नारी विशेष
बिना स्मोकिंग के भी होंठ हो रहे काले? चाय-कॉफी समेत ये आदतें हैं कारण, डॉक्टर से सीखें उन्हें गुलाबी बनाने के उपाय
9 Sep, 2025 07:00 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
काले होंठ की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ये स्थिति जेंडर देखकर भेदभाव नहीं करती है। अब इसे अच्छा माना जाए या बुरा ये कहा नहीं जा सकता है। मगर महिलाएं हो या पुरुष किसी के भी होंठ काले हो सकते हैं। देखा जाए, तो काले होंठ अपने आप में कोई दर्द या अन्य समस्या नहीं होती है। मगर परेशानी तब समझ आती है, जब इसी कालेपन की वजह से लोगों के चेहरे का लुक पूरी तरह से खराब हो जाता है। अब लड़के हो या लड़कियां दोनों को ही मेकअप का सहारा लेना पड़ता है।
यहां हमने पुरुषों को शामिल इसलिए किया है, क्योंकि अगर उनके होंठ काले होते हैं, तो वो भी हल्की-हल्की लिप बाम या लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं। ये पूरी नेचुरल नजर आती है। वहीं, महिलाओं को पूरा मेकअप ही लगाना पड़ता है। अब आप कहेंगे कि और कितनी भूमिका बनाएगी बस भी कर दे। ऐसे में हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि होंठ काले आखिर किस कारण से होते हैं। इसके बाद ही इनका इलाज किया जा सकता है।
सिर्फ स्मोकिंग है वजह?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रक्षिता सिंह ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने होंठों के कालेपन और उनके कारणों को बहुत ही अच्छे से समझाया है। आप सभी ने अक्सर सुना होगा कि सिगरेट फूंकने से होंठ काले हो जाते हैं। मगर इस स्थिति के पीछे क्या सिर्फ यही एक वजह है? जी नहीं, डॉक्टर रक्षिता के मुताबिक, काले होंठ की समस्या धूप में रहने और चाय-कॉफी पीने के कारण भी हो सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
कौन-सा होंठ है डार्क?
वीडियो में डॉक्टर रक्षिता ने बताया कि अगर दोनों में से आपका नीचे वाला होंठ डार्क है, तो ऐसा सन एक्सपोजर यानी धूप में ज्यादा रहने की वजह से होता है। वहीं, अगर आपका ऊपर वाला होंठ डार्क है, तो ऐसा चाय-कॉफी जैसी गर्म चीजों का सेवन करने की वजह से हो सकता है। इसके साथ ही, होंठों पर जीभ फेरने की वजह से भी ये काले हो सकते हैं। आखिर में विटामिन की कमी और हानिकारक लिपस्टिक की वजह से भी काले होते हैं। अब जानते हैं कि बचाव के लिए क्या करें?
इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप काले हो चुके होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो आपको स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए, बहुत ज्यादा ही गर्म चीजें नहीं पीनी चाहिए, होंठों के ऊपर जीभ फेरने की गलती, तो बिल्कुल किसी हालत में नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा, लिपस्टिक का इस्तेमाल जितना कम हो सके, उतना बहुत अच्छा है। ये सुंदर दिखने वाला प्रोडक्ट पूरी तरह से होंठों की बैंड बजा सकता है। आइए अब जानते हैं कि होंठों को काला होने से किसी तरह बचाया जा सकता है?
ब्रश करने के बाद मुंह धोएं
डॉक्टर रक्षिता के मुताबिक, होंठों के कालेपन को कम करने के लिए आपको रात में ब्रश पहले कर लेना चाहिए। इसके बाद अच्छे से मुंह धो लें। ध्यान रखें कि टूथपेस्ट में हार्मफुल इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो होंठों और इसके आसपास की त्वचा को काला बनाने का काम करते हैं।
लिप बाम खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें
होंठों को कालेपन से बचाने के लिए आपको की लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आप कहेंगे कि पता कैसे चलेगा? इसके लिए आपको 2 बातों का ख्याल रखना है। पहली ये कि लिप बाम एसपीएफ वाली होनी चाहिए, जिससे धूप की हानिकारक किरणों से बचा जा सके। इसके अलावा, पिगमेंटेशन को हटाने के लिए लिप बाम में कोजिक एसिड भी होना चाहिए। इस तरह लिप्स को काला होने से बचाया जा सकता है।
खास मेहमानों के लिए परफ़ेक्ट डिश: मलाई-प्याज की सब्ज़ी, इस आसान रेसिपी से बनाएं झटपट
9 Sep, 2025 06:28 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
2-3 बड़े प्याज (स्लाइस में कटे हुए)
1/2 कप ताजी मलाई
2 टमाटर की प्यूरी
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
तेल या घी
बारीक कटा हरा धनिया (सजावट के लिए)
विधि :
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक और भूनें।
इसके बाद, टमाटर की प्यूरी और सभी सूखे मसाले (हल्दी, धनिया, गरम मसाला) डालकर अच्छी तरह मिला लें। मसालों को तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न होने लगे।
अब इसमें नमक और मलाई डालकर अच्छे से मिलाएं। ध्यान रहे कि आंच धीमी हो ताकि मलाई फटे नहीं।
मलाई डालने के बाद, इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं, जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
अंत में, गैस बंद कर दें और बारीक कटे हरे धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।
यह स्वादिष्ट मलाई प्याज की सब्जी रोटी, पराठा या नान के साथ बहुत अच्छी लगती है।
सुबह की भागदौड़ में हेल्दी ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन: मल्टीग्रेन चीला, जानिए आसान रेसिपी
9 Sep, 2025 06:21 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। सुबह-सुबह की भागदौड़ में अक्सर सबसे बड़ी चुनौती होती है नाश्ते की। काम पर जाने की जल्दी, बच्चों को स्कूल छोड़ने की हड़बड़ी और घर के बाकी काम... इन सब में नाश्ता या तो छूट जाता है या फिर हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन क्या हो अगर आपको एक ऐसा नाश्ता मिले जो 10 मिनट में तैयार हो जाए, खाने में लाजवाब हो और दिन भर के लिए आपको एनर्जी से भर दे? जी हां, हम बात कर रहे हैं मल्टीग्रेन चीला की। यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि न्यूट्रिशन का खजाना है। इसमें कई तरह के अनाज और दालों का मेल है, जो इसे सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सुपर हेल्दी भी बनाता है। आइए, जानते हैं इस झटपट और कमाल की रेसिपी के बारे में।
मल्टीग्रेन चीला बनाने के लिए सामग्री
गेंहू का आटा: 1/2 कप
बेसन (चने का आटा): 1/4 कप
ज्वार या बाजरे का आटा: 1/4 कप
बारीक कटी हुई सब्जियां: प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
नमक: स्वादानुसार
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
पानी: घोल बनाने के लिए
तेल या घी: चीला सेकने के लिए
मल्टीग्रेन चीला बनाने की विधि
सबसे पहले सभी आटे (गेंहू, बेसन, ज्वार/बाजरा) को एक बड़े बर्तन में मिला लें।
अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें, जिसमें कोई गांठ न रहे। ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं।
एक बड़े चम्मच से घोल तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं, जैसे आप डोसा या उत्तपम बनाते हैं।
चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक मल्टीग्रेन चीला तैयार है। इसे दही, हरी चटनी या अचार के साथ गरम-गरम परोसें।
यह चीला न सिर्फ आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा, बल्कि दिन भर के लिए आपको एनर्जी भी देगा।
इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्जी या पनीर भी मिला सकते हैं।
किचन में रखी ये 4 चीजें बनेंगी आपकी ब्यूटी सीक्रेट, ऐसे करें इस्तेमाल तो त्वचा पर आएगा गज़ब का निखार
9 Sep, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्किन से जुड़ी परेशानियों का होना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर लोग ड्राई स्किन, पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं। बात ये है कि त्वचा से जुड़ी ये समस्याएं महिलाएं और पुरुषों दोनों को ही बराबरी से लपेटती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप त्वचा को ठीक करने के लिए क्या कुछ करते हैं? अब बहुत से लोग हमारे इस सवाल को दिल पर लेकर कहेंगे कि हमने अपनी त्वचा को सुधारने का हर मुमकिन प्रयास किया है। अब इन मुमकिन प्रयासों को थोड़ा अच्छे से समझने की कोशिश करें, तो इसमें कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का नाम शामिल होगा। मगर अपनी पसंदीदा चीजों को ना करके पैसे बचाने वाली आपकी ये स्कीम उस वक्त गुस्सा दिलाती है, जब इतने त्याग के बाद भी आपकी त्वचा ढीट बनी रहे और उसकी समस्याएं तस से मस ना हो। फिर हमें लगता है कि स्किन केयर इतना भी जरूरी नहीं है, क्योंकि स्किन को ही केयर की कुछ नहीं पड़ी है। खैर, अब ऐसी समस्या उत्पन्न हो गई है, तो क्या किया जाए?
किचन में मिलेगा त्वचा का इलाज
जी हां, अगर आप बिना पर्स खाली किए त्वचा का ख्याल रखना चाहते हैं, तो बाजार नहीं एक बार किचन का रुख करके देखिए। हम भारतीयों के किचन में दुनिया भर की औषधीय गुणों वाली चीजें बहुत आसानी से मिल जाती है। ऐसे में आप किचन में ही स्किन के लिए बेहतरीन चीजों को ढूंढकर, उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपको ढूढ़ना क्या है? इस बात की जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट अमृत देओल ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें?
अगर आप त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो क्रीमें नहीं किचन में पड़ी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में बेसन, चुटकी भर हल्दी और दही मिला लेना है। इस तरह आपकी त्वचा पहली बार से ही साफ होने लगेगी।
बेजान त्वचा के लिए क्या करें?
अगर आप रूखी और बेजान त्वचा की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको एक खीरे का रस निकाल लेना है। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करें और फिर इसे दबा-दबाकर रस निकाल लें। इसमें आप एलोवेरा जेल को मिलाएं और जब समय मिले तब मुंह धोने के बाद चेहरे पर लगा लें। इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी।
ड्राई स्किन के लिए क्या करें?
अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है, तो आप चेहरे पर दिखने वाली रेगिस्तान की रेखाओ को मिटाने के लिए आप शहद में दही मिलाकर अपने चेहरे पर रगड़ सकते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और त्वचा रूखी भी नजर नहीं आएगी।
पिंपल्स के लिए क्या करें?
पिंपल्स यानी मुंहासों की समस्या से बचने के लिए आप चेहरे पर नीम और तुलसी को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको इन दोनों चीजों को पीसकर पेस्ट बना लेना है। इसके बाद आप पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
आमतौर पर ये सभी नेचुरल चीजें हैं, इनसे त्वचा को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, अगर आप किसी तरह की एलर्जी या फिर स्किन सेंसिटिविटी का शिकार हैं, तो आपको परेशानी महसूस हो सकती है। अगर आपको कुछ जलन या लालामी महसूस होती है, तो आप उस नुस्खे का इस्तेमाल दोबारा ना करें।
रात भर एलोवेरा जेल लगाने के चौंकाने वाले फायदे, त्वचा को मिलेंगे ऐसे बेनिफिट्स जिनके बारे में कम लोग जानते हैं
8 Sep, 2025 06:08 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि रात को चेहरे पर Aloe Vera Gel लगाकर सोने से क्या होता है? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। एलोवेरा, जिसे 'चमत्कारी पौधा' भी कहा जाता है, अपने औषधीय गुणों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन जब इसे रातभर के लिए चेहरे पर छोड़ दिया जाता है, तो इसके फायदे (Benefits Of Aloe Vera On Face Overnight) और भी कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं, रातभर एलोवेरा जेल लगाने से क्या-कुछ हो सकता है।
त्वचा को मिलती है गहरी नमी
सोते समय हमारी त्वचा अपनी मरम्मत करती है। ऐसे में एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को भरपूर नमी मिलती है। इसमें मौजूद 95% से ज्यादा पानी और विटामिन त्वचा की गहराई तक जाकर उसे हाइड्रेट रखते हैं। सुबह उठने पर आपको अपनी त्वचा नर्म और मुलायम लगेगी।
मुहांसों से मिलता है छुटकारा
अगर आप मुहांसों से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल आपके लिए संजीवनी बूटी साबित हो सकता है। इसमें 'सैलीसिलिक एसिड' और 'एंटी-इंफ्लेमेटरी' गुण होते हैं जो मुहांसों को कम करने और उन्हें दोबारा होने से रोकने में मदद करते हैं। रातभर लगाने से यह मुहांसों पर प्रभावी ढंग से काम करता है।
दाग-धब्बे और काले घेरे होते हैं कम
एलोवेरा जेल में 'एलोइन' नामक तत्व होता है जो त्वचा के पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से रात को इसे लगाने से चेहरे के पुराने दाग, मुहांसों के निशान और आंखों के नीचे के काले घेरे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
एजिंग साइन्स को करे कम
एलोवेरा जेल में 'एंटी-ऑक्सीडेंट्स' भरपूर मात्रा में होते हैं जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं। फ्री-रेडिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और झुर्रियों का कारण बनते हैं। रातभर एलोवेरा लगाने से त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रहती है और बढ़ती उम्र के निशान जैसे कि झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते हैं।
सनबर्न और रेडनेस से मिलती है राहत
अगर आप दिनभर धूप में रहे हैं और आपकी त्वचा पर सनबर्न या लालिमा आ गई है, तो रात को एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। इसके 'कूलिंग' गुण त्वचा को तुरंत आराम देते हैं और सनबर्न के असर को कम करते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर शुद्ध एलोवेरा जेल (बाजार वाला या पौधे से निकला हुआ) लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
इन बात का रखें ख्याल
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। कलाई या कान के पीछे थोड़ा सा जेल लगाकर देखें कि कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है।
क्रीमी मसाला चाप की आसान रेसिपी से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, खाने वाले बार-बार मांगेंगे बनाने की फरमाइश
8 Sep, 2025 05:47 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
500 ग्राम सोया चाप स्टिक्स
1 कप दही
1/2 कप ताजा क्रीम
2-3 प्याज (बारीक कटे हुए)
2 टमाटर (प्यूरी)
अदरक-लहसुन का पेस्ट
तेल/मक्खन
गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर
कसूरी मेथी
नमक स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले, सोया चाप स्टिक्स को छोटे टुकड़ों में काट लें और सुनहरा होने तक तेल में फ्राई करें।
एक पैन में तेल गरम करें, उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर और भूनें।
टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
इसमें फेंटी हुई दही मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें तली हुई चाप डालें।
ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए, आंच को धीमा रखें।
अब ताजी क्रीम, कसूरी मेथी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें।
ढक्कन लगाकर 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर चाप के अंदर चले जाएं।
धनिया पत्ती से गार्निश करें और गरमा गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें।
टमाटर चाट की आसान रेसिपी से घर में छा जाएगी खुशबू, बच्चों को इतना पसंद आएगा कि बार-बार खाने की जिद करेंगे
8 Sep, 2025 05:31 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। बारिश का मौसम हो या शाम की हल्की-फुल्की भूख, टमाटर चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बनारस की गलियों से मशहूर हुई यह चाट अब पूरे भारत में पसंद की जाती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसमें ज्यादा ताम-झाम नहीं लगता। अगर आप भी अपने बच्चों और परिवार को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है।
टमाटर चाट बनाने के लिए सामग्री
टमाटर - 4-5 (पके हुए)
उबले आलू - 2
मटर - आधा कप (उबले हुए)
पनीर - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा - 1 चम्मच
हींग - एक चुटकी
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
गरम मसाला - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - एक चौथाई चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
हरा धनिया - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
टमाटर सॉस - 1 चम्मच (अगर मीठा पसंद हो)
टमाटर चाट बनाने के लिए सामग्री
सबसे पहले टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। उबले आलू को भी मैश कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाएं।
जब टमाटर पूरी तरह से गल जाएं, तो इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक भूनें।
अब मैश किए हुए आलू और उबले मटर डालें। इन्हें टमाटर के मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं।
कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक डालकर मिलाएं। अगर आपको चाट थोड़ी मीठी पसंद है, तो टमाटर सॉस भी डाल सकते हैं।
इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिल जाएं।
आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
ऐसे करें सर्व
टमाटर चाट को गरमागरम एक कटोरी में निकालें। ऊपर से बारीक कटी प्याज, सेव या पापड़ी और थोड़ा हरा धनिया डालकर सजाएं। नींबू का टुकड़ा साथ में रखें ताकि जो लोग ज्यादा खट्टा पसंद करते हैं, वह ऊपर से नींबू का रस डाल सकें।
पहले सीरम या मॉइस्चराइज़र? जानिए Glowing Skin पाने के लिए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने का सही क्रम और तरीका
8 Sep, 2025 05:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप अपने स्किनकेयर रूटीन को लेकर अक्सर उलझन में रहते हैं? क्या शीशे के सामने खड़े होकर आप सोचते हैं कि पहले सीरम की बूंदें लगाएं या मॉइस्चराइजर की क्रीम? अगर हां, तो बता दें कि हम में से कई लोग यह छोटी-सी गलती कर बैठते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि महंगे प्रोडक्ट्स का भी असर नहीं हो रहा। जी हां, क्या आप जानते हैं कि आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने का राज सिर्फ सही प्रोडक्ट खरीदने में नहीं, बल्कि उन्हें सही क्रम में लगाने में छुपा है? अगर आप प्रोडक्ट्स को सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आपको वो चमक मिल सकती है जो आप हमेशा से चाहते थे।
सीरम और मॉइस्चराइजर में क्या है अंतर?
यह समझना जरूरी है कि सीरम और मॉइस्चराइजर अलग-अलग काम करते हैं:
सीरम: यह एक हल्का, पतला और ज्यादा इफेक्टिव प्रोडक्ट होता है। इसमें एक्टिव इंग्रीडिएंट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जैसे विटामिन-सी, ह्यालुरॉनिक एसिड या रेटिनॉल। यह त्वचा की गहराई में जाकर खास समस्याओं जैसे डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइन्स या पिगमेंटेशन पर काम करता है।
मॉइस्चराइजर: यह सीरम की तुलना में गाढ़ा होता है। इसका मुख्य काम त्वचा में नमी को बनाए रखना और एक सुरक्षा परत बनाना है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और उसे बाहरी प्रदूषण से बचाता है।
पहले सीरम, फिर मॉइस्चराइजर
स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हमेशा पतले से गाढ़े क्रम में लगाए जाते हैं। इसलिए, सही तरीका है:
पहले लगाएं सीरम
सबसे पहले, अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और सुखा लें। इसके बाद, अपनी उंगलियों पर कुछ बूंदें सीरम लें और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। सीरम बहुत जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाता है। सीरम को त्वचा में पूरी तरह समा जाने दें।
फिर लगाएं मॉइस्चराइजर
सीरम लगाने के बाद, मॉइस्चराइजर लगाएं। मॉइस्चराइज़र सीरम के ऊपर एक सुरक्षा परत बनाता है। यह न सिर्फ सीरम के लाभों को लॉक करता है, बल्कि त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है। अगर आप इस क्रम को उल्टा करते हैं, तो मॉइस्चराइजर की गाढ़ी परत सीरम को त्वचा में गहराई तक जाने से रोक सकती है, जिससे सीरम का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा।
सही स्किनकेयर रूटीन का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
स्टेप 1: क्लेंजिंग (Cleansing): दिन की शुरुआत और अंत, दोनों में चेहरे को अच्छी तरह से धोएं।
स्टेप 2: टोनर (Toner): अगर आप टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे क्लेंजिंग के बाद लगाएं।
स्टेप 3: सीरम (Serum): अपनी स्किन प्रॉब्लम के अनुसार सीरम का इस्तेमाल करें।
स्टेप 4: आई क्रीम (Eye Cream): अगर आप आई क्रीम लगाते हैं, तो इसे इस स्टेप में लगाएं।
स्टेप 5: मॉइस्चराइजर (Moisturizer): अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें।
स्टेप 6: सनस्क्रीन (Sunscreen): दिन के समय, मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
इस आसान से क्रम को अपनाकर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकते हैं।
डिनर को बनाएं स्पेशल: घर पर ट्राई करें रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम मंचूरियन, मिलेगा चाइनीज खाने जैसा असली स्वाद
6 Sep, 2025 06:23 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि रेस्टोरेंट में मिलने वाले मशरूम मंचूरियन का वो लाजवाब स्वाद घर पर कैसे लाया जाए? वो क्रिस्पी कोटिंग, स्वीट और टैंगी ग्रेवी के साथ हर बाइट में मिलने वाला चटपटा मजा... सुनकर ही मुंह में पानी आ गया ना? कई बार हम सोचते हैं कि चाइनीज खाना बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मशरूम मंचूरियन की एक ऐसी सीक्रेट रेसिपी, जो मिनटों में आपके किचन को एक रेस्टोरेंट में बदल देगी। इस रेसिपी से बना मंचूरियन इतना स्वादिष्ट होगा कि आपके दोस्त और परिवार वाले आपकी कुकिंग के फैन हो जाएंगे। आइए जानें।
मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री
मशरूम बॉल्स के लिए:
200 ग्राम मशरूम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
3 चम्मच मैदा
2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा चम्मच नमक
चुटकी भर काली मिर्च
तलने के लिए तेल
सॉस के लिए:
1 चम्मच तेल
1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
आधा प्याज (बारीक कटा हुआ)
आधा शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच चिली सॉस
1 चम्मच टोमैटो सॉस
आधा चम्मच सिरका
आधा चम्मच नमक
1 चम्मच कॉर्नफ्लोर (आधे कप पानी में घोला हुआ)
आधा कप पानी
मशरूम मंचूरियन बनाने की विधि
स्टेप 1: मशरूम बॉल्स तैयार करें
सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में कटे हुए मशरूम, मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, वरना मशरूम पर कोटिंग अच्छी नहीं होगी।
एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो मशरूम के टुकड़ों को बैटर में डुबोकर धीरे-धीरे तेल में डालें। इन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
तले हुए मशरूम बॉल्स को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
स्टेप 2: मंचूरियन सॉस बनाएं
अब उसी कड़ाही में से एक्स्ट्रा ऑयल निकाल दें और 1 चम्मच तेल रहने दें।
गरम तेल में बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।
अब इसमें कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें ताकि ये क्रंची बने रहें।
सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
आखिर में, कॉर्नफ्लोर का घोल और नमक डालकर लगातार चलाते रहें ताकि सॉस गाढ़ा हो जाए।
स्टेप 3: सर्व करने के लिए तैयार करें
जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो इसमें तले हुए मशरूम बॉल्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि मशरूम पर सॉस की अच्छी कोटिंग हो जाए।
इसे गरमागरम परोसें और हरे प्याज या धनिया पत्ती से गार्निश करें।
अब आपका स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट जैसा मशरूम मंचूरियन तैयार है। इसे फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ परोसकर आप अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकते हैं।
चेहरे की डेड स्किन को कहें अलविदा: इन 5 असरदार फेस पैक्स से पाएं हफ्ते भर में जबरदस्त निखार और ग्लोइंग स्किन
6 Sep, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आपकी त्वचा बेजान और रूखी हो गई है? अगर हां, तो क्या आप जानते हैं कि इसका एक बड़ा कारण डेड स्किन हो सकती है? जी हां, डेड स्किन की परत जमने से चेहरे का प्राकृतिक निखार छिप जाता है और स्किन डल और डिहाइड्रेटेड फील होती है।
हालांकि, ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या को घर पर ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे घरेलू फेस पैक (Dead Skin Removal Face Pack), जिनका इस्तेमाल करके आप हफ्ते भर में ही अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बना सकते हैं।
बेसन और दही का पैक
बेसन हमारी दादी-नानी के समय से ही त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। यह एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो डेड स्किन को हटाता है।
बनाने का तरीका:
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
चुटकी भर हल्दी
इन सभी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
लगाने का तरीका:
इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे पानी से धो लें।
शहद और ओट्स का पैक
शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जबकि ओट्स एक कोमल स्क्रब का काम करते हैं। यह पैक रूखी और बेजान त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
बनाने का तरीका:
1 चम्मच ओट्स पाउडर
1 चम्मच शहद
थोड़ा सा गुलाब जल
सभी को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
लगाने का तरीका:
चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए रखें।
धोने से पहले धीरे-धीरे मसाज करें।
टमाटर और चीनी का पैक
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को स्वस्थ रखता है। चीनी डेड स्किन को हटाने में मदद करती है।
बनाने का तरीका:
एक छोटे टमाटर को मैश कर लें।
इसमें आधा चम्मच चीनी मिलाएं।
लगाने का तरीका:
इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं।
5-10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
नीम और मुल्तानी मिट्टी का पैक
अगर आपकी स्किन ऑयली है या मुहांसे होते हैं, तो यह पैक आपके लिए एकदम सही है। नीम एंटी-बैक्टीरियल होता है, और मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को सोखती है।
बनाने का तरीका:
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
आधा चम्मच नीम पाउडर
थोड़ा सा गुलाब जल
इन सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
लगाने का तरीका:
इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें।
सूखने के बाद पानी से धो लें।
एलोवेरा और खीरे का पैक
खीरा और एलोवेरा दोनों ही त्वचा को ठंडक देते हैं और उसे हाइड्रेट रखते हैं। यह पैक संवेदनशील त्वचा के लिए बहुत अच्छा है।
बनाने का तरीका:
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच खीरे का रस
दोनों को अच्छी तरह मिला लें।
लगाने का तरीका:
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
सादे पानी से धो लें।
इन फेस पैक्स का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें और अपनी त्वचा में आने वाले बदलाव को खुद महसूस कर सकते हैं।
बच्चों की शाम की भूख का परफेक्ट हल: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और कुरकुरी पनीर गोल्डन फ्राई, खुशबू से ही मुँह में आ जाएगा पानी
5 Sep, 2025 06:37 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आपको भी शाम को कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन करता है और क्या आपके बच्चे बाहर का जंक फूड खाने की जिद करते हैं? अगर हां, तो पेश है एक ऐसी रेसिपी जो आपके और आपके बच्चों दोनों के मन को खुश कर देगी- पनीर गोल्डन फ्राई।
इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि बच्चे बाहर का खाना भी भूल जाएंगे। इसकी सुनहरी रंगत और लाजवाब खुशबू से ही आपका किचन महक उठेगा। आइए, बिना देर किए जानते हैं पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की आसान रेसिपी।
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने के लिए सामग्री
पनीर - 200 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच
मैदा - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की विधि
एक कटोरे में कॉर्नफ्लोर, मैदा, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न रहे।
अब पनीर के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह डुबोएं, ताकि हर टुकड़ा घोल से लिपट जाए।
एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छा गरम हो जाए, तो इसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके डालें।
पनीर को मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
तले हुए पनीर को एक पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
गरमागरम पनीर गोल्डन फ्राई पर ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और इसे सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।
स्किनकेयर का सबसे आसान नुस्खा: दूध में मिलाएं ये खास चीज़, रातभर में चेहरे पर आएगा ऐसा ग्लो कि सब रह जाएंगे हैरान
5 Sep, 2025 06:32 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
अब देखो भूमिका क्या ही बनानी है? हम और आप दोनों ही अच्छी तरह जान और समझ गए हैं कि स्किन केयर मतलब महंगे बजट से बाहर वाले प्रोडक्ट्स की बाढ़ का आना। अब स्किन केयर के नाम पर पैसे बहाने की ठान ही ली है, तो इस बाढ़ में डूब जाने से क्या ही डरना है? मगर पैसा है, मेहनत से कमाया जाता है। पेड़ पर थोड़ी उगता है, तो अंतर मन में सवाल उठता ही है, क्या इन सारी चीजों का इस्तेमाल करना सही है, इससे कोई फायदा होता भी है? वैसे आपकी स्किन पर कोई चीज कैसे काम कर रही है, ये आपको बेहतर पाता है। इसके बाद भी अगर हम समझाने के लिए बैठे, तो दो केस होंगे। पहला ये कि हां काम करते हैं और दूसरा ये कि कहां फंस गए, स्किन अच्छी होने की जगह बिगड़ती जा रही है। भूमिका ना बनाने की बात करते-करते, इतनी भूमिका बना दी है। खैर, टॉपिक पर वापस आते हैं।
त्वचा का हील होना जरूरी
अब स्किन पर तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है, तो उसका डैमेज होना लाजमी सी बात है। अब आपको चाहिए कि त्वचा को हील करने का भी मौका दें, लोग दिन में केमिकल वाली चीजें रगड़ते ही हैं और रात में नाइट क्रीम बोलकर फिर कुछ केमिकल पोत लेते हैं। इससे त्वचा उतनी हील नहीं हो पाती है, जितना उसे होना चाहिए था।अगर आप इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो चेहरे पर रात में कम से कम नाइट क्रीम की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि आप चेहरे पर क्या लगा सकते हैं।
रोहित सचदेवा ने बताया नुस्खा
जी हां, यहां हम आपको जिस बेहतरीन नाइट रूटीन के बारे में बता रहे हैं, उसकी जानकारी हमें इंस्टाग्राम से मिली है। दरअसल, कंटेंट क्रिएटर रोहित सचदेवा ने इस बारे में एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो में बताया कि हमारी त्वचा रात में अपने आपको हील करती है। ऐसे में रात की नींद लेना और त्वचा को जरूरी पोषण देना बहुत जरूरी होता है। आइए अब जान लेते हैं कि आप त्वचा को पोषण देने के लिए किन 2 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खा आएगा काम
त्वचा को हील करने में मदद करने वाले इस बेहतरीन नाइट लेप को बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत है। इसमें से एक के बारे में आपको पता ही है, जो कि दूध है और दूसरा इंग्रेडिएंट एलोवेरा जेल है। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लेना है। अब इस क्रीमी टेक्सचर को रातभर के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें और सुबह उठकर साफ पाने से मुंह धो लें। आपका चेहरे पर एक अलग ही लेवल की चमक दिखने लगेगी।
इस कॉम्बिनेशन से त्वचा को होने वाले फायदे
बता दें कि इस कॉम्बिनेशन को चेहरे पर लगाने से त्वचा को गहराई से नमी और पोषण दिया जा सकता है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एलोवेरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देने का काम करता है। वहीं, दूध त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने का काम करता है। इससे चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है और स्किन टाइट भी होती है।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा जेल स्किन केयर का बहुत ही अहम हिस्सा होता है। ये चेहरे को हाइड्रेट रखता है और ड्राई स्किन की समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन की झुर्रियों और बुढ़ापे के निशानों को छिपाने के लिए काम करते हैं। इससे व्यक्ति की त्वचा जवां नजर आती है।
दूध के फायदे
दूध में लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं, ये त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करते हैं। इससे डेड स्किन को हटाया जा सकता है और चेहरा मुलायम, स्मूथ और निखरा नजर आता है। दूध लगाने से त्वचा हील होती है।
रोज़-रोज़ वही सब्ज़ी खाकर बोर हो गए? लंच या डिनर में कुछ अलग चाहिए तो बेसन-प्याज़ की सब्ज़ी बनाएं – बेहद आसान रेसिपी से पाएं नया स्वाद
5 Sep, 2025 06:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
बेसन: 1 कप
प्याज: 2 बड़े (बारीक कटे हुए)
टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
जीरा: 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
धनिया पाउडर: 1 चम्मच
गरम मसाला: 1/2 चम्मच
तेल: 2-3 चम्मच
नमक: स्वादानुसार
हरा धनिया: गार्निश के लिए
विधि :
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें। इसमें थोड़ा सा नमक और चुटकी भर हल्दी डालकर पानी की मदद से एक गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रखें कि घोल में कोई गांठ न रहे।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालकर भूनें। अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।
अब बारीक कटा हुआ टमाटर डालें और उसे नरम होने तक पकाएं। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं, तो कड़ाही में धीरे-धीरे बेसन का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें।
बेसन के घोल को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही का किनारा न छोड़ने लगे। इस समय आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं, जिससे ग्रेवी बन जाए।
नमक और गरम मसाला डालकर मिलाएं। धीमी आंच पर 2-3 मिनट और पकाएं। गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
आपकी गरमागरम बेसन-प्याज की सब्जी तैयार है। इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें और इसका भरपूर आनंद लें। यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि यह आपके लंच को एक नया और शानदार ट्विस्ट देगी।
भोग में बनाएं बेसन का हलवा: गणेशोत्सव के 8वें दिन बप्पा को प्रसन्न करने के लिए इस खास और आसान रेसिपी को करें ट्राई
5 Sep, 2025 06:12 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। गणेश उत्सव के दौरान हर घर में एक अलग ही रौनक छा जाती है। चारों ओर भक्ति का माहौल और 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा गूंजने लगता है। इस दस दिवसीय उत्सव में हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह के भोग लगाए जाते हैं, ताकि उनकी कृपा हम पर बनी रहे।
4 सितंबर को गणेश उत्सव के 8वें दिन, अगर आप विघ्नहर्ता के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो बेसन का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जी हां, देसी घी में भुने हुए बेसन की सोंधी खुशबू जब पूरे घर में फैलती है, तो ऐसा लगता है मानो बप्पा खुद रसोई में आ गए हों। यह हलवा सिर्फ 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसका नरम, दानेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए, इसी खास मौके पर हम आपके लिए लाए हैं बेसन के हलवे की सबसे आसान रेसिपी (Besan Halwa Recipe), जिसे अपनाकर आप अपने बप्पा को खुश कर सकते हैं और पूरे परिवार का दिल जीत सकते हैं।
बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 1 कप
घी - आधा कप
चीनी - आधा कप
पानी - 2 कप
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
बादाम-पिस्ता (कटे हुए) - सजाने के लिए
बेसन का हलवा बनाने की विधि
एक पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और फिर इसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं।
दूसरे चूल्हे पर एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें। चीनी घुलने तक इसे पकाएं।
अब भुने हुए बेसन में धीरे-धीरे यह चीनी वाला पानी डालें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
गैस की आंच धीमी कर दें और हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए और कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे।
अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम बेसन के हलवे को एक कटोरी में निकालें और कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाकर गणपति बप्पा को भोग लगाएं।
टेस्ट में बेस्ट है चीज़ स्टफ्ड कैप्सिकम, घर पर बने इस स्पेशल स्नैक को खाकर बच्चे भी कहेंगे – “वाह क्या मजेदार डिश है!”
30 Aug, 2025 07:40 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
5-6 हरी या लाल शिमला मिर्च
150 ग्राम पनीर (घिसा हुआ)
100 ग्राम मोजेरेला चीज (घिसा हुआ)
1 उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
1 बारीक कटा हुआ प्याज
आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल
विधि :
सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर ऊपर का डंठल काट लें और अंदर के बीज निकाल लें, ताकि वह खोखली हो जाए।
एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें मैश किया हुआ आलू, घिसा हुआ पनीर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें घिसा हुआ मोजेरेला चीज मिलाएं।
इस मिश्रण को खोखली की हुई शिमला मिर्च में अच्छी तरह भरें।
अब एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और भरी हुई शिमला मिर्च को उसमें रखें।
पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में शिमला मिर्च को पलटते रहें, ताकि वह चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग सुनहरा हो जाए।
जब शिमला मिर्च नरम हो जाए और चीज़ पिघलने लगे, तो गैस बंद कर दें।
आपकी लाजवाब चीज स्टफ्ड कैप्सिकम तैयार है। इसे गर्मा-गर्म टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
