नारी विशेष
पार्लर नहीं जा पाईं? ईद पर पाएं इंस्टेंट स्किन निखार घर बैठे
21 Mar, 2026 08:15 AM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Eid Beauty Tips: आज ईद है। ईद का पर्व खुशियों का पर्व है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोग पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। महिलाएं इस मौके पर नए कपड़े पहनती हैं और सजती संवरती है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे।
चेहरे की चमक बढ़ाने और निखार लाने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं लेकिन अगर आप इस बार पार्लर नहीं जा पाई तो भी 10 मिनट में घर पर ही चेहरे पर निखार ला सकती हैं।
सही रूटीन अपनाने से त्वचा की थकान दूर होती है और चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप आज ही ये स्किन केयर टिप्स अपना लें तो ईद पर आपका चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक सकता है।
ध्यान रखिएगा कि स्किन केयर करते समय ज्यादा स्क्रब न करें। नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं। स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। आइए जानते हैं आज कौन सा स्किन केयर रूटीन अपनाएं कि ग्लोइंग स्किन पा सकें।
ईद से पहले अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
सबसे पहले करें फेस क्लीनिंग
सबसे पहले फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है।
स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच काॅफी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
फेस पैक लगाएं
त्वचा को ग्लो देने के लिए फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
ईद पर तुरंत ग्लो पाने के घरेलू उपाय
अगर पहले से स्किन केयर करने या ब्यूटी पार्लर जाने का मौका न मिले तो इंस्टेंट निखार पाने का एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए,
गुलाब जल से चेहरा साफ करें।
कच्चे दूध से क्लीनिंग करें।
खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।
शहद और नींबू का फेस पैक लगाएं।
ये उपाय त्वचा को तुरंत फ्रेश और चमकदार बना सकते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग और द्वितीय नवरात्रि का खास प्रसाद
20 Mar, 2026 04:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Aaj Aa Bhog Navratri Day 2 Maa Brahmacharini: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तप, त्याग और साधना की देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में धैर्य, संयम और सफलता प्राप्त करने की कामना करते हैं।नवरात्रि के हर दिन की तरह द्वितीय नवरात्रि का भी अपना विशेष महत्व होता है। इस दिन सही विधि से पूजा करने के साथ-साथ मां को उनका प्रिय भोग अर्पित करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही भोग चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।आज के समय में लोग पूजा के साथ-साथ भोग के महत्व को भी समझने लगे हैं, क्योंकि यह केवल परंपरा ही नहीं बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को क्या भोग चढ़ाना चाहिए, उसका क्या महत्व है और किस तरह से आप सही विधि से पूजा कर सकते हैं, ताकि आपको मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग
मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर (चीनी) या मिश्री अत्यंत प्रिय है। इस दिन आप शक्कर, मिश्री या इससे बने मिष्ठान्न का भोग लगा सकते हैं। शक्कर का भोग जीवन में मिठास और सुख लाता है। आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। मानसिक शांति और संतुलन बना रहता है और मां की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
द्वितीय नवरात्रि भोग में बनाएं कलाकंद
कलाकंद बनाने का सामान
दूध - 1 लीटर
मावा (खोया) - 250 ग्राम
चीनी - 1/2 कप
घी - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
पिस्ता और बादाम
कलाकंद बनाने की विधि
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन या कड़ाही में दूध को उबालें।
इस दौरान धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।
दूध को तब तक पकाएं जब तक कि वह लगभग आधा न रह जाए।
सही से पक जाए तब उसमें मावा डालें और लगातार चलाते रहें।
ध्यान रखें कि ये आपको लगातार चलाना है, वरना पैन में लगने लगेगा।
जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
जब मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें।
ट्रे में निकालने से पहले ट्रे में घी लगाएं और फिर मिश्रण को ट्रे में निकाल लें।
अब इसके ऊपर पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं।
आखिर में इसे अपने हिसाबे के बराबर भागों में काट लें।
अब इसे फ्रिज में रख दें और इसी से अपने भाई का मुंह मीठा कराएं।
कुर्ता-पायजामा पुराना हुआ, इस ईद अपनाएं नया ट्रेंड
20 Mar, 2026 03:52 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Eid Fashion Tips: ईद-उल-फितर सिर्फ इबादत और खुशियों का त्योहार ही नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल दिखाने का भी खास मौका होता है। खासकर पुरुषों के लिए ईद पर सही आउटफिट चुनना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि वे ट्रेडिशनल के साथ-साथ ट्रेंडी भी दिखें। आजकल फैशन में सिर्फ सिंपल कुर्ता-पायजामा ही नहीं, बल्कि इंडो वेस्टर्न और फ्यूजन स्टाइल भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप इस ईद कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये स्टाइल गाइड आपके लिए परफेक्ट है।ईद पर स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगे कपड़े पहनें। सही आउटफिट, रंग और एक्सेसरीज के साथ आप सिंपल लुक को भी खास बना सकते हैं। इस ईद, अपने स्टाइल को अपग्रेड करें और ट्रेडिशन के साथ ट्रेंड को भी अपनाएं ।
क्लासिक कुर्ता पायजामा लुक
कुर्ता-पायजामा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे स्टाइल करने के लिए सफेद, क्रीम या पेस्टल रंग चुनें। साथ में नेहरू जैकेट पहनें। कोल्हापुरी या मोजड़ी पहनकर लुक पूरा करें। यह लुक सिंपल, एलिगेंट और हर उम्र के लिए परफेक्ट है।
इंडो वेस्टर्न फ्यूजन स्टाइल
अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो इंडो वेस्टर्न लुक बेस्ट है। इसे स्टाइल करने के लिए असिमेट्रिकल कुर्ता के साथ ट्राउजर पेयर करें। लॉन्ग जैकेट के साथ फ्यूजन आउटफिट अपना सकते हैं। गहरे रंग जैसे ब्लैक, नेवी, मरून चुनें।यह लुक आपको मॉडर्न और रॉयल फील देता है
पठानी सूट
पठानी सूट हमेशा से मर्दों की पसंद रहा है। यह रॉयल और कम्फर्टेबल लुक देता है। पठानी सूट ढीला और आरामदायक रहता है। ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देगा और हर बॉडी टाइप पर सूट करता है। ब्लैक या डार्क ग्रीन पठानी ईद पर खास लगता है।
सही रंग का चुनाव है जरूरी
ईद के मौके पर रंगों का खास महत्व होता है। दिन के लिए लाइट और पेस्टल शेड्स का चयन करें। रात के लिए डार्क और रिच कलर्स को अपनाएं। ईद पर हरा रंग हमेशा से एवरग्रीन विकल्प है।
एक्सेसरीज से बनाएं लुक परफेक्ट
सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी जरूरी हैं। ईद पर अपने आउटफिट और लुक को पूरा करने के लिए घड़ी, सनग्लासेस और ब्रोच या पॉकेट स्क्वायर से भी स्टाइलिंग करें। छोटी-छोटी चीजें आपके लुक को खास बना देती हैं।
पहले दिन शैलपुत्री माता को घी का भोग अर्पित करें
19 Mar, 2026 04:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Navratri Me 9 Din Ka Bhog List 2026: चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च 2026 से हो गया है। नवरात्र यानी नौ रात्रि, जिमसें हर दिन माता दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की उपासना होती है। हर दिन मां के एक दिव्य स्वरूप को समर्पित है। हर देवी की अपनी शक्ति और विशेषताएं हैं। ऐसे में उनके पूजन का तरीका, भोग, श्रृंगार आदि सब अलग है।
नवरात्रि का हर दिन एक विशेष देवी को समर्पित है और उस दिन उनका प्रिय भोग चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि सही भोग अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता आती है। इस लेख के जरिए जानिए नवरात्रि के हर दिन किस देवी की पूजा होती है, उनका प्रिय भोग क्या है और आप पूरे नौ दिनों में माता को क्या अर्पित कर सकते हैं। यह जानकारी आपको सही तरीके से पूजा करने में मदद करेगी और आपके व्रत को सफल बनाएगी।
ध्यान रखें कि भोग हमेशा शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। पहले माता को अर्पित करें, फिर प्रसाद रूप में ग्रहण कर सकते हैं। लहसुन-प्याज का उपयोग वर्जित है। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों के लिए देवी के नौ स्वरूपों का प्रिय भोग।
नवरात्रि 9 दिन भोग लिस्ट 2026
नवरात्रि का पहला दिन
प्रथम नवरात्रि 19 मार्च को है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग घी है। आप घी से बने व्यंजन या मिठाई मां के सामने भोग के रूप में समर्पित कर सकते हैं। घी रोगों से मुक्ति और स्वास्थ्य लाभ के लिए फलदायी होता है।
नवरात्रि का दूसरा दिन
द्वितीय नवरात्रि 20 मार्च को है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग शक्कर है। आप शक्कर या उससे बने मिष्ठान्न मां को अर्पित कर सकते हैं। यह भोग आयु और सौभाग्य में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
नवरात्रि का तीसरा दिन
तृतीय नवरात्रि 21 मार्च को है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग दूध है। आप दूध या दूध से बनी मिठाइयां मां को भोग में अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन के दुख दूर होते हैं और सुख-शांति प्राप्त होती है।
नवरात्रि का चौथा दिन
चतुर्थ नवरात्रि 22 मार्च को है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग मालपुआ है। आप मालपुआ या मीठे पकवान मां को अर्पित कर सकते हैं। इससे बुद्धि और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है।
नवरात्रि का पांचवां दिन
पंचम नवरात्रि मां स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल 23 मार्च 2026 को मां स्कंंदमाता की पूजा की जाएगी। उनका प्रिय भोग केला है। आप केले या केले से बने व्यंजन मां को अर्पित कर सकते हैं। यह भोग परिवार में सुख-शांति लाता है।
नवरात्रि का छठा दिन
24 मार्च को नवरात्रि की षष्ठी तिथि है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग शहद है। आप शहद का भोग मां को अर्पित कर सकते हैं। इससे आकर्षण शक्ति और ऊर्जा में वृद्धि होती है।
नवरात्रि का सातवां दिन
सप्तम नवरात्रि 25 मार्च को है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग गुड़ है। आप गुड़ या गुड़ से बने व्यंजन मां को अर्पित कर सकते हैं। यह भोग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
नवरात्रि का आठवां दिन
इस वर्ष नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च को पड़ रही है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग नारियल है। आप नारियल या उससे बनी मिठाई मां को अर्पित कर सकते हैं। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
नवरात्रि का नौवां दिन
27 मार्च 2026 को रामनवमी है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग खीर है। आप खीर या चावल से बने मिष्ठान्न मां को अर्पित कर सकते हैं। यह भोग सभी सिद्धियों और सफलता की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है।
मान्यता: घी अर्पित करने से मिलता है स्वास्थ्य और ऊर्जा का आशीर्वाद
19 Mar, 2026 04:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Aaj Aa Bhog Navratri Day 1 Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है और मां शैलपुत्री की अराधना की जाती है। मां शैलपुत्री स्थिरता, सरलता और मूल शक्ति की प्रतीक हैं। उनकी पूजा का सार ही सादा, शुद्ध और सात्विक है। भोग भी ऐसा ही होना चाहिए। इसलिए अगर आप 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत घटस्थापना या मां शैलपुत्री के पूजन के साथ कर रहे हैं तो उनका प्रिय भोग जरूर बनाएं और माता को अर्पित करें।
लेकिन पहले ये जानना जरूरी है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को कौन सा भोग चढ़ाना चाहिए? आइए जानते हैं मां शैलपुत्री का प्रिय भोग, जिसे नवरात्रि के पहले दिन देवी के समक्ष अर्पित करना चाहिए और घर पर शुद्धता के साथ भोग बनाने की रेसिपी भी जानिए।
मां शैलपुत्री का प्रिय भोग क्यों है खास
मां शैलपुत्री को शुद्ध देसी घी अत्यंत प्रिय माना गया है। यह केवल स्वाद नहीं बल्कि शुद्धता, ऊर्जा और आयुर्वेदिक संतुलन का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घी का भोग चढ़ाने से रोगों से मुक्ति मिलती है। शरीर और मन में ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में स्थिरता व शक्ति बढ़ती है। पुराने ग्रंथों में घी को अमृत तुल्य कहा गया है और वही अमृत आज देवी को अर्पित होता है।
देसी घी का हलवा
यह रेसिपी न केवल सरल है, बल्कि पूजा के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है। आप सूजी का हलवा बना सकते हैं। सामग्री और विधि यहां बताई जा रही है।
हलवा बनाने की सामग्री
सूजी – 1 कप
देसी घी – आधा कप
चीनी – ¾ कप
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
काजू-बादाम (वैकल्पिक)
हलवा बनाने की विधि
स्टेप 1- कढ़ाही में देसी घी गर्म करें।
स्टेप 2- उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- अलग से पानी उबाल लें और उसमें चीनी मिलाएं।
स्टेप 4- अब यह मीठा पानी धीरे-धीरे सूजी में डालें।
स्टेप 5- लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
स्टेप 6- अंत में इलायची और ड्राई फ्रूट डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
तैयार है आपका सात्विक भोग, जिसमें स्वाद से अधिक भाव का महत्व है।
फलाहार हलवा
अगर आप उपवास हैं और घर पर फलाहार ही बनाना चाहती हैं तो घी से लौकी या आलू का हलवा भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब कढ़ाही में घी गर्म करके उसमें इलायची पाउडर डालें। उसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डालकर पानी सूखने तक भून लें। फिर दूध और चीनी मिलाकर अच्छे से पकाएं, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। चाहें तो ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं। तैयार है आपका फलाहारी लौकी का हलवा।
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
18 Mar, 2026 02:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
5 Foods for Longevity: लंबा और स्वस्थ जीवन जीने की चाह हर किसी में होती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ मेहनत या व्यायाम ही पर्याप्त नहीं है। हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि हमारी रोजमर्रा की डाइट यानी खाने की थाली में शामिल चीजें सीधे तौर पर हमारी सेहत और उम्र पर असर डालती हैं। डॉक्टर भी कहते हैं कि सही पोषण और संतुलित आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दिल और दिमाग स्वस्थ रहते हैं और ऊर्जा बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें रोजाना खाने से लंबा जीवन और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल होती हैं।अगर आप भी अपनी थाली को हेल्दी बनाना चाहते हैं और उम्र बढ़ाने के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता भी सुधारना चाहते हैं, तो यहां हम आपको पांच ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली, सरसों का साग आदि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं।
इनमें मौजूद विटामिन A, C, K और फोलेट हृदय, आंखों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।
एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है।
इसकी वजह से लोगों की उम्र बढ़ती है।
फल
फल जैसे सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा और अनार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
इनमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हृदय, पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद हैं।
रोजाना 2-3 सर्विंग फल लेने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।
नट्स और बीज
नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया और फ्लैक्ससीड हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क के विकास और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।
इनमें हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं।
नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और मस्तिष्क तेज रहता है।
दाले
मूंग, मसूर, राजमा, छोले जैसी दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।
प्रोटीन मसल्स के निर्माण और रिपेयर के लिए जरूरी है।
दालों में फाइबर और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।
दालें पाचन और रक्त स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
दही
दही पाचन सुधारने, प्रोबायोटिक्स और कैल्शियम देने के लिए जरूरी हैं।
ये हड्डियों को मजबूत रखते हैं, पेट की सेहत सुधारते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
18 Mar, 2026 02:11 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Soya Manchurian: आजकल लोग चाइनीज फूड्स सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. नूडल्स और मंचूरियन इनमें से एक हैं. स्ट्रीट फूड के तौर पर लोग इनका खूब लुत्फ उठा रहे हैं. इनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना दीवाना बना रहे हैं. मंचूरियन तो आप सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोया मंचूरियन की सब्जी का स्वाद लिया है. ये बेहद आसानी से बनने वाली सब्जियों में से एक है. इसे आप लंच से लेकर डिनर तक में बना सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा होगा कि बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे. अगर आप भी मंचूरियन में स्वाद का ‘तड़का’ लगाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. आपको बता दें कि, सोया चंक्स से तैयार होने वाला मंचूरियन काफी पौष्टिक हो जाता है और इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिल जाता है. आइए जानते हैं सोया मंचूरियन तैयार करने का आसान तरीका|
सोया मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री
1 कप- सोया चंक्स
1 टी स्पून- अदरक-लहसुन पेस्ट
3 टेबलस्पून- कॉर्न फ्लोर
2 टेबलस्पून- मैदा
1 टी स्पून- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 पुत्थी- कटा हुआ लहसुन
3 टेबलस्पून- बारीक कटा प्याज
4 टेबलस्पून- हरी प्याज कटी
1/4 कप- शिमला मिर्च कटी
1 टेबलस्पून- चिल्ली सॉस
1 टेबलस्पून- सोया सॉस
2 टेबलस्पून- टमाटर सॉस
1 टेबलस्पून- विनेगर
तलने के लिए- तेल
स्वादानुसार- नमक
सोया मंचूरियन बनाने का आसान तरीका
घर पर आसानी से टेस्टी सोया मंचूरियन बनाने के लिए एक बाउल में 3 कप गर्म पानी डालें. फिर 1 कप सोया चंक्स डालकर 15 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद सोया चंक्स को निकालकर उसका पानी निचोड़ दें. अब सोया चंक्स एक मिक्सिंग बाउल में ट्रांसफर कर लें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, कॉर्न फ्लोर, मैदा और एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. फिर उसमें सोया चंक्स डालें और उन्हें कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें. इसके बाद फ्राइड सोया को एक बाउल में निकाल लें|
अब एक अन्य कड़ाही को लें और उसमें तीन चम्मच तेल डालकर गर्म करें. फिर कटी 2 पुत्थी लहसुन डालकर उन्हें भूनें. कुछ देर बाद कड़ाही में कटी प्याज और हरी प्याज डालकर उन्हें भी फ्राई करें. प्याज नरम होने पर शिमला मिर्च डालें. फिर चिल्ली सॉस, विनेगर, टमाटर सॉस, सोया सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं और हाई फ्लेम पर पकाएं. सारी सामग्री को हाई फ्लेम पर पकाएं. जब मिश्रण सॉफ्ट हो जाए तो उसमें तले हुए सोया चंक्स को डालें और मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिलाएं. कुछ देर बाद सोया मंचूरियन को एक सर्विग प्लेट में निकाल लें. अंत में इस पर हरी प्याज से गार्निश करें. अब आप इसे सर्व कर सकते हैं|
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
18 Mar, 2026 02:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
मावा: 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
चीनी: 125 ग्राम (या स्वादानुसार)
इलायची पाउडर: आधा चम्मच
पिस्ता और बादाम: बारीक कटे हुए (सजावट के लिए)
घी: 1 चम्मच
विधि :
एक नॉन-स्टिक पैन में मावा और घी डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन से न चिपके।
जब मावा थोड़ा सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तो आंच बंद कर दें।
अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
अब इस मिश्रण को एक थाली या ट्रे में निकालें जिस पर पहले से थोड़ा घी लगा हो।
मिश्रण को चम्मच की मदद से समान रूप से फैलाएं और ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें।
इसे 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
जब यह हल्का सेट हो जाए, तो चाकू से इसे बर्फी के आकार में काट लें।
पूरी तरह ठंडा होने के बाद, बर्फी को एक एयरटाइट डिब्बे में रख लें।
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
18 Mar, 2026 01:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Navratri Falahar Recipes: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पावन नौ दिनों में उपवास किया जाता है, जिसमें फलाहार का सेवन करते हैं। हालांकि नौ दिनों तक अन्न न खाने से कमजोरी आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं फलाहार के नाम पर सिर्फ घी वाले आलू या फल मात्र का सेवन पर्याप्त नहीं है। नवरात्रि के नौ दिनों शरीर को ऊर्जा देने के लिए हल्का और पौष्टिक फलाहार खाना जरूरी होता है।
हालांकि व्रत में फलाहार खाते समय ध्यान रखें कि सेंधा नमक का ही उपयोग करें। ज्यादा तला हुआ खाना कम खाएं। फल और पानी ज्यादा लें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें।
वहीं अगर आप सोच रहे हैं कि व्रत में क्या बनाएं तो यहां 9 स्वादिष्ट फलाहार रेसिपी दी गई हैं जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। नवरात्रि के 9 दिन भक्ति और स्वास्थ्य दोनों के लिए खास होते हैं। अगर आप इन 9 फलाहार रेसिपी को अपने व्रत के दौरान शामिल करेंगे तो स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी।
साबूदाना खिचड़ी
व्रत में सबसे लोकप्रिय डिश साबूदाने की खिचड़ी को माना जाता है। यह ऊर्जा से भरपूर होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। इसे बनाना भी आसान है और ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं। सामग्री में आपको चाहिए साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च।
कुट्टू की पूरी
कुट्टू के आटे से बनी पूरी नवरात्रि में खूब पसंद की जाती है। इसे आलू की फलाहारी सब्जी या दही के साथ खाया जाता है।
सिंघाड़े के आटे का हलवा
मीठा खाने का मन हो तो सिंघाड़े के आटे से बना हलवा एक परफेक्ट व्रत डिश है। यह जल्दी बन जाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, चीनी, इलायची और घी की जरूरत होती है।
मखाना खीर
मखाने को घी में भूनकर दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है क्योंकि मखाना कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है।
शकरकंद चाट
नवरात्रि में ऊर्जा बनाए रखने के लिए फलाहार में शकरकंद चाट बनाएं। यह हल्की और हेल्दी डिश है। इसे बनाने के लिए उबली शकरकंद, सेंधा नमक, नींबू और काली मिर्च मिलाकर चाट तैयार करें।
सामक चावल पुलाव
सामक के चावल से बना पुलाव व्रत में सामान्य चावल का बेहतरीन विकल्प है। इसे मूंगफली और आलू के साथ बनाया जाता है।
साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नैक है जो चाय के साथ भी खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए साबूदाना और उबले आलू चाहिए। जिसे घी में तला जाता है।
फलाहारी आलू टिक्की
नवरात्रि व्रत में आप उबले आलू का सेवन फ्राई करके, आलू का सूप या सब्जी के रूप में कर सकते हैं लेकिन साथ ही स्वाद भी चाहिए तो उबले आलू, मूंगफली और व्रत मसालों से बनी टिक्की एक शानदार स्नैक है।
दही मखाना
भुने हुए मखाने को दही, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ मिलाकर खाया जाता है। यह बहुत हल्का और पाचन के लिए अच्छा होता है।
ऑयली और स्टिकी स्किन से परेशान? अपनाएं ये सिंपल रूटीन
17 Mar, 2026 04:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Summer Skin Care: गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है। कई लोगों को पसीने की वजह से त्वचा में चिपचिपाहट, तैलीय और पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पसीने के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन डल और असहज महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर सही स्किन केयर रुटीन अपनाया जाए, तो इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान स्किन केयर रुटीन जो गर्मियों में आपकी त्वचा को फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो आपकी त्वचा गर्मियों में भी फ्रेश, साफ और हेल्दी बनी रह सकती है।
दिन में दो बार फेसवॉश करें
गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल जमा हो सकता है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है। इससे त्वचा साफ और ताजगी भरी महसूस होती है।
टोनर का इस्तेमाल करें
टोनर स्किन के पोर्स को टाइट करने में मदद करता है और अतिरिक्त ऑयल को कम करता है। आप गुलाब जल या हल्के टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र लगाएं
कई लोग गर्मियों में मॉइस्चराइज़र लगाना छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ऑयल-फ्री या जेल बेस्ड मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
गर्मियों में तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। इससे टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकता है।
चेहरे को ठंडक दें
अगर स्किन ज्यादा चिपचिपी महसूस हो रही है, तो आप ठंडे पानी से चेहरा धो सकते हैं और आइस क्यूब से हल्की मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा को राहत मिल सकती है।
पर्याप्त पानी और हेल्दी डाइट लें
त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए ज्यादा पानी पिएं, ताजे फल और सब्जियां खाएं। तला-भुना खाना कम करें।
स्किन केयर टिप- गर्मियों में बहुत ज्यादा मेकअप करने से बचें। हल्का और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार, अपनाएं ये होम स्किन केयर टिप्स
17 Mar, 2026 04:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Eid Beauty Tips: ईद आने वाली है। ईद का पर्व खुशियों का पर्व है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाएं इस मौके पर नए कपड़े पहनती हैं और सजती संवरती है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे।
चेहरे की चमक बढ़ाने और निखार लाने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं लेकिन अगर आप ज्यादा पैसा व्यय किए बिना नेचुरल ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो ईद से पहले स्किन केयर शुरू कर दें। सही रूटीन अपनाने से त्वचा की थकान दूर होती है और चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप आज से ही सही स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं तो ईद के दिन आपका चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक सकता है।
ध्यान रखिएगा कि स्किन केयर करते समय ज्यादा स्क्रब न करें। नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं। स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। आइए जानते हैं ईद से पहले कौन सा स्किन केयर रूटीन अपनाएं कि ग्लोइंग स्किन पा सकें।
ईद से पहले अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
सबसे पहले करें फेस क्लीनिंग
दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है।
स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच काॅफी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
फेस पैक लगाएं
ईद से पहले त्वचा को ग्लो देने के लिए फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
ईद पर तुरंत ग्लो पाने के घरेलू उपाय
अगर पहले से स्किन केयर करने या ब्यूटी पार्लर जाने का मौका न मिले तो इंस्टेंट निखार पाने का एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए,
गुलाब जल से चेहरा साफ करें।
कच्चे दूध से क्लीनिंग करें।
खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।
शहद और नींबू का फेस पैक लगाएं।
ये उपाय त्वचा को तुरंत फ्रेश और चमकदार बना सकते हैं।
अच्छी नींद और हेल्दी डाइट
नींद पूरी न होने से चेहरे पर डलनेस और डार्क सर्कल दिखने लगते हैं। ईद से पहले रोज 7–8 घंटे की नींद लें। साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं।
खूब पानी पिएं
स्किन को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।
घर पर तैयार करें क्रीमी सेवई, आसान और टेस्टी रेसिपी
17 Mar, 2026 03:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Sewai Kaise Banaye: इस्लाम धर्म से जुड़ा प्रमुख पर्व ईद आने वाली है। ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 या 21 मार्च को इस साल ईद का पाक त्योहार मनाया जाना है। ईद का जिक्र होते ही सबसे पहले सेवई का स्वाद याद आता है। ईद का त्योहार मिठास और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे में इस खास मौके पर लोगों के घर में मीठी सेवई जरूर बनाई जाती है। ईद पर सेवई बनाना एक पुरानी परंपरा है। इसे मेहमानों और रिश्तेदारों को खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा की जाती हैं। इसलिए सेवई को ईद की सबसे खास मिठाई भी मान सकते हैं।
कई लोगों के बचपन की यादों में वो नजारा होगा, जब ईद पर मां के हाथ की बनी सेवई की खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी। अगर आप भी इस ईद पर वही पारंपरिक स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आसान और स्वादिष्ट सेवई रेसिपी जरूर ट्राई करें। बिल्कुल वही मां के हाथों जैसा स्वाद आप की सेवई में भी आएगा, बस इस खास रेसिपी से बनाएं। यहां सामग्री और विधि दी जा रही है, इसे नोट कर लें।
सेवई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप पतली सेवई
1 लीटर दूध
3-4 चम्मच चीनी स्वाद अनुसार
2 चम्मच घी
6-8 काजू
8-10 बादाम
1 चम्मच किशमिश
3-4 हरी इलायची
थोड़ा सा केसर, वैकल्पिक
सेवई बनाने की आसान विधि
स्टेप 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
स्टेप 2- अब एक पैन में दूध उबालें और उसे 2-3 मिनट तक पकने दें।
स्टेप 3- उबलते दूध में भुनी हुई सेवई डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 4- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डाल दें।
स्टेप 5- काजू, बादाम और किशमिश डालकर 2 मिनट और पकाएं।
सेवई में स्वाद बढ़ाने के टिप्स
सेवई को हमेशा धीमी आंच पर भूनें।
दूध थोड़ा गाढ़ा होने दें, इससे स्वाद बढ़ेगा।
केसर डालने से खुशबू और रंग दोनों बेहतर होते हैं।
ऊपर से मेवे डालकर सर्व करें।
मुलायम और स्पंजी दही भल्ले बनाने की आसान ट्रिक, नोट कर लें रेसिपी
17 Mar, 2026 03:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
Dahi Bhalle Kaise Banaye: ईद का त्योहार खुशियों, मिलन और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है। अगर आप ईद पर कोई आसान और स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते हैं तो सॉफ्ट दही भल्ले एक शानदार विकल्प हैं।
ईद के मौके पर सॉफ्ट दही भल्ले एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। आप भी इस ईद पर घर में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस रेसिपी की मदद से आप हलवाई जैसे स्पंजी और मुलायम दही भल्ले घर पर ही बना सकते हैं। यह रेसिपी जल्दी बनती है और हर किसी को पसंद आती है।
दही भल्ले बनाने के लिए सामग्री
1 कप उड़द दाल
2 कप दही
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
इमली की चटनी
हरी चटनी
तेल (फ्राई करने के लिए)
थोड़ा सा काला नमक
दही भल्ले बनाने की आसान विधि
1. दाल तैयार करें
उड़द दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगो दें। इसके बाद दाल को पीसकर गाढ़ा बैटर बना लें।
2. बैटर को फेंटें
अब इसमें नमक डालकर 5-7 मिनट तक अच्छे से फेंटें। इससे भल्ले हल्के और स्पंजी बनेंगे।
3. भल्ले तलें
कढ़ाई में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे भल्ले डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
4. पानी में भिगोएं
तले हुए भल्लों को 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डाल दें। इससे वे नरम हो जाएंगे।
5. दही के साथ सर्व करें
भल्लों को हल्का दबाकर पानी निकाल लें। अब प्लेट में रखकर ऊपर से दही, इमली की चटनी, हरी चटनी और मसाले डालें।
परफेक्ट सॉफ्ट दही भल्ले बनाने के टिप्स
दाल का बैटर जितना ज्यादा फेंटेंगे, भल्ले उतने मुलायम बनेंगे।
भल्ले तलने के बाद गुनगुने पानी में जरूर भिगोएं।
दही को पहले अच्छी तरह फेंट लें ताकि टेक्सचर स्मूद रहे।
ईद के दिन दही भल्लों को अनार के दाने, सेव और धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
बिना मैदा भी तैयार होंगे टेस्टी भटूरे, जानें बनाने का तरीका
17 Mar, 2026 03:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छोले भटूरे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. यह नॉर्थ इंडिया की सबसे पसंदीदा डिश में से एक मानी जाती है. हालांकि, जब सेहत की बात आती है तो कई लोग इसे खाने से बचते हैं. क्योंकि भटूरे मैदे से बनाए जाते हैं और उन्हें डीप फ्राई किया जाता है. मैदा गेहूं का ही रिफाइंड रूप होता है, लेकिन प्रोसेसिंग के दौरान इसमें मौजूद कई पोषक तत्व कम हो जाते हैं, इसलिए हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे कम खाने की कोशिश करते हैं. दिल्ली जैसे शहरों में कई मशहूर दुकानों पर लोग छोले भटूरे खाने के लिए खास तौर पर पहुंचते हैं|
अगर आप बाहर का मैदा वाला भटूरा खाने से बचना चाहते हैं तो आप घर पर ही गेहूं के आटे से ही उतने ही फूले- फूले और टेस्टी भटूरे बना सकते हैं. इसके लिए आपको सही सामान और थोड़ी सी तकनीक की जरूरत होती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गेहूं के आटे से भी आप गरमा-गरम भटूरे कैसे बना सकते हैं और इसकी रेसिपी क्या है|
गेहूं के भटूरे बनाने के लिए सामग्री
दो कप गेहूं का आटा
आधा कप सूजी
आधा कप ताजा दही
एक छोटी चम्मच चीनी
एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
स्वाद अनुसार नामक
एक टेबल स्पून तेल (मोयन के लिए)
जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
तलने के लिए तेल
ऐसे तैयार करें भटूरे का आटा
भटूरे का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और सूजी डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें नमक, चीनी और बेकिंग सोडा डालें. अब दही और थोड़ा सा तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसके बाद थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो. क्योंकि नरम आटे से भटूरे अच्छी तरह खुलते हैं. आटे को लगभग 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह मसल कर गूंथे जिससे उसमें लचीलापन आता है. इसके बाद आटा गूंथने के बाद उसकी सतह पर थोड़ा तेल लगाकर उसे ढक दें. इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें. इस दौरान आटा थोड़ा फर्मेट हो जाता है, जिससे भटूरे तलते समय अच्छी तरह फूलते और मुलायम होते हैं|
भटूरे तलने का तरीका
आटे के फर्मेट होने के बाद आटे को हल्का सा मसल लें और उसकी छोटी-छोटी लोईयां बना ले. अब हर लोई को बेलन की मदद से मीडियम मोटाई में बेल लें. कोशिश करें कि भटूरा ज्यादा पतला न हो तभी वह अच्छी तरह खुलता है. अब कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद एक-एक करके भटूरे तेल में डालें और हल्के से दबाएं. इससे कुछ ही सेकंड में भटूरा गुब्बारे की तरह खुलने लगता है. वहीं दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें और फिर निकाल लें. गरमा गरम भटूरे को छोले, अचार और प्याज के साथ सर्वे किया जा सकता है|
महीने भर के लिए राशन खरीदें और पैसे बचाएं
16 Mar, 2026 05:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
महंगाई के इस दौर में घर का बजट संतुलित रखना एक बड़ी चुनौती रहती है। मगर 'स्मार्ट ग्रोसरी प्लानिंग' के जरिए आप हर महीने अपने राशन के खर्च में 20% से 30% तक की बचत कर सकते हैं। राशन खरीदते समय आमतौर पर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वे बिना सोचे-समझे सामान खरीदने लगते हैं, जिससे हम उन चीजों पर पैसा खर्च कर देते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती।बचत की शुरुआत बाजार जाने से पहले आपके किचन से होनी चाहिए। सबसे पहले अपनी रसोई का इन्वेंट्री चेक करें और देखें कि पिछला कितना सामान बचा हुआ है। इसके बाद एक व्यवस्थित सूची तैयार करें। महीने भर का राशन थोक में खरीदना हमेशा फुटकर खरीदारी से सस्ता पड़ता है, क्योंकि इसमें आपको 'मल्टी-पैक' डिस्काउंट का लाभ मिलता है। सही प्लानिंग न सिर्फ आपका पैसा बचाती है, बल्कि बार-बार बाजार जाने के समय और ईंधन के खर्च को भी कम करती है।
कैसे कैटेगरी-वाइज लिस्ट तैयर करें?
लिस्ट बनाने का सबसे अच्छा तरीका उसे केटेगरी में बांटें, जैसे अनाज, दालें, मसाले, डेयरी और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की लिस्ट बनाएं।अपनी लिस्ट में 'जरूरी चीजों' और 'इच्छा वाली चीजों' के बीच अंतर करें। सबसे पहले बुनियादी जरूरत का सामान लिखें।अगर आप डिजिटल लिस्ट का उपयोग करते हैं, तो आप घर के अन्य सदस्यों के साथ भी इसे शेयर कर सकते हैं ताकि कोई जरूरी चीज न छूट जाए।
थोक खरीदारी और जेनेरिक ब्रांड्स को प्रथमिकता दें
चावल, आटा, दाल और तेल जैसी चीजें जो जल्दी खराब नहीं होतीं, उन्हें हमेशा बड़े पैक में खरीदें।बड़े पैक की 'यूनिट प्राइस' (प्रति किलो कीमत) हमेशा कम होती है। साथ ही विज्ञापनों वाले महंगे ब्रांड्स के बजाय स्टोर के अपने 'जेनेरिक ब्रांड्स' को प्रथमिकता दें।ग्रोसरी में जेनेरिक ब्रांड्स की गुणवत्ता अक्सर बड़े ब्रांड्स जैसी ही होती है, लेकिन इनकी कीमत 15-40% तक कम हो सकती है।
डिस्काउंट, सेल और खरीदारी का सही समय
महीने की पहली तारीख के बजाय 'मंथ-एंड सेल' या 'मिड-वीक डिस्काउंट' के दौरान खरीदारी करें।सुपरमार्केट के 'लॉयल्टी कार्ड' का उपयोग करें और कैश-बैक ऑफर्स या कूपन्स को रिडीम करें।ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स पर 'प्राइस कंपेरिजन' जरूर करें। कई बार ऑनलाइन स्टोर्स पर ऑफलाइन के मुकाबले बेहतर डील्स मिल जाती हैं।
बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए इन गोल्डन रूल्स का पालन करें
खरीदारी के लिए कभी भी 'खाली पेट' न जाएं, क्योंकि भूख लगने पर हम अक्सर अनावश्यक जंक फूड और स्नैक्स ज्यादा खरीद लेते हैं।सुपरमार्केट में सामान रखने के तरीके के मनोवैज्ञानिक जाल से बचें, अक्सर महंगे सामान आंखों के ठीक सामने रखे होते हैं, जबकि सस्ते विकल्प नीचे के शेल्फ में रखे जाते हैं।इन आसान और प्रभावी टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपना पैसा बचा सकते हैं।
MP में बड़ा एक्सीडेंट, कार-ट्रैक्टर ट्रॉली टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल अस्पताल में
MP में विवादित पोस्ट पर कार्रवाई, अमित शाह के खिलाफ FIR
‘3 ऑप्शन में से चुना ये रास्ता,’ राघव चड्ढा ने इस्तीफे पर दी सफाई
बायपास पर खतरा बढ़ा, अधूरे फ्लायओवर-अंडरपास से हादसे, डेडलाइन तय
मरीन ड्राइव पर हादसा, स्कूटी की टक्कर से तीन की मौत, इलाके में सनसनी
केजरीवाल ने ममता का थामा हाथ, BJP पर साधा निशाना
