुंचा और मैनहोल में रात को दस मीटर तक अंदर जाकर देखा परंतु उनके साथी का कोई पता नहीं चला। सुपरवाइजर और जेई वहां से चले गए और वह रात से ही अपने साथी को ढूंढ रहे हैं मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। अभी तक न तो प्रशासनिक अधिकारी आए हैं और न ही किसी तरह की सहायता पहुंच रही है कि उनके साथी को ढूंढा जा सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी व सुपरवाइजर की लापरवाही से यह घटना हुई है। अगर सफाई करवानी थी तो सभी को लेकर आना चाहिए था। उनका साथी तो मशीन आपरेटर था परंतु उसे मैनहोल में उतार दिया गया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जयदुलशलिम को ढूंढने की मांग की है। मुरशिद अली के अनुसार जयदुलशलिम शादीशुदा है और उसका दो साल का एक बच्चा है । पत्नी अभी फिर से गर्भवती है। सिस्टम की लापरवाही से उनका साथी मैनहोल में खो गया है।
ड्रग्स सूचना लीक का आरोप, सरपंच मर्डर केस में हेड मुंशी निलंबित
11 Mar, 2026 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जालंधर| मेहतपुर के गांव बूटे दिया छन्ना के 62 वर्षीय सरपंच महिंदर सिंह की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड मुंशी सुखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।आरोप है कि थाने में आने वाली ड्रग तस्करी से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं वह कथित तौर पर आरोपियों तक पहुंचाता था। मामला डीएसपी सुखपाल सिंह के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद सस्पेंशन के साथ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए।इस कार्रवाई के बाद सरपंच को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे समर्थकों ने सोमवार रात अपना धरना समाप्त कर दिया। समर्थक पिछले कई दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।थाना प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार सरपंच के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। वहीं मुख्य आरोपी सौदागर राजा सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को सौदागर राजा ने अपने साथियों के साथ सरपंच पर हमला कराया था। गंभीर रूप से घायल सरपंच की सात दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से दो सुखजीत सिंह और अरमान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पंजाब विधानसभा में टकराव: माफी की मांग पर कांग्रेस ने छोड़ा सदन
11 Mar, 2026 12:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ | पंजाब विधानसभा बजट सत्र में बुधवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के मामले में जमकर हंगामा हुआ। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सुखपाल खैरा को माफी मांगनी चाहिए और उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।खैरा के खिलाफ आप विधायकों ने नारेबाजी की। विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इस दौरान खैरा और चीमा के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आप विधायकों ने आरोप लगाया कि यह असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा ने सदन के बाहर जो बात कही है, ये पर सदन में विचार नहीं किया जाना चाहिए। बाजवा ने भी सीएम खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया लेकिन स्पीकर ने उसे स्वीकार नहीं किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि अगर खैरा माफी मांगते है तो आपके प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।
विधानसभा में विवाद बढ़ने के बाद सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।
सत्र दोबारा शुरू होने पर आप विधायकों ने कांग्रेस विधायक खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। स्पीकर ने भी कहा कि बिना माफी खैरा को बात रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप और कांग्रेस दोनों विधायकों ने नारेबाजी की जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध
इससे पहले कार्यवाही शुरू हुई तो हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया गया। विधायक दिनेश चड्ढा ने सवाल पूछा कि क्या हिमाचल या अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार विचार कर रही है।उन्होंने एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी माहिरों से राय लेकर टैक्स लगाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग और कानूनों माहिरों के साथ बैठकर इस विचार करेंगे, जिसमें दिनेश चड्ढा भी शामिल हो सकते हैं। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार की हालत दयनीय है जिस कारण उन्होंने एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।
उड़ानों में बदलाव से अमृतसर के ट्रैवल इंडस्ट्री पर असर, पर्यटन कारोबार सुस्त
10 Mar, 2026 12:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर | मध्य-पूर्व में युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अमृतसर के कारोबार पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बदलाव और कुछ उड़ानों के रद्द होने से ट्रैवल एजेंसियों, पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मध्य-पूर्व के कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित होती हैं। हाल के दिनों में क्षेत्रीय हालात के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव और रूट परिवर्तन की स्थिति बनी है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विदेश यात्रा की बुकिंग में कमी
ट्रैवल एजेंसियों से जुड़े कारोबारी परवीन सहगल का कहना है कि विदेश यात्रा से संबंधित बुकिंग में कमी हो गई है। खासकर दुबई, शारजाह और अन्य खाड़ी देशों के लिए टिकटों की मांग में गिरावट आई है। उड़ानों में अनिश्चितता के कारण कई यात्रियों ने अपनी यात्रा फिलहाल टाल दी है।
पर्यटन कारोबार पर भी असर
पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वॉल सिटी होटल एसोसिशन के प्रधान सुरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या कम होने की स्थिति में होटल, टूर ऑपरेटर और टैक्सी कारोबार से जुड़े लोगों की आय प्रभावित हो रही है। शहर में आने वाले कई पर्यटक स्वर्ण मंदिर और अटारी बॉर्डर देखने आते हैं, जिनमें विदेशी यात्रियों की भी बड़ी संख्या रहती है। लेकिन अब इसमें गिरावट आ गई है। जिस कारण होटलों की बुकिंग रद्द हो चुकी है। बल कलां इंडस्ट्री एसोसिशन के प्रधान संदीप खोसला ने बताया कि अगर मध्य-पूर्व में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और कार्गो सेवाओं पर इसका और असर पड़ सकता है, जिससे आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी व्यापारियों का माल कई जगहों पर फंसा हुआ है जिस कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, लुधियाना में पुलिस और बम स्क्वॉड अलर्ट
10 Mar, 2026 12:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना | महानगर के 10 स्कूलों में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। सुबह करीब सात बजे स्कूल प्रबंधन को भेजे गए इस मेल में स्कूल परिसरों में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भारी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए तैनात किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को भी घेराबंदी कर सील कर दिया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल के हर कोने की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किस सर्वर या आईडी से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।प्रशासन ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही धमकी भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी।
खैरा की पोस्ट से भड़का विवाद, सदन में निंदा प्रस्ताव लाकर घेरा
10 Mar, 2026 12:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चंडीगढ़ | विधानसभा के बजट सत्र के चाैथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के बयान को लेकर विवाद हो गया।वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि खैरा ने एक विवादित पोस्ट डाला है जिसमें एक हजार रुपये देने पर महिला विधायकों को निशाना बनाया गया है। यह दलित महिलाओं का अपमान है। चीमा ने कहा कि हर बार कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते हैं। इससे पहले बैंड बाजा वाला बयान दिया गया हैं। चीमा ने कहा कि इन लोगों ने सीमा पार कर लीं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा कि मुझे इस तरह के पोस्ट की जानकारी नहीं है। अगर पोस्ट किया है तो हम उसकी निंदा करते हैं। आप विधायक इंदरजीत ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगें। इसके बाद आप महिला विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही चीमा ने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके बाद प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा कल सदन में अपना पक्ष रखेंगे।
खैरा अपने बयान पर कायम
वहीं हंगामे के बीच सुखपाल खैरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है। खैरा ने लिखा-मैंने जो कहा या सोशल मीडिया पर शेयर किया, मैं उस पर कायम हूं क्योंकि यह हजार रुपये की स्कीम वोट पाने का एक स्टंट है क्योंकि अगर आम आदमी पार्टी सच में अपना वादा पूरा करने के लिए सीरियस होती तो उन्हें यह पहले बजट में करना चाहिए था, आखिरी में नहीं।
निंदा प्रस्ताव पेश
खैरा के पोस्ट में महिलाओं के अपमान को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। आप विधायक ने मांग की कि खैरा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सदन में आकर भी माफी मांगने की मांग की गई है। विधायकों ने कहा कि तब तक खैरा को सदन में बैठने नहीं देना चाहिए। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि मेंबर को मौका देना चाहिए। उसके बाद ही प्रस्ताव पास करना चाहिए।कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ रुपये रंगला पंजाब के तहत हर हलके को देने का ऐलान किया। पिछले बजट में इसका प्रावधान किया गया लेकिन पिछले साल मुझे यह फंड नहीं मिला। मैंने डीसी से भी संपर्क करके देख लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
