नारी विशेष
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
23 Feb, 2026 02:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Holi Special Dum Aloo: होली के दिन जब घर में मेहमान आते हैं, तो हम उनके लिए सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि पूरी-कचौड़ी के साथ एक स्वादिष्ट सब्जी जरूर सर्व करते हैं. अगर आप इस होली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हर किसी के दिल को जीत ले, तो दम आलू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. छोटे-छोटे आलू, मसालों और मलाई की ग्रेवी का कमाल स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे खाकर तारीफ करेगा.
दम आलू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
उबालने और फ्राई करने के लिए
छोटे आलू – 500 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
प्याज का पेस्ट – 2 चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
काजू पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
मसाले
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
हींग – चुटकी भर
तेज पत्ता – 1
साबुत जीरा – 1 चम्मच
सजावट के लिए
हरा धनिया
क्रीम – 1 चम्मच
दम आलू बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप छोटे आलू को कुकर में उबाल लें. अब उबले हुए छोटे आलू छीलकर इसे चाकू से हल्के-हल्के छेद करें, फिर कड़ाही में तेल गरम करके उबले हुए आलू को धीमी आंच पर सुनहरा, कुरकुरा और अच्छी खुशबू आने तक तल लें|
अब दूसरे कड़ाही में आप तेल गर्म करें, इसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें. फिर प्याज पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न आ जाए|
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और काजू पेस्ट डालें. अब आंच धीमा कर दें. इसके बाद आप इसमें फेंटा हुआ दही थोड़ा-थोड़ा डालते हुए लगातार चलाएं जिससे ग्रेवी फटे नहीं|
अब तले हुए आलू, नमक, थोड़ा पानी और कसूरी मेथी डालें, इसे ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. अंत में गरम मसाला, क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं. अब तैयार है आपका होली स्पेशल दम आलू|
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
23 Feb, 2026 02:07 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Beauty Tips: किसी भी स्पेशल मौके पर हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा दमकता और आकर्षक दिखे. आजकल की व्यस्त लाइफ में धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर पड़ता है. इसकी वजह से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है. ऐसे में आत्मविश्वास की भी कमी हो जाती है. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट या फिर पार्लर ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं. हालांकि कई बार इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं. आपको अगर एक रात में चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाना चाहते हैं तो घरेलू फेस मास्क बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. आपको घर पर बेसन से बने फेस मास्क को बनाने और इस्तेमाल का तरीका बताते हैं|
बेसन फेस मास्क बनाने की सामग्री
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
2–3 बूंद नींबू का रस
एक चुटकी हल्दी
बेसन फेस मास्क लगाने का तरीका
बेसन फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें|
फिर उसमें बेसन, दही, शहद, नींबू का रस और हल्दी मिक्स करके चिकना पेस्ट तैयार कर लें|
अब आप चेहरे को फेस वॉश से साफ करके हल्का सा पोछें|
इस पेस्ट को आप पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें|
अब इसे 15-20 मिनट सूखने दें|
इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे धो लें|
|
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
21 Feb, 2026 03:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Homemade Face Pack For Glowing Skin: वैलेंटाइन डे हो या कोई खास मौका, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, दमकता और आकर्षक दिखे। भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखाई देता है। त्वचा बेजान और रूखी लगने लगती है, जिससे आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना संभव नहीं होता।अगर आप एक रात में अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं, तो घरेलू फेस मास्क एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। घर की रसोई में मौजूद कुछ आसान और प्राकृतिक चीजों से तैयार यह फेस मास्क त्वचा को पोषण देने, डेड स्किन हटाने और चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि यह स्किन पर हार्श नहीं होता और ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट कर जाता है।
फेस मास्क के लिए जरूरी चीजें
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
2–3 बूंद नींबू का रस
एक चुटकी हल्दी
बेसन फेस मास्क कैसे बनाएं ?
इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले एक साफ बाउल लें।
उसमें बेसन, दही और शहद डालें।
अब उसमें नींबू का रस और हल्दी मिलाएं।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट तैयार करें।
चेहरे को फेस वॉश से साफ करके हल्का पोंछ लें।
अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
15–20 मिनट तक सूखने दें।
हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए धो लें।
फेस मास्क इस्तेमाल करने के बाद क्या करें
चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
अगर दिन में बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन लगाएं।
चेहरा रगड़कर न पोंछें, हल्के हाथ से तौलिये से थपथपाकर सुखाएं।
ज्यादा मेकअप तुरंत लगाने से बचें।
क्या सावधानी बरतें ?
अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नींबू की मात्रा ज्यादा न डालें, इससे जलन हो सकती है।
खुले घाव या पिंपल्स पर इसे न लगाएं।
हफ्ते में 1–2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
किसी एलर्जी की स्थिति में तुरंत उपयोग बंद करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
बिना पार्लर जाए वैलेंटाइन के लिए चमकाएं अपना चेहरा, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम
19 Feb, 2026 02:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
वैलेंटाइन डे हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि वो सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां पार्लर जाकर फेशियल कराती है्ं और स्किन के.र करती हैं। लेकिन अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाना चाहती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।दरअसल, केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय आप प्राकृतिक चीजों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेंगे बल्कि स्किन को हेल्दी और फ्रेश भी बनाएंगे। खास बात यह है कि ये फेस मास्क घर में मौजूद सामान्य सामग्री से आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।इसके नियमित उपयोग से चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और स्किन सॉफ्ट व स्मूद बनती है। इस वैलेंटाइन डे पर अपने लुक को बनाएं और भी खास, वो भी बिना पार्लर जाए।
1. पहला फेस मास्क
बनाने का सामान
1 चम्मच शहद
1 चम्मच दही
इस्तेमाल की विधि
एक साफ बाउल में शहद और दही को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह हल्का सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथ से थपथपाकर सुखा लें।
सावधानी
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो दही की मात्रा थोड़ी कम रखें। लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आंखों के आसपास यह मास्क न लगाएं।
2. दूसरा फेस मास्क
बनाने का सामान
1 चम्मच बेसन
चुटकी भर हल्दी
आवश्यकतानुसार गुलाब जल
इस्तेमाल की विधि
एक बाउल में बेसन और हल्दी मिलाएं। इसमें गुलाब जल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।
सावधानी
हल्दी की मात्रा ज्यादा न रखें, वरना चेहरे पर पीला दाग आ सकता है। बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग इसमें कुछ बूंदें दूध या शहद मिला सकते हैं। आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें।
3. तीसरा फेस मास्क
बनाने का सामान
1 चम्मच एलोवेरा जेल
कुछ बूंदें नींबू का रस
इस्तेमाल की विधि
एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10–15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे या सामान्य पानी से चेहरा धो लें।
सावधानी
संवेदनशील स्किन वाले लोग नींबू की मात्रा बहुत कम रखें। अगर जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत धो लें। धूप में निकलने से पहले इस मास्क का उपयोग न करें, क्योंकि नींबू त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील बना सकता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद
19 Feb, 2026 02:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
ब्रेड स्लाइस: 4 (किनारे हटा दें)
मलाई: ½ कप
चीनी: 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर: ¼ चम्मच
दूध: 2-3 चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स: 1 बड़ा चम्मच (बादाम, पिस्ता)
केसर के धागे (ऑप्शनल): थोड़े-से
विधि :
एक कटोरी में मलाई, चीनी, इलायची पाउडर और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे इतना फेंटें कि यह एक चिकना और क्रीमी पेस्ट बन जाए।
ब्रेड के किनारों को काट लें। एक तवे को गरम करके उस पर ब्रेड को बिना तेल या घी के हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें। आप चाहें तो थोड़ा घी लगाकर भी इसे सुनहरा कर सकते हैं।
अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर तैयार रबड़ी मलाई की मोटी परत फैलाएं।
दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढक दें। ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर से सजाएं। आप इसे थोड़ा ठंडा करके या तुरंत ही परोस सकते हैं।
यह मिठाई इतनी लाजवाब है कि इसका स्वाद आपके मेहमानों और परिवार को हमेशा याद रहेगा।
शाम के नाश्ते के लिए बनाएं वेजिटेबल सैंडविच, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन
19 Feb, 2026 01:59 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
8 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप बारीक कटा हुआ खीरा
1/2 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
1/2 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर और बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
4 बड़े चम्मच मेयोनीज या हरी चटनी
स्वादानुसार नमक
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
2-3 बड़े चम्मच मक्खन या बटर
विधि :
सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बारीक कटी हुई सभी सब्जियां (खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी और प्याज) डाल दें।
अब सब्जियों में मेयोनीज या हरी चटनी डालें। फिर इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान दें कि सब्जियों में नमक सबसे लास्ट में डालें ताकि वे पानी न छोड़ें।
ब्रेड के दो स्लाइस लें। अगर आप सैंडविच को सेकना चाहते हैं, तो ब्रेड के बाहरी किनारों पर हल्का मक्खन लगा लें।
अब तैयार सब्जी को ब्रेड के एक स्लाइस पर अच्छी तरह फैलाएं। ऊपर से दूसरा स्लाइस रखकर सैंडविच बंद कर दें।
सैंडविच को ग्रिलर या टोस्टर में रखें और यह कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक ग्रिल करें।
गरमा-गरम सैंडविच को केचअप या चटनी के साथ सर्व करें।
कड़ाही में इस तरीके से बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां तंदूरी आलू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब
19 Feb, 2026 01:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
छोटे आकार के आलू - 10-12
पनीर - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
उबले हुए आलू का गूदा - आधा कप
बारीक कटा प्याज - 1
बारीक कटी हरी मिर्च - 1-2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
गाढ़ा दही - आधा कप
बेसन - 2 चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
चाट मसाला - आधा चम्मच
कस्तूरी मेथी - 1 चम्मच
सरसों का तेल - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले छोटे आलू को 80% तक उबाल लें। ध्यान रखें कि ये पूरी तरह न पकें। ठंडा होने के बाद, इन्हें छील लें और बीच से चम्मच की मदद से थोड़ा गूदा निकाल लें ताकि स्टफिंग के लिए जगह बन जाए।
अब एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, निकाला हुआ आलू का गूदा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को आलुओं के अंदर अच्छी तरह भर दें।
फिर एक बड़े बाउल में दही, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, सारे मसाले (लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला), कस्तूरी मेथी, गर्म सरसों का तेल और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
अब भरे हुए आलू को इस मैरिनेशन के मिश्रण में डालें और हर तरफ से अच्छी तरह लपेट दें। इन्हें कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसाले आलुओं के अंदर तक चले जाएं।
एक भारी तले वाली कड़ाही में थोड़ा तेल या घी डालकर गर्म करें। आंच को धीमी रखें और इसमें मैरिनेट किए हुए आलुओं को सावधानी से रखें। इन्हें हर तरफ से पलट-पलटकर तब तक भूनें जब तक ये सुनहरे भूरे और हल्के जले हुए न दिखें। यही तो है ढाबे का असली स्वाद।
आखिर में, गरमा-गरम तंदूरी आलुओं को कड़ाही से निकालें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटी हरी धनिया डालकर परोसें। इन्हें हरी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें।
दाग-धब्बे गायब, स्किन बनेगी ग्लोइंग—ट्राई करें आम और मलाई पैक
24 Nov, 2025 05:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह रखता है। इसलिए इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। जिनसे आपकी स्किन को हार्म हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए मैंगो मसाज क्रीम बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। आम में विटामिन ए और सी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपकी स्किन पर एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इस क्रीम की मसाज से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे आपका फेस ग्लो करने लगता है। इसके साथ ही इससे आपको पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है। इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं मैंगो मसाज क्रीम बनाने की विधि-
सामग्री-
-1 चम्मच कटा हुआ आम
-1/2 चम्मच केला
-1 छोटा चम्मच दूध मलाई या दही
-कुछ बूंदें बादाम का तेल
विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ब्लेंडर आम और केला डालें।
फिर आप इसमें दूध मलाई या दही और बादाम का तेल डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इस क्रीम को एक कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।
अब आपकी मैंगो मसाज क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इस क्रीम को अपने पूरे फेस और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
इसके बाद आप हल्के हाथो से मसाज करके इसको अच्छी तरह से अवशोषित कर लें।
फिर आप थोड़ी देर बाद आप इसको साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
हेल्थ और टेस्ट का कमाल—सुबह खाएं मटर उपमा, मिलेंगे कई फायदे
24 Nov, 2025 05:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उपमा एक बहुत लोकप्रिय साउथ इंडियन फूड है जोकि पचाने में बहुत ही हल्का होता है। उपमा को सूजी की मदद से बनाया जाता है जोकि प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होती है। इसके साथ ही उपमा का कई वैराइटीज भी होती हैं जैसे- वेज उपमा, ब्रेड उपमा, पोहा उपमा या बेसन उपमा आदि। लेकिन क्या कभी आपने मटर उपमा का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मटर उपमा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप अपने दिन की शुरूआत ऊर्जा से भरपूर करना चाहते हैं तो ये डिश एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। वेट लॉस के दौरान भी ये एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं मटर उपमा बनाने की रेसिपी-
मटर उपमा बनाने की सामग्री-
-1 कटोरी सूजी
-1 कटोरी मटर
-2 प्याज
-1/2 टी स्पून राई
-1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-7-8 कढ़ी पत्ते
-2 टी स्पून नींबू रस
-2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
-1 टेबलस्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को छीलकर लंबी-लंबी काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में सूजी डालें और धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लें।
इसके बाद आप इसी कढ़ाई में तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें राई दाना और कढ़ी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें लंबे कटे प्याज डालें और करीब 1-2 मिनट तक सुनहरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें छिले हुए मटर डालें और करीब 3-4 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इस मिक्चर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें भुनी सूजी और नींबू रस डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
फिर आप इसको बीच-बीच में चलाते हुए पानी के सूखने तक पका लें।
इसके बाद जब ये पककर उपमा गाढ़ा हो जाए तो आप गैस बंद कर दें।
अब आपका स्वादिष्ट मटर उपमा बनकर तैयार हो गया है।
फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
मानसून में स्किन हुई खराब? आलू से पाएं नेचुरल ग्लोइंग फेस
24 Nov, 2025 05:42 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसून के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि इन दिनों स्किन मुंहासों से परेशान रहती है। चेहरे पर दाने और अधिक पसीना आने से ग्लो खो जाता है। इस मौसम में तमाम लोगों को स्किन में इचिंग की परेशानी भी देखने को मिलती है। यही वजह है कि बारिश में स्किन का अधिक ख्याल रखना जरूरी होता है। अगर आप भी स्किन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं अपने स्किन केयर रूटीन में पपीता और आलू को शामिल करें, ये आपको एक चमकदार चेहरा दिला सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं?
हम आपके लिए 3 ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो चेहरे की रंगत बदल सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपको एक ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। साथ ही कई स्किन संबधी समस्याओं से राहत भी मिल सकती है। नीचे जानिए इनके बारे में…
चेहरे पर पका हुआ पपीता लगाने के फायदे
सबसे पहले पहले थोड़ा सा पका हुआ पपीता लेना है।
इसके बाद उसे अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
फिर आप इसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी मिक्स कर लें।
इसके बाद तैयार हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
अब 20 मिनट हो जाने पर आप चेहरा धो लें।
ये फेस पैक स्किन का रंग निखार सकता है।
चेहरे पर एलोवेरा और बादाम लगाने के फायदे
आप सबसे पहले आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल लें।
इसमें 5 बूंद बादाम का तेल मिक्स कर लेना है।
अब इस मिक्स को अपने चेहरे पर लगाना है।
फिर हल्के हाथों से तक मसाज करें।
दिन में दो बार आप मसाज कर सकते हैं।
15 दिनों के अंदर त्वचा में फर्क दिखने लगेगा।
इससे आपका चेहरा बेदाग और ग्लोइंग बनता है।
चेहरे पर आलू लगाने के फायदे
आप सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें।
अब कसे हुए आलू को थोड़ा-सा निचोड़ लेना है।
इस रस कटोरी में निकालकर अपने पास रखना है।
फिर आलू को स्किन पर हल्के हाथों से रगड़ना है।
जब आलू रूखा फील होने लगे तो इसे कटोरी में रखे रस में डुबोएं।
इसके बाद इसे फिर से त्वचा पर रगड़ें।
दिन में दो बार 10-10 मिनट के लिए ऐसा करें।
10 दिन के अंदर आपका चेहरा बेदाग नजर आने लगेगा।
महंगे प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, घर पर बनाएं केमिकल-फ्री होममेड सीरम
20 Nov, 2025 05:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आपको स्किन ड्रायनेस की समस्या रहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए होममेड सीरम बनाने की और लगाने की विधि लेकर आए हैं। यह होममेड सीरम एलोवेरा, गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल की मदद से बनाया जाता है। इसमें किसी भी केमिकल युक्त चीजें नहीं होती है। वहीं बाजार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स केमिकल से भरपूर होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस होममेड फेस सीरम के रोजाना इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है जिससे आपको सोफ्ट और ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं होममेड सीरम बनाने और लगाने का तरीका-
होममेड सीरम बनाने की सामग्री-
-4 चम्मच एलोवेरा जेल
-4 चम्मच गुलाब जल
-4 कैप्सूल विटामिन ई
सीरम बनाने का तरीका-
-इसको बनाने के लिए आप एक कटोरी में 4 चम्मच एलोवेरा जेल लें।
-फिर आप इसमें 4 चम्मच गुलाब जल डालें।
-इसके बाद आप इसमें विटामिन ई के 4 कैप्सूल डाल दें।
-फिर आप इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला दें।
-इसके बाद आप इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें।
-फिर आप जब भी आवश्यकता हो इसको फेस पर स्प्रे करें।
फायदे-
-इस सीरम को आप दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको लगाने के बाद आप हल्के हाथों से मसाज करके रात भर फेस पर लगा छोड़ दें।
-इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट त्वचा प्राप्त होती है।
-विंटर में स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता हैं। साथ इससे स्किन ड्राईनेस दूर होती है और आपको कोमल त्वचा मिलती है।
-इससे आपकी स्किन पर होने वाले पिगमंटेशन और एक्ने की समस्या को दूर करने में सहायता मिलती है।
-यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जिससे आपकी त्वचा पर होने वाले रैशेज और पिंपल्स को दूर किया जा सकता है।
-यह कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जिससे आपको जवां और निखरी त्वचा प्राप्त होती है।
काबुली चने का चाइनीज़ अवतार: ट्राई करें टेस्टी और क्रिस्पी चिली चना
20 Nov, 2025 05:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
काबुली चना एक साबुत अनाज है जोकि प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। इनको आमतौर पर लोग छोले-भटूरे, छोले-कुल्चे, छोले-चावल या चाट बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने चिली चना बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिली चना बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में चटपटे और टेस्टी होते हैं। इनको आप डाइटिंग या वेट लॉस के दौरान नाश्ते से लेकर स्नैक में मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। इसमें थोड़ी सी मिठास होती है जिससे ये स्वाद में चाइनीज फ्लेवर जैसे लगते हैं, तो चलिए जानते हैं चिली चना बनाने की
सामग्री-
-काबुली चना 100 ग्राम (रात भर भिगोया हुआ)
-नमक 1/2 छोटी स्पून
-कोर्न फ्लोर 2.5 बड़े स्पून
-ऑयल फ्राई के लिए
-तेल 1 बड़ा स्पून
-अदरक 1 छोटा स्पून कसा हुआ
-हरी मिर्च 2 कटी
-शिमला मिर्च 1 छोटी कटी
-सोया सॉस 1 छोटा स्पून
-सिरका 1 छोटी स्पून
-टमाटर का सॉस 2 बड़ी स्पून
-कश्मीरी लाल मिर्च 1 छोटी स्पून
-काली मिर्च पाउडर 1 छोटी स्पून
-नमक 1/4 स्पून
-कोर्न फ्लोर 1 छोटी स्पून
-हरा धनिया
रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले भीगे हुए चने में आधा कप पानी और नमक डालकर उबाल लें।
इसको आप एक सीटी आने तक तेज आंच और करीब 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें।
फिर आप चनों को पानी से निकालकर थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप चनों में 2.5 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इन चनों को करीब 5 मिनट तक सेट होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें।
फिर आप इसमें चनों को डालकर करीब 2 मिनट तक सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
इसके बाद आप इनको निकालकर किसी छलनी में रखते जाएं।
फिर आप चिली सॉस के लिए एक कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और 1 शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर हल्का सा भून ले।
फिर आप इसमें 1 स्पून सोया सॉस, 1 स्पून सफेद सिरका और 2 बड़े स्पून टोमेटो सॉस डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसमें कशमीरी लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें।
फिर आप एक बाउल में 1 स्पून कोर्न फ्लोर और 2-3 चम्मच पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
इसके बाद आप इस घोल को करीब 2 मिनट तक पकाकर चने डालें और मिला लें।
अब आपके चटपटे और टेस्टी चिली चना बनकर तैयार हो चुके हैं।
फिर आप इसको हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
चुकंदर से बनेंगे बाल सॉफ्ट और सिल्की, जानें आसान घरेलू नुस्खा
20 Nov, 2025 05:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अगर आप बालों को कलर फुल बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए चुकंदर के फायदे लेकर आए हैं। ये बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। खास बात ये है कि नेचुरल है, जिससे किसी भी तरह के साइड इफैक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता। दरअसल, बालों को कलर करने के लिए केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल खराब होने का डर बना रहता है और साथ ही ये शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में चुकंदर हेयर मास्क का यूज करें।
बरगंडी रंग के हो सकते हैं बाल
चुकंदर का प्रयोग करने से बाल नेचुरली बरगंडी रंग के हो सकते हैं। चुकंदर में बीटालेन्स पाया जाता है, जो बालों को नेचुरली रंगने का काम करता है। खास बात ये दहै कि मार्केट में केमिकल युक्त हेयर डाई के मुकाबले यह सुरक्षित है, क्योंकि इसमें किसी प्रकार का केमिकल नहीं होता है।
1. बालों में चुकंदर लगाने का घरेलू उपाय
आपको 2 चुकंदर और 1 चम्मच अदरक का रस लेना है।
फिर आपको दो चम्मच जैतून के तेल के जरूरत पड़ेगी।
इन सभी को अच्छी तरह से फैंटकर कटोरी में रखें।
इस मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों के सिरे तक अच्छे से लगाएं।
स्कैल्प पर लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज भी करें।
बालों पर ये हेयर मास्क 1 से 2 घंटे के लिए लगा रहने दें।
उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो कर शैंपू करें।
2. बालों को करल करने के लिए चुकंदर का घरेलू नुस्खा
चुकंदर से हेयर कलर बनाने का दूसरा तरीका
सबसे पहले आपको 3-4 चुकंदर लेना है। फिर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाना है।
अब चुकंदर को पानी से अच्छी तरह वॉश करें।
इसके बाद चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेडंर में डालें।
ब्लेंडर चलाकर चुकंदर का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
अब इस पेस्ट को छान कर एक कटोरी में निकालें और इसमें शहद मिलाएं।
इस पैक को लगाने से पहले बालों को शैंपू करें।
बालों के सूखने के बाद चुकंदर का यह पेस्ट बालों पर लगाएं।
बालों पर यह पेस्ट 3 से 4 घंटे के लिए लगा रहने दें।
उसके बाद बालों को शैंपू करें और उनमें कंडीशनर लगाएं।
3. बालों को कलर करने के लिए ऐसे लगाएं चुकंदर
सबसे पहले एक चुकंदर और एक चम्मच नारियल का तेल लेना है।
मास्क बनाने के लिए चुकंदर को ग्राइंड करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
फिर कटोरी में चुकंदर का पेस्ट और नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं।
अब हेयर ब्रश या हाथ की मदद से इस पैक को बालों पर लगाएं।
इस पैक को बालों पर 2 से 3 घंटे के लिए लगा रहने दें।
बालों को शैंपू करके कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
महंगे प्रोडक्ट्स भूल जाएं—बादाम तेल की मसाज से दूर करें आंखों के काले घेरे
18 Nov, 2025 06:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हर कोई सबसे सुंदर और आकर्षक दिखने की ख्वाहिश करता है। इसलिए हर कोई अपनी ब्यूटी को मेंटेन करने के लिए तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर का सहारा लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोसेस महंगे होने के साथ-साथ केमिकलयुक्त भी होते हैं जिनसे आपकी त्वचा को लाभ कम हानि ज्यादा हो सकती है। ऐसे में हर कोई अपनी त्वचा की तो खूब केयर कर लेते हैं। लेकिन इस भागदौड़ भरी लाइफ और खराब लाइफस्टाइल के चलते आपकी आंखों पर डार्क सर्कल्स हो जाते हैं जोकि आसानी से जाने का नाम भी नहीं लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके इन जिद्दी आंखों के खाले घेरों को जड़ से हटाने के लिए बादाम तेल डार्क सर्कल मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इस तेल की मदद से आपकी आंखों के डार्क सर्कल्स जड़ से हट जाते हैं और आपकी आंखे पहले से भी ज्यादा सुंदर और आकर्षक नजर आने लगती हैं, तो चलिए जानते हैं बादाम तेल डार्क सर्कल मास्क बनाने का तरीका-
सामग्री-
-एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 1/2 चम्मच
-बादाम का तेल 1/2 छोटा चम्मच
मास्क बनाने का तरीका-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालें।
फिर आप इसमें बादाम का तेल भी डाल दें।
इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर आप इसको लगाने के लिए अपनी उंगलियों को तेल में हल्का सा डिप करें।
इसके लिए आप अपनी उंगलियों के बीच मिक्चर की कुछ बूँदें लें।
फिर आप इस मिक्चर को अपनी दोनों आंखों के नीचे बहुत हल्के हाथों से लगाएं।
इसके बाद आप करीब 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
फिर आप इस तेल को रातभर आपनी आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें।
इसके बाद आप अगली सुबह फेस वॉश कर सकते हैं।
कटहल की ये नई डिश कर देगी हैरान—नॉन-ऑयली स्पाइसी कोफ्तों की रेसिपी
18 Nov, 2025 05:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कटहल फाइबर, विटामिन ए, सी, थाइमिन, पोटैशियम, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसको लोग खूब स्वाद से खाना पसंद करते हैं। आमतौर कटहल की मदद से लोग बिरयानी या सब्जी बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने कटहल के कोफ्ते बनाकर खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कटहल के कोफ्ते बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटे और स्पाइसी होते हैं। इनको आप लंच से लेकर डिनर में कुछ ही समय में आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कटहल के कोफ्ते बनाने की रेसिपी-
सामग्री-
-250 ग्राम कटहल
-2 टीस्पून पोहा
-1 टीस्पून बेसन
-1 बड़ा प्याज
-3 हरी मिर्च
-1 टमाटर
-लहसुन-अदरक का पेस्ट
-जीरा, हींग और सरसों का तेल तड़के के लिए
-गरम मसाला
-हल्दी
-आजवाइन
-नमक
-हरा धनिया गार्निश करने के लिए
रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटे साइज का कटहल को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आप इसमें 1 चम्मच नमक डालें और उबाल लें।
इसके बाद आप पोहे को भी धोकर क्रश कर लें।
फिर आप एक बर्तन में बेसन का गाढ़ा घोल बनाकर तैयार कर लें।
इसके बाद आप उबले हुए कटहल को अच्छी तरह से मैश कर लें।
फिर आप इसमें पोहा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें हल्दी, नमक, एक चुटकी आजवाइन और एक चुटकी हींग डालें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गोल बॉल्स बना लें।
इसके बाद आप इनको बेसन में डिप करके डीप फ्राई कर लें।
फिर आप इसकी ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं।
फिर आप इसमें प्याज, लहसुन पेस्ट और टमाटर डालें और नरम होने तक भून लें।
अगर आप ग्रेवी को गाढ़ा बनाना चाहते हैं तो आप इसमें 1 चम्मच बेसन डाल दें।
इसके बाद आप मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं और इसमें गर्म पानी डाल दें।
फिर आप इसमें एक उबाल आने के बाद फ्राई कोफ्ते डालें।
इसके बाद आप इसको लगभग 2 मिनट तक ढक कर पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपके स्वादिष्ट कटहल के कोफ्ते बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको कटा हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी
केजरीवाल ने ममता का थामा हाथ, BJP पर साधा निशाना
