नारी विशेष
मोमोज से नूडल्स तक — बनाएं घर पर रेस्टोरेंट-स्टाइल चाइनीज चिली ऑयल
27 Oct, 2025 05:18 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
चाइनीज चिली ऑयल एक स्पाइसी ऑयल ब्लेंड होता है,जो अलग-अलग खाने के स्वाद को इनहैंस कर देता है. इसका तीखा वाइब्रेंट टेस्ट और मसालों की सुगंध कमाल की लगती है. चाइनीज डिशेज में इसे काफी यूज किया जाता है. आप चिली ऑयल को उबले हुए नूडल्स, फ्राइड राइस, मोमोज, मंचूरियन, सूप जैसी चीजों में मिलकर एक कमाल का ट्विस्ट दे सकते हैं. इसे कई लोग पराठे और उबले हुए एग के साथ भी खाते हैं.रेस्टोरेंट में आपने इसे कई बार चखा होगा, लेकिन कुछ इनग्रेडिएंट्स के साथ आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि ये ऑयल लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं और बार-बार बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है.
चिली ऑयल को तैयार करने का तरीका बहुत सिंपल है, लेकिन आप इसे तभी सही तरीके से रेस्टोरेंट स्टाइल बना सकते हैं जब आप सभी इनग्रेडिएंट्स को सही मात्रा में लें और स्टेप बाय स्टेप रेसिपी को फॉलो करें. तो चलिए जान लेते हैं चिली ऑयल बनाने से लेकर इसे स्टोर करने तक का तरीका.
क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?
चिली ऑयल बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 4 कप वेजिटेबल ऑयल (आप ग्रेप सीड ऑयल और तेल का तेल भी ले सकते हैं), 24-25 साबुत लाल मिर्च, सिचुआन काली मिर्च 4 बड़े चम्मच, दो चम्मच रेड चिली फ्लेक्स, 2.5 टीस्पून कोरियन चिली फ्लेक्स, दो चक्रफूल, दो-तीन साबुत तेजपत्ता (ऑप्शनल है), लहसुन की 19-20 कलियां, 2 चम्मच तिल, 1 चम्मच सोया सॉस और दो चम्मच नमक.
कैसे बनाएं चिली ऑयल?
पहला स्टेप है कि आप सिचुआन मिर्च, साबुत लाल मिर्च, चिली फ्लेक्स को एक पैन में डालकर मीडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक भूनें या फिर अरोमा आने तक रोस्ट करके गैस ऑफ कर दें.
अब एक पैन में 4 कप ऑयल के साथ चक्रफूल के साथ तेज पत्ता एड करके इसे गर्म कर लें, ताकि कच्चापन निकल जाए.
एक बड़ा बाउल लेकर रोस्ट किया गया स्पाइस का मिश्रण और लहसुन की कलियां और सोया सॉस भी एड कर दें.
तैयार किए गए मिश्रण में गर्म किया तेल एड करें और साथ में दो चम्मच नमक मिलाकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.
तेज पत्ता और चक्रफूल को मिश्रण में से अलग कर लें और बाकी सारी चीजों को ऑयल के साथ में 1-2 मिनट पर पल्स मोड में ब्लेंडर में ब्लेंड करें.
तिल को साफ करने के बाद इसे हल्का रोस्ट कर लें और फिर तैयार किए गए ऑयल में मिला दें. तैयार किए गए ऑयल को अच्छी तरह से ठंडा होने दें.
इस तरह स्टोर करें चिली ऑयल
चिली ऑयल को स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट ग्लास जार लें और इसे अच्छी तरह साफ करने के बाद अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें.
जार में तेल पोर करने से पहले चेक करें कि इसमें बिल्कुल भी नमी न रहे. इस तरह से आप चिली ऑयल को स्टोर करके कम से कम 3 महीने तक यूज करके अलग-अलग चीजों के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
सर्दियों में पाएं नैचुरल ग्लो — इन 5 फेस पैक से मिलेगा गुलाबी निखार
27 Oct, 2025 05:13 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सर्दियों में पानी कम पीना, धूप लेना, शुष्क हवाओं का चलना और पॉल्यूशन का बढ़ जाना जैसी कई वजह होती है जिसकी वजह से त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है और ड्राईनेस की वजह से स्किन खिंची हुई महसूस होने लगती है. ऐसे मौसम में स्किन की थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर करेंगे तो आपका फेस सर्द मौसम में भी खिला-खिला रहेगा. डेली मॉइश्चराइजर लगाने के अलावा खुद को हाइड्रेट रखने के साथ ही कुछ नेचुरल चीजों के सिंपल से फेस पैक आपके चेहरे को सर्दियों में चमकदार बनाए रखेंगे और चेहरे की रंगत भी फीकी नहीं पड़ेगी.
सर्दियों में चेहरे पर गुलाबी निखार बना रहे. इसके लिए सही स्किन केयर के साथ हफ्ते में 2-3 बार यहां दिए गए नेचुरल फेस पैक में से किसी एक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. तो चलिए जान लेते हैं.
एलोवेरा और शहद का फेस पैक
सर्दियों में सॉफ्ट स्किन चाहिए तो एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद फेस पैक क्लीन कर लें. यह पैक आपकी स्किन को त्वचा हाइड्रेट करके रूखापन कम करता है.इससे फ्लिकी स्किन की समस्या कम होती है, क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट देने का काम करता है. हफ्ते में दो बार ये फेस पैक लगाएं.
दूध और हल्दी फेस पैक
सर्दियों में कच्चे दूध के साथ एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे कॉटन से अपने पूरे फेस पर अप्लाई करें. यह पैक आपकी स्किन को नमी देने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो देने का काम करेगा साथ ही चेहरे की रंगत भी निखरेगी, क्योंकि दूध में लैक्टोज और फैट होता है जो दूध त्वचा को सॉफ्ट बनाने के साथ ही क्लीनिंग भी करता है तो वहीं हल्दी इंफेक्शन से बचाने के साथ मुंहासे कम करती है और रंगत भी निखारती है. इसे आप रोजाना भी फेस पर अप्लाई कर सकते हैं.
एलोवेरा और शहद का फेस पैक
सर्दियों में सॉफ्ट स्किन चाहिए तो एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद फेस पैक क्लीन कर लें. यह पैक आपकी स्किन को त्वचा हाइड्रेट करके रूखापन कम करता है.इससे फ्लिकी स्किन की समस्या कम होती है, क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट देने का काम करता है. हफ्ते में दो बार ये फेस पैक लगाएं.
दूध और हल्दी फेस पैक
सर्दियों में कच्चे दूध के साथ एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे कॉटन से अपने पूरे फेस पर अप्लाई करें. यह पैक आपकी स्किन को नमी देने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो देने का काम करेगा साथ ही चेहरे की रंगत भी निखरेगी, क्योंकि दूध में लैक्टोज और फैट होता है जो दूध त्वचा को सॉफ्ट बनाने के साथ ही क्लीनिंग भी करता है तो वहीं हल्दी इंफेक्शन से बचाने के साथ मुंहासे कम करती है और रंगत भी निखारती है. इसे आप रोजाना भी फेस पर अप्लाई कर सकते हैं.
छठ पूजा के अवसर पर घर पर बनाए ठेकुआ, जानें विधि और जरूरी सामग्री
24 Oct, 2025 03:06 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
छठ पूजा के अवसर पर बनाए जाने वाले पारंपरिक पकवान न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत गहरा होता है. ये पकवान व्रतधारियों द्वारा सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित किए जाते हैं. आइए जानें छठ पूजा में बनने वाले प्रमुख पकवान ठेकुआ और उनकी आसान रेसिपी.
सामग्री
2 कप आटा.
1 कप गुड.
1 चम्मच इलायची पाउडर.
2-3 चम्मच कटे हुए नारियल.
3-4 चम्मच कटे हुए बादाम और काजू.
1 कप घी मोयन के लिए.
आवश्यकता अनुसार तलने के लिए तेल.
कुकिंग निर्देश
• ठेकुआ को बनाने के लिए थोड़ा मोटा पीसा हुआ गेहूं का आटा चाहिए होता है। पर न हो तो आप घर में रोटी बनाने वाले आटे से भी इसको बना सकते है।इसको मैदे और चीनी से भी बनाया जाता है।
• सबसे पहले गुड को तोड़ कर ½ कप पानी में अच्छे से घोल लेंगे। अब एक बर्तन में आटा को डाल कर इस में इलायची पाउडर और सभी ड्राई फ्रूट्स को डाल कर मिक्स कर दे।
• अब आटे में घी को डाल कर अच्छे से हाथों से मिक्स कर लेंगे।जब इसको दबाने से इसकी मुठ्ठी सी बने तो समझो इस में मोयन सही पड़ा है। अगर मोयन कम होगा तो ये सॉफ्ट और खस्ता नही बनेंगे।
• अब गुड को किसी छलनी से छान ले ताकि कुछ गंदगी हो तो निकल जाए। अब आटे में थोड़ा थोड़ा गुड़ के घोल को डालते हुए इसका मीडियम हार्ड आटा गूंथ लेंगे।फिर इसको ढक कर ६-७ मिनट तक रख दे।
• जब ठेकुआ का आटा अच्छे से सॉफ्ट हो जाए तब इसकी पूरी के बराबर लोई बना कर रख लेंगे। अब इसको बनाने का सांचे पर इसको आकर देंगे।अगर सांचा न हो तो आप फोर्क या किसी डिजाइन वाले बर्तन पर भी बना सकते है।
• अब कड़ाही में तेल डाल कर गर्म होने दे। लोई को सांचे पर दबा कर मठरी जैसा आकर बना ले। अब इसको मीडियम फ्लेम पर अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे।
• सभी ठेकुआ को इसी तरह से फ्राई कर किसी प्लेट में रख दे। अब इसको ठंडा होने देंगे। फिर इसको किसी कंटेनर में डाल कर स्टोर कर ले। जब मन कुछ मीठा खाने का हो तब आप इसको खाए। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
धनतेरस पर सुंदरता और बजट दोनों का ख्याल, चुनें ये चांदी की पायल
16 Oct, 2025 05:17 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
धनतेरस का पर्व न केवल धन और स्वास्थ्य की कामना का दिन होता है, बल्कि ये घर की लक्ष्मी यानी आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी को सम्मान और प्रेम देने का भी खास मौका होता है।
परंपरा के अनुसार इस दिन कुछ न कुछ नया खरीदना शुभ माना जाता है, और ऐसे में अगर आप अपनी घर की लक्ष्मी के लिए एक खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन की पायल खरीदेंगे, तो ये उन्हें खुश करने के साथ-साथ सौभाग्य भी ला सकती है।
आजकल बाजार में पायल के इतने ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन्स उपलब्ध हैं जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ अच्छे लगते हैं। चांदी की बारीक नक्काशी वाली पायल से लेकर बीड्स और कुंदन वर्क वाली फैंसी पायल तक, हर मौके और बजट के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।
यदि कुछ ठोस खरीदने का सोच रहे हैं तो ऐसी कड़े वाली पायल आप खरीद सकते हैं। ऐसे पायल देखने में तो कड़े के जैसी होती है, लेकिन इन्हें पैरों में पहना जाता है। ऐसे में आप इन्हें खरीदकर अपने घर की किसी महिला को तोहफे में दे सकते हैं और वो त्योहार के मौके पर इसे पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।
कुछ पारंपरिक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसी महीन डिजाइन वाली पायल भी आप खरीद सकते हैं। ऐसी पायल आपको बेहद आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इस डिजाइन में घुंघरू को अवश्य लगवाएं, क्योंकि घुंघरू से ही इसका लुक और खूबसूरत दिखेगा।
मोर वाली ऐसी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ये हो सकता है आपको थोड़ी महंगी पड़ जाए। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे कम दाम में भी बनवा सकते हैं। पायल लेने जा रहे हैं तो इस डिजाइन को सेव करके अपने साथ अवश्य ही ले जाएं।
अगर आपके घर में कोई वर्किंग महिला है, जो घुंघरू वाली पायल नहीं पहन सकती, तो उन्हें इस तरह की डिजाइन तोहफे में दें। ऐसी पायल काफी सस्ती बन जाती हैं। इनमें आप शो वाले घुंघरू लगवा सकते हैं, जो बजते नहीं हैं। ताकि उन्हें पहनने में कोई परेशानी न हो।
अपने घर की बेटी या छोटी बहन को पायल देनी है तो ऐसी इविल आई वाली पायल भी एक अच्छा विकल्प है। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में भी है। इसलिए बिना सोचे पायल की ऐसी डिजाइन धनतेरस के मौके पर खरीदें और अपनी घर की लक्ष्मी को प्रसन्न करें।
सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
16 Oct, 2025 05:09 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नाश्ता अक्सर छूट जाता है, क्योंकि हमारे पास समय ही नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील है, जो हमें पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रखता है?
अगर आप भी सुबह की हड़बड़ी में रहते हैं, तो पीनट बटर टोस्ट एक ऐसा ऑप्शन है जो न सिर्फ झटपट बन जाता है, बल्कि बहुत हेल्दी और टेस्टी भी है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। आइए, जानते हैं इसे मिनटों में और भी ज्यादा स्वादिष्ट कैसे बनाया जाए।
पीनट बटर टोस्ट बनाने के लिए सामग्री
2 ब्रेड स्लाइस (ब्राउन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड ज्यादा बेहतर रहेगी)
2 चम्मच पीनट बटर (बिना चीनी वाला)
एक केला, स्लाइस किया हुआ
कुछ कटे हुए बादाम या अखरोट
थोड़ी सी चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स (अलसी के बीज)
एक चम्मच शहद (ऑप्शनल)
पीनट बटर टोस्ट बनाने का तरीका
स्टेप 1: ब्रेड को टोस्ट करें
सबसे पहले, ब्रेड स्लाइस को टोस्टर या तवे पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक टोस्ट करें। ध्यान रखें कि ब्रेड जले नहीं।
स्टेप 2: पीनट बटर लगाएं
जब ब्रेड टोस्ट हो जाए, तो उस पर तुरंत पीनट बटर की एक मोटी परत फैलाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा या कम लगा सकते हैं।
स्टेप 3: टॉपिंग डालें
अब टोस्ट के ऊपर केले की स्लाइस को अच्छे से सजाएं। इसके बाद, कटे हुए बादाम या अखरोट और चिया सीड्स/फ्लैक्स सीड्स को ऊपर से छिड़कें। अगर आपको हल्का मीठा पसंद है, तो ऊपर से थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं।
आपका सुपर-हेल्दी और टेस्टी पीनट बटर टोस्ट सिर्फ 5 मिनट में तैयार है। यह आपको दिन की शानदार शुरुआत देगा और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखेगा। इसलिए, अगली बार जब नाश्ते के लिए समय न हो, तो इस आसान और मजेदार रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
बालों को मजबूत और घना बनाने का तरीका, जानें कैसे करें सही कंघी
16 Oct, 2025 05:03 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
हेयर ग्रोथ के लिए लड़कियां ना जाने क्या-क्या जतन करती हैं. कभी बालों को बढ़ाने के लिए महंगे सीरम खरीदे जाते हैं तो कभी घर पर तेल तैयार किए जाते हैं. लेकिन, अगर दिक्कत अंदरूनी हो तो बाहरी उपाय कम ही काम आते हैं. टिप्स आपके काम आ सकते हैं. अगर सही तरह से बालों पर कंघी की जाए तो इससे हेयर ग्रोथ होती है और बाल सेहतमंद रहते हैं. आप भी आजमाकर देख सकते हैं बाल झाड़ने का सही तरीका.
बाल बढ़ाने के लिए कैसे करें कंघी
बाल बढ़ाने के लिए आप बैक कोंबिंग कर सकती हैं. इसके लिए आपको करना बस इतना है कि अपने सारे बालों को सामने की तरफ लाएं और फिर उनपर कंघी फेरना शुरू करें. इस तरह पीछे से आगे की तरफ आते हुए कंघी की जाए तो स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकती है और बालों की ग्रोथ बेहतर होने में असर दिखता है.
बाल बढ़ाने का एक और आयुर्वेदिक नुस्खा है. इसके लिए अपने बालों को मुट्ठी में लें और हल्का सा खींचें. आपको बाल खींचते हुए हाथ को हल्का सा हिलाना भी है. ऐसा करने पर बालों की स्कैल्प को फायदा मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को बढ़ने में फायदा मिलता है.
गर्म तेल से मालिश – बालों को बढ़ाना चाहती हैं तो हफ्ते में एक बार हल्के गर्म तेल से की गई मालिश से फायदा मिल सकता है. इसके लिए एक कटोरी में तेल लेकर गर्म करें और फिर इससे बालों की जड़ों से सिरों तक मालिश करें. आप हफ्ते में एक या 2 बार गर्म तेल से बालों की मालिश कर सकती हैं. नारियल तेल, बादाम का तेल या फिर अरंडी का तेल बालों में लगाने के लिए चुना जा सकता है.
हेयर टाइप का रखें ध्यान – इस बात का खास ध्यान रखें कि आप बालों के लिए हेयर टाइप के अनुसार ही प्रोडक्ट्स चुनें. हेयर टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स होंगे तो बाल झड़ेंगे नहीं और बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी.
मेथी के दाने – बालों पर मेथी के दाने लगाए जा सकते हैं. मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाकर रखने के आधे से एक घंटे बाद धोकर हटा लें. इससे हेयर ग्रोथ प्रोमोट होती है.
प्याज का रस – प्याज का रस भी बालों को बेहद फायदे देता है. इसे सिर पर हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है. प्याज के रस से हेयर ग्रोथ तो होती ही है, बालों का टूटना भी रुकता है और हेयर क्वालिटी बेहतर होती है सो अलग.
धूप से काली पड़ी स्किन को रातोंरात निखारें, जानिए आसान नाइट केयर टिप्स
15 Oct, 2025 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गर्मियों की तेज धूप और हानिकारक यूवी किरणें स्किन की रंगत को गहरा कर देती हैं और स्किन को बेजान बना देती हैं। खासकर जब आप बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलते हैं, तो स्किन टैन होकर काली पड़ जाती है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है।
रात का समय स्किन की मरम्मत और निखार लाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल और असरदार घरेलू उपाय रात में अपनाएं, तो धीरे-धीरे स्किन की रंगत हल्की होकर पहले जैसी ग्लोइंग बन सकती है। तो आइए जानते हैं कुछ बहुत ही असरदार नेचुरल उपायों के बारे में, जिसे रात को अपनाने से आपकी स्किन फिर से बेदाग और खूबसूरत बन सकती है।
एलोवेरा जेल लगाएं
ताजे एलोवेरा पत्ते से जेल निकालें और चेहरे पर 5 मिनट मसाज करें। इसे रातभर छोड़ दें। यह स्किन को ठंडक देता है, टैनिंग कम करता है और स्किन को रिपेयर भी करता है।
कच्चा दूध और हल्दी
एक चम्मच कच्चे दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। रूई से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। दूध स्किन को साफ करता है और हल्दी चमक लाती है।
आलू का रस
आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकालें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं।रातभर लगा रहने दें या 20 मिनट में वॉश कर लें। यह पिग्मेंटेशन कम करता है और स्किन टोन को सुधारता है।
दही और नींबू का मास्क
एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू रस मिलाएं। चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें, फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह डेड स्किन हटाकर त्वचा को निखारता है।
गुलाबजल और ग्लिसरीन
बराबर मात्रा में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। रात को सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे करें। यह स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है।
शहद और टमाटर का पेस्ट
एक चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। टमाटर ब्लीचिंग का काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है।
नारियल के स्वाद में डूबा मीठा आनंद! ट्राई करें ये झटपट बनने वाली कोकोनट रबड़ी
15 Oct, 2025 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सामग्री :
1 लीटर फुल क्रीम दूध
1 कप नारियल का बुरादा
1/2 कप चीनी (स्वाद अनुसार कम या ज्यादा)
1/4 चम्मच इलायची पाउडर
कुछ बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)
विधि :
सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध उबालने के लिए रखें। आंच को धीमी रखें और दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह तले पर चिपके नहीं।
जब दूध उबलने लगे और थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें नारियल का बुरादा मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि नारियल का स्वाद दूध में अच्छी तरह से मिल न जाए।
अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। चीनी के घुलने तक इसे लगातार चलाते रहें।
आंच को बंद कर दें और रबड़ी को ठंडा होने दें और फिर रबड़ी को एक बाउल में निकालें और इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह और भी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाए।
ठंडी-ठंडी कोकोनट रबड़ी को कटे हुए बादाम और पिस्ता से सजाकर परोसें।
धूप और प्रदूषण से होंठ हुए काले? अपनाएं ये नेचुरल टिप्स, कुछ ही दिनों में पाएँ गुलाबी और सॉफ्ट लिप्स
15 Oct, 2025 05:48 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
गुलाबी और मुलायम होंठ किसी भी चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन धूप, धूल, प्रदूषण, स्मोकिंग, पानी की कमी, केमिकल वाली लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल और पोषण की कमी जैसे कारणों से होंठ काले, रूखे और बेजान हो जाते हैं।
ऐसे में नेचुरली पिंक लिप्स पाने के लिए केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट के बजाय घरेलू उपायों पर भरोसा करें। ये उपाय सुरक्षित, असरदार और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।
गुलाबी होंठों के लिए आसान टिप्स
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध- गुलाब की पंखुड़ियों को रातभर कच्चे दूध में भिगोकर सुबह पीस लें। इस पेस्ट को होंठों पर 15 मिनट लगाकर धो दें। यह होंठों को नमी देता है और उनमें नेचुरली गुलाबी रंग लौटाता है।
चुकंदर का रस- चुकंदर में नेचुरल पिगमेंट होते हैं जो होंठों को हल्का रंग देते हैं। सोने से पहले इसका रस लगाएं और सुबह धो लें। यह धीरे-धीरे होंठों की रंगत सुधारता है।
शहद और नींबू- एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाएं और होंठों पर लगाएं। ये होंठों की ब्लैकनेस दूर कर उन्हें सॉफ्ट बनाता है।
एलोवेरा जेल- ताजा एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाना उन्हें मॉइस्चराइज करता है और डैमेज से बचाता है।
नारियल तेल- रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल लगाना उन्हें हाइड्रेट और पोषित रखता है।
ब्राउन शुगर स्क्रब- ब्राउन शुगर और शहद मिलाकर हल्के हाथों से होंठों की स्क्रबिंग करें। इससे डेड स्किन हटती है और होंठ सॉफ्ट और पिंकी बनते हैं।
पानी भरपूर पिएं- डिहाइड्रेशन होंठों को रूखा बना देता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
विटामिन-ई ऑयल- विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल होंठों पर लगाएं। यह डैमेज स्किन को रिपेयर करता है।
केमिकल वाले लिपस्टिक से बचें- हमेशा हाई-क्वालिटी या हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल करें और लिप्स को रात के समय अच्छे से साफ करके सोएं।
हेल्दी डाइट लें- विटामिन-सी, ई और आयरन से भरपूर फूड्स होंठों की नेचुरल सुंदरता बनाए रखने में मदद करते हैं।
इन घरेलू और बेहद आसान उपायों को अपनाकर आप अपने होंठों को न सिर्फ गुलाबी बना सकते हैं, बल्कि उनकी नमी और कोमलता भी लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
खूबसूरत स्किन का राज़: मसूर की दाल से पाएं नेचुरल ग्लो
10 Oct, 2025 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। नेचुरल चीजों से ब्यूटी निखारने की परंपरा भारत में सदियों पुरानी है और मसूर दाल (लाल दाल) उसमें एक प्रमुख स्थान रखती है। मसूर दाल सिर्फ एक पौष्टिक दाल नहीं नहीं, बल्कि स्किन के लिए एक शक्तिशाली ब्यूटी कंपोनेन्ट भी है।
इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी1, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को डीप क्लीन कर उसे डीप नरिशमेंट देता है।यह स्किन की रंगत सुधारने, टैन हटाने, मुंहासों को कम करने और स्किन को जवान बनाए रखने में मदद करती है। तो आईए जानते हैं कि त्वचा के लिए मसूर दाल कैसे फायदेमंद है, इसका उपयोग कैसे करें और कुछ खास जानकारियां-
त्वचा के लिए मसूर दाल के फायदे
डेड स्किन हटाए- मसूर दाल एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है, जो स्किन से डेड सेल्स हटाकर नई चमक प्रदान करती है।
दाग-धब्बे कम करे- इसमें मौजूद नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट त्वचा के दाग-धब्बों, झाइयों और टैन को हल्का करते हैं।
ऑयली स्किन को बैलेंस करे- मसूर दाल एक्स्ट्रा ऑयल को अवशोषित करके स्किन को मैट फिनिश देती है।
एंटी-एजिंग गुण- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को टाइट बनाए रखते हैं।
स्किन ब्राइटनिंग में मददगार- इससे बने मास्क के नियमित उपयोग से स्किन की रंगत को निखारा और एक समान बनाया जा सकता है।
मसूर दाल को इस्तेमाल करने के तरीके
ग्लोइंग फेस पैक- 2 चम्मच मसूर दाल को रातभर पानी में भिगो दें।सुबह बारीक पीसकर उसमें 1 चम्मच दूध और कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाएं।इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट बाद वॉश कर लें।
एक्सफोलिएटिंग स्क्रब- सूखी मसूर दाल को दरदरा पीसें।उसमें 1 चम्मच शहद और ½ चम्मच नींबू का रस मिलाएं।हल्के हाथों से चेहरे पर 2-3 मिनट स्क्रब करें, फिर पानी से वॉश कर लें।
एक्ने और दाग-धब्बों के लिए मास्क- इन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए मसूर दाल पाउडर में ½ चम्मच हल्दी और 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।गुलाब जल डालकर लेप बनाएं और केवल प्रभावित हिस्सों पर लगाएं।
ध्यान रखें
ड्राई स्किन वालों को इसमें मलाई, दही या नारियल तेल मिलाना चाहिए।
सेंसिटिव स्किन पर पहले पैच टेस्ट करें।
हफ्ते में 2–3 बार से अधिक प्रयोग न करें।
मसूर दाल ब्यूटी के लिए एक मल्टीपर्पस और नेचुरल उपाय है। इसके नियमित प्रयोग से स्किन हेल्दी, चमकदार और जवां बनी रहती है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो बिना कैमिकल रिएक्शन के आपकी त्वचा को अंदर से संवारता है।
ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी: पनीर भुर्जी सैंडविच सबसे बेस्ट विकल्प
10 Oct, 2025 05:41 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
नई दिल्ली। क्या आप भी सुबह की भागदौड़ में कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो पेट भरने के साथ मन को भाए और बनाने में भी आसान हो? अगर हां, तो भूल जाइए पोहा, उपमा या ब्रेड-बटर वाला पुराना रूटीन। जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा नाश्ता जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है और इसका स्वाद सीधे दिल में उतरता है। आइए, आपको बताते हैं दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए पनीर भुर्जी सैंडविच बनाने का आसान तरीका।
इसलिए बेस्ट है पनीर भुर्जी सैंडविच
पनीर भुर्जी सैंडविच सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि पोषण से भी भरपूर है। पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है, जो आपको दिन भर के लिए एनर्जी देता है। साथ ही, इसमें मिलाई गई सब्जियां और मसाले इसे और भी हेल्दी और फ्लेवरफुल बनाते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
पनीर: 150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
ब्रेड स्लाइस: 4
प्याज़: 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: आधा चम्मच
धनिया पत्ती: थोड़ी सी (बारीक कटी हुई)
मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला (सब आधा-आधा चम्मच)
नमक: स्वादानुसार
तेल या घी: 2 चम्मच
विधि
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक पकाएं।
इसके बाद, कटा हुआ टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक वो नरम न हो जाएं।
अब इसमें सभी सूखे मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला) और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
मसालों को 30 सेकंड के लिए भूनें, फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें।
पनीर को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आखिर में कटी हुई धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दें।
इतना सब करने के बाद, दो ब्रेड स्लाइस लें और उन पर थोड़ा-सा मक्खन या घी लगाएं।
अब ब्रेड पर तैयार की हुई पनीर भुर्जी की स्टफिंग अच्छी तरह से फैला दें।
दूसरी ब्रेड से इसे बंद करें और सैंडविच मेकर या तवे पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
आपका गरमा-गरम पनीर भुर्जी सैंडविच तैयार है। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें और अपने नाश्ते का मजा लें।
बाल बढ़ाने के लिए करी पत्ते का कमाल, 30 दिन में दिखेगा असर
10 Oct, 2025 05:36 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. बाल जितनी जल्दी झड़ते हैं उतनी ही जल्दी बढ़ते नहीं है जिससे सिर पर गंजापन नजर आने में देर नहीं लगती है. ऐसे में बालों को बढ़ाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या जतन करते हैं लेकिन हर क्रीम या तेल फायदेमंद ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. खासतौर पर दिक्कत अगर अंदरूनी हो तो बाहरी उपाय कुछ खासा असर नहीं दिखाते हैं. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी सुधाकर की बताई करी पत्ते की रेसिपी. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि बाल बढ़ाने के लिए करी पत्तों का सेवन किया जा सकता है जिससे बाल बढ़ने में 30 दिनों में ही असर दिखने लगता है. आप भी करी पत्तों का सेवन कर बालों को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. इस रेसिपी से बालों का झड़ना भी कम होगा.
बाल बढ़ाने के लिए कैसे करें करी पत्तों का इस्तेमाल
बालों की ग्रोथ को स्टिम्यूलेट करने में करी पत्ते बेहद कारगर साबित होते हैं. खासतौर से अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो नए बाल उगाने के लिए आप करी पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. करी पत्ते माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, इनमें जिंक, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है जो बाल बढ़ाने में मददगार है. ऐसे में करी पत्तों को सप्लीमेंट्स की तरह लिया जा सकता है. इन्हें छाछ या फिर सत्तू के साथ मिक्स करके खाया जाए तो ये पत्ते बालों के लिए चमत्कारी साबित होते हैं.
दही, थोड़ा पानी और कुछ करी पत्ते यानी लगभग 20 करी पत्ते और एक चम्मच भुने चने का सत्तू लेकर पीस लें. सत्तू से बालों को एक्स्ट्रा प्रोटीन मिल जाता है. इस तैयार मिश्रण को पीसकर छानें नहीं बल्कि पूरा का पूरा पी लें. यह लगभग 200 ml तक बनाएं. इस ड्रिंक को 30 दिनों तक दिन में एक बार पिएं. बालों पर असर नजर आने लगेगा.
रोजाना सुबह करी पत्तों को कच्चा भी चबाया जा सकता है. आप 12 से 15 करी पत्तों को अच्छे से साफ करके चबा सकते हैं. इन पत्तों के फायदे बालों से लेकर पूरे शरीर को मिलते हैं.
सिर पर लगा भी सकते हैं करी पत्ते
बाल बढ़ाने के लिए करी पत्तों को सिर पर लगाया भी जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इस तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डाल लें. जब करी पत्ते चटकने लगें और पककर काले होने लगें तो आंच बंद कर दें. इस हल्के गर्म तेल को लेकर सिर पर मालिश करें. बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक इस तेल से मालिश की जा सकती है. इसे हफ्ते में 2 बाल लगाने पर असर नजर आने लगता है.
महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भूल जाएं, चावल का पानी देगा नैचुरल शाइन
8 Oct, 2025 06:02 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
क्या आप जानते हैं कि जिस चावल के पानी को आप अक्सर फेंक देते हैं, वही आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप! सदियों से कोरियन लोग इसका इस्तेमाल लंबे, घने और चमकदार बालों के लिए करते आ रहे हैं। खास बात है कि यह न सिर्फ आपके बालों को पोषण देता है, बल्कि उन्हें मजबूत और मुलायम भी बनाता है।
बता दें, चावल के पानी में इनोसिटोल नामक एक खास तत्व होता है जो बालों की जड़ों में समाकर उन्हें अंदर से रिपेयर करता है। इसके अलावा, इसमें अमीनो एसिड्स, विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इसके कुछ लाजवाब फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।
कैसे करें चावल का पानी तैयार?
सादा पानी: एक कटोरी चावल को अच्छे से धो लें। फिर इसमें दो कप पानी डालकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी को छानकर अलग कर लें।
उबला हुआ पानी: चावल को उबालते समय जो पानी बचता है, उसे छानकर ठंडा कर लें।
फर्मेंटेड पानी: यह सबसे असरदार तरीका है। चावल के पानी को एक एयरटाइट कंटेनर में 24-48 घंटे के लिए रखें ताकि इसमें खमीर उठ जाए। इसके बाद इसे इस्तेमाल करें।
5 तरीकों से करें चावल के पानी का यूज
शैम्पू के बाद कंडीशनर की तरह: शैम्पू करने के बाद अपने बालों पर चावल का पानी डालें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें।
स्प्रे बोतल में: चावल के पानी को स्प्रे बोतल में भरकर रखें। जब भी बाल रूखे लगें, इस पानी को बालों पर स्प्रे करें।
हेयर मास्क के साथ: चावल के पानी में एलोवेरा जेल या शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और 20 मिनट के लिए लगाकर रखें।
स्कैल्प मसाज के लिए: रूई की मदद से इस पानी को अपनी स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह बालों का झड़ना कम करता है।
रेगुलर हेयर रिंस: हफ्ते में 2-3 बार इस पानी से अपने बालों को धोएँ। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
इसलिए, अगली बार चावल बनाते समय उसका पानी फेंकें नहीं, बल्कि उसे अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें।
घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल छोले, आसान रेसिपी के साथ
8 Oct, 2025 05:55 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
सामग्री :
1 कप काबुली चना
2 तेज पत्ता
1 बड़ी इलायची
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
1 चम्मच चाय पत्ती
नमक स्वादानुसार
1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
5-6 बड़े चम्मच तेल/घी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
1 मध्यम आकार के प्याज का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2-3 हरी मिर्च
2 मध्यम आकार के टमाटर की प्यूरी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच छोले मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
अदरक का छोटा टुकड़ा
1-2 हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
विधि :
सबसे पहले, रात भर भिगोए हुए काबुली चने को धो लें।
अब उन्हें प्रेशर कुकर में पानी, नमक, बेकिंग सोडा, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, और चाय पत्ती की पोटली के साथ डालें।
कुकर का ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 1 सीटी आने दें, फिर आंच धीमी करके 5-6 सीटी आने तक छोले को पूरी तरह नरम होने तक पकाएं। फिर गैस बंद करें और भाप निकलने के बाद, खड़े मसाले और चाय पत्ती की पोटली को हटा दें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालकर तड़कने दें।
अब प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।
फिर टमाटर की प्यूरी और थोड़ा नमक डालकर तेल छोड़ने तक अच्छी तरह भूनें। अब इसमें सभी सूखे मसाले और बचा हुआ नमक डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।
इसके बाद उबले हुए छोले को तैयार ग्रेवी में मिला दें। गाढ़ापन लाने के लिए कुछ छोलों को हल्के हाथ से मैश कर दें।
फिर इसमें कसूरी मेथी को मसलकर और गरम मसाला डालकर मिलाएं। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, ताकि मसाले छोलों के अंदर तक समा जाएं।
दूसरी तरफ एक छोटे तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें अदरक के लच्छे और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें। गैस बंद करें और तुरंत कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। इस तड़के को गरमागरम छोलों के ऊपर डालें और बारीक कटे हुए धनिया पत्ती से गार्निश करें।
ढाबा-स्टाइल, चटपटे और स्वादिष्ट मसालेदार छोले तैयार हैं।
करवा चौथ पर पाएं ग्लोइंग स्किन, अभी से शुरू करें ये नेचुरल ड्रिंक
8 Oct, 2025 05:51 PM IST | GRAMINBHARATTV.IN
इस साल शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा. ये पर्व पति-पत्नि के प्रेम का प्रतीक है. इस खास दिन पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. ये दिन सिर्फ उपवास रखने का नहीं बल्कि सजने-सवंरने का भी है. करवा चौथ पर महिलाएं सोलहा-श्रृंगार कर ही व्रत खोलती हैं. इस खास दिन के लिए महिलाएं अपने लुक को एकदम परफेक्ट रखना चाहती हैं. लेकिन सिर्फ अच्छा आउटफिट ही नहीं बल्कि स्किन का भी चमकना बहुत जरूरी है.
आमतौर पर महिलाएं ग्लोइंग पाने के लिए सैलून में जाकर महंगे-महंगे फेशियल ट्रीटमेंट लेती हैं. लेकिन अगर आप भी करवा चौथ की शाम को एक खिला हुआ और चमकदार चेहरा चाहती हैं तो बिना पार्लर जाए और बिना पैसा खर्च किए बस एक ड्रिंक से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी नेचुरल ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको आज से ही पीना शुरू कर देना है और करवा चौथ वाले दिन रिजल्ट आपको खुद दिखेगा.
डिटॉक्स ड्रिंक दिलाएगी ग्लोइंग स्किन
करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप डिटॉक्स ड्रिंक को अपने डेली रूटीन को शामिल कर लें. ये ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन को रिमूव करने में मदद करती है. साथ ही एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से स्किन से पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट, एक्ने को भी खत्म करने में हेल्प करती है. तो चलिए आपको भी बताते हैं इसकी आसान रेसिपी.
ऐसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक: इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक लीटर पानी लेना है, जिसे किसी गिलास की बोतल या जग में भर लेना है. अब इसमें 3-4 खीरे की स्लाइस, 2-3 चुकंदर की स्लाइड, 3 से 4 ही नींबू की स्लाइस. एक दालचीनी का टुकड़ा और आधा इंच कटी अदरक को डाल देना है. इस पूरे पानी को आपको पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके पीना है. आप रोजाना इसे बनाकर पिएं 6 दिन में ही आपका चेहरा शीशे की तरह चमक उठेगा.
कोकोनट वॉटर भी है असरदार
हेल्थलाइन के मुताबिक, नारियल पानी भी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए नेचुरल ड्रिंक में से एक है. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर और बाहर से हाइड्रेट करने में मदद करता है. इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में असरदार है. रोजाना नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेटिड रहती है, इंफ्लामेशन कम होती है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है.
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
