राजनीति
नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को वॉक ओवर नहीं, प्रवेश वर्मा के आने से फंसा पेंच
24 Jan, 2025 01:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मैदान में उतार दिया है। वहीं, कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप को मैदान में उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसके बाद ये बात साफ हो गई हैं कि केजरीवाल को इस बार चुनाव में कड़ी चुनौती मिलने वाली है। यह देखकर केजरीवाल इस बार मध्य वर्ग को साधने की रणनीति अपनाए हुए हैं। उन्होंने टैक्स आतंकवाद के मुद्दे को उठाकर केंद्र की मोदी सरकार से सात डिमांड रखकर मध्यम वर्ग के लिए राहत देने की बात कही है। दूसरी ओर, बीजेपी ने आठवें वेतन आयोग की घोषणा करके सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को साधने की कोशिश की है।
इस बी झुग्गीवासियों के बीच बीजेपी ने जहां झुग्गी, वहीं मकान का वादा किया है। इसके द्वारा बीजेपी ने वह आप के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, केजरीवाल झुग्गीवासियों को मकान देने के बीजेपी के दावे को चुनौती दे रहे हैं।
नई दिल्ली सीट पर धोबी और वाल्मीकि मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। यह देखकर केजरीवाल ने धोबी कल्याण बोर्ड बनाने का वादा कर समुदाय को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। वहीं, वाल्मीकि मतदाताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बीजेपी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
इन दोनों दलों के बीच कांग्रेस के संदीप अपनी मां शीला दीक्षित के विकास कार्यों की याद दिला रहे हैं, लेकिन पार्टी का गिरता जनाधार उनके लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। हालांकि, कांग्रेस अगर अच्छा प्रदर्शन करती है, तब वहां आम आदमी पार्टी के लिए खतरा बढ़ा सकती है।
केजरीवाल का नया दांव...........अगले पांच साल में दिल्ली से खत्म होगी बेरोजगारी
24 Jan, 2025 11:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। यह देखकर राजनैतिक दलों ने वादों की झड़ी लगा दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अगले पांच साल के भीतर दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करने का संकल्प लिया। वीडियो संदेश में केजरीवाल ने रोजगार पर अपना ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार प्रदान करना होगी। हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे के समाधान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है।
केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार ने दो साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं और युवाओं के लिए तीन लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियों में मदद की। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे ईमानदार हैं।
इसके पहले 22 जनवरी को केजरीवाल ने देश के मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाया था। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 सीटों के लिए मतदान होना है। इसके पहले संसद में 1 फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। केजरीवाल ने 22 जनवरी को देश के मिडिल क्लास को संबोधित कर कहा कि वह स्वयं और उनके सांसद सड़क से संसद तक मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाएंगे।
मैं राज्यसभा सांसद अपनी मेहनत से बनी, इसलिए नहीं दूंगी इस्तीफा
24 Jan, 2025 10:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसके बाद बीते कुछ महीनों से स्वाति आप के खिलाफ लगातार बयान दे रही हैं। आप से उनकी नाराजगी जगजाहिर है। लेकिन अब सवाल उठा रहा हैं कि मालीवाल जिस पार्टी के कोटे से राज्यसभा पहुंची हैं, उससे इस्तीफा क्यों नहीं दे रही हैं?
इस्तीफा वाले सवाल पर मालीवाल ने कहा कि उन्हें कुर्सी का कोई मोह नहीं है। मालीवाल का कहना है कि वे हमेशा से जमीनी कार्यकर्ता रही हैं और रहेंगी। मालीवाल ने कहा कि साल 2006 में उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने झुग्गियों में काम करना शुरू किया और लगातार 7 साल तक झुग्गियों में काम करती रहीं। इस दौरान स्वाति ने बताया कि इंडिया अगैंस्ट करप्शन आंदोलन में वे सबसे युवा कोर कमेटी की सदस्य थीं। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर एक लाख 70 हजार से ज्यादा केसों की सुनवाई की है। मालीवाल का कहना है कि वे इस्तीफा इसलिए नहीं दे रही हैं क्योंकि वहां आज जो भी हैं, अपनी मेहनत से बनी हैं। इसलिए इस्तीफा नहीं देंगी।
वहीं आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद मालीवाल ने केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को निशाने पर लिया। स्वाति ने कहा कि एक नेता को, एक सांसद को काम करने के लिए जमीन पर जाना पड़ता है। लेकिन केजरीवाल और आतिशी एक प्रेसवार्ता करते हैं। मालीवाल ने इस दौरान केजरीवाल और आतिशी को जमीन पर उतरकर काम करने का चैलेंज भी दिया।
वहीं उनपर बीजेपी की एजेंट होने के आरोप पर मालीवाल ने कहा कि इनसे जो सवाल पूछता है, उस या बीजेपी का एजेंट कह देते हैं। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने प्रशांत भूषण और शांति भूषण का उदाहरण देकर कहा कि उन्हें सवाल पूछने पर पार्टी से निकाल दिया गया, जबकि वे शुरू से पार्टी के सदस्य रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने आमजन से किया आह्वान, बोले- विकसित भारत के लिए एकजुट रहें
24 Jan, 2025 09:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से विकसित भारत के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया और देश को कमजोर करने और इसकी एकता को तोडऩे की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ चेतावनी दी। सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
वे कभी भी आराम के दायरे में नहीं फंसे
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने आराम के दायरे से बाहर निकलकर देश की आजादी के लिए संघर्ष करना पसंद किया। पीएम ने आगे कहा, वे कभी भी आराम के दायरे में नहीं फंसे। इसी तरह, हम सभी को एक विकसित भारत बनाने के लिए अपने आराम के दायरे से बाहर निकलना होगा। हमें खुद को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनाना होगा। हमें उत्कृष्टता को चुनना होगा और दक्षता पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
देश के स्वराज पर पूरी तरह केंद्रित थे नेताजी
उन्होंने कहा कि बोस देश के स्वराज (स्वशासन) पर पूरी तरह केंद्रित थे और कई पृष्ठभूमि के लोग इस उद्देश्य के लिए एकजुट हुए। उन्होंने कहा, अब हमें विकसित भारत के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को भारत की एकता के लिए बोस के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमें उन लोगों से सावधान रहना होगा जो देश को कमजोर करना चाहते हैं और इसकी एकता को तोडऩा चाहते हैं।
विरासत को बढ़ावा देने पर सरकार कर रही काम
प्रधानमंत्री ने बोस के नाम पर अंडमान में द्वीपों का नामकरण, इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा स्थापित करना और उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना जैसे कई फैसलों का हवाला दिया, जो उनकी विरासत को बढ़ावा देने के लिए उनके काम पर जोर देने के लिए उनकी सरकार की तरफ से लिए गए थे। उन्होंने कहा कि बोस को भारत की विरासत पर गर्व था। उन्होंने कहा कि विकास की तेज गति लोगों की प्रगति, सशस्त्र बलों को मजबूत करने और समग्र विकास के साथ-साथ चलती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, आधुनिक बुनियादी ढांचे का भी निर्माण किया जा रहा है और सशस्त्र बलों की ताकत अभूतपूर्व तरीके से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आवाज के रूप में उभरा है।
दिल्ली में दो सीटों पर एआईएमआईएम मैदान में
24 Jan, 2025 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । एआईएमआईएम दिल्ली विधानसभा की केवल दो सीटों ओखला और मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ रही है।दोनों ही सीटों पर एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के आरोपियों को टिकट दिया है। ये दोनों नेता इन दिनों जेल में बंद हैं। दिल्ली में मुसलमान वोट करीब 20 लाख है।पिछले दो चुनावों से मुसलमानों के वोट आम आदमी पार्टी की झोली में जा रहे हैं। लेकिन इस बार दिल्ली के चुनाव में एआईएमआईएम की इंट्री और कांग्रेस के थोड़ा मजबूत होने से इसमें बंटवारा होने की उम्मीद है। दिल्ली चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने ओखला विधानसभा सीट पर शफाउर रहमान और मुस्तफाबाद सीट पर ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। उसके ये दोनों उम्मीदवार दिल्ली दंगो में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद हैं। दोनों जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह ओवैसी ने दिल्ली दंगों के जख्म को एक बार फिर से कुरेद दिया है। ओवैसी इसके जरिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधेंगे। दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आप पर निशाना साधा और जनसम्पर्क किया । राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्राके बाद से मुस्लिम वोट कांग्रेस की ओर गया है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने आप के साथ मिलकर लड़ा था।
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और भगवंत मान को दे दिया है ये अल्टीमेटम
23 Jan, 2025 06:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीतिक दलों के बीच में घमासान मचा हुआ है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्रवेश वर्मा ने इन दोनों ही नेताओं पर 50-50 करोड़ की मानहानि का केस किया है। प्रवेश वर्मा ने केस दर्ज करने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि इस पैसे का इस्तेमाल क्षेत्र के लोगों के कल्याण में किया जाएगा।
भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को 48 घंटे के अंदर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया है। प्रवेश वर्मा के वकील विवेक गर्ग ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश वर्मा के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए केजरीवाल और मान को 100 करोड़ रुपए का कानूनी मानहानि नोटिस भेजा गया है।
आपको बता दें कि नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने गणतंत्र दिवस से पहले खतरा बताया था। इस पर आप पार्टी ने इसे पंजाबियों का अपमान कहा था।
टिकट नहीं मिलने से नाराज जॉन बारला कर सकते हैं टीएमसी ज्वाइन
23 Jan, 2025 05:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम सकते हैं। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं मिलने के बाद से भी वह बीजेपी से नाराज चले रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह हसिमारा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने अलीद्वारपुर से बारला की जगह मनोज टिग्गा को टिकट दिया था। इस सीट पर 2019 में बारला विजयी हुए थे। जबकि, 2024 में टिग्गा ने यहां से जीत दर्ज की। इस चुनाव के बाद से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे थे।
बारला ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार के आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया है और वह वहां जरुर जाएंगे। दूआर क्षेत्र के चाय मजदूरों की स्थिति बेहतर करने के लिए उन्होंने कई परियोजनाएं शुरू की हैं और चा सुंदरी उनमें से एक है।
रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह चाय बगान के मजदूरों के आदिवासी नेता हैं। हमारे प्रयासों के बाद भी हमें बीजेपी में वह सम्मान नहीं मिला, जिसके हम हकदार थे। पार्टी ने चाय बगान में काम करने वालों को कोई सुविधाएं नहीं दीं। अब कई गार्डन बंद हो रहे हैं। चाय मजदूरों को विशेष पैकेज मिलना चाहिए थे। 2014 से पहले यहां बीजेपी नहीं थी। 2019 में उन्हें बड़े अंतर से जीत मिली थी, लेकिन राज्य के बीजेपी नेताओं की तरफ से इलाके के विकास कार्य को रोक दिया गया।
बीजेपी का नया गीत लॉन्च, जो राम को लाए हैं, वही दिल्ली पर राज करेंगे
23 Jan, 2025 01:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक सॉन्ग जारी किया, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र भी किया गया है। जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा दिल्ली में शीर्षक वाले इस गीत में दिल्लीवासियों के समक्ष आने वाले प्रमुख मुद्दों पर भी प्रकाश डाला है, जैसे प्रदूषण, गंदा पेयजल, अनुचित कचरा निपटान, सीवेज की समस्या और लैंडफिल का ओवरफ्लो होना।
बीजेपी ने दिल्ली में डबल इंजन सरकार के नारों पर जोर देते हुए सत्ता में आने पर बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया है। इस गीत में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज करते हुए आप सरकार की आलोचना करने के लिए आपदा और चोर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
पार्टी ने यकीन दिलाया कि दिल्ली के मतदाता आम आदमी पार्टी (आप) की जगह बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर इस गीत को पोस्ट करते हुए बीजेपी ने लिखा- जनता ने तय कर लिया है कि 2025 में चोरों को हटाकर बीजेपी को लाना है। आगे लिखा- दिल्ली में मोदी के किसी शेर का राज होगा। जो राम को लाए हैं, वही दिल्ली पर राज करेंगे! यह चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी का पहला गीत नहीं है। इससे पहले पार्टी ने एक और चुनावी गीत जारी किया था- बहाना नहीं बदलाव चाहिए, दिल्ली में बीजेपी की सरकार चाहिए, जिसे बीजेपीप सांसद मनोज तिवारी ने गाया था।
इस गीत को आधिकारिक तौर पर पिछले सप्ताह रोहिणी में पीएम मोदी की परिवर्तन रैली के दौरान लॉन्च किया था और 5 फरवरी को होने वाले चुनाव अभियान के तहत इसे व्यापक रूप से प्रसारित किया है। इस बीच पीएम मोदी बुधवार को पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली के सभी 256 वार्डों के 13,033 बूथों से पार्टी सदस्य इस वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।
अफवाहों पर जीतनराम मांझी ने लगाया विराम, हमें मोदी जी पर है पूरा भरोसा....
23 Jan, 2025 12:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने मोदी सरकार से अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया। मांझी ने स्पष्ट कर दिया कि उनके खिलाफ किसी तरह की साजिश नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, अगर मेरे खिलाफ कोई साजिश करेगा भी तब हम उसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम पर जो भरोसा जताया है, वहां बहुत बड़ी बात है। जब एक व्यक्ति जो पहली बार चुनाव जीता है, उस शख्स को एमएसएमई जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा जाता है, तब ये एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें मोदी जी पर पूरा भरोसा है, और हम उनके साथ हैं।
बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, बिहार में हम अपनी ताकत दिखाएंगे मैंने मीडिया से ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि आप ही हमारी ताकत हैं। झारखंड में हमारी ताकत का सही इस्तेमाल नहीं हुआ, अगर हमारी मदद ली जाती, तब एनडीए को ज्यादा सीटें मिल सकती थीं। दिल्ली में भी मैंने इस बारे में बात की थी। लेकिन वहां भी हमारी मदद नहीं ली गई। अगर हमें दिल्ली में एक सीट मिलती, तब हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता और हम ज्यादा मेहनत करते। हमारी मदद से एनडीए को फायदा होता। लेकिन, हमारी बात नहीं मानी गई। उन्होंने बिहार चुनाव के बारे में भी साफ किया कि कोई नया विकल्प नहीं होगा। हम सब मिलकर तय कर चुके हैं कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार जी के पास रहेगा, क्योंकि उनका काम बहुत सराहनीय है।
जेडीयू की राज्य इकाई ने मणिपुर की भाजपा सरकार से समर्थन वापस लिया, राष्ट्रीय संगठन ने इनकार किया
23 Jan, 2025 11:30 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इम्फाल । एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में एनडीए के घटक जनता दल यूनाइटेड ने मणिपुर सरकार से औपचारिक रूप से अपना समर्थन वापस ले लिया है। जेडीयू की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष बीरेन सिंह ने समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को भेज दिया है। दूसरी तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय संगठन ने मणिपुर सरकार से समर्थन वापसी से इनकार किया है और बीरेन सिंह को राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि, यह भ्रामक और निराधार है। पार्टी ने इसका संज्ञान लिया है और पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। हमने एनडीए का समर्थन किया है और मणिपुर में एनडीए सरकार को हमारा समर्थन भविष्य में भी जारी रहेगा।
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मिडिल क्लास के लिए केंद्र सरकार से मांगें रखीं, कहा
23 Jan, 2025 10:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मिडिल क्लास के लिए मैनिफेस्टो जारी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक सरकार के बाद दूसरी सरकार आई, सबने मिडिल क्लास को डराकर दबाकर रखा हुआ है। मिडिल क्लास के लिए ये कुछ नहीं करते। केजरीवाल ने कहा कि जब सरकार को इनकी जरूरत पड़ती है, तो सरकार टैक्स का हथियार चला देती है। बदले में मिडिल क्लास को क्या मिलता है, कुछ नहीं। मिडिल क्लास सरकार का एटीएम बनकर रह गया है। मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हो गया है।
केजरीवाल ने कहा कि यही काम दूसरे देश की सरकार करती है तो हम वाह-वाह करते हैं। हमारे देश में ऐसा नहीं होता है। सरकार ने मिडिल क्लास को मानसिक गुलाम बना दिया है। आपका पैसा आपके अच्छे के लिए इस्तेमाल होता है तो उसे फ्री की रेवड़ी कहकर उसका अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है तभी देश का निर्माण होता है। करोड़ों की सैलरी उठाने वाले, एसी कमरों में बैठने वाले पत्रकार हमारी योजनाओं पर सवाल होता है। नेताओं से जब इन्हें फ्री बिजली, सुविधाएं मिलती हैं तो उसे फ्री की रेवड़ी नहीं कहते। केजरीवाल ने कहा कि आज मैं ऐलान करता हूं कि मैं और आम आदमी पार्टी सडक़ से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएंगे। बजट सत्र में हमारे सांसद मिडिल क्लास के लिए मांग करेंगे।
मिडिल क्लास हमारा देश चलाता है
केजरीवाल ने कहा- ये वो लोग हैं, जो हमारा देश चलाते हैं। इनके क्या सपने होते हैं? अच्छी नौकरी या बिजनेस, अपना घर, अच्छी शिक्षा, परिवार स्वस्थ रहे। एक आम मिडिल क्लास आदमी इन सबके लिए दिन-रात मेहनत करता है। अधिकतर सरकारें न अच्छे स्कूल बना रही हैं, न अस्पताल बना रही हैं और रोजगार-सुरक्षा भी नहीं दे पा रही हैं। कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे इतना परेशान किया जा रहा हो।
जीने से लेकर मरने तक टैक्स
केजरीवाल बोले कि अब दूध, पॉपकॉर्न और पूजा के सामान पर टैक्स है। घर लेना हो तो टैक्स, बेचो तो टैक्स। गाड़ी खरीदो तो टैक्स बेचो तो टैक्स। जीते जी तो टैक्स देना पड़ता है, मरने के बाद भी देना पड़ता है। आज एक यंग मिडिल क्लास कपल उसके लिए फैमिली प्लानिंग एक फाइनेंशियल डिसीजन बन गया है। परवरिश अफोर्ड करने के बारे में सोचना पड़ता है।
2023 में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देश छोड़ा
केजरीवाल बोले- 2023 में 2 लाख 16 हजार 219 लोगों ने देश छोड़ दिया है। ये युवा हमारे देश का भविष्य बन सकता था, उसे देश छोडऩा पड़ रहा है। पैसा जनता से आता है सरकार के पास। जनता की भलाई पर खर्च करे या फिर उद्योपति दोस्तों को कर्ज दे दे और फिर वो कर्ज माफकर जनता के पैसे डुबो दे।
हम जनता का पैसा जनता पर खर्च करते हैं
केजरीवाल बोले- दिल्ली सरकार जनता का पैसा जनता पर खर्च करती है। हमने एजुकेशन का बजट 5 से 10 हजार करोड़ कर दिया। आज शिक्षा का बजट 16 हजार करोड़ कर दिया। 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोडक़र सरकारी स्कूलों में आ गए। हमने प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने पर कैप लगा दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल में गलत फीस ली थी, हमने वो फीस रिफंड करवा दी। पानी और बिजली के बिल कम कर दिए हैं। सभी बड़े शहरों में सबसे सस्ती बिजली दी। सप्लाई 24 घंटे कर दी। अच्छे अस्पताल और अच्छे मोहल्ला क्लिनिक बनाए।
60 साल से ऊपर के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा
केजरीवाल बोले- मिडिल क्लास के भीतर एक वर्ग है। सीनियर सिटिजंस। इन्होंने पूरी जिंदगी ईमानदारी से टैक्स भरा। एक-डेढ़ करोड़ का टैक्स तो वो जिंदगी में दे ही देता है। भगवान न करे उसे कोई गंभीर बीमारी हो जाए। हमारी संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा।
विपक्ष पर नाराज होकर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ये दुख की बात है, लोग संसद की मर्यादा भूल गए
23 Jan, 2025 09:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप (आईआईडीएल) के छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संसद की कार्यवाही को बाधित करने वाले विपक्ष को भी खरी-खोटी सुनाई। उपराष्ट्रपति ने कहा, ये दुख की बात है, लोग संसद की मर्यादा भूल गए हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र का मंदिर अब अखाड़ा बन गया है। इन दिनों क्या कुछ देखने को नहीं मिल रहा है, क्या कुछ सुनने को नहीं मिल रहा है। जिस तरह के दृश्य हम अपनी संसद में देखते हैं, वह निश्चित रूप से देश में किसी के लिए भी प्रेरणादायक नहीं है। धनखड़ ने कहा, हमें लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व है, लेकिन जो देखने को मिल रहा है, उसे कही से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। देश में राजनीतिक माहौल बेहद चिंताजनक है। राजनीतिक दल राष्ट्रवाद, सुरक्षा या विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श नहीं करते हैं। टकराव का रुख मजबूत हो रहा है, अशांति को राजनीतिक रणनीति के तौर पर हथियार बनाया गया है। हर तरफ से जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वह न केवल भारतीय मानस को कमजोर करती है, बल्कि हमारी गौरवशाली सभ्यता को भी धूमिल करती है।
दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं से बोले मोदी, दिल्ली की जनता आपदा का खेल जान चुकी, उनकी पोल खुल गई
23 Jan, 2025 08:33 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली की जनता आपदा का खेल जान चुकी है। उनकी पोल खुल गई है। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता निकल पड़ी है। हार के डर से आपदा वाले रोज-रोज नई-नई घोषणा करते फिर रहे हैं। वे नारे लगाते हुए कहते हैं कि फिर आएंगे, फिर आएंगे, लेकिन जनता कह रही हैं फिर खाएंगे, फिर खाएंगे। उन्होंने नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं से बात कर कहा कि 5 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी भी हो, हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को पहुंचाना है। दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने संकट में डाला हुआ है। दिल्ली को आपदा से मुक्त कराना है। ऐसा होगा, तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प पूरा हो पाएगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं कि जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी पूजता है। बीते 10 वर्षों में गरीब से गरीब को भी पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं पहली बार मिली। झुग्गी में रहने वाले साथियों को भाजपा सरकार बड़ी संख्या में पक्के घर दे रही है।
बीजेपी अपनी ऐतिहासिक हार की तरफ : Arvind Kejriwal
22 Jan, 2025 08:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में आज पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेसवार्ता में बोल दिया कि जिस तरह से गुंडागर्दी और हिंसा भाजपा फैला रही है, ये कालकाजी विधानसभा तक सीमित नहीं हैं, दिल्ली में कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा हिंसा पर उतरी हुई है। आम आदमी पार्टी की संयोजक अरविंद केजरीवाल इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का दावा भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में बीजेपी अपनी ऐतिहासिक हार की तरफ बढ़ रही है। अब इसकी कमान अमित शाह ने संभाल ली है और पूरी दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था से निकाल दिया गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
Sachin Pilot ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के लिए बोल दी है ये बड़ी बात, इस घटना को बताया अमानवीय
22 Jan, 2025 07:15 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झुंझुनूं के मेघपुर में पानी के मटके को छूने को लेकर दलित युवक को बेरहमी से पीटने एवं वसूली की घटना को पूर्ण रूप से अमानवीय करार दिया है। उन्होंने इस संबंध में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
सचिन पायलट ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि झुंझुनूं के मेघपुर में पानी के मटके को छूने को लेकर दलित युवक को बेरहमी से पीटने एवं वसूली की घटना पूर्ण रूप से अमानवीय है, जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। हर प्रकार के भेदभाव एवं असमानता को मिटाकर लोगों को एकता, समानता और सद्भाव के सूत्र में बांधना, यही बाबा साहेब के आदर्श हैं।
प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में हो रही इस प्रकार की घटनाएं उन आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों को आहत करती हैं। केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के राज में दलितों, पिछड़ों एवं गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है, उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। बेहद शर्मनाक।
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
डायमंड सिटी को जाम से मिलेगी मुक्ति; सूरत मेट्रो के 8.5 किमी लंबे रूट पर टेस्टिंग जारी।
देवघर और हजारीबाग में नए चेहरों की एंट्री; झारखंड सरकार ने प्रशासनिक अमले में किया बड़ा उलटफेर।
