मनोरंजन
‘इतनी शिद्दत’ पहुंचा ऑस्कर तक, शाहरुख खान को लेकर फैंस की मांग तेज
17 Apr, 2026 08:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शाहरुख खान को चाहने वाले दुनियाभर में हैं। उनकी फिल्मों की गूंज भी विदेशों तक पहुंचती है। साल 2007 में आई किंग खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का चर्चित 'इतनी शिद्दत' डायलॉग हाल ही में द एकेडमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है।
एकेडमी ने लिखा- 'किस्मत की एक बात है, कभी चूकती नहीं'
इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी ने बीते दिनों शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। दरअसल, एकेडमी ने अपने ट्रैवल रोमांस फिल्म के पोस्टर पर इस फिल्म को जगह दी थी। अब एकेडमी ने शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक डायलॉग साझा किया है। 'द अकेडमी' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह क्लिप साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'किस्मत की एक बात, यह कभी चूकती नहीं'।
'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'; कंगना रनौत ने की 'क्वीन 2' की पुष्टि; दिवंगत गायिका आशा भोसले को किया याद
दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म है ओम शांति ओम'
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसे फराह खान, मुश्ताक शेख और मयूर पुरी ने लिखा था। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर नजर आए। दीपिका पादुकोण की यह डेब्यू फिल्म थी।
नेटिजंस ने लिखा, 'ऑस्कर के लिए देर नहीं हुई'
एकेडमी के इस पोस्ट पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि फिल्म को ऑस्कर मिलना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'अब भी ऑस्कर के लिए देर नहीं हुई है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किंग के सामने ऑस्कर भी झुकता है'।
स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद
16 Apr, 2026 11:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भूत बंगला’ कल से थिएटर्स में लग जाएगी। मूवी में काफी बड़ी स्टार कास्ट है। अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव से लेकर परेश रावल जैसे एक्टर्स इस मूवी का हिस्सा हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। आईए जानते हैं स्टार कास्ट ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।
फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का तड़का
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में पुरानी यादों का तड़का, प्रियदर्शन की स्टाइल वाली मजेदार कॉमेडी और हॉरर-कॉमेडी का बढ़ता क्रेज, इन सबको देखते हुए फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज से पहले, आइए एक नजर डालते हैं स्टार कास्ट की फीस पर।
अक्षय कुमार ने ली इतनी फीस
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। साथ ही वह इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए उन्हें फिल्म के मुनाफे से 70% का हिस्सा मिलेगा। दूसरी प्रोड्यूसर एकता कपूर के पास बाकी 30% मुनाफे का हिस्सा है।
तब्बू, वामिका और राजपाल यादव की फीस
तब्बू इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये ले रही हैं, जबकि वामिका गब्बी की फीस 1 करोड़ रुपये है। राजपाल यादव इस फिल्म के लिए करीब 75-80 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। बाकी एक्टर्स की फीस का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है।
फिल्म के बारे में
'भूत बंगला' 17 अप्रैल को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल, मिथिला पालकर और असरानी नजर आएंगे।
ग्लैमर और ट्रैजेडी से भरी कहानी को पर्दे पर लाने की कोशिश
16 Apr, 2026 11:17 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाने के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। इस प्रोजेक्ट से कई बड़े नाम पहले ही जुड़ चुके हैं। वहीं, अब मधुबाला की बायोपिक में मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री शरवरी के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।
क्या शरवरी के नाम पर लग गई मुहर?
मधुबाला की बोयपिक में अभिनेत्री शरवरी की कास्टिंग की चर्चाएं तेज हैं। न्यूज 18 शोशा कि रिपोर्ट के मुताबिक, 'शरवरी को फिल्म में लिए जाने की चर्चाएं सच हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें शरवरी अब टॉप चॉइस में से एक हैं'। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि औपचारिक बातचीत चल रही है या शरवरी को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया गया है।
इन एक्ट्रेस का नाम रेस में शामिल
मधुबाला की बायोपिक बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित आगामी प्रोजेक्ट्स में से एक है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन, कल्याणी प्रियदर्शन, साई पल्लवी और अनीत पड्डा जैसी एक्ट्रेस को मधुबाला की भूमिका अदा करने के लिए अप्रोज किया गया था। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस रोल के लिए अनीत पड्डा एक मजबूत दावेदार हैं। हालांकि, अब रेस में सबसे आगे शरवरी का नाम चल रहा है।
शरवरी वाघ का वर्क फ्रंट
इस बायोपिक का निर्देशन जसमीत के. रीन कर रही हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म 'डार्लिंग्स' के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। उम्मीद है कि फिल्म के मेकर्स जल्द ही कास्ट के बारे में और अधिक डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। शरवरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगी। यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वह आदित्य चोपड़ा के सपोर्ट वाली पहली महिला जासूसी फिल्म 'अल्फा' में भी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा शरवरी की झोली में 'मुंज्या 2' भी है।
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है ‘रामायण’
16 Apr, 2026 10:51 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में है। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब फिल्म में रावण का रोल निभा रहे एक्टर यश ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
यश ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि इस फिल्म का पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जाएगा।पहले मेकर्स ने ऐलान किया था कि फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, लेकिन अब यश, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने साफ किया है कि फिल्म अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में आएगी।
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होगी रिलीज!
इस समय यश लास वेगास में एक फिल्म कन्वेंशन में शामिल हुए हैं। वहां उन्होंने माइकल सैंडोवाल से बातचीत में कहा, ‘रामायण की प्लानिंग इसी साल की है। हम इसे दिवाली के आसपास, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज करने की सोच रहे हैं।’
फिल्म की स्टारकास्ट?
'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली के आसपास और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
इमोशनल किस्सा शेयर कर एक्टर ने छू लिया फैंस का दिल
16 Apr, 2026 10:12 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्षय इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं, उन्होंने शो में आए कंटेस्टेंट्स अक्षय, पूर्वा और निखिल से सपनों और एंबिशन को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान निखिल ने बताया कि वह एक छोटा सा घर खरीदना चाहते हैं। इस पर अक्षय ने उन्हें बड़ा सोचने और ऊंचा लक्ष्य रखने की सलाह दी।
घर खरीदने पर दी थी बड़ा सोचने की सीख
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें बड़ा सोचने की सीख दी थी, जब वह अपना पहला घर खरीदने जा रहे थे।अपने पहले घर की यादों को शेयर करते हुए अक्षय ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार अपना घर लेने के बारे में सोचा, तो मैंने प्लान किया था कि मैं 2 बेडरूम वाला फ्लैट लूंगा। लेकिन मेरी मां ने कहा, ‘पुत्तर, बड़ा सोच।’ मैंने कहा, इससे बड़ा क्या सोचूं, 2 कमरे का फ्लैट मिल जाए, इससे बड़ा क्या होगा।’
अक्षय ने आगे बताया कि उनकी मां ने उन्हें और बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया, जिससे उन्होंने आखिरकार 5 बीएचके फ्लैट लेने का टारगेट बनाया।
पहला घर अपने लिए लिया जाता है
उन्होंने अपनी मां की सीख को समझाते हुए कहा, ‘उनका कहना था कि जो पहला घर होता है, वो अपने लिए लिया जाता है। उसके लिए भगवान किसी न किसी तरह पैसे पूरे करवा देते हैं। लेकिन जो दूसरा घर होता है, जो आप इन्वेस्टमेंट के लिए लेते हो, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है।’जब अक्षय ने निखिल से मजाकिया अंदाज में उनका सपना पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह 5 बीएचके घर लेना चाहते हैं, जिसे सुनकर सभी हंस पड़े। अपने मजाकिया अंदाज में अक्षय ने कहा, ‘इतना भी मत खींचना कि ऊपर वाला मारना शुरू कर दे।’
'भूत बंगला' में नजर आएंगे एक्टर
बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही 'भूत बंगला' फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। 16 अप्रैल से इसके पैड प्रीव्यू शुरू हो गए हैं फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है। मूवी में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, परेश रावल, तब्बू और असरानी लीड रोल में हैं।
‘डकैत’ की कमाई पर पड़ा असर, ढीली पड़ी पकड़
16 Apr, 2026 08:20 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' का दबदबा रहा है। इसके बाद कोई मजबूत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई और जो रिलीज हुईं वे दम नहीं दिखा पाईं। बीते दिनों अदिवि शेष और मृणाल की 'डकैत' ने दस्तक दी थी। मगर, यह भी औसत ही साबित होती दिख रही है। कल 17 अप्रैल को मुकाबले में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' भी रिलीज होगी। यह कैसा प्रदर्शन करती है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, इसकी दस्तक से पहले 'धुरंधर 2' और 'डकैत' की क्या स्थिति है? जानिए
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित यह एक्शन स्पाई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को चौथा वीक चल रहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पारी खेली है और अब भी करोड़ों में कमा रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को 27वें दिन फिल्म 'धुरंधर 2' ने 8.31 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। बीते दिन यानी 28वें दिन इस फिल्म ने 4.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1099.73 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे
दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये थी
तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसने 1733.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है। हालांकि, कल 'भूत बंगला' की रिलीज के बाद 'धुरंधर 2' की कमाई पर क्या असर पड़ता है, यह भी देखना कम दिलचस्प नहीं होगा।
'डकैत' का कलेक्शन
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास दम नहीं दिखा पा रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म औसत कलेक्शन जुटा रही है। मंगलवार को फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। बीते दिन इस फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका इंडिया नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ रुपये हो चुका है। आने वाले दिनों में 'भूत बंगला' का असर इसके कलेक्शन पर पड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में क्या यह फिल्म टिकट खिड़की पर टिक पाएगी? या जल्द विदाई लेगी?
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का बॉक्स ऑफिस
सिनेमाघरों में 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी लगी हुई है। हालांकि, अब इसकी कमाई भी घट रही है। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी। मंगलवार को 20वें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल बुधवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 59.01 करोड़ रुपये हो चुकी है।
मां के साथ सफर के दौरान हुआ डरावना सामना
16 Apr, 2026 07:05 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मां एक ट्रेनिंग के लिए लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही थीं। कर्फ्यू का माहौल था। मां की जीप पंचर हो गई तो उन्हाेंने लिफ्ट मांगी। एक गाड़ी सामने ठहरी। मां ने पूछा आगे तक छोड़ देंगे? उन लोगों ने एक-दूसरे को देखा और मां को अपनी कार में बैठा लिया।'
बरसों पहले जब पंजाब आतंकवाद की आग में जल रहा था तब दिव्या दत्ता की मां के साथ एक डरावनी घटना घटी थी।
आवाज होती थी तो दिल दहल जाता था
बातचीत के दौरान दिव्या ने पंजाब के उस दौर को याद किया, जब वहां आतंकी घटना हो रही थीं। वह कहती हैं, ‘वो दिन बहुत ही मुश्किल भरे थे। मां की सरकारी नौकरी थी और उन्हें पेपर साइन करने पड़ते थे। मां का काम नीचे वाले फ्लोर पर होता था और हम ऊपर रहते थे। मैं उस वक्त दस बार हर दरवाजे और खिड़की को चेक करती थी। कोई भी आवाज होती थी तो दिल दहल जाता था।एक दिन कुछ लोग आए, उन्होंने कहा कि मैडम पेपर साइन करने हैं। मैं मां के दुपट्टे के पीछे छिपकर देख रही थी, उस वक्त सोचा कि आगे आ जाऊं। लेकिन उन लोगों ने कुछ नहीं कहा, बस काम होने पर चले गए।'
जब मां का सामना आतंकवादियों से हुआ
उस दाैर में दिव्या दत्ता की मां का सामना आतंकवादियों से भी हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया, ‘मां एक ट्रेनिंग के लिए लुधियाना से चंडीगढ़ जा रही थीं। कर्फ्यू का माहौल था। मां की जीप पंचर हो गई तो उन्हाेंने लिफ्ट मांगी। एक गाड़ी सामने ठहरी। मां ने अंदर झांका तो उसमें चार से पांच आदमी बैठे थे। मां ने उनसे पूछा कि वो उन्हें आगे तक छोड़ देंगे? उन लोगों ने एक-दूसरे को देखा और फिर कुछ देर बाद मां को अपनी कार में बैठा लिया।'
तब लगा मेरी मां बहुत हिम्मत वाली हैं
दिव्या ने आगे बताया, 'रास्ते में मां ने उनसे बात करने की कोशिश की पर वो कुछ बोले नहीं। मां काे भी थोड़ा अजीब लगा कि ऐसे कर्फ्यू के माहौल में ये लोग कहां जा रहे हैं। खैर उन्होंने मां को वहां छोड़ा जहां उन्हें जाना था और चले गए। मां अस्पताल पहुंचीं तो कुछ ही घंटों बाद जो हुआ, वो दिल दहला देने वाला था।उनके अस्पताल में पांच लोगों के शव आए और ये उन्हीं के थे जिन्होंने मां को लिफ्ट दी थी। वो आतंकवादी थे जो मां को ड्रॉप करने के कुछ ही देर बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। जब हमने यह बात जानी तो दिल ने यही कहा कि मां को कुछ नहीं होना चाहिए, वो मेरी दुनिया हैं, लेकिन यह भी पता चला कि वो कितनी हिम्मती औरत थीं।’
शाहरुख की कही बात याद आती है
आज भले ही दिव्या दत्ता ने अपने माता-पिता को खो दिया है लेकिन उनकी यादें और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। बातचीत के दौरान उन्होंने शाहरुख खान की कही गई एक बात का भी जिक्र किया। दिव्या बोलीं, ‘एक बार शाहरुख ने मुझसे कहा था कि जब हम अपने मां-पापा जल्दी खो देते हैं तो जिंदगी में पहले ही बहुत कुछ सीख लेते हैं। लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहता है।
‘शुरुआत में थे बहुत शर्मीले’: सोनाली राऊत ने बताया रणवीर सिंह का पुराना किस्सा
15 Apr, 2026 12:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्ट्रेस सोनाली राऊत ने हाल ही में बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बिकिनी शूट के दौरान काफी नर्वस थे। सोनाली, जो पहले ऐसे बोल्ड शूट कर चुकी थीं, उन्हें कहा गया था कि वह रणवीर को कम्फर्टेबल महसूस कराएं, क्योंकि वह इंडस्ट्री में नए थे और थोड़ा शर्माते थे। सोनाली ने कहा कि उन्होंने आज के एनर्जेटिक रणवीर से बिल्कुल अलग रूप देखा है।
रणवीर बहुत शर्मीले थे
फिल्मीबीट से बातचीत में सोनाली ने कहा, ‘मैं रणवीर को बहुत अलग तरीके से जानती हूं। मैंने उनके साथ एक पोज किया था, और कुछ साल बाद उन्होंने वही पोज वाणी कपूर के साथ किया। उस समय रणवीर बहुत स्वीट, बहुत फ्रेंडली और बहुत अच्छे थे। असल में वो बहुत शर्मीले थे, क्योंकि वो बिकिनी शूट था।’
प्लीज उसे कम्फर्टेबल महसूस कराओ
उन्होंने आगे याद करते हुए कहा, ‘वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस शूट था। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा ऐसा पहला शूट है, बहुत ग्लैमरस, और एक ऐसी लड़की के साथ जो बिकिनी पहन रही है।’ हां, वो बहुत नर्वस थे।वो च्युइंग गम खा रहे थे, परफ्यूम लगा रहे थे… मैं तो बिल्कुल चिल थी, और फोटोग्राफर भी कह रहा था, ‘सोनाली, उसे कॉन्शियस मत करो। तुम तो ठीक हो, लेकिन वो थोड़ा नर्वस है। प्लीज उसे कम्फर्टेबल महसूस कराओ।’
रणवीर का एक प्यारा थोड़ा नर्वस रूप देखा
सोनाली राउत ने बताया कि अपने ‘धुरंधर’ वाले इमेज से अलग, उन्होंने रणवीर सिंह का एक प्यारा और थोड़ा नर्वस रूप देखा है। उन्होंने याद किया कि रणवीर ने उनसे कहा, ‘तुम जानती हो सोनाली, यह मेरा पहला शूट है। तुम जानती हो, मैं कपड़े पहने हुए हूं।’इस पर सोनाली ने जवाब दिया, ‘हां, तुमने कपड़े पहने हैं, तो नर्वस किस बात के हो?’ बाद में रणवीर ने वही पोज वाणी कपूर के साथ दोहराया।
'धुरंधर 2' के बारे में
बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म 'धुरंधर 2' मे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। मूवी ने इंडिया में कुल नेट 1,095.67 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1,727.93 करोड़ का हो चुका है। मूवी में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम रोल में नजर आएं हैं।
‘काश थोड़ा और साथ मिलता’: बॉबी देओल ने धर्मेंद्र को याद कर कही भावुक बात
15 Apr, 2026 12:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
माता-पिता को खोने का दुख अक्सर रिश्तों को बदल देता है, और बॉबी देओल के लिए भी ऐसा ही हुआ। बॉबी देओल ने खुलासा किया कि कैसे उनके निधन के बाद परिवार में चीजें बदली। उन्होंने बताया कि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार के रिश्ते और मजबूत हो गए हैं।
काश मैं उनके साथ और समय बिताता
हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने पिछले साल नवंबर में अपने पिता के जाने के बाद के दुख के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने माना कि उनके मन में एक अफसोस भी है। उन्होंने कहा, ‘कई ऐसे दिन आते हैं जब मुझे लगता है कि काश मैं उनके साथ और समय बिताता। काश मैं उनसे और सवाल पूछता।’बॉबी ने यह भी बताया कि इस दुख ने उन्हें अपनी बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के और करीब ला दिया है। इस मुश्किल समय को साथ में झेलने से उनके रिश्ते और गहरे हुए हैं, भले ही हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दुख से गुजर रहा है।
खोने का दर्द परिवार को और करीब लाता है
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है हम सभी इसे अपने-अपने तरीके से संभाल रहे हैं। कभी-कभी हम एक-दूसरे को गलत समझ लेते हैं, क्योंकि हम सब दुख में हैं… हर किसी को लगता है कि उसका दर्द सबसे ज्यादा है।’हीलिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन समय देना जरूरी है। उसे भरने दीजिए… खोने का दर्द अपने तरीके से परिवार को और करीब ले आता है।’
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। जिनमें ‘जन नायकन’ जो इस साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक अटकी हुई है। इसके अलावा यशराज के स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ भी है। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगी।फिलहाल बॉबी देओल अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराहा गया है।
भावुक कर देने वाला पल: फरहान अख्तर ने स्टेज पर दी श्रद्धांजलि, जनाई भोसले ने लुटाया प्यार
15 Apr, 2026 11:59 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने जालंधर की एक यूनिवर्सिटी में परफॉर्मेंस दी। अपने कॉन्सर्ट के दौरान, एक्टर ने दिवंगत सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस की झलक दिखाई दे रही है। आशा की पोती, जनाई भोसले ने इस पर प्यार बरसाया है।
वायरल वीडियो में क्या है?
मंगलवार को, फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आशा भोसले का गाना 'दम मारो दम' (हरे रामा हरे कृष्णा) गाते हुए नजर आ रहे हैं। जब वह परफॉर्म कर रहे थे उस वक्त बैकग्राउंड में आशा भोसले की तस्वीरें लगी थीं। फरहान के साथ दर्शकों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ सुर मिलाए।
फरहान अख्तर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
वीडियो के साथ, फरहान ने एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लाख, 'उस महान हस्ती की याद में। कल रात हमारी परफॉर्मेंस की एक झलक, जब हम सब मिलकर आशा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आए थे। उन्हें याद करने का सबसे अच्छा तरीका है, उनके काम का जश्न मनाना।'क्या मुश्किल में थे राजेश खन्ना? इस वजह से कामयाब होते जा रहे थे अमिताभ बच्चन; प्रेम चोपड़ा ने किए खुलासे
जनाई ने बरसाया प्यार
इस पोस्ट पर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। सबा पटौदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। जोया अख्तर ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'हर उम्र के लोग उनके गाने गा रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा 'लीजेंड के लिए लीजेंडरी परफॉर्मेंस।'
कब हुआ आशा भोसले का निधन?
11 अप्रैल को, दिल और सांस से जुड़ी समस्याओं के चलते आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को, उनके निधन की खबर आई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
फिल्म ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट: पहले भाग में राम और रावण की मुलाकात भी नहीं
15 Apr, 2026 10:18 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में है। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब फिल्म में रावण का रोल निभा रहे एक्टर यश ने अपने पार्ट को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा।
हम दोनों कभी भी स्क्रीन पर साथ नहीं आए
फैंडैंगो के साथ बातचीत में यश से पूछा गया कि सेट पर उनका रणबीर कपूर के साथ रिश्ता कैसा है और उन्होंने अपनी केमिस्ट्री कैसे बनाई। इस पर यश ने कहा, ‘दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों इस फिल्म में कभी भी स्क्रीन पर साथ नहीं आए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह दो भागों वाली फिल्म है। तो पहले भाग में, रावण का अपना राज्य है और राम का अपना राज्य है।
केमिस्ट्री पर क्या बोले यश
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन हां, हम कुछ बार मिले हैं, और वह एक शानदार एक्टर हैं। मुझे लगता है कि यह आपसी सम्मान है जो नजर आता है। केमिस्ट्री ऐसी होती है कि जब आप कुछ बड़ा करने के लिए निकलते हैं, और यह ‘रामायण’ जितनी बड़ी फिल्म है, तो हम सभी का एक ही टारगेट होता है कि इस कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश करें। मुझे लगता है हमारी सोच एक जैसी है, इसलिए केमिस्ट्री कोई मुद्दा ही नहीं है। हम इसे एंजॉय कर रहे हैं।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
यामी गौतम से तुलना पर क्या बोलीं मेधा शंकर? इंटरव्यू में दिया साफ जवाब
15 Apr, 2026 10:13 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपनी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार यामी गौतम से होना भी तय है, जिन्होंने 'गिन्नी वेड्स सनी’ के पहले पार्ट में लीड रोल निभाया था। अब मेधा ने इन तुलनाओं पर खुलकर बात की है।
यामी से तुलना पर क्या बोलीं मेधा?
आईएनएस से खास बातचीत में मेधा ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं यामी गौतम और आदित्य धर को बहुत पसंद करती हूं। उन्हें भी पता है कि मैं उन्हें कितना एडमायर करती हूं। मुझे लगता है यामी हमेशा से एक शानदार एक्ट्रेस रही हैं। बस कभी-कभी समय लगता है, पहले शायद उनका समय नहीं था, लेकिन अब उन्हें वह सम्मान मिल रहा है।’उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह तुलना की बात नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों से इंस्पायर होती हूं, जिन्होंने मुझसे पहले, मेरे साथ या मेरे बाद अच्छा काम किया है। मैंने कभी किसी से अपनी तुलना नहीं की, और अगर कोई और करता भी है, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
'गिन्नी वेड्स सनी 2' के बारे में
'गिन्नी वेड्स सनी 2' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अनुराग कश्यप अपने रियलिस्टिक सिनेमा के लिए जाने जाते हैं
14 Apr, 2026 10:16 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्मों में काम किया है। मगर, बावजूद इसके दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं। हाल ही में खुद पीयूष मिश्रा ने जिक्र किया कि अनुराग कश्यप के साथ उनकी बहुत कम बातचीत है। दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हैं। वहीं, उन्होंने इम्तियाज अली के साथ काम करना सहज बताया। एक्टर और सिंगर ने अनुराग कश्यप के साथ अपने ऑनस्क्रीन जटिल रिलेशन पर क्या कहा? जानिए
इम्तियाज अली के साथ इस वजह से करेंगे काम
पीयूष मिश्रा ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ एक बातचीत में अनुराग कश्यप के साथ काम करने को लेकर अनुभव साझा किया। उनसे जब पूछा गया कि एक क्रिएटिव सहयोगी के तौर पर वे इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसे चुनना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने सोचने में ज्यादा समय नहीं लिया और इम्तियाज अली का नाम चुना। उन्होंने कहा, 'मैं इम्तियाज अली को ही चुनूंगा। वह एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और जबर्दस्त स्क्रिप्ट लिखते हैं। उनके साथ काम करने के बाद मुझे बेहद संतुष्टि मिलती है'।
क्या है अनुराग कश्यप की समस्या?
अनुराग कश्यप को लेकर पीयूष मिश्रा ने कहा, 'अनुराग भी ऐसा ही करते हैं। वे अच्छा काम करते हैं। लेकिन, उनकी एक समस्या है। मैं उन्हें कैसे परिभाषित करूं? वह इतनी ज्यादा बातें क्यों करते हैं? वह बेवजह अपना ही नुकसान करते हैं। आपको या तो अपना भला करना चाहिए या फिर किसी दूसरे का, लेकिन वह तो अपने भी बारे में नहीं सोचते। यही उनकी समस्या है'।
पीयूष मिश्रा बोले- 'अब सिर्फ मैं उन्हें गाली देता हूं'
इसी बातचीत में पीयूष मिश्रा ने माना कि उनका और अनुराग कश्यप का आपस में एक प्रोफेशनल रिश्ता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी चीज के खिलाफ जा रहे हैं, तो कम से कम उसके कुछ नतीजे तो निकलने चाहिए। असल बात यह है कि उन्हें पता है कि उन्हें कोई नतीजा नहीं मिलेगा, फिर भी वह बहुत कुछ बोलते हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उनसे जबर्दस्त विरोध है। हमारी आपस में बमुश्किल ही बात होती है। मैं उनसे ज्यादा देर तक बात नहीं कर पाता, और न ही वे मुझसे। हम आपस में बात नहीं करते, बस फिल्मों के लिए शूटिंग करते हैं। लेकिन हम साथ में अच्छा काम करते हैं। हम दोनों जानते हैं कि हमें क्या चाहिए। वह पहले मुझे गालियां दिया करते थे, लेकिन अब सिर्फ मैं ही उन्हें गालियां देता हूं'।
सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की
14 Apr, 2026 09:43 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों पी-पॉप कल्चर टूर को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट हुआ। वेन्यू के पास हुई एक झड़प के बाद इवेंट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
कॉन्सर्ट के बाहर झड़प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झड़प रेसकोर्स परिसर के बाहर, पार्किंग एरिया के पास हुई। यहां कुछ लोगों को आपस में हाथापाई करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग एक-दूसरे पर घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं।इस स्थिति से कॉन्सर्ट में आए लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। अब तक किसी के घायल होने या किसी भी तरह की शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।
शानदार रहा करण औजला का कॉन्सर्ट
इस झड़प के बावजूद कॉन्सर्ट सुचारू रूप से चला। इसमें औजला ने दर्शकों के सामने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने अपने कुछ सबसे बड़े हिट गाने गाए, जिनमें 'तौबा तौबा', 'बॉयफ्रेंड' और 'ऑन टॉप' शामिल थे। फैंस ने भी उनका साथ दिया।
पहले इवेंट की हो चुकी आलोचना
'मुंबई 2.0' कॉन्सर्ट औजला के लिए एक बड़ी वापसी साबित हुआ। 3 मार्च को MMRDA ग्राउंड्स में उनके पिछले इवेंट की काफी आलोचना हुई थी। आरोप थे कि उस इवेंट में मैनेजमेंट अच्छा नहीं था, बहुत ज्यादा भीड़ थी, भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी और गर्मी की वजह से कई लोग बेहोश भी हो गए थे।इसकी भरपाई करने के लिए सिंगर और आयोजकों ने 'मुंबई 2.0' शो के लिए मुफ्त टिकट दिए गए, ताकि दर्शकों के बीच उनका खोया हुआ भरोसा फिर से कायम किया जा सकते। इस बार मैनेजमेंट की काफी तारीफ हुई।
बेटी के साथ समय बिताने को बताया खास पल
14 Apr, 2026 08:47 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ के बेहतरीन एक्टर राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' में व्यस्त हैं। वह तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी दो बेटियां हैं और एक बेटा है। हाल ही में उन्होंने पेरेंटिंग पर बात की है। अभिनेता ने अपने बच्चों को अपनी धड़कन बताया है। उन्होंने सख्त पिता होने के बारे में भी बात की है।
किस तरह के पिता हैं राम चरण?
एस्क्वायर इंडिया से बातचीत में उनसे पूछा गया कि वह सख्त पिता हैं या फिर मजेदार। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं एक सख्त किस्म का पिता हूं। ऐसा पिता जो उन्हें कूदने, मिट्टी में खेलने, चढ़ने और रिस्क लेने देता है। उनकी मां उन्हें प्यार-दुलार देती हैं और जब उन्हें हिम्मत चाहिए होती है, तो वे मेरे पास आते हैं।'
राम परिवार को छोटा रखना चाहते हैं
उन्होंने कहा, 'हम सबसे बड़ा सबक अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। मैं ऐसा इंसान बनना चाहता हूं जो हमेशा मौजूद रहे। मैं ऐसा पिता बनना चाहता हूं जो अपने बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहे। मेरे पालतू जानवर और मेरा अपना परिवार... यही मेरी दुनिया है। मैं अपनी दुनिया को थोड़ा छोटा और सीमित रखने की कोशिश करता हूं।'
राम और उपासना का रिश्ता
राम और उपासना की सगाई 2011 में हुई थी। उन्होंने 2012 में शादी कर ली। इस जोड़े के पहले बच्चे, क्लिन कारा का जन्म 2023 में हुआ। जनवरी 2026 में, उपासना ने जुड़वा बच्चों- एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। बच्चों के नाम शिव राम कोनिडेला और अनवीरा देवी कोनिडेला है।
राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी है। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। पहले यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर इसकी रिलीज टल गई है।
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
