नारी विशेष
व्रत में हेल्दी और टेस्टी विकल्प, 9 फलाहार पकवान
16 Mar, 2026 05:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पावन नौ दिनों में उपवास किया जाता है, जिसमें फलाहार का सेवन करते हैं। हालांकि नौ दिनों तक अन्न न खाने से कमजोरी आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं फलाहार के नाम पर सिर्फ घी वाले आलू या फल मात्र का सेवन पर्याप्त नहीं है। नवरात्रि के नौ दिनों शरीर को ऊर्जा देने के लिए हल्का और पौष्टिक फलाहार खाना जरूरी होता है। हालांकि व्रत में फलाहार खाते समय ध्यान रखें कि सेंधा नमक का ही उपयोग करें। ज्यादा तला हुआ खाना कम खाएं। फल और पानी ज्यादा लें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें।वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि व्रत में क्या बनाएं तो यहां 9 स्वादिष्ट फलाहार रेसिपी दी गई हैं जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्ति और स्वास्थ्य दोनों के लिए खास होते हैं। अगर आप इन 9 फलाहार रेसिपी को अपने व्रत के दौरान शामिल करेंगे तो स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी।
साबूदाना खिचड़ी
व्रत में सबसे लोकप्रिय डिश साबूदाने की खिचड़ी को माना जाता है। यह ऊर्जा से भरपूर होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। इसे बनाना भी आसान है और ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं। सामग्री में आपको चाहिए साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च।
कुट्टू की पूरी
कुट्टू के आटे से बनी पूरी नवरात्रि में खूब पसंद की जाती है। इसे आलू की फलाहारी सब्जी या दही के साथ खाया जाता है।
सिंघाड़े के आटे का हलवा
मीठा खाने का मन हो तो सिंघाड़े के आटे से बना हलवा एक परफेक्ट व्रत डिश है। यह जल्दी बन जाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, चीनी, इलायची और घी की जरूरत होती है।
मखाना खीर
मखाने को घी में भूनकर दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है क्योंकि मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है।
शकरकंद चाट
नवरात्रि में ऊर्जा बनाए रखने के लिए फलाहार में शकरकंद चाट बनाएं। यह हल्की और हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए उबली शकरकंद, सेंधा नमक, नींबू और काली मिर्च मिलाकर चाट तैयार करें।
सामक चावल पुलाव
सामक के चावल से बना पुलाव व्रत में सामान्य चावल का बेहतरीन विकल्प है। इसे मूंगफली और आलू के साथ बनाया जाता है।
साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक है जो चाय के साथ भी खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए साबूदाना और उबले आलू चाहिए। जिसे घी में तला जाता है।
फलाहारी आलू टिक्की
नवरात्रि व्रत में आप उबले आलू का सेवन फ्राई करके, आलू का सूप या सब्जी के रूप में कर सकते हैं लेकिन साथ ही स्वाद भी चाहिए तो उबले आलू, मूंगफली और व्रत मसालों से बनी टिक्की एक शानदार स्नैक है।
दही मखाना
भुने हुए मखाने को दही, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ मिलाकर खाया जाता है। यह बहुत हल्का और पाचन के लिए अच्छा होता है।
ईद स्पेशल: बिना पार्लर के पाएं ग्लोइंग स्किन
16 Mar, 2026 05:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ईद आने वाली है। ईद का पर्व खुशियों का पर्व है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाएं इस मौके पर नए कपड़े पहनती हैं और सजती संवरती है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे।चेहरे की चमक बढ़ाने और निखार लाने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं लेकिन अगर आप ज्यादा पैसा व्यय किए बिना नेचुरल ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो ईद से पहले स्किन केयर शुरू कर दें। सही रूटीन अपनाने से त्वचा की थकान दूर होती है और चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप आज से ही सही स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं तो ईद के दिन आपका चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक सकता है।ध्यान रखिएगा कि स्किन केयर करते समय ज्यादा स्क्रब न करें। नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं। स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। आइए जानते हैं ईद से पहले कौन सा स्किन केयर रूटीन अपनाएं कि ग्लोइंग स्किन पा सकें।
सबसे पहले करें फेस क्लीनिंग
दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है।
स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच काॅफी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
फेस पैक लगाएं
ईद से पहले त्वचा को ग्लो देने के लिए फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
ईद पर तुरंत ग्लो पाने के घरेलू उपाय
अगर पहले से स्किन केयर करने या ब्यूटी पार्लर जाने का मौका न मिले तो इंस्टेंट निखार पाने का एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए,गुलाब जल से चेहरा साफ करें।कच्चे दूध से क्लीनिंग करें।खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।शहद और नींबू का फेस पैक लगाएं।ये उपाय त्वचा को तुरंत फ्रेश और चमकदार बना सकते हैं।
अच्छी नींद और हेल्दी डाइट
नींद पूरी न होने से चेहरे पर डलनेस और डार्क सर्कल दिखने लगते हैं। ईद से पहले रोज 7–8 घंटे की नींद लें। साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं।
खूब पानी पिएं
स्किन को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।
ईद के मौके पर ट्राई करें मलाईदार सेवई, मेहमान पूछेंगे बनाने का तरीका
14 Mar, 2026 02:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस्लाम धर्म से जुड़ा प्रमुख पर्व ईद आने वाली है। ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 या 21 मार्च को इस साल ईद का पाक त्योहार मनाया जाना है। ईद का जिक्र होते ही सबसे पहले सेवई का स्वाद याद आता है। ईद का त्योहार मिठास और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे में इस खास मौके पर लोगों के घर में मीठी सेवई जरूर बनाई जाती है। ईद पर सेवई बनाना एक पुरानी परंपरा है। इसे मेहमानों और रिश्तेदारों को खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा की जाती हैं। इसलिए सेवई को ईद की सबसे खास मिठाई भी मान सकते हैं। कई लोगों के बचपन की यादों में वो नजारा होगा, जब ईद पर मां के हाथ की बनी सेवई की खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी। अगर आप भी इस ईद पर वही पारंपरिक स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आसान और स्वादिष्ट सेवई रेसिपी जरूर ट्राई करें। बिल्कुल वही मां के हाथों जैसा स्वाद आप की सेवई में भी आएगा, बस इस खास रेसिपी से बनाएं। यहां सामग्री और विधि दी जा रही है, इसे नोट कर लें।
सेवई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप पतली सेवई
1 लीटर दूध
3-4 चम्मच चीनी स्वाद अनुसार
2 चम्मच घी
6-8 काजू
8-10 बादाम
1 चम्मच किशमिश
3-4 हरी इलायची
थोड़ा सा केसर, वैकल्पिक
सेवई बनाने की आसान विधि
स्टेप 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
स्टेप 2- अब एक पैन में दूध उबालें और उसे 2-3 मिनट तक पकने दें।
स्टेप 3- उबलते दूध में भुनी हुई सेवई डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 4- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डाल दें।
स्टेप 5- काजू, बादाम और किशमिश डालकर 2 मिनट और पकाएं।
सेवई में स्वाद बढ़ाने के टिप्स
सेवई को हमेशा धीमी आंच पर भूनें।दूध थोड़ा गाढ़ा होने दें, इससे स्वाद बढ़ेगा।केसर डालने से खुशबू और रंग दोनों बेहतर होते हैं।ऊपर से मेवे डालकर सर्व करें।
घर की चीजों से बनाएं फेस मास्क, टैनिंग होगी कम
14 Mar, 2026 01:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप त्वचा पर अपना असर दिखाने लगती है। कुछ ही दिनों में चेहरा मुरझाया हुआ और सांवला नजर आने लगता है। इसे सन टैनिंग कहा जाता है। गर्मी में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।तपती गर्मी हुई टैनिंग को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट मौजूद हैं लेकिन नेचुरल ग्लो नहीं लाते। हालांकि भारतीय रसोई में ही ऐसे कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं जो टैनिंग को धीरे धारे कम कर सकते हैं और त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस ला सकते हैं। सही घरेलू उपाय अपनाकर सन टैन को काफी हद तक कम किया जा सकता है।इसके साथ ही टैनिंग से बचने के लिए जरूरी टिप्स भी अपनाएं। जैसे, धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। ज्यादा देर तक सीधी धूप से बचें। दिनभर पर्याप्त पानी पीएं और स्किन को नियमित साफ और मॉइस्चराइज रखें। आइए जानते हैं ऐसे 5 होममेड फेसमास्क, जो टैनिंग हटाने में बेहद मददगार माने जाते हैं।
बेसन और दूध फेस पैक
बेसन सदियों से भारतीय सौंदर्य परंपरा का हिस्सा रहा है। यह त्वचा की गंदगी और टैन हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। डेड स्किन हटाता है और स्किन टोन साफ करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दूध मिलाएं और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब साफ चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
दही और हल्दी फेस मास्क
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। दही और हल्दी का फेसपैक टैनिंग कम करता है। त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
टमाटर और शहद फेस मास्क
टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक सन टैन कम करता है। स्किन को ब्राइट बनाता है। ऑयल कंट्रोल करता है।
एलोवेरा और नींबू फेस पैक
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और धूप से हुई जलन को कम करता है। इसका फेस पैक लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। टैनिंग कम होती है और यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर धो लें।
खीरा और चंदन का फेस मास्क
खीरा त्वचा को तुरंत ठंडक देता है और चंदन त्वचा को शांत करता है। खीरे और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच चंदन पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे सनबर्न में राहत मिलती है। साथ ही त्वचा को ठंडक मिलती है। यह टैनिंग को कम करने में भी असरदार है।
घर बैठे करें फेस योगा, झुर्रियां होंगी धीरे-धीरे कम
14 Mar, 2026 01:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
योग कई तरह की शारीरिक समस्याओं को कम करने में असरदार है। योग न केवल आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि त्वचा में चमक और निखार भी लाने में सहायक है। अब तक योग के जरिए वजन कम करने, शरीर को सुडौल रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि त्वचा संबंधी जिन समस्याओं को ठीक करने के लिए आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं या ब्यूटी पार्लर में स्किन केयर लेती हैं, वही परेशानी योग से ठीक की जा सकती है। आजकल फेस योगा तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दावा है नियमित अभ्यास से चेहरे की झुर्रियां कम हो सकती हैं और स्किन टाइट रहती है। आइए जानते हैं फेस योगा क्या है, इसके फायदे और अभ्यास का तरीका।
फेस योग क्या है?
फेस योगा चेहरे की मांसपेशियों के लिए खास एक्सरसाइज है। इसके कुछ संभावित फायदे हैं। जैसे,
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाना
स्किन ग्लो करना
डबल चिन में कमी
चेहरे की टोनिंग
फेस योगा कैसे करें?
फेस योगा के अंतर्गत कुछ आसान व्यायाम आते हैं जो चेहरे की गतिविधि को बढ़ाते हैं। इसमें फिश फेस से लेकर आंखों को मूव कराना, आई ब्रो लिफ्ट कराना, गर्दन की स्ट्रचिंग आदि शामिल है। जैसे,
1. फिश फेस
इसके अभ्यास के लिए गाल अंदर खींचकर 10 सेकंड होल्ड करें। इस व्यायाम में आपका चेहरा फिश यानी मछली के फेस की स्थित में होता है।
2. आई लिफ्ट
इस व्यायाम को करने के लिए आई ब्रो को ऊपर उठाकर 15 सेकंड रुकें। इस स्थिति में रहने से चेहरे की मांसपेशियों की गतिविधि बढ़ती है।
3. नेक स्ट्रेच
चेहरे पर निखार, चिंता की लकीरे कम करने और झुर्रियों से राहत पाने के लिए नियमित नेक स्ट्रेचिंग करें। इसके लिए गर्दन पीछे झुकाकर ऊपर देखें।
किन बातों का रखें ध्यान?
फेस योगा करके समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अभ्यास के दौरान चेहरे पर ज्यादा दबाव न बनाएं। बेहतर परिणाम के लिए नियमितता जरूरी है और अगर त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो तो डॉक्टर से पूछकर ही अभ्यास करें।
सब्जियों के साथ रखने से खराब हो सकते हैं कुछ फल
13 Mar, 2026 05:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
लोग बाजार से फल और सब्जियां एक साथ ज्यादा मात्रा में खरीदकर कई दिनों तक फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा करने से होता यह है कि कुछ ही दिनों में वे खराब हो जाते हैं. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो यह जानना जरूरी है कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें साथ में रखने से वे जल्दी खराब हो सकती हैं. कई लोग अनजाने में इन्हें एक ही जगह स्टोर कर देते हैं, जिससे उनकी ताजगी जल्दी खत्म हो जाती है.दरअसल, तमाम रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि कई फल और सब्जियां एथिलीन गैस नाम की गैस छोड़ती हैं. यह गैस पकने की प्रक्रिया को तेज कर देती है. कुछ चीजें इस गैस के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती हैं, इसलिए उन्हें साथ रखने पर वे जल्दी खराब हो जाती हैं. इसके अलावा अलग-अलग फलों और सब्जियों में नमी की मात्रा और पकने की गति भी अलग होती है, जो खराब होने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है |
आलू प्याज
कई घरों में प्याज और आलू को एक ही टोकरी में रख दिया जाता है. लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता. प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी अंकुरित और खराब कर सकती है, जबकि आलू की नमी प्याज को जल्दी सड़ा सकती है. इसलिए इन्हें ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर अलग-अलग रखना बेहतर होता है |
टमाटर और खीरा
इसी तरह टमाटर और खीरा को भी साथ में रखने से बचना चाहिए. टमाटर भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे खीरे जल्दी खराब हो सकते हैं. टमाटर को कमरे के तापमान पर रखना बेहतर होता है, जबकि खीरे को फ्रिज में पेपर टॉवल में लपेटकर रखना उनकी ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकता है |
सेब और गाजर
सेब और गाजर को भी एक साथ स्टोर करना ठीक नहीं माना जाता. सेब से निकलने वाली गैस गाजर को जल्दी खराब कर सकती है और उनका स्वाद भी बदल सकता है. दोनों को फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन अलग-अलग कंटेनर या ड्रॉअर में रखना बेहतर होता है |
केला-आड़ू-स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी
इसके अलावा केले और आड़ू को साथ रखने से आड़ू जल्दी पककर खराब हो सकते हैं, क्योंकि केले ज्यादा मात्रा में एथिलीन गैस छोड़ते हैं. वहीं स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी को भी अलग-अलग रखना चाहिए, क्योंकि स्ट्रॉबेरी का दबाव ब्लूबेरी को नुकसान पहुंचा सकता है और वे जल्दी नरम हो सकती हैं. फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कुछ आसान उपाय भी अपनाए जा सकते हैं. फ्रिज में फलों और सब्जियों को अलग-अलग ड्रॉअर में रखें |
चिपचिपी स्किन से परेशान हैं? अपनाएं ये 6 स्किन केयर रूटीन
13 Mar, 2026 05:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है। कई लोगों को पसीने की वजह से त्वचा में चिपचिपाहट, तैलीय और पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पसीने के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन डल और असहज महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर सही स्किन केयर रुटीन अपनाया जाए, तो इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान स्किन केयर रुटीन जो गर्मियों में आपकी त्वचा को फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो आपकी त्वचा गर्मियों में भी फ्रेश, साफ और हेल्दी बनी रह सकती है।
दिन में दो बार फेसवॉश करें
गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल जमा हो सकता है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है। इससे त्वचा साफ और ताजगी भरी महसूस होती है।
टोनर का इस्तेमाल करें
टोनर स्किन के पोर्स को टाइट करने में मदद करता है और अतिरिक्त ऑयल को कम करता है। आप गुलाब जल या हल्के टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र लगाएं
कई लोग गर्मियों में मॉइस्चराइज़र लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ऑयल-फ्री या जेल बेस्ड मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
गर्मियों में तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इससे टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकता है।
चेहरे को ठंडक दें
अगर स्किन ज्यादा चिपचिपी महसूस हो रही है, तो आप ठंडे पानी से चेहरा धो सकते हैं और आइस क्यूब से हल्की मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा को राहत मिल सकती है।
पर्याप्त पानी और हेल्दी डाइट लें
त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए ज्यादा पानी पिएं, ताजे फल और सब्जियां खाएं। तला-भुना खाना कम करें।स्किन केयर टिप- गर्मियों में बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें। हल्का और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
किचन में काम आएगा सैंडविच मेकर, मिनटों में तैयार होंगी ये डिश
13 Mar, 2026 03:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालातों के कारण भारत के कुछ शहरों में एलपीजी किल्लत की खबरे सामने आ रही हैं। ऐसे में लोग चिंतित हैं कि अगर गैस नहीं मिलेगी तो खाना कैसे बनेगा? लेकिन आपकी रसोई में कई ऐसे गैजेट्स हैं, जिनका उपयोग करके आप लजीज पकवान बना सकते हैं। गैस सिलेंडर या मिट्टी का चूल्हा नहीं, खाना बनाने के लिए आपको बस सैंडविच मेकर की जरूरत पड़ेगी। अभी तक आप सैंडविच बनाने के लिए सैंडविच मेकर का इस्तेमाल किया करते थे लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह छोटा सा किचन उपकरण कई तरह की झटपट और स्वादिष्ट डिश बनाने में भी काम आ सकता है। अगर आपके पास सैंडविच मेकर है, तो आप इसमें सिर्फ सैंडविच ही नहीं बल्कि कई तरह के स्नैक्स और ब्रेकफास्ट रेसिपी भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 6 आसान डिश जो सैंडविच मेकर में जल्दी तैयार हो सकती हैं।
ऑमलेट
सैंडविच मेकर में ऑमलेट बनाना बेहद आसान है। आॅमलेट बनाने के लिए अंडे में नमक, काली मिर्च और सब्जियां मिलाएं। अब इस मिश्रण को सैंडविच मेकर में डालें। इसे बंद करें और कुछ मिनट में ऑमलेट तैयार हो जाएगा। ध्यान रखें अपने उपकरण की क्षमता के अनुसार ही अंडे का पेस्ट उसमें डालें।
पैनकेक
सैंडविच मेकर में आमलेट की तरह पैनकेक भी बनाया जा सकता है। बनाना आसान है, सिर्फ पैनकेक बैटर तैयार करना है और थोड़ा सा बैटर सैंडविच मेकर की प्लेट पर डालें। हीट करें, कुछ ही मिनट में पैनकेक तैयार हो जाएगा।
आलू टिक्की
अगर आपके पास उबले आलू हैं, तो आप सैंडविच मेकर में आलू टिक्की बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबले आलू को छीलकर उसमें मसाले मिला लें। फिर टिक्की का आकार दें। अब इसे सैंडविच मेकर में हल्का तेल लगाकर पकाएं। आपकी क्रिस्पी और कम आॅयली आलू की टिक्की तैयार हो जाएगी।
पनीर टिक्का
सैंडविच मेकर में आप पनीर टिक्का भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को मसालों और दही में मेरिनेट करें और सैंडविच मेकर में ग्रिल करें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी पनीर टिक्का तैयार हो सकता है।
पराठा
आप पराठे भी सैंडविच मेकर में बना सकते हैं। छोटे आकार का पराठा बेलें। हल्का सा तेल लगाकर इसे सैंडविच मेकर में रखकर आसानी से पकाया जा सकता है। इससे पराठा क्रिस्पी और जल्दी तैयार हो जाता है।
चॉकलेट ब्रेड रोल
मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। ब्रेड में चॉकलेट या नुटेला लगाकर रोल बनाएं और सैंडविच मेकर में टोस्ट कर लें।
टिप्स
सैंडविच मेकर का इस्तेमाल करते समय उसमें हल्का तेल या बटर लगाना बेहतर होता है, जिससे खाना चिपकता नहीं और स्वाद भी बेहतर होता है।
तेज गर्मी में त्वचा को ठंडक देंगे ये आसान देसी नुस्खे
12 Mar, 2026 05:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवा का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। इस वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन, टैनिंग और रूखापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिल सकती है और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है। गर्मियों में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं तो आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और वह फ्रेश व ग्लोइंग बनी रह सकती है।खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को ठंडक देने के लिए खीरे का रस निकाल लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है।
तरबूज का रस
तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे त्वचा को हाइड्रेशन और ठंडक मिलती है। तरबूज का रस चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश महसूस होती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देते हैं। इसे लगाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल निकालें। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
आइस क्यूब मसाज
आइस क्यूब से हल्की मसाज करने से त्वचा को तुरंत ठंडक मिलती है। लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने की बजाय कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक कूलिंग टोनर की तरह काम करता है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में 2–3 बार चेहरे पर लगा सकते हैं।
चंदन पाउडर
चंदन का इस्तेमाल सदियों से त्वचा को ठंडक देने के लिए किया जाता है। चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
लंबे और खूबसूरत नाखूनों का शौक पड़ सकता है भारी, जानें नेल एक्सटेंशन के साइड इफेक्ट
12 Mar, 2026 03:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजकल नेल एक्सटेंशन और एक्रिलिक नेल्स का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. लंबे, चमकदार और स्टाइलिश नाखून कई लोगों को बेहद सुंदर लगते हैं. लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि इनका बार-बार इस्तेमाल त्वचा और नाखूनों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है. खासकर इन्हें लगाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली यूवी लाइट और कुछ केमिकल हेल्थ से जुड़ी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं |
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. जय आर अनाम ने HT के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक्रिलिक नेल्स भले ही सुंदर और लंबे समय तक टिकने वाले लगते हों, लेकिन इनके इस्तेमाल से जुड़े कुछ छिपे हुए जोखिम भी होते हैं. उनका कहना है कि समस्या सीधे एक्रिलिक नेल्स से नहीं, बल्कि उन्हें लगाने की प्रक्रिया से जुड़ी होती है. इस प्रक्रिया में एक खास पाउडर और लिक्विड पदार्थ को मिलाकर नाखूनों पर लगाया जाता है, जिसे बाद में यूवी लैंप के नीचे सख्त किया जाता है. यही यूवी लाइट चिंता का कारण बन सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक यूवीए किरणें त्वचा की सेल्स के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं. समय के साथ यह नुकसान बढ़ता जाता है और लंबे समय तक बार-बार एक्सपोजर होने पर त्वचा से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभार नेल एक्सटेंशन करवाना ज्यादा खतरनाक नहीं माना जाता, लेकिन यदि कोई व्यक्ति लगातार लंबे समय तक यह प्रक्रिया करवाता है तो जोखिम धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
स्किन पर भी प्रभाव
कुछ रिसर्च में यह भी बताया गया है कि यूवी लैंप के नीचे सैकड़ों बार हाथ रखने से त्वचा पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा कई एक्रिलिक उत्पादों में फॉर्मल्डिहाइड और टोल्यून जैसे केमिकल भी पाए जाते हैं, जो त्वचा में जलन या एलर्जी पैदा कर सकते हैं. जब ये रसायन और यूवी किरणें एक साथ प्रभाव डालते हैं तो त्वचा पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.हालांकि एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि थोड़ी सावधानी बरतकर जोखिम को कम किया जा सकता है. नेल एक्सटेंशन करवाने से पहले उंगलियों पर सनस्क्रीन लगाना एक अच्छा उपाय माना जाता है. इसके अलावा पारंपरिक यूवी लैंप की जगह एलईडी लैंप का इस्तेमाल अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें अल्ट्रावायलेट किरणें कम होती हैं |
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि नेल एक्सटेंशन को रोजमर्रा की आदत बनाने के बजाय खास मौकों तक ही सीमित रखना बेहतर है. इसके साथ ही हमेशा विश्वसनीय सैलून में ही यह प्रक्रिया करवानी चाहिए. एक और आम गलती जो लोग करते हैं, वह है घर पर ही एक्रिलिक नेल्स हटाने की कोशिश करना. इससे त्वचा और नाखूनों को नुकसान हो सकता है, इसलिए इन्हें हटाने के लिए एक्सपर्ट की मदद लेना ही सुरक्षित तरीका माना जाता है |
स्किन केयर में फेस मास्क या फेस पैक, किसे चुनना होगा सही?
11 Mar, 2026 12:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Best Face Pack for Skin: आजकल हर कोई ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट हैं फेस मास्क और फेस पैक। फेस मास्क और फेस पैक दोनों ही स्किन केयर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है। इसलिए अपनी स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार सही प्रोडक्ट का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये दोनों आपकी त्वचा को साफ, हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इन दोनों के काम और इस्तेमाल का तरीका अलग होता है। अगर आपको भी इनका फर्क नहीं पता, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं फेस मास्क और फेस पैक का अंतर।
क्या होता है फेस पैक?
फेस पैक आमतौर पर नेचुरल या होममेड सामग्री से बनाया जाता है। फेस पैक का मुख्य उद्देश्य त्वचा को पोषण देना और ऑयल कंट्रोल करना होता है। इसमें अक्सर इस्तेमाल होते हैं,
मुल्तानी मिट्टी
बेसन
हल्दी
दही
चदन पाउडर
फेस पैक के फायदे
त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
ऑयली स्किन को कंट्रोल करता है।
पिंपल्स कम करने में मदद करता है।
नेचुरल ग्लो बढ़ाता है।
क्या होता है फेस मास्क?
फेस मास्क आमतौर पर रेडीमेड स्किन केयर प्रोडक्ट होता है जो बाजार में आसानी से मिल जाता है। यह कई प्रकार के होते हैं,
शीट मास्क
क्ले मास्क
जेल मास्क
पील-ऑफ मास्क
फेस मास्क त्वचा को हाइड्रेट करने और इंस्टेंट ग्लो देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
फेस मास्क के फायदे
स्किन को तुरंत हाइड्रेशन देता है
डल स्किन में चमक लाता है
स्किन को रिलैक्स करता है
इंस्टेंट स्किन केयर के लिए बेस्ट है।
फेस मास्क और फेस पैक में मुख्य अंतर
फेस पैक vs फेस मास्क
सामग्री- फेसपैक नेचुरल या होममेड होते हैं। जबकि फेस मास्क रेडीमेड प्रोडक्ट होते हैं।
उद्देश्य- फेसपैक का उद्देश्य पोषण और आॅयल कंट्रोल करना होता है, जबकि फेस मास्क से हाइड्रेशन और ग्लो आता है।
इस्तेमाल- फेसपैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक दो बार किया जा सकता है, जबकि फेस मास्क जरूरत के अनुसार लगाया जाता है।
स्किन टाइप- फेस पैक आॅयली और पिंपल स्किन वालों के लिए बेस्ट है। फेस मास्क सभी स्किन टाइप के लिए बेस्ट होता है।
आपकी स्किन के लिए कौन सा बेहतर?
यह आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। अगर आपकी आॅयली स्किन है तो फेस पैक ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो फेस मास्क बेहतर है। कॉम्बिनेशन स्किन वाले दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन केयर एक्सपर्ट टिप
अगर आप हफ्ते में एक बार फेस पैक और कभी-कभी फेस मास्क इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी त्वचा ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग रह सकती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल की दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर की यह सलाह जरूर मानें
10 Mar, 2026 01:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हाई ब्लड प्रेशर वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती सबसे गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, इसे हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की समस्याएं बढ़ाने वाला माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आमतौर पर जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का निदान किया जाता है, उन्हें रोजाना बीपी की गोलियां लेनी की सलाह दी जाती है, ताकि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखा जा सके और इसके कारण होने वाली किसी भी तरह के खतरों से बचा जा सके।अगर आप भी रोजाना ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं तो ये खबर जरूर जान लें। यूके की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोगों से कहा है कि वे तुरंत अपनी गोलियों की जांच कर लें। संभवत: दवा के कुछ डिब्बों में गलत गोलियां हो सकती हैं।
एमएचआरए ने कहा कि संभवत: रैमिप्रिल के पैकों में गलती से एम्लोडिपाइन की गोलियां भर दी गई हो सकती हैं। वैसे तो ये दोनों ब्लड प्रेशर की दवा हैं, लेकिन यह अलग तरीके से काम करती है। मुख्यरूप से ये चेतावनी यूके की जेनेरिक फार्मास्युटिकल कंपनी क्रेसेंट फार्मा लिमिटेड द्वारा बनाई गई रैमिप्रिल के पैकों (5mg) के लिए है। गौरतलब है कि भारत में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है।
लोगों से क्या अपील की गई है?
एमएचआरए ने सभी लोगों को अलर्ट किया है कि एक बार वे अपनी दवाओं की जांच कर लें ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।
मरीजों को यह जांच लेना चाहिए कि उनकी दवा पर बैच नंबर GR164099 छपा है या नहीं। यह नंबर दवा के डिब्बे पर छपा होता है।
अगर पैक के अंदर मौजूद ब्लिस्टर स्ट्रिप्स पर 'एमलोडिपाइन' (Amlodipine) लिखा है, तो उन्हें वापस फार्मेसी में लौटा देना चाहिए।
जिन पैक्स में 'रैमिप्रिल' (Ramipril) टैबलेट्स सही लेबल के साथ मौजूद हैं, उन्हें वापस लौटाने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि वैसे तो दोनों दवाएं एक ही जैसी हैं और कई मरीजों के लिए डॉक्टर एमलोडिपाइन और रैमिप्रिल की कंबाइन दवा भी देते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, हालांकि मरीज की स्थिति और जरूरतों को देखते हुए डॉक्टर सिर्प रैमिप्रिल या सिर्फ एमलोडिपाइन भी दे सकते हैं, इसलिए दवा की जांच जरूरी है।
गलत दवा ले लेने से क्या हो सकता है?
मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने बताया कि ऐसा लगता है कि यह गड़बड़ी उस फैक्टरी में पैकेजिंग के दौरान हुई है, जहां ये दोनों दवाएं बनाई जाती हैं। रेगुलेटर ने आगे कहा कि चूंकि इन दोनों दवाओं का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए किया जाता है, इसलिए रैमिप्रिल की जगह पर अगर किसी ने एमलोडिपाइन सॉल्ट वाली दवा ले भी ली है तो इसके कोई नुकसान नहीं हैं।अगर गलती से गलत टैबलेट ले ली जाती है, तो इसके कुछ मामलों में साइड-इफेक्ट के तौर पर चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
एमएचआरए ने दवा की दुकानों और स्वास्थ्य पेशेवरों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित बैच का बचा हुआ स्टॉक वापस कर दें। एमएचआरए में अधिकारी शरीन डोएक ने कहा, अगर किसी ने भी गलती से गलत गोलियां ले ली हैं और अस्वस्थ महसूस कर रहा हो तो उसे डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
रैमिप्रिल और एम्लोडिपाइन के बारे में जान लीजिए
रैमिप्रिल ऐसी दवा है जिसे 'ACE इनहिबिटर' के नाम से जाना जाता है। यह उस हार्मोन को रोककर रक्तचाप को कम करती है, जो आमतौर पर रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ने का काम करता है। इससे रक्त वाहिकाएं शिथिल होकर फैल जाती हैं, जिससे हृदय पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है और रक्त का प्रवाह बेहतर हो जाता है।एम्लोडिपाइन दवाओं को 'कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स' कहा जाता है। यह रक्त वाहिकाओं मांसपेशियों की कोशिकाओं में कैल्शियम को प्रवेश करने से रोकती है। इससे रक्त वाहिकाएं शिथिल होकर फैल जाती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह अधिक आसानी से हो पाता है।ये दोनों ही दवाएं आमतौर पर उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए दी जाती है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिमों को कम करने के लिए भी ये दवाएं लिखी जाती हैं, हालांकि ये शरीर पर अलग-अलग जैविक प्रक्रियाओं के माध्यम से काम करती हैं।
अंगूर खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, ऐसे हटाएं पेस्टिसाइड
9 Mar, 2026 01:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Do Black Or Green Grapes Have More Pesticides: अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. इन्हें लोग स्नैक के रूप में, फ्रूट सलाद में या कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंगूर खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है. बिना धोए अंगूर खाने से शरीर में कीटनाशकों, बैक्टीरिया या गंदगी के जाने का खतरा बढ़ सकता है. सोशल मीडिया पर भी इन दिनों बिना धोए अंगूर खाने के नुकसान को लेकर काफी चर्चा हो रही है|
क्यों साफ करने चाहिए अंगूर?
कई लोग बताते हैं कि खेती के दौरान अंगूर पर पेस्टिसाइड और वैक्स जैसी परत लग सकती है, इसलिए इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. फूड ब्लॉगर वाणी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक टिप साझा करते हुए बताया कि अंगूर को साफ करने के लिए उन्हें सिरका और बेकिंग सोडा वाले पानी में करीब 15 मिनट तक भिगोकर रखना चाहिए और फिर तीन-चार बार अच्छी तरह धोना चाहिए|
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हालांकि, इस बारे में एक्सपर्ट की राय थोड़ी अलग भी है. फिटनेस और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रिया श्रॉफ एकलास, जो Body Fit TV और The Diet Channel की फाउंडर हैं, उन्होंने बताया कि अंगूर खाने से पहले उन्हें धोना बेहद जरूरी है. उनके अनुसार बिना धोए अंगूर खाने से कीटनाशक, मिट्टी और बैक्टीरिया शरीर में जा सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर निगेटिव असर पड़ सकता है|
साफ करने का सही तरीका कौन सा है?
अब सवाल यह उठता है कि अंगूर को सही तरीके से कैसे धोना चाहिए. कुछ लोग एक चम्मच समुद्री नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर पानी में अंगूर को 5 से 7 मिनट तक भिगोते हैं और फिर उन्हें साफ पानी से धो लेते हैं. हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इस तरीके की प्रभावशीलता को लेकर साइंटफिक रूप से पूरी तरह प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर बहते पानी के नीचे अंगूर को अच्छी तरह धोना ही पर्याप्त माना जाता है|
साफ करने के बाद क्या करना चाहिए?
अगर आप और ज्यादा सावधानी बरतना चाहते हैं तो ऑर्गेनिक फल खरीद सकते हैं या बाजार में मिलने वाले खास फ्रूट वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अंगूर को खाने से पहले बहते पानी में अच्छी तरह साफ किया जाए. साफ करने के बाद अंगूर को सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक अंगूर को धोने के बाद उन्हें हल्के हाथ से साफ कपड़े या पेपर टॉवल से सुखा लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमी से फफूंदी जल्दी लग सकती है. इसके बाद उन्हें ऐसे कंटेनर में रखें जो पूरी तरह एयरटाइट न हो, ताकि थोड़ी हवा आती-जाती रहे. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि काले और हरे दोनों तरह के अंगूरों पर पेस्टिसाइड के अवशेष पाए जा सकते हैं. इसलिए रंग चाहे कोई भी हो, अंगूर खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है|
पनीर की सब्जी नहीं बनती टेस्टी? ट्राई करें ये आसान तरीका
9 Mar, 2026 01:10 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Restaurant Style Paneer At Home: पनीर की सब्जी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अक्सर घर पर वह रेस्टोरेंट वाला 'मैजिक' नहीं मिल पाता। कई बार हम मसालों के चुनाव में उलझ जाते हैं, जिससे सब्जी का असली स्वाद दब जाता है। मगर आज हम आपको पनीर एक ऐसी 'सीक्रेट' रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कम से कम मसालों में एक ऐसी लजीज सब्जी तैयार कर सकते हैं कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
इस रेसिपी की खासियत इसका ताजा पिसा हुआ मसाला है, जो ग्रेवी को एक गहरा और शाही स्वाद देता है। अगर आप कुकिंग में नए हैं या बार-बार कोशिश के बाद भी फेल हो रहे हैं, तो यह तरीका आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। सामग्री की बात करें तो आपको बस एक बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, एक दालचिनी का टुकड़ा, काली मिर्च, लौंग, प्याज, तेजपत्ता, जीरा, लहसुन और मिर्च जैसी बुनियादी चीजों की जरूरत है। घर के साधारण मसालों से तैयार यह डिश रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे सकती है।
ताजे मसालों का जादुई पेस्ट
सबसे पहले प्याज, बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, जीरा, काली मिर्च, लौंग, लहसुन और 3 लाल व 3 हरी मिर्च को एक साथ मिक्सर में डाल लें।
इन सभी चीजों को थोड़ा पानी डालकर एक महीन पेस्ट बना लें, ध्यान रखें कि खड़े मसालों को प्याज के साथ पीसने से ग्रेवी में खुशबू दोगुनी हो जाती है।
यह ताजा मसाला ही आपकी सब्जी को वह रेस्टोरेंट वाला फ्लेवर देगा जो बाजार के पिसे हुए पाउडर मसालों से नहीं मिल पाता।
मसाले भूनने की सही तकनीक
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार किया हुआ पेस्ट सावधानी से डालें, इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
मसाले को तब तक भूनना है जब तक वह गहरा लाल न हो जाए और कड़ाही के किनारों से तेल न छोड़ने लगे।
मसाले का तेल छोड़ना इस बात का संकेत है कि प्याज और लहसुन का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो चुका है और ग्रेवी पकने के लिए तैयार है।
ग्रेवी और पनीर का संगम
जब मसाला भून जाए, तो अपनी पसंद के अनुसार ग्रेवी के लिए पानी डालें और एक उबाल आने दें।
अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि पनीर मसालों को सोख ले।
अंत में ढेर सारा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें, धनिया न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सब्जी को एक फ्रेश लुक भी देता है।
कम मसालों में शानदार स्वाद
पनीर की यह झटपट रेसिपी आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। खास बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने के लिए ढेरों मसालों की नहीं, बल्कि सही तरीके की जरूरत है। इस तरीके से बनी सब्जी को आप रोटी, नान या गरमा-गरम चावल के साथ परोस सकते हैं। घर आए मेहमानों को जब आप यह परोसेंगे, तो वे यकीन नहीं कर पाएंगे कि इसे इतनी आसानी से बनाया गया है।
चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकती हैं ये चीजें, सोने से पहले बचें
9 Mar, 2026 01:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Night Skincare Mistakes: हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे। इसलिए लोग रात में सोने से पहले कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे चेहरे पर लगाते हैं। रात में जब आप सोते हैं तो त्वचा खुद को ठीक करती है। इस वक्त त्वचा को रिपेयर होने का मौका मिलना चाहिए। लेकिन कई बार अनजाने में लोग ऐसी चीजें चेहरे पर लगा लेते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकती हैं।
अगर रात में गलत चीजें चेहरे पर लगा दी जाएं, तो इससे मुहांसे, एलर्जी, ऑयली स्किन और स्किन डैमेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा सही और हल्का स्किनकेयर रूटीन अपनाएं ताकि आपकी त्वचा सुबह फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।
भारी और ऑयली क्रीम
कई लोग सोचते हैं कि रात में ज्यादा क्रीम लगाने से त्वचा ज्यादा मॉइश्चराइज हो जाएगी। लेकिन बहुत ज्यादा ऑयली या भारी क्रीम लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन हो सकती है। इसलिए रात में हल्का और स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाना बेहतर होता है।
नींबू
नींबू को अक्सर लोग स्किन ब्राइटनिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे रात में सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता। क्योंकि इसमें एसिडिक तत्व होते हैं। इससे त्वचा में जलन हो सकती है और कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
मेकअप हटाए बिना सोना
यह सबसे आम और सबसे बड़ी स्किनकेयर गलती है। अगर आप मेकअप हटाए बिना सो जाते हैं, तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं। पिंपल्स बढ़ सकते हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है। सोने से पहले हमेशा क्लींजर या मेकअप रिमूवर से चेहरा साफ करना जरूरी है।
टूथपेस्ट लगाना
कुछ लोग पिंपल्स को जल्दी सुखाने के लिए टूथपेस्ट चेहरे पर लगा लेते हैं। लेकिन यह तरीका स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा सूख सकती है। जलन और रेडनेस हो सकती है, साथ ही स्किन इरिटेशन बढ़ सकता है। पिंपल्स के लिए बेहतर है कि डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाएं।
ज्यादा स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
कई लोग रात में एक साथ कई प्रोडक्ट्स लगा लेते हैं। जैसे, सीरम, क्रीम, ऑयल और फेस पैक आदि। यह स्किन के लिए ज्यादा हो सकता है और स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है। स्किनकेयर में हमेशा कम लेकिन सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
सही नाइट स्किन केयर रूटीन क्या होना चाहिए?
अगर आप रात में त्वचा को हेल्दी रखना चाहते हैं तो यह आसान रूटीन अपनाएं। हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें। मेकअप पूरी तरह हटाएं। जरूरत हो तो हल्का सीरम लगाएं और स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं। यह रूटीन त्वचा को रातभर रिपेयर और हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी
केजरीवाल ने ममता का थामा हाथ, BJP पर साधा निशाना
