बिहार-झारखण्ड
जुलाई माह मेंनवनिर्मित मल्टी मॉडल हब से चलेंगी बसें
15 May, 2024 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना जंक्शन स्थित बकरी बाजार में नवनिर्मित मल्टी मॉडल हब से जुलाई माह में नगर बस सेवा का परिचालन और 225 कारों की क्षमता वाला कार पार्किंग शुरू हो जाएगा। यहां से पटना के विभिन्न रूटों तथा आसपास के शहरों के लिए खुलने वाली बसें खुलेंगी।रेल मार्ग से पटना जंक्शन आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यहां से सभी रूटों की बसें मिलेंगी तथा कार पार्किंग का एक स्थल मिल जाएगा। जून मध्य तक मल्टी मोडल हब को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राउंड फ्लोर से नगर बसों का परिचालन होगा।
एक साथ 32 बसों को खोलने के लिए प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इसके साथ 50 अन्य बसों के ठहराव की व्यवस्था है। सभी प्लेटफॉर्म तैयार हो गए हैं। दोनों तरफ ढलाई भी हो गया है। बुद्धमार्ग की तरफ ढलाई का कार्य रह गया। मामला न्यायालय में चलने के कारण एक तरफ के रैंप का निर्माण रुक गया है। इससे बसों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।मल्टी मॉडल हब में 225 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पहला और दूसरा फ्लोर बनकर तैयार है। एक तरफ से रैंप भी बनकर तैयार हो गया है। तीसरे फ्लोर का आधे भाग को तैयार किया जा रहा है तथा आधे भाग में ढलाई की तैयारी चल रही है। 25 मई तक ढलाई के कार्य पूर्ण होने की संभावनाएं हैं।
ब्राउन शुगर के धंधेबाज में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
15 May, 2024 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सोहसराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कखड़िया सोहडीह खंधा से एक ब्राउन शुगर के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज कखड़िया गांव निवासी स्व बिंदा यादव का 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है।थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहडीह खंधा में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है। इसी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवक भागने लगा। जिसे जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया।पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पहले भी शराब बेचने के आरोप में वह तीन बार जेल जा चुका है। शहर के कई इलाकों में पुलिस दबिश के बावजूद ब्राउन शुगर का कारोबार फल फूल रहा है।इसकी लत पड़ने से युवा पीढ़ी मौत के मुंह में जा रहे हैं। दो महीने में ब्राउन सुगर की वजह से करीब सात युवक अपनी जान गंवा चुके है। कुछ दिनों पहले पुलिस शव को एक युवक का एक शव मिला था। उस युवक के आसपास से ब्राउन शुगर का इंजेक्शन और कुछ पुड़िया बरामद किया गया था।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा
15 May, 2024 05:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सेरेनदाग में बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रही दो छात्राओं को रौंद दिया, जिससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।वहीं, हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को हजारीबाग रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतका छात्राओं में एक की पहचान सेरेनदाग गांव निवासी प्रमोद गुप्ता की दस वर्षीय पुत्री कृति कुमारी व दूसरी इसी गांव की केशो साव की 11 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी के रूप में हुई है।मौत की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और स्वजन सड़क पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों सेरेनदाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राएं थी। सुबह करीब 7 बजे पैदल स्कूल जा रहे थी। इसी दौरान टंडवा की ओर से तेज गति में आ रही स्कार्पियो वाहन ने उन्हें रौंद डाला।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो से टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बेंती गांव के एक शिक्षक चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए चतरा जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना हुई है। छात्राओं का शव गांव लाया जा रहा है।
8वीं बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे जल्द होंगे घोषित
15 May, 2024 05:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
झारखण्ड बोर्ड 8वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए जरूरी खबर। झारखण्ड अधिविद्य परिषद द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान शासकीय, सहायता प्राप्त और राज्य में स्थित सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा 8 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए मार्च में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबरों के मुताबिक जैक आठवीं के रिजल्ट एक-दो दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे।झारखण्ड बोर्ड कक्षा 8 परीक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि JAC द्वारा नतीजों की तारीख और समय को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर परिणाम घोषित करने के बाद परीक्षाफल और विषयवार प्राप्तांक देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर एक्टिव किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स या पैरेंट्स इस परिणाम को नहीं देख सकेंगे, बल्कि विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल के लॉग-इन के माध्यम से परिणाम देखा जा सकेगा। छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम जानने के लिए अपने सम्बन्धित स्कूल में संपर्क करना होगा।बता दें कि पिछले वर्ष JAC ने आठवीं कक्षा के परीक्षाफल 3 जून को जारी किए थे।
मनोज तिवारी के खिलाफ परिवाद हुआ दायर
15 May, 2024 05:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना ।भाजपा के वरीय नेता व दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से निवर्तमान सांसद और प्रत्याशी मनोज तिवारी की परेशानी बढ़ सकती है। पटना के सीजेएम कोर्ट कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी व कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के नामांकन को लेकर एक जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी आरोप के कारण उनके खिलाफ अधिवक्ता अशोक कुमार ने परिवाद दायर किया है।सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दायर करने वाले आवेदक की ओर से अधिवक्ता राम संदेश राय और मणिलाल ने दलीलें ली। उनका कहना था कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी की टिप्पणी किसी भी सूरज में समाज को स्वीकार्य नहीं है। सीजेएम कोर्ट ने इस परिवाद को स्वीकृत कर लिया। साथ ही इस मामले को सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया गया।इधर, परिवाद स्वीकृत होने के बाद अधिवक्ता अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा नेता मनोज तिवारी एक जिम्मेदार और संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने कन्हैया कुमार के नामांकन को लेकर एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी की। यह किसी भी कीमत पर समाज को बर्दाश्त नहीं है।
आग बुझाने गए अग्निशमन विभाग के हवलदार की मौत
15 May, 2024 05:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना।सीवान में घर में भीषण आग लग गई। आग बुझाने गए अग्निशमन विभाग के हवलदार इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौत हो गई। घटना नौतन मुख्य बाजार इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक मकान में मौजूद आरा मशीन में आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की पांच गाड़ियों को बुलाया गया। इसी दौरान हवलदार रविकांत मंडल (40) घर की छत पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गए। भीषण आग के कारण छत का टूटकर गिर गई। रविकांत जब तक संभलते तब तक वह भी जलती आग में गिर गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि रविकांत बुरी तरह झुलस गए। अग्निशमन कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक रविकांत की मौत हो चुकी थी।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला
15 May, 2024 01:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सेंट्रल युनिवर्सिटी ऑफ झारखंड मनातू प्रशासन ने मुख्यालय में 15 मार्च को असिस्टेंट रजिस्ट्रार डा. शिवेंद्र प्रसाद और सुरक्षा अधिकारी तरुण कुमार के बीच हुई मारपीट की घटना पर कार्रवाई की है। सोमवार को सुरक्षा अधिकारी तरुण कुमार को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, असिस्टेंट रजिस्ट्रार शिवेंद्र प्रसाद को मनातू मुख्यालय से हटाकर ब्रांबे कैंपस भेज दिया गया है। उनको शोकॉज भी किया गया है। बता दें कि 15 मार्च को दोनों के बीच कार्यावधि में ही शाम चार बजे जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें डा. शिवेंद्र प्रसाद काफी घायल हो गए थे।
दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई
दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभी इस मामले को लेकर पुलिस का अनुसंधान चल रहा है। इस घटना से सीयूजे प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी, सीयूजे में जमकर खेमेबाजी भी चल रही है।
वहीं, सीयूजे के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने कहा कि फिलहाल, मैं रांची में नहीं हूं। चूंकि यह मामला पुराना है और अनुशासन से जुड़ा है तो बेशक दोनों पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। सीयूजे परिसर में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार का बिगड़ने वाला है मौसम, 24 घंटे में तीन डिग्री तक चढ़ा पारा
15 May, 2024 12:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना समेत प्रदेश का मौसम गुरुवार से करवट लेगा। पश्चिम बंगाल से आने वाली पूर्वी हवा के कारण आंशिक बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी के आसार बने रहे। हालांकि, मौसम सामान्य बना रहा।
गुरुवार से पटना सहित दक्षिणी भागों में गर्म दिन व कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने के आसार है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान तीन-चार डिग्री बढ़ोतरी के आसार हैं। वर्षा का सिलसिला थमने के साथ ही मंगलवार को पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
तीन डिग्री वृद्धि के साथ राजधानी का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म स्थान रहा। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
पश्चिम चंपारण में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
पश्चिम चंपारण के गौनाहा में सर्वाधिक वर्षा 46.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि, जमुई के चकिया में 26.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 11.0 मिमी, शिवहर में 10.2 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 6.4 मिमी, नवादा के नरहट में 6.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मंगलवार को पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 19 मई को पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व आंधी-पानी की संभावना है।
बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिसियल एक्स अकाउंट हुआ हैक
15 May, 2024 12:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
5 साल बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग पर साइबर अटैक किया गया है। हैकर्स ने शिक्षा विभाग के आधिकारिक एक्स हैंडल को हैक करते हुए। उसका नाम प्रोफाइल और कवर फोटो सारे चीजों को बदल दिया है।
हैकर्स द्वारा अकाउंट का नाम बदलकर ether fi रखा गया है। ether fi एक डिजिटल क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी वेबसाइट मानी जाती है। इसका पहले से भी आधिकारिक वेबसाइट है, जिसे 1,34,000 लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इससे पहले 2019 में भी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को हैक करते हुए आई लव यू पाकिस्तान लिखा गया था।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उड़ी नींद
पांच साल नाम बदलने के साथ उस पर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्स हैंडल हैक के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के नींद उड़ गई है।
आईटी विभाग की पूरी टीम इसे ठीक करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि टीम अब तक यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्स हैंडल को कहां से हैक किया गया। उसका आईपी एड्रेस क्या है।
कल्पना सोरेन ने जनता से किया वादा, कहा.......
15 May, 2024 12:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कलपना सोरेन मंगलवार को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विधायक बिनोद सिंह के समर्थन में तिसरी गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में बहुत नेक व गरीबों के मसीहा विनोद सिंह इस बार इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा आम लोगों की हक और अधिकार के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं। अब बारी है कि इनकी आवाज आपके हित में दिल्ली तक गूंजे। इसलिए, आप सभी का वोट आशीर्वाद स्वरूप इन्हें मिले तो दिल्ली में आपके हक की आवाज उठाई जाएगी।
तिसरी, गांवा व देवरी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी- कल्पना
कल्पना सोरेन ने आगे यह भी कहा कि तिसरी, गांवा व देवरी क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी। भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा की यहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में बहुत ही बढ़िया काम कर रहे थे, लेकिन यह भाजपा के लोगो को रास नही आया और झूठे आरोपों के तहत फंसा कर जेल भेज दिया।
चिलचिलाती धूप में झामुमो नेत्री सह गांडेय विधानसभा उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के भाषण सुनने को लेकर घंटों डटे रहे। कल्पना सोरेन तीन बजकर 51 मिनट पर तिसरी गांधी मैदान में उपस्थित हजारों लोगों का अभिवादन किया।
महिला मंडल की सदस्यों ने कल्पना सोरेन का किया स्वागत
कार्यक्रम में कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी विनोद सिंह, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जेएमएम के पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। महिला मंडल की सदस्यों ने कल्पना सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत की।
माले पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा की तिसरी के चुनावी सभा में हजारों की भीड़ ने यह बता दिया कि कोडरमा लोकसभा से विनोद सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा का देश में चार सौ पार का नारा अब नारा बन कर रह जाएगा। क्योंकि भाजपा के दस वर्षो में बेरोजगारी, महंगाई से आम जन त्राहिमाम है।
विनोद सिंह ने कहा कि कोडरमा लोक सभा क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा के सांसद और विधायक रहने के बाद भी पूर्व से मांग की जा रही डिग्री कालेज का नींव तक नहीं रखा गया। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों ने कई समस्याओं से अवगत कराया हे। चुनावी सभा का संचालन माले नेता मुन्ना राणा जबकि अध्यक्षता लालो मुर्मू ने की।
गर्मी से राहत, इन 12 जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी; फिर बदलेगा मौसम
15 May, 2024 11:34 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, रांची और आसपास के जिलों में बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
15 मई को राज्य के 12 जिलों में वर्षा नहीं होगी, जबकि 12 जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी मैप में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राज्य के आधे हिस्से में सूखा तो आधे हिस्से में वर्षा की संभावना बनी है।
वहीं, इसके बाद 16, 17 और 18 मई को राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।
अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर राजधानी समेत पूरे राज्य की धरती तपेगी।
उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 36.8 मिमी पूर्वी सिंहभूम के धालमूगढ़ में हुई।
अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रांची का रिकार्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड पर एक्शन की तैयारी
14 May, 2024 04:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण की परीक्षा के पेपर लीक के मास्टरमाइंड डॉ. शिव समेत अन्य आरोपितों को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा।मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) अगले एक-दो दिनों में कोर्ट से इन आरोपितों की रिमांड मांग सकती है।सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पहले डॉ. शिव उर्फ बिट्टू, राहुल पासवान और संदीप कुमार उर्फ बल्ली को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उज्जैन से गिरफ्तार अन्य आरोपितों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।ईओयू ने अब तक की जांच में इस बात का उद्भेदन तो कर दिया है कि पेपर लीक कैसे और कहां हुआ मगर अब भी कई सवालों के जवाब अनसुलझे हैं।
इन सवालों के जवाब में सॉल्वर गिरोह के सदस्यों तक प्रश्न-पत्र की प्रिंटिंग और परिवहन की जानकारी किसके जरिए मिली। शिक्षक भर्ती परीक्षा के अलावा गिरोह की भूमिका और किन-किन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक में रही है, यह सारे सवाल आरोपितों से पूछताछ में किए जाएंगे।इसके अलावा पेपर लीक गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी अलग-अलग जगहों पर की जा रही है, उनकी जानकारी भी ईओयू की टीम लेने की कोशिश करेगी।बता दें कि बीती 16 मार्च 2024 को बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और इसके मुताबिक टीआरई 3.0 एग्जाम को अपरिहार्य कारण से टाल दिया गया था।
सभी सरकारी स्कूल 16 मई से खुलेंगे
14 May, 2024 04:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पटना । जिले के सभी सरकारी प्राथमिक मध्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही संस्कृत विद्यालयों में 16 मई से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही संस्कृत विद्यालयों को निर्धारित समय छह बजे सुबह से 12 बजे तक संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि दस बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। 12 बजे मध्याह्न तक शिक्षक शैक्षाणिक कार्य समाप्त होने के बाद विद्यालय के कमजोर बच्चों को मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दसवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं को 11 वीं में नामांकन उसी विद्यालय में होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में कराए जाने वाले पठन -पाठन की जांच को विशेष अभियान चलेगा।जांच के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में कुल 1368 सरकारी विद्यालय संचालित हो रहे है।
जमीन रजिस्ट्री ना करवाने पर ससुराल वालों ने विवाहित को मारपीट कर घर से निकाला
14 May, 2024 04:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नालंदा । पिता से जमीन नहीं लिखवाने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव की है।पत्नी पुजा कुमारी ने पति गौतम पांडे, ससुर दीनानाथ पांडे, सुषमा देवी, देवरा शत्रुघ्न पांडे, भैसुर और देवर शत्रुघ्न पांडे, दिवाकर पांडे उर्फ सरदार, तथा पवन पांडे को आरोपित करने के लिए थाना में आवेदन दिया है।दिए गए आवेदन में पूजा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 21 जून 2018 को हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा गांव निवासी दीनानाथ पांडे के पुत्र गौतम पांडे के साथ हुई थी। शादी के दौरान पिता सुखदेव पांडे के माली हालात के उपरांत भी लाखों की समान उपहार में दिए थे।
पीड़िता का कोई भाई नहीं
पूजा चार बहन ही है। जिसके कारण ससुराल के लोगों का जमीन पर लालच बन रहा था। दो वर्षों तक पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहा। इसके बाद ससुराल के लोगों ने पति के नाम से पिता से जमीन लिखवाने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान कई बार विवाहिता से मारपीट की गई।इतना ही नहीं घर में भूखे कमरे में बंद कर रखा गया। 12 मई को ससुराल वालों ने पूजा से अपने पिता से जमीन रजिस्ट्री करवाने की अंतिम चेतावनी दे दी। पूजा जब इंकार कर गई तो ससुराल वालों ने विवाहित को घर से मारपीट कर निकाल दिया है।
टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें स्पेशल Train का नया अपडेट
14 May, 2024 04:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन के कारण भीड़ से यात्रियों को राहत मिल रही है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सूचना एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच दो जोड़ी स्पेशल गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है। उसके फेरों में और वृद्धि की गई है।गाड़ी संख्या 05219 का परिचालन 18 व 25 मई को अप रूट में चलेगी एवं गाड़ी संख्या 05220 भी दो ट्रिप 19 व 26 मई को मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज होते हुए आनंद विहार जाएगी।यह गाड़ी नरकटियागंज में देर संध्या 9:15 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05251 का परिचालन 22 व 29 मई को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी एवं 05252 का परिचालन भी 23 व 30 को अप रुट में किया जाएगा।यह गाड़ी मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलेगी। यह गाड़ी भी 9:15 बजे देर संध्या में नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचेगी।
बता दें कि इस गाड़ी के परिचालन से उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी राहत मिलेगा तथा गर्मी में भी भीड़ से लोगों को निजात मिल सकेगी।हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर के रास्ते चलाई जा रही वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 07309 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 15 से 12 जून तक प्रत्येक बुधवार को वास्को द गामा से 16:00 बजे खुलकर शुक्रवार को 07:00 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 09:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।07310 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा समर स्पेशल 18 से 15 जून तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से 13:00 बजे खुलकर 14:45 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए सोमवार को 06:30 बजे वास्को द गामा पहुंचेगी।इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एक, तृतीय श्रेणी के एक, तृतीय वातानुकूलित इकानोमी श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच हैं।