गुजरात
गुजरात दौरे में व्यस्त कार्यक्रमों के बीच पीएम मोदी पहुंचे उद्योग मंत्री के बेटे की शादी में
28 May, 2025 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद गुजरात के पहले दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 82,950 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की भेंट दी। पीएम मोदी अपने पॉवरपैक विजिट में समय निकालकर गुजरात सरकार में मंत्री बलवंत सिंह राजपूत के बेटे की शादी में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने इस मौके पर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। बलवंत सिंह राजपूत 2022 के विधानसभा चुनाव में पाटण जिले की सिद्धपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला था। बलवंत सिंह राजपूत ने तब कांग्रेस के नेता चंदनजी ठाकोर को हराया था। बलवंत सिंह राजपूत वर्तमान में उद्योग मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत के बेटे अर्जुन सिंह की शादी तपस्या के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं।
बलवंत सिंह राजपूत ने जताई खुशी
पीएम मोदी के अतिव्यस्त गुजरात दौरे में समय निकालपुर बेटे की शादी में पहुंचने पर बलवंत सिंह राजपूत ने भावनात्मक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि जहां राष्ट्राध्यक्ष के शुभ हाथों से आशीर्वाद प्राप्त होता है, वहां जीवन की यात्रा न केवल व्यक्तिगत आनंदमय होती है, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से उज्जवल हो जाती है। हमारे निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने बेटे के विवाह समारोह में आकर और नवदंपत्ति को आशीर्वाद देकर अपना कर्तव्य पूरा किया है। भारत के गौरव गुजरात के सपूत और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी साहब का अपार प्रेम और अविस्मरणीय स्नेह नवदंपत्तियों को उनके भावी जीवन के लिए प्रेरणा देगा। पीएम साहब की प्रेरक उपस्थिति ने नवदंपत्तियों के जीवन में राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया है। मैं प्रधानमंत्री जी के परिवार की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री जी की यह प्रेरक उपस्थिति के क्षण हमारे लिए जीवन भर सदैव यादगार क्षण बने रहेंगे।
गुजरात के सबसे अमीर विधायक
बलवंत सिंह राजपूत गुजरात के सबसे अमीर विधायक हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में 447 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इसमें 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल थी। वह बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थे। बलवंत सिंह ने भोपाल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। बलवंत सिंह राजपूत के साथ गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री का ओहदा है। उनके पास इंडस्ट्री, सिविल एवीएशन, रुरल डेवलपमेंट, श्रम और राेजगार विभाग हैं। वह 2017 में राज्यसभा चुनावों के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। बलवंत सिंह राजपूत विधायक और मंत्री होने के बाद भी गुजरात सरकार से एक रुपया नहीं लेते हैं। वह समाज सेवा में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। इसमें उनके चैरिटेबल अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, यूनीवर्सिटी, टिफिन सेना और अंतिम धाम जैसे प्रकल्प शामिल हैं। बलवंत सिंह राजपूत की शुरुआत में पान की दुकान थी।
2002 में बने थे विधायक
35 साल तक कांग्रेस के सदस्य रहे बलवंत सिंह राजपूत ने वर्ष 2002 में अपने पहले और गुजरात दंगों के बाद लहर के चुनाव में भी भाजपा के तत्कालीन वरिष्ठ नेता व दिग्गज नेता जयनारायण व्यास को मात दी थी, हालांकि इसके बाद 2007 में उनकी हार हुई लेकिन 2012 में फिर से राजपूत ने व्यास को पटखनी थी, हालांकि अगले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार चंदनजी ठाकरे ने बलवंत सिंह राजपूत को हरा दिया था। कांग्रेस में रहने के दौरान वे अहमद पटेल के काफी करीबी थे इसलिए उन्हें गुजरात विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक भी नियुक्त किया गया था। 2022 के चुनाव में बलवंत सिंह फिर से जीते थे। बलवंत सिंह राजपूत कई सामाजिक संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। उनकी कंपनियों का नाम गोकुल के नाम पर पंजीकृत हैं। जब बलवंत सिंह राजपूत विधायक और मंत्री बने थे तब उन्होंने सरकारी वेतन लेने से मना कर दिया था। बलवंत सिंह राजपूत जीआईडीसी के चेयरमैन भी हैं। वह 2002, 2012 और 2022 तीन बार विधायक बने। इसमें दो बार कांग्रेस एक बार बीजेपी से जीते। अब उद्योग मंत्री हैं।
गुजरात में गरजे मोदी: ‘अब सिंधु जल नहीं, पाकिस्तान को जवाब मिलेगा’
27 May, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' से बदला लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर में कहा है कि थोड़ा पानी रोका तो पाक बौखला गया। अभी तक मैंने कुछ ज्यादा किया ही नहीं है। अभी हम डैम से कचरा निकाल रहे हैं। हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह टिप्पणी 1960 में हुए सिंधु जल समझौते पर बोलते हुए कही। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार बाकी है। जब पीएम मोदी ने यह कहा कि तो उस समय कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद थे। गौरतलब हो कि पाकिस्तान खेती योग्य भूमि के 80 फीसदी हिस्से की प्याज सिंधु के पानी बुझती है। करीब 16 मिलियन हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। अभी तक पाकिस्तान को भारत की सतलज, चिनाब, झेलम और सिंधु नदी का पानी मिल रहा था। सिंधु जल समझौते पर कराची में 19 सितंबर, 1960 को भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे।
सिंधु जल समझौते पर बोले पीएम
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर वाटर स्ट्राइक करते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था। भारत के पानी रोकने पर पाकिस्तान तिममिला गया था। पाकिस्तान के नेताओं ने अनाश-शनाप बयान दिए थे। यहां तक कहा था कि अगर भारत ने पानी रोका तो खून बहेगा, हालांकि तब जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा था कि हम ऐसी धमकियों ने नहीं डरते हैं। पीएम मोदी ने गुजरात में शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ और शहरी विकास वर्ष 2025 के शुभारंभ समारोह में कहा कि देखिए हम अपना काम में लगे थे प्रगति की राह पर चले थे, हम सबका भला चाहते हैं और मुसीबत में मदद भी करते हैं लेकिन बदले में खून की नदियां बहती हैं। 1960 में जो सिंधु जल समझौता हुआ है अगर उसकी बारीकी में जाएंगे तो आप चौंक जाएंगे।
60 साल नहीं खोले गए गेट
पीएम मोदी ने कहा कि उसमें यहां तक तय हुआ कि जो जम्मू-कश्मीर की अन्य नदियों पर बांध बने हैं उनकी सफाई का काम नहीं किया जाएगा। उसके लिए गेट नहीं खोले जाएंगे। 60 साल तक गेट नहीं खोले गए। जिसमें शत प्रतिशत पानी भरना चाहिए था धीरे-धीरे उसकी क्षमता कम हो गई। क्या मेरे देशवासियों को पानी पर अधिकार नहीं है क्या? अभी हमने कुछ ज्यादा किया नहीं है और वहां पसीना छूट रहा है। हमने सफाई शुरू की है, इतने से वहां बाढ़ आ जाती है। पीएम मोदी के ताजा बयान के चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जो वाटर स्ट्राइक की थी क्या उसका फाइनल प्रहार अभी बाकी है। अगर भारत ने बांधों की सफाई करके जल स्टोरेज की क्षमता बढ़ा ली तो पाकिस्तान का गला सूखना तय है। वह तबाही के कगार पर आ जाएगा।
मोदी का इतिहास पर वार: कश्मीर पर हमले की जड़ में नेहरू का फैसला
27 May, 2025 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर 1947 में देश के विभाजन के बाद प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल की सलाह मान ली गई होती तो पहलगाम हमला कभी नहीं हो पाता।
पीएम ने कहा कि अगर पटेल साहब की बात मानी होती तो भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां रुक गई होतीं।
सरदार पटेल की सलाह नजरअंदाज की गई
गांधीनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि पाकिस्तान की ओर से कश्मीर पर कब्जा करने के लिए आक्रमण करने वाले मुजाहिद्दीन लड़ाकों से निपटने के बारे में पटेल की सलाह को कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया गया।
ये कोई 'प्रॉक्सी वॉर' नहींः मोदी
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को जब यह एहसास हो गया कि वह सीधे तौर पर भारत को युद्ध में नहीं हरा सकता तो उसने सीमापार आतंकवाद के रूप में भारत के खिलाफ 'प्रॉक्सी वॉर' शुरू कर दिया।
पीएम ने कहा कि जब पाकिस्तान के साथ युद्ध की जरूरत पड़ी, तो भारत की सैन्य शक्ति ने तीनों बार पाकिस्तान को हराया। पाकिस्तान को समझ में आ गया था कि वह युद्ध में भारत को नहीं हरा सकता।
उसने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध शुरू कर दिया। उन्हें जहां भी मौका मिला, वे हमला करते रहे और हम इसे बर्दाश्त करते रहे।
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत बहादुरों की भूमि है और उन्होंने जोर देकर कहा कि 6 मई के बाद आतंकवादी हमलों को अब छद्म युद्ध नहीं कहा जा सकता।
ये पाकिस्तान की सोची-समझी युद्ध की रणनीति
पीएम ने कहा कि 6 मई की रात जो लोग पाक में मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया।
ये सिद्ध करता है कि आतंकवादी गतिविधि प्रॉक्सी वॉर नहीं है, ये पाकिस्तान की सोची-समझी युद्ध की रणनीति है, आप वॉर ही कर रहे हैं, तो उसका जवाब भी वैसे ही मिलेगा।
गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, विकास और जनसमर्थन पर जोर
26 May, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वो राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. आज सुबह ही उन्होंने वडोदरा के रोड शो में हिस्सा लिया. गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अंतरराष्ट्रीय छात्रों समेत कई लोग शामिल हुए. पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में वडोदरा का धन्यवाद किया.
इस रोड शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के लोग भी मौजूद रहे. सफल ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का रोड शो बहुत अच्छा लगा. हमें गर्व है कि पीएम मोदी हमसे मिले. सोफिया कुरैशी देश की बेटी हैं, उन्होंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया. उनकी मां हलीमा बीबी ने कहा कि पीएम मोदी जी से मिलकर मुझे खुशी हुई. ऑपरेशन सिंदूर से महिलाएं और बहनें खुश हैं.
एक महिला दूसरी कई महिलाओं का बदला ले रही है
यहां मौजूद कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई संजय कुरैशी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी यहां आए तो ये हमारे लिए एक शानदार पल था. हम उन्हें पहली बार देख पाए. इशारों से उन्होंने हमारा अभिवादन किया. मैं सुरक्षा बलों और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरी बहन को यह मौका दिया. एक महिला उन महिलाओं का बदला ले रही है जिन्होंने इतना कुछ सहा है, इससे बेहतर क्या हो सकता है?
वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शायना सुनसारा ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा. पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है. सोफिया मेरी जुड़वा बहन है. जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो इससे न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है. वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है.
वडोदरा से भुज और अहमदाबाद तक पीएम मोदी का मेगा रोड शो आज
26 May, 2025 05:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आज (26 मई) से दो दिवसीय गुजरात दौरे पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी सुबह 10 बजे वडोदरा पहुंचे. यहां उनका स्वागत किया गया. दोपहर 2 बजे भुज और शाम 6:30 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे. पीएम इस दौरे पर करीब 82,950 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत वडोदरा से की. यहां वे रोड- शो कर रहे हैं. आस पास मौजूद भीड़ ऑपरेशन सिंंदूर के पोस्टरों के साथ उनका स्वागत कर रही है. कई जगहों पर महिलाएं पीएम मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद भी कर रही हैं. पीएम के इस रोड शो के दौरान कई स्टेज सजाए गए हैं. जिनमें ऑपरेशन सिंंदूर की झलक देखने को मिल रही है.
पीएम मोदी का रोड-शो बेहद खास
पीएम मोदी 2 दिनों तक गुजरात के दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरे में सबसे खास उनका रोड शो माना जा रहा है. यही कारण है कि यहां विशेष तैयारियां की गई हैं. जहां-जहां भी पीएम का दौरा प्रस्तावित है वहां सेना के पराक्रम को सलाम करने के लिए बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई हैं. इन होर्डिंग में फाइटर जेट, भारतीय उपकरण और सेना की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देने की तैयारी भी है.
पीएम मोदी का ये रोड-शो ऑपरेशन सिंदूर पर ही फोकस रहने वाला है. शहर के हर चौक-चौराहे पर नेताओं के पोस्टरों से ज्यादा ऑपरेशन सिंदूर के बैनर, पोस्टर, कटआउट लगाए गए हैं. इस दौरान ब्रह्मोस मिसाइल, राफेल फाइटर, जेट समेत भारतीय सेना के हथियारों की प्रतिकृतियां भी रखी गईं हैं.
महिलाओं को पीएम के स्वागत के लिए लाल साड़ी और विवाहित महिलाओं को मांग में सिंदूर के साथ उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया गया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज सर्किल तक पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की जा रही है. इस दो किलोमीटर के दरमियान पीएम मोदी रॉड शो करेंगे. पीएम के कटआउट्स के साथ सेना के जवानों की भी तस्वीर है.
पीएम के दौरे पर गुजरात को मिलेगी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे पर गुजरात को करीब 80 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. इसके अलावा देश का पहला 9000 हॉर्स पावर के रेल इंजन को जनता को समर्पित करेंगे. इस तरह रेलवे से संबंधित कार्यों का कुल मूल्य 23,692 करोड़ रुपए हो जाएगा. पीएम मोदी 181 करोड़ रुपए की लागत वाली चार जूठ सुधारना पानी पूर्वा योजना का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे पर करीब 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
गुजरात: 'बेटा' बोलना पड़ा भारी, दलित युवक की 15 लोगों ने की हत्या
24 May, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के अमरेली में एक दलित युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक ने एक OBC दुकानदार के एक लड़के को बेटा कह दिया. बेटा कहना दलित युवक को इतना भारी पड़ा कि लोगों ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. करीब 10 से 15 लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिसके बाद युवक की हालत बेहद गंभीर हो गई थी. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
ये मामला अमरेली के सावरकुंडला रोड से सामने आया है, जहां ये घटना 16 मई को घटी. इस रोड पर मौजूद दुकान से एक 20 वर्षीय नीलेश राठौड़ नाम का दलित युवक अपने कुछ साथियों दलित युवा लालजी चौहान, भावेश राठौड़, सुरेश वाला के साथ चिप्स खरीदने गया था. इस दौरान दुकान पर नीलेश ने दुकानदार छोटा भारवाड़ के लड़के को बेटा कहकर बुलाया. जब दुकान के मालिक को पता चला कि नीलेश दलित है तो उसे जाति आधारित अपशब्द बोले गए.
बेटा कहने पर शुरू हुआ विवाद
इसके बाद दुकानदार ने नीलेश के साथ बहस शुरू कर दी और उनके लड़के को बेटा कहने पर विवाद करने लगा. इसके बाद नीलेश के साथ जब दुकानदार को समझाने गए तो दुकानदार ने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दुकानदार ने और भी लोगों को मौके पर बुलाया और उन युवकों को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से खूब पीटा. इस दौरान युवकों ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई. इसी बची एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आकर दखलअंदाजी की और मामले को शांत कराया. तब जाकर युवकों के साथ मारपीट बंद की गई.
13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इस मारपीट में सबसे ज्यादा चोटें नीलेश राठौड़ को लगी. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. नीलेश की हालत बेहद गंभीर थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं बाकी घायल अब खतरे से बाहर हैं. इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, दंगा और बाकी मामले में केस दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अब इन आरोपियों पर हत्या के मामले भी एक्शन लिया जाएगा.
दलित युवक की मौत के बाद इस मामले में दलित नेता और कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी. तब तक वह युवक का शव नहीं लेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की. उन्होंने मांग की है कि पीड़ितों में से 4 लोगों को सरकारी नौकरी या चार एकड़ जमीन दी जाए. इसके साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई है. हालांकि पुलिस कहना है कि उन्होंने नीलेश के परिवार वालों को समझाने की कोशिश की है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है.
गुजरात बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाक घुसपैठिया ढेर
24 May, 2025 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने गुजरात के बनासकांठा जिले में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. यह पाकिस्तानी घुसपैठिया चोरी से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहा था, जिसकी भनक बीएसएफ को लग गई और उसने घुसपैठिए को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा. बीएसएफ की चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद उसके ऊपर फायरिंग की गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया.
बीएसएफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘जवानों ने आज रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा. उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी. घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया.’
कच्छ में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
इधर, गुजरात एटीएस ने कच्छ से भी एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है. यह जासूस पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी मुहैया करवाता था. आरोपी का नाम सहदेव गोहिल है. गोहिल पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजता था. जानकारी के अनुसार, गोहिल पाकिस्तानी जासूस अदिति भारद्वाज नाम की महिला के लिए काम करता था.
अब तक कितने जासूस भारत की गिरफ्त में?
भारत लगभग 15 से अधिक पाकिस्तानी जासूस को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. यह जासूस भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा करते थे. इसमें से अधिकतर जासूस किसी अन्य पाकिस्तानी जासूस के लिए काम करते थे. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गुजरात और इसके अलावा अन्य जगहों से भी पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
गुजरात में कोरोना के 15 नए मरीज, मुंबई और चेन्नई में भी बढ़ रहे मामले, जानें क्या है JN.1 वैरिएंट?
23 May, 2025 06:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात में लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं. सभी संक्रमित मरीजों में ओमिक्रॉन का जेएन.1 वैरिएंट पाया गया है, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम गंभीर स्वरूप मान रहे हैं. अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है. बता दें कि एशिया के देश सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. उसके बाद एशिया के अन्य देशों में भी कोरोना के मामले में इजाफा देखा गया है. भारत में भी कोरोना के मामले में वृद्धि हो रही है.
अतिरिक्त निदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य) डॉ नीलम पटेल ने गुरुवार को जानकारी दी कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के जेएन.1 स्वरूप के 15 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक उपप्रकार है, जो पहली बार अगस्त 2023 में सामने आया था.
गुजरात में कोरोना के नए मामले आए सामने
डॉ पटेल ने गांधीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, अहमदाबाद शहर में 13, अहमदाबाद ग्रामीण और राजकोट में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है, हालांकि कोई भी गंभीर हालत में नहीं हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमितों में से एक व्यक्ति हाल ही में सिंगापुर से लौटा है और माना जा रहा है कि संक्रमण वहीं से आया. उन्होंने कहा, हाल के हफ्तों में चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोविड के हजारों नए मामले सामने आए हैं, और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के कारण इसका प्रभाव भारत में भी देखा जा रहा है.
कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट
डॉ पटेल ने बताया कि सभी 15 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है और किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी. राज्य के अस्पतालों में विशेष कोविड वार्ड तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें सक्रिय करने की आवश्यकता नहीं है.
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे खांसी या जुकाम के लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और आवश्यक सावधानी बरतें. यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सतर्क रहने का है. राज्य सरकार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है.
गुजरात का मोरबी स्टेशन बदला नए अवतार में, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
22 May, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे देश के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के मिशन में जुटा हुआ है. गुजरात का मोरबी रेलवे स्टेशन भी इन्हीं स्टेशनों में शामिल हैं. मोरबी स्टेशन अपने नए रूप में बनकर तैयार हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेशन समेत 103 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं.
रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ दिन पहले मोरबी स्टेशन के बारे में पोस्ट कर बताया था कि पहले की तुलना में स्टेशन पूरी तरह से बदल गया है. उसने पोस्ट किया, समृद्ध भारत की पहचान अमृत स्टेशन. यह गुजरात का पुनर्विकसित मोरबी रेलवे स्टेशन है. रेलवे के अनुसार इस स्टेशन में कई अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. स्टेशन को नए कलेवर में लाने से यहां आने वाले यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार होगा. सभी सुविधाओं को समावेशी और सुलभ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.
बिल्डिंग में कई आधुनिक सुविधाएं
इसी पोस्ट में रेलवे ने कहा, “इस स्टेशन की अपनी कई विशेषताएं हैं. स्टेशन की बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है, यहां पर आरामदायक प्रतीक्षालय बनाया गया है तो लोगों की सहुलियत के लिए टॉयलेट को आधु्निक रूप दिया गया है. इसके अलावा स्टेशन पर नया एंट्री और एग्जिट गेट भी बनकर तैयार है. साथ ही पार्किंग को भी नया रूप दिया गया है. विशाल पार्किंग होने से स्टेशन के आस-पास पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज गुरुवार देशभर के कुल 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिन्हें अमृत भारत स्टेशन योजना के जरिए नया रूप दिया गया है. स्टेशन को आधुनिक तरीकों के हिसाब से बनाया गया है. मोरबी के अलावा गुजरात में 18 स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है और पीएम मोदी आज इनका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे.
मोरबी के अलावा गुजरात के करमसद, डाकोर, उत्तरन, कोसांबा जंक्शन, डेरोल, समाखियाली जंक्शन, हापा, कनालुस जंक्शन, जामवंतली, मीठापुर, ओखा, जामजोधपुर, लिंबडी, पालीताना, सिहोर जंक्शन, राजुला जंक्शन और महुवा स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों को 160 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1,300 से अधिक स्टेशनों का कायाकल्प कराया जा रहा है. इसमें से 103 स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है.
अहमदाबाद: चंदोला झील इलाके में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8500 मकान ढहाए गए
21 May, 2025 05:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद के चंदोला झील इलाके में कुछ पक्के मकानों को आज 21 मई को ध्वस्त किया जाएगा। 20 मई को भी पूरे दिन ध्वस्तिकरण का कार्य किया गया था। कल सुबह 6.30 से लेकर शाम 5 बजे तक मशीनरी की मदद से कार्रवाई की गई थी।
कितने घरों को किया गया ध्वस्त?
20 मई को 35 हिताची मशीनों और 15 जेसीबी मशीनों की मदद से चंदोला झील इलाके में लगभग 8 हजार 500 छोटे और बड़े मिट्टी और कंक्रीट के घरों को ध्वस्त किया गया। चंदोला झील के 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र से अधिकांश दबाव हटा दिया गया है।
क्या हुआ पहले दिन?
चंदोला झील विध्वंस चरण-2 के पहले दिन 8500 कच्ची सड़कें हटाई गईं। इस कार्रवाई के दौरान 50 जेसीबी और हिताची मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। ध्वस्तिकरण की कार्रवाई के दौरान लगभग 3 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही, लोगों ने 3800 आवास इकाइयों के लिए फॉर्म भी लिए हैं।
अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के हैं ज्यादातर मकान
बता दें, 20 और 30 अप्रैल को ध्वस्तिकरण की कार्रवाई का पहला चरण चलाया गया था और इस दौरान लगभग 3 हजार अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया था। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर मकान अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के थे।
गुजरात पुलिस ने पिछले कुछ हफ्तों में हजारे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से बड़ी संख्या में अहमदाबाद में रह रहे बांग्लादेशी शामिल हैं।
चंदोला लेक इलाके में चल रही इस कार्रवाई का मकसद अवैध कब्जों को हटाना और घुसपैठियों पर नकेल कसना है।
भारतीय वेबसाइटों पर हमला कर रहे थे दो हैकर, एटीएस ने किया गिरफ्तार
21 May, 2025 05:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारतीय वेबसाइटों को हैक करने और भारत विरोधी संदेश ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए मामले में गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग लड़का और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी पहचान गुजरात के खेड़ा जिले के नाडियाड निवासी शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है।
टेलीग्राम चैनल से करते थे अपना काम
अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी टेलीग्राम चैनल चला रहे थे, जहां वे अपनी हैकिंग गतिविधियों के सबूत साझा करते थे। बता दें, हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद एटीएस को भारतीय वेबसाइटों को निशाना बनाने वाले हैकरों के बारे में कई अलर्ट मिले थे।
ATS के डीआईजी ने दी जानकारी
एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया, "हमें अक्सर ऐसे साइबर हमलों की जानकारी मिलती रहती है। ऑपरेशन के दौरान हमने पाया कि राष्ट्रविरोधी तत्व सक्रिय रूप से भारतीय वेबसाइटों को ठप्प करने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने बताया, गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर ध्रुव प्रजापति को अंसारी और नाबालिग द्वारा 'एनोनसेक' चैनल चलाने के बारे में जानकारी मिली थी। जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई और दोनों संदिग्धों के फोन की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजे गए।
हैकरों ने बना रखा था बैकअप चैनल
जांच में पता चला है कि आरोपी ने पहले 'EXPLOITXSEC' और 'ELITEXPOLIT' (बैकअप चैनल) के नाम से दो टेलीग्राम चैनल बनाए थे। बाद में इनका नाम बदलकर 'Anonsec' कर दिया गया।
डीआईजी ने बताया कि, आरोपियों ने बैकअप चैनल इसलिए बनाया क्योंकि अगर मैन चैनल किसी कारण से बंद हो जाता है तो वे बैकअप चैनल के माध्यम से अपनी गतिविधियां जारी रखे।
12वीं फेल थे आरोपी
दोनों आरोपी 12वीं फेल थे, लेकिन बताया जा रहा है कि वे दोनों सिर्फ 6 से 8 महीने के अंदर ही साइबर हैकिंग और साइबर गतिविधियों में बेहद कुशल हो गए थे।
डीआईजी जोशी ने बताया कि वे दोनों वेबसाइट हैक करने के अलावा भारत के खिलाफ संदेश भी पोस्ट किया करते थे। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
एनआईडी ने बांग्लादेश के मीडिया संस्थान के साथ समझौता रद्द किया
20 May, 2025 05:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआइडी) ने सोमवार को बांग्लादेश के एक मीडिया संस्थान के साथ शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किए गए समझौते को समाप्त करने की घोषणा की।
एनआइडी भारत का प्रमुख डिजाइन संस्थान है, जिसे संसद के एक कानून द्वारा राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है।
एशियाई मीडिया संस्थान के साथ समझौता रद किया
यह केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्थान है। एनआईडी ने ढाका स्थित पाठशाला दक्षिण एशियाई मीडिया संस्थान के साथ अपने समझौते को समाप्त करने की बात कही।
एनआईडी ने कहा कि यह कदम वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के हित में उठाया गया है।
भारत बांग्लादेश के खिलाफ लिए एक्शन
गौरतलब है कि भारत ने बांग्लादेश से पूर्वोत्तर क्षेत्र के जमीनी रास्तों से रेडीमेड कपड़ों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसे कुछ सामानों के आयात पर शनिवार को प्रतिबंध लगा दिए। केवल न्हावा शेवा (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, नवी मुंबई) और कोलकाता समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से आयात की अनुमति होगी।
बुलडोजर एक्शन: अहमदाबाद के चंदोला लेक से हटेगा अतिक्रमण, पुलिस मुस्तैद
20 May, 2025 05:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के अहमदाबाद स्थित चंदोला लेक पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. इस बार करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को खाली कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्रवाई में 5000 से अधिक अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं. इसके लिए सभी घरों को खाली करा लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यह जानकारी डीसीपी रवि मोहन सैनी ने दी.
चंदोला लेक की जमीन पर कब्जा कर बनी झोपड़ियों में से पिछले दिनों अल-कायदा मॉड्यूल से संबंध रखने वाले चार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया गया था. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पुलिस ने यहां बसाई गई अवैध बस्ती को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी. 29 और 30 अप्रैल को हुई पहले चरण की कार्रवाई में करीब तीन हजार अवैध मकान गिराए गए थे. इसी बीच कुछ लोग गुजरात हाईकोर्ट चले गए थे.
दूसरे चरण में गिराए जाएंगे ढाई हजार घर
अब हाईकोर्ट से क्लीयरेंस मिलने के बाद पुलिस ने आज से दोबारा कार्रवाई शुरू की है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई दो से तीन दिन चल सकती है. इस दौरान ढाई हजार से अधिक घरों को गिराया जाना है. अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल के मुताबिक घरों को पहले ही खाली करा लिया गया है. बावजूद इसके मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों का दस्ता तैनात किया गया है.
पकड़े गए थे बांग्लादेशी नागरिक
उन्होंने बताया कि यहां अवैध रूप से झुग्गियों को बसाने का मुख्य आरोपी पठान है. 29 अप्रैल को पुलिस ने जब चंदोला झील में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया तो वह मौके से फरार हो गया था. हालांकि बाद में उसे राजस्थान में पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. यह सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं. यह सभी लोग झील के किनारे बनी बस्तियों में अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस ने इन झुग्गी झोपड़ियों के साथ यहां अवैध रूप से बने आलीशान फार्म हाउसों को भी ध्वस्त कर दिया था.
गुजरात: जाफराबाद तट के पास दिखी संदिग्ध नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
19 May, 2025 05:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात के जाफराबाद तट से थोड़ी दूरी पर एक संदिग्ध नाव के देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस मामले के सामने के बाद भारतीय तटरक्षक बल व नौसेना की ओर से संदिग्ध नाव को खोज निकालने के लिए एक अभियान चलाया गया है।
मछुआरों ने दी जानकारी
इस नाव की जानकारी मछुआरों द्वारा दी गई। मछुआरों ने इस अनजान नाव को असामान्य तरीके से व्यवहार करते हुए देखा। उन्होंने ही इसकी सूचना भारतीय तटरक्षक बल को दी। तटरक्षक बल ने जांच के लिए एक हेलीकाप्टर को तैनात किया।
नाव को खोजने के लिए चलाया जा रहा खोजी अभियान
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, नाव ने दिशा बदल ली है। जाफराबाद नाव संघ के अध्यक्ष कणैयालाल सोलंकी ने कहा है कि स्थानीय मछुआरे चलाए जा रहे खोजी अभियान में सहायता कर रहे हैं।
71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में पंचायत मंत्री के परिवार की संलिप्तता उजागर
19 May, 2025 04:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात में मनरेगा घोटाले के खुलासे के बाद अब पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मनरेगा घाटे में नाम आने के बाद पंचायत और कृषि राज्य मंत्री बच्चूभाई खाबड़ के बड़े बेटे बलवंत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके छोटे बेटे किरण खाबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी 71 करोड़ रुपये के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से जुड़े घोटाले के सिलसिले में की गई हैं.
पुलिस उपाधीक्षक और इस केस के जांच अधिकारी जगदीशसिंह भंडारी ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि किरण के साथ दो सहायक कार्यक्रम पदाधिकारियों यानी APO को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है. भंडारी के अनुसार किरण पहले तालुका विकास अधिकारी रह चुका है.
बिना काम किए निकाले पैसे
पुलिस जांच में सामने आया है कि कई ठेकेदार एजेंसियों ने मनरेगा के तहत फर्जी डॉक्यूमेंट और झूठे वर्क कंपीलशन सर्टिफिकेट के आधार पर बिना काम किए ही सरकार से पैसा निकलवा लिया. यह घोटाला साल 2021 से 2024 के बीच किया गया है. जांच एजेंसियों के मुताबिक अब तक इस घोटाले में कुल 71 करोड़ रुपये सरकारी खजाने से लिए जा चुके हैं.
जमीन में नहीं हुआ निर्माण
जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जिन ठेकेदारों ने मनरेगा का काम किया है उनके पास या तो एक्सपीरियंस ही नहीं था या फिर वे सरकारी ठेके लेने के योग्य ही नहीं थे. इसके बावजूद उन्हें भुगतान किया गया. जिला ग्रामीण विकास एजेंसी यानी DRDA ने निरीक्षण के दौरान इस घोटाले का खुलासा किया. निरीक्षण में यह सामने आया कि कई सड़कों और बांधों के निर्माण के लिए भुगतान किया गया. जबकि असलियत में इन परियोजनाओं का कहीं निर्माण ही नहीं हुआ.
देवगढ़ बारिया और धनपुर तालुका जैसे आदिवासी क्षेत्रों में यह धोखाधड़ी की गई. जहां मंत्री के दोनों बेटे परियोजना से जुड़ी एजेंसियों की देख-रेख कर रहे थे. पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है. फिलहाल गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत
