नारी विशेष
सिर्फ 5 मिनट में पाएं नेचुरल ब्यूटी, जानिए आसान तरीके
7 Mar, 2026 02:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
How To Get No-Makeup Look: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज घंटों मेकअप करना न तो संभव है और न ही त्वचा के लिए अच्छा है। यही कारण है कि आज के समय में 'नो-मेकअप लुक' या 'क्लीन गर्ल एस्थेटिक' सबसे बड़ा ब्यूटी ट्रेंड बनकर उभर रहा है। इस लुक का असली राज स्किन को मेकअप से ढंकना नहीं, बल्कि उसे अंदर से हेल्दी और चमकदार बनाना है। नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए आपको महंगे कॉस्मेटिक्स के बजाय सही स्किनकेयर रूटीन और स्मार्ट ग्रूमिंग की जरूरत होती है। मात्र 5 मिनट के इस रूटीन से आप न सिर्फ फ्रेश दिख सकती हैं, बल्कि आपकी त्वचा भी खुलकर सांस ले पाती है। सेलिब्रिटी स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार नेचुरल चमक पाने के लिए हाइड्रेशन और ब्लड सर्कुलेशन पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि लोग आपकी खूबसूरती की तारीफ करें और उन्हें पता भी न चले कि आपने क्या लगाया है, तो ये आसान स्टेप्स आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
स्किन प्रेप और हाइड्रेशन का जादू
नेचुरल चमक की शुरुआत एक साफ और मॉइस्चराइज्ड चेहरे से होती है, सबसे पहले एक माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं।
चेहरे पर हयालूरोनिक एसिड या विटामिन-सी वाला ग्लो सीरम लगाएं और उसके ऊपर एक अच्छा मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
सनस्क्रीन न सिर्फ सुरक्षा देता है, बल्कि चेहरे पर एक हेल्दी शीन भी छोड़ता है, जो बिना हाइलाइटर के भी आपके पर चमक लाता है।
आंखों और भौहों को दें सही शेप
चेहरे की बनावट में भौहों का बहुत बड़ा रोल होता है; एक 'स्पूली' ब्रश से अपनी भौहों को ऊपर की ओर कॉम्ब करें ताकि वे भरी हुई दिखें।
पलकों को केवल आईलैश कर्लर से कर्ल कर लें, इससे आपकी आंखें तुरंत खुली और जागृत (Awake) नजर आएंगी।
यदि जरूरत हो, तो आंखों के नीचे के काले घेरों को हल्के कंसीलर से 'डैब' करें, लेकिन उसे रगड़ें नहीं ताकि लुक नेचुरल बना रहे।
नेचुरल फ्लश और लिप केयर
अपने गालों पर गुलाबी रंगत लाने के लिए आप 'बीटरूट टिंट' या अपनी उंगलियों से हल्का सा गालों को थपथपा सकते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
होठों के लिए किसी भारी लिपस्टिक के बजाय टिन्टेड लिप बाम या लिप ऑयल का चुनाव करें जो होठों को नमी और हल्की चमक दे।
चेहरे को एक 'फेस मिस्ट' से सेट करें, जो आपकी त्वचा को दिन भर हाइड्रेटेड और ओस जैसा (Dewy) बनाए रखेगा।
आत्मविश्वास ही असली चमक है
नेचुरल ब्यूटी का मतलब केवल बाहरी चमक नहीं, बल्कि अपने असली रूप को स्वीकार करना है। 2026 में 'ब्यूटी स्टैंडर्ड्स' बदल रहे हैं और अब लोग 'परफेक्ट' दिखने के बजाय 'रियल' दिखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। सही खान-पान, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद इस 5 मिनट के रूटीन के पूरक हैं। जब आप अंदर से खुश और स्वस्थ महसूस करती हैं, तो वह चमक आपके चेहरे पर अपने आप दिखाई देती है। मेकअप एक चुनाव हो सकता है, लेकिन आपकी प्राकृतिक सुंदरता आपकी पहचान है।
ज्यादा स्किन केयर भी बन सकती है नुकसान की वजह, जानिए ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
7 Mar, 2026 02:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आज महिलाएं त्वचा की देखभाल को लेकर बेहद जागरूक हैं। सुबह क्लींजिंग, दिन में मॉइश्चराइजिंग और रात में स्किन को रिपेयर होने में मदद करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार स्किन केयर के नाम पर प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल किया जाने लगता है। विशेषज्ञ इसे ‘ओवर-स्किनकेयर’ कहते हैं, जो त्वचा के लिए नुकसादायक है।
क्या है यह सिंड्रोम
ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम में महिलाएं त्वचा को लेकर जरूरत से ज्यादा सतर्क हो जाती हैं और अपनी स्किन टाइप को समझे बिना ट्रेंडी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं। बार-बार स्क्रब और एक्सफोलिएशन से त्वचा की प्राकृतिक परत कमजोर हो जाती है। नतीजा- जलन, लालिमा, खुजली, दाने या अचानक ब्रेकआउट।
सोशल मीडिया भी एक वजह
सोशल मीडिया पर दिखने वाले ‘ओवरनाइट’ और ‘इंस्टेंट ग्लो’ वीडियो आपको नए-नए सीरम और क्रीम आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में दूसरों जैसी चमक पाने की जल्दबाजी में आप स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचा बैठती हैं।
गलत तकनीक अपनाना
ट्रेटिनॉइन, विटामिन सी और ग्लाइकोलिक एसिड जैसे शक्तिशाली इंग्रीडिएंट्स लाभकारी तो होते हैं, लेकिन इन्हें एक साथ और बार-बार इस्तेमाल करना त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, बार-बार चेहरा धोना, जोर से स्क्रब करना या केमिकल पील और मास्क का अधिक उपयोग प्राकृतिक ऑयल को खत्म करता है। परिणामस्वरूप त्वचा की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है और रूखी, बेजान व संवेदनशील नजर आने लगती है।
स्किन टाइप को न समझना
हर त्वचा की जरूरत अलग होती है, इसलिए सेंसिटिव, ऑयली या ड्राय स्किन के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। बिना जानकारी के गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल त्वचा में जलन, पिंपल्स या रूखापन बढ़ा देता है। सही नतीजों के लिए स्किन टाइप को पहचानना जरूरी है। जब प्रोडक्ट्स त्वचा की जरूरत के अनुसार चुने जाते हैं, तो स्किन हेल्दी और संतुलित दिखती है।
बेसिक रूटीन की जरूरत
जैसे घर में जरूरत से ज्यादा सामान अव्यवस्था पैदा करता है, वैसे ही त्वचा पर ढेर सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नुकसानदेह साबित होते हैं। इसलिए कम ही सही, लेकिन प्राकृतिक प्रॉडक्ट चुनें।
सैंडविच मेथड का इस्तेमाल
दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में त्वचा विज्ञान विभाग में जूनियर रेजिडेंट, डॉ. सम्पूर्णा दास बताते हैं कि अगर आपको लग रहा है कि आप ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम की ओर बढ़ रही हैं तो अपने स्किन केयर रूटीन को सरल बनाएं। ऐसे में सैंडविच मेथड (मॉइश्चराइजर–रेटिनॉइड–मॉइश्चराइजर) बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह तरीका रेटिनॉइड की प्रभावशीलता बनाए रखते हुए त्वचा में होने वाली जलन को कम करता है, क्योंकि मॉइश्चराइजर त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना देता है। साथ ही किसी भी नए प्रोडक्ट को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। संतुलित देखभाल स्वस्थ, शांत और दमकती त्वचा की असली कुंजी है।
हल्की भूख में काम आएंगे ये क्विक और स्वादिष्ट स्नैक्स
7 Mar, 2026 01:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Easy Snacks Recipes: अक्सर ऐसा होता है कि दोपहर का खाना खाने के कुछ समय बाद फिर से हल्की भूख लगने लगती है। यह भूख इतनी ज्यादा नहीं होती कि पूरा भोजन किया जाए, लेकिन कुछ हल्का-फुल्का और स्वादिष्ट खाने का मन जरूर करता है। ऐसे समय में ब्रंच या हल्के स्नैक्स सबसे अच्छा विकल्प होते हैं।
दोपहर और शाम के बीच लगने वाली हल्की भूख को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही और हेल्दी स्नैक्स खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और अनहेल्दी जंक फूड खाने से भी बचा जा सकता है। घर पर उपलब्ध साधारण सामग्री से भी आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और पौष्टिक ब्रंच तैयार कर सकते हैं।अगर आप भी दोपहर और शाम के बीच लगने वाली हल्की भूख को स्वादिष्ट तरीके से शांत करना चाहते हैं, तो घर पर ही कुछ आसान और झटपट बनने वाले व्यंजन बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टेस्टी और हेल्दी ब्रंच आइडियाज के बारे में।
वेज सैंडविच
जब हल्की भूख लगे तो वेज सैंडविच सबसे आसान और जल्दी बनने वाला विकल्प है। कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और हेल्दी वेज सैंडविच तैयार किया जा सकता है।
कैसे बनाएं?
ब्रेड स्लाइस लें
उसमें खीरा, टमाटर, प्याज और उबला आलू डालें
ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें
चाहें तो हल्का बटर या ग्रीन चटनी लगा सकते हैं।
सूजी का चीला
हल्की भूख के लिए सूजी का चीला भी अच्छा विकल्प है। यह व्यंजन कुरकुरा, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला है।
कैसे बनाएं?
सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर बैटर तैयार करें
उसमें प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं
तवे पर हल्का तेल डालकर चीला सेंक लें
ब्रेड उपमा
अगर घर में बची हुई ब्रेड है तो उससे ब्रेड उपमा बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए ब्रेड के अलावा टमाटर और प्याज की जरूरत होती है। यह स्नैक पेट के लिए हल्का और स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है।
कैसे बनाएं?
कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें।
उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
फिर प्याज और टमाटर भूनें।
छोटे टुकड़ों में कटी ब्रेड डालकर हल्का मसाला मिलाएं।
स्प्राउट्स सलाद
अगर आप हेल्दी ब्रंच चाहते हैं तो स्प्राउट्स सलाद बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए अंकुरित मूंग या चना चाहिए। पहले से भिगोकर रखें ताकि जब भूख लगे तो आसानी से बनाकर खा सकें।
कैसे बनाएं?
अंकुरित मूंग या चना लें।
उसमें टमाटर, प्याज, खीरा और नींबू का रस मिलाएं।
थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें।
यह स्नैक प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है।
बचा हुआ खाना बनेगा नया स्वाद, जानें खास रेसिपी
7 Mar, 2026 01:19 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
How To Use Leftover Rice And Roti: अक्सर हमारे घरों में रात का खाना, जैसे चावल, रोटियां या दाल बच जाती हैं। ज्यादातर लोग इन बचे हुए खाना को फेक देते हैं। अगर आप चाहें तो इन बचे हुए खाने का आसानी से दोबारा उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा स्मार्ट तरीके अपनानें होंगे। देखा जाए तो भोजन फेंकना एक तरह से संसाधनों की बर्बादी है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर खाना बच जाए तो कैसे उसका सदुपयोग कर सकते हैं।
अगर चावल बच गया है तो आप उसे अगले टाइम लेमन राइस या कुरकुरे कबाब बना सकते हैं। वहीं बासी रोटियां बची हैं तो आप 'रोटी नूडल्स' बना सकते हैं या घी में तवे पर सेक कर खा सकते हैं। यह न केवल आपके समय और पैसे की बचत करता है, बल्कि आपको एक नया और अनोखा स्वाद भी देता है। सस्टेनेबल लिविंग के इस दौर में, बचे हुए खाने को स्वादिष्ट बनाकर खाना एक ट्रेंड भी बन चुका है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बासी रोटियों बचें को क्या करें?
अगर सुबह की रोटियां बच गई हैं, तो उन्हें पतली पट्टियों में काटकर सब्जियों और सॉस के साथ फ्राई करें, अच्छी बात यह है कि ये स्वादिष्ट 'रोटी नूडल्स' छोटे बच्चे भी खूब पसंद से खाते हैं।
रोटियों को तवे पर थोड़ा और कुरकुरा करके उन पर पिज्जा सॉस, सब्जियां और चीज डालकर 'रोटी पिज्जा' भी बनाया जा सकता है, जो बच्चों को खूब पसंद आता है।
इन रोटियों को तलकर आप 'मसाला पापड़' की तरह क्रिस्पी स्नैक के रूप में भी चाय के साथ परोस सकते हैं।
बचे हुए चावल का क्या करें?
रात के बचे हुए उबले चावलों में उबले आलू, बारीक कटी सब्जियां और कॉर्नफ्लोर मिलाकर आप शानदार 'राइस कटलेट्स' तैयार कर सकते हैं।
चावलों में थोड़ा दही, राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर आप झटपट 'कर्ड राइस' या 'लेमन राइस' बना सकते हैं जो लंच बॉक्स के लिए बेहतरीन विकल्प है।
चावल को थोड़ा मैश करके उसमें गुड़ या शक्कर मिलाकर आप मीठे 'चावल के पुए' भी बना सकते हैं, जो एक पारंपरिक मिठाई का स्वाद देते हैं।
बची हुई दाल और सब्जियों का स्मार्ट उपयोग
अक्सर घर में बनी हुई गाढ़ी दाल बच जाती है आप उसे गेहूं अगले टाइम में आटे में गूंथ सकते हैं; इससे बने 'दाल परांठे' न सिर्फ मुलायम होते हैं बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं।
अगर सूखी सब्जी बच गई है, तो उसे मैश करके सैंडविच की फिलिंग या ब्रेड रोल्स के अंदर इस्तेमाल करें, यह एक बेहतरीन नाश्ता बन जाता है।
बची हुई करी वाली सब्जियों को आप ग्रेवी के तौर पर इस्तेमाल कर 'मिक्स वेज पुलाव' या 'बिरयानी' का आधार बना सकते हैं।
किचन में खराब होने वाली चीजों को ऐसे बचाएं
बचे हुए भोजन का सदुपयोग करना न सिर्फ संसाधनों का सदुपयोग है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आज जब महंगाई और संसाधनों की कमी बढ़ रही है, तब 'लेफ्टओवर रेसिपीज' को अपनाना एक स्मार्ट तरीका है। कभी-कभी सबसे बेहतरीन स्वाद उन्हीं चीजों से निकलकर आता है जिन्हें हम बेकार समझ लेते हैं। तो अगली बार जब फ्रिज में खाना बचे, तो उसे फेंकने के बजाय एक नई डिश का आनंद लें।
मिलावटी मिठाइयों से बचें, घर पर झटपट बनाएं 3 स्टाइलिश गुजिया
6 Mar, 2026 06:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होली का त्योहार बिना गुजिया के अधूरा है. रंगों के पास आते ही हर घर में मावे और मेवों वाली लजीज गुजिया बनने लगती है. अक्सर लोग सांचे का इस्तेमाल करते हैं, जिससे गुजिया हमेशा एक ही डिजाइन की बनती है जिसे देख-देखकर अब सब बोर हो चुके हैं. इस साल क्यों न कुछ नया किया जाए. अगर आप भी वही पुरानी शेप की गुजिया बनाकर थक गए हैं, तो इस होली अपने हुनर से गुजिया को एक शानदार नया लुक दें और सबको सरप्राइज कर दें.
फ्लॉवर डिजाइन गुजिया
गुजिया को फूल जैसा सुंदर आकार देने का सबसे आसान तरीका.
गुंथे हुए मैदे की छोटी और एक बराबर लोइयां बनाकर उन्हें पूरी की तरह बेल लें.
दो पूरियां लें और किसी गिलास की मदद से उन्हें बिल्कुल एक साइज के गोल टुकड़ों में काट लें.
एक पूरी के बीच में मसाला (भरावन) रखें और उसके चारों तरफ थोड़ा सा पानी लगा दें.
इसके ऊपर दूसरी पूरी रखें और किनारों को उंगलियों से दबाकर अच्छी तरह चिपका दें.
अब चाकू की मदद से पूरी के किनारों पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे कट लगाएं.
जहां कट लगाए हैं उन दो हिस्सों को उंगलियों से आपस में जोड़कर नुकीला बना दें, जिससे यह फूल जैसा दिखने लगेगा.
क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन
क्लासिक फोल्डेड किनारी डिजाइन वाली गुजिया तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पूरी में स्टफिंग भरें.
फिर साइड में पानी लगाकर आधा मोड़कर फिर सील कर दें.
अब एक कोने से किनारे को थोड़ा-थोड़ा मोड़ें.
फोल्ड करते समय हर फोल्ड को उंगलियों से हल्का दबाते जाएं.
पूरे किनारें को इसी तरह से फोल्ड कर लें. ये बनाने में जितना सिम्पल है उतना ही दिखने में खूबसूरत भी है.
दिया शेप गुजिया
गुजिया को सुंदर दीये (Diyas) का आकार देने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
बेली हुई पूरी में स्टफिंग भरें और उसे आधा मोड़कर किनारों से अच्छी तरह बंद कर दें.
उंगलियों की मदद से किनारों को हल्का सा मोड़ते हुए एक सुंदर पैटर्न बनाएं.
अब गुजिया के दोनों आखिरी सिरों को धीरे से मोड़कर एक-दूसरे के साथ चिपका दें.
ऐसा करने से आपकी गुजिया का आकार एक खूबसूरत जलते हुए दीये जैसा नजर आएगा.
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
28 Feb, 2026 03:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
How To Make Chowmein From Leftover Roti: रसोई में असली हुनर तब नजर आता है जब हम बचे हुए खाने से भी कुछ नया और मजेदार बना लें. अक्सर रात की बची रोटियां अगले दिन किसी को खास पसंद नहीं आतीं. एक ही चीज को दोबारा उसी अंदाज में परोस दिया जाए तो घरवालों का मन भी नहीं करता. लेकिन अगर उसी बासी रोटी को नया ट्विस्ट दे दिया जाए, तो वही साधारण चपाती सबकी फेवरेट बन सकती है. आमतौर पर लोग बची रोटियों से रोटी का चूरा या उपमा बना लेते हैं, लेकिन इस बार उन्हें चाइनीज ट्विस्ट देकर कुछ अलग ट्राई किया जा सकता है. इसमें रोटी चाऊमीन या रोटी नूडल्स स्वाद में लाजवाब होती है और खासकर बच्चों को खूब पसंद आती है. यह डिश जल्दी बनती है और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि आप इसका चाउमीन कैसे बना सकते हैं|
कैसे बना सकते हैं रोटी का नूडल्स?
अगर आप रोटी का नूडल्स बनाने की सोच रहे हैं, तो इसे बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले बची हुई रोटियों को फोल्ड कर लें और उन्हें पतली-पतली लंबी स्ट्रिप्स में काट लें, बिल्कुल नूडल्स की तरह. इसके बाद अब आपको एक कड़ाही या पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर हल्का भून लें. इसके बाद अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी या प्याज डालें और तेज आंच पर हल्का क्रंची रहने तक पकाएं. जब आपको लगे कि यह पक गया है, तो इसको उतार दें|
कैसे लाएं चाइनीज स्वाद?
अब बारी है असली चाइनीज स्वाद की. पैन में एक चम्मच सोया सॉस, थोड़ा टमाटर केचप और कुछ बूंदें विनेगर डालें. चाहें तो थोड़ा चिली सॉस भी मिला सकते हैं, ताकि स्वाद और चटपटा हो जाए. नमक और काली मिर्च डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें. जब मसाला तैयार हो जाए, तब कटी हुई रोटियों को इसमें डालकर 2-3 मिनट तक अच्छे से टॉस करें, ताकि सारी सॉस रोटी में अच्छी तरह मिल जाए|कुछ ही मिनटों में आपकी बासी रोटी की चटपटी चाऊमीन तैयार है. यह डिश शाम के स्नैक, बच्चों के टिफिन या अचानक लगी भूख के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे फूड वेस्टेज भी नहीं होता और घर के लोग भी खुश रहते हैं. इसलिए अगली बार आप घर की रोटी फेंकने से पहले उसको कुछ अलग बनाने की ट्राई करें, जिसको बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी खूब खाना पसंद करते हैं|
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
28 Feb, 2026 03:33 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होली सिर्फ रंग खेलने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है. होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है, जहां लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं, लेकिन होली की असली रौनक सिर्फ रंगों से ही नहीं बढ़ती, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों से भी इस त्योहार की मिठास दोगुनी हो जाती है|पहले के समय में घरों में कई दिन पहले से पापड़, चिप्स, दालमोठ और तरह-तरह के नमकीन बनाए जाते थे. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भले ही समय कम हो, लेकिन कुछ पारंपरिक व्यंजन आज भी हर घर में जरूर बनाए जाते हैं. अगर आप भी होली 2026 पर अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ पारंपरिक और आसान रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप कम समय और कम सामग्री में तैयार कर सकते हैं|
टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ होली स्पेशल रेसिपी
1. ठंडाई: होली के दिन ठंडाई पीने की परंपरा काफी पुरानी है. ठंडाई स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देती है. इसे बनाने के लिए दूध में बादाम, काजू, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और थोड़ा सा केसर मिलाकर पीस लें, फिर इसमें चीनी मिलाएं और ठंडा करके परोसें. चाहें तो बाजार में मिलने वाली इंस्टेंट ठंडाई पाउडर भी दूध में मिलाकर बना सकते हैं|
2. गुजिया: गुजिया के बिना होली अधूरी लगती है. यह एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे खास तौर पर होली पर बनाया जाता है. गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा का आटा गूंथ लें. अंदर भरने के लिए मावा, सूखे मेवे और चीनी मिलाएं. छोटी पूड़ी बेल कर उसमें मिश्रण भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद करें. फिर इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. आप मावा गुजिया, गुलकंद गुजिया या बेक्ड गुजिया भी बना सकते हैं|
3. दही बड़ा: दही बड़ा होली की थाली का खास हिस्सा होता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए उड़द दाल भिगोकर पीस लें और छोटे-छोटे बड़े तल लें. इन्हें पानी में भिगोकर नरम करें, फिर फेंटे हुए दही में डालें. ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर परोसें|
4. दाल कचौड़ी: अगर आप कुछ चटपटा बनाना चाहते हैं तो दाल कचौड़ी बेहतरीन ऑप्शन है. इसके लिए पहले मूंग दाल को भिगोकर दरदरा पीस लें. इसमें जीरा, धनिया और अन्य मसाले मिलाकर भून लें. मैदा की लोई में दाल का मिश्रण भरकर कचौड़ी बनाएं और धीमी आंच पर तलें. यह बाहर से खस्ता और अंदर से मसालेदार होती है|
आसान और जल्दी बनने वाले होली स्नैक्स
1. नमकपारा: होली के आसपास घर के काम ज्यादा होते हैं, ऐसे में महिलाएं सोचती हैं कि जल्दी क्या बनाया जाए. ऐसे में नमकपारा बेहतरीन ऑप्शन है. मैदा में नमक और अजवाइन मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. बेल कर छोटे टुकड़े काट लें और धीमी आंच पर तलें. ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें|
2. मठरी: मैदा में नमक और घी डालकर सख्त आटा गूंथें. छोटी-छोटी मठरी बनाकर तेल में तल लें. यह 2–3 हफ्ते तक कुरकुरी रहती है|
3. नमकीन सेव: बेसन में नमक, हल्दी और अजवाइन मिलाकर आटा तैयार करें. सेव मशीन से निकालकर तेल में तलें. ठंडा होने पर डिब्बे में भरकर रखें|
4. नमकीन काजू: काजू को हल्का भूनें. नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर धीमी आंच पर चलाएं. ठंडा होने पर स्टोर करें|
5. शक्करपारा: मैदा में घी मिलाकर आटा गूंथें. छोटे टुकड़े काटकर तल लें, फिर चीनी की चाशनी में मिलाकर सूखने दें|
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी
28 Feb, 2026 03:26 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
होली रंगों, खुशियों और मिठास का त्योहार है. भारत में होली का जश्न बिना पकवानों के अधूरा माना जाता है और जब बात मिठाइयों की आती है तो गुजिया सबसे पहले याद आती है. खासकर होली के मौके पर गुजिया बनाना एक परंपरा जैसा है. घरों में कई दिन पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण कई लोग बाजार से गुजिया खरीद लेते हैं, लेकिन बाजार की गुजिया में वो घर जैसा स्वाद और शुद्धता नहीं मिल पाती. कई बार इनमें ज्यादा चीनी और कम क्वालिटी वाली सामग्री होती है, जो सेहत के लिए भी ठीक नहीं होती|अगर आप भी इस होली पर अपने परिवार के लिए घर पर हलवाई स्टाइल, चाशनी वाली खस्ता गुजिया बनाना चाहती हैं, तो आइए आज हम आपको आसान रेसिपी बताते हैं जो आपके बहुत काम आएगी. इसे बनाना मुश्किल नहीं है, बस सही तरीका अपनाने की जरूरत है|
घर पर गुजिया बनाने की सिंपल रेसिपी
1. आटा तैयार करें - सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें. उसमें आधा कप घी डालें और अच्छे से मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 30 मिनट के लिए रख दें. इससे गुजिया खस्ता बनेगी|
2. स्टफिंग तैयार करें - एक कढ़ाई में मावा डालकर हल्की आंच पर कुछ मिनट तक भून लें. ध्यान रखें कि मावा जले नहीं, बस हल्का सा रंग बदल जाए. मावा ठंडा होने के बाद उसमें कटे हुए बादाम, इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिला दें. आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है|
3. गुजिया भरें - अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को पूरी की तरह गोल बेल लें. बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें. किनारों पर हल्का पानी लगाएं और गुजिया को मोड़कर बंद कर दें. आप चाहें तो कांटे या फैंसी कटर से किनारों को डिजाइन दे सकती हैं|
4. गुजिया तलने का सही तरीका - हमेशा मोटी तली वाली कढ़ाई का यूज करें. घी या तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल से धुआं नहीं उठना चाहिए. तेल ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए. गुजिया डालते ही उसे तुरंत न चलाएं, इससे वह फट सकती है. धीमी आंच पर 7–10 मिनट तक तलें. जब एक तरफ से सुनहरी हो जाए, तब धीरे से पलटें. हल्का भूरा और कुरकुरा होने पर निकाल लें. प्लेट में टिश्यू पेपर बिछाकर एक्स्ट्रा तेल सोख लें. ठंडा होने के बाद गुजिया को एयर टाइट डिब्बे में रखें|
अगर बनानी हो चाशनी वाली गुजिया
अगर आप हलवाई जैसी चाशनी वाली गुजिया बनाना चाहती हैं, तो 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें. तली हुई गर्म गुजिया को 2–3 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर निकाल लें. ठंडी होने पर ऊपर हल्की सी चीनी की परत जम जाएगी और स्वाद और भी बढ़ जाएगा|
गर्दन के कालेपन को जड़ से मिटाएंगे ये 8 देसी उपाय! आलू से लेकर एलोवेरा तक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
28 Feb, 2026 12:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
How to get rid of dark neck naturally : चेहरे की खूबसूरती के लिए तो हम घंटों पार्लर में बिताते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर हम अपनी गर्दन की देखभाल करना भूल जाते हैं. नतीजा यह होता है कि चेहरा तो चमकता रहता है, लेकिन गर्दन पर कालापन (Dark Neck) जम जाता है. डॉक्टरी भाषा में इसे ‘हाइपरपिग्मेंटेशन’ कहा जाता है. कभी-कभी यह साफ-सफाई की कमी से होता है, तो कभी शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसे आंतरिक असंतुलन का संकेत भी हो सकता है. अगर आप भी काली गर्दन की वजह से अपनी पसंद के कपड़े पहनने या बाल खुले रखने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी गर्दन का रंग निखार सकती हैं. आइए जानते हैं 8 अचूक देसी उपाय:
1. आलू का रस- आलू में प्राकृतिक एंजाइम और हल्के ब्लीचिंग एजेंट होते हैं. इसमें मौजूद विटामिन-C त्वचा की टोन को समान करने में मदद करता है.
कैसे करें इस्तेमाल: एक कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें. इसे गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
2. एलोवेरा जेल- एलोवेरा में ‘एलोइन’ नामक यौगिक होता है, जो पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है. यह त्वचा को नमी भी देता है.
कैसे करें इस्तेमाल: रात को सोने से पहले शुद्ध एलोवेरा जेल गर्दन पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें.
3. एप्पल साइडर विनेगर- इसमें मौजूद एसिटिक एसिड मृत कोशिकाओं (Dead Cells) को हटाता है और त्वचा के pH स्तर को संतुलित करता है.
कैसे करें इस्तेमाल: बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं. कॉटन की मदद से इसे लगाएं, 5 मिनट बाद धो लें.
4. दही, हल्दी और बेसन का पैक- यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक नुस्खा है. दही में लैक्टिक एसिड होता है, हल्दी पिग्मेंटेशन कम करती है और बेसन गहराई से सफाई करता है.
कैसे करें इस्तेमाल: 1 चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच बेसन का गाढ़ा पेस्ट बनाएं. 15 मिनट लगाकर धो लें.
5. नींबू का रस – नींबू में विटामिन-C और साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है. ऐसे में नींबू दाग-धब्बों को हल्का करने के काम आता है
कैसे करें इस्तेमाल: इसे शहद या गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं. ध्यान रहे, इसे लगाने के बाद धूप में न निकलें और रात में ही इस्तेमाल करें.
6. AHA या BHA युक्त क्लीनर- ग्लाइकोलिक एसिड (AHA) या सैलिसिलिक एसिड (BHA) जैसे तत्व त्वचा की ऊपरी परत को धीरे से एक्सफोलिएट करते हैं और नई, साफ त्वचा लाने में मदद करते हैं.
7. खीरे का रस या पल्प – खीरा त्वचा को ठंडक देता है और हाइड्रेट करता है. यह जिद्दी कालेपन को धीरे-धीरे हल्का करने में बहुत प्रभावी है.
कैसे करें इस्तेमाल: खीरे को कद्दूकस कर उसका पल्प 20 मिनट के लिए गर्दन पर लगाएं.
8. बेकिंग सोडा स्क्रब- बेकिंग सोडा एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो डेड स्किन को तुरंत हटाने में मदद करता है.
कैसे करें इस्तेमाल: एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. गर्दन पर 2-3 मिनट सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और फिर धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं.इन घरेलू उपायों का असर रातों-रात नहीं दिखता, इसलिए इन्हें नियमित रूप से (हफ्ते में 2-3 बार) इस्तेमाल करना जरूरी है. साथ ही, अपनी गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें. अगर कालापन बहुत गहरा है और घरेलू उपायों से ठीक नहीं हो रहा, तो एक बार स्किन स्पेशलिस्ट (Dermatologist) से जरूर सलाह लें.
न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5 नेचुरल ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो
28 Feb, 2026 12:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Home Remedies for Glowing Skin: नए साल पर खूबसूरत दिखने की चाह हर महिला की आज के समय में हर महिला चाहती है कि वह किसी पार्टी, शादी या खास मौके पर सुंदरता के मामले में सबसे अलग नजर आए. नए साल का जश्न हो और खूबसूरत दिखने की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ऐसे में अगर आप भी नए साल पर दूसरों से अलग और ज्यादा निखरी हुई दिखना चाहती हैं, तो महंगे मेकअप और ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ आसान और नेचुरल उपाय अपनाकर भी आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बना सकती हैं|
एलोवेरा है स्किन के लिए बेहद फायदेमंद
ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट सुरभि शर्मा बताती हैं कि अगर आप नए साल पर अपनी स्किन में नैचुरल निखार चाहती हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करें. एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से त्वचा को भरपूर नमी मिलती है और दाग-धब्बे व मुंहासे कम होने लगते हैं. यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो लाता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन फ्रेश और चमकदार दिखने लगती है, जिससे नए साल पर आपका लुक और भी खास बन जाता है|
रात में देसी घी लगाने से मिलेगा नैचुरल ग्लो
देसी घी भी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सुरभि शर्मा के अनुसार, घी में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. इससे चेहरा सिर्फ हाइड्रेटेड ही नहीं रहता, बल्कि नैचुरली ग्लो भी करता है. यही वजह है कि दादी और नानी के नुस्खों में देसी घी का खास जिक्र मिलता है. अगर आपकी त्वचा रूखी हो गई है और आप नए साल पर सॉफ्ट और चमकदार स्किन चाहती हैं, तो रात में हल्की मात्रा में देसी घी चेहरे पर लगाकर सोएं. कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा|
नारियल तेल से त्वचा को मिलेगी गहरी नमी
नारियल का तेल त्वचा के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. यह त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत करता है और नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. इसके साथ ही नारियल तेल सूजन और जलन को कम करने का काम भी करता है. इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण चिड़चिड़ी और डैमेज्ड स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से नारियल तेल लगाने से त्वचा सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी नजर आने लगती है|
पपीता फेशियल से दूर होगी चेहरे की डलनेस
अगर आपके चेहरे पर डलनेस की समस्या है, तो पपीता फेशियल आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट सुरभि शर्मा बताती हैं कि पका हुआ पपीता मैश करके चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से स्किन में जबरदस्त निखार आता है. पपीते में मौजूद एंजाइम्स टैनिंग को दूर करने और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. पपीता फेशियल करने के बाद चेहरे की डलनेस कम हो जाती है और स्किन फ्रेश व चमकदार दिखने लगती है|
नए साल पर अपनाएं ये आसान उपाय
नए साल पर खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का सहारा लें. एलोवेरा, देसी घी, नारियल तेल और पपीता जैसी घरेलू चीजें आपकी त्वचा को अंदर से निखार सकती हैं. अगर आप इन नेचुरल ब्यूटी टिप्स को सही तरीके से फॉलो करती हैं, तो नए साल की हर पार्टी और समारोह में आपका चेहरा अलग ही चमक बिखेरेगा|
Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
28 Feb, 2026 12:24 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Look Details: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाकर फैंस को खुश कर दिया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस वेडिंग सेरेमनी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल नजर आया। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने आउटफिट्स में परंपरा और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल दिखाया, जिसने फैशन लवर्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया।
रश्मिका मंदाना का वेडिंग आउटफिट
रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए रस्ट शेड की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। साड़ी में पारंपरिक टेम्पल मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही थी, जो इसे बेहद रिच और एलीगेंट बना रही थी। साड़ी का फैब्रिक शुद्ध सिल्क था, जो लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।उन्होंने साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी कैरी की। गले में मोटा चोकर, लंबा हार, कासु माला, बड़े झुमके, माथा पट्टी, नथ और कड़े उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहे थे। कमरबंद ने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ा। ज्वेलरी का डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित था।हेयरस्टाइल में उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को बांधा और गजरे से सजाया। उनका मेकअप सॉफ्ट और न्यूड टोन में रखा गया था, जिसमें ग्लोइंग बेस, हल्की आई मेकअप और न्यूड लिप शेड शामिल था। इस मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।
विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक
विजय देवरकोंडा का आउटफिट वनसिंगारम वीव की मजबूती और शिल्प पर आधारित था। उन्होंने आइवरी कलर की सिल्क धोती और मैचिंग अंगवस्त्रम पहना। उनके आउटफिट में गोल्डन बॉर्डर की बारीक डिटेलिंग थी, जो इसे बेहद क्लासी बना रही थी। पारंपरिक पाट्टु स्टाइल धोती में वह किसी शाही दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे।उन्होंने भी गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। गले में लंबी गोल्ड चेन, हाथों में कड़े और पारंपरिक एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। उनकी सादगी और कॉन्फिडेंस इस ट्रेडिशनल अटायर में साफ झलक रहा था।दोनों का वेडिंग लुक परंपरा, संस्कृति और रॉयल एलिगेंस का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।
रंगों के त्योहार पर बनाएं खास ठंडाई, जानें आसान तरीका
26 Feb, 2026 01:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Thandai Recipe For Holi: होली का त्योहार रंगों, उमंग और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। इस खास मौके पर ठंडाई पीने की परंपरा सदियों पुरानी है। मेवे, मसालों और केसर से बनी ठंडाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। होली के दिन भागदौड़ और मस्ती के बीच ठंडाई शरीर को ठंडक पहुंचाती है और एनर्जी भी देती है। बाजार में तैयार ठंडाई आसानी से मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी ठंडाई का स्वाद और शुद्धता अलग ही होती है। अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ खास परोसना चाहते हैं, तो घर पर पारंपरिक तरीके से स्पेशल ठंडाई जरूर बनाएं। आइए जानते हैं आसान रेसिपी और इसे बनाने के खास टिप्स।
स्पेशल ठंडाई बनाने की सामग्री
1 लीटर ठंडा दूध
8–10 बादाम
6–8 काजू
10–12 पिस्ता
2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
1 बड़ा चम्मच खसखस
4–5 हरी इलायची
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
5–6 काली मिर्च
कुछ केसर के धागे
स्वादानुसार चीनी
गुलाब की पंखुड़ियां
बनाने की विधि
सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और खरबूजे के बीज को 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं। इसके बाद बादाम का छिलका उतार लें और सभी भीगे हुए मेवों को हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी के साथ मिक्सर में डालकर थोड़ा-सा दूध मिलाते हुए बारीक और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।अब एक बड़े बर्तन में ठंडा या उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध लें और उसमें तैयार किया गया मेवे वाला पेस्ट अच्छी तरह मिलाएं। स्वादानुसार चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक वह पूरी तरह घुल न जाए। इसके बाद 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए केसर के धागे भी इसमें मिला दें, जिससे ठंडाई का रंग और खुशबू दोनों बढ़ जाएं।अब तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि ठंडाई एकदम स्मूद बने, फिर इसे 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें। सर्व करते समय ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।
रंगों के जश्न में दिखें सबसे अलग, अपनाएं ये फैशन टिप्स
26 Feb, 2026 01:20 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Tips To Get Ready For Holi Party: रंगों का त्योहार होली सिर्फ एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि खुशियों, मस्ती और दोस्तों-परिवार के साथ यादगार पल बनाने का अवसर है। जैसे-जैसे होली नजदीक आती है, हर कोई होली पार्टी की तैयारी में जुट जाता है।अगर आप भी इस बार होली पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कैसे तैयार हों, क्या पहनें, स्किन और बालों का कैसे ध्यान रखें या पार्टी में सबसे अलग कैसे दिखें तो यह लेख आपके लिए बेहद खास है।सही आउटफिट से लेकर स्किन केयर, हेयर प्रोटेक्शन और ट्रेंडी एक्सेसरीज़ तक, छोटी-छोटी बातें आपकी होली को और भी शानदार बना सकती हैं। यहां हम आपको बताएंगे आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से आप बेफिक्र होकर रंगों का मज़ा ले सकेंगे और हर किसी की नजरों में छा जाएंगे।
1. सही आउटफिट चुनें
होली पार्टी के लिए कपड़े चुनते समय स्टाइल के साथ आराम का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
सफेद या हल्के रंग जैसे व्हाइट, क्रीम, लाइट पिंक या बेबी ब्लू पहनने से रंग ज्यादा उभरकर दिखाई देते हैं।
कॉटन या लिनन जैसे हल्के फैब्रिक पहनें क्योंकि ये पसीना सोखते हैं और स्किन को सांस लेने देते हैं।
बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि गीले होने पर असहज महसूस हो सकता है।
ऐसे कपड़े न पहनें जो बहुत महंगे हों या जिन्हें ड्राई क्लीन की जरूरत पड़े, क्योंकि होली के रंग पूरी तरह निकलना मुश्किल हो सकता है।
2. स्किन और बालों की सुरक्षा
होली के रंगों में कभी-कभी केमिकल मिल सकते हैं, इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है।
रंग खेलने से लगभग आधा घंटा पहले चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं।
इससे रंग सीधे त्वचा में नहीं घुसता और बाद में आसानी से साफ हो जाता है।
बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर चोटी या जूड़ा बना लें, ताकि बाल कम डैमेज हों।
अगर पार्टी धूप में है तो SPF 50 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से भी रंग चढ़ने से बचाव होता है।
3. हल्का मेकअप रखें
होली पार्टी में हैवी मेकअप की बजाय हल्का और नेचुरल लुक बेहतर रहता है।
वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करें ताकि पसीने या पानी से मेकअप खराब न हो।
फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम लगाना ज्यादा सही रहता है।
होंठों पर लिप बाम या टिंटेड लिप बाम लगाएं, जिससे होंठ सूखें नहीं।
4. एक्सेसरीज़ का ध्यान रखें
होली के दौरान आंखों और पैरों की सुरक्षा भी जरूरी है।
आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनें।
पैरों में आरामदायक सैंडल, फ्लोटर्स या पुराने जूते पहनें ताकि फिसलन से बचा जा सके।
भारी ज्वेलरी पहनने से बचें, क्योंकि इससे असुविधा हो सकती है।
होली पर हेयर केयर गाइड, बालों को डैमेज से बचाने के 10 उपाय
26 Feb, 2026 12:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Hair Care Tips For Holi: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इन रंगों में मौजूद केमिकल्स बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकते हैं। खासतौर पर केमिकल युक्त गुलाल और पक्के रंग स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे बाल झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।कई बार होली के बाद बाल इतने ड्राई हो जाते हैं कि उन्हें ठीक करने में हफ्तों लग जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले और बाद में बालों की सही देखभाल की जाए।ऐसे में अगर आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे और सही हेयर केयर रूटीन अपनाएं, तो रंगों के नुकसान से अपने बालों को काफी हद तक बचा सकते हैं। आइए जानते हैं होली के दौरान बालों को सुरक्षित और हेल्दी रखने के आसान और असरदार टिप्स।
1. तेल जरूर लगाएं
होली खेलने से कम से कम 1–2 घंटे पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं। नारियल, बादाम या जैतून का तेल स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अप्लाई करें। आप चाहें तो हल्का गुनगुना तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे तेल बालों में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है।
मिलेंगे ये फायदे
तेल बालों पर एक सुरक्षा परत बना देता है।
केमिकल रंग सीधे बालों के क्यूटिकल्स में प्रवेश नहीं कर पाते।
बाद में रंग छुड़ाना आसान हो जाता है।
अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं, तो तेल में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगा सकते हैं।
2. बाल बांधकर रखें
खुले बालों में रंग, धूल और गंदगी ज्यादा फंसती है। इसलिए होली खेलते समय टाइट पोनीटेल, चोटी या बन बनाएं।
ध्यान रखें कि-
बहुत ज्यादा टाइट हेयरस्टाइल न बनाएं, इससे बाल टूट सकते हैं।
स्कार्फ या कैप से बाल कवर करना और भी बेहतर विकल्प है।
3. हेयर सीरम का इस्तेमाल करें
तेल लगाने के बाद हल्का हेयर सीरम लगाएं। इससे बालों में अतिरिक्त शाइन और प्रोटेक्शन मिलती है।
मिलेंगे ये फायदे -
फ्रिज़ कम होता है
रंग कम चिपकता है
बाल उलझने से बचते हैं
4. होली खेलने के बाद तुरंत माइल्ड शैंपू करें
घर आने के बाद बालों को पहले सादे पानी से अच्छे से धो लें। फिर माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें।
जरूरी टिप:
बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं, इससे ड्रायनेस बढ़ती है।
एक ही दिन में 2–3 बार शैंपू न करें, इससे नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है।
अगर रंग ज्यादा गहरा है तो अगले दिन दोबारा हल्का शैंपू करें।
5. कंडीशनर लगाना न भूलें
शैंपू के बाद डीप कंडीशनिंग बहुत जरूरी है। कंडीशनर बालों की नमी वापस लाता है और रूखापन कम करता है।
कैसे लगाएं:
कंडीशनर को बालों की लंबाई पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं।
3–5 मिनट तक छोड़ें, फिर धो लें।
6. घरेलू हेयर मास्क लगाएं
होली के 1–2 दिन बाद पोषण देने वाला हेयर मास्क जरूर लगाएं।
कुछ असरदार विकल्प:
दही + एलोवेरा जेल
दही + शहद
अंडा + नारियल तेल
ये मास्क बालों को गहराई से पोषण देते हैं और डैमेज रिपेयर में मदद करते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 Feb, 2026 02:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Holi Special Kesar Badam Milk: होली के दिन घर पर ठंडी या गर्म ड्रिंक जरूर बनती हैं. होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में अगर आप अपने घर पर होली के दिन मिठाईयों के साथ क्रीमी फ्लेवर वाला ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो आप होली स्पेशल केसर-बादाम मिल्क ट्राई कर सकते हैं.
होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
दूध 1 लीटर
बादाम – 10–12
केसर – 10–12 धागे
चीनी – स्वादानुसार
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
काजू/पिस्ता – सजाने के लिए
होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप बादाम को रातभर या कम से कम 4–5 घंटे पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद इसका छिलका आसानी से उतर लें. अब छिले हुए बादामों को मिक्सी में डालें, इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं और महीन पेस्ट बना लें|
एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें इसे धीमी आंच पर रखें. आप धीरे-धीरे दूध को उबलने दें. जब दूध से उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को 5–7 मिनट तक पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें|
अब उबलते हुए दूध में तैयार किया हुआ बादाम का पेस्ट धीरे-धीरे डालें. इसे लगातार चलाते रहें जिससे पेस्ट दूध में अच्छी तरह घुल जाए. इससे दूध का रंग हल्का क्रीमी हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी|
अब केसर के धागों को 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. फिर केसर को दूध वाले बर्तन में डाल दें. अब दूध को 2–3 मिनट और पकने दें|
फिर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इलायची पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर 4–5 मिनट और पकाएं|
अब आप इसके ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता डालकर 2 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें|
अब आपका होली स्पेशल केसर-बादाम दूध पूरी तरह तैयार है. इसी तरह आप होली के दिन केसर-बादाम दूध तैयार कर सकते हैं|
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी
केजरीवाल ने ममता का थामा हाथ, BJP पर साधा निशाना
