पंजाब
अश्लील फोटो वायरल मामले में AAP नेता का आया रिएक्शन बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज
18 Jun, 2025 06:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह ने अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पुलिस में शिकायती दी है।
शाम चौरासी से विधायक एवं निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने महिलाओं का अपमान किया है। यह बेहद ही घटिया राजनीति है। उन्होंने कहा कि राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए, लेकिन अकाली नेता मजीठिया शुरू से ही दूसरे नेताओं के निजी जीवन को लेकर ही राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस को विक्रम मजीठिया के खिलाफ शिकायत की है और इन्वेस्टिगेशन जारी है। नवजोत सिंह ने कहा कि मजीठिया शुरू से ही दलित नेताओं को निशाना बनाते आ रहे हैं। पहले उन्होंने लालचंद कटारुचख और फिर बलकार सिंह को निशाना बनाया था और अब उन पर आरोप लगा रहे हैं।
हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकाय मंत्री ने कहा कि जो फोटो वायरस की गई है वह उनकी पूर्व पत्नी की है, जिनसे 8-10 साल पहले उनका तलाक हो चुका है। हालांकि, यह भी कह रहे हैं कि इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए एडिट किया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके चार विवाह हुए हैं, लेकिन यह उनकी निजी जिंदगी है।
वहीं, इस मामले में यह भी सामने आया है कि जो फोटो बिक्रम सिंह मजीठिया ने सार्वजनिक की है। वह सबसे पहले अशोक नंगलाई के इंटरनेट अकाउंट से वायरल हुई थी। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि अशोक नंगलाई साल 2017 के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर रहा है।
लुधियाना उपचुनाव से एक दिन पहले पुलिस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु की झड़प
18 Jun, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से एक दिन पहले जवाहर नगर कैंप में एक कांग्रेसी वर्कर को गिरफ्तार करने आये थाना डिवीजन 5 के एसएचओ की कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु के साथ बहस के बाद हाथापाई हो गई।
आशु का आरोप था कि पुलिस द्वारा झूठी शिकायत मौके ओर लिखकर उनके वर्करों को जबरदस्ती घरों से गिरफ्तार करके परेशान किया जा रहा है।
इस दौरान चौकी कोचर मार्किट इंचार्ज शिकायत लिखकर लेकर लाये , जिसे आशु ने फाड़ कर फेंक दिया। फिलहाल सैंकड़ो की तादात में वर्कर और आशु थाने पहुंचे, यहां अभी हंगामा चल रहा है।
आशु का आरोप था कि पुलिस द्वारा झूठी शिकायत मौके ओर लिखकर उनके वर्करों को जबरदस्ती घरों से गिरफ्तार करके परेशान किया जा रहा है।
इस दौरान चौकी कोचर मार्किट इंचार्ज शिकायत लिखकर लेकर लाये , जिसे आशु ने फाड़ कर फेंक दिया। फिलहाल सैंकड़ो की तादात में वर्कर और आशु थाने पहुंचे, यहां अभी हंगामा चल रहा है।
फाजिल्का में एक घर पर चला बुलडोजर
18 Jun, 2025 06:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फाजिल्का पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को ओर तेज़ करते हुए अरनीवाला गांव में नशा तस्करी में शामिल एक दंपति के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एसएसपी गुरमीत सिंह की अगुआई में की गई इस कार्रवाई में जोगिंदर सिंह उर्फ दारा सिंह और उसकी पत्नी अर्शप्रीत कौर के घर को गिराया गया। दोनों पर लंबे समय से नशा तस्करी का आरोप है और उनके खिलाफ कई मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना अरनीवाला में दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, इस दंपति ने पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था, जिसका इस्तेमाल नशे के कारोबार के लिए किया जा रहा था। जब इस संबंध में सिविल प्रशासन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की, तो एसएसपी गुरमीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिलवाया। बता दें कि जोगिंदर सिंह पर पहले से तीन मुकदमे एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं जबकि उसकी पत्नी के खिलाफ भी हाल ही में एक मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि नशा तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं, उनका यही हश्र होगा। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां सिविल प्रशासन के सहयोग से जारी रहेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी फाजिल्का पुलिस चार अन्य नशा तस्करों के मकानों को गिरा चुकी है। नशे के खिलाफ फाजिल्का पुलिस द्वारा छेड़ा गया यह अभियान अब और अधिक व्यापक रूप ले रहा है। जहां तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को पुनर्वास केंद्रों में भेजकर उनका जीवन संवारने की कोशिश भी की जा रही है।
पुलिस ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। यदि किसी को अपने आसपास नशा बेचने या खरीदने की कोई भी गतिविधि नजर आती है तो वह तुरंत फाजिल्का पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 85588-00900 या ‘सेफ पंजाब’ चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
मुक्तसर में चोरों का आतंक, एक ही रात 4 दुकानों के तोड़े शटर
18 Jun, 2025 06:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुक्तसर में कहने को तो जिला पुलिस काफी सक्रिय होने का दावा भरती है लेकिन सक्रियता जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि दूसरे दिन भी एक ही रात में चोरों ने चार और दुकानों पर हाथ साफ कर दिया है। पहली चोरी के आरोपित अभी हाथ नहीं लगे थे कि दूसरी बार रात के समय मंगलवार को चोरों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानों के शटर तोड़ सामान चोरी कर फरार हो गए हैं।
घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए हैं। बता दें कि इससे पहले रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि स्विफ्ट कार पर आए चोरों ने शहर में तीन दुकानों पर नकदी और सामान चोरी किया था।
पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के राज्य में चोर बेखौफ होकर चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब लोग घरों व दुकानों पर भी सुरक्षित नहीं रहे।
जानकारी के अनुसार चोरों ने अबोहर रोड पर स्थित खड्डियां वाली गली व मौड़ रोड पर चार दुकानों के शटर तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी की इन घटनाओं से दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की यह सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।
बता दें कि चोरों ने खड्डियां वाली गली स्थित दशमेश डेयरी, मौड़ रोड पर गुरमीत पाइप स्टोर एंड सोलसर सिस्टम, रोमाणा सर्विस स्टेशन तथा एक करियाना की दुकान को निशाना बनाया और चोरियां कर डालीं। भड़के शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मौड़ रोड पर स्थित गुरमीत पाइप स्टोर एंड सोलर सिस्टम के संचालक गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी दुकान से 25 हजार का सामान चोरी हुआ है जिसमें चार मोटरें व अन्य सामान शामिल है। चोरी की वारदातें करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसे।
रोमाणा सर्विस स्टेशन के रवि कुमार ने बताया कि वह रात को रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह आया तो शटर टूटा पड़ा था।अंदर जाकर देखा तो गल्ले से पांच हजार से ज्यादा नकदी चोरी हो चुकी थी। किराना स्टोर संचालक नीलू ने कहा कि उसने सुबह आकर दुकान खोली तो चोरी होने का पता चला। उसकी दुकान से तीन से चार हजार रुपये नकदी चोरी हुई है।
उल्लेखनीय है कि सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को रोकने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है। इससे पहले भी दिन दिहाड़े एक मेडिकल स्टोर संचालक से लाख रुपये की नकदी पिस्तौल के बल पर लूट ली गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपित काबू कर लिए थे। लेकिन लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
लुधियाना उपचुनाव से पहले बिक्रम मजीठिया ने शेयर की AAP नेता की आपत्तिजनक तस्वीरें
18 Jun, 2025 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत के अश्लील फोटो अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिए हैं।
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, आप सरकार के एक और मंत्री का कारनामा। बहन बेटियों की इज्जत से खेलने वाले हवस के पुजारी डॉ. रवजोत का कारनामा। यदि थोड़ी भी शर्म बची है तो आप सरकार, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को तुरंत मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने इन अश्लील फोटो से संबंधित वीडियो भी जल्द डालने की बात लिखी है।
हालांकि, सरकार और आम आदमी पार्टी की ओर से किसी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। डॉ. रवजोत को भी कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यही नहीं, पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा सहित अन्य नेताओं से भी संपर्क किया गया लेकिन किसी ने भी मजीठिया के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।
गौरतलब है कि इससे पहले मंत्री लाल चंद कटारूचक और बलकार सिंह भी इसी तरह के मामलों में घिर चुके हैं। यह फोटो उस समय सामने आए हैं जब मात्र एक दिन बाद ही लुधियाना पश्चिमी में पार्टी को उपचुनाव में जाना है। यह सीट पार्टी के लिए साख का सवाल बनी हुई है। देखना होगा कि क्या इन फोटो का लुधियाना के चुनाव पर कोई विपरीत असर पड़ता है कि नहीं।
ब्यास जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
18 Jun, 2025 05:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
रेलवे की ओर से ब्यास के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन मेल एक्सप्रेस 04451 हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए दिनांक 26 जून को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शाम 19:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में, स्पेशल ट्रेन 04452 ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए 29 जून को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन ब्यास से रात्रि 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए 27 जून को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए दिनांक 29 जून को शाम 15:00 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए 27 जून को चलेगी।
यह स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए दिनांक 29 जून को शाम 15:00 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
'हेलो मामा! मम्मी को डैडी ने मार दिया...', घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी का घोंटा गला
18 Jun, 2025 05:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गांव हराज में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे थाना तलवंडी भाई के इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बलवीर सिंह पुत्र गिंदर सिंह निवासी गांव महणा, जिला मोगा ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उसके भांजे अमनदीप सिंह निवासी हराज ने उसे फोन कर बताया कि मम्मी को डैडी जगसीर सिंह निवासी गंव हराज तलवंडी भाई ने मार दिया है।
इसके बाद वह अपने भाई जरनैल सिंह व अन्य लोगों को लेकर अपनी बहन के घर गांव हराज पहुंचा तो उसकी बहन परमजीत कौर की लाश कमरे में बेड पर पड़ी हुई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित जगसीर सिंह ने उसकी 34 वर्षीय बहन परमजीत कौर का साफे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक परमजीत कौर के आरोपित पति जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया व आरोपित के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया काले रंग का साफा भी बरामद कर लिया है।
अमृतसर में महिला को लगा रहा था नशे का टीका, तभी पहुंच गए स्थानीय लोगों
18 Jun, 2025 03:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अमृतसर में नशा रुकने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह वॉट्सऐप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सौ फुटी रोड की बताई जा रही है। इसमें एक व्यक्ति महिला को नशे का टीका लगाता दिखाई दे रहा है।
मौके पर लोग पहुंच जाते हैं और दोनों को डरा देते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होता है। लोग नशे का सेवन करने वाले दोनों को पुलिस बुलाने की चेतावनी देते हैं, लेकिन नशे का सेवन करने वाले लोगों को धमकाते हैं कि वह जिस मर्जी पुलिस अधिकारी को बुला लें। शहर में तो नशा खुलेआम बिक रहा है और वह भी नशे का सेवन करेंगे।
2:38 मिनट के वीडियो में आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान करवाई जा रही है।
लिव-इन-पार्टनर ही निकली चोर, घर से चेक चोरी कर खाते से निकाले थे 3 लाख
18 Jun, 2025 02:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
थाना कुलगढ़ी के अंतगर्त पड़ते क्षेत्र में महिला पर उसके लिव-इन-पार्टनर ने चेक चोरी कर बैंक खाते से तीन लाख रुपये निकलवाने, उसकी गैर हाजरी में कार की चाबियां, आरसी व मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप लगाए हैं।
थाना कुलगढ़ी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गुरजंट सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी जीया बगा ने बताया कि संदीप कौर पहले उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी और उस दौरान उनके एक बेटा गुरशब्द सिंह भी हुआ।
इसके बाद दोनों में अनबन होने के कारण पंचायती समझो करवाया और गुरजंट सिंह ने बच्चे को अपने पास रखने का फैसला किया। समझौते के अनुसार संदीप कौर को महीने में एक बार अपने बेटे को मिलने की इजाजत थी।
पीड़ित ने बताया कि 20 नवंबर 2024 को संदीप कौर शाम सात बजे उसके घर बेटे को मिलने पहुंची।
इस दौरान उसने रात का समय होने के कारण सरपंच की सहमति से उसे रात रहने की इजाजत दे दी। रात नौ बजे गुरजंट सिंह नौकरी पर चला गया, तो इस दौरान संदीप कौर ने घर से कार की चाबियां, आरसी, एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन व एक खाली हस्ताक्षर किया हुआ चेक चोरी कर लिया।
इसके बाद अगली सुबह संदीप कौर उन्हें बिना कुछ बताए वहां से चली गई। इसके पश्चात उसे पता चला है कि उसके खाते से 21 नवंबर 2024 को तीन लाख रुपये निकले है, जब गुरजंट सिंह ने संदीप कौर से संपर्क किया तो उसने सारी बात कबूल कर ली।
इंस्टाग्राम पर युवती को भेजा मैसेज, तो नाराज पिता-पुत्र ने बंधक बनाकर युवक को बुरी तरह पीटा
18 Jun, 2025 01:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई आबादी की गली नंबर 18 में रहने वाले एक युवक को सोमवार रात मोहल्ले के ही पिता-पुत्र ने युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने की रंजिश के चलते नहर पर ले जाकर लोहे की रॉडों से बुरी तरह पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई।
इतना ही नहीं, उन्होंनें धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो अगली बार वे उसे नहर में फेंक देंगे। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले पिता पुत्र बहाने से उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ कंधवाला रोड से गुजरती नहर पर ले गए और उसके सिर पर किसी वस्तु से हमला किया। इसके बाद दोनों ने उसे लोहे की रॉड से बुरी तरह से पीटते हुए उससे माफी भी मंगवाई और उसकी वीडियो भी बनवाई।
संदीप ने बताया कि जब वह बुरी तरह से जख्मी हो गया तो उक्त लोगों ने उसकी खून से सनी टी शर्ट को नहर में धोकर वापस उसे पहना दिया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
उसे सड़क पर पड़ा देख आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और उसके स्वजनों को सूचना दी। थाना सिटी-2 के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच चुकी है। घायल के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
EC के नियमों का उल्लंघन... उपचुनाव से पहले ओपिनियन पोल हुआ पब्लिश; FIR दर्ज
18 Jun, 2025 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अंतर्गत, 19 जून 2025 को होने वाले लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के संबंध में एक ओपिनियन पोल प्रकाशित किए जाने को लेकर एफआईआर (नंबर 0030/2025) दर्ज की गई है।
ओपिनियन पोल का यह प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है, जिनके तहत मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल के प्रसारण या प्रकाशन पर प्रतिबंध है।
रिटर्निंग अधिकारी ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
यह शिकायत औपचारिक रूप से 64-लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दर्ज करवाई गई थी। ऐसे पोल के प्रकाशन को मतदाताओं की धारणा राय और चुनावी प्रतिक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश माना जाता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और अखंडता को नुकसान पहुंचता है।
यह उल्लेख करना आवश्यक है कि "टर्न टाइम्स", "जन हितैषी", "द सिटी हेडलाइंस" और "ई न्यूज़ पंजाब" जैसे कुछ ऑनलाइन चैनलों द्वारा प्रतिबंधित समय के दौरान ओपिनियन पोल प्रकाशित करने की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
इसी आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, लुधियाना ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।
चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आठ माह में बना डालीं नशे की लत वाली 20 करोड़ टेबलेट
18 Jun, 2025 01:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा अल्प्राजोलम के उत्पादन व तस्करी को लेकर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश में दवा बनाने वाली पांच फैक्ट्रियों पर छापेमारी की।
जांच में सामने आया कि एक ड्रग फैक्ट्री में मात्र आठ माह में 200 मिलियन (20 करोड़) से अधिक अल्प्राजोलम टेबलेट बनाकर महाराष्ट्र की फर्म को भेजी गईं।
ईडी ने हिमाचल की कई अन्य फैक्ट्रियों का रिकॉर्ड जब्त किया। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने मंगलवार को पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान व महाराष्ट्र राज्यों में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
यह जांच एक संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट के नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है जो पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से एनडीपीएस एक्ट 1985 की विभिन्न धाराओं में दर्ज एफआइआर पर आधारित है। एफआइआर में दो ड्रग पेडलर व एक बिचौलिया एलेक्स पालीवाल को नामजद किया गया है।
मुंबई सहित कई राज्यों में फैला रैकेट
पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने पिछले वर्ष मई में इस रैकेट का भंडाफोड किया था जो विशेष रूप से महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। इस मामले में आरोपित मुख्य सरगना एलेक्स पालीवाल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपित एलेक्स पालीवाल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमों व ड्रग्स कंट्रोल अफसरों ने मंगलवार को हिमाचल के बद्दी स्थित बायोजेनेटिक ड्रग प्राइवेट लिमिटेड की जांच कर रिकॉर्ड जब्त किया।
रिकॉर्ड से पता चला कि कंपनी ने आठ महीनों में 20 करोड़ से अधिक अल्प्राजोलम टेबलेट का निर्माण किया। जांच में बायोजेनेटिक लिमिटेड की दूसरी फार्मा निर्माण कंपनी साइलेक्स फार्मा केम ड्रग इंडस्ट्रीज का नाम सामने आया।
स्माइलेक्स फार्मा केम ड्रग इंडस्ट्री से 47.32 ड्रग्स कैप्सूल, 725.5 किलोग्राम ड्रग ट्रामाडोल पाउडर, 1.5 करोड़ कैप्सूल बरामद किए गए। इस इंडस्ट्री ने एक वर्ष में 6500 किलोग्राम ड्रग ट्रामाडोल पाउंडर खरीदा। कालाअंब में भी दबिश की सुचना है।
नशीले पदार्थों के परिवहन एवं वितरण के लिए एसटीएफ ने चार सप्लायर इंतजार सलमानी, प्रिंस सलमानी, बलजिंदर सिंह व सूबा को भी गिरफ्तार किया था। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि फिलहाल उन्हें ईडी की छापेमारी की कोई जानकारी नहीं है।
वहीं एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने भी कहा कि बद्दी-नालागढ़ में ईडी के आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उद्योग के प्रबंधक एमबी गोयल से जब इस विषय पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
ईडी की हिमाचल व पंजाब सहित 15 स्थानों पर छापेमार
इन फार्मा कंपनियों की ईडी ने ली तलाशी ईडी ने मेसर्ज बायोजेनेटिक ड्रग्स प्रा. लि., मेसर्ज सीबी हेल्थकेयर, मेसर्ज स्माइलेक्स फार्माकेमड्रग इंडस्ट्रीज, मेसर्ज सोल हेल्थ केयर प्रा. लि. और मेसर्ज एस्टर फार्मा में छापेमारी की।
बता दें कि अल्प्राजोलम अत्यधिक शक्तिशाली व नशे की लत वाली दवा है जिसे भारत में ‘नियंत्रित पदार्थ’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके उत्पादन, अपने पास रखने, व्यापार, निर्यात व उपयोग पर कड़े नियम लागू हैं क्योंकि इससे रोगियों तथा गैर-चिकित्सा उपयोगकर्ताओं दोनों में दुरुपयोग व इसपर निर्भरता का जोखिम उत्पन्न हो सकता है। अल्प्राजोलम का अवैध रूप से व्यापार पर नारकाटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट में 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
लुधियाना में चारपाई पर सो रही मौसी और भांजे को सांप ने डसा, महिला की मौत
18 Jun, 2025 01:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नजदीकी गांव जोधवाल में मंगलवार सुबह सांप के काटने से महिला अनु रानी (30) की मौत हो गई, जबकि उसका 5 वर्षीय भांजा हार्दिक निवासी अंबाला जिंदगी व मौत से जूझ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अनु रानी चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसका भांजा नीचे बिस्तर पर सो रहा था। अचानक सुबह करीब 3 बजे के बाद एक सांप उनके कमरे में घुस गया, जिसने सो रही अनु रानी व उसके भांजे को काट लिया।
सांप के काटने से परिवार में भगदड़ मच गई और दोनों को अस्पताल लाया गया यहां अनु रानी की मौत हो गई जबकि हार्दिक का इलाज चल रहा है। अनु रानी के पति जनक राज की कुछ वर्ष पहले कोरोना के दौरान मौत हो गई थी।
जोधवाल के इस परिवार को अभी दो दिन पहले ही प्राकृतिक कहर का सामना करना पड़ा था, जिसमें मृतका अनु रानी के देवर धीरज राणा ने सड़क हादसे में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धीरज राणा की चिखा की अगनी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि आज दो दिन बाद परिवार में अनु रानी की मौत हो गई।
फिरोजपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, बेटी घायल
18 Jun, 2025 12:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
फिरोजपुर। शहर के मोगा रोड पर सुरजीत मेमोरियल कॉलेज में बेटी की एडमिशन के लिए जा रही स्कूटी सवार अध्यापिका को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे अध्यापिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कुलगढ़ी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका नैनसी जैन पत्नी विशाल जैन निवासी फिरोजपुर छावनी के भाई दीपाकर निवासी फिरोजपुर छावनी ने बताया कि 16 जून की दोपहर दो बजे उसकी बहन नैनसी स्कूटी पर सुरजीत मेमोरियल कॉलेज मोगा रोड पर एडमिशन संबंधी पूछने गई थी जब वह बस्ती भाग सिंह वाला के नजदीक पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी स्कूट को टक्कर मार दी, जिससे नैनसी की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई। हादसे के बद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़
18 Jun, 2025 12:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में गैंगवॉर और अपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण का पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। एसएचओ भी घायल हुआ है।
घटना के बाद गैरी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ऑपरेशन सीआईए स्टाफ और सिटी थाना 2 पुलिस का रहा। यह घटना गत 15 जून को हुई गैंगवॉर से संबंधित है। गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास गोलीबारी हुई थी।
मामला एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़े का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सिटी थाना-2 में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने गैरी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
गैंगवार में उपयोग हथियारों की बरामदगी के लिए गैरी को लेकर पुलिस गई थी। इसी दौरान उसने जहां हथियार छुपाकर रखे थे, वहां से पिस्टल निकाल पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
