मनोरंजन
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
8 Apr, 2026 11:26 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच 7 की रात को ही फैंस उनकी झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर भारी भीड़ में जमा हो गई। भीड़ में काफी जोश व उत्साह देखा गया। इस बीच भीड़ इतनी बढ़ गई कि हंगामा हो गया।
पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
दरअसल, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर मंगलवार रात भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने पटाखे जलाए, तो वहीं कुछ ने उनकी सलामती के लिए पूजा भी की। हालांकि,ज्यादा भीड़ होने की वजह से स्थिति थोड़ी बेकाबू हो गई।
सुरक्षा कर्मी भीड़ को संभालने की कोशिश करते नजर आए, उन्होंने बैरिकेड्स लगाए और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की। लेकिन इसके बावजूद कई फैंस उत्साह में आगे बढ़ते रहे। ऐसे में हालात को कंट्रोल करने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठी की मदद से भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की गई।
अल्लू अर्जुन ने जताया आभार
हालांकि कुछ देर बाद फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फैंस का हाथ जोड़कर आभार जता रहे हैं।
अल्लू अर्जुन के बारे में?
बता दें कि 8 अप्रैल 1982 को जन्मे अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 2003 में तेलुगु फिल्म 'गंगोत्री' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने भारतीय सिनेमा को 'पुष्पा', 'आर्य' और 'डीजे' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। वह जल्द ही 'राका' फिल्म में नजर आएंगे, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं।
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
8 Apr, 2026 11:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के एक आपत्तिजनक कमेंट की वजह से काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद समय को शो तक बंद करना पड़ गया था। अब समय ने इस घटना के बारे में बड़ा खुलासा किया और रणवीर के आपत्तिजनक जोक को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
समय ने किया कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर खुलासा
7 अप्रैल को समय रैना ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसका नाम ‘स्टिल अलाइव’ था। इस वीडियो में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने वो जोक उस दिन कई बार बोला था।
समय ने कहा कि लोग मुझसे कई बार पूछते हैं कि मैंने वो जोक पोस्ट करने से पहले हटाया क्यों नहीं। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं, उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था। और इसके अलावा भी कई अनाब-शनाब सवाल पूछे थे उसने। तो जब मैंने एडिट देखा, मैंने कहा- ये तो बहुत गंदी बातें की हैं इसने। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं।’
क्या थी कॉन्ट्रोवर्सी?
बता दें कि 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के बाद बड़े विवाद में घिर गए थे। उस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने पूछा था, ‘क्या आप पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को रोज संबंध बनाते हुए देखना पसंद करेंगे, या एक बार खुद उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे?’
इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हुआ। इसके बाद रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं। मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर विमन ने भी इसमें दखल दिया और रणवीर को लिखित माफी देनी पड़ी।
बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ बताया और कहा कि इस तरह की बातों से समाज की छवि खराब होती है।
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
8 Apr, 2026 10:03 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस बात की जानकारी जरीन खान की टीम ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर कर ये दुखद बात की जानकारी दी।
एक्ट्रेस की टीम ने दी जानकारी
जरीन खान की टीम ने बयान में बताया कि एक्ट्रेस जरीन खान और सना खान की मां परवीन खान का शांतिपूर्वक देहांत हुआ। बयान में उन्होंने लिखा- ‘यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय मिस परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, उनका 8 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया।’
काफी दिनों से थीं बीमार
बता दें कि जरीन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी मां की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट दे रही थीं और फैंस से उनकी जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं। इस बीच उनके निधन की खबर मिलना काफी दुख की बात है।
जरीन खान का एक्टिंग करियर
जरीन खान ने शॉर्ट ड्रामा 'फिर से रीस्टार्ट' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ 2010 में ‘वीर’ मूवी से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद ऐसा लग रहा था कि वे आगे और बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसके बाद जरीन खान ने बी ग्रेड मूवीज में काम किया। इस बीच वे बॉलीवुड में 'हाउसफुल 2', ‘अक्सर 2’ और ‘हेट स्टोरी 3’ में भी नजर आईं। जरीन खान आखिरी बार साल 2021 में आई फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं।
Ranveer Singh को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
8 Apr, 2026 09:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद से ही रणवीर सिंह ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गए हैं। मूवी में दमदार एक्टिंग के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी उनको लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब चर्चाओं में है।
रणवीर की वजह से मैं इंडस्ट्री में हूं
हाल ही में मृणाल ठाकुर रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस बीच उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरा दिल बहुत खुश है। वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। इसी वजह से मैं इस इंडस्ट्री में हूं।
मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए ऐड किया था, और जब वो ऐड टीवी पर आया… तभी फिल्ममेकर्स ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। मैं इसका पूरा क्रेडिट उन्हें देती हूं। उन्होंने सच में मेरी बहुत मदद की है। वो बहुत पॉजिटिव इंसान हैं और उन्हें हर सफलता मिलनी चाहिए।’
एक्ट्रेस ने की 'धुरंधर' की तारीफ
उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, ‘उनकी एक्टिंग सिर्फ ऊपर-ऊपर की नहीं थी, उसमें गहराई और कई परतें थीं। मैंने उन्हें रणवीर सिंह के रूप में नहीं देखा, सिर्फ ‘हमजा’ के किरदार में देखा। वो हीरो से ज्यादा एक किरदार लगे। मुझे उन पर बहुत गर्व है क्योंकि वो बहुत मेहनती हैं। मैं दुआ करती हूं कि वो जो भी करें, वो ब्लॉकबस्टर हो। वो सब कुछ कर सकते हैं।’
बता दें कि मृणाल आने वाले दिनों में डकैत फिल्म में नजर आएंगी, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
'धुरंधर 2' के बारे में
बता दें कि रणवीर सिंह ने धुरंधर में हमजा का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने भारत में कुल 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ का हो गया है।
‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग के बाद कलेक्शन में आई गिरावट
8 Apr, 2026 08:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है।
जहां एक तरफ धुरंधर द रिवेंज फिल्म भारत में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट हेल मेरी भी दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्मों ने मंगलवार के दिन कितना कलेक्शन किया है।
बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी फिल्म
फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.10 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं इससे पहले सोमवार के दिन फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस रविवार के बाद फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म का इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन 1,033.37 करोड़ रुपये हो गया है।
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बनाया रिकॉर्ड
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। हालांकि 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। इसके बावजूद फिल्म को लोगों से खासा प्यार मिल रहा है।
फिल्म ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। रविवार के बाद से इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म का इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन 41.40 करोड़ पहुंच गया है। इस प्रदर्शन के साथ, प्रोजेक्ट हेल मैरी अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पेस फिल्म बन गई है, जिसने ‘इंटरस्टेलर’ और ‘ग्रेविटी’ को पीछे छोड़ दिया है।
दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही हैं। बता दें कि ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है, और फिल्म ने अबतक दुनियाभर में 4 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,641.21 करोड़ का कलेक्शन किया है।
दीपिका के जवाब ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 Apr, 2026 08:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी सफलता के जरिए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हाल ही में इसने 1 हजार का आंकड़ा पार किया था। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को भी लोगों से खूब प्यार मिल रहा है।
लेकिन इन सब के बीच रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरफ से फिल्म को लेकर कोई रिएक्शन सामनेे नहीं आया। इसके लिए फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। अब इस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है।
सोशल मीडिया पर किया जा रहा था ट्रोल
दरअसल, एक इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा था- ‘दीपिका ने 500 करोड़ बजट फिल्म को साइलेंट ट्रीटमेंट दिया है। जब फिल्म ग्लोबल रिकॉर्ड बना रही थी, तब वे अपने ससुराल वालों के साथ सितार का कॉन्सर्ट देखने पहुंच गईं। ना कोई पोस्ट, ना कोई तारीफ…बस चुप्पी। क्या वो डायरेक्टर को कोई स्टेटमेंट देना जाहती हैं या फिर इंटरनेट ड्रामा से दूर हैं।
दीपिका ने खुद किया कमेंट
जब ये रील दीपिका तक पहुंची, तो उन्होंने खुद कमेंट कर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘दूसरी वाली बात सही है मेरे दोस्त… और हां, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले ही देख ली थी। अब बताओ, मजाक किसका बन रहा है?'
फैंस ने किया दीपिका का समर्थन
उनके इस जवाब के बाद फैंस भी उनके समर्थन में आगे आ गए। एक ने कमेंट किया- ‘शायद वो प्रीमियर के दिन अपने पति की लाइमलाइट नहीं लेना चाहती थीं।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘वे अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं, उन्हें अकेला छोड़ दो।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘उन्हें लोगों से अपने रिलेशनशिप और पति को लेकर वैलिडेशन की जरूरत नहीं।’
‘धुरंधर 2’ के बारे में
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में कुल 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ का हो गया है।
रोमांस और दर्द का तड़का, ‘चांद मेरा दिल’ टीजर पर मचा बवाल
7 Apr, 2026 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या लीड रोल में हैं। आज मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में दोनों सितारे एक-दूजे के प्यार में पागल हैं। मगर, फिर इनकी लव स्टोरी में अचानक दर्द आ जाता है। कैसा है टीजर? जानते हैं..
IPL में शाहरुख और गांगुली का रीयूनियन, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
7 Apr, 2026 11:29 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता में खेले जाने वाले आइपीएल मैच में भले ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया हो, लेकिन फैंस के लिए एक खास पल जरूर बन गया। कॉलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन असली चर्चा किसी और वजह से हुई।
शाहरुख और सौरभ की मुलाकात
सोमवार को शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए ईडन गार्डन्स पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। हालांकि गीले मैदान के कारण मैच नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने फैंस का दिल जीत लिया।मैच के बाद शाहरुख की मुलाकात पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से हुई। दोनों की ये मुलाकात काफी खास रही। वीडियो में देखा गया कि दोनों पहले बातचीत करते हैं और फिर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस प्यारे मोमेंट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।
फैंस ने बरसाया प्यार
इस वीडियो को केकेआर के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन था – ‘जब किंग की मुलाकात प्रिंस ऑफ बंगाल से हो।’ फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘दादा को केकेआर का कोच बना दो।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘अपनी-अपनी फील्ड के दिग्गज।’ इस दौरान घायल खिलाड़ी हर्षित राणा और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी वहां मौजूद थे।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को सिद्धार्त आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
खबरों के मुताबिक अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले आदित्य धर, कोहली को बताया इंस्पिरेशन
7 Apr, 2026 11:24 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को भारत समेत दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की कई हस्तियों ने तारीफ की है। इसमें क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। दोनों ने फिल्म की तारीफ की है। इस पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने रिएक्शन दिया है। आदित्य ने विराट और अनुष्का के बारे में क्या कहा है आइए जानते हैं।
आदित्य धर ने की विराट की तारीफ
कपल विराट-अनुष्का ने 'धुरंधर 2' को अच्छी फिल्म बताया था। विराट ने कहा कि भारत में बनी किसी भी फिल्म के साथ इतना अच्छा अनुभव नहीं रहा। यह फिल्म शुरू से आखिर तर बांधे रखती है। आदित्य धर ने इस पर रिप्लाइ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'वाव मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हो रहा है। विराट ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अंडर 19 वर्ल्डकप से आपका फैन हूं। आप जिस तरह देश को लेकर चलते हैं, वह प्रेरणा देने वाला है। हम अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गर्व करने की कोशिश करेंगे।'
अनुष्का को लेकर आदित्य ने लिखी ये बात
विराट के साथ अनुष्का शर्मा ने भी 'धुरंधर 2' की पूरी टीम की तारीफ की थी। आदित्य धर ने अनुष्का शर्मा की बात पर रिएक्शन देते हुए लिखा 'आप जैसे काबिल इंसान से तारीफ सुनकर खुश हूं। आपक धन्यवाद। आपकी बात मुझे कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देती है।'
Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए कई रिकॉर्ड, इस देश में 'बाहुबली 2' को दी शिकस्त
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं। इसमें एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई है जो पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ साजिशों को रोकने की कोशिश करता है।
बहुप्रतीक्षित ‘तुम्बाड 2’ फ्लोर पर, तस्वीरों ने बढ़ाया उत्साह
7 Apr, 2026 11:07 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साल 2018 में रिलीज होने वाली फिल्म 'तुम्बाड' के दूसरे पार्ट 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने फिल्म के मुहूर्त शॉट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा और इंडस्ट्री के दिग्गज बोनी कपूर भी मौजूद रहे। फिल्म की शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है। यह बिल्कुल एक शहर जैसा दिखता है।
कॉपी के आरोपों को प्रियदर्शन ने किया खारिज, कहा- ऐसा होता रहता है
7 Apr, 2026 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर प्रियदर्शन पर कॉपी करने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के एक गाने में कथित तौर पर दिवंगत निर्देशक सत्यजीत रे के एक बंगाली गाने को कॉपी किया है। इसे लेकर अब प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्या कहा? जानिए
गाना कॉपी करने के आरोप को खारिज किया
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला का गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज के बाद से सुर्खियों में हैं। लोगों ने इस गाने के लिरिक्स और सत्यजीत रे की 1969 की फिल्म 'गूपी गाइन बाघा बाइन' के चर्चित गाने 'भूतेर राजा दिलो बोर' के बीच समानताएं होनी का बाते कही हें। बीते दिन 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस इवेंट में प्रियदर्शन से 'भूत बंगला' में बंगाली गाने 'भूतेर राजा दिलो बोर' की एक लाइन के इस्तेमाल के बारे में सवाल किया गया। निर्देशक ने गाना कॉपी करने के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।
कहा- 'सत्यजीत रे के प्रति बहुत सम्मान है'
प्रियदर्शन ने साहित्यिक चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मेरे मन में उनके (सत्यजीत रे) लिए बहुत सम्मान है। वे उन मास्टर्स में से हैं, जिनसे मैंने सिनेमा सीखा है। दूसरी बात, आप जिस शब्द की बात कर रहे हैं, वह है 'भूत'। अब, अगर मैं आपसे पूछूं कि भारतीय सिनेमा में कितने गानों में 'दीवाना' शब्द का इस्तेमाल हुआ है? क्या इसका मतलब यह है कि जिस पहले व्यक्ति ने 'दीवाना' शब्द का इस्तेमाल किया था, सिर्फ उसी को इसे इस्तेमाल करने का अधिकार है? यह तो बस एक शब्द है। अगर कोई दो लाइनें इस्तेमाल करता है, तो हम भी कर सकते हैं, हर कोई कर सकता है,लेकिन धुन का गाने से कोई लेना-देना नहीं है'।
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'?
सामाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियदर्शन ने कहा, 'गीतकार ने वे लाइनें लिखी हैं और इसीलिए हमें पूरा भरोसा था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसका एक संदर्भ भी है, क्योंकि फिल्म का नाम 'भूत बंगला' है और आपको यह भी समझना चाहिए कि पहले भी 'भूत बंगला' नाम की एक फिल्म बन चुकी है। जाहिर है, अब वही टाइटल दोहराया गया है। तो, ऐसी चीजें दोहराई जाती रहती हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं सत्यजीत रे का भारतीय सिनेमा के भगवान की तरह सम्मान करता हूं'। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, असरानी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा हैं। यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जीनत अमान का पहला प्रोफेशनल शूट, देव आनंद से मुलाकात की कहानी
7 Apr, 2026 09:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने 60 और 70 के दशक की फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया। अपने स्टाइल के लिए भी वे खूब लोकप्रिय रहीं। उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पहले प्रोफेशनल शूट की झलक साझा की है। इस शूट के लिए उन्हें उनकी मां ने तैयार किया था। इसी के साथ उन्होंने अपनी मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की यादें ताजा कीं। साथ ही बताया कि देव आनंद ने उन्हें कैसे खोज निकाला था?
ग्रेजएशन के बाद कराया शूट
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लैक एंड व्हाइट फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'मुझे ठीक-ठीक साल तो याद नहीं है, लेकिन उस सुबह जो उत्साह मैंने महसूस किया था, वह मुझे आज भी याद है। मेरी मां मुझे बैलार्ड एस्टेट में स्थित मशहूर हैमिल्टन स्टूडियो ले जा रही थीं, ताकि वहां मेरी पहली प्रोफेशनल तस्वीरें खिंचवाई जा सकें। मुझे कहीं-न-कहीं यह एहसास था कि मॉडलिंग में मेरा भविष्य हो सकता है और अगर ऐसा न भी हुआ, तो कम-से-कम आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए कुछ पॉकेट मनी कमाने का यह एक अच्छा जरिया तो बन ही जाएगा। मैंने अभी-अभी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से बहुत अच्छे अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया था और अपनी मां के साथ दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर लौट आई थी'।
इस वजह से बनाया एक्टिंग की दुनिया में आने का मन
अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'हमारे पड़ोस में कई जाने-माने फिल्म निर्माता रहते थे। हमारी ही गली में फिल्मों के बड़े-बड़े सितारे बसते थे और मेरे कई बड़े दोस्त भी मनोरंजन जगत में कदम रख रहे थे। हमारी पार्टियों और बातचीत का मुख्य विषय फिल्में ही हुआ करती थीं और इसी माहौल ने मुझे इस क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रेरित किया। दक्षिण मुंबई की मेरी हमउम्र कोई भी लड़की यह बात अच्छी तरह जानती होगी कि हैमिल्टन स्टूडियो में अपनी तस्वीरें खिंचवाना अपने आप में कितना रोमांचक अनुभव हुआ करता था। यहां कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने पोर्ट्रेट खिंचवाए हैं।
देव आनंद ने इस तरह खोज निकाला
जीनत अमान ने आगे लिखा है, 'मेरी मां कभी भी कोई काम आधे-अधूरे मन से नहीं करती थीं। खासकर, जब बात उनके इकलौते और लाड़ले बच्चे की हो। और, इसलिए उन्होंने मेरे बालों को संवारा। मुझे बड़े प्यार से साड़ी पहनाई और जब मैं पहली बार शरमाते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही थी, तब वह खुद कैमरे के पीछे खड़ी थीं। इस तस्वीर के खिंचवाने के कई साल बाद, फिल्म अभिनेता देव आनंद ने मुझे खोज निकाला था। बता दें कि देव आनंद और जीनत अमान ने 'हरे रामा हरे कृष्णा' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने 'हीरा-पन्ना', 'इश्क इश्क इश्क' और 'प्रेम शास्त्र' जैसी हिट फिल्मों में भी साथ काम किया।
फेक तस्वीर के सच से उठाया पर्दा
इस तस्वीर के अलावा जीनत अमान ने एक अन्य फोटो भी साझा की है, जिसे उनकी तस्वीर समझा जाता है, लेकिन यह असल में उनकी फोटो नहीं है। जीनत अमान ने लिखा है, 'तो, यह तो थी पहली तस्वीर की कहानी। अब बात करते हैं दूसरी तस्वीर की। यह तस्वीर पूरी तरह से फेक है। मुझे नहीं पता कि इस तरह की अफवाहें कैसे और कहां से फैल जाती हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से इस तस्वीर को युवा जीनत अमान की तस्वीर बताकर हर जगह फैलाया जा रहा है। मुझे भी इस तस्वीर में कुछ-कुछ अपनी झलक तो दिखाई देती है, लेकिन सच तो यह है कि यह तस्वीर मेरी नहीं है।
मम्मी-पापा कैमरे में बिजी, राहा ने लूटी लाइमलाइट
7 Apr, 2026 08:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में देखा जाता है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बेबी राहा भी मम्मी-पापा के साथ थीं। कपल ने हमेशा की तरह पैपराजी को पोज दिए। मगर, इस दौरान राहा के क्यूट अंदाज ने सभी का ध्यान खींच लिया।
कैमरे में कैद हुई राहा की शरारत
बीते दिन देर रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। आलिया बेबी राहा को लेकर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रही थीं। इस दौरान पैपराजी से शोर न करने को कहा गया। वहीं, रणबीर कपूर ने ठहरकर पोज दिए। कपल जब एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने आगे बढ़ा तो आलिया ने राहा को गोद से नीचे उतार दिया और पैप्स की डिमांड पर खुद पोज देने लगीं। मगर, मौका देखते ही बेबी राहा अकेले एयरपोर्ट में अंदर की तरफ दौड़ने लगीं। आलिया भट्ट ने तुरंत भागकर उनका हाथ थामा।
आलिया भट्ट ने इशारों से पैप्स को कही ये बात
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपनी बिटिया राहा को गोद में लेकर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। मगर, आलिया ने इशारे से उन्हें चुप रहने और शोर न करने को कहा है। हालांकि, थोड़ा आगे बढ़ने के बाद आलिया ने थोड़ा रुककर बाकायदा पैप्स को पोज दिए।
रणबीर कपूर और आलिया का वर्क फ्रंट
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म दो भाग में रिलीज होगी। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे। साथ ही विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। आलिया की झोली में 'अल्फा' भी है।
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
6 Apr, 2026 11:32 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे को लेकर करण जौहर 'चांद मेरा दिल' बना रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने आज सोमवार को इस फिल्म की पहली झलक साझा की है। बीते दिन उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि वे आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या पांडे) से मिलवाएंगे। आज उन्होंने फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए हैं, साथ ही कहानी की थोड़ी झलक भी दी है।
'जिंदगी जब प्यार से भी तेज भागती है'
धर्मा प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ फिल्म से जुड़े कई पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिनमें लक्ष्य और अनन्या रोमांटिक लुक में दिख रहे हैं। हर पोस्टर पर फिल्म की कहानी का मर्म लिखा है। इसमें लिखा है, 'प्यार में पड़ना आसान है। आगे बढ़ना मुश्किल है। जिंदगी जब सिलेबस बदल देती है। जब जिंदगी प्यार से भी तेज भागती है। हर मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता'।
कब रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'
इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पेश है एक प्रेम कहानी, जहां...जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है। बता दें कि 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में 22 मई, 2026 को रिलीज होगी।
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
6 Apr, 2026 11:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
200 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर 83 की उम्र में भी जारी है। अमिताभ इस उम्र में भी इतनी मेहनत करते हैं कि फैंस हैरान हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि वह एक दिन भी काम न करें तो बोर जो जाते हैं। जबकि बिग बी 2026 और 2027 की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
'कल्कि 2' (Kalki 2898 AD)
'कल्कि 2' 2024 की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल है। 'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में वापसी करेंगे। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स हैं। यह भविष्य और मिथोलॉजी को मिलाकर बनी एक साइंस फिक्शन फिल्म है। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। हाल ही में बिग ने 'कल्कि 2' की शूटिंग खत्म होने को लेकर एक पोस्ट एक्स पर शेयर किया था।
'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' (Brahmāstra Part 2: Dev)
'ब्रह्मास्त्र पहला भाग-शिवा' की दूसरी किस्त 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक गुरु की भूमिका निभाई है। यह मिस्टिकल और एक्शन से भरी फिल्म है। 'ब्रह्मास्त्र' हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा द्वारा निर्मित सबसे शक्तिशाली और दिव्य अस्त्र 'ब्रह्मास्त्र' पर आधारित है। इस फिल्म में बिग बी के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी भूमिका को दोहराएंगे।
'सेक्शन 84' (Section 84)
'सेक्शन 84' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। अमिताभ बच्चन इसमें एक मजबूत और गंभीर किरदार निभा रहे हैं। कहानी कानून, न्याय और इमोशंस पर आधारित है। यह फिल्म 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में निमरत कौर, अभिषेक बनर्जी और डायना पेंटी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में जटायु का वॉइसओवर या फिर रोल में नजर आएंगे। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अगर बिग बी 'रामायण: पार्ट 1' में नजर आते हैं, तो वह 'रामायण: पार्ट 2' का हिस्सा भी होंगे, जो दिवाली 2027 में रिलीज होगी।
'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन में नजर आएंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन इन फिल्मों के अलावा टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन में भी नजर आएंगे। हाल ही में अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा कि एक दिन भी काम न करना उन्हें बोर कर देता है, क्योंकि वह एक दिन उलझन भरा और परेशान करने वाला होता है। अमिताभ 2026 और 2027 में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
