गुजरात
BMW की टक्कर से स्कूटी सवार हवा में उड़ा, गुजरात में दिल दहला देने वाला हादसा
19 Jul, 2025 02:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/गांधीनगर: गुजरात में एक बार फिर से रफ्तार का कहर सामने आया है। राज्य की राजधानी गांधीनगर के सरगासन इलाके में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक स्कूटी व्यक्ति की जान ले ली। स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद बीएमडब्ल्यू चला रहे शख्स ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चालक नशे था। पुलिस के अनुसार नशे में स्कूटी सवार को ठोंकने वाा आराेपी राजकोट का रहने वाला है। तो वहीं दूसरी तरफ स्कूटी पर सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
गांधीनगर पुलिस में पुलिस इंस्पेक्टर एलडी ओडेदरा ने बताया कि गुरुवार सुबह सुबह करीब 7 बजे एक दुर्घटना हुई और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता भरत मोहन मिश्रा हैं। उनके पिता की बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से मौत हो गई थी। राजकोट निवासी आरोपी वत्सल को कल गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। इस घटना के सीसीटीवी में एक्सीडेंट की भयावहता रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले वडोदरा और अहमदाबाद में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
बीएमडब्ल्यू चालक को भी चोट
हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में BMW कार के चालक को भी चोटें आईं, जिसके बाद उसे गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक शराब के नशे में था, जिस कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टक्कर के बाद कार एक पेड़ से भी जा टकराई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लेकर गई। गुजरात में इससे पहले भी एक्सीडेंट की बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
CBI जांच पर कांग्रेस का वार: मोंटू पटेल को BJP कब करेगी बाहर?
18 Jul, 2025 09:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/नई दिल्ली: फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के साथ कॉलेजों की मान्यता में गड़बड़ी करने में घिरे मोंटू पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस करके इस मुद्दे को उठाया। गोहिल ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी कब मोन्टू पटेल को बाहर निकालेगी। मोन्टू पटेल मूलरूप से गुजरात के गांधीनगर जिले के रहने वाले हैं। उनके ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने काउंसिल के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए काफी धांधली की। इतना ही नहीं उन्होंने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के तौर भ्रष्टाचार किया और मोटी रिश्वत लेकर कालेजों को मान्यता दी। गोहिल ने आरोप लगाया कि पांच हजार करोड़ के घोटाले में लिप्त पीसीआई अध्यक्ष मोंटू पटेल को केंद्र सरकार बचा रही है।
गोहिल ने प्रेस कांफ्रेंस में रखी यें मांगें
गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्य सभा के सदस्य शक्ति सिंह ने गोहिल ने मांग की है कि इतने आरोपों के बाद भी बीजेपी ने अभी तक मोन्टू पटेल को बीजेपी से नहीं निकाला है। गोहिल ने कहा कि वे पीएम मोदी से मांग करते हैं कि भ्रष्टाचार करने वाले मोन्टू पटेल को पार्टी से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि मोन्टू पटेल बीजेपी के युवा मोर्चे की सेल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बीजेपी गुजरात युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कोराट के साथ वाली एक तस्वीर भी दिखाई। गोहिल ने कहा कि तमाम तथ्य सामने आने के बाद भी सीबीआई ने मजबूत फैक्ट कोर्ट में नहीं रखे। गोहिल ने कहा सीबीआई सख्ती से जांच करे। इसके बाद गोहिल ने कहा कि वे मांग करते हैं कि फार्मेसी काउंसिल में मोन्टू पटेल के राज को खत्म करने के लिए केंद्र द्वारा बनाए गए प्रावधान को इसी मानसून सत्र में पास किया जाए। गोहिल ने प्रेस कांफ्रेंस में मोंटू पटेल के खिलाफ नितिन गडकरी द्वारा लिखी गई शिकायती चिट्ठी भी दिखाई।
रिटायर जज को सौंपें PCI
गोहिल ने कहा कि वे केंद्र सरकार और पीएम मोदी से मांग करते हैं कि जब केंद्र सरकार की नई व्यवस्था अमल में आए तब तक फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का काम रिटायर जज की निगरानी में चले। गोहिल ने कहा कि मोन्टू पटेल पर 5000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप है लेकिन सीबीआई ने अरेस्ट तक नहीं किया। कोर्ट में यह कह दिया कि उन्होंने फोन पर बात की थी। गोहिल ने कहा कि फॉर्मेसी काउंसिल को भ्रष्टाचार मुक्त किए जाने के लिए इन मांगों को पूरा किया जाए। मोन्टू पटेल पर सीबीआई का शिकंजा कसने के बाद अभी काउंसिल का काम उपाध्यक्ष जशु चौधरी देख रहे हैं। उन्हें मोन्टू पटेल का विश्वस्त माना जाता है।
गोपाल इटालिया ने ली विधायक पद की शपथ, कहा- अब जनता की बारी है सवाल पूछने की
16 Jul, 2025 02:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा उप चुनावों में विसावदर से जीते आप नेता गोपाल इटालिया ने बुधवार को विधायक की शपथ ग्रहण की। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने अपने कक्ष में इटालिया को शपथ दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी के साथ प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया और दूसरे नेता मौजूद रहे। उप चुनाव में इटालिया ने बीजेपी नेता किरीट पटेल को हराया था, हालांकि इटालिया के जीतने के बाद आप को झटका लगा था। इसके बाद पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाणा ने बगावत की थी। इसके बाद आप ने मकवाणा को पार्टी से बाहर कर दिया था।
हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद शपथ
इटालिया ने ऐसे वक्त पर शपथ ली है जब राज्य में बीजेपी के मोरबी के विधायक कांतिभाई अमृतिया ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए चैलेंज किया था। कांति अमृतिया ने इटालिया को मोरबी से लड़ने की चुनौती थी। जिसे इटालिया ने स्वीकार कर लिया था, हालांकि अमृतिया ने इटालिया के भी इस्तीफा देने की शर्त बाद में जोड़ दी थी। इटालिया 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में हार गए थे। तब वह सूरत की पाटीदार बहुत सीट कतारगाम से लड़े थे। उप चुनाव में इटालिया ने बड़ कमबैक करते हुए बीजेपी को शिकस्त दी है।
सूरत में महिला सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी से परेशान शिक्षिका की आत्महत्या से उठे कई सवाल
16 Jul, 2025 01:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/सूरत: गुजरात के सूरत में सिरफिरे युवक की छेड़खानी से परेशान होकर 19 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। पाटीदार समुदाय से आने वाली लड़की कतारगाम के एक ट्यूशन सेंटर में बतौर सहायक अध्यापिका काम कर रही थी। पिता का आरोप है कि बेटी एक लफंगा युवक लगातार परेशान कर रहा था। पुलिस ने ट्यूशन टीचर के रूप में काम करने युवती के आत्महत्या करने पर पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रविवार को घर में दी जान
पुलिस के अनुसार नेनु वावडिया (19) कतारगाम के ट्यूशन सेंटर में सहायक शिक्षिका थी। युवती के पिता ने सिंघनपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी नील (20) और उसके पिता विष्णु देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को नानी वेद इलाके में हुई। इस घटना के समय युवती के परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर उसके पिता और भाई ने उसका शव देखा। किशोरी का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया और पाटीदार समुदाय के कई लोग उसकी शवयात्रा में शामिल हुए।
पिता का फूटा दर्द
पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ महीनों से नील उसका पीछा कर रहा था और उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि नील उसे रोज़ाना फ़ोन करता था। वह धमकाता था। इतना ही नहीं ट्यूशन क्लास जाते समय उसे परेशान करता था। यवुती के पिता ने कहा कि उन्होंने कुछ हफ़्ते पहले विष्णु देसाई को भी अपने बेटे के व्यवहार के बारे में शिकायत करने के लिए फ़ोन किया था, लेकिन उन्हें धमकियां और गालियां मिलीं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सिंघनपुर थाने के इंस्पेक्टर यू बी गोहिल ने बताया कि पीड़िता को कॉलेज का छात्र नील पिछले पांच महीनों से परेशान कर रहा था। वह उस पर रिश्ता बनाए रखने का दबाव बना रहा था। हम उस ट्यूशन क्लास के मालिक से जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां आरोपी कुछ साल पहले पढ़ता था। पाटीदार समाज की तरफ से इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लियाा गया है। इसमें सीएम से घटना पर संज्ञान लेने की अपील की गई है। यह पत्र विजय आर मंगूकिया ने लिखा है।
अचानक फ्री हुई यात्रा—NHAI ने 28 किमी हिस्से पर टोल न लगाने का फैसला क्यों लिया?
15 Jul, 2025 06:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेसवे के एक 28 किलोमीटर लंबे हिस्से पर टोल की वसूली को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आधीन आने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यह फैसला लिया है। एनएचएआई ने मंगलवार सुबह आठ बजे टोल की वूसली को रोक दिया। एनएचएआई ने गुजरात के सांचोर-संतालपुर खंड (NH-754K) के पैकेज-4 पर यह फैसला लागू किया है। गौरतलब हो कि एक्सप्रेसवे के इस हिस्से सड़क टूट जाने के बाद सोशल मीडिया पर काफी वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसे बनाने वाली कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना लगाते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया था। इसके साथ ही मंत्रालय ने पालनपुर के परियोजना निदेशक को सस्पेंड कर दिया था। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।
फिलहाल नहीं की जाएगी टोल वसूली
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार से अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे के 28.71 किलोमीटर लंबे हिस्से पर टोल वसूली अस्थायी रूप से स्थगित कर दी। NHAI ने एक बयान में पुष्टि की कि टोल वसूली सुबह 8 बजे से स्थगित कर दी गई है। रखरखाव कार्य पूरा होने तक स्थगित रहेगी, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। 125 किलोमीटर लंबा सांचोर-संतालपुर कॉरिडोर राजस्थान को गुजरात के पाटन जिले से जोड़ता है। यह एक एक महत्वपूर्ण आर्थिक मार्ग है। इससे बड़ी संख्या में बड़े ट्रक निकलते हैं। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे भारतमाला पहल का एक हिस्सा है। जिसका उद्देश्य अंतर-क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना और जामनगर, कांडला और मुंद्रा जैसे पश्चिमी बंदरगाहों तक पहुंच में सुधार करना है, जिससे उत्तरी राज्यों की व्यापार दक्षता में वृद्धि होगी।
टॉयलेट पर सुनवाई: गेस्ट कंटेम्प्ट केस में समद अब्दुल रहमान शाह पर भारी जुर्माना
15 Jul, 2025 02:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात हाई कोर्ट ने अब्दुल रहमान शाह नाम के एक शख्स को ऑनलाइन सुनवाई के दौरान टॉयलेट इस्तेमाल करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। यह मामला 20 जून को हुआ था। उस दिन जस्टिस निरजार एस देसाई एक केस की सुनवाई कर रहे थे। तभी समद अब्दुल रहमान शाह नाम का एक शख्स वर्चुअल सुनवाई में टॉयलेट सीट पर बैठा हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हाई कोर्ट ने इस पर खुद ही कार्रवाई करते हुए शाह को अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा। कोर्ट ने कहा कि शाह को 22 जुलाई तक 1 लाख रुपये जमा करने होंगे।
सोमवार को जस्टिस एएस सुपेहिया और आरटी वच्छानी की बेंच ने शाह को यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि शाह बिना शर्त माफी मांगने को तैयार है। इसलिए उसे 22 जुलाई तक 1 लाख रुपये जमा करने होंगे। कोर्ट ने आदेश दिया, अवमानना करने वाले ने लाइव-स्ट्रीमिंग कार्यवाही के दौरान अपने आचरण को स्वीकार किया है और कहा है कि वह बिना शर्त माफी मांगने को तैयार है। इसलिए, इस स्तर पर, हम उसे अगली सुनवाई की तारीख तक इस अदालत के रजिस्ट्री के सामने 1 लाख रुपये जमा करने का निर्देश देते हैं।
74 मिनट तक सुनवाई में शामिल रहा
कोर्ट को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, शाह 20 जून को 74 मिनट तक सुनवाई में शामिल रहा। इस दौरान वह टॉयलेट सीट पर बैठा हुआ और टॉयलेट करते हुए दिखाई दिया। टॉयलेट करने के बाद शाह फोन उठाते हुए और वहां से जाते हुए दिखाई दिया। जस्टिस देसाई को उस समय इस बारे में पता नहीं चला। वायरलेस ईयरफोन पहने हुए शाह बाद में लाइव-स्ट्रीम में फिर से लॉग इन करते हुए दिखाई दिया। वह एक कमरे में बैठा हुआ अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। लगभग 10 मिनट बाद उसने अपना परिचय अब्दुल समद शाह के रूप में दिया। उसने बताया कि वह किम गांव, सूरत का रहने वाला है और एक मारपीट के मामले में शिकायतकर्ता है।
वीडियो मे क्या दिखा
शाह के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका क्लाइंट अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी मांगेगा। वकील ने यह भी बताया कि उन्होंने शाह को सुनवाई के लिए ठीक से पेश होने की सलाह दी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कोर्ट ने इसे तुरंत हटाने और बैन करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इससे न्यायपालिका की छवि खराब हुई है।
शाह के व्यवहार पर जुर्माना ठोका
उसके वकीलों ने कोर्ट को बताया कि शाह ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोपियों द्वारा FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस देसाई ने शाह से पूछा कि क्या उसे याचिका से कोई आपत्ति है। शाह के जवाब में 'कोई आपत्ति नहीं' कहने पर जज ने याचिका को मंजूरी दे दी। इस पूरे मामले में कोर्ट ने शाह के व्यवहार को गलत माना है। कोर्ट ने कहा कि वर्चुअल सुनवाई में शामिल होते समय लोगों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कोर्ट ने शाह पर जुर्माना लगाकर यह संदेश दिया है कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि COVID-19 महामारी के बाद से गुजरात हाई कोर्ट ने वकीलों और लोगों को वर्चुअल सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी है। सुनवाई कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम की जाती है।
E10 शिंकानसेन: E5 से 25% तेज, 400 किमी/घंटा स्पीड की तैयारी
15 Jul, 2025 01:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद : भारत में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। खबर है कि भारत पहले जापान में बनी E5 मॉडल की बुलेट ट्रेन का ट्रायल करेगा। इसके बाद E10 मॉडल की नई बुलेट ट्रेन खरीदेगा। अधिकारियों का कहना है कि E10 ट्रेनें भारत और जापान में लगभग एक ही समय पर, 2030 के आसपास शुरू होंगी।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड कॉरिडोर पर ये नई जापानी ट्रेनें चलेंगी। यह कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है। इसमें से 352 किलोमीटर गुजरात में और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र में है। इसे जापान की शिंकानसेन तकनीक से बनाया जा रहा है। इससे स्पीड, सुरक्षा और भरोसे के मामले में नए मानक स्थापित होने की उम्मीद है।
भारत का मिलेगी सबसे आधुनिक बुलेट ट्रेन
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि जापान की शिंकानसेन अभी E5 ट्रेनें चला रही है। अगली पीढ़ी की ट्रेनें E10 होंगी। जापान और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए, जापान सरकार ने इस प्रोजेक्ट में E10 शिंकानसेन ट्रेनें देने पर सहमति जताई है। इसका मतलब है कि जापान भारत को सबसे आधुनिक बुलेट ट्रेन तकनीक देने के लिए तैयार है।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की क्या प्रगति?
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 310 किलोमीटर वायाडक्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। बुलेट ट्रेन का कमर्शियल ऑपरेशन 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। पहला प्रोटोटाइप 2026 में चलने की संभावना है।
पहले रेलवे बोर्ड बुलेट ट्रेनों के लिए सिर्फ जापानी तकनीक पर निर्भर था। लेकिन अब भारत घरेलू कंपनियों को भी शामिल कर सकता है। हाल ही में, सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन (S&T) सिस्टम का एक कॉन्ट्रैक्ट यूरोपीय तकनीक और भारतीय कंपनियों को दिया गया है। इसका मतलब है कि भारत अब अलग-अलग देशों की तकनीकों को मिलाकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहा है।
भारत खुद ही कर रहा काम
शिंकानसेन ट्रेनें खरीदने के लिए जापान की कंपनियों से बातचीत जारी है। E5 मॉडल की शिंकानसेन ट्रेनों का ट्रायल किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि ये ट्रेनें भारत में चलने के लिए कितनी सही हैं। साथ ही, E10 ट्रेन में क्या बदलाव करने की जरूरत है, यह भी पता चलेगा। जापानी कंपनियों के अलावा, सरकार ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को भी 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन बनाने का काम सौंपा है। ICF ने इसके लिए डिफेंस पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज - BEML के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि भारत खुद भी बुलेट ट्रेन बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
हादसे का खौफनाक मंजर: एक हाथ-पैर से बह रहा था खून, इंसानियत दिखाते ट्रक ड्राइवर की दास्तान
11 Jul, 2025 07:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/वडोदरा: गुजरात ब्रिज हादसे के बाद तीन दिन बाद इस दुर्घटना के भयावह मंजर को नदी में गिरे ट्रक चालक ने बयां किया है। 40 साल के गणपतसिंह राजपूत दहेज से कांडला बंदरगाह के लिए एक टैंकर ट्रक में सल्फ्यूरिक एसिड लेकर जा रहे थे, लेकिन मुजपुर-गंभीर पुल पर हुई एक दुखद घटना ने उन्हें मौत के मुंह में ढकेल दिया। किसी तरह से बचे गणपत सिंह ने लहुलुहान होने के बाद भी नरेंद्र सिंह की जान बचाई। गणपत सिंह को अफसोस है कि वह ज्यादा लोगों को नहीं बचा पाए। इस हादसे में अभी 19 लोगों की मौत हुई है, हालांकि लापता लोगों को जोड़कर कुल संख्या 21 तक पहुंचने का अनुमान है।
15 मिनट बाद आया होश
यह हादसा इतना भयावह था कि पुल से नदी में गिरने के बाद गणपतसिंह लगभग 15 मिनट तक बेहोश रहे। उनका शरीर अचानक ठंडा पड़ गया और जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने देखा कि वे अपने वाहन समेत कई लोगों के साथ नदी में गिर गए हैं। उन्होंने एक पैर से लात मारकर ट्रक का शीशा तोड़ दिया, ट्रक और पानी से बाहर निकले और पुल के खंभे के पास खुद को सुरक्षित बचाया। उनका एक हाथ और एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वे लहूलुहान अवस्था में थे। दर्द असहनीय था, उनका शरीर उनका साथ नहीं दे रहा था, फिर भी उनकी नज़र नरेंद्र सिंह परमार पर पड़ी जो महिसागर नदी की तेज़ धारा में तैर रहे थे।
दो दिन बाद नरेंद्र की हुई मौत
अपनी जान की परवाह किए बिना गणपत सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने बचे हुए एक हाथ और एक पैर का इस्तेमाल करके नरेंद्र सिंह को बचाने की कोशिश की। तेज़ धारा और शरीर पर गंभीर चोटों के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने बड़ी हिम्मत से नरेंद्र सिंह को बचाया। हालांकि दुर्भाग्य से घटना के दो दिन बाद ही इलाज के दौरान नरेंद्र सिंह परमार का निधन हो गया। यह गणपत सिंह के लिए बेहद दुखद थी, क्योंकि अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने जो प्रयास किया, वह सफल नहीं हो सका।
राजस्थान के निवासी गणपत सिंह
गणपत सिंह राजपूत बताते हैं कि वे एक ट्रक ड्राइवर हैं। मैं राजस्थान के उदयपुर जिले के खेड़ा गांव में रहता हूं। और मैं बहुत अच्छा तैराक हूँ क्योंकि गांव एक नदी के किनारे है। अगर उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई होतीं, तो वे अपनी तैराकी कला से 7-8 लोगों की जान बचा सकते थे। दो बेहद छोटे बच्चों को बचाना उनकी प्राथमिकता होती। वे कहते हैं कि जब उन्होंने नरेंद्रभाई को बचाया, तो घायल सोनलबेन पढियार समेत अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। गणपत सिंह इस बड़े हादसे में खुद बच गए हैं लेकिन उन्हें मलाल है कि वे छोटे बच्चों को नहीं बचा पाए। जो उनकी आंखों के सामने डूब रहे लोगों में शामिल थे।
गुजरात में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, पुल हादसे के बाद इंजीनियरों पर गिरी गाज
10 Jul, 2025 07:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा में पुल हादसे के बाद बड़ी पहला बड़ा एक्शन सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जांच टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें सड़क एवं भवन विभाग के एक अधिशासी अभियंता, दो उप-अधिशासी अभियंता और एक सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। हादसे में अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बुधवार सुबह पौने आठ बजे वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज टूट गया था। यह ब्रिज महिसागर नदी के ऊपर स्थित है। इसके चलते करीब सात वाहन नदी में गिर गए थे।
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर एक्शन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे के तुंरत बाद एक चार सदस्यीय जांच टीम को मौके पर भेजा था। जांच टीम की रिपोर्ट पर सीएम ने यह कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया है। उनमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एन एम नायकवाला, डिप्टी इंजीनियर यू सी पटेल, डिप्टी इंजीनियर आर टी पटेल और अस्सिटेंट इंजीनियर जे वी शाह शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन चारों जिम्मेवार अधिकारियोंको तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य पुलों का भी तत्काल गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
आगे और हो सकता है एक्शन
ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस बड़े हादसे पर सीएम भूपेंद्र पटेल आगे और कार्रवाई अमल में ला सकते हैं। सीएम ने फौरी तौर पर चार इंजीनियरों को सस्पेंड करके जिम्मेदारी तय की है जिनके अधिकार क्षेत्र में यह ब्रिज आता था। 1986 में बने इस ब्रिज को 2022 से कमजोर होने के कारण बंद करने या फिर भारी वाहनों के प्रवेश रोकने की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकार के सड़क एवं भवन विभाग के अधिकारियों ने इस पर गौर नहीं किया। मुख्यमंत्री ने वडोदरा में गंभीरा ब्रिज के टूटने की जांच एक विशेष टीम को सौंपी थी।
सूरत एयरपोर्ट पर दिखा अनोखा नज़ारा, मधुमक्खियों ने रोक दी फ्लाइट मधुमक्खियों के डर से इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे देरी से उड़ान भर पाई
8 Jul, 2025 05:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सूरत में मधुमक्खियों का आतंक, एयरपोर्ट स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सूरत : सोमवार शाम गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। शाम 4:20 बजे जयपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-7267 उड़ान भरने ही वाली थी, लेकिन तभी विमान के लगेज डोर पर मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड जमा हो गया। इस वजह से बैग्स लोड नहीं किए जा सके और फ्लाइट को रोकना पड़ा।
धुएं से नहीं भागीं मधुमक्खियां, फायरब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
एयरपोर्ट स्टाफ ने सबसे पहले मधुमक्खियों को भगाने के लिए धुएं का इस्तेमाल किया, लेकिन झुंड टस से मस नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होती देख फायरब्रिगेड को बुलाया गया, जिन्होंने पानी की बौछार करके मधुमक्खियों को हटाया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लग गया।
फ्लाइट 5:26 बजे भर सकी उड़ान
करीब एक घंटे की देरी के बाद, शाम 5:26 बजे फ्लाइट ने सुरक्षित टेकऑफ किया। इस दौरान यात्री विमान में ही इंतजार करते रहे और बाद में राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एयरपोर्ट कर्मचारी मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी दिन दिल्ली में खराब मौसम के कारण दो फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट
सोमवार को ही दिल्ली में खराब मौसम के चलते दो फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। इनमें से एक थी एयर इंडिया की फ्लाइट AI-926, जो रियाद से दिल्ली आ रही थी और रात करीब 12:30 बजे जयपुर पहुंची।
दो घंटे तक इंतजार के बाद, पायलट्स ने ड्यूटी टाइम लिमिटेशन का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से मना कर दिया। यात्रियों ने एयर इंडिया स्टाफ पर सहयोग न करने और गलत व्यवहार का आरोप लगाया। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई, जिसके बाद उन्हें बस से दिल्ली रवाना किया गया।
विसावदर ने दे दिया संकेत, 2027 में बदलाव के लिए तैयार है गुजरात' – गोपाल राय का BJP पर वार
1 Jul, 2025 06:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है. गुजरात के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने बीजेपी को सत्ता की कुर्सी से हटाने की कोशिश में नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके लिए 2 जुलाई को पूरे प्रदेश में 'गुजरात जोड़ो सदस्यता' अभियान चलाया जाने वाला है न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोपाल राय ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पूरे गुजरात में लंबे समय से बीजेपी भय और भ्रष्टाचार का शासन कर रही है. इससे लोगों में बेचैनी है, लेकिन डर के मारे लोगों को लगता है कि बदलाव कैसे होगा?"
विसावदर में AAP की जीत पर गोपाल राय की प्रतिक्रिया
गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि विसावदर के उपचुनाव में जनता ने बीजेपी को बड़ा संदेश दिया है. उपचुनाव तो एक विधानसभा में हुआ था, लेकिन विसावदर में हर समाज के लोगों ने एकजुट होकर बीजेपी के उम्मीदवार को ही नहीं, बल्कि पूरी सरकार और बीजेपी संगठन को संदेश दिया कि चाहें तो बदलाव हो सकता है.
भय-भ्रष्टाचार का शासन बदल सकती है जनता'- गोपाल राय
गोपाल राय ने आगे कहा, "विसावदर के 294 बूथों से जनता ने यह संदेश केवल बीजेपी उम्मीदवार को नहीं, बल्कि पूरी सरकार को, मुख्यमंत्री, प्रदेश मंत्री, सारे विधायक-सांसद और पदाधिकारियों को दिया कि पैसा या दारू बांटने का फायदा नहीं है. अगर जनता एकजुट हो जाए तो भय और भ्रष्टाचार का शासन बदला जा सकता है मंगलवार, 2 जुलाई से शुरू हो रहे अभियान के बारे में जानकारी देते हुए गोपाल राय ने बताया, "इस संदेश को आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात में ले जाने की तैयारी कर रही है. 2 जुलाई को प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारी अहमदाबाद आ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल सभी को संबोधित करेंगे."
आप गुजरात प्रभारी ने बताया, "बैठक में हम 'गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान' लॉन्च करने जा रहे हैं. इस अभियान को लेकर के पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे और पूरी जनता को जोड़ कर 2027 में बदलाव की तैयारी करेंगे
अहमदाबाद रथ यात्रा में क्यों भागने लगे हाथी जानें क्या हुआ था
27 Jun, 2025 03:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद। अहमदाबाद जगन्नाथ यात्रा में डीजे की तेज आवाज से हाथी बेकाबू हो गए, जिससे अफरातफरी मच गई.अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान खड़िया गोलावद के पास लोगों की भीड़ देखकर हाथी बेकाबू हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई।अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान जुलूस में शामिल एक हाथी बेकाबू हो गया और उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसे तुरंत काबू में कर लिया गया और वहां से ले जाया गया। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग, डॉक्टर और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। दरअसल अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक हाथी बेकाबू हो गया और 100 मीटर तक भागा। इसके बाद रथ यात्रा में भगदड़ सी मच गई। लोग इधर-उधर भागते दिखे। बेकाबू हाथी17 हाथियों के ग्रुप में सबसे आगे चल रहा था। हाथी को वन विभाग के अमले ने काबू किया। जानकारी के मुताबिक, हाथी डीजे और सीटी की आवाज से उत्तेजित होकर बेकाबू हुआ था। फिलहाल रथ यात्रा से 3 हाथियों को हटा दिया गया है, इसमें दो मादा हाथी और एक नर हाथी शामिल है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल होंगे। इस भगदड़ में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. उनमें से एक मीडियाकर्मी है. हालांकि गनीमत रही कि किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आई हैं. ये लोग हाथी के नजदीक ही खड़े थे और भगदड़ में गिर गए थे. अच्छी खबर यह रही कि जबतक हाथी उन लोगों तक पहुंचते, तब तक लोगों ने उन्हें बचा लिया.
जय जगन्नाथ! 148वीं रथयात्रा में दिखेंगे 18 गजराज और 101 झांकियां, अहमदाबाद में उत्सव का माहौल
24 Jun, 2025 06:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद शहर में 27 जून को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की 148 वीं रथयात्रा अपने परंपरागत तरीके और परंपरागत रूट से ही निकलेगी। रथयात्रा की अगुवाई हर वर्ष की तरह श्रृंगारित 18 गजराज ही करेंगे। रथयात्रा में भारतीय संस्कृति की झांकियों से युक्त 101 ट्रक भी शामिल होंगे।रथयात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के न्यासी महेंद्र झा ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रस्ट कमेटी के आवेदन को ध्यान में रखकर शहर पुलिस ने रथयात्रा के लिए मंजूरी दे दी है। यात्रा के दौरान सबसे आगे 18 गजराज चलेंगे। इसके बाद संस्कृतियों को दर्शाने वाली झांकियों वाले 101 ट्रक होंगे। उसके पीछे 30 अखाड़े, 18 भजन मंडिलियां, 03 बैंड बाजे भी चलेंगे। 1200 खलासी और देश के विधि भागों से आने वाले लगभग ढाई हजार साधु संत भी रथयात्रा का हिस्सा रहेंगे।
रथयात्रा की पहिंद विधि करेंगे मुख्यमंत्री
ऐतिहासिक रथयात्रा की पहिंद विधि हर साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल करेंगे। वे रथ को खींच कर शुभारंभ करवाएंगे। रथयात्रा के दिन मंगला आरती के बाद आदिवासी नृत्य और रास गरबा का आयोजन भी होगा।
प्रसाद में 30 हजार किलो मूंग का होगा वितरणरथयात्रा के दिन प्रसाद में 30 हजार किलो मूंग के प्रसाद को वितरित किया जाएगा। 500 किलो जामुन, 500 किलो आम, 400 किलो ककड़ी तथा दो लाख उपर्णा (खेस) भी प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे।
नेत्रोत्सव विधि कल
रथयात्रा के उपलक्ष्य में होने वाली नेत्रोत्सव विधि बुधवार को होगी। आठ बजे पूजा की विधि की जाएगी। इसके बाद साढ़े नौ बजे ध्वजा रोहण की विधि होगी जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल रहेंगे। इसके अलावा मंत्री ऋषिकेश पटेल, बलवंतसिंह राजपूत, हर्ष संघवी, अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके बाद 11 बजे संतो के सम्मान के दौरान मुख्य तिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद रहेंगे।
26 को होंगे ये कार्यक्रम
थयात्रा से एक दिन पहले गुरुवार को सुबह दस बजे सोनावेश दर्शन का आयोजन होगा। इसके बाद साढ़े दस बजे तीनों रथों की पूजा विधि की जाएगी। 11 बजे गजराजों की पूजा होगी। शाम छह बजे विशिष्ट पूजा होगी जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहेंगे। रात आठ बजे महाआरती होगी।
एक करोड़ रुपए का हुआ बीमा
रथयात्रा के दिन जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। उसे देखते हुए एक करोड़ रुपए का बीमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि 96 लाख रुपए की कीमत से तीन रथों को नए सिरे से दो साल पहले तैयार किया गया है।
दिल्ली से मुंबई तक, 12 राज्यों की पुलिस हैरान! प्यार में ठुकराई लड़की ने लिया ऐसा बदला कि मच गया हड़कंप
24 Jun, 2025 06:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों और गुजरात के अहमदाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में हाल ही में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले ई-मेल की शिकायतें मिली थीं. अब इस मामले में अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक युवती को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई युवती का नाम रैनी जोशीलडा है. आरोपी युवती चेन्नई की रहने वाली है. वहीं से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.
युवती चेन्नई की मल्टीनेशनल टेक कंपनी में काम करती थी. युवतीू ने धमकी भरे ई-मेल भेजकर 12 राज्यों की पुलिस विभागों में हड़कंप और अफरा-तफरी मचा दी थी. दरअसल, युवती ने 12 राज्यों में बम ब्लास्ट के धमकी भरे ई-मेल भेज दिए थे. युवती ने ऐसा क्यों किया ये हम आपको बताएंगे तो आप अपना माथा पीट लेंगे.
इसलिए भेजे धमकी भरे ई-मेल
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवती रैनी जोशीलडा के प्रेमी ने उसको नहीं अपनाया और दूसरी युवती से विवाह कर लिया. इसके बाद रैनी जोशीलडा ने गुस्से, कुंठा और बदले की भावना से ऐसा काम किया. आरोपी ने गुजरात के अलावा भारत के 11 अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा में भी इसी तरह की धमकियां भेजीं.
क्राइम ब्रांच ने क्या बतया?
क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी रैनी साल 2022 से चेन्नई में आईटी कंपनी डेलोइट में सीनीयर कंसल्टेंट के रूप में काम कर रही थी. वो इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, एआई और मशीन लर्निंग कोर्स कर चुकी है. पूछताछ में युवती ने बताया कि वो एक युवक से एकतरफा प्यार करती थी. युवक ने इसी साल फरवरी में अन्य युवती से शादी रचा ली. इससे वो नाराज और कुंठित हो गई.
इसके बाद उसने युवक के नाम से फर्जी मेल आईडी बनाई. फर्जी नाम, नंबर से अकाउंट बनाया. फिर बम ब्लास्ट के धमकी भरे इ-मेल भेजे. उसने ई-मेल भेजने के लिए वीपीएन, वर्चुअल नंबर और डार्क वेब का इस्तेमाल किया, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके, लेकिन आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम से उसे गिरफ्तार कर लिया.
डॉ. हसमुख पटेल ने निभाई इंसानियत की ड्यूटी, शवों की पहचान में की मदद
23 Jun, 2025 07:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
AI Plane Crash:भाजपा विधायक हसमुख पटेल ने दावा किया कि एअर इंडिया के विमान हादसे में जले हुए शवों की पहचान मुश्किल थी, लेकिन जिनके शरीर में पहले से मेटल रॉड या सर्जरी के निशान थे, उनसे पहचान संभव हुई। पटेल ने डीएनए मिलान में मदद की और बताया कि तापमान इतना अधिक था कि बाकी पहचान की सभी चीजें नष्ट हो गई थीं। एअर इंडिया के विमान हादसे में जो शव पूरी तरह जल चुके थे, उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में जिन लोगों की पहले सर्जरी हुई थी और शरीर में मेटल रॉड या प्लेट डाली गई थी, उन्हीं से पहचान संभव हो पाई। ये जानकारी सोमवार को स्थानीय बीजेपी विधायक हसमुख पटेल ने दी, जो हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे थे।
हसमुख पटेल अमराईवाड़ी से विधायक हैं और खुद भी डॉक्टर रह चुके हैं। वह सबसे पहले अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के शव परीक्षण विभाग पहुंचे थे, जहां 12 जून की विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव लाए गए थे। उस दिन हादसे में 270 लोगों की जान गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो 7-8 शव पहले ही लाए जा चुके थे, जो बुरी तरह जले हुए थे। कुछ शव तो इतने जले थे कि उनके हिस्से गिर रहे थे। उन्होंने कहा, हमने शवों को क्रम के अनुसार टैग करना शुरू किया। सिर, छाती या हाथ पर कपास की पट्टी से टैग बांधे। सामान्य स्थिति में बाल, गहनों या शारीरिक पहचान से शवों की पहचान हो जाती है, लेकिन विमान में आग का तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था, जिससे ये सभी चीजें नष्ट हो गई थीं।
पटेल ने कहा, हमने देखा कि कुछ शवों में घुटनों की रिप्लेसमेंट सर्जरी या शरीर में मेडिकल रॉड लगे थे। इन्हें पहचान के तौर पर नोट किया गया। भाजपा की ओर से पटेल को मृतकों के परिजनों की मदद और डीएनए सैंपल प्रक्रिया में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि इन खास संकेतों के आधार पर शवों की डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि करना आसान हो गया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 12 जून की इस घटना के बाद अब तक 251 शवों की पहचान डीएनए से की जा चुकी है और 245 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। एअर इंडिया की उड़ान अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान मेघाणीनगर इलाके के एक छात्रावास पर गिरा। इसमें कुल 241 लोग सवार थे, जिनमें से एक ही जीवित बच सका।
पटेल ने याद किया कि 1988 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जब मुंबई से अहमदाबाद आ रही उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। तब वह बीजे मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र थे और उन्होंने अपने साथियों के साथ शवों की पहचान करने में मदद की थी। उन्होंने कहा, मैं जून 12 की घटना के बाद कई दिनों तक सो नहीं सका। मैं शारीरिक रूप से सक्रिय था, लेकिन रात को नींद नहीं आई। डॉक्टर होने के नाते मैंने बहुत कुछ देखा है, लेकिन यह हादसा और 1988 की दुर्घटना बेहद दर्दनाक थीं।
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत
