नारी विशेष
भोग में बनाएं बेसन का हलवा: गणेशोत्सव के 8वें दिन बप्पा को प्रसन्न करने के लिए इस खास और आसान रेसिपी को करें ट्राई
5 Sep, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। गणेश उत्सव के दौरान हर घर में एक अलग ही रौनक छा जाती है। चारों ओर भक्ति का माहौल और 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा गूंजने लगता है। इस दस दिवसीय उत्सव में हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं, ताकि उनकी कृपा हम पर बनी रहे।
4 सितंबर को गणेश उत्सव के 8वें दिन, अगर आप विघ्नहर्ता के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बेसन का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जी हां, देसी घी में भुने हुए बेसन की सोंधी खुशबू जब पूरे घर में फैलती है, तो ऐसा लगता है मानो बप्पा खुद रसोई में आ गए हों। यह हलवा सिर्फ 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसका नरम, दानेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए, इसी खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं बेसन के हलवे की सबसे आसान रेसिपी (Besan Halwa Recipe), जिसे अपनाकर आप अपने बप्पा को खुश कर सकते हैं और पूरे परिवार का दिल जीत सकते हैं।
बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 1 कप
घी - आधा कप
चीनी - आधा कप
पानी - 2 कप
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
बादाम-पिस्ता (कटे हुए) - सजाने के लिए
बेसन का हलवा बनाने की विधि
एक पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और फिर इसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं।
दूसरे चूल्हे पर एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें। चीनी घुलने तक इसे पकाएं।
अब भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे यह चीनी वाला पानी डालें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
गैस की आंच धीमी कर दें और हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे।
अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम बेसन के हलवे को एक कटोरी में निकालें और कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाकर गणपति बप्पा को भोग लगाएं।
टेस्ट में बेस्ट है चीज़ स्टफ्ड कैप्सिकम, घर पर बने इस स्पेशल स्नैक को खाकर बच्चे भी कहेंगे – “वाह क्या मजेदार डिश है!”
30 Aug, 2025 07:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
5-6 हरी या लाल शिमला मिर्च
150 ग्राम पनीर (घिसा हुआ)
100 ग्राम मोजेरेला चीज (घिसा हुआ)
1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
1 बारीक कटा हुआ प्याज
आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल
विधि :
सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर का डंठल काट लें और अंदर के बीज निकाल लें, ताकि वह खोखली हो जाए।
एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें मैश किया हुआ आलू, घिसा हुआ पनीर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें घिसा हुआ मोजेरेला चीज मिलाएं।
इस मिश्रण को खोखली की हुई शिमला मिर्च में अच्छी तरह भरें।
अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और भरी हुई शिमला मिर्च को उसमें रखें।
पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में शिमला मिर्च को पलटते रहें, ताकि वह चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग सुनहरा हो जाए।
जब शिमला मिर्च नरम हो जाए और चीज़ पिघलने लगे, तो गैस बंद कर दें।
आपकी लाजवाब चीज स्टफ्ड कैप्सिकम तैयार है। इसे गर्मा-गर्म टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
गणेश चतुर्थी पर मोदक को दें हेल्दी ट्विस्ट, बेक्ड, ग्रिल्ड और एयर-फ्राइड वर्ज़न बनेंगे स्वादिष्ट भी और सेहतमंद भी
30 Aug, 2025 07:34 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। गणपति का आगमन हो और मोदक का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। गणेशोत्सव का पारंपरिक भोग-प्रसाद उकडीचे मोदक चावल के आटे से बनता और भाप में पकाया जाता है, लेकिन बदलते समय के साथ स्वाद और सेहत का ध्यान रखते हुए मोदक के कई नए प्रयोग सामने आ रहे हैं। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि सेहत का भी ध्यान रखते हैं।
मोदक का नया रूप
पारंपरिक स्टीमिंग और फ्राइंग के अलावा, मोदक बनाने की कई और तकनीक भी इस्तेमाल की जा रही हैं। बेकिंग से मोदक को बिस्किट जैसी कुरकुरी बनावट दी जा रही है तो वहीं ग्रिलिंग से तैयार स्मोकी सुगंध वाले मोदक मन को भा रहे हैं। इसी क्रम में नट बटर या खजूर से बने ठंडे मोदक अलग ताजगी देते हैं। कुछ शेफ तो ‘सूस-विड’ स्टीमिंग का भी प्रयोग करते हैं, जिससे मोदक की नमी और स्वाद पूरी तरह से बरकरार रहता है। एयर-फ्राइड मोदक, डीप-फ्राइड मोदक की तुलना में हल्के और कम चिकनाई वाले होते हैं। हालांकि इसके लिए आटे को थोड़ा नरम रखना चाहिए, क्योंकि एयर-फ्राइंग में चीजें जल्दी सूख जाती हैं। ऐसे मोदक बाहर से खूब कुरकुरे हो जाते हैं। मोदक के बाहरी हिस्से पर थोड़ा घी या नारियल तेल लगाने से सुनहरा रंग आता है। गुड़ और नारियल जैसी थोड़ी ज्यादा नमी वाली भरावन मोदक की कुरकुरी बाहरी परत के साथ एक बेहतरीन संतुलन बनाती है।
स्वाद से समझौता नहीं
नवाचार की बात करूं तो शुगर-फ्री चाकलेट मोदक सेहत और स्वाद का परफेक्ट बैलेंस है, जिसमें मिठास के लिए खजूर या गुड़ का इस्तेमाल होता है। एयर-फ्राइड मोदक उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो ज्यादा तेल से बचना चाहते हैं। रागी, ज्वार या क्विनोआ के आटे से बने श्रीअन्न-आधारित मोदक तो हैं ही, नारियल के दूध से तैयार वीगन मोदक भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। नट्स, सीड्स और व्हे प्रोटीन वाले मोदक इस सीरीज में अपेक्षाकृत नई लेकिन धमाकेदार एंट्री हैं।
प्राकृतिक मिठास का जादू
भारतीय रसोई हमेशा से प्राकृतिक मिठास से परिपूर्ण रही है। खजूर, अंजीर, किशमिश और गुड़ न सिर्फ मिठास देते हैं, बल्कि स्वाद और टेक्सचर भी बढ़ाते हैं। गन्ने के गुड़ से सोंधी गर्माहट आती है, तो वहीं खजूर के गुड़ से कैरेमल टाफी जैसा स्वाद आता है। अंजीर और किशमिश की मिठास का तो क्या ही कहना। अब तो मोदक में स्वाद के कुछ लाजवाब कांबिनेशन भी आजमाए जा रहे हैं। खजूर के गुड़ के साथ थोड़ा सा इलायची का स्वाद, केसर के साथ बादाम बटर का मिश्रण, डार्क चाकलेट के साथ संतरे का छिलका, गुलकंद के साथ चिया सीड्स का मिश्रण, ये सभी मोदक के स्वाद को नए अंदाज में परोसते हैं। हमारे देसी स्वाद में विदेशी अंदाज भी बखूबी मिल रहा है इनमें बकलावा का स्वाद, मध्य एशिया की मिठाइयों का स्वाद, माचा का स्वाद, हेजलनट प्रालीन केक का अनोखा स्वाद और क्विनोआ या चिया सीड्स का उपयोग हो रहा है। ये सभी मोदक को फ्यूजन ट्विस्ट देते हैं, वहीं परंपरागत स्वाद भी बरकरार रहता है।
गुलाब-पिस्ता मोदक की रेसिपी
इस गणपति महोत्सव पर बनाएं कुछ नया और अनोखा प्रसाद गुलाब-पिस्ता मोदक। यह मोदक भारतीय मिठाई और मध्य एशिया की बकलावा का एक बेहतरीन संगम है।
सामग्री:
बाहरी आवरण के लिए: 1 कप बादाम का आटा, एक चम्मच घी, खजूर का पेस्ट
भरावन के लिए: बारीक कटे हुए पिस्ता, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां, इलायची पाउडर, खजूर का गुड़
विधि:
सबसे पहले खोल के लिए एक नरम आटा गूंथ लें। एक बड़े बर्तन में बादाम का आटा लें। इसमें एक चम्मच घी और खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे तब तक गूंथें जब तक एक चिकना और नरम आटा न बन जाए। ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा ढीला। अब भरावन की तैयारी करें। एक कटोरे में बारीक कटे हुए पिस्ता, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां, इलायची पाउडर और खजूर का गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब मोदक बनाने के सांचे में हल्का घी लगाकर चिकना कर लें। गूंथे हुए बादाम के आटे का एक छोटा हिस्सा लें और उसे अपने हाथों से चपटा करके सांचे की दीवारों पर अच्छी तरह फैला दें, ताकि बीच में भरावन भरने की जगह बन जाए। भरावन भरें, फिर आटे की एक और पतली परत से इसे बंद कर दें। सांचे को धीरे से खोलें और मोदक को बाहर निकालें। सभी मोदकों को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वे अच्छी तरह सेट हो जाएं।
भिंडी का जादू: स्किन पर पोतने से झुर्रियां होंगी गायब और चेहरा बनेगा चमकदार, ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करना होगा बंद
30 Aug, 2025 07:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बात बचपन की हो या फिर 55 की भिंडी हर उम्र के लोग खा लेते हैं। ये सब्जी कई लोगों को बहुत पसंद आती है और कई लोग इसे खाकर बस काम चला लेते हैं। आपने भिंडी को हाथ ही ना लगाने वाले लोग बहुत कम ही देखे होंगे। इसके बाद भी अगर आप किसी ऐसे इंसान को जानते हैं, जिसके घर में भिंडी नहीं आती है, तो आप उन्हें ये आर्टिकल दिखा सकते हैं। यहां हम आपको सॉफ्ट, ग्लोइंग, फ्लॉलेस और स्पॉटलेस स्किन पाने का एक बेहतरीन तरीका बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको भिंडी की जरूरत पड़ेगी। आप इस नुस्खे में भिंडी को मेन इंग्रेडिएंट भी मन सकते हैं। अब ये सुनने में भले ही अजीब लग सकता है। मगर ये सच है कि भिंडी का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में चमक आ सकती है। इतनी चमक की सभी क्रीम और बोटॉक्स ट्रीटमेंट्स धरे के धरे रह जाएं। इससे आप समझ सकते हैं कि बाजारों में ठेलों पर बिकने वाली चीज आपका हजारों का खर्चा बचा सकती है। आइए समय बर्बाद किए बिना इस नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी
जी हां, कई लोगों के मन में ये बात आ सकती है कि भिंडी से बोटॉक्स ट्रीटमेंट को पीछे छोड़ने की बात हमने अपनी तरफ से जोड़ दी है। ऐसे में हम आपको बता दें कि इस आर्टिकल में हम आपको जिस नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, इसकी जानकारी हमें इंस्टाग्राम वीडियो से मिली है। कंटेंट क्रिएटर सलोनी खुराना ने इस वीडियो में कहा है कि उनके बताए नुस्खे को इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए अब जान लेते हैं कि ये कौन सा नुस्खा है?
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री?
भिंडी
विटामिन ई कैप्सूल
तुलसी के पत्ते
एलोवेरा जेल
अदरक
करी पत्ता
(नोट: सामग्री की मात्रा को अपने हिसाब से तय करें)
नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको विटामिन ई ऑयल और एलोवेरा जेल को छोड़कर बाकी सभी चीजों को पानी में उबाल लो। इस पानी को तब तक उबालना है, जब तक पानी जेल जैसा नहीं लगने लगता है। अब इसे साफ कपड़े में छान लें। इस जेल के अंदर एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें। आखिर में आपको विटामिन ई ऑयल मिला लेना है। आपका फेस जेल तैयार हो गया है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस नुस्खे को बनाने के बाद आपको इसका इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना रात में जेल की पतली लेयर को अपने हाथों की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लेना है। इसके बाद अगले दिन सुबह आप ठन्डे पानी से मुंह धो सकते हैं। इसके बाद आपके चेहरे पर अप्सराओं जैसा ग्लो नजर आएगा।
ये जेल फायदेमंद क्यों है?
बता दें कि भिंडी त्वचा को हाइड्रेट करती हैं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। विटामिन ई ऑयल झुर्रियों और ढीली त्वचा को टाइट करता है, तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करती है। इसके अलावा, एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी देता है। ये कॉम्बिनेशन चेहरे को जवान, टाइट और हेल्दी बनाने में मदद करता है।
सूजी का हलवा बनाने का परफेक्ट तरीका: मूंग दाल वाले पर भी पड़ जाएगा भारी, संजीव कपूर ने बताया सीक्रेट टिप जिससे बनेगा दानेदार और स्वादिष्ट
30 Aug, 2025 07:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
जब भी घर में कुछ मीठा बनाने का मन करता है तो सबसे पहले सूजी के हलवे का ही ख्याल आता है। क्योंकि इसे बनाना आसान है और किचन में इसके लिए जरूरी चीजें आराम से मिल जाती हैं। लेकिन कई बार यह दानेदार और परफेक्ट नहीं बन पाता। हालांकि इसके पीछे भी कुछ कारण है और सही रेसिपी फॉलो करने से ऐसा नहीं होगा। अब अगर आप ऐसा हलवा बनाना चाहते हैं जो दानेदार और स्वादिष्ट हो, और मूंग दाल के हलवे को भी टक्कर दे, तो मास्टर शेफ संजीव कपूर की यह रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। संजीव कपूर का सीक्रेट जानकर आपका सूजी का हलवा ना सिर्फ स्वादिष्ट बनेगा बल्कि इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।
सूजी के हलवे के लिए सामग्री
एक कटोरी सूजी
एक कटोरी घी
3 कटोरी पानी
2 कटोरी शक्क
एक कप दूध
आधा चम्मच इलायची पाउड
केसर के दाने
सूखे मेवे
सूजी को भूने
संजीव कपूर का सीक्रेट है कि आपको बारीक वाली सूजी लेनी होगी। एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन को गरम करें, उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। सूजी को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। यह सबसे जरूरी कदम है, ताकि हलवा दानेदार बने।
कितना मिलाना है घी
ध्यान रहे कि जितना आपने सूजी ली है उतनी ही मात्रा में घी भी लेना होगा। तो जब सूजी का रंग हल्का भूरा हो जाए, तो उसमें 1 कटोरी घी डाल लीजिए। अब इसे भी 3 से 4 मिनट तक और भून लें। घी के साथ भूनने से सूजी की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
चाशनी तैयार करें
जब सूजी भुन रही हो, इस समय में आप चाशनी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक दूसरे पैन में 3 कटोरी पानी, 2 कटोरी शक्कर, एक कप दूध, आधा चम्मच इलायची पाउडर और केसर के दाने डालकर गरम होने के लिए चढ़ा दें। इसे तब तक उबालें जब तक शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए।
लो बन गया दानेदार हलवा
अब भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे उबलता हुई चाशनी को डालें। इस दौरान बहुत सावधानी बरतें क्योंकि भाप तेजी से ऊपर आएगी। पानी डालने के बाद अच्छी तरह से मिलाएं ताकि कोई गांठ न बने। आखिरी में घी में सूखे मेवे को घी में रोस्ट करके डाल दीजिए। इस तरह से आपका परफेक्ट दानेदार हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं मखाना लड्डू, रोजाना खाने से नसों और हड्डियों को मिलेगी जबरदस्त मजबूती
29 Aug, 2025 07:27 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आपको भी मीठा बहुत पसंद है, लेकिन मन में हमेशा यह डर रहता है कि कहीं सेहत न बिगड़ जाए? तो अब इस चिंता को भूल जाइए! पेश है एक ऐसी मिठाई जो स्वाद और सेहत का बेमिसाल संगम है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मखाना लड्डू की! यह सिर्फ एक साधारण मिठाई नहीं है, बल्कि एक ऐसा सुपरफूड है जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाएगा। जी हां, हर दिन सिर्फ एक मखाना लड्डू खाने से आपकी नसें और हड्डियां तो ताकत से भर ही जाएंगी, साथ ही आपको ऐसे-फायदे (Makhana Laddu Benefits) मिलेंगे कि आप खुद को और भी ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आइए जानते हैं।
क्यों सेहत के लिए फायदेमंद है मखाना?
मखाना, जिसे 'फॉक्स नट्स' भी कहते हैं, पोषण से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे सुपरफूड माना जाता है। जब इन मखानों को गुड़ और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं, तो इनकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है।
मखाना लड्डू के जबरदस्त फायदे
हड्डियों को बनाए मजबूत: मखाना कैल्शियम का एक बड़ा सोर्स है। यही वजह है कि रोजाना मखाना लड्डू खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। यह खास तौर पर बच्चों और उम्रदराज लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।
नसों में भरेगी जान: मखाने में मौजूद मैग्नीशियम नसों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह नसों को शांत रखने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से थकान और कमजोरी दूर हो सकती है।
हेल्दी रहेगा डाइजेशन: मखाना में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
वजन कम करने में मददगार: मखाना लड्डू मीठे होते हुए भी वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप बार-बार खाने से बचते हैं।
हार्ट को रखे हेल्दी: मखाने में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
कैसे बनाएं मखाना लड्डू?
मखाना लड्डू बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले मखाने को घी में हल्का भून लें। फिर इन्हें ठंडा करके दरदरा पीस लें। अब एक पैन में थोड़ा घी डालकर गुड़ पिघलाएं। इसमें पिसे हुए मखाने और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स (जैसे बादाम, काजू, किशमिश) मिलाएं। इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से लड्डू का आकार दें।
खाने का स्वाद दोगुना कर देगा करेले का अचार, दादी-नानी की इस आसान रेसिपी से महीनों तक सुरक्षित रहेगा स्वाद
29 Aug, 2025 07:22 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। करेले का नाम सुनते ही बहुत से लोग नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। जी हां, इसकी कड़वाहट की वजह से बच्चे भी इसे पसंद नहीं करते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी करेले से एक ऐसा अचार बनता है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है? दरअसल, हम बात कर रहे हैं करेले के अचार की, जिसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद आपकी थाली की रौनक बढ़ा देगा। दादी-नानी की पुरानी रेसिपी से बना यह अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि महीनों तक खराब भी नहीं होता। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।
करेले का अचार बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम ताजा करेला
1 कप सरसों का तेल
1 चम्मच सौंफ
1 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच हल्दी पाउडर
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हींग
नमक स्वादानुसार
2-3 बड़े चम्मच सिरका (विनेगर)
करेले का अचार बनाने की विधि
सबसे पहले करेले को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों पर अच्छी तरह नमक लगाकर 1-2 घंटे के लिए धूप में रख दें। इससे करेले की कड़वाहट कम हो जाएगी और इसका पानी सूख जाएगा।
एक पैन में सौंफ, मेथी और जीरा डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें।
अब उसी पैन में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो हींग डालें। इसके बाद करेले के टुकड़ों को डालकर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक वे हल्के भूरे न हो जाएं।
करेले भूनने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और भुना हुआ दरदरा मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। नमक और सिरका भी इसी समय मिला दें।
अचार को अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच बंद कर दें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे एक सूखे और साफ कांच के जार में भरकर रख दें।
अचार को कैसे करें महीनों तक स्टोर?
दादी-नानी की इस रेसिपी की खासियत है कि यह लंबे समय तक चलती है। इसे महीनों तक ताजा रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:
अचार हमेशा साफ और सूखे जार में ही रखें।
जार में अचार डालने के बाद ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल डाल दें। इससे एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी और अचार हवा के संपर्क में नहीं आएगा।
अचार निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें।
समय-समय पर अचार को 2-3 घंटे के लिए धूप दिखा दें। इससे उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी।
स्वाद और सेहत से भरपूर मिक्स वेज रायता की आसान रेसिपी, जानें कैसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी रायता
29 Aug, 2025 07:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 कप ताजा गाढ़ा दही
1/2 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 गाजर (कद्दूकस की हुई)
1/4 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/4 टमाटर (बारीक कटा हुआ, बीज हटाकर)
2-3 चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
नमक स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। आप चाहें तो थोड़ा पानी मिलाकर दही की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट कर सकते हैं।
अब इस फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा और गाजर मिलाएं। साथ ही, बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर भी डाल दें।
अब इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक स्वादानुसार मिलाएं। अगर आपको हल्का तीखा पसंद है, तो कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आखिर में, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश करें।
पाचन को दुरुस्त रखे और स्वाद भी बढ़ाए – झटपट बनाएं सुपर हेल्दी पुदीना राइस!
28 Aug, 2025 05:57 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप भी दोपहर के खाने के बाद भारीपन और पेट में गड़बड़ी महसूस करते हैं? क्या आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके पेट को भी सुकून दे? अगर हां, तो पुदीना राइस आपके लिए परफेक्ट समाधान है। यह सिर्फ एक साधारण पुलाव नहीं, बल्कि स्वाद और सेहत का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो मिनटों में आपके पेट को शांत कर देगा। ताजा पुदीने की मनमोहक खुशबू और उसका ठंडक भरा एहसास, इस डिश को न सिर्फ लाजवाब बनाता है, बल्कि डाइजेशन को भी कमाल का बूस्ट देता है। इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे कभी भी झटपट बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इस सुपर हेल्दी और डिलीशियस पुदीना राइस की आसान रेसिपी।
पुदीना राइस बनाने के लिए सामग्री
1 कप बासमती चावल
1 गुच्छी ताजा पुदीना
आधा गुच्छी धनिया
1-2 हरी मिर्च (आप अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
1 इंच अदरक का टुकड़ा
4-5 लहसुन की कली
1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1/2 चम्मच जीरा
1 तेजपत्ता
2 लौंग
1 छोटी इलायची
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच तेल या घी
पुदीना राइस बनाने की विधि
सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
अब एक मिक्सर जार में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
एक प्रेशर कुकर या गहरे पैन में तेल/घी गरम करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालकर भूनें।
अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद कटा हुआ टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
अब तैयार किया हुआ पुदीना-धनिया का पेस्ट इसमें डालें और 2-3 मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए।
हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब भिगोए हुए चावल डालें और धीरे-धीरे मसाले के साथ मिलाएं।
चावल के अनुसार 1.5 से 2 कप पानी डालें, ढक्कन बंद करें और एक सीटी आने तक पकाएं।
कुकर को अपने आप ठंडा होने दें। ढक्कन खोलें और पुदीना राइस को हल्के हाथ से मिला लें।
गरमा गरम पुदीना राइस को रायता, पापड़ या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसें।
आलू-प्याज को कहें बाय-बाय! बारिश के मौसम में बनाएं केले के क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद ऐसा कि भूल न पाएं
28 Aug, 2025 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
2 कच्चे केले
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा (इससे पकौड़े क्रिस्पी बनेंगे)
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
विधि :
सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह धोकर छील लें। इन्हें गोल और पतले टुकड़ों में काटें।
एक बड़े कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया मिला लें।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न पड़ें।
कटे हुए केले के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह लपेटें।
एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर केले के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
केले के पकौड़ों को पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
आइस बाथ से पाएं इंस्टेंट फ्रेशनेस, लेकिन ध्यान रखें ये सावधानियां
26 Aug, 2025 06:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मानसून के मौसम में नमी के कारण त्वचा पर तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। बैक्टिरिया की वजह से मुंहासे और दाने निकलना तो बेहद आम बात है। ऐसे में लोग अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहते हैं। इसके लिए वो महंगे-महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं। पर, कई बार इन ट्रीटमेंट की जगह कुछ घरेलू नुस्खे भी काम आते हैं। इसी के चलते हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे बड़ी से बड़ी बॉलीवुड की अभिनेत्री भी ट्राई करती हैं। हम बात कर रहे हैं चेहरे पर आइस बाथ की। यहां हम आपको इसके नुकसान और फायदे बताएंगे, ताकि आप सोच-समझ के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये हैं फायदे
1. स्किन को टाइट करता है
सबसे पहले फायदे की बात करें तो अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर आइस बाथ लेते हैं तो इससे आपकी स्किन के पोर्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे वजह से आपकी स्किन टाइट और यंग दिखती है। कम उम्र में अगर आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगे हैं तो इस चेहरे पर आइस बाथ अवश्य लें।
2. सूजन और पफीनेस कम होती है
बहुत से लोगों के चेहरे पर हमेशा सूजन औप पफीनेस रहती है। ऐसे में आपको भी आइस बाथ लेने की जरूरत है। नियमित रूप से आइस बाथ लेने पर चेहरे पर सूजन, डार्क सर्कल या पफी आईज में राहत मिलती है। इससे चेहरा ग्लो भी करता है।
3. एक्ने और ब्रेकआउट में मददगार
यदि आप नियमित रूप से स्किन पर आइस बाथ लेते हैं तो ये बैक्टीरिया और इंफ्लेमेशन को घटाने में मददगार रहता है। इससे एक्ने और मुंहासों के ब्रेकआउट को कंट्रोल करने में राहत मिलती है। इसके बाद स्किन फ्रेश और रेडिएंट लगती है, वो भी बिना किसी मेकअप के।
ये हैं नुकसान
1. बढ़ सकती है ड्राईनेस
अगर आपकी स्किन पहले से ही रूखी है तो आइस बाथ से बचें। दरअसल, इसकी वजह से आपकी स्किन की ड्राईनेस बढ़ सकती है। ऐसे में कई बार तो त्वचा काफी ज्यादा खुरदुरी हो जाती है, जिसके बाद आपको डॉक्टर के पास तक जाना पड़ जाता है।
2. बढ़ सकती है स्किन सेंसिटिविटी
जिन लोंगों की त्वचा काफी ज्यादा संवेदनशील है, उनको भी इससे बचना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को जलन, खुजली या चुभन महसूस हो सकती है। ऐसे में आइस बाथ की वजह से आपकी त्वचा की सेंसिटिविटी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
3. हो सकती है एलर्जी या चकत्ते
कभी-कभी त्वचा पर अत्यधिक ठंड के कारण रेडनेस और सुन्नपन आ सकता है। ऐसे में जिन लोगों को ठंड से एलर्जी है, तो आइस बाथ से रैशेज या स्किन रिएक्शन हो सकते हैं। ऐसे में अगर आइस बाथ के समय आपके चेहरे पर कुछ भी बदलाव आ रहा है तो इससे दूर रहें।
महाराष्ट्र की मशहूर स्नैक – भाखरवाड़ी, अब आसानी से घर पर बनाएं
26 Aug, 2025 05:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत देश अपनी विविधता की वजह से ही जाना जाता है। यहां हर राज्य का अपना अलग खाना और अलग पहनावा होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जोकि एक प्रिय महाराष्ट्रीयन नाश्ता है, लेकिन इसकी उत्पत्ति गुजरात में हुई है। सुनने में अजीब लगा न, लेकिन ये हकीकत है। यहां हम बात कर रहे हैं भाखरवाड़ी की, जो कि आज के समय में महाराष्ट्र का सबसे प्रिय स्नैक्स माना जाता है। इसे बारिश के मौसम में चाय के साथ खाने से मौसम का मजा दोगुना हो जाता है, इसलिए लोग इसे बनाकर स्टोर कर लेते हैं। आइए आपको भी इस स्नैक्स को बनाने की विधि बताते हैं।
भाखरवाड़ी बनाने का सामान
बेसन – 1 कप
मैदा – 1/2 कप
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
पानी – गूंथने के लिए
मसाला तैयार करने के लिए जरूरी सामान
सूखा हुआ नारियल – 1/2 कप
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
तिल – 1 बड़ा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्का गुड़ कद्दूकस किया हुआ – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
विधि
भाखरवाड़ी बनाने के लिए सबसे पहले तो इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से बाउल में बेसन, मैदा, नमक और अजवाइन मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल डालें और इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। जब ये हल्का-हल्का गुंथने लगे तो जरूरत के हिसाब से पानी डालें और आटे को पूरी तरह से गूंथ लें। ध्यान रखें कि इस आटे को आपको टाइट ही गूंथना है। जब ये गुंथ जाए तो आटे को 15–20 मिनट ढककर रख दें।
इसके बाद बारी आती है स्टफिंग तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले एक पैन में बिना तेल के तिल, सौंफ और सूखा नारियल हल्का भूनें। जब ये भुन जाए तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। सभी सामान को ठंडा होने के बाद इसमें गुड़, मिर्च, अमचूर, धनिया-जीरा पाउडर और नमक मिलाएं। अब इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें, ताकि ये एकदम महीन हो जाए। ये अगर मोटा रहेगा, तो भाखरवाड़ी के रोल सही से नहीं बनेंगे।
जब मिश्रण तैयार हो जाए तो तो अब बारी आती है भाखरवाड़ी तैयार करने की तो उसके लिए तैयार आटे की लोई लेकर उसे पराठे की तरह बेल लें। अब इसपर मसाले को पूरे पर फैलाएं। अब धीरे-धीरे इसे टाइट रोल करें, किनारों को बंद करें।
जब इसका रोल तैयार हो जाए तो उसे एक-एक इंच मोटे टुकड़ों में काट लें और फिर हल्के हाथ से दबा लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर भाखरवाड़ी के टुकड़े सुनहरा होने तक तलें। जब ये सुनहरा हो जाए तो इसे तेल से निकाल लें और टिश्यू पेपर पर रख लें, ताकि इसमे से अतिरिक्त तेल निकल जाए। इसे आप एक महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं।
घर पर बनाएं ड्राई शैंपू – मिनटों में बालों को दें फ्रेश और वॉल्यूम लुक
26 Aug, 2025 05:44 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजकल बालों की हेल्थ बनाए रखना काफी मुश्किल हो गया है. धूप, धूल और प्रदुषण के कारण बाल ज्यादा जल्दी गंदे हो जाते हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से रोज-रोज शैंपू करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होचा है. लेकिन जब भी कहीं बाहर जाना हो चाहे ऑफिस हो, पार्टी हो या फिर आउटिंग तो सबसे बड़ी समस्या यही रहती है कि बाल को कैसे मैनेजेबल बनाएं वो भी बिना शैंपू किए. तो इसके लिए आप मार्केट में एक नया प्रोडक्ट आया है, जिसे कहते हैं ड्राई शैंपू. ड्राई शैंपू स्प्रे सूखा पाउडर होता है. जिसे आपको अपने बालों पर स्प्रे करना होता है और ये बिना पानी का य़ूज किए है बालों की चिपचिपाहट को खत्म कर देता है और बालों को एक फ्रेश लुक मिलता है.
वैसे तो बाजार में अब आसानी से ड्राई शैंपू मिल रहे हैं. लेकिन इसमें मौजूद केमिकल बालों की हेल्थ को और बिगाड़ सकते हैं. ऐसे में आप इसे घर पर बना लें तो और अच्छा रहेगा. चलिए आपको घर पर ही ड्राई शैंपू बनना सीखाते हैं. खासबात ये कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं कि घर पर ड्राई शैंपू कैसे बना सकते हैं.
क्या होता है ड्राई शैंपू ?
ड्राई शैंपू का मतलब है बिना झाग वाला शैंपू, जिसे बालों में स्प्रे करना होता है. ये बिना बालों को पानी से धोए ही उन्हें फ्रेश औऱ ग्रीसफ्री बनाता है. साथ ही बालों में एक वॉल्युम एड करता है. जब आपको पास बाल धोने का समय न हो तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं. ये पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयोगी है. इसकी सबसे खास बात की इसे सभी हेयर टाइप वाले लोग इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप जल्दी में हैं तो ये प्रोडक्ट आपकी बहुत हेल्प कर सकता है.
घर पर कैसे बनाएं ड्राई शैंपू ?
घर पर ड्राई शैंपू बनाने के लिए आपको चाहिए कॉर्नस्ट्राच और बेकिंग सोडा . इन दोनों चीजों को आपको 1 बाउल में लेना है. बेकिंग सोडा ऑयल को अब्जॉर्ब करने में हेल्पफुल है. अब ड्राई शैंपू को खुशबूदार बनाने के लिए इसमें अपनी पसंद के किसी भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें. इसके लिए आप रोजमेरी, लेवेंडर या टीट्री ऑयल का यूज कर सकती हैं. ये अच्छी खूशबू के साथ ही बालों को मजबूती भी देंगे.
अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसे एक स्प्रे बोतल या किसी कंटेनर में भरें और ऊपर से ढ़क्कन लगा दें. इसे टाइट से बंद करें ताकि शैंपू में नमी पैदा न हो. इसके बाद स्कैल्प पर इस पाउडर को स्प्रे करें या उंगली की मदद से लगाएं. कुछ सेकेंड ऐसे ही छोड़ दें फिर स्कैल्प पर मजास करें.
झटपट रेसिपी: हींग वाले आलू बनाएंगे लंच-डिनर स्पेशल, स्वाद के साथ पाचन में भी करेंगे मदद
25 Aug, 2025 05:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
उबले हुए आलू: 4-5
टमाटर: 2 (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा: 1 छोटा चम्मच
हींग: आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच (स्वाद के लिए)
तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
नमक: स्वादानुसार
हरा धनिया: गार्निशिंग के लिए
विधि :
सबसे पहले, उबले हुए आलुओं को छीलकर मीडियम शेप के टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डालें।
हींग की खुशबू आते ही, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और हल्का सा भून लें।
अब इसमें कटे हुए टमाटर या टमाटर की प्यूरी डालें। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए और तेल अलग न होने लगे।
इसके बाद, इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर मसालों को धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
अब कटे हुए आलू डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिला लें। नमक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि आलू में मसालों का स्वाद अच्छे से बैठ जाए।
अगर आपको ग्रेवी वाली सब्जी पसंद है तो इसमें थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें। अगर सूखी सब्जी बनानी है तो पानी न डालें।
अब इसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1-2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
हींग वाले आलू परांठे, पूरी, रोटी या चावल के साथ बहुत टेस्टी लगते हैं।
लेजर स्किन ट्रीटमेंट को लेकर फैली गलतफहमी, विशेषज्ञ बोले- सही तरीके से कराया तो नहीं है खतरा
25 Aug, 2025 05:04 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
त्वचा की देखभाल के लिए लोग अक्सर कई तरह के प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट और सर्जरी करवाते हैं। यही कारण है कि कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में आए दिन कोई नई सर्जरी या प्रोडक्ट आते रहते हैं। इन्हीं में से एक लेजर ट्रीटमेंट है। इस ट्रीटमेंट को करवाने से व्यक्ति खुद को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। मगर कोई भी ट्रीटमेंट बिना मिथकों के बिना थोड़ी न आता है। आपने सुना ही होगा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। ये कहावत यहां बिल्कुल सटीक बैठती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि लेजर ट्रीटमेंट से जुड़ी कौन सी बात है, जिसके बारे में अपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। इस आर्टिकल में खास ये है कि आप यहां हम आपको बताएंगे कि आपने जो बात सुनी है, वो असल में सच है भी या नहीं?
क्या लेजर ट्रीटमेंट से कैंसर होता है?
जी हां, कई लोग लेजर ट्रीटमेंट सिर्फ इस कारण नहीं करवाते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि लेजर ट्रीटमेंट के कारण व्यक्ति को कैंसर की समस्या हो सकती है। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या इस बात में कोई सच्चाई है? अब हम अपनी तरफ से इसका जवाब आपको बताएंगे, तो आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं। फिर कई लोगों के मन में आएगा कि तुम कौन सा डॉक्टर हो, जो हम तुम्हारी बात मानें। अगर आप ये भी सोचते हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। मगर आप हमारी बात इसलिए मानेंगे, क्योंकि यहां हम आपको लेजर ट्रीटमेंट को लेकर डॉक्टर की राय बताने वाले हैं।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी
जी हां, यहां हम लेजर ट्रीटमेंट से कैंसर होता है या नहीं, इस सवाल का जवाब देंगे। दरअसल, इसकी जानकारी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया है कि असल में किस तरह की लेजर हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आइए इस बारे में डॉक्टर से विस्तार में जान लेते हैं।
डॉक्टर की क्या है राय?
डॉक्टर किरण के मुताबिक, एस्थेटिक लेजर फोकस्ड, गैर-आयोनाइजिंग लाइट की तरह काम करती है। ये आपके डीएनए के लिए सुरक्षित है। साथ ही, त्वचा में मेलेनिन के प्रोडक्शन और पानी को बढ़ाने का काम करती है। अगर लेजर लाइट से होने वाले फायदों को समझने की कोशिश करें, तो इससे कोलेजन को बढ़ावा मिलता है, पिगमेंटेशन में कमी आती है और नए स्किन सेल्स बनने लगते हैं। अगर आसान शब्दों में समझें, तो लेजर ट्रीटमेंट करवाने से कैंसर की समस्या नहीं होती है।
त्वचा संबंधी स्थितियों का उपचार
डॉक्टर किरण बताती है कि लेजर का इस्तेमाल कैंसर के शुरुआती लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है। ये लेजर सूरज के संपर्क में आने से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम करने और शरीर में कैंसर को पनपने से रोकने का काम करती है। बता दें कि सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से त्वचा के कई क्षेत्रों में कैंसर हो सकता है। मगर लेजर ट्रीटमेंट करवाने के बाद से ये समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। ध्यान रखना चाहिए कि इस प्रक्रिया से पूरी तरह से कैंसर ठीक नहीं हो सकता है।
कौन सी लेजर होती है हानिकारक?
डॉक्टर किरण के मुताबिक, लेजर से कैंसर होता है। हालांकि, ये लेजर कॉस्मेटिक नहीं होती है। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड से निकलने वाली रेज त्वचा को नुक्सान पहुंचाती है। दरअसल, इस तरह की रेज आयोनाइजिंग होती है। अगर आप बार-बार इस तरह की चीजें करवाते हैं, तो कैंसर होने का खतरा आम जनता के मुकाबले कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
डॉक्टर से सलाह है जरूरी
डॉक्टर किरण के मुताबिक, आप बेझिझक होकर लेजर ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। हालांकि, आपको ये ट्रीटमेंट बिना किसी प्रोफेशनल सलाह और तरीके के नहीं करना चाहिए। आसान शब्दों में समझें, तो आपको ये ट्रीटमेंट बिना डॉक्टर से पूछे नहीं करवाना चाहिए। वो इस ट्रीटमेंट से पहले ये सुनिश्चित करेंगे कि आप इस ट्रीटमेंट को करवा भी सकते है या नहीं।
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
हीटवेव का असर तेज, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; स्वास्थ्य व्यवस्था सतर्क
