कोल्ड पास्ता सलाद: गर्मियों के लिए हेल्दी और टेस्टी रेसिपी
गर्मी के मौसम में लोग अपने खाने-पीने का काफी ध्यान रखते हैं, क्योंकि कछ भी गलत खाने से सेहत पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्मी के मौसम में हमेशा ऐसे पकवानों का सेवन किया जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि इसे खाने से आपका मन भी खुश हो जाएगा। हम यहां कोल्ड पास्ता सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ मिनट की जरूरत ही पड़ेगी। इसे आप टिफिन में रखकर भी ले जा सकते हैं और सुबह के नाश्ते में भी खा सकते हैं।
कोल्ड पास्ता सलाद बनाने का सामान
200 ग्राम पास्ता
1 कप कटा हुआ खीरा
1 कप कटी हुई टमाटर
1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च
1/2 कप कॉर्न
चीज स्प्रेड
मेयोनीज
1/4 कप कटी हुई हरा धनिया
1/4 कप ऑलिव ऑयल
1 टेबलस्पून नींबू का रस
नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार
1/2 चम्मच ओरिगैनो
विधि
कोल्ड सलाद पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको पास्ता उबालना है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा का नमक और तेल डालकर इसमें पास्ता मिक्स करें। अब पास्ता को उबलने दें। जब ये उबल जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल लें। पास्ता को उबालने के बाद स्वीट कॉर्न को भी उबाल लें। दोनों चीजों को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें, कि कोल्ड पास्ता सलाद ठंडा ही अच्छा लगता है।
जब ये दोनों चीजें ठंडी हो जाएं तो खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च को एक आकार में बारीक काट कें। सभी चीजों को काटने के बाद उसे एक बड़े कटोरे में रख लें।
अब इस कटोरे में पास्ता और उबले हुए कॉर्न डालें। अब इसमें नींबू का रस, ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
स्वाद के लिए आप इसमें ओरिगैनो भी डाल सकते हैं। इससे सलाद का स्वाद और बढ़ जाएगा। इसके बाद इसमें चीज स्प्रेड और मेयोनीज डालें और इसे भी सही से मिक्स करें। सबसे आखिर में ऊपर से बारीक कटा धनिया इसमें डालें और थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। एक घंटे के बाद इसे फ्रिज से निकालें और फिर ठंडा-ठंडा ही परोसें।

Indian Railways: होली पर अब घर जाना हुआ आसान, भोपाल से इन जिलों के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
तिलक लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए धार्मिक नियम
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
सावधान! गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखी हलचल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! गुरुवार को बाजार खुलते ही बदल गए रेट, देखें आपके शहर का हाल।
एक्टिंग में टक्कर, लेकिन एजुकेशन में कौन है असली स्टार?
