नारी विशेष
हेल्दी ब्रेकफास्ट में ट्राई करें स्टफ्ड इडली, स्वाद ऐसा कि हर दिन खाने का मन करे!
23 Aug, 2025 05:53 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप भी हर रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं या फिर सुबह-सुबह समझ नहीं आता कि क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी? तो अब आपकी यह तलाश यहीं खत्म होती है! आज हम आपको एक ऐसी लाजवाब और नई रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपके ब्रेकफास्ट को न सिर्फ हेल्दी बनाएगी, बल्कि उसका स्वाद ऐसा होगा कि पेट तो भर जाएगा, लेकिन मन कहेगा - "थोड़ा और मिल जाए!"
स्टफ्ड इडली बनाने के लिए सामग्री
इडली बैटर (बाजार का या घर पर बना हुआ)
नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच तेल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच उड़द दाल
थोड़ा कढ़ी पत्ता
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1/2 कप बारीक कटी हुई सब्जियां (गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च)
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
1 उबला हुआ और मैश किया हुआ आलू
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
स्टफ्ड इडली बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। फिर इसमें राई और उड़द दाल डालकर भूनें।
जब राई चटकने लगे, तो करी पत्ता और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब सभी कटी हुई सब्जियां डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
आखिर में मैश किया हुआ आलू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार है।
इडली मेकर की प्लेटों में हल्का तेल लगा लें। हर सांचे में पहले थोड़ा सा इडली बैटर डालें। अब तैयार की हुई स्टफिंग का एक छोटा गोला बनाएं और उसे बैटर के बीच में रखें।
फिर, स्टफिंग को पूरी तरह से ढकने के लिए ऊपर से और इडली बैटर डालें।
इडली मेकर में पानी गरम करें और इन प्लेटों को उसमें रखें। 10-15 मिनट तक मध्यम आंच पर भाप में पकाएं।
इडली पक गई है या नहीं, यह जानने के लिए टूथपिक डालकर देखें। अगर वह साफ बाहर आती है, तो इडली तैयार है।
गरमागरम स्टफ्ड इडली को सांचे से निकालें और अपनी मनपसंद चटनी (जैसे, नारियल की चटनी या सांभर) के साथ परोसें।
30 दिन तक अपनाएं No-Oil Diet, सेहत में दिखेगा कमाल; जानिए 5 चौंकाने वाले फायदे
22 Aug, 2025 03:38 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। इसके लिए वे अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर जिम जाते हैं। साथ ही कुछ स्ट्रिक्ट डाइट रूटीन को फॉलो करते हैं। ये खाना थोड़ा बेस्वाद लगता है लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद हाेता है। दरअसल, हमारे यहां भारत में खूब तेल मिर्ची वाले चटपटे व्यंजन बनाए जाते हैं।
इनका स्वाद जबरदस्त होता है, लेकिन ये हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हाेते हैं। तेल हमारे किचन का अहम हिस्सा है। लेकिन अगर तेल का इस्तेमाल ज्यादा हो जाए तो ये सेहत के लिए जहर बन सकता है। अगर आप खाने में ज्यादा ऑयल यूज करते हैं तो इससे मोटापा, दिल की बीमारियां और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है। ऑयल में मौजूद ज्यादा कैलोरी आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही कारण है कि लोग अब नो-ऑयल डाइट के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि नो-ऑयल डाइट ट्रेंड क्या है और इससे हमारी सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
नो-ऑयल डाइट क्या है?
आपको बता दें कि नो-ऑयल डाइट (No Oil Diet) में खाने में डाले जाने वाले रिफाइंड या वेजिटेबल ऑयल को पूरी तरह से हटा दिया जाता है। इसकी जगह साबुत और नेचुरल चीजे जैसे फ्रूट्स, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स और बीज खाए जाते हैं। इनमें पहले से ही थोड़ा बहुत नेचुरल फैट मौजूद होता है। इससे आपका शरीर सेहतमंद होता है।
नो-ऑयल डाइट के फायदे
जब आप खाने से पूरी तरह से तेल काे हटा देते हैं तो इससे वजन कम करना आसान हो जाता है। स्टीम की हुई दाल, ग्रिल की हुई सब्जियां और बिना तेल से बनी चीजों को डाइट में शामिल करने से फैट बर्निंग तेजी से होता है।
रिफाइंड तेल में ओमेगा-6 फैट्स ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप डाइट से इसे हटा देंगे तो शरीर में सूजन कम होती है और कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
नो ऑयल डाइट लेने से खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। ये पेट, लिवर और पैंक्रियाज पर दबाव कम डालता है, जिससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
इसके अलावा डाइट में तेल का इस्तेमाल न करने से चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं। इसके साथ ही आपका शरीर भी डिटॉक्स होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
आपको बता दें कि ऑयली चीजों को न खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे बार-बार भूख लगना, मूड स्विंग और ज्यादा खाने की आदत कम होती है।
"चेहरे या बॉडी पर जमी मैल हटेगी 1 हफ्ते में, फ्री में पाएं ग्लो – ट्राई करें शुगर स्क्रब ट्रिक"
21 Aug, 2025 05:56 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हम सभी अक्सर ये नोटिस करते हैं कि हमारी बॉडी 2 अलग रंगों में बटी हुई होती है। ये बात हमें दुनिया से अलग नहीं बनती है, बल्कि हमें ये समझना चाहिए कि हमारी बॉडी कितनी ज्यादा टैन हो चुकी है। तब कहीं जाकर हमारे शरीर पर ये अंतर इतना क्लियर दिखने लगता है। हालांकि, कई लोग सोशल मीडिया पर इस टैनिंग को भी बहुत गर्व से दिखा रह हैं। देखा जाए, तो इसमें कोई बड़ी या गलत बात नहीं है। यहां बात बस इतनी सी है कि इस बात में प्राउड करने जैसा भी कुछ हमें नजर नहीं आ रहा है। अगर आप भी दो अलग रंग की बॉडी लेकर घूम रहे हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्किन टोन को आसानी से इवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार में बिकने वाली महंगी क्रीमों पर पैसे खर्चने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आप फ्री में बॉडी पर नेचुरल निखार ला सकते हैं।
इंस्टाग्राम से मिला नुस्खा
बता दें कि इस नुस्खे के बारे में जानकारी हमें इंस्टाग्राम से मिली है। दरअसल, मशहूर कंटेंट क्रिएटर गर्वित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। किस वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आप घर बैठकर फ्री में ही अपने हाथ-पैरों पर जमी टैनिंग को कम कर सकते हैं। अब यहां फ्री शब्द का इस्तेमाल इसलिए किया गया है, क्योंकि इस नुस्खे में साडी किचन में पड़ी चीजों का इस्तेमाल हुआ और आपको बाहर जाकर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
चीनी पाउडर
गोल्डन हल्दी
कॉफी पाउडर
शहद
नारियल तेल
बॉडी वॉश
(नोट: सामग्री की मात्रा को आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)
नुस्खे को बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चीनी का पाउडर ले लेना है। अगर आपके पास ये नहीं है, तो आप चीनी को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना सकते हैं। इसके बाद आपको गोल्डन हल्दी लेनी है। इसके लिए आपको नॉर्मल हल्दी को पैन पर डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट कर लेना है। इसके बाद कॉम्बिनेशन में कॉफी पाउडर मिला लें। इसके बाद आपको रेसिपी में शहद और नारियल तेल मिला लेना है। अब आखिर स्टेप में आप अपने पसंदीदा बॉडी वॉश को इसमें मिला सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको ऊपर बताए मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लेना है। आपको इस डी-टैन मास्क को नियम से रोजाना इस्तेमाल करना है। नहाने से 5 मिनट पहले रगड़ लें। इसके बाद नॉर्मल तरीके से नहा लें। ध्यान रखें कि आपको इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस मास्क में नारियल तेल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, आप चाहें, तो मॉइस्चराइजर लगा भी सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हमें मना कर दिया है, तो आप लगाएंगे ही नहीं। आइए अब तीनों जरूरी पाउडर से होने वाले फायदे जान लेते हैं।
चीनी पाउडर के फायदे
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, चीनी पाउडर बॉडी पर हल्के स्क्रब की तरह काम करता है। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, टैनिंग भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ये शरीर के कालेपन को कम करने में मददगार साबित होती है।
रोस्टेड हल्दी के फायदे
बता दें कि रोस्टेड हो या नहीं, इसमें करक्यूमिन पाया जाता है। ये त्वचा की रंगत निखारने का काम करता है। इससे भी सालों पुरानी टैनिंग को कम किया जा सकता है। ये नेचुरली डी-टैन इंग्रेडिएंट की तरह काम करता है।
कॉफी पाउडर के फायदे
बता दें कि कॉफी भी नेचुरल स्क्रबिंग का काम करती है। इससे स्किन पर जमी टैन की लेयर अच्छी तरह से साफ हो जाती है। इसके साथ ही, आपकी स्किन पर किसी तरह के साइड इफेक्ट नजर नहीं आते हैं।
"कढ़ी में चाहिए ज्यादा खट्टापन? दही-छाछ नहीं तो ट्राई करें ये 5 देसी विकल्प!"
21 Aug, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कढ़ी एक ऐसा व्यंजन है जो भारत के लगभग हर हिस्से में खाया जाता है। इसका स्वाद नमकीन, मसालेदार और खट्टा होता है। कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए दही या छाछ का इस्तेमाल होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कढ़ी के लिए लिया गया दही खट्टा नहीं होता जिससे कढ़ी में वो स्वाद नहीं आ पाता जो आना चाहिए।
ऐसे में अगर कढ़ी खट्टी नहीं हुई और मिलाने के लिए दही भी नहीं बचा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में रहे हैं जिनकी मदद से आ सिर्फ कढ़ी में खटास बढ़ेगी बल्कि एक फ्लेवर भी जुड़ जाएगा। जो कढ़ी को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में मदद करेगा।
इमली का पल्प
इमली का पल्प कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। इसका स्वाद थोड़ा मीठा और खट्टा होता है जो कढ़ी को एक अलग ही फ्लेवर देता है। आपको थोड़ी सी इमली को गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भोगाना है। अब इसका गाढ़ा पल्प निकालकर कढ़ी में मिला दें। इसे बहुत ज्यादा ना डालें, वरना कढ़ी का स्वाद बिगड़ जाएगा।
कच्चा आम
अगर गर्मियों का सीजन है तो आपको कच्चा आम आसानी से मिल जाएगा। यह कढ़ी में खट्टापन लाने शानदार तरीका है। एक कच्चे आम को छीलकर उसे कद्दूकस कर लीजिए। अब इसे कढ़ी में उबालते समय डाल दीजिए। आम के रेशे कढ़ी में मिलकर उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देंगे।
टमाटर की प्यूरी
टमाटर की प्यूरी में प्राकृतिक खट्टापन होता है और ये कढ़ी को एक अच्छा कलर भी देने में मदद करता है। आप एक या दो टमाटर को पीसकर उसकी प्यूरी बना लीजिए। कढ़ी बनाते समय बेसन या मसालों के साथ ही इस प्यूरी को अच्छी तरह से भून लें। इससे कढ़ी में अलग रंग और स्वाद आएगा।
आमचूर पाउडर
आमचूर पाउडर सूखे कच्चे आम से बनाया जाता है। अब अगर गर्मियों का सीजन नहीं है तो आम की जगह पर आमचूर पाउडर काम आएगा। कढ़ी बनाते समय आपको एक चम्मच आमचूर पाउडर डालना है। अगर ज्यादा खट्टापन चाहिए तो थोड़ी ज्यादा मात्रा में भी डाल सकते हैं।
नींबू का रस
वहीं नींबू का रस भी कढ़ी को एक तीखा और ताजा खट्टापन दे सकता है। कढ़ी को पूरी तरह से बनाने और गैस बंद करने के बाद एक से दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं, इसे अच्छी तरह से हिलाएं। ध्यान रहे कि नींबू का रस आखिरी में ही डालना है ज्यादा देर पकाने से कढ़ी का स्वाद कड़वा हो सकता है।
वेट लॉस में फायदेमंद जौ का सूप, आसान रेसिपी से घर पर बनाएं हेल्दी डाइट का हिस्सा
20 Aug, 2025 06:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1/2 कप जौ
4 कप पानी या वेजिटेबल ब्रोथ
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 गाजर (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
1/2 कप मटर
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर
थोड़ा सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
1 चम्मच तेल या ऑलिव ऑयल
विधि :
सबसे पहले जौ को अच्छी तरह धो लें और इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे यह जल्दी पकेगा।
एक गहरे पैन या कुकर में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालकर भूनें। अब बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
कटी हुई गाजर और मटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
अब भीगे हुए जौ को पानी से निकालकर पैन में डालें। इसमें 4 कप पानी या वेजिटेबल ब्रोथ और नमक मिलाएं।
पैन को ढककर जौ के पूरी तरह से गलने तक पकाएं। अगर आप कुकर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
सूप पकने के बाद इसमें काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे एक बाउल में निकालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मा-गर्म परोसें।
यह सूप न सिर्फ आपके वजन घटाने के लक्ष्य में मदद करेगा, बल्कि यह आपको भरपूर एनर्जी भी देगा।
हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट है मूंग दाल टिक्की, प्रोटीन से भरपूर रेसिपी यहां जानें
20 Aug, 2025 06:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। मूंग दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होती है, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इस तरह, यह टिक्की न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं इसकी प्रोटीन रिच टिक्की बनाने की रेसिपी।
मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए सामग्री
1 कप पीली मूंग दाल (रात भर भिगोई हुई)
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल या घी तलने के लिए
मूंग दाल टिक्की बनाने की विधि
सबसे पहले, रात भर भीगी हुई मूंग दाल को पानी से निकाल कर अच्छी तरह धो लें। अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में बिना पानी डाले मोटा-मोटा पीस लें। ध्यान रखें, पेस्ट बहुत पतला नहीं होना चाहिए।
एक बड़े कटोरे में पिसी हुई दाल, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, जीरा, लाल मिर्च, नमक और हरा धनिया डालें। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए।
अपने हाथों को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब मिश्रण में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल या चपटी टिक्की का आकार दें।
एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें। आंच को मध्यम रखें। अब इसमें टिक्कियां रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
बस फिर, गर्मागर्म मूंग दाल की टिक्की को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
30 की उम्र में लटकने लगी स्किन? एक्सपर्ट ने सुझाए घरेलू उपाय
18 Aug, 2025 06:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बुढ़ापा एक ऐसी प्रक्रिया है, जो समय के साथ हर व्यक्ति को अपनी चपेट में लेती ही है। हम सभी की जिंदगी में एक समय ऐसा आता है, जिसमें शरीर और चेहरे की त्वचा लटकने लगती है। इसके साथ ही, झुर्रियां, फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के कई निशान नजर आने लगते हैं। अब देखा जाए, तो अगर बढ़ती उम्र के साथ इस तरह की परेशानियां होती हैं, तो इंसान को इतनी समस्या नहीं होती है। बढ़ती उम्र में दिखने वाले बुढ़ापे के लिए हम कर ही क्या सकते हैं, लेकिन अगर यही बुढ़ापा लोगों को 30 साल की उम्र में 50 साल का दिखने पर मजबूर करने लगे, तो परेशानी होना लाजमी सी बात है। अगर आप भी उम्र से पहले दिखने वाले बुढ़ापे की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आइए जान लेते हैं कि किस तरह बुढ़ापे के निशानों से छुटकारा पाया जा सकता है?
कंटेंट क्रिएटर ने बताया नुस्खा
जी हां, अक्सर लोग बुढ़ापे के निशानों को छिपाने के लिए कई तरह के एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की मदद लेते हैं। मगर हम आपको इस प्रोसेस के लिए एक नेचुरल तरीका बताने वाले हैं। इससे त्वचा की कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। साथ ही, सबसे अहम बात ये है कि आप बिना किसी केमिकल को त्वचा पर लगाए, अपने बुढ़ापे को रिवर्स कर सकते हैं। इस नुस्खे की जानकारी कंटेंट क्रिएटर मनप्रीत कौर की इंस्टाग्राम वीडियो से मिली है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपकी 30 साल की उम्र में दिख रहे 50 साल वाले बुढ़ापे से राहत मिल सकेगी।
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री
धनिये के बीज
मेथी दाने
दालचीनी
एलोवेरा जेल
कैस्टर ऑयल
विटामिन ई कैप्सूल
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)
नुस्खा बनाने की विधि
मनप्रीत के इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधा पैन पानी लेना है। इसमें मेथी के बीज, धनिये के बीज और दालचीनी मिलाकर उबालना है। इस्को तब तक उबालना जब तक पानी आधा से कम न रह जाए। बता दें कि जब तक ये पानी उबल रहा है, तब तक आप इसकी भाप को अपने चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इससे स्किन पोर्स साफ होंगे। अब पानी को छानकर अलग करें। इस पानी में एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और कैस्टर ऑयल मिला लेना है। आप इस नुस्खे को सोने से पहले रात में लगा सकते हैं। आइए अब मेथी दाने और धनिये के बीजों के फायदे जान लेते हैं, जो कि इस नुस्खे के मेन इंग्रेडिएंट्स हैं।
मेथी दाने के फायदे
मेथी दाना पेट के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी गुणकारी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में झाइयां और दाग हल्के करने में मदद मिलती हैं। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है।
पंकज भदौरिया ने बताया: 2 मिनट में बने आटा डोसा, ना चिपके ना जले
18 Aug, 2025 06:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ इंडियन डिश दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। इनमें इडली और डोसा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ 2 मिनट में आपर स्वादिष्ट आटा डोसा बना सकते हैं। दरअसल मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने एक कमाल की रेसिपी बताई है। अब अगर लोहे के तवे पर डोसा बनाते समय बार-बार चिपकता है या जल जाता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शेफ पंकज ने अपनी रेसिपी ने डोसा को लोहे के तवे पर चिपकने और जलने से बचाने का तरीका भी बताया है। खास बात है कि इस डोसे में स्टफिंग नहीं की जाती बल्कि आलू की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है जिसकी रेसिपी भी शेफ पंकज ने बताई है।
डोसा के लिए सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
1/4 कप रवा
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच चीनी
1/2 कप दही
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
सबसे पहले बनाएं बेटर
आपको एक मिक्सर जार में गेहूं का आटा, रवा और दही डालना है। उसके बाद नमक, चीनी और बेकिंग सोडा भी मिला देना है। अब इन सभी सामग्री को एक से डेढ़ कप पानी के साथ मिक्सर में पीस लीजिए। अब आपका डोसा बनाने के लिए बेटर तैयार हो चुका है, जिसे एक बाउल में निकाल लीजिए।
अब बनाएं परफेक्ट डोसा
डोसा बनाने के लिए लोहे का तवा गैस पर रखें। तवा गर्म होने पर थोड़ा पानी छिड़कें और कपड़े की मदद से पोंछ दें। ऐसा करने से तवे का तापमान बैलेंस हो जाएगा और डोसा जलने या चिपकने का टेंशन नहीं रहेगा। अब डोसा बेटर लेकर तवा पर अच्छी तरह फैलाएं। साइड से तेल डालें और सुनहरा होने पर पलट दें। कुछ सेकेंड कुक करने के बाद तवे से उतार लें।
सब्जी के लिए सामग्री
5-6 उबले आलू
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 छोटा चम्मच चना दाल
1/4 छोटा चम्मच हींग
8-10 करी पत्ते
1 बड़ा कटा हुआ प्याज
1 छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक
1 छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
थोड़ा सा ताज़ा हरा धनिया
सब्जी बनाने का तरीका
सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें। राई, दाल और करी पत्ता डालकर सुनहरा होने तक भून लीजिए। अब कटी हुई सब्ज़ियां डालें और प्याज के सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद पिसे हुए मसाले और नमक डालकर मिलाएं। कुटे हुए आलू डालें और 3-4 मिनट तक भूनें। सब्जी बनने के बाद अब डोसा के साथ सर्व करें।
वजन कम करना है आसान? खाएं हेल्दी और टेस्टी Chicken Salad
18 Aug, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है। इसे कम करने के लिए लोग जिम में जाकर घंटों एक्सरसाइज करते हैं। कई तरह की डाइट रूटीन फॉलो करते हैं। अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहें हैं तो खान-पान का खास ख्याल रखना होता है। लोग वजन कम करने के लिए कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो हेल्दी तो हो ही, साथ ही उसका टेस्ट भी जबरदस्त हो।
ऐसे में चिकन सलाद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि इसमें मौजूद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इस कारण वजन कम करना आसान हो जाता है। हम आपको चिकन सलाद बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
चिकन सलाद बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2 कप उबला हुआ चिकन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
एक कप खीरा (बारीक कटा हुआ)
एक कप टमाटर (बारीक कटा हुआ और बीज निकाल लें)
एक कप लेट्यूस या सलाद पत्ता (कटा हुआ)
आधा कप गाजर (कद्दूकस की हुई)
एक प्याज (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
आधा कप दही या मेयोनीज
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
चिकन सलाद बनाने की आसान रेसिपी
सबसे पहले चिकन को अच्छे से उबालकर ठंडा कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक बड़े बाउल में खीरा, टमाटर, गाजर, प्याज और लेट्यूस डालें।
इसकिे बाद इसमें उबला हुआ चिकन मिलाएं।
ड्रेसिंग बनाने के लिए दही या मेयोनीज में नींबू का रस, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
अब इस ड्रेसिंग को सलाद पर डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें।
थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा कर लें और फिर सर्व करें।
ये सलाद हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला हाेता है।
चिकन सलाद खाने के फायदे
ये प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप इसे डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे मसल्स को मजबूती मिलेगी। साथ ही आपकी हड्डियों को भी हेल्दी रखा जा सकेगा। अगर आपको लगातार कमजोरी और थकान महसूस होती है तो ये एक बेहतरीन विकल्प है।
तेजी से वजन कम करने के लिए आप चिकन सलाद को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। साथ ही ओवरईटिंग से भी बचाएगा। इस कारण वजन कम करना आसान हो जाएगा।
चिकन सलाद में नियासिन, सेलेनियम, फास्फोरस और विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
रात की बची आलू की सब्जी से बनाएं लाजवाब पराठे, आसान रेसिपी
18 Aug, 2025 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आपके घर में भी रात की आलू की सब्जी बच जाती है? अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि बची हुई सब्जी का क्या करें। कुछ लोग इसे फेंक देते हैं, लेकिन अगर हम कहें कि इस बची हुई सब्जी से आप सुबह का सबसे लाजवाब और स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं? जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने! आज हम आपको बची हुई आलू की सब्जी से खस्ता पराठे बनाने की एक ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। ये पराठे बनाने में जितने आसान हैं, स्वाद में उतने ही लाजवाब! सबसे अच्छी बात यह है कि आपको पराठे की स्टफिंग बनाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आइए, जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में।
सामग्री
रात की बची हुई आलू की सब्जी (करीब 1-2 कटोरी)
गेहूं का आटा (आलू की सब्जी की मात्रा के अनुसार)
बारीक कटा हुआ प्याज (ऑप्शनल)
बारीक कटी हुई हरी मिर्च (स्वादानुसार)
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
नमक (आवश्यकतानुसार, क्योंकि सब्जी में पहले से नमक है)
जीरा पाउडर (ऑप्शनल)
थोड़ा सा गरम मसाला (ऑप्शनल)
तेल या घी (पराठे सेकने के लिए)
बनाने की विधि
सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में बची हुई आलू की सब्जी निकाल लें।
अब इस सब्जी को अच्छी तरह से मैश कर लें। अगर सब्जी में बड़े टुकड़े हैं तो उन्हें तोड़ दें।
मैश की हुई सब्जी में बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अगर चाहें तो जीरा पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। नमक डालते समय ध्यान रखें क्योंकि सब्जी में पहले से नमक है।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गेहूं का आटा डालें और गूंथना शुरू करें। आपको आटे को बिल्कुल उसी तरह गूंथना है जैसे आप नॉर्मल रोटी के लिए गूंथते हैं। ध्यान दें कि आपको इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आलू की सब्जी में पर्याप्त नमी होती है।
जब आटा मुलायम गूंथ जाए, तो इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए।
अब इस गुंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पराठे की तरह बेल लें।
एक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी डालकर गरम करें।
बेले हुए पराठे को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
बस, आपके गरमागरम और स्वादिष्ट पराठे तैयार हैं। इन्हें दही, अचार या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।
Beauty Tips: पार्टी से 10 मिनट पहले लगाएं यह फेस पैक, चेहरे पर आएगा कमाल का ग्लो
18 Aug, 2025 02:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्रदूषण, धूल-मिट्टी और धूप की वजह से अक्सर त्वचा अपनी चमक खो देती है। यही वजह है कि स्किन धीरे-धीरे बेजान, रूखी और काली पड़ने लगती है। जब चेहरे की रौनक चली जाती है, तो मन किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का नहीं करता। आज के समय में ज्यादातर महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं।
डॉक्टर चांदनी के मुताबिक हमारी किचन में कई ऐसे नेचुरल इनग्रेडिएंट्स उपलब्ध हैं जो आपकी बेजान स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। यह इनग्रेडिएंट्स आपकी स्किन को डीप क्लीन करते हैं और चेहरे की थकान को दूर भगा सकते हैं। अगर आपकी भी यही समस्या है और आप मिनटों में अपनी त्वचा पर चमक लाना चाहती हैं, तो परेशान न हों। हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में अपनी स्किन पर तुरंत निखार पा सकती हैं और किसी भी पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। आइए जानें, तुरंत ग्लो पाने के लिए कौन-सा फेस पैक लगाएं?
दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
अगर आप अपनी त्वचा पर तुरंत निखार लाना चाहती हैं, तो दही और मुल्तानी मिट्टी का यह फेस पैक आपके लिए बिल्कुल सही है। दो चम्मच दही में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसका एक पेस्ट तैयार करें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर मसाज करें। 10 मिनट बाद, जब यह सूख जाए, तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह पैक आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बना देगा।
पार्टी में जाने से पहले कैसे पाएं इंस्टेंट ग्लो
हर महिला का सपना होता है कि वह पार्टी में खिली खिली दिखे। ऐसे में तुरंत पार्लर जाना पॉसिबल नहीं। इसके लिए, आप अपनी किचन से ही उस समय मौजूद कोई भी एक नेचुरल इनग्रेडिएंट प्रयोग कर सकती हैं। खास बात यह है कि आपको इनको बनाने में अधिक मेहनत नहीं लगती और 10 मिनट में ही आप मनचाहक ग्लो पा सकती हैं।
टमाटर का फेस पैक देगा ग्लो
पार्टी में जाने से 10 मिनट पहले चेहरे पर निखार चाहिए, तो टमाटर और चीनी का यह पैक आपके काम आ सकता है। एक टमाटर को दो हिस्सों में काट लें और उसके एक टुकड़े पर थोड़ी सी चीनी छिड़कें। सबसे पहले, अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। चीनी वाले टमाटर के टुकड़े को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
इन बातों का जरूर रखें ख्याल
इन फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। स्किन को मॉइस्चराइज्ड रखना बहुत ही जरूरी है। फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर कोई भी कैमिकल युक्त साबुन या फेसवॉश लगाने से बचें।
"ग्लोइंग स्किन का राज़: सोने से पहले अपनाएं यह 10 मिनट का स्किनकेयर रूटीन"
16 Aug, 2025 05:35 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप जानती हैं कि जब आप गहरी नींद में होती हैं, तो आपकी त्वचा खुद को हील कर रही होती है? यह समय है अपनी त्वचा को वो प्यार और देखभाल देने का जिसकी वह हकदार है! अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हमेशा जवां, बेदाग और चमकदार दिखे, तो रात में सोने से पहले सिर्फ 10 मिनट का यह आसान स्किनकेयर रूटीन जरूर अपना सकती हैं। यह रूटीन न सिर्फ आपकी त्वचा को गहराई से साफ करेगा, बल्कि फाइन लाइन्स और दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करेगा।
स्टेप 1: क्लीजिंग है बेहद जरूरी
सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप है अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना। अगर आप मेकअप करती हैं, तो पहले उसे माइक्रेलर वॉटर या मेकअप रिमूवर से हटाएं। इसके बाद, अपनी त्वचा के अनुसार कोई भी फेस वॉश लें और हल्के हाथों से अपने चेहरे को धोएं। यह पोर्स में जमी हुई गंदगी, ऑयल और प्रदूषण को हटा देगा।
स्टेप 2: टोनर से करें बैलेंस
चेहरा धोने के बाद, एक कॉटन पैड पर थोड़ा-सा टोनर लें और उसे पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। टोनर आपके चेहरे के pH लेवल को बैलेंस करता है और पोर्स को कसने में मदद करता है। यह त्वचा को अगले स्टेप के लिए तैयार करता है। अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें।
स्टेप 3: सीरम का इस्तेमाल
यह रूटीन का सबसे जरूरी पार्ट है। अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार सीरम चुनें। अगर आपको दाग-धब्बे हटाने हैं, तो विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल करें। अगर आप झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करना चाहती हैं, तो रेटिनॉल या हयालूरोनिक एसिड वाला सीरम लगाएं। सीरम की 2-3 बूंदें लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें।
स्टेप 4: आंखों की देखभाल
आंखों के नीचे की त्वचा बहुत नाजुक होती है। इसलिए, डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स से बचने के लिए एक अच्छी आई क्रीम जरूर लगाएं। अपनी रिंग फिंगर से क्रीम की थोड़ी-सी मात्रा लें और आंखों के चारों ओर हल्के-हल्के से टैप करें।
स्टेप 5: नमी के लिए मॉइस्चराइजर
अब आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है मॉइस्चराइजर लगाना। अपनी स्किन टाइप के अनुसार नाइट क्रीम या मॉइस्चराइजर लें और पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह आपकी त्वचा को पूरी रात हाइड्रेट रखेगा और उसे पोषण देगा।
यह 10 मिनट का नाईट स्किनकेयर रूटीन आपकी त्वचा को आराम देगा और उसे दिन भर के तनाव से उबरने में मदद करेगा। इसे रोजाना फॉलो करने से आप कुछ ही हफ्तों में अपनी त्वचा में फर्क देख पाएंगी।
डिनर में कुछ स्पेशल खाना हो, तो बेस्ट है ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार, यहां है इसे बनाने की आसान विधि
16 Aug, 2025 05:30 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। लोग सोचते हैं कि ढाबे जैसा स्वाद घर पर लाना मुश्किल है, लेकिन कुछ खास सीक्रेट्स और मसालों का सही इस्तेमाल करके आप भी मास्टरशेफ बन सकते हैं। जी हां, ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार की इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कि कैसे काजू और कद्दूकस किया हुआ पनीर ग्रेवी को एक लाजवाब टेक्सचर देते हैं।
ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार बनाने के लिए सामग्री
पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ)
टमाटर - 3-4 (बड़े)
प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
मसाले - हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला
साबुत मसाले - लौंग, इलायची, दालचीनी
काजू - 15-20
ताजा क्रीम या मलाई - 2-3 बड़े चम्मच
कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
तेल और मक्खन (बटर) - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार
ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें मोटे कटे हुए टमाटर, साबुत मसाले, काजू और थोड़ा-सा पानी डालकर उबालें। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
अब एक कड़ाही में तेल और मक्खन गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर और भूनें।
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। थोड़ा पानी डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए। इसके बाद तैयार की हुई टमाटर-काजू की ग्रेवी डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल ग्रेवी से अलग न होने लगे।
ग्रेवी में नमक, गरम मसाला और कसूरी मेथी (हाथों से मसलकर) डालें। अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें पनीर के क्यूब्स और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं।
फिर गैस बंद करने से पहले, इसमें ताजा क्रीम या मलाई डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इससे ग्रेवी में एक क्रीमी और रिच टेक्सचर आएगा। आखिर में बारीक कटे हरे धनिये से गार्निश करें।
आपका स्वादिष्ट और लाजवाब ढाबा स्टाइल पनीर लबाबदार तैयार है। इसे गरमागरम नान, लच्छा पराठा या तंदूरी रोटी के साथ परोसें और ढाबे वाले स्वाद का मजा लें।
"बार-बार स्टाइलिंग से झड़ रहे हैं बाल, इन्हें मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय"
16 Aug, 2025 05:25 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। हेयर स्टाइलिंग हमारे बालों को एक नया लुक तो देती है, लेकिन इसके बाद हमारे बाल अक्सर रूखे, बेजान और टूटते नजर आते हैं। क्या आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो घबराइए नहीं! हमने सीधे हेयर स्टाइलिस्ट से बात की है और उनसे बालों की देखभाल के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जाने हैं, जो आपके बालों को स्टाइलिंग के बाद भी मजबूत और हेल्दी रखेंगे। आइए, जानते हैं क्या हैं वे खास टिप्स जो आपके बालों को टूटने से बचाएंगे।
प्रोटेक्शन स्प्रे का करें इस्तेमाल
दरअसल, बालों की स्टाइलिंग करते वक्त बाल काफी खिंच जाते हैं, क्योंकि उन पर दबाव पड़ता है, इसलिए स्टाइलिंग के बाद हेयर फॉल ज्यादा होते हैं। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ट्रैक्शन एलोपेसिया कहते हैं, जिसमें बाल धीरे-धीरे पतले होकर झड़ने लगते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो हेयर स्टाइलिंग के बाद होने वाले नुकसान से बालों को बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे स्टाइलिंग के बाद बालों को कंडीशनर से अच्छा पोषण दें और हाइड्रेट रखें।
क्यों स्टाइलिंग के बाद झड़ते हैं बाल?
स्टाइलिंग के वक्त हम भले ही लुक पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन बाल खोलते वक्त उनके उलझाव से परेशानी भी बढ़ जाती है। हेयर स्टाइलिंग के दौरान ऐसे रसायन का उपयोग होता है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। स्ट्रेटनिंग या कर्लिंग के दौरान हीट स्टाइलिंग टूल्स, आयरन के इस्तेमाल से बालों को खूब नुकसान पहुंचता है।
खासकर जब स्ट्रेटनिंग, स्मूदनिंग या कलरिंग की जाती है, तब केमिकल का प्रभाव और ज्यादा खिंचाव पड़ता है, फलस्वरूप बालों के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं, बाल ड्राई होकर टूटने लगते हैं। दरअसल, उच्च तापमान वाले उपकरण बालों की नमी छीन लेते हैं। इन रसायनों का बार- बार उपयोग करना, टाइट करके पोनीटेल बांधना और स्टाइलिंग के बाद ट्रीटमेंट न लेने की वजह से बालों के झड़ने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हर स्टाइलिंग से पहले हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का प्रयोग जरूर करें।
हाइड्रेटेड ट्रीटमेंट जरूरी
सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कनिका टंडन का कहना है कि कई महिलाएं स्टाइलिंग के बाद बालों को ठीक से सुलझाती नहीं हैं, जिसकी वजह से बाल ज्यादा टूटने लगते हैं। हर स्टाइलिंग के बाद जरूरी है कि बालों को कंडीशन करने के लिए वॉश से पहले तेल और शैंपू मिलाकर लगाएं, फिर केवल शैंपू से धोएं, इससे बालों की नमी वापस आती है।
जो लोग स्टाइलिंग के बाद पार्लर में हाइड्रेशन ट्रीटमेंट ले सकते हैं, उन्हें जरूर उसे लेना चाहिए। स्टाइलिंग के बाद बालों को टूटने से बचाने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है घरेलू मास्क। आप चाहें तो घर पर ही अलसी के बीज, एलोवेरा जेल, रोजमेरी और बादाम तेल मिलाकर एक जेल बनाकर लगा सकती हैं। उलझे बालों को सीधा करने के लिए हल्के नारियल या बादाम के तेल का प्रयोग भी कर सकती हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
बालों को ढीला करके बांधें, उन्हें लगातार टाइट खींचने से बचें।
जब भी हेयर स्टाइल करें तो बेहतर होगा कि मोटी चोटियां और लटें चुनें।
लगातार एक ही हेयर स्टाइल न करें, उन्हें रोजाना बदलते रहें।
हीट से बचाने के लिए हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें।
हीट स्टाइलिंग उपकरणों का उपयोग कम करें।
अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं।
स्टाइलिंग के बाद बालों को शैंपू से वॉश करें और कंडीशनर लगाएं।
Independence Day स्पेशल: घर पर बनाएं तिरंगा डिशेज, जो दिखने और स्वाद दोनों में कमाल हैं
14 Aug, 2025 06:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। इस Independence Day आप देशभक्ति के रंग को सिर्फ दिल में ही नहीं, बल्कि अपनी रसोई में भी भर सकते हैं। जी हां, इस खास मौके पर घर पर ही बनाएं यहां बताई 3 तिरंगा डिशेज, जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट हैं। इन मजेदार और आसान रेसिपीज से आप अपने परिवार और मेहमानों को खुश कर सकते हैं और जश्न का मजा दोगुना कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लाजवाब तिरंगा डिशेज (Indian Tricolor Dishes) के बारे में।
तिरंगा पुलाव
अगर आपको चावल पसंद हैं, तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप रसोई में तिरंगा पुलाव तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह आपके मेन कोर्स को खास बना देगा।
इसे बनाने के लिए:
केसरिया रंग: चावल को नारंगी रंग देने के लिए आप कद्दूकस की हुई गाजर या टमाटर की प्यूरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सफेद रंग: इसके लिए आप सादे उबले हुए बासमती चावल का इस्तेमाल करें।
हरा रंग: पालक की प्यूरी या हरी सब्जियों जैसे मटर, बीन्स का इस्तेमाल करके आप चावल को हरा रंग दे सकते हैं।
बस इन तीनों रंग के चावलों को एक साथ सजाकर गरमागरम परोसें। यकीन मानिए, इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही दिल जीत लेंगे।
तिरंगा स्मूदी
अगर आप कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह तिरंगा स्मूदी सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह बच्चों और बड़ों, दोनों को बहुत पसंद आएगा।
इसे बनाने के लिए:
केसरिया रंग: आम, पपीता, या गाजर को दही या दूध के साथ मिलाकर स्मूदी बनाएं।
सफेद रंग: केले, दही और नारियल के दूध को मिलाकर एक गाढ़ी परत बनाएं।
हरा रंग: पान, पुदीना या कीवी को मिलाकर हरे रंग की स्मूदी तैयार करें।
इन तीनों परतों को एक लंबे गिलास में धीरे-धीरे डालें। आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी तिरंगा स्मूदी तैयार है।
तिरंगा सैंडविच
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो यह तिरंगा सैंडविच सबसे आसान और मजेदार डिश है। इसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में भी बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए:
केसरिया रंग: ब्रेड पर टमाटर, गाजर और मेयोनीज का पेस्ट लगाएं।
सफेद रंग: बीच की परत के लिए पनीर या उबले आलू का मैश इस्तेमाल करें।
हरा रंग: आखिर में हरे रंग के लिए पुदीना, धनिया और हरी मिर्च की चटनी लगाएं।
इन तीनों लेयर्स को एक साथ रखकर सैंडविच बनाएं और तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। बस, आपका झटपट तिरंगा सैंडविच तैयार है।
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
हीटवेव का असर तेज, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; स्वास्थ्य व्यवस्था सतर्क
