मनोरंजन
दिवालिया होने का डर: जब समय रैना को सताने लगी बिग बी जैसी आर्थिक तंगी की चिंता।
20 Apr, 2026 10:57 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विवाद के बाद कंगाल होने की कगार पर थे समय रैना
समय रैना ने साझा किया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कॉन्ट्रोवर्सी के कारण उन्होंने लगभग सब कुछ गंवा दिया था। उन्होंने बताया, ‘मेरे आने वाले सभी एपिसोड्स पर रोक लग गई क्योंकि हर कोई घबराया हुआ था और कोई भी अपना कंटेंट अपलोड नहीं करवाना चाहता था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पॉन्सर्स ने हाथ पीछे खींच लिए। मैंने जो भुगतान पहले ही ले लिया था और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर दिया था, मुझे वह एफडी तोड़कर पैसे वापस लौटाने पड़े। मैं भारी मानसिक और वित्तीय दबाव में था।’
अमिताभ बच्चन जैसा डर समय ने आगे बताया कि वह उस समय बेहद डरावने दौर से गुजर रहे थे। कई विज्ञापनों और प्रोजेक्ट्स से उन्हें बाहर कर दिया गया और ब्रांड्स ने अपना एडवांस वापस मांग लिया। समय ने कहा, ‘मैंने बुक माय शो के साथ एक डील की थी और वह पैसा भी मैं कहीं निवेश कर चुका था। मुझे लगा कि अब कोई भी ब्रांड मेरे साथ काम नहीं करेगा। मेरा सबसे बड़ा डर यह था कि मैं पूरी तरह दिवालिया हो जाऊंगा और कर्ज में डूब जाऊंगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे एक समय पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था।’
क्या था पूरा विवाद? गौरतलब है कि बीते वर्ष समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपनी 'डार्क कॉमेडी' और कथित तौर पर अश्लील कंटेंट के कारण विवादों में घिर गया था। शो के एक हिस्से में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा माता-पिता पर की गई एक टिप्पणी ने आग में घी का काम किया। भारी विरोध, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और पुलिस एफआईआर के बाद समय को अपने एपिसोड्स हटाने पड़े थे और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी थी।
हकीकत और सपने में भ्रम: नींद की कमी ने कल्कि कोचलिन के करियर पर डाला बुरा असर।
20 Apr, 2026 10:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ब्रेकअप के बाद कल्कि कोचलिन को सताने लगा था अनिद्रा का रोग
'देव डी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के लिए चर्चित कल्कि कोचलिन ने हाल ही में साझा किया कि एक गहरे व्यक्तिगत आघात (ब्रेकअप) के बाद वे कई महीनों तक सो नहीं सकीं। इस मुश्किल समय ने उन्हें यह समझने पर मजबूर कर दिया कि दिल और दिमाग का असर शरीर पर कितना गहरा होता है।
नींद न आने की बीमारी (इंसोम्निया) 'ऑल अबाउट हर' पॉडकास्ट में अपने अनुभव साझा करते हुए कल्कि ने कहा, "ब्रेकअप के बाद मुझे कई महीनों तक इंसोम्निया रहा। तब मुझे एहसास हुआ कि भावनात्मक समस्याएं कितनी मानसिक होती हैं।" उन्होंने बताया कि वे रात के 2 या 3 बजे उठ जाती थीं और दोबारा सो पाना नामुमकिन होता था, जिसके कारण वे रातभर गिटार बजाकर या किसी काम में खुद को व्यस्त रखकर समय काटती थीं।
करियर पर पड़ा प्रभाव नींद की कमी का असर कल्कि की प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ा। उन्होंने बताया, "काम के दौरान मुझे अक्सर ऐसा महसूस होता था कि मैं सपने और हकीकत के बीच का अंतर नहीं समझ पा रही हूं। मैं काफी भ्रमित (कन्फ्यूज) रहती थी। यह सिलसिला करीब चार महीनों तक चला।"
अनुराग कश्यप के साथ चर्चित रिश्ता हालांकि कल्कि ने किसी विशेष व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ उनका रिश्ता सबसे अधिक चर्चा में रहा था। दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 2013 में अलग हो गए और 2015 में उनका तलाक फाइनल हो गया।
1 मई 2026 को मचेगा धमाल: रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आई फिल्म 'राजा शिवाजी'।
20 Apr, 2026 09:01 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
'राजा शिवाजी' में सलमान खान की एंट्री, रितेश देशमुख ने किया बड़ा खुलासा
अभिनेता और फिल्म निर्माता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी साझा की है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है। 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' के एक हालिया एपिसोड के दौरान रितेश ने एक बड़ा बयान देते हुए इस फिल्म की कास्टिंग पर से पर्दा उठाया।
सलमान खान निभाएंगे अहम भूमिका शो की मेजबानी के दौरान रितेश देशमुख ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान फिल्म 'राजा शिवाजी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रितेश ने कहा, "सलमान खान 'राजा शिवाजी' में एक मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं।" रितेश के इस खुलासे के बाद फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है।
ऐतिहासिक गाथा पर टिकीं निगाहें छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का शामिल होना इस प्रोजेक्ट को और भी भव्य बना देता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सलमान किसी ऐतिहासिक योद्धा के रूप में नजर आएंगे या उनका किरदार कुछ और होगा, लेकिन उनकी मौजूदगी की खबर ने ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
रिलीज डेट बतौर निर्देशक और अभिनेता रितेश देशमुख इस फिल्म को लेकर काफी भावुक और समर्पित हैं। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
अफसोस भरी यादें: जैस्मीन ने स्वीकार की अपनी गलतियां, कहा- 'वो 2-3 साल बहुत भारी थे'।
20 Apr, 2026 08:09 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जैस्मीन सैंडलस ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के उन कठिन दौर का जिक्र किया, जिनसे वे अकेले ही लड़ती रहीं। उन्होंने बताया कि उनका शुरुआती सफर काफी मुश्किल भरा था और कई बार उन्हें जीवन के सबक खुद ही सीखने पड़े। जैस्मीन ने सवाल उठाया कि अक्सर माता-पिता बच्चों के साथ इतने सख्त क्यों होते हैं, जबकि बच्चों को उस समय प्यार और सही मार्गदर्शन की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
शराब की लत और अफसोस गायिका ने स्वीकार किया कि एक समय ऐसा था जब वे सफलता के शिखर पर थीं, लेकिन आंतरिक रूप से काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा, ‘उस दौर में परिवार की समस्याएं और पिता का निधन एक साथ हुआ। उस समय मैंने बहुत अधिक शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि मुझे अपने उन फैसलों का अफसोस है, लेकिन उस वक्त वह सहारा मुझे जरूरी लगता था।’
अपनों से मिली नाराजगी जैस्मीन ने बचपन की यादों को साझा करते हुए बताया कि उनके माता-पिता ने अनजाने में कई बार उनका दिल दुखाया, जिसे वे आज तक नहीं भूल पाई हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब एक बच्चे का दिल टूटता है, तो वह बिखर जाता है। पूरी जिंदगी वे बस एक ऐसी जगह या घर ढूंढती रहीं जहाँ उन्हें अपनापन महसूस हो सके।
करियर की एक झलक जलंधर में जन्मी और कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी जैस्मीन ने 2008 में 'मुस्कान' गाने से करियर की शुरुआत की थी। 2014 में सलमान खान की फिल्म 'किक' के गाने 'यार ना मिले' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।
रोहन ठक्कर संग फेरे लेंगी अंशुला कपूर; बोनी कपूर ने लिखा इमोशनल नोट
18 Apr, 2026 11:14 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। न्यूयॉर्क में सगाई और 'गोर धना' रस्म के बाद अब शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस खास मौके पर पिता बोनी कपूर भावुक नजर आए। उन्होंने अंशुला की एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरी प्यारी अंशुला अपनी शादी से पहले और भी ज्यादा प्यारी होती जा रही है।"
अंशुला और रोहन ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा है। हाल ही में अंशुला ने सियोल में अपनी 'बैचलरेट पार्टी' की तस्वीरें साझा की थीं, जहां वे अपने करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं। हालांकि शादी की तारीख का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बोनी कपूर के इस इमोशनल नोट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
ईद और दिवाली दोनों मनाती हैं चाहत खन्ना, धर्म परिवर्तन के विवादों पर दिया जवाब
18 Apr, 2026 10:48 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेत्री चाहत खन्ना ने अपने धर्म परिवर्तन और 'घर वापसी' को लेकर खुलकर बात की है। चाहत ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी शादी के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया था, लेकिन अब वह फिर से सनातन धर्म में लौट आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म बदलने का फैसला उनका निजी था और उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया था।
अपनी व्यक्तिगत यात्रा को साझा करते हुए चाहत ने कहा कि 2018 में फरहान मिर्जा से तलाक के बाद उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के दौर से गुजरना पड़ा। उस समय वह काफी डरी और निराश थीं, लेकिन अपनी जड़ों (सनातन) की ओर लौटकर अब वह अधिक खुश और संतुलित महसूस करती हैं। खुद को सेक्युलर बताते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और ईद-दिवाली दोनों समान खुशी से मनाती हैं।
संसद में लंबित बिल पर खुशबू पाटनी का आक्रोश: 'क्या हमें हमारा हक मिलेगा?'
18 Apr, 2026 10:23 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन में हो रही देरी पर अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। वर्षों से लंबित इस बिल को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि "आखिर और कितने साल इंतजार करना होगा?" खुशबू ने कहा कि आरक्षण न मिलने से महिलाओं को उनके वाजिब अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।संसद में बिल पारित न हो पाने को लेकर उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं की प्रगति में बड़ी बाधा बताया। खुशबू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में महिला आरक्षण को लेकर सियासी पारा पहले से ही गर्म है|
जिम वाले लड़कों के दीवाने हुए अविनाश तिवारी; एक्टर ने बताया अपनी फिटनेस का सच
18 Apr, 2026 10:00 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अभिनेता अविनाश तिवारी ने हाल ही में अपनी 'फीमेल फैन फॉलोइंग' से जुड़े मिथक पर खुलकर बात की। अपनी फिल्मों में शर्टलेस सीन देने पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लड़कियों से ज्यादा लड़कों के मैसेज मिलते हैं। अविनाश के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जिम जाने वाले लड़के अक्सर उन्हें 'नाइस बॉडी, ब्रो' कहकर मैसेज करते हैं।
अविनाश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 'मडगांव एक्सप्रेस', 'ओ रोमियो' और अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में शर्ट उतारी है, लेकिन यह सब केवल किरदार की मांग (जैसे पहलवान का रोल) के लिए था, न कि केवल आकर्षण दिखाने के लिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में वह मेधा शंकर के साथ नजर आएंगे, जो 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'वेलकम' बनी पर 'हेरा फेरी' अटकी; अक्षय ने साझा की दिल की बात
18 Apr, 2026 08:44 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक तिकड़ी को फिर से साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि 'हेरा फेरी 3' फिलहाल नहीं बन रही है। फिल्म के साथ जुड़े कानूनी विवाद, कॉपीराइट मुद्दे और एग्रीमेंट्स के कारण यह प्रोजेक्ट पीछे खिंच गया है। अक्षय ने मजाकिया लहजे में कहा, "बस यही दुआ है कि फिल्म बनते-बनते हमारा बुढ़ापा न आ जाए।"अक्षय ने स्पष्ट किया कि तीनों कलाकारों के बीच कोई अनबन नहीं है और वे जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में साथ दिखेंगे। फिलहाल, अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' के साथ सिनेमाघरों में लौट आई है, जो 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है।
₹120 करोड़ का बजट और ₹15 करोड़ की ओपनिंग; 'भूत बंगला' के लिए डगर कठिन
18 Apr, 2026 07:19 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की एंट्री के साथ ही बॉक्स ऑफिस का गणित बदल गया है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ हो गया है, जिसे 120 करोड़ के बजट के हिसाब से एक औसत शुरुआत माना जा रहा है।
वहीं, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' रिलीज के एक महीने बाद भी अपनी धमक बनाए हुए है। फिल्म ने 30वें दिन 2.70 करोड़ रुपये बटोरकर कुल 1105.84 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। दूसरी ओर, अदिवि शेष की 'डकैत' और हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की कमाई अब लाखों में सिमटती नजर आ रही है। 'डकैत' का आठ दिनों का कुल सफर 29.47 करोड़ तक पहुंच सका है।
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
17 Apr, 2026 11:22 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सिंगर डी4वीडी इन दिनों मुश्किल में हैं। पुलिस ने बताया कि सिंगर डी4वीडी को 14 साल की एक लड़की की हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया है। इस लड़की का सड़ा-गला शव पिछले साल एक कार में मिला था। यह कार डी4वीडी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। ऐसा लग रहा था कि इस कार को छोड़ दिया गया है।
बिना जमानत के हिरासत में बी4वीडी
लॉस एंजेलिस पुलिस ने एक बयान में बताया कि 20 साल के ह्यूस्टन में जन्मे ऑल्ट-पॉप सिंगर को बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। डी4वीडी का असली नाम डेविड बर्क है। पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता सोमवार को डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस में इस मामले को पेश करेंगे, ताकि उन पर लगाए जाने वाले आरोपों पर विचार किया जा सके।
'टॉप गन 3' लेकर आएंगे टॉम क्रूज, सिनेमाकॉन में दी जानकारी; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
संदिग्ध हत्या के तौर पर हो रही जांच
अधिकारी इस मामले की जांच एक संदिग्ध हत्या के तौर पर कर रहे हैं, हालांकि अभी तक हत्या के कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाए गए हैं।
कब गायब हुई थी लड़की?
ख्याल रहे कि 14 साल की सेलेस्टे रिवास हर्नांडेज के 2024 में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महीनों तक उसके परिवार और अधिकारियों को उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बाद में, 8 सितंबर 2025 को हॉलीवुड के एक टो यार्ड में खड़ी एक गाड़ी के अंदर उसके अवशेष मिले। पुलिस का कहना है कि शव बहुत ज्यादा सड़-गल चुका था। पुलिस ने बताया कि शव मिलने से कई हफ्ते पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
बी4वीडी का काम
बी4वीडी, काली उचिस, 21 सैवेज, लॉफी और स्ट्रे किड्स के साथ काम करने वाले थे। उनका पहला एल्बम 'विदर्ड', डार्करूम और इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ था। यह काफी मशहूर हुआ था।
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
17 Apr, 2026 10:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रणबीर कपूर को हाल ही में टाइम मैगजीन की साल 2026 की टाइम 100 लिस्ट में शामिल किया गया है। यह सूची दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की होती है। इस खुशी की खबर पर आलिया भट्ट, सोनी राजदान, नीतू कपूर और कई सेलेब्स ने रणबीर को बधाई दी। वहीं 'रामायण' फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी रणबीर के लिए एक खास पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफ की है।
नमित मल्होत्रा का पोस्ट
नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी के साथ अमेरिका के हालिया सफर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नमित ने कैप्शन में लिखा, 'पिता के साथ खाना खाते और हंसते देखने से लेकर अब, 40 साल बाद, हम एक साथ 'रामायण' जैसे महान महाकाव्य को बना रहे हैं। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा है। मैंने आपका (रणबीर) पूरा सफर करीब से देखा है- ऊंचाइयां, गिरावटें, आपका शांत धैर्य और हर समय जमीन से जुड़े रहना। मुझे कभी कोई शक नहीं था।'
रणबीर को बताया सबसे अच्छा अभिनेता
नमित ने आगे रणबीर कपूर के लिए लिखा, 'भगवान राम का रोल निभाने के लिए आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप हमारी पीढ़ी के सबसे अच्छे अभिनेता हैं।' नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा कि टाइम मैगजीन की 2026 की सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट में रणबीर का शामिल होना बिल्कुल सही है।' उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया अब आपकी प्रतिभा को पहचान रही है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। आपको और भी बहुत सफलता मिले।'
कब रिलीज होगी 'रामायण'
'रामायण' फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 'रामायण' में रणबीर के अलावा ये कलाकार नजर आएंगे-
साई पल्लवी - सीता
यश - रावण
सनी देओल - हनुमान
रवि दुबे - लक्ष्मण
‘भूत बंगला’ पर नेटिजंस फिदा, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
17 Apr, 2026 09:56 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' आज शुक्रवार को दर्शकों तक पहुंच गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब थिएटर्स में स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' सजी हुई है। इसकी टक्कर में आई अक्षय कुमार की फिल्म ने दर्शकों पर क्या असर छोड़ा है? जानिए
दर्शकों को पसंद आई फिल्म
फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। नेटिजंस फिल्म से जुड़ी क्लिप और फोटोज साझा कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लगता है हम जोरदार वापसी कर चुके हैं, दोस्तों'।
'धुरंधर 2' के बाद ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी
यूजर ने लिखा है, 'यह फिल्म एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर है। 'धुरंधर 2' के बाद एक ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी, जिसे बच्चों के साथ देखा जा सके। इसमें अच्छी कॉमेडी, अच्छा हॉरर और प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का पुराना, जाना-पहचाना अंदाज देखने को मिलता है। इसका ह्यूमर कुछ जगहों पर ही असरदार लगता है, लेकिन फिर भी यह एक 'पैसा वसूल' फिल्म है। हालांकि, वीएफएक्स और म्यूजिक दर्शकों को खास पसंद नहीं आया है।
'थ्रिलर फिल्म ऑफ द ईयर'
फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों ने एंटरटेनिंग बताया है और इसे साल अब तक की बेहतरीन थ्रिलर फिल्म कहा है। अक्षय कुमार की एक प्रशंसक खासतौर से यह फिल्म देखने विदेश से भारत आई हैं। उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई है।
अक्षय कुमार ने जीता दिल
इस फिल्म में दर्शकों को अक्षय कुमार की अदाकारी बेहद पसंद आई है। दर्शकों का कहना है कि उनका पुराना अंदाज वापस लौट आया है। साथ ही परेश रावल और राजपाल यादव की अदाकारी ने चार चांद लगा दिए हैं।
लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी, कंगना रनौत ने ‘क्वीन 2’ पर दिया अपडेट
17 Apr, 2026 08:11 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्वीन' (2014) ने कंगना रनौत के करियर को एक अहम मोड़ दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साथ ही कंगना को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। दिलचस्प बात यह है कि वर्षों बाद कंगना और विकास इस फिल्म का दूसरा पार्ट ला रहे हैं। कंगना ने भी 'क्वीन 2' की पुष्टि कर दी है।
कंगना बोलीं- 'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'
कंगना रनौत ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल पर काम करने की बात कंफर्म की। हालांकि, फिल्म से अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है? तो कंगना ने फिल्ममेकर विकास बहल के साथ अपने कोलैबोरेशन की बात कंफर्म करते हुए कहा, 'विकास बहल और मैं साथ आ रहे हैं, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। हां, मैं फिर से एक्टिंग कर रही हूं'।
कंगना ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
हालांकि, कंगना ने 'क्वीन 2' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने पहली फिल्म में काम करने के अपने अनुभव याद किए। साथ ही मशहूर सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म में आशा ताई के मशहूर गाने "हंगामा हो गया" पर डांस करने का मौका मिला था। कंगना ने बताया, 'दिल टूट गया। मुझे इस नुकसान का बहुत ज्यादा दुख है, क्योंकि ऐसे लोग सदियों में एक बार ही पैदा होते हैं। ऐसे लोग दोबारा नहीं होंगे'।
आशा भोसले से जुड़ी याद की साझा
जब हम 'क्वीन' बना रहे थे, तो हम फिल्म में 'हंगामा' गाना डालना चाहते थे और विकास ने कहा कि हम इसे दोबारा रिकॉर्ड करेंगे। मैंने कहा, 'आप उस आवाज को हटा नहीं सकते। आपको वैसी आवाज दोबारा नहीं मिलेगी। इसलिए, हमने आशा जी की आवाज में ही उस गाने को दोबारा बनाया'। बता दें कि भारत की प्रख्यात गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ।
29वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट, बाकी फिल्मों से मिल रही टक्कर
17 Apr, 2026 08:06 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का दबदबा है। इसके बाद सिनेमाघरों में जो फिल्में रिलीज हुईं, वह इसके सामने पानी भरती नजर आईं। हाल ही में पैन इंडिया फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत खास नहीं कर पाई। इसी तरह से 'धुरंधर 2' के बाद हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' रिलीज हुई। जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।
'धुरंधर 2' की टोटल कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। 29वें दिन इसका कलेक्शन घटा है। गुरुवार को इसने 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने कुल 1103.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
पहले हफ्ते में 'धुरंधर 2' ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा।
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। दुनियाभर में इसने 29 दिनों में 1737.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन हैं।
'डकैत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अदाकारी से सजी फिल्म 'डकैत' शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म सातवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा पाई। बुधवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में इसने कुल 28.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह इसके पहले हफ्ते का भी टोटल कलेक्शन है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। 22वें दिन फिल्म ने सिर्फ 99 लाख रुपये कमाए। बुधवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 59.99 करोड़ रुपये हो चुकी है।
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
