नारी विशेष
इस आसान विधि से घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रेड पिज्जा टोस्ट
6 Jan, 2025 06:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आपको भी कभी-कभी तेज भूख लगती है और ऐसे में आप क्या खाएं इस चीज को लेकर परेशान हो जाते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिससे आप कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं और अपनी तेज भूख को आसानी से शांत कर सकते हैं.
आइए जानते हैं उस डिश के बारे में. हम बात कर रहे हैं ब्रेड पिज्जा टोस्ट की. यह डिश कम समय में बनकर आसानी से जल्दी तैयार हो जाती है. अगर आप भी तेज भूख को शांत करने के लिए ब्रेड पिज्जा टोस्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो इस खास रेसिपी को फॉलो कर लें.
सामग्री :
ब्रेड स्लाइस: 4-5
पिज्जा सॉस: 2-3 बड़े चम्मच
मोज़रेला चीज़: कद्दूकस किया हुआ
सब्जियां: प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
मशरूम (वैकल्पिक)
मसाले: ओरैगानो, चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च
तेल: 1-2 चम्मच
विधि :
एक नॉन-स्टिक तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें।
ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखकर दोनों तरफ से हल्का सा टोस्ट कर लें।
टोस्ट हुई ब्रेड पर पिज्जा सॉस समान रूप से फैलाएं।
इसके ऊपर कटी हुई सब्जियां और मशरूम डालें। स्वादानुसार ओरैगानो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च छिड़कें।
सबसे ऊपर कद्दूकस किया हुआ मोज़रेला चीज़ डालें।
तवे को ढक्कन से ढक दें और चीज़ के पिघलने तक पकाएं। आप चाहें तो ग्रिल भी कर सकते हैं।
गरमागरम ब्रेड टोस्ट पिज्जा को टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
दूध की मलाई से चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, जाने कैसे करें इस्तेमाल?
6 Jan, 2025 06:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सर्दी का मौसम आते ही हमारी त्वचा रूखी और बेजान-सी हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए हम अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये हमारी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को खींचकर कंडीशन को और ज्यादा बिगाड़ देते हैं। ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा घरेलू नुस्खा मौजूद है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं दूध की मलाई की! फैटी एसिड से भरपूर होने की वजह से यह डेड स्किन सेल्स को हटाती है और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से आपको राहत दिलाती है। आइए जानें।
स्किन केयर में दूध की मलाई के फायदे
त्वचा को निखारे
मलाई में मौजूद लैक्टिक एसिड एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को निखारता है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
टैनिंग दूर करे
मलाई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सूरज के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं और टैनिंग को कम करते हैं। नियमित इस्तेमाल से टैनिंग धीरे-धीरे कम हो जाती है और त्वचा का रंग समान हो जाता है।
झुर्रियां होंगी दूर
दूध की मलाई में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करते हैं जो त्वचा को टाइट बनाकर झुर्रियों को भी कम करता है। यह स्किन को यंग और हेल्दी बनाए रखने में काफी मददगार है।
ड्राईनेस से छुटकारा
मलाई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती है और इसे ड्राई होने से बचाती है। यह त्वचा को कोमल और मुलायम बनाती है।
दाग-धब्बे दूर करे
मलाई में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को हर तरफ से एक जैसा निखार देने में मदद करती है।
कैसे करें दूध की मलाई का इस्तेमाल?
सीधे लगाएं: रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके थोड़ी-सी ताजी मलाई लगाएं। मलाई में मौजूद नेचुरल ऑयल त्वचा को रात भर पोषण देते हैं। सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
शहद में मिलाकर: मलाई में थोड़ा-सा शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। यह मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देता है और उसे मुलायम बनाता है। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं।
बेसन के साथ: मलाई में बेसन मिलाकर एक स्क्रब तैयार करें। यह स्क्रब डेड स्किन को हटाकर त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और उसे निखारता है। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। बेसन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो स्किन को इन्फेक्शन से बचाते हैं।
दही और मलाई: मलाई में दही मिलाकर एक पैक तैयार करें। यह पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और उसे शांत करता है। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को टोन करता है।
मकर संक्रांति पर बनाएं तिल के लड्डू, जानें यहां आसान रेसिपी
3 Jan, 2025 05:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Sesame Laddus: इस बार आप मकर संक्रांति पर घर पर ही तिल के लड्डू बना रहे हैं और यह आपका पहला मौका है तो हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं. तिल के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी को फॉलो कर आप घर में ही स्वादिष्ट तिल के लड्डू बना सकते हैं. इन्हें बनाना काफी आसान है और यह एक बार बनाने के बाद ठीक तरह से स्टोर किए जाएं तो काफी दिनों तक खराब नहीं होते हैं.
तिल के लड्डू बनाने की सामग्री
तिल- 2 कप.
गुड़- 1 कप.
काजू- 2 टेबल स्पून.
बादाम- 2 टेबल स्पून.
छोटी इलाइची- 7 से 8 (पिसी हुई).
घी- 2 छोटी चम्मच.
तिल के लड्डू बनाने की विधि
तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद कड़ाही ले और उसे गर्म करने रख दें. जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें तिल डाल दें और मीडियम आंच पर लगातार करछी की मदद से चलाते हुए तिल को लाइट ब्राउन होने तक भून लें. अब इन भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लें. भुने तिल में से आधे तिल निकाल कर उन्हें हल्का सा कूट लें या फिर मिक्सी से हल्का सा दरदरा पीस लें. अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिए. जब घी गर्म होकर पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें गुड़ के टुकड़े डालिए और धीमी आंच गुड़ को पिघलने दें. जब गुड़ पिघल जाए तो गैस बंद कर दें और गुड़ को ठंडा होने के लिए रख दें. जब गुड़ ठंडा हो जाए उसके बाद इसमें भुने कुटे हुए तिल डालकर अच्छी तरह से मिला दें. इसके बाद इसमें काजू, बादाम और इलाइची का पाउडर मिक्स कर दीजिए. अब गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार हो गया है. इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ा ठंडा होने दें.
अब दोनों हाथों में घी लगाकर उन्हें चिकना कर लीजिए और तिल का मिश्रण लें और हथेलियों से दबा-दबाकर गोल लड्डू बनाते जाएं. इन्हें अपने हिसाब से आकार दें. एक-एक कर सारे मिश्रण से तिल के लड्डू तैयार कर लें. अब इन्हें खुली हवा में 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें. इस तरह मकर संक्रांति के लिए आपके तिल के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं. इन्हें किसी एयरटाइड डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं.
इस आसान विधि से घर पर बनाएं टेस्टी और कुरकुरी, रसीली जलेबी
2 Jan, 2025 06:05 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सामग्री :
जलेबी का घोल:
- 1 कप मैदा
- 1/2 कप दही
- 1/4 चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर (रंग के लिए)
- तेल (तलने के लिए)
चाशनी:
- 2 कप चीनी
- 1 कप पानी
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- कुछ केसर के धागे
विधि :
जलेबी का घोल तैयार करें:
- एक बड़े बाउल में मैदा और दही डालकर अच्छे से फेंट लें।
- इसमें ईनो फ्रूट साल्ट और हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।
- धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत पतला और न ही बहुत गाढ़ा होना चाहिए।
- घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह फूल जाए।
चाशनी तैयार करें:
- एक पैन में चीनी और पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें।
- चीनी पूरी तरह से घुल जाने तक उबालें।
- जब चाशनी एक तार की हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे डाल दें।
- गैस बंद कर दें और चाशनी को ठंडा होने दें।
जलेबी तलें:
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
- एक छोटे पाइपिंग बैग में जलेबी का घोल भर लें।
- गरम तेल में घोल से गोलाकार आकार में जलेबी डालें।
- जलेबी को सुनहरा होने तक तलें।
- तली हुई जलेबियों को कागज के तौलिए पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें।
जलेबियों को चाशनी में डुबोएं:
- गरमागरम जलेबियों को ठंडी चाशनी में डुबोएं।
- कुछ सेकंड के लिए चाशनी में रहने दें और फिर निकाल लें।
- जलेबियों को एक प्लेट में निकाल लें।
ब्लैक हेड्स की समस्या से छुटकारा पाना पाने लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
2 Jan, 2025 05:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
ब्लैकहेड्स एक आम स्किन प्रॉब्लम हैं, जो ज्यादातर चेहरे पर होती हैं। ये तब बनते हैं जब स्किन के पोर्स डेड स्किन सेल्स और सेबम (तेल) से भर जाते हैं। हवा के संपर्क में आने पर ये काले दिखाई देते हैं। हालांकि, बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए आप घरेलू उपचारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
ब्लैकहेड्स होने के कारण
- ज्यादा तेल बनना
- डेड स्किन सेल्स का जमा होना
- स्किन के पोर्स का बड़ा होना
- हार्मोनल बदलाव
- प्रदूषण
ब्लैक हेड्स साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे
एलोवेरा- एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन के पोर्स को साफ करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।
ओटमील- ओटमील में सूजन कम करने और त्वचा को शांत करने के गुण होते हैं। ओटमील को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
नींबू का रस- नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो स्किन के पोर्स को कसने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है। नींबू के रस को पानी में मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।
शहद- शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन के पोर्स को साफ करने में मदद करते हैं। शहद को ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
दालचीनी- दालचीनी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें।
एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर में एल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।
टमाटर- टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। टमाटर का गूदा ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
ब्लैक हेड्स न हो इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें-
- चेहरे को नियमित रूप से धोएं।
- ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- मेकअप को रात में हटा दें।
- स्वस्थ डाइट लें।
- भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
- तनाव कम करें।
ये बातें भी हैं जरूरी
- ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं, जैसे कि ब्लैकहेड रिमूवल स्ट्रिप्स और एक्सफोलिएटिंग स्क्रब।
- ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए कभी भी अपनी त्वचा को दबाएं नहीं, इससे इन्फेक्शन हो सकता है।
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर, एक की जान गई
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट का बड़ा रोल
