गुजरात
गोहिल ने ली नैतिक जिम्मेदारी: गुजरात में उपचुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
23 Jun, 2025 07:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लंबा पोस्ट लिखा है.
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मुझे भारत की सबसे पुरानी और बेशक भारत की सबसे अच्छी राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर बहुत गर्व है. मैंने कड़ी मेहनत की है और हमेशा अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है. दुर्भाग्य से हम आज सफल नहीं हुए. हम विसावदर और काडी उपचुनाव हार गए हैं.
गोहिल ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और निश्चित रूप से हमारे गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक के समर्थन और सहयोग की सराहना करता हूं. राजीव जी और सोनिया जी का मार्गदर्शन मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है. मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.
उन्होंने कहा कि मैंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की है और कुछ घंटों पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. मैं अपने सभी पार्टी नेताओं, पार्टी के बेहतरीन बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, मेरे शुभचिंतकों, मीडिया और अन्य सभी लोगों को उनके समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं.
काडी और विसावदर दोनों सीट हारी कांग्रेस
23 जून को चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए. इनमें दो सीटें गुजरात की थीं. गुजरात की विसावदर और काडी विधानसभा सीट. दोनों सीट कांग्रेस हार गई. विसावदर में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की जबकि काडी सीट जो एससी के आरक्षित सीट थी, यहां बीजेपी ने बाजी मारी. काडी में राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से हराया. वहीं, विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाया. AAP के इटालिया गोपाल ने बीजेपी के कीर्ति पटेल को 17554 वोट से हराया. यहां कांग्रेस के नितिन रानपरिया तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें केवल 5501 वोट मिले.
गुजरात में कांग्रेस का चुनावी दांव: 40 नए अध्यक्षों के साथ BJP को चुनौती देने की तैयारी, क्या बदलेगी तस्वीर?
23 Jun, 2025 07:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कांग्रेस पार्टी ने अब गुजरात में अपने संगठन में बदलाव की शुरुआत कर दी है. संगठन सृजन अभियान की कवायद के बाद राज्य के नए जिला एवं शहर प्रमुखों को ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सोनल पटेल को बनाया है तो वहीं वडोदरा शहर और जिले में पुराने प्रमुखों को बरकरार रखा है. कुल मिलाकर पार्टी ने 40 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है.
गुजरात कांग्रेस की तरफ से जारी की गई सूची में अध्यक्षों को रिपीट किया गया है, लेकिन एक अनुमान के तहत करीब 50 फीसदी ऐसे नाम हैं. जिन्हें पहली बार जिला/शहर अध्यक्ष का दायित्व मिला है. मतलब साफ है कि पार्टी अब पुराने और नए दोनों कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की कोशिश कर रही है.
कांग्रेस आने वाले कुछ दिनों के भीतर इस अभियान के तहत अन्य राज्यों में भी जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान करेगी. इस अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है.
किसे कहां से मिली जिम्मेदारी?
अमरेली जिले में प्रताप दूधात
आणंद में अल्पेश पढियार
अरवल्ली में अरनूभाई पटेल
बनासकांठा जिले में गुलाब सिंह राजपूत
भरुच में राजेन्द्र सिंह राणा
भावनगर ग्रामीण में प्रवीण राठौड
भावनगर शहर में मनोहर सिंह (लालभा)
बोटाद में हिम्मत सिंह कटारिया
छोटाउदेपुर में शशिकांत राठवा
दाहोद में हर्षदभाई निनामा
डांग में स्नेहिल ठाकरे
देवभूमि द्वारका में पालभाई आंबलिया
गांधीनगर में अरविंद सिंह सोलंकी
गांधीनगर शहर में शक्ति पटेल
कांग्रेस के नए जिला एवं शहर अध्यक्षों की सूची
राजकोट शहर में डॉ.राजदीप सिंह जाडेजा, राजकोट ग्रामीण में हितेश वोहरा, साबरकांठा में रामभाई सोलंकी, सूरत ग्रामीण में आनंद चौधरी, सूरत शहर में विपुलभाई उधनावाला, सुरेन्द्रनगर में नौशाद सोलंकी, तापी में वैभवकुमार गामित, वडोदरा ग्रामीण में जसपाल सिंह पढियार, वडोदरा शहर में ऋत्विक जोशी और वलसाड में किशनभाई पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है.
गिर सोमनाथ में पुंजाभाई वंश, जामनगर शहर में वीरेन्द्र सिंह जाडेजा उर्फ दिग्गूभाई, जामनगर ग्रामीण में मनोज कथीरिया, जूनागढ़ शहर में मनोज जोशी, खेड़ा में कालू सिंह डाभी, कच्छ में वी के हुंबल, महीसागर में हर्षद पटेल, महेसाणा में बलदेवजी ठाकोर, मोरबी में किशोरभाई चिखलिया, नर्मदा में रंजीत सिंह तडवी, नवसारी में शैलेषभाई पटेल, पंचमहाल में चेतन सिंह परमार, पाटण में घेमरभाई पटेल, पोरबंदर में रामभाई मारू को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर क्या बोले वेणुगोपाल?
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत एक गहन संगठनात्मक कवायद का परिणाम हैं. बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संरचना को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किए गए अभियान में पारदर्शी, समावेशी और विचारधारा आधारित नेतृत्व चयन पर ध्यान केंद्रित किया गया.
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का योग प्रदर्शन, बना सॉफ्ट पावर का प्रतीक
21 Jun, 2025 02:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के लोगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वडनगर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब सबसे ज्यादा लोगों द्वारा योग में कोबरा मुद्रा करने का है। हमने दिशा-निर्देश तय किया कि सभी को इसे कम से कम एक मिनट तक करना है। हमने 250 प्रतिभागियों का न्यूनतम लक्ष्य रखा था। आज उन्होंने इसे एक मिनट से ज्यादा समय यानि दो मिनट और नौ सेकेंड तक किया और कुल 2185 थे। हमें 64 प्रतिभागियों को छोड़ना पड़ा। इसलिए 2121 प्रतिभागियों ने उपलब्धि हासिल की। हमने न्यूनतम 250 निर्धारित किए थे इसलिए यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई और यह एक शानदार उपलब्धि है।
इंफाल पूर्व में वन(एम) एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट और अधिकारियों ने मार्जिंग पोलो प्रतिमा पर योग किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर में उनके प्रयासों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि आपकी बहादुरी की पूरे देश में प्रशंसा की जाती है। मैं भारतीय सेना की वीरता और साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने संदेश दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को भारत की संस्कृति और भावना से जोड़ना ही योग का सार है।
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और पार्टी नेता शाइना एनसी योगदिवस पर मुंबई के मरीन ड्राइव में योग सत्र में भाग लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने योग दिवस पर पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में योग सत्र में भाग लिया।
जापान में भारतीय दूतावास ने टोक्यो में भी योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी मैडम योशिको इशिबा ने योग कार्यक्रम उद्घाटन किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री की पत्नी मैडम सातोको इवाया भी मौजूद थीं। राजदूत सिबी जॉर्ज ने दो हजार से ज्यादा योग प्रेमियों की सभा को संबोधित किया। साथ ही, रेवरेंड म्योकेन हयामा और रेवरेंड तोमोहिरो किमुरा ऑफ़ त्सुकिजी होंगवानजी, राजदूत मैडम जोइस सिबी की पत्नी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, रेजिडेंट राजदूत और राजनयिक और जापान में भारत के मित्र भी मौजूद थे।
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोग शामिल हुए। एक प्रतिभागी ने कहा कि मैं रोज योग का अभ्यास करती हूं। योग मन के लिए है और मुझे अपने विचारों पर नियंत्रण रखने में मदद करता है। एक बार जब मैं अपने विचारों पर नियंत्रण रखूंगी, तो मैं जो कुछ भी कहूंगी और करूंगी और दूसरों के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करूंगी, उस पर भी मैं नियंत्रण रखूंगी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया।
अहमदाबाद एयर क्रैश में लापता रसोइया सरलाबेन और 2 साल की पोती आद्या की DNA से हुई पहचान
20 Jun, 2025 09:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में लापता हुईं मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की रसोइया सरलाबेन ठाकोर और उनकी दो वर्षीय पोती आद्या की मौत की पुष्टि डीएनए जांच के जरिए हो गई है. शुक्रवार को उनके पार्थिव अवशेष अहमदाबाद सिविल अस्पताल से उनके परिजनों को सौंप दिए गए. इस हादसे में उनके मारे जाने की पुष्टि होते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
52 वर्षीय सरलाबेन ठाकोर पिछले 15 वर्षों से बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास परिसर के मेस में रसोइया के तौर पर काम कर रही थीं. हादसे के दिन भी वे अपनी पोती आद्या के साथ मेस में ही मौजूद थीं, जबकि उनका बेटा रवि ठाकोर और बहू ललिता, जो दोनों भी मेस में काम करते हैं, डॉक्टरों के लिए भोजन का टिफिन देने सिविल अस्पताल गए हुए थे.
रवि ठाकोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम दोपहर करीब 1 बजे मेस से निकले थे. लगभग 1:40 बजे हमें खबर मिली कि एक विमान मेस और हॉस्टल की इमारत पर गिरा है. जब हम भागकर पहुंचे, तो सब कुछ जल रहा था और मेरी मां और बेटी लापता थीं.
डीएनए जांच से हुआ खुलासा
दुर्घटना के बाद घटनास्थल से कई शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद हुए थे, जिससे मृतकों की पहचान कर पाना बेहद कठिन हो गया था. परिजनों ने लगातार सरलाबेन और आद्या की तलाश की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. अंततः, डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल से मिले अवशेषों के डीएनए नमूने लिए और परिवार के सदस्यों के नमूनों से उनका मिलान किया गया.
करीब एक सप्ताह तक चले परीक्षण के बाद, 20 जून को डीएनए जांच की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें पुष्टि हुई कि मृतकों में सरलाबेन ठाकोर और उनकी पोती आद्या भी शामिल हैं. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों के पार्थिव अवशेष परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
दादी के साथ पोती की भी हुई मौत
रवि ठाकोर ने बताया कि उनकी मां सरलाबेन पिछले डेढ़ दशक से मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के छात्रों के लिए खाना बना रही थीं और हमेशा अपने काम को निष्ठा से करती थीं. आद्या परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी और अक्सर अपनी दादी के साथ मेस में समय बिताती थी.
12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडिकल कॉलेज परिसर के हॉस्टल और मेस से टकरा गया था. इस दुर्घटना में दर्जनों लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए.
बिल्डर से ₹2 करोड़ ठगने के आरोप में इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल गिरफ्तार!
20 Jun, 2025 09:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के अहमदाबाद से सूरत पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. कीर्ति पुलिस से बचने के लिए कई बार सिम कार्ड बदल चुकी थी. पुलिस ने पिछले साल उसके खिलाफ वारंट जारी किया था. लेकिन तब से ही वह पुलिस की पकड़ में नहीं आई थी. अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया. कीर्ति पटेल को पुलिस ने सूरत जिला अदालत में पेश किया. जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लाजपोर जेल भेजने का आदेश दिया है. कीर्ति पटेल की यह दूसरी जेल एंट्री है. अब भी जब उसे गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था. तब भी कीर्ति हंस रही थी.
कीर्ति पर एक बिल्डर को हनीट्रैप करने और फिर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है. उसने हनीट्रैप कर बिल्डर से 2 करोड़ रुपए की उगाही की थी. कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और काफी मशहूर भी है. उसके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए इंस्टाग्राम की भी मदद ली. लेकिन पुलिस से बचने के लिए कीर्ति गुजरात के कई हिस्सों में छिपती रही और बार-बार अपना ठिकाना छिपाने के लिए अपने मोबाइल फोन का आईपी एड्रेस, सिम कार्ड बदल देती थी. उसके खिलाफ मारपीट, हनीट्रैप, जबरन वसूली और जमीन हड़पने तक की शिकायतें दर्ज की गई हैं.
2 करोड़ की जबरन वसूली का आरोप
हनीट्रैप में फंसाने के मामले में शिकायतकर्ता बिल्डर वजू कटरोडिया ने बताया कि कीर्ति पटेल और उनके साथियों ने उन्हें ब्लैकमेल किया. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक वीडियो और रील पोस्ट किए गए. शिकायतकर्ता और उनके परिवार के खिलाफ लाइव गाली-गलौज का भी आरोप है. पिछले साल कीर्ति पटेल और उसके साथियों ने वजू कटरोडिया को सूरत के कुसमाडी पाटिया इलाके में एक फार्म हाउस पर बुलाया था और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया था. उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और 2 करोड़ रुपये न देने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी और जबरन वसूली की थी.
करीब एक साल से ढूंढ़ रही थी पुलिस
इसके बाद वजू कटरोडिया ने कापोद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर विजय सवाणी को पुलिस ने 2024 में गिरफ्तार किया. कीर्ति पटेल और अन्य आरोपियों को वांछित घोषित किया गया था और पुलिस करीब एक साल से ढूंढ़ रही थी. वह लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो पोस्ट कर रही थी. लेकिन उसकी लोकेशन लगातार बदल रही थी. ऐसे में पुलिस ने अपनी तकनीकी टीम और साइबर एक्सपर्ट की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
गुजरात बारिश अपडेट: बोटाद में नदी में बही कार, परिवार पर टूटा कहर
18 Jun, 2025 07:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Gujarat Rain गुजरात के बोटाद जिले में भारी बारिश के कारण एक दुखद घटना घटी जिसमें एक इको कार नदी में बह गई। कार में सवार 9 लोगों में से 4 की मौत हो गई 2 को बचाया गया और 3 अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
हादसे में नदी के तेज बहाव में एक इको कार बह गई। इस कार में 9 लोग सवार थे।
एएनआई, बोटाद। गुजरात के बोटाद जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में नदी के तेज बहाव में एक इको कार बह गई। इस कार में 9 लोग सवार थे। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह हादसा मंगलवार तड़के हुआ, जब भारी बारिश (Gujarat Heavy Rain) के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हादसे की खबर मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रास्तों में पानी भरने और सड़कों के बंद होने की वजह से बचाव कार्य में मुश्किलें आईं। अब भी एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन मिलकर लापता लोगों की तलाश में जुटा है।
राजकीय शोक के बीच केजरीवाल पहुंचे राजकोट: पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल
17 Jun, 2025 11:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर अपना दुख साझा किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का असमय निधन अत्यंत दुखद है. विजय रूपाणी को गुजरात समेत पूरे देश में लोग चाहते थे. उनके असमय निधन से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है.
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के हालिया हादसे में ढाई सौ से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. यह बेहद दर्दनाक हादसा था. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे और वह इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई. दिवंगत विजय रूपाणी को गुजरात और पूरे देश में लोग बहुत चाहते थे और उनके निधन से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है.
आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्होंने विजय रूपाणी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान वह रूपाणी की धर्मपत्नी, उनके पुत्र और अन्य परिवारजनों से मिले और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि विजय रूपाणी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें.
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि हाल ही में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी का असमय निधन अत्यंत दुखद है. आज उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
केजरीवाल की हुंकार: विसावदर की जनता AAP को जिताकर BJP को सबक सिखाएगी
16 Jun, 2025 10:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गोपाल इटालिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. कलसारी गांव में आयोजित सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जिताकर विसावदर की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.
20 साल से विसावदर की जनता ने बीजेपी को मौका नहीं दिया, इस बार भी नहीं देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं है. कांग्रेस तो बीजेपी की गोंद में बैठी है. इस दौरान गुजरात प्रभारी गोपाल राय, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी समेत अन्य बड़े नेता मौजूद रहे.
विसावदर में 19 जून को चुनाव
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 जून को चुनाव है. दो-तीन दिन रह गए है. मैं दिल्ली से विसावदर के लोगों को सलाम करने के लिए आया हूं. विसावदर के लोग फाइटर हैं. पिछले 30 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है. लेकिन पिछले 20 साल से विसावदर में बीजेपी का एमएलए नहीं है. पिछले 20 साल से विसावदर के लोगों ने बीजेपी का पूरा तंत्र, अथाह पैसा और ताकत का विरोध किया. यह कोई छोटी बात नहीं है. इसीलिए मैं विसावदर के लोगों के साहस को सम्मान करने के लिए आज आप लोगों के बीच में आया. गुजरात में रहकर इतनी बड़ी ताकत बीजेपी को पिछले 20 साल से विसावदर के लोग सामना और चुनौती दे रहे हैं.
बीजेपी ने की चीटिंग
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने चीटिंग करना शुरू कर दिया. 5 साल पहले उन्होंने हर्षद रबड़िया को उनकी पार्टी से चोरी कर लिया. फिर आप लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया. भूपत को जिताया. उन्होंने भूपत को चोरी कर लिया. अब बीजेपी कह रही है कि आप हमें वोट दो ना दो, जिसको भी वोट दोगे, हम उसको चोरी कर लेंगे. तो मेरे पास विसावदर से कई लोग मिलने आए. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी से नफरत करते हैं. बीजेपी को बिल्कुल वोट नहीं देंगे. लेकिन हमारे सामने चुनौती है कि जिसको वोट देते हैं, वही उनके पास चला जाता है.
गोपाल इटालिया पर लगाया दांव
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने सबसे कट्टर हीरो गोपाल इटालिया विसावदर के लोगों को दिया. दुनिया की कोई ताकत नहीं है. सूरज पूरब की बजाय पश्चिम से उग सकता है. लेकिन कोई माई का लाल गोपाल इटालिया को खरीदने वाला पैदा नहीं हुआ. विसावदर की जनता बेहिचक गोपाल इटालिया को भारी बहुमत से जिताए. गोपाल इटालिया टूटेगा नहीं. ईमानदार आदमी है. साधारण से परिवार से आता है.
करोड़ों रुपए का दिया ऑफर
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोपाल इटालिया की एक छोटी बच्ची है. वह बहुत मामूली से एक मकान में रहते हैं. इनकी पुलिस में नौकरी लगी थी लेकिन इन्होंने नौकरी को लात मार दिया और समाज सेवा में आ आए. ये देश और आम आदमी की सेवा के लिए पुलिस की नौकरी को लात मार दी. अगर गोपाल इटालिया चाहते, तो खूब पैसे कमा सकते थे. लेकिन जो आदमी पुलिस की नौकरी को लात मार कर आ गया, वह कितना ईमानदार आदमी है. इन लोगों ने गोपाल इटालिया को तोड़ने की बहुत कोशिश कर ली. करोड़ों रुपए का ऑफर दिया, लेकिन वह टूटे नहीं.
सहकारी मंडली में भ्रष्टाचार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर के लोग भ्रष्टाचार करने वालों को अच्छे से जानते हैं. सहकारी मंडली में हुए भ्रष्टाचार के बारे में सबको पता है. गोपाल इटालिया सभी गलत नोटिस को वापस करवाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को वोट देना वोट खराब करना है, क्योंकि वह बीजेपी की कठपुतली बन चुकी है. इसलिए आम आदमी पार्टी को वोट दें.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिना बुलाए कोई शादी में नहीं जाता, वैसे ही बिना मांगे वोट नहीं देना. मैं, भगवंत मान, आतिशी, हम सब विसावदर के लोगों से वोट मांगने आए, क्योंकि हम आपके वोट की कीमत और सम्मान समझते हैं. लेकिन जेपी नड्डा, अमित शाह या राहुल गांधी वोट मांगने नहीं आए, तो उन्हें वोट क्यों देना? वोट कीमती है, बिना मांगे न दें.
फर्जी वोट डाल सकती है बीजेपी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी शातिर है, फर्जी वोट डाल सकती है. सुबह 7 बजे वोट डालने जाएं, ताकि कोई आपके नाम से वोट न डाले. वोट डालने के बाद ही नाश्ता करें. गोपाल इटालिया ने सुगंधनामा साइन कर 15 काम करने का वादा किया है. अगर न करे, तो अगली बार वोट न देना. लेकिन एक मौका बनता है. गोपाल ईमानदार और देशभक्त हैं. उनकी आवाज विधानसभा में गूंजेगी तो बीजेपी भी कांपेगी.
पाटन में मोबाइल ब्लास्ट से हड़कंप: वीडियो कॉल पर बातचीत बनी जानलेवा, युवक ने गंवाई जान
16 Jun, 2025 10:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आधुनिकता के इस दौर में हर कोई अपने मोबाइल फोन से चिपका रहता है. मोबाइल ने लोगों के काम और कनेक्टिविटी को बहुत ही सरल बना दिया है. हालांकि, कभी-कभार यहीं मोबाइल लोगों के लिए आफत बन जाते हैं. ऐसे ही एक मामला गुजरात के पाटन जिले से सामने आया है, जहां मोबाइल फोन ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई है. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल से मरीज के जेब में रखे मोबाइल के फटने की घटना सामने आई थी.
पाटण जिले के सिद्धपुर थाना क्षेत्र के बिलिया गांव से मौत की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बिलिया गांव में देवेंद्र पटेल नाम का एक युवक अपनी मोपेड गाड़ी पर बैठकर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. इस बीच अचानक से उसका मोबाइल तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के साथ पेट्रोल का एक डिब्बा था इसलिए इस हादसे ने भयावह रूप ले लिया.
मोबाइल फटने से युवक की मौत
मोबाइल फटने के बाद पेट्रोल के कारण युवक बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी कि युवक के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से जल गए. यह सब देखकर स्थानीय लोगों का समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर कैसे युवक एकदम से आग की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
पहले भी हुई इस तरह की घटना
बता दें कि इससे पहले इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जिला अस्पताल से सामने आई थी, जहां इलाज कराने आए एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक से फट गया था. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस धमाके से अस्पताल में हड़कंप मच गया था.
पूर्व CM विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी भारत पहुंचे, पिता के शव की पहचान के लिए देंगे DNA सैंपल
14 Jun, 2025 07:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में 241 लोगों की जान चली गई थी. हादसे के दो दिन बाद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है. इसके पीछे की वजह शवों का बुरी हालत में जला होना है. यही कारण है कि मेडिकल टीम को शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराना पड़ा रहा है. इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हुई थी. उनके शव की पहचान के लिए बेटे ऋषभ रूपाणी गांधीनगर पहुंच गए हैं.
विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी गांधीनगर पहुंच चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वे किसी भी वक्त अस्पताल जाकर DNA सैंपल दे सकते हैं. ताकि शव पहचान जल्दी ही की जा सके. हादसे को 2 दिन बीत चुके हैं. कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है जिसके बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक 7 शवों की शिनाख्त हो गई है.
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पुत्र ऋषभ रूपाणी DNA टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने सुबह 11 बजे बीजे मेडिकल कॉलेज स्थित कासटी भवन आएंगे.
सिविल अस्पताल में DNA सैंपलिंग जारी
सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ परिजनों को अपनों की पहचान का इंतजार है. सिविल अस्पताल में DNA सैंपलिंग जारी है. मेडिकल अधिकारियों की मानें तो अब तक 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है. जैसे ही DNA रिपोर्ट सामने आती है. उनके परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे. मृतक के परिजनों और सैंपल लेने आने वाले डॉक्टरों के अलावा किसी और को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.
पीएम मोदी ने की थी विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात
पीएम मोदी ने बीते दिन शुक्रवार को गांधीनगर में विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद उन्होंने X पर लिखा- यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं हैं. मैं उन्हें दशकों से जानता था. हमने साथ मिलकर काम किया, कंधे से कंधा मिलाकर, कई मुश्किल दौरों में भी. विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, और पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित थे. उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और बाद में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ईमानदारी से सेवा की.
दुर्घटनास्थल से मिला इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेटिक फ्लाइट रिकॉर्डर, पायलट के आखिरी 60 सेकंड का सच आएगा सामने
14 Jun, 2025 07:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में 242 लोग सवार थे. जिसमें से केवल एक यात्री जीवित बचा है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो चुकी है. जांच में अब तक अधिकारियों ने विमान के दो इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेटिक फ्लाइट रेकॉर्डर बरामद किए हैं.
ये EAFR जिन्हें आमतौर पर ब्लैक बॉक्स भी कहा जाता है. विमान के अगले और पिछले हिस्से में लगे थे. प्रत्येक EAFR एक मल्टीफंक्शन रिकॉर्डर है. जो 25 घंटे का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) जानकारी और 120 मिनट का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) ऑडियो क्रैश-प्रोटेक्टेड सॉलिड-स्टेट मेमोरी में रिकॉर्ड करता है. यह डेटा हादसे के आखिरी पलों की जानकारी देने में मदद करेगा. जैसे कि पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच क्या-क्या बातचीत हुई थी? जब हादसा हुआ तब विमान की गति कितनी थी? उस समय विमान कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा था? इससे हमें हादसे के समय विमान के इंजन की स्थिति का भी पता चलेगा.
EAFR मिल चुका है, इससे हादसे की वजह का पता चलेगा: AAIB
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने पुष्टि की है कि एक EAFR को मलबे से बरामद किया गया है. जो मेघानीनगर के बी.जे. मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल की छत पर मिला था. दूसरा EAFR भी जांच एजेंसियों को मिल चुका है. ये रिकॉर्डर हादसे की वजह, जैसे तकनीकी खराबी, इंजन फेल होना या अन्य कारकों का पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे.
ब्लैक बॉक्स, DVR से कैसे है अलग?
बता दें कि गुजरात ATS ने मलबे से एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी बरामद किया है. जो हादसे से पहले के दृश्यों को समझने में मदद कर सकता है. किसी भी विमान की सुरक्षा के लिए दो उपकरण सबसे जरूरी होते हैं. जो ब्लैक बॉक्स और DVR हैं. ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर होते हैं. इनका काम कॉकपिट की आवाज को रिकार्ड करना होता है. वहीं दूसरी तरफ DVR विमान में वीडियो रिकॉर्ड करता है. जो उड़ान मापदंडों और कॉकपिट की आवाजों के साथ-साथ साक्ष्य भी प्रदान करता है. विमान में DVR सुरक्षा की नजरों से बहुत अधिक जरूरी होता है. यह DVR किसी भी घटना से पहले और उसके बाद हुई गतिविधियों को समझने में मदद करता है.
जांच के लिए ज्वांइट एजेंसी गठित
जांच में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (UK-AAIB), और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) जैसी एजेंसियां शामिल हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे की साइट का दौरा किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि EAFR से मिले डेटा की गहन जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
अहमदाबाद विमान हादसे से देश स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने किया दौरा
13 Jun, 2025 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है। लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर), जिसमें 242 लोग सवार थे, टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानी नगर इलाके में एक रिहायशी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस त्रासदी में विमान में सवार केवल एक ब्रिटिश नागरिक विश्वास रमेश कुमार ही जीवित बचे, जबकि 241 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, विमान के रिहायशी क्षेत्र में गिरने से 24 अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 265 हो गई है। मरने वालों में 5 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद का दौरा किया, दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल में एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास रमेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को "अकल्पनीय त्रासदी" बताया और गहरा दुख व्यक्त किया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे के कारणों की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। शुरुआती जांच में इंजन में तकनीकी खराबी और पेड़ से टकराने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।
टाटा समूह की बड़ी राहत: एयर इंडिया के मालिक टाटा समूह ने मृतकों के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा की है। यह मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के तहत मिलने वाले बीमा मुआवजे से अलग होगा, जिसके तहत प्रति व्यक्ति लगभग ₹1.4 करोड़ तक का मुआवजा मिल सकता है। यह हादसा भारत का अब तक का सबसे महंगा एविएशन इंश्योरेंस क्लेम माना जा रहा है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹2400-2490 करोड़ तक हो सकता है।
घटना का विवरण:
दिनांक और समय: गुरुवार, 12 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर।
उड़ान संख्या: एयर इंडिया AI171 (अहमदाबाद से लंदन)।
विमान: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ABN), 2013 मॉडल।
स्थान: अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ के तुरंत बाद, पास के रिहायशी इलाके में।
पायलट: मुख्य पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल (8200 घंटे का अनुभव) और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर (1100 घंटे का अनुभव)।
मेडे कॉल: विमान ने टेकऑफ के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को 'मेडे कॉल' (एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन सिग्नल) किया, लेकिन उसके बाद ATC के कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।
दुर्घटना का कारण (प्रारंभिक रिपोर्ट):
शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी को हादसे का प्राथमिक कारण बताया जा रहा है। कुछ जानकारी के अनुसार, टेकऑफ के बाद प्लेन का पीछे का हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया था, जिसके बाद विमान क्रैश हो गया। हालांकि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एक टीम का गठन किया है, और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
जान-माल का नुकसान:
विमान में सवार: कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे।
मृतकों की संख्या: इस भयानक क्रैश में विमान में सवार केवल एक यात्री, ब्रिटिश नागरिक विश्वास रमेश कुमार, जीवित बच पाए। शेष 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाग्रस्त विमान रिहायशी इलाके में गिरने के कारण, डॉक्टरों के हॉस्टल में रह रहे 24 अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या 265 हो गई है। मरने वालों में 5 MBBS स्टूडेंट, 1 PG रेजिडेंट डॉक्टर, और एक सुपरस्पेशलिस्ट की पत्नी भी शामिल हैं।
क्षति: विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया और रिहायशी इलाके में गिरने से आस-पास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
मुआवजा और राहत:
टाटा समूह का ऐलान: एयर इंडिया के मालिक टाटा समूह ने मृतकों के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, टाटा समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा।
मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1999: DGCA के नियमों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मृत्यु या चोट के मामले में मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1999 के तहत मुआवजा दिया जाता है। इस संधि के तहत, प्रत्येक यात्री के लिए 128,821 विशेष आहरण अधिकार (SDR) तक का मुआवजा तय हो सकता है, जो कि लगभग ₹1.4 करोड़ प्रति व्यक्ति बनता है। यह मुआवजा तब दिया जाता है जब हादसा एयरलाइन की गलती से होता है।
कुल बीमा दावा: यह हादसा भारत का अब तक का सबसे महंगा एविएशन इंश्योरेंस क्लेम माना जा रहा है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹2400-2490 करोड़ तक हो सकता है। इसमें यात्रियों का मुआवजा और विमान का नुकसान शामिल है।
गिर सोमनाथ में भूकंप के झटके महसूस किए गए: देर रात धरती हिलने से लोगों में दहशत
11 Jun, 2025 06:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गिर सोमनाथ, गुजरात: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में रविवार (8 जून, 2025) देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके रविवार रात 9 बजकर 15 मिनट 25 सेकंड पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तालाला से 19 किलोमीटर दूर (21.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.62 डिग्री पूर्वी देशांतर पर) था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।
भूकंप के झटके तालाला और आसपास के कई गांवों में महसूस किए गए। कुछ लोगों ने बताया कि झटके अचानक और तेज थे, जिससे घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान या बड़ी संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
गिर सोमनाथ जिला अक्सर भूकंपीय गतिविधियों का अनुभव करता रहा है, हालांकि यह एक हल्की तीव्रता का भूकंप था। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। लोगों को भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी याद दिलाया गया है, जैसे खुले स्थान पर जाना और इमारतों से दूर रहना।
एनसीएस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह एक सामान्य तीव्रता का भूकंप था और इससे आमतौर पर बड़ा नुकसान नहीं होता है। फिर भी, रात के अंधेरे में धरती हिलने से लोगों में स्वाभाविक रूप से चिंता और दहशत फैल गई थी।
साइबर धोखाधड़ी का अंतरराष्ट्रीय गैंग पकड़ा गया: गुजरात पुलिस ने 89 बैंक खातों का उपयोग कर 1455 करोड़ उड़ाने का किया खुलासा
11 Jun, 2025 06:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरत, गुजरात: गुजरात पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने पिछले छह महीनों में 89 भारतीय बैंक खातों का इस्तेमाल कर 1455 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। इस गिरोह के तार क्यूबा, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
कैसे सामने आया घोटाला?
यह पूरा मामला तब सामने आया जब पिछले महीने (मई, 2025 में) उधना पुलिस स्टेशन में नियमित वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध स्टाम्प और बैंक किट के साथ पकड़ा गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोटा वराछा में एक कार्यालय पर छापा मारा और किरात जादवानी, मीत खोखर और मयूर इटालिया नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और बैंकिंग किट भी बरामद कीं।
ठगी का तरीका और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को कमीशन के आधार पर बैंक खाते उपलब्ध करा रहे थे। ये 89 बैंक खाते जरूरतमंद लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके निजी बैंकों जैसे आरबीएल, एक्सिस, यस बैंक और कोटक महिंद्रा की सूरत स्थित शाखाओं में खोले गए थे।
इन खातों का उपयोग "डिजिटल गिरफ्तारी" (जहां ठग खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं), ऑनलाइन सट्टेबाजी, कार्य धोखाधड़ी, शेयर बाजार धोखाधड़ी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और ओटीपी धोखाधड़ी जैसे विभिन्न साइबर अपराधों से अर्जित धन को जमा करने के लिए किया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) भागीरथ गढ़वी ने बताया कि पिछले छह महीनों में इन 90 आरबीएल बैंक खातों में 1,455 करोड़ रुपये के लेनदेन दर्ज किए गए हैं, जिनमें से कुछ खातों में तो 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक के लेनदेन हुए थे।
शिकायतों का अंबार और आगे की जांच
राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतों में भी इन खातों का लिंक पाया गया है। पुलिस के अनुसार, भारत भर से लगभग 2,500 साइबर अपराध शिकायतें, जिनमें से 265 गुजरात से और 36 अकेले सूरत से थीं, इन 165 बैंक खातों (जिनमें से 89 सक्रिय रूप से उपयोग किए जा रहे थे) से जुड़ी हुई थीं।
पुलिस का अनुमान है कि अभी 75 अन्य संदिग्ध खातों की जांच बाकी है, जिससे ठगी की कुल राशि 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ गुजरात पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जो देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।
सूरत में 'डिजिटल गिरफ्तारी' का शिकार हुए बुजुर्ग, दिल्ली पुलिस अधिकारी बन 16.5 लाख ठगे
10 Jun, 2025 06:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरत: सूरत साइबर क्राइम सेल पुलिस ने डिजिटल हैरेसमेंट में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भावनगर से राजू परमार, किशन पटेल और बास्केटबॉल प्लेयर परमवीर सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजू ने पैसे कमाने के लिए किशन को अपना बैंक खाता किराए पर दे रखा था। किशन ने भी पैसे कमाने के लिए अपने और राजू के खाते परमवीर सिंह को किराए पर दे रखे थे। परमवीर सिंह जो खुद एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी था, पैसों के लालच में अपराधी बन गया।
आरोपियों पर डिजिटल हैरेसमेंट के 40 मामले दर्ज
परमवीर सिंह लगातार छह साल अंडर-19 टीम में खेल चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 15 डेबिट कार्ड, 4 बैंक पासबुक और 11 बैंक चेकबुक बरामद की हैं और उनसे कुल एक लाख रुपये से अधिक की रकम जब्त की है। देश भर में आरोपियों के खिलाफ कुल 40 डिजिटल हैरेसमेंट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने सूरत के एक सीनियर सिटीजन को दो दिन पहले डिजिटली हैरेसमेंट में फंसा कर 16 लाख 65 हजार रुपए ऐंठ लिए। सीनियर सिटिज़न ने पुलिस स्टेशन में शिकायत देते ही पुलिस काम ले लग गई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है।
बुजुर्ग को दी थी मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी
सूरत क्राइम ब्रांच डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि सूरत के एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल पर खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर 2.50 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी गई। बुजुर्ग को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया ओर उनके बैंक अकाउंट से एफडी तुड़वाकर 16 लाख 50 हजार रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया।
बुजुर्ग ने परिजनों को दी जानकारी
जब बुजुर्ग ने घटना की पूरी जानकारी अपनी बेटी को दी, तो उन्होंने सूरत साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक डिटेल्स के आधार पर जांच करते हुए भावनगर से 22 वर्षीय नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी परमवीर सिंह, राजू परमार और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खिलाफ 18 राज्यों में 40 से अधिक साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है।
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत
