नारी विशेष
स्किन के डार्क पैच का आसान उपाय: प्राइवेट पार्ट और जांघों का कालापन दूर करने में कारगर है सफेद पत्थर, जानें इस्तेमाल का तरीका
3 Oct, 2025 05:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
प्राइवेट पार्ट और जांघों का कालापन अपने आप में कोई समस्या नहीं होती है। मगर इनकी रंगत को सुधारने की कोशिश करना महिलाओं की अपनी निजी इच्छा होती है। आमतौर पर ऐसा बहुत कम होता है कि प्राइवेट पार्ट का कालापन शरीर में पनप रही किसी प्रकार की बीमारी का कारण हो। वहीं, अगर आप इस स्थिति को सुधारना चाहती हैं यानी कि प्राइवेट पार्ट की त्वचा को निखारना चाहती हैं, तो इसके लिए आप क्या करती हैं? आप कहेंगी कि आमतौर पर प्राइवेट पार्ट के लिए क्लीनिंग से लेकर स्किन वाइटनिंग तक, हर चीज के लिए अलग प्रोडक्ट्स आते हैं। ऐसे में प्राइवेट पार्ट और जांघों के कालेपन के लिए केमिकल वाले स्किन लाइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।
केमिकल वाली क्रीम्स का इस्तेमाल सही है या नहीं?
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं के प्राइवेट पार्ट उनके शरीर के सबसे सेंसिटिव हिस्सों में से एक होते हैं। ऐसे में इस जगह पर केमिकल वाली क्रीमों या फिर सुगंधित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। इससे प्राइवेट पार्ट का पीएच लेवल बिगड़ सकता है और कई अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अब आप कहेंगे कि अगर प्राइवेट पार्ट में बाजार से खरीदकर आए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसके कालेपन से सुधार के लिए आप क्या कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
डॉक्टर उपासना ने बताया बेहतरीन नुस्खा
जी हां, अगर आपको प्राइवेट पार्ट के कालेपन से छुटकारा पाना है, तो आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपके मन में ये बात आएगी कि प्राइवेट पार्ट सेंसिटिव होता है, तो इसमें किचन में पड़ी रेंडम चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। आपका सोचना बिल्कुल सही है। आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर उपासना ने एक बहुत ही आसान और बेहतरीन नुस्खा बताया है। इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा भी कम होता है।
सफेद पत्थर की जरूरत पड़ेगी
डॉक्टर उपासना के बताए नुस्खे को अपनाने के लिए आपको सफेद पत्थर का इस्तेमाल करना है। ये सफेद पत्थर कुछ और नहीं मुल्तानी मिट्टी है। इससे त्वचा को ठंडक देने और रंगत को सुधारने में मदद मिलती है। डॉक्टर ने बताया कि आप मुल्तानी मिट्टी को गीला करके लेप बना लें। आप आपको इसे प्राइवेट पार्ट और जांघों के आसपास लगाना है। इसे लगभग 5 से 10 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर धो लें। आपको इस नुस्खे का नियमित इस्तेमाल करना है। इससे स्किन में बहुत जल्द बदलाव नजर आता है।
मुल्तानी मिट्टी के क्या फायदे हैं?
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करती है। इससे डेड सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। इससे स्किन टोन को साफ-सुथरा और निखरा बनाया जा सकता है। इसके नियमित उपयोग से दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम होती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा में नेचुरल चमक और ठंडक आती है, जिससे त्वचा हल्की, मुलायम और फ्रेश रहती है।
प्राइवेट पार्ट के कालेपन के कारण
आमतौर पर प्राइवेट पार्ट का कालापन नेचुरल होता है। इसके बाद भी ये समस्या हार्मोनल बदलाव, फ्रिक्शन (जैसे टाइट कपड़े पहनने से) मेलेनिन का ज्यादा प्रोडक्शन, हाइजीन का ख्याल ना रखना, बढ़ती उम्र और कुछ मेडिकल कंडीशन जैसे कि पीसीओएस जैसी समस्याओं के कारण हो सकता है। ये एक सामान्य स्थिति है और कुछ मामलों में जैसे गर्भावस्था के दौरान भी कालापन हो सकता है।
दुल्हन बनने वाली लड़कियों के लिए ब्यूटी टिप्स: 2000 के फेशियल का खर्चा बचेगा, बस डाइट में शामिल करें ये 5 खास फल
3 Oct, 2025 05:29 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ दिनों की बहुत मान्यता होती है। नवरात्रि की शुरुआत से पहले हिंदू धर्म में किसी मांगलिक कार्य को करने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि, नवरात्रि में माता रानी के आगमन के साथ शुभता आती है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। इन्हीं में से एक मांगलिक कार्य शादी का भी होता है। नवरात्रि के व्रत खत्म होने के बाद से वेडिंग सीजन की शुरुआत होती है। अगर इस वेडिंग सीजन में आप या आपकी जान-पहचान में किसी की शादी होने वाली है, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है दरअसल, भारतीय समाज में शादी अपने आप में बहुत बड़ा त्योहार जैसी होती है और त्योहारों में एक बार को खर्चा ना भी हो, मगर शादी में पैसे पानी की बह जाते हैं। इन्हीं 100 खर्चों में से एक दुल्हन के पार्लर का भी होता है। अब क्योंकि दुल्हन को सबसे खूबसूरत और अलग नजर आना है, तो जाहिर है कि खर्चा भी मोटा होगा। इसके लिए पहले से तैयारी भी की जाती है। इस तैयारी में सबसे आम चीज फेशियल होती है, जो त्वचा को निखारने के लिए की जाती है। हालांकि, इसके चार्जेस अलग-अलग जगहों के हिसाब से काफी अलग होते हैं।
फेशियल से त्वचा को हो सकता है नुकसान
जी हां, फेशियल पूरी तरह से केमिकल बेस्ड है। इसे अगर सही तरह से और सही जगह से नहीं करवाया जाए, तो होने वाली दुल्हन को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां परेशानी से हमारा मतलब त्वचा से जुड़ी समस्याओं से है। अगर आपको हल्की-फुल्की समस्या होती है, तो इसमें मुंहासे और लालामी को शामिल किया जा सकता है। वहीं, परेशानी के बढ़ने पर ये स्किन एलर्जी तक भी पहुंच सकती है। अब इसका मतलब ये नहीं है कि हम आपको डरा रहे हैं। हमारा मकसद ये है कि आप बिना केमिकल का इस्तेमाल किये नेचुरली भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं।
डाइटीशियन ने खोला राज
जी हां, आप बिना फेशियल करवाए और इसके किसी भी तरह के छोटे-बड़े साइड इफेक्ट का सामना किए बिना भी त्वचा पर नेचुरल निखार ला सकते हैं। इस तरह आपकी स्किन अंदर से ही चमक उठेगी और आपको अलग से पैसे खर्चने नहीं पड़ेंगे। डाइटीशियन श्वेता शाह पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि आप डाइट में सिर्फ 5 आसानी से उपलब्ध चीजों को शामिल करके त्वचा को सॉफ्ट, ग्लोइंग और जवां बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि ये कौन सी चीजें हैं?
मौसंबी का सेवन करें
मोसंबी का फल बाजारों में बहुत आसानी से मिल जाता है। आप अपनी डेली डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। मोसंबी के सेवन से त्वचा में निखार आता है, क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर करते हैं। इससे त्वचा की झुर्रियां गायब होती हैं और नेचुरल निखार आता है।
आंवले का सेवन करें
आंवले में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। ये कोलेजन बनाने में मदद करता है और त्वचा को जवां बनाए रखता है। इससे रंगत में सुधार होता है और दाग-धब्बे कम होते हैं। आंवला त्वचा को संक्रमण से बचाता है और मुहांसों को कम करता है।
अनार का सेवन करें
अनार में पॉलीफेनोल्स और विटामिन सी होते हैं, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और ड्राई स्किन की समस्या से बचाते हैं। साथ ही, अनार त्वचा की सूजन और लालिमा को कम करता है।
कीवी का सेवन करें
कीवी में भी विटामिन सी होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है। इससे त्वचा टाइट और जवां दिखती है। साथ ही, कीवी स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाने में मदद करती है। इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है।
नारियल पानी का सेवन करें
वहीं, नारियल पानी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और फ्रेश दिखती है। ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ रहती है। साथ ही, नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।
सिर्फ टेस्टी नहीं बल्कि न्यूट्रिशियस भी! डिनर में बनाइए ये 7 वैरायटी के वेज कटलेट, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको भाएंगे
3 Oct, 2025 05:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। रात के खाने में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी खाने का मन हो तो सब्जियों से बने कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। कटलेट न सिर्फ फटाफट बनने वाली डिश हैं, बल्कि इन्हें मनपसंद सब्जियों से बनाकर पोषण का पावरहाउस भी बनाया जा सकता है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं, इसलिए डिनर के समय एक हेल्दी व टेस्टी चॉइस बन सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें कम तेल में शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में बनाकर और भी हेल्दी बनाया जा सकता है। आइए, जानें कुछ ऐसे सब्जियों से भरपूर कटलेट के बारे में जो आपके डिनर को खास बना सकते हैं।
आलू-मटर कटलेट: उबले हुए आलू और हरे मटर का यह क्लासिक कॉम्बिनेशन हर उम्र को पसंद आता है। इसमें हरा धनिया, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर क्रिस्पी कटलेट तैयार किए जाते हैं।
चुकंदर कटलेट: आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर जब आलू, प्याज और बेसन के साथ मिलाया जाता है, तो इसका रंग और स्वाद दोनों शानदार बनता है। यह डिनर में नया ट्विस्ट लाता है।
गाजर-शिमला मिर्च कटलेट: विटामिन ए और सी से भरपूर ये कटलेट स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं। गाजर की मिठास और शिमला मिर्च का हल्की तीखापन इसे खास बनाता है।
ब्रॉकली-पनीर कटलेट: यह कटलेट हाई प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। ब्रोकली को हल्का उबालकर पनीर, मसाले और ओट्स से मिक्स कर क्रंची कटलेट बनाए जा सकते हैं।
पालक-स्विट कॉर्न कटलेट: आयरन और फाइबर से भरपूर पालक जब स्वीट कॉर्न के साथ आता है तो यह एक शानदार हेल्दी स्नैक या लाइट डिनर ऑप्शन बनता है। इसका सॉफ्ट क्रंची फ्लेवर खाने में इंट्रेस्ट को बढ़ाता है।
लौकी-ओट्स कटलेट: लौकी वजन घटाने में सहायक है, जबकि ओट्स से इसमें अच्छी बाइंडिंग और फाइबर मिलता है। इसलिए यह कटलेट बेहद हल्का और डिटॉक्सिंग होता है, जो इसे डिनर के लिए परफेक्ट बनाता है।
मिक्स वेज कटलेट: गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी और आलू जैसी कई सब्जियों को मिलाकर बनाए गए मिक्स वेज कटलेट स्वाद और पोषण का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होते हैं। इन्हें धनिया पुदीना की तीखी चटपटी हरी चटनी के साथ सर्व करें और अपने डिनर को बनाए खास।
आज डिनर में बनाइए Paneer Makhani Biryani, हर बाइट में मिलेगा ऐसा जायका कि मेहमान भी तारीफ करते नहीं थकेंगे
3 Oct, 2025 05:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
टमाटर - 4
प्याज - 2
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
पनीर - 200 ग्राम
काजू - 15-20
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
शहद या चीनी - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बासमती चावल - 1.5 कप
पानी - 3 कप
तेजपत्ता - 1
दालचीनी - 1 टुकड़ा
हरी इलायची - 2
लौंग - 2
केसर - 1 चुटकी (दूध में भिगोया हुआ)
पुदीना और धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
घी - 2 बड़े चम्मच
प्याज - 1 (तला हुआ)
विधि :
एक पैन में थोड़ा तेल और मक्खन गरम करें। इसमें प्याज, टमाटर, काजू, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं।
मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
उसी पैन में थोड़ा और मक्खन डालकर पेस्ट को वापस डालें। इसमें लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें पनीर के टुकड़े, कसूरी मेथी और शहद या चीनी डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आपकी मखनी ग्रेवी तैयार है।
चावल को 30 मिनट के लिए भिगो दें। एक बड़े बर्तन में घी गरम करें। तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें।
अब इसमें चावल और पानी डालें। नमक डालकर मिलाएं और चावल को 80% तक पकाएं।
एक बड़े बर्तन या हांडी में सबसे नीचे मखनी ग्रेवी की एक परत फैलाएं।
अब इसके ऊपर आधे पके हुए चावल की एक परत डालें।
इसके ऊपर थोड़ा तला हुआ प्याज, पुदीना और धनिया पत्ती छिड़कें।
फिर से मखनी ग्रेवी की एक परत डालें और ऊपर से बाकी चावल फैलाएं।
आखिर में, केसर वाला दूध, तला हुआ प्याज और पुदीना-धनिया पत्ती डालकर बर्तन को ढक दें।
धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं ताकि सभी स्वाद एक-दूसरे में मिल जाएं।
परोसने से पहले बिरयानी को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि ग्रेवी और चावल अच्छे से मिक्स हो जाएं। फिर इसे रायते या सलाद के साथ गरमागरम परोसें।
शहद से पाएं सुंदर और हेल्दी त्वचा, स्किन की परेशानियों को कहें अलविदा
1 Oct, 2025 05:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
स्किन केयर के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इतने पैसे खर्च किए भी आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं। शहद का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।
डार्क स्पॉट्स कम करने में मददगार
शहद में हाइड्रोजन परऑक्साइड पाया जाता है, जो स्किन को लाइट बनाने में काफी मददगार होती है। इसलिए यह डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है। एक्ने की वजह से होने वाले निशान या सन स्पॉट्स को हल्का करने में शहद काफी सहायक हो सकता है।
मॉइस्चराइज करने में लाभदायक
शहद लगाने से स्किन मॉइस्चराइज्ड रहती है। शहद एक प्रकार का ह्यूमकटेंट होता है, जो हवा से मॉइस्चर लेकर, स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह काफी समय तक मॉइस्चर लॉस से भी बचाता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती और हाइड्रेटेड रहती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम रहती है, जिससे फाइन लाइन्स की समस्या भी कम होती है।
एक्ने की समस्या को कम करने में सहायक
शहद में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने को जल्दी ठीक करने और अधिक एक्ने होने से बचाने में काफी मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में मददगार होता है।
एक्सफोलिएट करने में मददगार
शहद में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जिस कारण से यह स्किन पर इकट्ठा डेड सेल्स को रिमूव करने और त्वचा के पोर्स में इकट्ठा गंदगी को साफ करने में काफी मददगार होता है। डेड स्किन सेल्स को हटाने की वजह से स्किन ब्राइट नजर आती है, इसलिए यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।
बच्चे और बड़े दोनों के लिए परफेक्ट: घर पर बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट आलू उत्तपम
1 Oct, 2025 05:50 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सामग्री :
- डोसा बैटर: 2 कप (आप बाजार से भी ले सकते हैं या घर पर बना सकते हैं)
- उबले हुए आलू: 2-3 (अच्छी तरह से मैश किए हुए)
- प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक: 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- राई (सरसों के दाने): आधा चम्मच
- जीरा: 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: जरूरत के अनुसार
विधि :
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें राई और जीरा डालें।
- जब राई तड़कने लगे, तो इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। फिर मैश किए हुए आलू और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपका आलू का मसाला तैयार है।
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। उस पर थोड़ा तेल फैलाएं। डोसा बैटर को तवे पर गोल और थोड़ा मोटा फैलाएं।
- तुरंत ही बैटर के ऊपर तैयार किया हुआ आलू का मसाला फैलाएं। साथ ही, बारीक कटे हुए टमाटर भी डालें। थोड़ा और हरा धनिया ऊपर से छिड़क दें।
- उत्तपम के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
- अब इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट तक सेकें। बस फिर आपका गरमागरम आलू उत्तपम तैयार है।!
- इसे नारियल की चटनी, सांभर या टोमैटो केचप के साथ परोसें। यकीन मानिए, बच्चे तो इसे देखते ही टूट पड़ेंगे।
पैरों की हर समस्या का नेचुरल उपाय: एप्पल साइडर विनेगर से पाएं फंगल इंफेक्शन और टैनिंग से राहत
1 Oct, 2025 05:45 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
पैरों की स्किन अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है, जबकि यह शरीर का वह हिस्सा है जो दिनभर धूल, गंदगी, पसीने और टाइट जूतों के कारण कई समस्याओं से घिरा रहता है। फंगल इंफेक्शन, बदबू, टो फंगस, टैनिंग, ड्राई स्किन और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं आम हैं।
इनसे छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन एक नेचुरल घरेलू उपाय है जो इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करता है, और वो है एप्पल साइडर विनेगर। जी हां ये बिल्कुल सच है कि ये हमारे पैरों को कई तरह लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं इनसे मिलने वाले फायदों और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में-
एंटीफंगल गुण
एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड फंगल इंफेक्शन को रोकता है और स्किन पर बैक्टीरिया व फंगस को बढ़ने नहीं देता।
पैरों के पसीने और दुर्गंध से राहत
इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं, जिससे पैरों की ताजगी बनी रहती है।
टो फंगस से आराम पहुंचाए
विनेगर फंगल संक्रमण को रोकता है जिससे नाखूनों के आस-पास की त्वचा को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
टैनिंग को करे दूर
यह स्किन की ऊपरी डेड सेल्स को हटाने में सहायक होता है, जिससे धूप से काली पड़ी स्किन साफ होती है।
फोड़े-फुंसी में राहत
इसके एंटीसेप्टिक गुण स्किन त्को शांत करते हैं और सूजन व जलन को कम करते हैं।
ड्राई स्किन की समस्या में मददगार
यह स्किन को हाइड्रेट करता है और पीएच लेवल को संतुलित रखता है, जिससे पैरों के रूखापन और फटने की समस्या कम होती है।
इस्तेमाल का तरीका
फुट सोक विधि- इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी भरें।उसमें 1 कप एप्पल साइडर विनेगर डालें।अब पैरों को इसमें 15–20 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर साफ तौलिए से पोंछकर माइल्ड मॉइश्चराइज़र लगाएं।
स्पॉट ट्रीटमेंट- इसके लिए एक कॉटन बॉल में विनेगर लें और फंगल प्रभावित जगह पर लगाएं।10 मिनट बाद धो लें और सूखा रखें।
ड्राई स्किन के लिए- 1 भाग विनेगर और 2 भाग पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। रोजाना पैरों पर छिड़काव करें।
सावधानियां
सीधे विनेगर का प्रयोग बहुत संवेदनशील त्वचा पर न करें।
त्वचा पर कट या घाव हो तो इसका प्रयोग न करें।
बेहतर असर के लिए हफ्ते में 3-4 बार प्रयोग करें।
सस्ता और असरदार: 80 रुपए का बादाम रोगन, चेहरे पर 3 स्टेप में लगाएं, महंगी क्रीम की जरूरत खत्म कर देगा
25 Sep, 2025 06:14 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
मौसम चाहे कोई भी हो त्वचा से जुड़ी समस्याएं कभी भी किसी को भी अपना शिकार बना लेती है। स्किन की समस्याएं महिलाएं और पुरुषों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं करती हैं। ये दोनों ही जेंडर के लोगों को बराबरी से परेशान करती हैं। अगर आप भी फोड़े-फुंसी, रूखी और बेजान जैसी त्वचा की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो हमारा आपसे सवाल है कि आपने इस स्थिति से बचने के लिए क्या कदम उठाएं हैं? आप में से बहुत से लोग होंगे, जो कहेंगे कि हमने इस स्थिति से बचने के लिए कई तरह की क्रीमों और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके देखा है। दरअसल, हम सभी को स्किन से जुड़ी समस्या होती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहली चीज आती ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स हैं यही कारण है कि हम लोग सोशल मीडिया से लेकर पड़ोसियों तक, सभी की सुगेसट की हुई चीजों को खरीद लाते हैं और अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने लगते हैं। मगर आपको ये समझने की जरूरत है कि हम सभी की त्वचा से जुड़ी समस्या एक जैसी हो सकती है। मगर त्वचा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। ऐसे में जो प्रोडक्ट्स आपकी दोस्त या पड़ोसी की त्वचा पर सूट कर गया है, त्वचा पर भी काम करेगा इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है। यही वजह है कि लोगों को पानी की तरह पैसे बहाने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए गुणकारी साबित हो सकता है।
आयुर्वेदिक नुस्खे आएंगे काम
बता दें कि बाजारों में बिकने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप बिना किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना किये और किफायती दामों में अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रख सकते हैं। अब ये सुनने में नामुमकिन सा लग सकता है, मगर एक तरीका है। इसके लिए आपको बादाम रोगन की जरूरत होगी। आप बादाम रोगन की मदद से त्वचा की नेचुरल चमक को वापस ला सकते हैं। इससे चेहरे की कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए पहले समझ लेते हैं कि बादाम रोगन आखिरकार क्या है और इससे त्वचा को क्या फायदे होते हैं?
बादाम रोगन क्या है?
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बादाम रोगन एक तरह का तेल है, जो मूल बादाम और पौष्टिक बादाम से निकाला जाता है। आसान शब्दों में समझें, तो बादाम के तेल को ही आम बोलचाल की भाषा में हम बादाम रोगन कहते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बादामों से ही बनाया गया बादाम रोगन आम बादाम के तेल से ज्यादा फायदेमंद होता है। यही वजह है कि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान से तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनसे त्वचा की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
बादाम रोगन त्वचा के लिए फायदेमंद क्यों?
बादाम रोगन यानी बादाम के तेल में विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे त्वचा को गहराई तक पोषण मिलता है। ऐसे में स्किन रूखी और बेजान नहीं रहती है। साथ ही, स्किन में नेचुरल निखार आ जाता है। अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, तो डार्क सर्कल, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे त्वचा हाइड्रेट और हेल्दी रहती है।
नींबू का रस मिलाएं
इस तरीके के लिए आपको बादाम रोगन में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लेना है। इससे चेहरे की डलनेस और टैनिंग कम हो जाएगी। बता दें कि नींबू का रस एसिडिक होता है। इससे त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही, ओपन स्किन पोर्स को बंद किया जा सकता है, दाग-धब्बे सूखते हैं और हमारी त्वचा को इवन टोन बनाने में मदद करते हैं। बता दें कि नींबू के रस की मदद से एक्स्ट्रा सीबम की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा जेल मिलाएं
इसके लिए आपको बादाम रोगन में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लेना है। अब आप इस मिश्रण को रात में चेहरे पर लगाएं और सुबह मुंह धो लें। इससे स्किन के रूखेपन को कम करने में मदद मिलेगी। अगर आपको ड्राई स्किन और डलनेस की समस्या है, तो आप इस नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे चेहरे की लालामी को कम करने में भी मदद मिलेगी।
हल्दी मिलाएं
बादाम रोगन में चुटकी भर हल्दी मिलाने से त्वचा को बहुत फायदा होता है। इस घोल को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट्स और एक्ने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आपको इसे चेहरे पर 5 से 10 मिनट लगाएं और फिर अपना मुंह धो लें।
शावर के बाद बस 1 स्टेप अपनाएं, चेहरा रोशन और बाल मजबूत बनाएं, यह इकलौता तरीका जो हल करता है कई ब्यूटी परेशानियां
24 Sep, 2025 07:01 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चेहरे और बालों की कई समस्याओं के लिए आप कई अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे। अब बहुत ही लाजमी सी बात है कि चेहरे पर इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स अलग होते हैं और बालों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स अलग होते हैं। अब चेहरा चमकाने वाली क्रीम बालों में लगाना या फिर शैंपू से मुंह धोना सोचने में ही इतना अजीब लग रहा है कि इन चीजों को करने की बात किसी के मन में आनी भी नहीं चाहिए। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि हमे ये पहले से पता है, इसे अलग से लिखने का क्या मतलब है, तो आपकी बात गलत बिल्कुल नहीं है। मगर इतनी भूमिका का मतलब यही है कि चेहरे पर अलग चीजों का इस्तेमाल होता है और बालों के लिए अलग चीजों का इस्तेमाल होता है। मगर आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपकी त्वचा को भी फायदा होगा और बालों की भी कई समस्या से बचा जा सकता है। जी हां, ये सुनने में मुमकिन नहीं लग रहा है। मगर ये सच है कि सिर्फ एक चीज को करने से आपके बाल और त्वचा दोनों ही आपको थैंक्यू बोलेंगे। आइए जान लेते हैं कि ये कौन सी चीज है?
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी
यहां हम आपको जिस एक काम के बारे में बता रहे हैं, उसकी जानकारी हम आपको अपनी तरफ से नहीं दे रहे हैं। इस बारे में इंस्टाग्राम से मिली है। दरअसल, कंटेंट क्रिएटर यशिता अरोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो में कहा कि अगर आप नहाने के बाद उनका बताया ये एक काम कर लेते हैं, तो त्वचा और बाल दोनों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
क्या है वो एक काम?
दरअसल, आपको नहाने के तुरंत बाद आपको अपने चेहरे और और बालों बर्फ के पानी में डुबोना चाहिए। वीडियो के मुताबिक, आपको पानी में बर्फ दाल देनी है। अब इस पानी में कुछ सेकेंड्स के लिए अपने चेहरे को डुबोकर रखें। इसके बाद आप हफ्ते में जितनी बार भी हेयर वॉश करते हैं, उतनी बार अपने बालों को 10 से 15 सेकंड के लिए बर्फ के पानी में डुबो सकते हैं। इससे चेहरे और बाल दोनों की ही कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
चेहरे को होने वाले फायदे
बता दें कि बर्फ के पानी में चेहरे को डुबोने से लार्ज पोर्स को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा, रिंकल्स कम होते हैं और चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आता है। इससे ढीली त्वचा को टाइट करने में भी मदद मिलती है। वहीं इंटरनेट पर मौजूद जानकारी की मानें, तो बर्फ के पानी में डुबोने से आंखों और चेहरे की सूजन को कम किया जा सकता है, ठंडे पानी का शॉक लगने से चेहरे में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है और मुंहासे कम करने में भी मिल सकती है।
बालों को होने वाले फायदे
वीडियो के मुताबिक, ठंडे पानी में बालों को डुबोने से क्यूटिकल्स बंद हो जाते हैं। इससे बाल ज्यादा स्मूथ-शाइनी नजर आते हैं और बालों का फ्रिज भी कम हो जाता है। वहीं, इंटरनेट की मानें, तो ठंडा पानी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है और हेयर फॉल की समस्या को कम किया जा सकता है। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है और बालों का टेक्सचर भी अच्छा हो जाता है।
सात्विक रसोई की खास रेसिपी: बिना भिगोए 15 मिनट में खिचड़ी, कुकर में लगाएं 4 सीटी और पाएं स्वादिष्ट व्रत भोजन
24 Sep, 2025 06:46 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
भारत में इन दिनों में नवरात्रि के पावन पर्व की रौनक है, नौ दिनों तक व्रत रखकर मा दुर्गा के स्वरूपों की पूजा होनी है। ज्यादातर लोग व्रत के समय साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, जब खिचड़ी के लिए साबूदाना भिगोना भूल जाते हैं तो परेशान हो जाते हैं। क्योंकि साबूदाना को गलने के लिए पानी में भिगोकर रखना जरूरी होता है। लेकिन क्या आपको पता है साबूदाना भिगोए बिना भी आसानी से खिचड़ी बनाई जा सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेसिपी में 15 मिनट ही लगना है। दरअसल यूट्यूब चैनल सात्विक रसोई पर साबूदाना भिगोए बिना खिचड़ी बनाने का तरीका शेयर किया गया है। अगर आप भी भूल जाते हैं तो इस रेसिपी को नोट कर लें।
सबसे पहले करें ये काम
एक कप साबूदाना को 2 से 3 बार धो लीजिए ताकि पूरा स्टार्च निकल जाए। अब पानी को अच्छी तरह निकाल लें, साबूदाना सूखे हुए दिखने चाहिए। अब इसमें एक चम्मच तेल और आधा चम्मच नमक डालकर मिला दें। साबूदाना को एक छोटे से स्टील के टिफिन में डालें उसके बाद ऊपर से 4 चम्मच पानी डालकर ढक्कन लगा दें।
कुकर का करना है इस्तेमाल
आपको कुकर में साबूदाने का टिफिन और जितना आलू डालना चाहते हैं उन्हें काटकर रखना है। थोड़ा सा पानी डालकर ढक्कन लगाएं और 4 सीटी आने तक पकने दें। गैस बंद करके जब कुकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोलकर आलू निकालकर उन्हें काट लें। साबूदाने का टिफिन भी बाहर निकाल लें।
साबूदाने को दोबार से धोएं
कुकर में साबूदाना पकाने के बाद आपको एक बार ठंडे पानी में दोना होगा। इससे साबूदाने चिपके हुए नहीं रहेंगे। धोने के बाद छानकर पूरा पानी निकाल दें और छलनी में ही फैलाकर रख दें। इससे साबूदाने खिले-खिले हो जाएंगे तो खिचड़ी में चिपचिपे नहीं होंगे।
ये तैयारी भी करें
जब आलू और साबूदाने पक रहे होंगे आप दूसरी ओर मूंगफली के दाने को सेंकने के बाद उनके छिलके हटाकर दरदरा पीस लें। दरअसल साबूदाना खिचड़ी को खिला-खिला बनाने में मूंगफली का पाउडर मदद करता है। इसके अलावा पसंद के हिसाब से हरी मिर्च काट लें और खिचड़ी बनाने के लिए बाकी सामान निकालकर रख लें।
यूं बनाएं साबूदाना खिचड़ी
एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें एक चम्मच जीरा, कटी हुई हरी मिर्च डालकर सोटे कर लें। अब करी पत्ता और कटे आलू डालकर मिलाएं। थोड़ी देर तेल में पकाने के बाद साबूदाना, मूंगफली का पाउडर, नमक, चाहें तो चीनी भी डाल सकते हैं। सभी को अच्छी तरह मिलाकर थोड़ी देर कुक करने से कम समय पर साबूदाना खिचड़ी तैयार हो जाएगी। आखिरी में नींबू का रस और कटा हुए धनिया डाल दें।
कुरकुरा रवा डोसा बनाने में अब नहीं होगी परेशानी, तवे पर चिपकने से बचने के लिए अपनाएं ये 5 ट्रिक्स और बनाएं स्वादिष्ट कुरकुरा डोसा
24 Sep, 2025 06:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
साउथ इंडिया की मशहूर डिश, अब पूरे भारत में अपना वर्चस्व बना चुकी है। लोग, डोसा को अलग-अलग फ्लेवर में भी बनाते हैं। डोसा रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से निकलकर घरों में सुबह का नाश्ता बन चुका है। हेल्दी और झटपट तैयार होने वाला ये नाश्ता हर किसी को पसंद आता है। लेकिन कई बार लोगों को कुरकुरा और जालीदार रवा डोसा बनाना मुश्किल लगता है। अब अगर आप भी रवा डोसा ठीक से नहीं बना पाते हैं या ये लेख आपके लिए ही है। दरअसल अगर आप कुछ आसान टिप्स अपनाएं, तो काम बहुत आसान हो जाएगा। ना तवे पर चिपकेगा और ना ही जलने का डर रहेगा। 5 आसान टिप्स को फॉलो करके एकदम परफेक्ट और कुरकुरे रवा डोसा बनेगा।
कैसी हो बैटर की कंसिस्टेंसी
रवा डोसे का बैटर नॉर्मल डोसे के बैटर से अलग होता है। आपको बहुत फेंटने की जरूरत नहीं है बल्कि पतला और बहने लायक बनाना जरूरी होता है। अगर बैटर गाढ़ा हो जाएगा, तो डोसा कुरकुरा नहीं बनेगा। इसलिए बैटर इतना पतला होना चाहिए कि चम्मच से तवे पर डालते ही खुद-ब-खुद फैलने लगे।
इस प्रोसेस को मत करना स्किप
जब आप रवा, चावल का आटा, मैदा और स्वादानुसार नमक से सााथ मनमर्जी के मसाले मिलाकर बैटर तैयार करें तो उसे कम से कम 15–20 मिनट के लिए जरूर छोड़ दें। ऐसा करने से रवा फूल जाता है और डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनता है। अगर आप इस प्रोसेस को स्किप करते हैं तो डोसा बनाने पर टूट सकता है।
तवे का तापमान रखें सही
क्रिस्पी रवा डोसा बनाने का असली राज तवे की गर्मी में होता है। अगर तवा बहुत गरम होगा तो बैटर जल जाएगा और ठंडा होगा तो डोसा चिपकने लगेगा। सही तरीका ये है कि तवे पर पानी छिड़कें और तुरंत सिजलिंग की आवाज आए तो समझें तवा का तापमान परफेक्ट है। लोहे का तवा इस्तेमाल कर रहे हैं तो तापमान बैलेंस करने के लिए आइस क्यूब घिसने के बाद कपड़े से पोंछ सकते हैं।
बैटर को फैलाने का तरीका
ध्यान रहे कि रवा डोसे का बैटर नीचे बैठ जाता है तवे पर डालने से पहले बैटर को चम्मच की मदद से अच्छी तरह फैला लें। अब तवे पर बैटर डालने के बाद एक बार में चारों ओर फैलाएं और बीच में धीरे-धीरे भरें, इसी स्टाइल से रवा डोसा पतला और क्रिस्पी बनता है।
तेल या घी डालकर धीमी आंच पर पकाएं
डोसे को कुरकुरा बनाने के लिए किनारों पर तेल या घी जरूर डालें। हेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऑलिव ऑयल डाल सकते हैं। इससे डोसा तवे से आसानी से अलग हो जाएगा और क्रंची भी बनेगा। रवा डोसा को धीमी से मीडियम आंच पर ही पकाएं, इसे जल्दी-जल्दी पलटने की कोशिश न करें। जब डोसा के किनारे हल्के सुनहरे होने लगें, तभी पलटें। उसके बाद गर्मागर्म डोसे को नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं।
लटकती गर्दन की त्वचा और झुर्रियों को कहें अलविदा, आज से शुरू करें ये सरल टिप्स और पाएं टाइट और चमकती त्वचा
24 Sep, 2025 06:16 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
उम्र का असर हर किसी पर होता है, लेकिन कोई नहीं चाहता कि उसकी गर्दन और चेहरे पर झुर्रियां पड़ें। गर्दन पर दिखाई देने वाली बारीक लकीरें, जिन्हें हम झुर्रियां कहते हैं, अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो ये धीरे-धीरे गहरी रेखाओं में बदल सकती हैं। इन्हें छिपाना बहुत मुश्किल होता है, जिससे आत्मविश्वास कम हो सकता है और हमारी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। अगर आप भी उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां आपकी गर्दन के आसपास ढेर सारी झुर्रियां नजर आने लगी हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान ब्यूटी टिप्स को फॉलो करके अपने गर्दन की स्किन में फिर से कसाव ला सकती हैं।
गर्दन पर झुर्रियां क्यों पड़ती हैं?
बढ़ती उम्र के चलते
सूरज के सीधे संपर्क में रहने से
धूम्रपान की आदत से
नेक पैचेज का इस्तेमाल करें
चेहरे पर लगाने वाले शीट मास्क की ही तरह नेक पैचेज को डिजाइन किया गया है। इसे खासतौर पर गर्दन के आसपास आने वाली झुर्रियों को कम करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विटामिन सी को का थाम लें दामन
विटामिन सी आपकी त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जो आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बनाते हैं। विटामिन सी वाले सीरम और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को गर्दन की झुर्रियां पर लगाएं।
धूम्रपान छोड़ें
अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो यह आपकी त्वचा के लिए सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन और तंबाकू त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे झुर्रियां जल्दी आती हैं। ऐसे में धूम्रपान की आदत को छोड़ें।
मॉइस्चराइजिंग की आदत बनाएं
झुर्रियों को दूर रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग बहुत जरूरी है। अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम त्वचा को नमी देती है और कोलेजन व इलास्टिन को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे त्वचा में कसाव बना रहता है। ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिनमें हाइलूरोनिक एसिड हो, क्योंकि यह नमी को लॉक करने में कमाल का काम करता है और झुर्रियों को कम करने में असरदार माना जाता है।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
धूप में मौजूद हानिकारक यूवी किरणें आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह आपकी त्वचा को नमी और सुरक्षा दोनों देता है। घर से बाहर निकलने से पहले और दिन में 2-3 बार सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
रेटिनोइड क्रीम का इस्तेमाल करें
रेटिनोइड क्रीम, जो विटामिन ए से बनती हैं, झुर्रियों को कम करने में बहुत असरदार साबित हुई हैं। ये फाइन लाइन्स और झुर्रियों को ठीक करने में मदद करती हैं। बाजार में कई तरह की रेटिनोइड क्रीम उपलब्ध हैं, इसलिए सबसे अच्छा होगा कि आप अपने लिए सही क्रीम चुनने से पहले किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।
स्वादिष्ट और हेल्दी, नवरात्र व्रत में दूध, फल और मेवों से तैयार करें फलाहार, एनर्जी की कमी नहीं होगी
22 Sep, 2025 07:54 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। आज मां दुर्गा के पहले स्वरूप यानी देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र (Navratri 2025) की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान 9 दिनों तक व्रत रखने का एक अलग ही महत्व है। ऐसे में, सात्विक और पौष्टिक डाइट लेना बहुत जरूरी होता है ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे और कमजोरी महसूस न हो। अक्सर लोग व्रत में सिर्फ आलू या साबूदाने से बनी चीजें खाते हैं, जिससे शरीर को पूरे पोषण नहीं मिल पाता। इसलिए, अगर आप इस बार अपने व्रत को हेल्दी तरीके से रखना चाहते हैं, तो दूध, फल और मेवों से बने फलाहार (Navratri Vrat Recipes) को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये न सिर्फ आपको दिन भर तरोताजा रखेंगे, बल्कि शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी देंगे। आइए जानते हैं।
बादाम-केसर बर्फी
अगर आपको मीठा पसंद है, तो बादाम-केसर बर्फी आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है। यह पारंपरिक मिठाई बनाने में बहुत आसान है और इसे खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ फैट होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है। वहीं, केसर न सिर्फ स्वाद और सुगंध बढ़ाती है, बल्कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस बर्फी को घर पर बनाकर आप व्रत के दौरान मीठे की क्रेविंग को भी शांत कर सकते हैं।
सामग्री: भीगे हुए बादाम, शुद्ध केसर, थोड़ी चीनी या गुड़ और इलायची पाउडर।
बनाना-कोकोनट मिल्कशेक
केले और नारियल से बना यह शेक आपको पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान रखेगा। केला इंस्टेंट एनर्जी का एक बेहतरीन सोर्स है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। दूसरी ओर, नारियल का दूध या पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स आपको लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। यह शेक व्रत में ब्रेकफास्ट के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।
सामग्री: पका हुआ केला, नारियल का दूध या पानी और मिठास के लिए थोड़ा शहद।
शकरकंद और अनार की चाट
यह चाट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि फाइबर और विटामिन से भी भरपूर है। शकरकंद में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं और पेट को भरा रखते हैं। वहीं, अनार में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इस चाट में धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर आप इसे और भी चटपटा बना सकते हैं।
सामग्री: उबली हुई शकरकंद, अनार के दाने, धनिया पत्ती, नींबू का रस और सेंधा नमक।
लौकी और दूध की रबड़ी
यह एक ट्रेडिशनल मिठाई है, जिसे व्रत में खास तौर पर बनाया जाता है। लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह पेट को हल्का रखती है और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखती है। लौकी को दूध के साथ मिलाकर बनाई गई यह रबड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे खाने से पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता।
सामग्री: कद्दूकस की हुई लौकी, फुल क्रीम दूध, चीनी, इलायची पाउडर और कुछ बारीक कटे हुए मेवे।
कोफ्ता बादाम ग्रेवी
व्रत के दौरान अगर कुछ चटपटा और भरपेट खाने का मन करे, तो कोफ्ता बादाम ग्रेवी ट्राई कर सकते हैं। यह डिश बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है, लेकिन इसका स्वाद आपको व्रत में कुछ नयापन देगा। कोफ्ते को आप शकरकंद या अरबी से बना सकते हैं और बादाम से बनी ग्रेवी इसे एक रिच और क्रीमी टेक्सचर देती है। बादाम में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट इस डिश को और भी पौष्टिक बनाते हैं।
सामग्री: शकरकंद या अरबी, बादाम, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और सेंधा नमक।
स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हुए नवरात्र व्रत के 9 दिन अलग-अलग फलाहार रेसिपीज ट्राई करें
22 Sep, 2025 07:43 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत इस साल 22 सितंबर से हो रही है। इस बीच रोज-रोज एक ही तरह का फलाहार खाकर हर किसी का मन ऊब जाता है। ऐसे में, सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि हर दिन ऐसा क्या बनाया जाए, जो स्वाद में भी नया लगे और सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो। अगर आप भी इसी सोच में पड़े हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए! जी हां, हम आपके लिए लेकर आए हैं 9 ऐसी खास और आसान रेसिपीज (Navratri Falahar Recipes), जिन्हें आप नवरात्र के 9 दिनों में हर दिन ट्राई कर सकते हैं और अपने व्रत के खाने को स्वादिष्ट और मजेदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं नौ दिनों के लिए 9 खास फलाहार रेसिपी (9 Days Navratri Menu)।
शकरकंद बॉल्स
शकरकंद बॉल्स एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हैं। इन्हें बनाने के लिए, उबली हुई शकरकंद को मैश करके उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिला लें। फिर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर तल लें या एयर-फ्रायर में पका लें। आप इसे चटनी के साथ या सिर्फ ऐसे ही खा सकते हैं।
साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा व्रत में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इन्हें बनाने के लिए, भिगोए हुए साबूदाने को उबले आलू, कुटी हुई मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ मिलाएं। फिर इसके वड़े बनाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसे दही या व्रत वाली चटनी के साथ सर्व करें।
पान की मिठाई
यह एक अनोखी और स्वादिष्ट मिठाई है। इसे बनाने के लिए, पान के पत्तों को पीसकर उसमें गुलकंद, सौंफ, और कुछ मेवे मिलाकर छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि ताजगी भी देती है।
फलों का श्रीखंड
व्रत में कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन करे तो फलों का श्रीखंड सबसे अच्छा विकल्प है। हंग कर्ड (गाढ़े दही) में पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और अपनी पसंद के ताजे फल जैसे अंगूर, सेब और अनार के दाने मिला दें। इसे ठंडा करके परोसें।
पनीर केला रोल्स
यह एक प्रोटीन से भरपूर स्नैक है। इसे बनाने के लिए, मैश किए हुए पनीर और कच्चे केले को हरी मिर्च, सेंधा नमक और मसालों के साथ मिलाकर रोल बनाएं। इन्हें हल्का तलकर या पैन-फ्राई करके खाएं।
समा चावल फिरनी
समा के चावल से बनी फिरनी एक स्वादिष्ट और क्रीमी डेजर्ट है। इसे बनाने के लिए, समा चावल को दूध में पकाकर उसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला लें। ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर परोसें।
साबूदाना वॉफल
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो साबूदाना वॉफल बना सकते हैं। भिगोए हुए साबूदाने को आलू और मसालों के साथ मिलाकर वॉफल मेकर में पकाएं। यह बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं।
राजगिरा लड्डू
राजगिरा लड्डू एक ट्रेडिशनल और एनर्जी देने वाला फलाहार है। राजगिरा के दानों को भूनकर गुड़ की चाशनी में मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ये उपवास के दौरान आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
बादाम रोज हलवा
यह हलवा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बादाम को पीसकर घी में भूनें और उसमें दूध, चीनी और गुलाब जल या रोज एसेंस मिला दें। यह एक शाही और पौष्टिक मिठाई है।
इन सभी स्वादिष्ट और सेहतमंद डिशेज के साथ आप अपने नवरात्र व्रत को और भी खास बना सकते हैं।
चीनी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी, हल्की भूख मिटाएं और घर के पुराने स्वाद का आनंद लें
22 Sep, 2025 07:39 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
गेहूं का आटा - 1 कप
पानी - आटा गूंदने के लिए
चीनी - 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
घी या तेल - पराठा सेकने के लिए
विधि :
सबसे पहले, गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें।
आटे को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए।
अब, आटे की एक लोई लें और उसे रोटी की तरह गोल बेल लें। बहुत ज्यादा पतला न बेलें।
बेली हुई रोटी के बीच में 1-2 चम्मच चीनी डालें।
चीनी के ऊपर थोड़ा-सा घी या तेल डालें।
अब रोटी को पराठे की तरह तिकोना या गोल फोल्ड कर लें। किनारों को अच्छे से दबा दें ताकि चीनी बाहर न निकले। अब इसे हल्के हाथों से दोबारा पराठे की तरह बेल लें। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा दबाव न डालें, वरना पराठा फट सकता है।
तवा गरम करें और उस पर पराठा डालें। मध्यम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। दोनों तरफ घी या तेल लगाकर क्रिस्पी होने तक सेकें।
जब पराठा सुनहरे रंग का हो जाए और कुरकुरा लगने लगे, तो इसे तवे से उतार लें।
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
