गुजरात
भावनगर: सेल्फी का शौक बना खतरा, शेर के सामने स्टंट करते पकड़ा गया लड़का
4 Aug, 2025 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: कहा जाता है कि अगर कभी शेर से सामना हो जाए तो अपनी जगह पर डटें रहे या फिर धीरे-धीरे पीछे हटें, लेकिन शेर जब शिकार खा रहा हो तो कभी उसके पास जाने की भूल न करें। न ही डिस्टर्ब करें। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शॉक्ड हो जाएंगे। शिकार के पास बैठे एक शेर के वीडियो और फोटो लेने के लिए एक युवक बेहद पास पहुंच जाता है। इतना ही नहीं, मोबाइल से वीडियो और फोटो भी लेता। जंगल के राजा शेर को युवक का यह व्यवहार अच्छा नहीं लगता है। आखिर में शेर के गुस्सा आता है तो फिर युवक को खुद को बचाते हुए पीछे हटना पड़ता है। यह वीडियो भावनगर का होने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिले तलाजा के बांभोर गांव में यह घटना हुई।
गुस्से से भर जाता है शेर
खुद की जान खतरे में डालकर शेर के पास पहुंचे युवक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे उसके कुछ अन्य दोस्तों ने शूट किया है। इसमें शेर को काफी गुस्से में आ जाता है। इसी के सथ सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जब शेर शिकार को खा रहा होता है तो युवक वहां कैसे पहुंच जाता है? वीडियो में जो आवाजें आ रही हैं। उससे लगता है कि वह पर काफी लड़के मौजूद हैं। यह तो गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। युवक को पीछे दूर हटाने के बाद शेर वापस लौट जाता है।
वीडियो बनाने का जानलेवा शौक
इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा छिड़ गई है कि आखिर ये कौन लोग हैं? जो वीडियो बनाने के लिए अपनी जिंदगी पर खेल रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की सर्तकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि शेरों की रिहाइश वाले इलाके तक युवक कैसे पहुंच जा रहे हैं? गुजरात के भावनगर का यह वीडियो ऐसे वक्त पर सामने आया है जब अमरेली जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में एक शेरनी मृत पाई गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब स्थानीय नेताओं ने क्षेत्र में शेरों की मौत पर चिंता जताई है और वन विभाग से जांच का आग्रह किया है कि क्या इन मौतों का कारण कोई गंभीर वायरस का प्रकोप तो नहीं है।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर, सफर होगा तेज़, समय होगा कम
4 Aug, 2025 01:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/भावनगर: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बड़ा अपडेट साझा किया। रेल मंत्री ने भावनगर से भावनगर और अयोध्या के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर कहा कि जल्द बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगी। रेल मंत्री ने कहा कि पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच जल्द ही चलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 18 घंटे तक कठिन परिश्रम करते हैं। इसका नतीजा है कि बुलेट ट्रेन का काम तेजी से पूरा हो रहा है।
रेल मंत्री ने बताया टोटल टाइम
रेलवे मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन भी बहुत जल्दी चालू होने वाली है। तेजी से काम चल रहा है और जब यह ट्रेन चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई से अहमदाबाद मात्र सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट की यात्रा रहेगी। ऐसे में बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी 127 मिनट में पूरी करेगी। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन (मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती) हैं। इन स्टेशनों पर बुलेट ट्रेन रूकेगी।
कहां पर होगा ट्रायल रन?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया है जब मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 300 किलोमीटर लंबा वायाडक्ट तैयार हो चुका है। 21 में 16 पुल भी बन चुके हैं। पहले यह संभावना व्यक्त की गई थी। मुंबई अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन 2026 में अगस्त के बाद शुरू हो सकता है। इसके बिलिमोरा से सूरत के बीच होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। NHSRCL की द्वारा तेजी से मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का निर्मााण किया जा रहा है। इस बीच अहमदाबाद से दिल्ली के बीच भी बुलेट ट्रेन की चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। बुलेट ट्रेन का दूसरा कॉरिडोर 886 किलोमीटर लंबा होगा। बुलेट ट्रेन का निर्माण जापान की मदद से हो रहा है।
बुलेट ट्रेन को मिलेगा ऊंचा रास्ता, साबरमती नदी पर 12 मंजिला पुल तैयार
1 Aug, 2025 01:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: देश की पहली बुलेट ट्रेन जहां देश के विकास को नई गति देगी तो वहीं इसका सफर भी रोमांच से भरा होगा। मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद में 12 मंजिला बिल्डिंग की ऊंचाई पर दौड़ेगी। बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचा पुल बनाया जा रहा है। NHSRCL के अनुसार इस पुल काम तेजी से पूरा हो रहा है। गुजरात के हिस्से में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम काफी उन्नत अवस्था में पहुंच गया है। NHSRCL ने बयान में बताया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है जो 12 मंजिला इमारत के बराबर है।
कहां पर है ऊंचा पुल?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद में साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण किया जा रहा है। जो 12 मंजिला इमारत (लगभग 118 फीट) के बराबर है। 480 मीटर लंबा यह पुल पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य लाइन से सटा हुआ है, जिसकी ऊंचाई लगभग 14.8 मीटर है। NHSRCL के अनुसार यह यह पुल न केवल आधुनिक कनेक्टिविटी का प्रतीक बनेगा, बल्कि हाई-स्पीड इन्फ्रास्ट्रक्चर और मौजूदा रेल नेटवर्क के बीच सामंजस्य का भी उदाहरण बनेगा। अहमदाबाद जिले में बुलेट ट्रेन का कॉरीडोर विभिन्न संरचनाओं, जैसे फ्लाईओवर, पुल, रेलवे लाइन और मेट्रो कॉरिडोर से होकर गुजर रहा है।
आठ गोलाकार खंभों पर पुल
भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, साबरमती नदी पुल के खंभों का निर्माण इतनी ऊंचाई पर किया गया है कि निर्माण के उच्चतम बिंदु से 5.5 मीटर का आवश्यक ऊर्ध्वाधर अंतर सुनिश्चित किया जा सके। कुल आठ8) गोलाकार खंभे बनाए गए हैं जिनका व्यास 6 से 6.5 मीटर है, जिनमें से चार (4) नदी तल के भीतर, दो (2) नदी के किनारे (प्रत्येक तरफ एक) और दो (2) नदी तट के बाहर स्थित हैं। नदी जलमार्ग में अवरोध को कम करने के लिए पीयर्स को रणनीतिक रूप से स्थापित करके पुल को डिजाइन किया गया है।
अब तक बन चुके हैं 16 पुल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर स्थित अधिकांश नदी पुलों के स्पैन आमतौर पर लगभग 40 मीटर है, हालांकि इस पुल में नदी तल में स्थित पीयर्स की संख्या कम करने के लिए 50 से 80 मीटर तक के स्पैन का विकल्प चुना गया है। पुल में 76 मीटर के 5 स्पैन और 50 मीटर के 2 स्पैन हैं। प्रत्येक स्पैन में 23 सेगमेंट होते हैं जिन्हें निर्माण स्थल पर ही कास्ट किया जाता है। पुल के निर्माण में बैलेंस्ड कैंटिलीवर विधि का उपयोग करके किया जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 25 नदी पुल का निर्माण किया जा रहा हैं, जिनमें से 21 गुजरात में और 4 महाराष्ट्र में हैं। गुजरात के 21 नदी पुलों में से 16 नदी पुल पूरे किए जा चुके हैं।
CM उमर अब्दुल्ला की अपील: Statue of Unity की यात्रा से मिले राष्ट्रीय एकता का संदेश
31 Jul, 2025 07:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/केवडिया: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को गुजरात के केवडिया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखा। सीएम उमर अब्दुल्ला लौह पुरुष की प्रतिम को देखकर खुश नजर आए। उन्होंने कि सोचा नहीं था कि इतनी शानदार होगी। उमर अब्दुल्ला बुधवार की शाम को गुजरात के दौरे पर पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने गुजरात मॉडल के बड़े प्रतीक में शामिल साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ लगाई थी। इसके बाद वह अहमदाबाद से नर्मदा जिले में स्थित केवडिया पहुंचे थे। उमर अब्दुल्ला ने का कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार साहब द्वारा देश के लिए किए गए अविस्मरणीय कार्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी और सरदार सरोवर बांध पर सरदार साहब को पुष्पांजलि अर्पित की
अब्दुल्ला का केवडिया में हुआ स्वागत
उमर अब्दुल्ला ने कहा लौह पुरुष की प्रतिमा को काफी देकर निहारा। इसके बाद उन्होंने नीचे स्थित संग्रहालय को दौरा किया। सीएम अब्दुल्ला ने मां नर्मदा की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया और विशाल जलराशि के दर्शन के साथ-साथ सरदार सरोवर नर्मदा बांध का अवलोकन किया और गुजरात की प्रगति और इंजीनियरिंग कौशल की प्रशंसा की। अब्दुल्ला का केवडिया पहुंचने पर सबसे पहले ज़िला प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का स्वागत किया। इसके बाद, एसओयू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अरोड़ा, ज़िला कलेक्टर एस के मोदी और उप वन संरक्षक अग्निश्वर व्यास ने उनका स्वागत किया।
इंग्लैंड टेस्ट के बीच जडेजा की बहन का बयान- 'जामनगर में रवींद्र को मिले पहचान'
31 Jul, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/जामनगर: टीम इंडिया के सर यानी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिबाबा जडेजा गुजरात में विधायक हैं लेकिन उनकी बहन नैना जडेजा ने बड़ी मांग कर दी है। नैना जडेजा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में जामनगर के 'सात रास्ता' का नाम ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के नाम पर पर किया जाए। नैना जडेजा ने पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा की मांग को दोहराया है, जिसमें उन्होंने भी यही अनुरोध किया था।
नैना बोलीं-यह गर्व की बात
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मुकाबलों में 454 रन बनाने के अलावा सात विकेट भी हासिल किए हैं। बहन नैना उनके प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम उन पर गर्व करते हैं। हम खुश हैं कि रवींद्र जडेजा भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नैना जडेजा ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा है कि यहां के 'सात रास्ता' का नाम रवींद्र के नाम पर होना चाहिए। वह (अजय जडेजा) हमारे युवराज भी हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
अजय जडेजा का जताया आभार
नैना ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि इस पर जामनगर महानगर पालिका गौर करे। जामनगर से बहुत क्रिकेटर निकले हैं। उन्हें उच्च सम्मान जरूर मिलना चाहिए। इसके लिए महानगर पालिका को फिर से एक बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अजय जडेजा को धन्यवाद देना चाहूंगी कि गुजरात सरकार और जामनगर महानगर पालिका ने जिस चीज पर ध्यान नहीं दिया, उस पर अजय जडेजा ने ध्यान दिया। मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेल चुके अजय जडेजा जामनगर राजगद्दी के उत्तराधिकारी हैं। रवींद्र जडेजा भी यहीं से आते हैं।
जड्डू सर ने निभाई बड़ी भूमिका
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 11 और 25* रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट में 89 और 69* रन की पारी खेलने के साथ उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 72 रन बनाने के बाद दूसरी इनिंग में नाबाद 61 रन बनाते हुए मुकाबला ड्रॉ करवाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया को 22 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। रवींद्र जडेजा ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 20 रन बनाए, जिसके बाद दूसरी इनिंग में नाबाद 107 रन की पारी खेलते हुए मुकाबले को ड्रॉ करवाने में कामयाबी हासिल की।
अहमदाबाद की सुरक्षा मॉडल को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, बना भारत का सबसे सुरक्षित शहर
31 Jul, 2025 04:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद : 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का ऐलान होने से पहले गुजरात का अहमदाबाद सबसे सुरक्षित शहर बनकर उभरा है। अहमदाबाद को भारत में सबसे सुरक्षित शहर माना गया है। सेफेस्ट सिटी इन क्राइम एंड सेफ्टी इंडेक्स रिपोर्ट 2025 में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला है। अहमदाबाद को पिछले दिनों स्वच्छता में पहली पोजीशन मिली थी। तब शहर का यह उपलब्धि उसे बड़े शहरों की कैटेगरी में दी गई थी। अब एक बार फिर से अहमदाबाद का डंका देश और दुनिया के स्तर पर बजा है। अहमदाबाद भारत का सबसे सुरक्षित शहर बना है। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए अहमदाबाद के लोगों को बधाई दी। अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है।
मुंबई-दिल्ली को छोड़ा पीछे
अहमदाबाद सेफेस्ट सिटी में नंबर-1 की पोजीशन दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़कर हासिल की है। न्यूम्बियो ने 2025 के अपराध और सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट में अहमदाबाद शहर को भारत में सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा दिया है। अहमदाबाद 68.3 के उच्च सुरक्षा सूचकांक स्कोर के साथ देश में सबसे आगे है। इस शहर ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों को पीछे छोड़ दिया है। एशियाई रैंकिंग में अहमदाबाद 29वें पायदान पर है। भारत के दूसरे शहर जयपुर (34), हैदराबाद (45), मुंबई (46), कोलकाता (48), गुरुग्राम (54), बेंगलुरु (55) और नोएडा (56) पर हैं।
सुरक्षित शहरों की सूची में अहमदाबाद और दूसरे बड़े शहर
क्र. सं शहर रैंक सेफ्टी इंडेक्स
1 अहमदाबाद 1 68.6
2 जयपुर 2 65.2
3 कोयंबटूर 3 62.2
4 चेन्नै 4 60.0
5 पुणे 5 60.3
6 हैदराबाद 6 58.7
7 मुंबई 7 57.3
8 कोलकाता 8 55.9
9 गुरुग्राम 9 46.0
10 बेंगलुरु 10 45.7
11 नोएडा 11 44.9
12 दिल्ली 12 41.0
25000 हजार से ज्यादा CCTV
अहमदाबाद सिटी पुलिस ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया साझा की है। 'एक्स' पर अहमदाबाद पुलिस ने लिखा है कि अहमदाबाद भारत का सबसे सुरक्षित शहर बन गया है। अपराध एवं सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट 2025 में 25 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग की बदौलत भारत के सभी शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें गुजरात लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत नागरिकों ने स्वयं इनमें से 22,000 कैमरे लगाए हैं। शेष कैमरे गृह विभाग, अहमदाबाद नगर निगम और निर्भया पहल के माध्यम से लगाए गए थे। अहमदाबाद नगर पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों तथा अहमदाबाद शहर के नागरिकों के सहयोग के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री, माननीय गृह राज्य मंत्री और गुजरात के पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व और मार्गदर्शन से अहमदाबाद पुलिस आयुक्त की टीम को यह सफलता मिली है।
पुलिस के पास है हाईटेक कंट्रोल रूम
इतना ही नहीं गुजरात में अहमदाबाद पुलिस के पास सबसे उन्नत कंट्रोल रूम है। इसका शुभारंभ खुद गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। अहमदाबाद पुलिस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट मैच के साथ कोल्ड प्ले कंसर्ट का सफल आयोजन करवाकर अपनी साख बढ़ाई है। अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस आयुक्त के जिम्मे होती है। अभी यह जिम्मेदारी आईपीएस जीएस मलिक के पास है। गुजरात के डीजीपी के बाद अहमदाबाद पुलिस आयुक्त का कार्यक्षेत्र सबसे बड़ा है। अहमदाबाद शहर के 100 को मिलाकर 14 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालते हैं। भारत सरकार ने 2036 ओलंपिक खेलों के लिए अहमदाबाद आयोजन स्थल बनाने का फैसला लेते हुए मेजबानी के लिए दावेदारी की है।
जीएस मलिक ने जताई खुशी
अहमदाबाद को सुरक्षित शहरों की सूची में पहली पोजीशिन मिलने पर पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देने वाले प्रत्येक अहमदाबादवासी का धन्यवाद करता हूं। मलिक के अनुसार शहर के नवनिर्मित अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष में सभी 25,500 कैमरों से आने वाली फीड पर 24 घंटे नजर रखी जाती है। मलिक ने कहा कि रथ यात्रा जैसे उत्सवों के दौरान अहमदाबाद बड़ी भीड़ को संभालने में मदद मिलती है। मलिक ने कहा कि रथ यात्रा गुजरात का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।
अहमदाबाद हादसे में घायल बच्चे की सर्जरी सफल, मां की स्किन से नया जीवन
28 Jul, 2025 05:49 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद : गुजरात में आठ महीने का ध्यांश कई दिनों बाद अब मुस्कुराया है। उसके गुलाबी गाल चमक रहे हैं। वह खूब खेल रहा है। यह बच्चा हाल ही में हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की चपेट में आ गया था। उसका चेहरा, सिर और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। मासूम ध्यांश दर्द से तड़पता था। मां हर पल बच्चे का दर्द महसूस करती थी। उसे एक और दर्द होता था कि उसके बच्चे को अब ऐसी जली त्वचा के साथ जिंदगी जीनी पड़ेगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि अब मां भी बच्चे के चमकदार गुलाबी गाल देखकर सारे दर्द भूल गई।
बच्चे की मां, मनीषा (30 वर्ष) ने उसकी त्वचा का ग्राफ्ट (skin graft) उसके चेहरे, सिर और हाथों पर लगाया। इसके बाद शिशु अब ठीक हो गया है। वह गंभीर चोटों से उबर गया है जो जानलेवा हो सकती थीं। सिविल अस्पताल में यूरोलॉजी के डॉक्टर डॉ. कपिल कछाड़िया हैं। ध्यांश उनका बेटा है। AI 171 विमान हादसे के बाद उन्हें गंभीर जलन हुई थी। पांच सप्ताह तक शहर के एक अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें हाल ही में छुट्टी मिली है।
बच्चे को लेकर बाहर भागीं
मां-बेटा बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल एंड मेघानिनगर के रिहायशी क्वार्टर में थे, जब प्लेन यहां गिरा। मनीषा ने बताया कि एक पल के लिए सब कुछ काला हो गया। फिर गर्मी ने उनके घर को घेर लिया। मनीषा ने ध्यांश को पकड़ा और इमारत से बाहर की ओर भागीं। उन्होंने बताया कि चारों तरफ धुंआ और आग थी। इस वजह से कुछ भी देखना मुश्किल था। गर्म हवा से मां और बच्चे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मनीषा ने कहा कि एक पल ऐसा लगा कि हम बच नहीं पाएंगे। लेकिन मुझे अपने बच्चे के लिए ऐसा करना था। हम दोनों ने ऐसा दर्द सहा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।
25 फीसदी तक खुद जलीं मनीषा
मनीषा 25% तक झुलस गई थीं। उनके हाथ और चेहरा प्रभावित हुए थे। आठ महीने के ध्यांश की हालत और भी खराब थी। वह 36% तक झुलस गया था। उसके चेहरे, दोनों हाथ, पेट और छाती पर जलन थी। दोनों को इलाज के लिए केडी अस्पताल ले जाया गया। ध्यांश को तुरंत PICU (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया। उसे सांस लेने के लिए वेंटिलेटर की जरूरत थी। उसे तरल पदार्थ, खून और जलन के लिए विशेष इलाज की भी जरूरत थी।
बच्चे की उम्र थी सर्जरी में चुनौती
केडी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अदित देसाई ने कहा कि इस मामले ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि मां ने जिस साहस से अपने बच्चे को बचाया, वह बहुत ही प्रेरणादायक था। मेडिकल के नजरिए से देखें तो हर विभाग ने मिलकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किया। केडी अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. रुत्विज पारिख ने बताया कि बच्चे के घावों को ठीक करने के लिए बच्चे की अपनी त्वचा और मां की त्वचा के ग्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, कि बच्चे की उम्र एक बड़ा कारण थी। हमें यह सुनिश्चित करना था कि घाव संक्रमित न हों और उसकी वृद्धि सामान्य हो। बच्चे और मां की रिकवरी संतोषजनक रही है।
डॉक्टर पिता ने भी की मदद
डॉ. कपिल ने एक पिता के रूप में बहुत मदद की। वह खुद एक डॉक्टर हैं। इसलिए वह अक्सर यह सुनिश्चित करते थे कि पट्टियां ठीक से हों, यहां तक कि आधी रात में भी। इलाज में कई विशेषज्ञों ने भाग लिया डॉ. स्नेहल पटेल, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार पटेल, पल्मोनोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ; और डॉ। मानसी दंडनायक, क्रिटिकल केयर और ट्रांसप्लांट इंटेंसिविस्ट।
फेफड़ों में भर गया था ब्लड
डॉ. स्नेहल पटेल ने ध्यांश को हुई एक गंभीर समस्या के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण, बच्चे के फेफड़ों के एक तरफ खून भर गया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। फेफड़ों को पूरी तरह से फैलाने के लिए एक इंटरकोस्टल ड्रेनेज ट्यूब डाली गई थी। इंटरकोस्टल ड्रेनेज ट्यूब एक तरह की नली होती है जिसे छाती में डाला जाता है ताकि फेफड़ों से तरल पदार्थ या हवा निकाली जा सके। इससे फेफड़ों को ठीक से काम करने में मदद मिलती है।
अहमदाबाद स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, 10वीं की छात्रा ने बिल्डिंग से लगाई छलांग
25 Jul, 2025 04:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक खौफनाक घटना सामने आई है। शहर के नवरंगपुरा स्थित स्कूल में एक 16 साल की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। बुरी तरह से जख्मी हुई छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा के साथ पढ़ने उसके दोस्तों का कहना है कि उन्होंने पकड़कर रोकने की कोशिश की लेकिन वह कूद गई। सामने आया है कि छात्रा के मंजिल से कूदने पर उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इस घटना के हर कोई सकते में हैं कि आखिर छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया? तो वहीं परिवारवालों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ब्रेक के दौरान हुई घटना
अहमदाबाद पुलिस के अनुसार नवरंगपुरा स्थित सोम ललित स्कूल की 16 साल की उम्र की एक छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे आईसीयू में रखा गया था। पुलिस के अनुसार यह घटना स्कूल में ब्रेक के दौरान हुई। सोम ललित स्कूल के प्रबंधन के अनुसार छात्रा ने पांच साल पहले इस स्कूल में प्रवेश लिया था। नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए ए देसाई ने कहा कि जब पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, तब लड़की बेहोश थी और उसकी हालत गंभीर थी।
तीन छात्र गए थे पीछे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन-चार बच्चों ने लड़की को दीवार की ओर जाते देखा और उसे रोकने की कोशिश की। उनमें से एक ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन वह छूट गई और शिक्षकों या कर्मचारियों के सतर्क होने से पहले ही छलांग लगा दी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, उसे मस्तिष्काघात हुआ और उसके हाथ-पैर टूट गए। पहले उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद लड़की के माता-पिता थलतेज के अस्पताल में ले गए लेकिन बेटी की जिंदगी नहीं बच पाई।
अचनाक क्यों की आत्महत्या ?
नवरंगपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए ए देसाई ने के अनुसार छात्रा के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं। देसाई ने कहा कि फिलहाल हमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है, फिर भी हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उसने यह कदम क्यों उठाया, इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। हम उसकी पृष्ठभूमि जानने के लिए उसके माता-पिता और शिक्षकों से बात करेंगे। पुलिस ने स्कूल की सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों से और जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जाएगी।
Road safety through cinema! Ahmedabad Traffic Police gave a big message on the pretext of 'Saiyara'
25 Jul, 2025 04:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: बॉलीवुड की फिल्म सैयारा मूवी ने बॉक्स पर गर्दा उड़ा दिया है। इस मूवी के रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया। सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स से रोने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज ने मूवी को सुर्खियों मे ला दिया है। यहीं वजह कि मूवी की हर कहीं पर चर्चा हो रही है। गुजरात के अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सैयारा मूवी के जरिए लोगों को शानदार संदेश दिया है। अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर सैयारा मूवी के गाने के सीन को पोस्ट किया है। यह सीन कुल 20 सेकेंड का है। इसमें लिखा है कि जब सैयारा हेलमेट पहने बिना साथ आने को कहे। ऐसे में थोड़े क्षणों को लंबा बनाने के लिए हेलमेट जरूर पहनें और सैयारा को पहनाएं।
पंसद किया जा रहा है वीडियो
सैयारा मूवी पर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस की पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट में लिखा है कि सैयारा के साथ ड्राइव पर जा रहे हो? तो हेलमेट को भी साथी बनाओ… वरना प्यार अधूरा रह जाएगा। अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं के बीच तहलका मचा रही सैयारा फिल्म के जरिए बेहद ही अच्छे ढंग से सड़का सुरक्षा का संदेश दिया है। सैयारा मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म है। मोहित सूरी की इस फिल्म को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
संगीत पर झूम रहे हैं युवा
फिल्म का संगीत और आशिकी 2 जैसा रोमांटिक अहसास दे रहा है। सैयारा की सफलता ने अहान और अनीत को रातोंरात स्टार बना दिया है। इस फिल्म से बॉलीवुड में नए टैलेंट की ताकत सामने आई है। सैयारा की कहानी एक उभरते हुए म्यूजिशियन कृष कपूर (अहान पांडे) और एक शांत लेखिका वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) की प्रेम कहानी है, जो प्यार, दुख और ड्रामे से भरी है। यही वजह है कि दर्शका भावुक होने और सिनेमाघरों में नाचने के वीडियो शेयर कर रहे हैं।
'चैतर वसावा ही काफी हैं बीजेपी के लिए'– केजरीवाल का बयान बना राजनीतिक चर्चा का विषय
24 Jul, 2025 05:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: बीजेपी के गढ़ गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) अकेले ही आगे बढ़ेगी। बुधवार को राहुल के गुजरात दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला है। केजरीवाल ने नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में आप विधायक चैतर वसावा के समर्थन में एक बड़ी सभा को संबोधित किया। केजरीवाल ने चैतर वसावा बब्बर शेर हैं, उन्हें बीजेपी ने गलत तरीके से फंसाकर जेल भेजा है। केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला और कहा कि पहले कांग्रेस ने 30 साल साल शासन किया। फिर बीजेपी ने, अब बीजेपी के जाने का टाइम आ गया है। डेडियापाड़ा की सभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
बीजेपी के साथ कांग्रेस पर अटैक
आदिवासी बहुल इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने मनरेगा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने अपने मंत्री को 2500 करोड़ के घोटाले में इस्तीफा नहीं लिया लेकिन चैतर वसावा उनके दोनों बेटों को जेल भिजवाया। हालांकि केजरीवाल ने मंत्री बचूभाई खाबड़ का नाम नहीं लिया। मनरेगा घोटाले में उनके दोनों बेटों को पुलिस ने अरेस्ट किया था। बीजेपी ने इसी का बदला लेने के चैतर वसावा का जेल भेजा है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सिर्फ बीजेपी सत्ता में नहीं है बल्कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिलकर लूट रहे हैं। लूट में दोनों साझीदार हैं। केजरीवाल ने कि आने वाले जिला पंचायत और नगर निगम चुनावों में पार्टी युवाओं को तरजीह देगी और आम लोगों को टिकट देगी। केजरीवाल ने लोगों की तरफ इशारा करते हुए आप को टिकट देंगे।केजरीवाल ने जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा की पत्नी वर्षा से अपील की कि वह गांव-गांव जाकर सच बताएं और चैतर वसावा के संदेश को सुनाएं।
गुजरात की लड़ाई बनानी होगी
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बीजेपी के साथ कांग्रेस पर ऐसे वक्त पर हमला बाेला है जब 26 जुलाई को राहुल गांधी के गुजरात जाने का कार्यक्रम सामने आया है। वह आणंद में नए नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों की वर्कशॉप को संबोधित करेंगे। गुजरात में राहुल गांधी शक्ति बढ़ाने के लिए गुजरात के सभी जिला और अध्यक्ष नए सिरे से नियुक्त किए हैं। पार्टी ने शक्ति सिंह गोहिल के स्थान पर अमित चावड़ा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। केजरीवाल ने डेडियापाड़ा के विधायक चैतर वसावा को जेल भेजने को बड़ा मुद्दा बनाया और कहा कि गुजरात में BJP के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई तो AAP MLA चैतर वसावा जी को गिरफ़्तार कर लिया गया। विरोध में अब जनता सड़कों पर है, ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर गुजरात में पशुपालकों का संघर्ष, यहां पर चैतर वसावा की गिरफ्तारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल प्रदर्शन को मिलाकर गुजरात की लड़ाई बनाना होगा।
ब्लैकमेल कर उड़ाए लाखों, गुजरात केस में फैमिली फ्रेंड बना सबसे बड़ा विलेन
24 Jul, 2025 01:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद/भुज: गुजरात के भुज से दो किशोरों के अचानक लापता होने और गोवा भागने की कहानी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इन दोनों किशोरों को कोलकाता जाने की तैयारी करते समय पकड़ा। इस पूरे मामले में अब एक ब्लैकमेलिंग और चोरी की साजिश सामने आई है, जिसमें राहुल सोलंकी और रवि माहेश्वरी नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब किशोर ईशान सिंह राजपूत की मां ट्विंकल सिंह राजपूत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 50 वर्षीय ट्विंकल ने बताया कि जब वह 16 जुलाई को अपनी बेटी से मिलने लखनऊ गईं, तब उन्होंने घर के लॉकर्स में जेवरात और कीमती सामान रख दिए थे। 21 जुलाई को उन्हें उनकी बेटी ने बताया कि ईशान ने फोन करके कहा कि वह गोवा जा रहा है और पीछे न आएं, वरना वह कोई गलत कदम उठा सकता है।
इसके बाद, ट्विंकल सिंह ने अपने पारिवारिक मित्र राहुल सोलंकी को फोन किया, जो उन्हें भुज एयरपोर्ट पर लेने आया और घर छोड़ा। लेकिन घर पहुंचने पर ट्विंकल को पता चला कि लॉकर टूटा हुआ था और लगभग 32.30 लाख रुपये गायब थे। पहले उन्हें शक हुआ कि उनका बेटा ही चोरी कर के भाग गया है। फिर वह राहुल के साथ भुज 'A' डिवीजन पुलिस स्टेशन गईं। उन्होंने पुलिस को अपने लापता बेटे के बारे में बताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जल्द ही, उन्हें पता चला कि ईशान और एक अन्य नाबालिग अहमदाबाद में हैं। वे शायद गोवा जा रहे हैं।
अहमदाबाद के होटल में रुखे थे दोनों
भुज 'A' डिवीजन पुलिस के इंस्पेक्टर ए.एम. पटेल ने अपने बैचमेट, अहमदाबाद DCB के इंस्पेक्टर महेंद्र सालुंखे को फोन किया। उन्होंने उनसे मदद मांगी। क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों किशोरों को अहमदाबाद के एक होटल में ढूंढ निकाला। इंस्पेक्टर सालुंखे ने बताया कि हमें सोमवार शाम को भुज पुलिस से लड़कों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद हमने टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया। हमें पता चला कि वे एक होटल में ठहरे हुए हैं। जब तक हम होटल पहुंचे, वे चेक आउट कर चुके थे। हालांकि, हमें पता चला कि वे एयरपोर्ट जा रहे हैं और शहर से बाहर उड़ान भरने वाले हैं।
कोलकाता जाने से पहले दोनों को पकड़ा
क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट पुलिस और कर्मचारियों को लड़कों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि लड़कों को फ्लाइट में चढ़ने न दिया जाए। जब क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और एयरपोर्ट पुलिस ने युवकों को देखा, तो वे पहले ही अपना सामान चेक-इन कर चुके थे। लेकिन उन्हें कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। फिर उन्हें भुज पुलिस को सौंप दिया गया।
ईशान ने बताई सच्चाई
इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने बेटे ईशान से पूछा कि वह घर से क्यों भागा था। ट्विंकल ने पुलिस को बताया कि ईशान ने मुझे बताया कि दो महीने पहले उसने राहुल के साथ शराब और सिगरेट पी थी। इसके बाद राहुल ने उसे वीडियो दिखाए थे। इन वीडियो में ईशान ये सब करते हुए दिख रहा था। ईशान ने कहा कि राहुल ने उसे हमारे घर से 15 लाख रुपये चुराने और उसे देने के लिए कहा था। उसने धमकी दी थी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह वीडियो मुझे (ट्विंकल) दिखा देगा।
राहुल कर रहा था ब्लैकमेल
एफआईआर के अनुसार, ईशान ने अपनी मां को बताया कि 18 जुलाई को राहुल उसके घर आया था। उसने उसे फिर से वीडियो दिखाकर धमकाया। उसने लॉकर का पता भी जान लिया जहां कीमती सामान रखा था। फिर उसने कथित तौर पर लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। ईशान के रोने के बाद राहुल चला गया। ईशान ने आगे बताया कि 19 जुलाई की रात को, जब वह अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेल रहा था, तो राहुल उसे फिर से धमकाने आया।
लॉकर की चाबी बनवाई
राहुल कथित तौर पर फिर से लॉकर तोड़ने में विफल रहा। इसके बाद राहुल कथित तौर पर ईशान को एक मॉल के पास एक चाबी बनाने वाले के पास ले गया। वह लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनवाना चाहता था। चाबी बनाने वाले को शक न हो, इसलिए राहुल ने कथित तौर पर उससे कहा कि ईशान नालिया में एयर फोर्स बेस में एक अधिकारी है। उसे सुबह जल्दी कुछ दस्तावेज जमा करने हैं। लेकिन वे लॉकर के अंदर हैं और उन्हें तुरंत वहां पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने 20 जुलाई को रात करीब 12.15 बजे चाबी बनवाई। फिर राहुल घर से कीमती सामान ले गया और चला गया।
ईशान को गोवा जाने को कहा
अगले दिन, राहुल फिर से ईशान से मिला। उसने उसे गोवा जाने और कुछ दिनों तक वहां रहने के लिए कहा। उसने वादा किया कि चोरी का मामला शांत होने के बाद, वह ईशान को वापस बुला लेगा। ईशान ने कहा कि राहुल ने कथित तौर पर उसे और दो दोस्तों को 70,000 रुपये दिए। उसने उनके लिए गोवा का पैकेज भी बुक किया। हालांकि, उसके एक नाबालिग दोस्त ने जाने से इनकार कर दिया। इसलिए केवल ईशान दूसरे दोस्त के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। हालांकि, वे गोवा के लिए अपनी फ्लाइट चूक गए। राहुल के निर्देशानुसार वे अहमदाबाद के एक होटल में रुके। राहुल ने उनसे कोलकाता के लिए एक और फ्लाइट बुक करने के लिए भी कहा।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज किया केस
राहुल ने कथित तौर पर उन्हें यह भी बताया कि पुलिस दोनों को ढूंढ रही है। उसने उनसे कहा कि वे अपना ठिकाना न बताएं। इससे पहले कि वे कोलकाता के लिए फ्लाइट में चढ़ पाते, उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर पटेल ने कहा कि राहुल भगवानजी सोलंकी और रवि मोहन माहेश्वरी को BNS की धारा 308(5) (उगाही), 351 (आपराधिक धमकी), 61 (आपराधिक साजिश) और 46 (अपराधी को उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार पल, वडोदरा में लोकार्पित हुई ‘द फायर ऑफ़ सिंदूर’
23 Jul, 2025 02:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात। 22 जुलाई 2025 को वडोदरा, गुजरात के अम्बे स्कूल, हरनी-सामा रोड परिसर में बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘द फायर ऑफ़ सिंदूर: इंडिया’ज़ स्ट्राइक अगेन्स्ट टेरर’ का भव्य लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक भारतीय सेना द्वारा 2025 में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की साहसिक दास्तान को उजागर करती है। लेखक रोशन भोंडेकर और निलॉय चट्टराज द्वारा रचित यह दस्तावेज़ आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्रवाई, रणनीति और भावनात्मक दृढ़ता को सामने लाता है।
इस आयोजन में 500 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया, जो देशभक्ति और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत इस अवसर के साक्षी बने। गुजरात राज्य के लिए इस पुस्तक के ब्रांड एम्बेसडर और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् श्री दिनेश बारोट ने लेखक द्वय की ओर से पुस्तक का प्रतिनिधित्व किया और उनके विचारों, उद्देश्यों और इस मिशन की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई प्रदान की। इनमें से प्रमुख नाम हैं:
• कर्नल (सेवानिवृत्त) विनोद फालनीकर
• डॉ. सुनील नायक, जीएमईआरएस वडोदरा
• चन्द्रराज सोलंकी, एसीपी वडोदरा
• नयन कोठारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट
• अमित शाह, अध्यक्ष, अम्बे ग्रुप ऑफ स्कूल्स
• विवेक शाह, निदेशक, अम्बे स्कूल
• धीरज सर, सीईओ, अम्बे स्कूल
• भावेश सोलंकी, कार्यालय अधीक्षक, गांधीनगर
• सीमा यादव, अधिवक्ता एवं नोटरी, उच्च न्यायालय
• परेश शाह, प्राचार्य, अम्बे स्कूल
कार्यक्रम का आयोजन विवेक शाह (निदेशक, अम्बे विद्यालय एवं जय अम्बे स्कूल, हरनी) और दिनेश बारोट के कुशल नेतृत्व में किया गया। दोनों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि पुस्तक विमोचन समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन न बनकर, विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने।
‘द फायर ऑफ़ सिंदूर’ एक सशक्त नॉन-फिक्शन कथा है, जो 2025 में भारत द्वारा किए गए साहसिक सर्जिकल स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है। पुस्तक में उस रणनीतिक कार्रवाई की समग्र जानकारी दी गई है जिसमें आतंकवाद के विरुद्ध भारत ने अपनी सैन्य शक्ति, खुफिया व्यवस्था और मानवीय मूल्य– तीनों को एकसाथ प्रस्तुत किया। यह केवल एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के आत्म-सम्मान की रक्षा का प्रयास था। पुस्तक में घटनाओं को दिन-प्रतिदिन के आधार पर क्रमबद्ध किया गया है, जिससे पाठकों को एक वृत्तचित्र जैसी अनुभूति होती है। लेखकों ने गहन शोध, साक्षात्कार और आधिकारिक स्रोतों के आधार पर इस मिशन की सच्चाई को उजागर किया है। युवाओं, विद्यार्थियों, नीति-निर्माताओं और देशभक्तों के लिए यह पुस्तक प्रेरणा और चेतना का दस्तावेज है।
लेखक रोशन भोंडेकर और निलॉय चट्टराज ने इस पुस्तक की रॉयल्टी भारतीय एनजीओ को समर्पित करने का निर्णय लिया है, जो अनाथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के लिए कार्य कर रहे हैं। यह पहल पुस्तक को केवल एक साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम भी बनाती है।
समाज में संदेश
समारोह के दौरान वक्ताओं ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की स्थिति, युवाओं की भूमिका और शिक्षा के माध्यम से जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। श्री दिनेश बारोट ने कहा, “यह पुस्तक नई पीढ़ी को समझाती है कि राष्ट्र के लिए किए गए बलिदान केवल इतिहास नहीं, प्रेरणा हैं।”कर्नल (से.नि.) विनोद फालनीकर ने कहा, “मुझे गर्व है कि हमारी कहानी अब केवल फाइलों में नहीं, एक पुस्तक के रूप में सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करेगी।”
समापन विचार
‘द फायर ऑफ़ सिंदूर’ का यह विमोचन न केवल एक पुस्तक के सार्वजनिक आगमन का क्षण था, बल्कि एक संकल्प का प्रतीक भी बना – कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध चुप नहीं रहेगा, और उसकी अगली पीढ़ी इन गाथाओं को पढ़कर और भी सजग, साहसी और समर्पित बनेगी।
इस अवसर ने यह प्रमाणित किया कि साहित्य, समाज और राष्ट्र एक-दूसरे के पूरक हैं। जब साहित्य, सच्चाई और साहस को स्वर देता है, तब समाज जागरूक होता है, और राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है।
तेज बारिश में फंसे श्रद्धालु, गिरनार यात्रा बनी खतरनाक, वीडियो में देखें हकीकत
23 Jul, 2025 01:58 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: प्रकृति का आनंद कब सजा बन जाए, कहा नहीं जा सकता। और फिर दोष प्रशासन पर डालना आम हो जाता है। गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक चेतावनी भरा सतर्क कर देने वाला वीडियो सामने आया है। भारी बारिश के बीच गिरनार पर्वत से पानी के तेज बहाव में काफी लोग फंस गए। लोगों से एक दूसरे को सहारा देकर किसी तरह से जान बचाई तो वहीं कुल लोगों ने वहां पर सूखे पेड़ की टहनी को पुल बनाकर बारिश के पानी के सैलाब को पार किया। अगर आप भी मानसून के मौसम में गिरनार जाने का मूड बना रहे हैं तो वहां सुंदरता का आनंद लेने के साथ सावधानी बरतें, क्योंकि बारिश के पानी के बहाव में फंसने के दौरान कोई भी चूक जानलेवा हो सकती है।
घूमने के दौरान रहें अलर्ट
गुजरात के सौराष्ट्र समेत तमाम भागों में इन दिनों खूब बारिश हो रही है। इसके चलते गिरनार पर्वत की सुदंरता बढ़ गई है। यह पर्वत हिंदुओं के साथ जैन धर्म के लोगों के लिए पवित्र तीर्थ है। पिछले साल गिरनार पर बादल फटने और लगातार बारिश के बाद जूनागढ़ में बाढ़ आ गई थी। गिरनार घूमने जाएं तो ध्यान रखें की कभी भी बारिश के पानी का बहाव तेज हो सकता है। सोशल मीडिया पर सामने आया है वीडियो कुछ दिन पहले का है। लोग मुश्किल में फंस गए और जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
झरने के पास तेज हुआ बहाव
गिरनार पर्वत पर जटाशंकर महादेव के दर्शन के बाद मंदिर के पीछे स्थित झरने में लोग आनंद ले रहे थे, लेकिन अचानक ऊपर की ओर हुई तेज बारिश के कारण झरने में उफान आ गया। नहाने का मजा मौत के खतरे में बदल गया। तेज बहाव में लोगों को एक-दूसरे की मदद से रास्ता पार करना पड़ा और किसी तरह अपनी जान बचाई। लोगों की सुरक्षा के लिए हर साल जटाशंकर में नहाने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। फिर भी कई लोग नियमों की अनदेखी करते हैं।
गुजरात सरकार की नई पहल, ग्रामीणों को नहीं देना होगा ₹200 सर्वे शुल्क
21 Jul, 2025 01:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टी मालिकों के हक में बड़ा कदम उठाया है. ग्रामीण क्षेत्रों के संपत्ति धारकों को उनके मकानों के मालिकाना हक को दर्शाने वाली सनद यानी स्वामित्व प्रमाण पत्र निःशुल्क दिया जाएगा. सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के संपत्ति धारकों का वित्तीय बोझ हल्का होगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों के संपत्ति धारकों को प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान करने के मकसद से स्वामित्व योजना शुरू की है.
ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गांवों की आबादी का सर्वेक्षण और मानचित्रण (स्वामित्व) योजना के तहत ड्रोन टेक्नोलॉजी के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी वाले क्षेत्रों की संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण कर ग्रामीण लोगों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए जाते हैं. ऐसे संपत्ति कार्ड की पहली प्रति संपत्ति धारकों को निःशुल्क प्रदान की जाती है.
25 लाख ग्रामीण संपत्तियों का सनद मुफ्त
उनके इस निर्णय के परिणामस्वरूप अब राज्य में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के संपत्ति धारकों को प्रॉपर्टी कार्ड की प्रति के अलावा उनके रिहायशी मकान के मालिकाना अधिकार को दर्शाने वाली सनद भी निःशुल्क मिलेगी. गुजरात सरकार राज्य में इस प्रकार की अनुमानित 25 लाख ग्रामीण संपत्तियों की सनद वितरण के लिए 50 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ वहन करेगी.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों के अदने, गरीब और मध्यमवर्गीय संपत्ति धारकों को सनद प्राप्त करने के लिए 200 रुपए के शुल्क से मुक्ति देने के इस संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ न केवल ग्रामीण नागरिकों के लिए उनकी संपत्ति के अधिकार को दर्शाने वाली सनद प्राप्त करना आसान बना दिया है, बल्कि ईज ऑफ लिविंग को भी साकार किया है.
क्या है स्वामित्व योजना का उद्देश्य?
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी वाले क्षेत्रों की संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण कर ग्रामीण जनता को संपत्ति कार्ड यानी प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान करना है. इस प्रॉपर्टी कार्ड के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्तियों पर कानूनी अधिकार प्राप्त होता है, साथ ही यह उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाता है. प्रॉपर्टी कार्ड के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में और अधिक तेजी देखने को मिलेगी, ग्रामीण विकास के आयोजन के लिए निश्चित भूमि रिकॉर्ड तैयार होंगे, एक निश्चित कर की वसूली होगी और संपत्ति से जुड़े विवाद और कानूनी मामलों में कमी आएगी.
रफ्तार बनी कातिल: पुलिसकर्मी के बेटे की SUV से दो लोगों की मौत, वीडियो देख कांप उठे लोग
19 Jul, 2025 03:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अहमदाबाद: गुजरात के भावनगर में रफ्तार का ऐसा कहर सामने आया है। पुलिस अधिकारी के बेटे ने तेज रफ्तार एसयूवी से एक बड़े एक्सीडेंट को अंजाम दिया। उसने पैदल रहे दो लोगों को टक्कर मारी। इसके साथ एक स्कूटर को उड़ा दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। क्रेटा चला रहे युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सामने आया है कि वह अपने दोस्त के साथ एसयूवी की रेस लगा रहा था। इसी दौरान यह भयावह एक्सीडेंट हुआ। यह घटना भावनगर के कालियाबिड़ में हुई। इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।
आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस के अनुसार हिट एंड रन की इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान हर्षराज (20) के रूप में हुई है। वह भावनगर जिले की लोकल क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई अनिरुद्ध सिंह गोहिल का बेटा है। पुलिस के अनुसार भावनगर शहर के कालियाबीड़ इलाके में हुई घटना में भार्गव भरतभाई भट्टी और चंपाबेन वचानी नाम की महिला की मौत हुई है। पुलिस के अनुसारा यह घटना शाम करीब 4 बजे कालियाबीड इलाके की एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर हुई। हर्षराज अपने दोस्त के साथ रेस लगा रहा था। वह क्रेटा चला रहा था, जबकि उसका दोस्त लाल रंग की ब्रेजा कार चला रहा था।
हाई स्पीड में थी एसयूवी
पुलिस के अनुसार क्रेटा काफी ज्यादा स्पीड में थी। कार की रफ्तार 120 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा होने की अनुमान है। रेस लगाने के दौरान उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे दो लोगों को टक्कर लगी और फिर सड़क पर फिसलकर एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। स्कूटर के टायर तुरंत फट गए और उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। इस घटना के संबंध में ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पुलिस पुत्र हर्षराज अनिरुद्धसिंह गोहिल को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत
